Home Blog Page 440

कल से 3 दिन कहां-कहां बंद रहेंगे बैंकों, जानें क्या है कारण

0

अगर आपको बैंक से जुड़ा कोई काम कराना है तो कल से आपको परेशानी हो सकती है. दरअसल, कल से 3 दिन तक अलग-अलग राज्यों में बैंक बंद रहेंगे. गणेश चतुर्थी के चलते कई राज्यों में अलग-अलग दिन बैंक हॉलिडे है. ऐसे में कोई भी बैंकिंग से जुड़ा कामकाज नहीं होगा.

इसके अलावा आज यानि 17 सितंबर को रविवार होने की वजह से देशभर में बैंक बंद हैं. वैसे तो गणेश चतुर्थी की छुट्टी 19 सितंबर को है. फिर भी अगर आप जानना चाहते हैं कि आपके शहर में बैंक हॉलिडे कब है तो खबर आपके काम की हो सकती है. देश के कई हिस्सों में गणेश चतुर्थी का त्योहार धूम-धाम से मनाया जाता है. चलिए जानते है RBI के मुताबिक, कब-कब कहां बंद रहेंगे बैंक.

RBI की बैंक हॉलिडे लिस्ट के मुताबिक, विनायक चतुर्थी के मौके पर 18 सितंबर को बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद तेलंगाना में बैंक बंद रहेंगे. वहीं 19 सितंबर को अहमदाबाद, बेलापुर, भुवनेश्नर, मुंबई, नागपुर, पणजी में गणेश चतुर्थी के कारण बैंक हॉलिडे रहेगा. 20 सितंबर यानी गणेश चतुर्थी के दूसरे दिन नुआखाई के चलते भुवनेश्वर और पणजी में बैंक बंद रहेंगे. इस तरह भुवनेश्वर और पणजी में 19 और 20 सितंबर को बैंक बंद रहेंगे.

8 दिन और बंद रहेंगे बैंक

  1. 20 सितंबर, 2023 गणेश चतुर्थी और नुआखाई के कारण कोच्चि और भुवनेश्वर में बैंक बंद रहेगा.
  2. 22 सितंबर, 2023 श्री नारायण गुरु समाधि दिवस के मौके पर कोच्चि, पणजी और त्रिवेंद्रम में बैंक बंद रहेंगे.
  3. 23 सितंबर, 2023 चौथे शनिवार के कारण पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे.
  4. 24 सितंबर, 2023 रविवार के कारण बैंक बंद रहेंगे.
  5. 25 सितंबर, 2023 श्रीमंत शंकरदेव की जयंती के कारण गुवाहाटी में बैंकों में अवकाश रहेगा.
  6. 27 सितंबर, 2023 मिलाद ए शरीफ के कारण जम्मू, कोच्चि, श्रीनगर और त्रिवेंद्रम में बैंक में बंद रहेंगे.
  7. 28 सितंबर, 2023 ईद ए मिलाद के कारण अहमदाबाद, आइजोल, बेलापुर, बेंगलुरु, भोपाल, चेन्नई, देहरादून, तेलंगाना, इंफाल, कानपुर, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, रायपुर, रांची में बैंक बंद रहेंगे.
  8. 29 सितंबर, 2023 ईद ए मिलाद उन नबी के कारण गंगटोक, जम्मू और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे.

नए संसद भवन में उपराष्ट्रपति ने फहराया तिरंगा, कल से संसद का विशेष सत्र

0

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ नए संसद भवन पर आज राष्ट्रीय ध्वज फहराया. नए संसद भवन के ‘गज द्वार’ के ऊपर ध्वजारोहण के मौके पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के अलावा संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी, राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश, केंद्रीय संसदीय कार्य राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघावाल और वी. मुरलीधरन के अलावा राज्यसभा और लोकसभा में अलग-अलग दलों के नेता भी मौजूद थे.

लेकिन कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे इस समारोह में शामिल नहीं हो पाए. वह फिलहाल कांग्रेस कार्य समिति की बैठक में भाग लेने के लिए हैदराबाद में हैं. नए संसद भवन के ‘गज द्वार’ के ऊपर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ध्वजारोहण किया. यह खास आयोजन संसद के विशेष सत्र से एक दिन पहले हुआ. क्योंकि इसी सत्र में संसदीय कार्यवाही पुराने संसद भवन से नए संसद भवन में स्थानांतरित होगी.

