Home Blog Page 451

पूर्व RJD सांसद प्रभुनाथ सिंह को आजीवन कारावास

0

SC ने बिहार के RDJ के पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह को 1995 के दोहरे हत्याकांड में दोषी पाए जाने पर उम्रकैद की सजा सुनाई. 18 अगस्त को शीर्ष अदालत ने मामले में 2008 में पटना उच्च न्यायालय द्वारा उन्हें बरी किये जाने के फैसले को पलट दिया.

23 अगस्त, 1995 को विधानसभा चुनाव के दौरान सिंह के आदेश के अनुसार मतदान नहीं कराने पर दो व्यक्तियों – राजेंद्र राय और दरोगा राय- की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. न्यायमूर्ति संजय किशन कौल, न्यायमूर्ति एएस ओका और न्यायमूर्ति विक्रम नाथ की पीठ ने 1995 के दोहरे हत्याकांड मामले में सिंह को आजीवन कारावास की सजा सुनाई.

जस्टिस कौल ने कहा, ‘केवल दो विकल्प हैं. उम्रकैद या मौत की सजा. न्यायमूर्ति विक्रम नाथ ने कहा कि अदालत सिंह को आजीवन कारावास की सजा सुनाती है और मुआवजा देने का आदेश दिया जाता है. राज्य सरकार को मुआवजा देने का आदेश दिया गया.18 अगस्त को पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह को दोषी ठहराते हुए शीर्ष अदालत ने कहा था कि यह दिखाने के लिए पर्याप्त सबूत हैं कि उन्होंने मार्च 1995 में छपरा में एक मतदान केंद्र के पास 18 वर्षीय राजेंद्र राय और 47 वर्षीय दरोगा राय की हत्या कर दी थी.

दिसंबर 2008 में पटना की एक अदालत ने सबूतों की कमी का हवाला देते हुए प्रभुनाथ सिंह को बरी कर दिया था. 2012 में पटना उच्च न्यायालय ने उनकी बरी को बरकरार रखा. SC ने उच्च न्यायालय के फैसले को पलट दिया. राजेंद्र राय के भाई ने सिंह को बरी किए जाने को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था.

आदित्य एल-1 लॉन्च के लिए तैयार, कब-कहां देख सकेंगे का लॉन्चिंग

0

चंद्रयान-3 की सफलता के बाद भारत सूर्य मिशन आदित्य-एल1 लॉन्च करने के लिए तैयार है। इसरो के प्रमुख एस सोमनाथ ने बताया कि आदित्य-एल1 के लॉन्चिंग की उल्टी गिनती आज से शुरू हो जाएगी। इस बीच भारत के साथ-साथ पूरी दुनिया में हिन्दुस्तान के इस सूर्य मिशन को लेकर दिलचस्पी बढ़ी है। लोग इस मिशन की लॉन्चिंग को देखने के लिए काफी इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में हम आपको बता रहे हैं कि आदित्य एल-1 की लॉन्चिंग कब और कहां देख सकते हैं।आदित्य-एल1 के लॉन्चिंग की उल्टी गिनती शुक्रवार को शुरू होगी। इसके बाद दो सितंबर को सुबह 11.50 बजे यह मिशन आंध्रप्रदेश के श्रीहरिकोटा से लॉन्च किया जाएगा।

कहां देख सकेंगे रॉकेट लॉन्च?
ISRO ने आदित्य एल-1 की लॉन्चिंग दुनिया को दिखाने के लिए खास इंतजाम किए हैं। संस्थान ने अपनी वेबसाइट पर आदित्य एल-1 के लॉन्च को श्रीहरिकोटा स्थित केंद्र से सीधा दर्शकों को दिखाने के लिए व्यू गैलरी की सीटें बुक करने का विकल्प दिया था। हालांकि, इसके लिए सीमित सीटें ही थीं, जो कि रजिस्ट्रेशन शुरू होने के बाद ही भर गईं। ISRO की वेबसाइट  http://isro.gov.in पर जाकर दर्शक आदित्य एल-1 की लॉन्चिंग का सीधा प्रसारण देख सकते हैं और पल-पल के अपडेट्स हासिल कर सकते हैं। इसके अलावा यूजर्स इसरो के वेबसाइट और यूट्यूब चैनल पर भी लॉन्च को लाइव स्ट्रीम कर सकते हैं।
जानकारी के अनुसार, आदित्य-एल1 अंतरिक्ष यान को सौर कोरोना के दूरस्थ अवलोकन और एल-1 (सूर्य-पृथ्वी लैग्रेंजियन बिंदु) पर सौर हवा के यथास्थिति अवलोकन के लिए बनाया गया है। एल-1 पृथ्वी से करीब 15 लाख किलोमीटर दूर है।
ISRO के मुताबिक, सूर्य हमारे सबसे करीब मौजूद तारा है। यह तारों के अध्ययन में हमारी सबसे ज्यादा मदद कर सकता है। इससे मिली जानकारियां दूसरे तारों, हमारी आकाश गंगा और खगोल विज्ञान के कई रहस्य और नियम समझने में मदद करेंगी। हमारी पृथ्वी से सूर्य करीब 15 करोड़ किमी दूर है। आदित्य एल1 वैसे तो इस दूरी का महज एक प्रतिशत ही तय कर रहा है, लेकिन इतनी सी दूरी तय करके भी यह सूर्य के बारे में हमें ऐसी कई जानकारियां देगा, जो पृथ्वी से पता करना संभव नहीं होता।
ये लगाए गए उपकरण 
विजिबल एमिशन लाइन कोरोनाग्राफ (वीईएलसी): भारतीय ताराभौतिकी संस्थान (बंगलूरू) ने बनाया। यह सूर्य के कोरोना और उत्सर्जन में बदलावों का अध्ययन करेगा।सोलर अल्ट्रा-वॉयलेट इमेजिंग टेलिस्कोप (सूट): खगोल विज्ञान व खगोल भौतिकी अंतर-विश्वविद्यालय केंद्र (पुणे) ने बनाया। यह सूर्य के फोटोस्फीयर और क्रोमोस्फीयर की तस्वीरें लेगा। यह निकट-पराबैंगनी श्रेणी की तस्वीरें होंगी, यह रोशनी लगभग अदृश्य होती है।

सोलेक्स और हेल1ओएस: सोलर लो-एनर्जी एक्स रे स्पेक्ट्रोमीटर (सोलेक्स) और हाई-एनर्जी एल1 ऑर्बिटिंग एक्स रे स्पेक्ट्रोमीटर (हेल1ओएस) बंगलूरू स्थित यूआर राव सैटेलाइट सेंटर ने बनाए। इनका काम सूर्य एक्सरे का अध्ययन है।

एसपेक्स और पापा: भौतिक अनुसंधान प्रयोगशाला (अहमदाबाद) ने आदित्य सोलर विंड पार्टिकल एक्सपेरिमेंट (एसपेक्स) और अंतरिक्ष भौतिकी प्रयोगशाला विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र (तिरुवनंतपुरम) ने प्लाज्मा एनालाइजर पैकेज फॉर आदित्य (पापा) बनाया है। इनका काम सौर पवन का अध्ययन और ऊर्जा के वितरण को समझना है।

मैग्नेटोमीटर (मैग): इलेक्ट्रो ऑप्टिक्स सिस्टम्स प्रयोगशाला (बंगलूरू) ने बनाया। यह एल1 कक्षा के आसपास अंतर-ग्रहीय चुंबकीय क्षेत्र को मापेगा।

‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ के लिए हो चुका एक समिति का गठन!

0

केंद्र सरकार ने पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द के नेतृत्व में ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ के लिए एक समिति का गठन किया। समाचार एजेंसी PTI ने सूत्रों के मुताबिक यह जानकारी दी है। संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी ने गुरुवार को 18 से 22 सितंबर तक संसद का विशेष सत्रबुलाए जाने की जानकारी दी थी, जिसके बाद से ही यह अटकलें लगाई जा रही हैं कि इस पांच दिवसीय सत्र के दौरान सरकार ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ विधेयक पेश कर सकती है।

one%20nation%20one%20election

पिछले कुछ सालों से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी विधानसभा और आम चुनाव एक साथ कराने के विचार पर जोर दे रहे हैं, क्योंकि ऐसा करने से चुनाव कराने की लागत कम हो जाएगी और समय की बचत भी होगी। केंद्र का कोविंद को जिम्मेदारी सौंपने का निर्णय सरकार की गंभीरता को दर्शाता है। गौरतलब है कि नवंबर-दिसंबर में पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसके बाद अगले साल मई-जून में लोकसभा चुनाव होंगे।