संसद के विशेष सत्र से पहले आज शाम साढ़े चार बजे सर्वदलीय बैठक भी आयोजित होगी. इस बैठक के जरिए विशेष सत्र को सुचारू रूप से चलाने पर आपसी सहमति बनाने की कोशिश होगी. संसद के पांच दिवसीय विशेष सत्र सोमवार से शुरू हो रहा है. आज संसद भवन में सर्वदलीय बैठक है. इस बैठक में संसद में होने वाले कामकाज की रूपरेखा तय की जाएगी और सरकार विपक्षी पार्टियों से सहयोग की अपील करेगी.

इस बीच नए संसद भवन में कैबिनेट मंत्रियों के लिए कमरों का आवंटन हो गया है. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन, वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल, अर्जुन मुंडा, कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, धर्मेंद्र प्रधान, विदेश मंत्री एस जयशंकर, अश्विनी वैष्णव और स्मृति ईरानी आदि के कमरे आवंटित कर दिए गए हैं.

उत्तराखंड: मसूरी में भीषण अग्निकांड, होटल जलकर राख

0

मसूरी : कुलड़ी कैमल बैक में होटल रिंक में भीषण आग लग गई। आग लगते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर फायर और पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे। टीम आग बुझाने में जुटी है। आग की घटना से आसपास दहशत का माहौल है। आग से अभी तक किसी भी प्रकार की जनहानि की खबर नहीं है।

 

सुबह करीब 5 बजे लोगों ने होटल से धुआं और आग की लपटों को देखा। आग से किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। फायर ब्रिगेड आग बुझाने में जुटी है। होटल के नीचे सड़क पर खड़े तीन वाहन भी आग की चपेट में आए गए हैं।

 

कैमल बैक में सड़क पर खड़े वाहनों के कारण फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को मौके पर ले जाने में मुश्किल हुई। आग बुझाने के लिए स्थानीय लोग भी सहयोग कर रहे हैं।

बताया जा रहा है कि होटल अधिकांश रूप से लकड़ी का बना था। होटल मालिक को खिड़की तोड़कर दमकल कर्मचारियों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया है। होटल में निर्माण कार्य चल रहा था।

कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में 3 प्रस्ताव पर लगी मुहर

0

कांग्रेस की नवगठित कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक आज से तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में शुरू हो गई है। इस बैठक में आगामी विधानसभा चुनावों और लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चा होने की संभावना है। कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने बताया कि कांग्रेस वर्किंग कमेटी में तीन प्रस्ताव पारित हुए हैं। पहला, केरल के पूर्व मुख्यमंत्री ओमन चांडी के देहांत पर शोक प्रस्ताव है, दूसरा मणिपुर पर शोक प्रस्ताव और तीसरा शोक प्रस्ताव हिमाचल प्रदेश की आपदा पर है।

उन्होंने आगे कहा कि इस प्रस्ताव में यह भी मांग की गई है कि हिमाचल की आपदा को राष्ट्रीय आपदा घोषित किया जाए ताकि सरकार से जो सहायता मिलनी है वह पर्याप्त मात्रा में मिल सके। कांग्रेस सांसद पी. चिदंबरम ने कार्यसमिति की बैठक पर जानकारी देते हुए कहा कि CWC एक ड्राफ्ट प्रस्ताव पर विचार-विमर्श कर रही है। हम देश की स्थिति पर चर्चा कर रहे हैं। देश के सामने आने वाले आर्थिक संकट और आंतरिक और बाहरी सुरक्षा खतरों में विभाजित किया जा सकता है जो देश के लिए एक बड़ी चुनौती हैं।

कांग्रेस सांसद पी चिदंबरम ने एक राष्ट्र, एक चुनाव को संविधान पर हमला करार देते हुए इसको खारिज कर दिया। उन्होंने कहा, “एक राष्ट्र, एक चुनाव संविधान पर हमला है। हम इसे खारिज करते हैं। यह संघवाद पर हमला है। इसके लिए कम से कम पांच संवैधानिक संशोधनों की जरूरत होगी और भाजपा जानती है कि उसके पास संख्या बल नहीं है। भाजपा इसको महत्वपूर्ण मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए इसको आगे बढ़ा रही है।

कांग्रेस की नवगठित कार्यसमिति की बैठक पर अपडेट देते हुए कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि कांग्रेस कार्य समिति (CWC) की बैठक चल रही है और इसको अगले डेढ़ घंटे तक चलने की संभावना है। उन्होंने बताया कि रविवार को विस्तारित कार्य समिति की बैठक होगी।

बदल गया इन दो शहरों का नाम और पता…ये है नई पहचान

0

महाराष्ट्र सरकार ने औरंगाबाद और उस्मानाबाद जिले का नाम बदल दिया है। अब दोनों जिलों को छत्रपति संभाजीनगर और धाराशिव के नाम से जाना जाएगा। सरकार ने इस संबंध में एक अधिसूचना भी जारी कर यह जानकारी दी है। राजस्व विभाग ने अपने अधिसूचना में कहा कि कुछ माह पहले मांगे गए सुझावों और आपत्तियों पर विचार किया गया, जिसके बाद उप-मंडल, गांव, तालुका और जिला स्तर पर नाम बदलने का निर्णय लिया गया है।