‘एक देश एक चुनाव’ पर आम आदमी पार्टी (AAP) की प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने कहा कि सरकार डर गई है।आइएनडीआइए गठबंधन की पहली दो बैठकों के बाद उन्होंने एलपीजी की कीमतें 200 रुपये कम कर दीं। अब, वे संविधान में संशोधन करने के लिए तैयार हैं, लेकिन इसके बावजूद वे आगामी चुनाव हार जाएंगे।

कांग्रेस नेता आरिफ नसीम खान ने एक देश, एक चुनाव की संभावना को तलाशने के लिए केंद्र द्वारा समिति गठित करने पर कहा कि ऐसा कभी नहीं हुआ कि पूर्व राष्ट्रपति को इस तरह की कमेटी में शामिल किया गया हो। मोदी सरकार में लोकतंत्र के लिए कोई जगह नहीं बची है।

ब्रेकिंग: केंद्रीय मंत्री के घर चली गोली, एक व्यक्ति की हत्या

0

UP : लखनऊ के दुबग्गा में केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर के घर के अंदर एक शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान विनय श्रीवास्तव के रूप में हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

मामला ठाकुरगंज थाना क्षेत्र के बेगरिया गांव का है। विनय श्रीवास्तव के परिजनों ने लिखित तहरीर दी है। जिसमें उन्होंने आरोप लगाया है कि विनय की मौत केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर के पुत्र विकास किशोर की पिस्टल से चली गोली से हुई है। ठाकुरगंज दुबग्गा पुलिस मौके पर पहुंची है।

Chandrayaan-3 : नए VIDEO में गोल-गोल घूमता दिखा प्रज्ञान रोवर

0

चंद्रयान 3 की चांद पर सफल लैंडिग के बाद अब प्रज्ञान रोवर और लैंडर विक्रम नई-नई तस्वीरें साझा कर रहे हैं। इस बीच ISRO ने आज फिर लैंडर द्वारा बनाई गई एक वीडियो जारी की है। इस वीडियो में रोवर खास अंदाज में दिख रहा है। दरअसल, वो सुरक्षित मार्ग की तलाश में गोल गोल घूम रहा है।

रोटेशन को लैंडर इमेजर कैमरे द्वारा लिया गया है। इस पर इसरो ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि ऐसा महसूस हो रहा है मानो कोई बच्चा चंदामामा के आंगन में अठखेलियां कर रहा हो और मां प्यार से देख रही हो। इससे पहले इसरो ने एक्स पर विक्रम लैंडर की और से जारी एक और फोटो पोस्ट किया था।

इसमें रोवर लेजर-प्रेरित ब्रेकडाउन स्पेक्ट्रोस्कोप (LIBS) उपकरण द्वारा चांद पर नए तत्वों को खोजते देखा जा रहा है। इसरो ने बताया कि इस उपकरण ने भी अब चांद पर सल्फर होने की पुष्टि की है। चांद पर सल्फर, ऑक्सीजन, टाइटेनियम, मैंगनीज, सिलिकॉन और आयरन समेत कई तत्व मिलने की पुष्टि इसरो पहले भी कर चुका है।

मोदी सरकार का चौंकाने वाला फैसला, अगले महीने बुलाया संसद का स्पेशल सत्र

0

मोदी सरकार ने चौंकाने वाला ऐलान किया है. मोदी सरकार अगले महीने संसद का विशेष सत्र बुलाने जा रही है, यह सत्र 5 दिन तक चलेगा. केंद्रीय संसदीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने ट्विटर के जरिए इसका ऐलान किया. मोदी सरकार के इस फैसले के बाद कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं. ये ऐलान तब हुआ है जब मुंबई में विपक्षी गठबंधन INDIA की अहम बैठक गुरुवार और शुक्रवार को हो रही है.

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने लिखा, ‘संसद का विशेष सत्र 18 से 22 सितंबर के लिए बुलाया जा रहा है, जिसमें 5 बैठकें होंगी. अमृत काल के दौरान संसद के इस विशेष सत्र में सार्थक चर्चा होने के आसार हैं. अगले साल देश में लोकसभा के इलेक्शन होने हैं उससे पहले राजनीति में अलग-अलग घटनाएं देखने को मिल रही हैं. एक तरफ 31 अगस्त और 1 सितंबर को मुंबई में INDIA गठबंधन की बैठक हो रही है, तो दूसरी ओर मोदी सरकार ने ये संसद का विशेष सत्र बुला लिया है.

भारत सरकार इस साल को आजादी के अमृत महोत्सव के तौर पर मना रही है, जिसमें देश की आजादी के 75 साल पूरे होने का जश्न मनाया जा रहा है. यही कारण है कि स्वतंत्रता दिवस से लेकर संसद सत्र तक हर जगह विशेष कार्यक्रम किया जा रहा है.

संसद का मॉनसून सत्र पूरी तरह से मणिपुर के मसले पर धुल गया था, जबकि विपक्ष द्वारा मोदी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव भी लाया गया था. मणिपुर के मसले पर ही विपक्ष ये प्रस्ताव लेकर आया था, जो कि संसद में ध्वनि मत से गिर गया था. इस दौरान पक्ष और विपक्ष दोनों ओर से एक-दूसरे पर जमकर वार किए गए थे.

उत्तराखंड : टूट रहे लोगों के आशियाने और दुकानें, विधानसभा में गूंजेगा मुद्दा

0

उत्तरकाशी: जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण हमेशा ही लोगों की समस्याओं को लेकर सक्रिय नजर आते हैं। जब भी लोगों पर कुछ संकट आता है। दीपक उनके साथ खड़े नजर आते हैं। इन दिनों राष्ट्रीय राजमार्गों पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई प्रदेश भर में चल रही है। ऐसे में हाईवे के किनारे की कई दुकानें और मकान इसकी जद में आ रहे हैं।

जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण इसको लेकर नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य और पूर्व नेता प्रतिपक्ष चकराता से कांग्रेस के सीनियर विधायक प्रीतम सिंह को पत्र लिखा है। दीपक ने अपने पत्र में उत्तरकाशी जिले के प्रभावित क्षेत्रों की समस्या को दोनों ही वरिष्ठ नेताओं से 5 सितंबर से शुरू होने वाले विधानसभा सत्र में उठाने की मांग की है।

अपने पत्र में उन्होंने लिखा है कि सीमान्त जनपद उत्तरकाशी के विधान सभा क्षेत्र पुरोला के डामटा, बर्नीगाड, नौगांव, गडोली, हुडोली, पुरोला, खरसाडी, मोरी, नैटवाड, सांकरी, आराकोट टिकोची, चिंवा, द्रोणी भितरी गुन्दियाटगांव अतिक्रमण हटाओ कार्रवाई के जद में हैं।

यमनोत्री विधान सभा के बडकोट, राजगढी, राजतर गंगनानी, खरादी, कुथनौर, पालीगाड, स्यानाचट्टी, रानाचट्टी, हनुमानचट्टी, जानकीचट्टी, धरासू, ब्रहमखाल, सिलक्यारा, शिवगुफा, ग्योनोटी, बडेथी, बनचौरा, देवीसौड, जिब्याकोटधार, जोगथ, कामदा, दिवारीखौल समेत कई क्षेत्र के लोग भी इसकी चपेट में आ रहे हैं।

साथ ही गंगोत्री विधान सभा के डुण्डा, मातली बडेथी, ज्ञानसू, उत्तरकाशी, जोशियाडा, गंगोरी, नेताला, चौरगीखाल, धौन्तरी, गणेशपुर, हर्षिल, सुक्की झाला. धराली, गंगनानी, भटवाडी, मल्ला, मनेरी आदि क्षेत्रों के अन्तर्गत छोटे बाजारों ग्रामीण बाजारों / बसावटों को प्रशासन लोक निर्माण विभाग व वन विभाग द्वारा अतिक्रमण के नाम पर ध्वस्त किया जा रहा है, जिससे जनता औ व्यापारियों भयवाह स्थिति पैदा हो गई है।

उन्होंने कहा कि इस तरह की अमानवीय, अन्याय प्रिय कार्यावाही से राज्य के समूचे पहाड़ी क्षेत्र की जनता और व्यापारी हताश हैं। दीपक का कहना है कि हम पहाड़ियों ने पहाड़ जैसे कष्टमय, श्रमसाध्य जीवन व्यतीत कर अपनी वर्षो-वर्षो की पूंजी से अपने आशियानें व छोटे-छोटे बाजार विकसित किये और आज अतिक्रमण के नाम पर हम पहाड़ियों के साथ अन्याय किया जा रहा है।

आप जानते ही हैं कि राज्य के समूचे पहाड़ी क्षेत्र में बसावटें सिविल व रिजर्ब भूमि पर अवस्थित हैं। अतिक्रमण के नाम पर की जा रही कार्यावाही से पहाड़ी क्षेत्रों में पलायन जैसी गंम्भीर समस्या विकराल रूप धारण करेगी और उत्तराखण्ड राज्य का मूल अस्तित्व ही खतरे में पड़ जाएगा।

उन्होंने मांग की है कि पहाड़ियों को मालिकाना हक दिया जाय। मालिकाना हक मिलने से लोगों के आशियानों को बचाया जा सकता है। जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण ने दोनों ही नेताओं से इस मसले को विधानसभा में उठाने की मांग की है। उनका कहना है कि यह किसी एक क्षेत्र की समस्या नहीं है। बल्कि, पूरे उत्तराखंड किसर पहाड़ी श्रेत्रों की है।

जवान का ट्रेलर रिलीज, जबरदस्त एक्शन अवतार में नजर आ रहे शाहरुख खान

0

शाहरुख खान के फैंस जिस पल का दिल थाम के इंतजार कर रहे थे वो पल आ चुका है. ‘जवान’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है. शाहरुख की फिल्म ‘जवान’ का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है. ‘जवान’ बनकर शाहरुख खान काफी दमदार लगे हैं. ट्रेलर में एक साथ कई सारे फ्लेवर देखने को मिल रहे हैं. शाहरुख की पठान के बाद फैंस को जवान का इंतजार था. माना जा रहा है कि पठान पर जवान भारी पड़ सकती है.

जवान में शाहरुख के साथ नयनतारा की जोड़ी है. नयनतारा इस फिल्म के साथ अपना बॉलीवुड डेब्यू कर रही हैं. हालांकि फिल्म में दीपिका पादुकोण का स्पेशल कैमियो भी है. टीजर में एक्ट्रेस की झलक ने सभी को अपना दीवाना बना लिया था. साड़ी पहनकर दीपिका दुश्मनों को सबक सिखाती हुई नजर आईं थीं. विजय सेतुपति फिल्म में निगेटिव रोल में हैं. इस फिल्म को लेकर किंग खान के फैंस काफी एक्साइटेड हैं. ट्रेलर के बाद जवान को लेकर बज और भी ज्यादा बढ़ गया है. माना जा रहा है कि शाहरुख खान की ये फिल्म हिंदी सिनेमा के अब तक के सारे रिकॉर्ड ब्रेक कर सकती है.

ट्रेलर में शाहरुख खान जबरदस्त अंदाज में नजर आए हैं. उनका जबरदस्त एक्शन अवतार दिखा है. उनके कई ऐसे डायलॉग्स जिसने ट्रेलर को और भी शानदार बना दिया है. नयनतारा हों, दीपिका हों, सुनील ग्रोवर या फिर विजय सेतुपति सभी दमदार लगे हैं. ट्रेलर का सिनेमैटिक एक्सपीरियंस भी काफी बेहतरीन लग रहा है. ट्रेलर रिलीज के साथ ही शाहरुख सोशल मीडिया पर छा चुके हैं.

बता दें, ट्रेलर रिलीज से पहले 30 अगस्त की शाम जवान को लेकर चेन्नई में एक प्री-रिलीज इवेंट भी रखा गया था. इवेंट में शाहरुख, एटली, विजय सेतुपति, सुनील ग्रोवर, रिद्धि डोगरा ने शिरकत की थी. उस इवेंट में शाहरुख ने जिंदा बंदा और चेन्नई एक्सप्रेस के गाने 1..2..3..4 पर डांस भी किया था. इवेंट में शाहरुख के हजारों फैंस की मौजूदगी रही थी.

उत्तराखंड: यहां घर में फटा गैस सिलेंडर, तीन लोग गंभीर घायल

0

टिहरी: टिहरी जिले में बड़ी घटना सामने आई है। यहां खाना बनाते वक्त घर में अचानक गैस सिलिंडर में ब्लास्ट हो गया। बलास्ट इतना जबरदस्त था कि घर के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में तीन लोग गंभीर घायल हो गए हैं।

घटना की सूचना मिलते ही टीम राहत-बचाव कार्य के लिए पहुंची। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। थाना लमगांव जनपद टिहरी गढ़वाल में सुरेन्द्र नेगी ने सूचना दी कि ग्राम कोरदी पट्टी रोनद रमोली में एक घर में गैस सिलिंडर फटने से तीन व्यक्ति घायल हो गए हैं।

सूचना पर तत्काल चौकी सिलारी पर नियुक्त कर्मगण मौके पर पहुंचे। गांव वालों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य कर घायलों को तत्काल जिला अस्पताल बोराड़ी भिजवाया गया। घायलों में बलवीर सिंह नेगी गंभीर रूप से घायल है।

घायल
-बलवीर सिंह नेगी पुत्र श्री कीर्ति सिंह नेगी उम्र 45 वर्ष निवासी ग्राम कोरदी पट्टी रोनद थाना लम्बगांव।
-रीना देवी पत्नी बलवीर सिंह नेगी उम्र 42 वर्ष निवासी ग्राम कोरदी थाना लम्बगांव।
-अभिषेक चौहान पुत्र प्रताप सिंह उम्र 19 वर्ष नि. गोदड़ी थाना लम्बगांव।

अधीर रंजन चौधरी का निलंबन हुआ रद्द, लोकसभा सचिवालय ने जारी की अधिसूचना

0

कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी के लोकसभा से निलंबन को निरस्त कर दिया गया है. संसद की समिति के सिफारिश करने के कुछ ही घंटों बाद यह कदम उठाया गया. लोकसभा सचिवालय की ओर से जारी एक अधिसूचना में कहा गया है, श्सदन की सेवा से अधीर रंजन चौधरी, सांसद, का निलंबन 10 अगस्त 2023 को विशेषाधिकार समिति की रिपोर्ट सौंपे जाने तक प्रभावी था, जिसे 30 अगस्त 2023 के प्रभाव से निरस्त कर दिया गया है.

इससे पहले दिन में, चौधरी लोकसभा की विशेषाधिकार समिति के समक्ष उपस्थित हुए और सदन में अपने आचरण को लेकर खेद प्रकट किया, जिसके बाद समिति ने उनका निलंबन निरस्त करने के लिए आम सहमति से एक प्रस्ताव स्वीकृत किया. समिति की रिपोर्ट तुरंत ही लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को भेजी गई. समिति के समक्ष उपस्थित होते हुए चौधरी ने सदन में खुद के द्वारा की गई कुछ टिप्पणियों को लेकर खेद भी प्रकट किया.

उनकी टिप्पणियों के कारण वह 10 अगस्त को लोकसभा से निलंबित कर दिए गए थे.समझा जाता है कि कांग्रेस सांसद चौधरी ने भाजपा के सांसद सुनील सिंह की अध्यक्षता वाली समिति को बताया कि उनका किसी की भावना को आहत करने का कोई इरादा नहीं था, और अपनी कुछ टिप्पणियों के लिए खेद प्रकट किया है. समिति के एक सदस्य ने कहा, श्समिति ने लोकसभा से अधीर रंजन चौधरी के निलंबन को निरस्त करने के प्रस्ताव को स्वीकृत कर लिया है. प्रस्ताव को यथाशीघ्र लोकसभा अध्यक्ष के पास भेजा जाएगा.

समिति की 18 अगस्त को हुई बैठक में कई सदस्यों ने यह विचार प्रकट किया था कि चौधरी के आचारण को लेकर लोकसभा द्वारा उन्हें दंडित किया गया है और एक संसदीय समिति द्वारा उनके आचरण की जांच करने की अब और जरूरत नहीं है. हालांकि, नैसर्गिक न्याय की प्रक्रिया के रूप में समिति ने चौधरी को अपने समक्ष बुधवार को उपस्थित होने को कहा था.