इससे पहले पिछले साल जुलाई में शिंदे सरकार ने औरंगाबाद और उस्मानाबाद दोनों शहरों का नाम बदलकर छत्रपति संभाजीनगर और धाराशिव करने को कैबिनेट की मंजूरी दी थी। तत्कालीन मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की अध्यक्षता में पिछली महा विकास अघाड़ी (MVA) सरकार ने 29 जून, 2022 को इन दोनों जिलों का नाम बदलने का निर्णय लिया था। यह बैठक उद्धव ठाकरे के इस्तीफे से ठीक पहले हुई थी।

उद्धव ठाकरे के इस्तीफे के एक दिन बाद शपथ लेने वाले मुख्यमंत्री शिंदे और उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सरकार के इस फैसले के अवैध करार दिया था और कहा था कि राज्यपाल ने सरकार को विधानसभा में बहुमत साबित करने के लिए कहा था, जिसके बाद उन्होंने यह फैसला किया था।

इस राज्य में अलग-अलग हादसों में बीते 24 घंटों में 20 की मौत

0

उत्तर प्रदेश में बीते 24 घंटों में अलग-अलग हादसों में अब तक 20 लोगों की मौत हो चुकी है, कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं। पहला हादसा कल यानी शुक्रवार सुबह को ग्रेटर नोएडा में हुआ। यहां आम्रपाली के ड्रीम वैली फेस-2 प्रोजेक्ट में लिफ्ट गिरने से अब तक आठ मजदूरों की जान जा चुकी है।

मथुरा के थाना जैंत क्षेत्र में दिल्ली-आगरा नेशनल हाईवे पर शुक्रवार की देर रात हुए हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। जबकि देर रात में ही लखनऊ में मकान ढह जाने से मलबे में दबकर पांच की मौत हो गई। साथ ही रायबरेली में हुए सड़क हादसे में मां व बेटों समेत तीन की हत्या हो गई।

इन हादसों में गई जान 

#1. आम्रपाली के ड्रीम वैली फेस-2 प्रोजेक्ट में निर्माणाधीन साइट पर लिफ्ट गिरने से कल चार मजदूरों की मौत हो गई थी। शनिवार को इलाज के दौरान चार मजदूरों ने दम तोड़ दिया। कार सवार पांच लोग कोसी नंदगांव रोड स्थित कोकिलावन शनिधाम दर्शन करने जा रहे थे।

#2. अलीगढ़ जिले के थाना बन्ना देवी के गांव सारसुल निवासी निविध बंसल पुत्र अरुण बंसल, आलोक दयाल पुत्र सुनील दयाल व आकाश की मौत हो गई। वहीं घटना में घायल ट्रक चालक बिहार के छपरा थाना आमनौर गांव सोनोह निवासी अजीत कुमार ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

#3.उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल की फतेह अली रेलवे कॉलोनी में देर रात एक मकान की छत ढह गई, जिससे पांच लोगों की दब जाने से मौत हो गई।

#4. रायबरेली जिले के खीरों थाना क्षेत्र में उन्नाव- लालगंज मुख्य मार्ग पर केसौली गांव के पास शुक्रवार की देर रात करीब एक बजे खड़े ट्रक में पीछे से कार घुस गई। इससे कार सवार मां व बेटों की मौके पर मौत हो गई।  डॉक्टरों ने दो सगे भाइयों विनय प्रताप सिंह (22), अभय प्रताप सिंह (26) पुत्र गण शिवमंगल सिंह, मां कल्पना सिंह (48) पत्नी शिवमंगल सिंह को मृत घोषित कर दिया।

न्यूज एंकरों का बायकॉट, जानें क्या बोले कांग्रेस नेता

0

कांग्रेस की CWC की दो दिवसीय बैठक तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में शुरू होने जा रही है। इस बैठक में आगामी विधानसभा चुनावों और लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चा होगी। बैठक से पहले कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि आपमें से कई लोगों को कांग्रेस पार्टी से शिकायत थी कि हम देश की सड़कों पर नहीं हैं।

मुझे उम्मीद है कि अब वह शिकायत खत्म हो गयी है। राहुल गांधी ने 4,000 किलोमीटर की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ की। यह हमारे राजनीति करने के तरीके में एक महत्वपूर्ण मोड़ था।

पवन खेड़ा ने कई टीवी न्यूज एंकरों के बायकॉट की आइएनडीआइए गठबंधन की घोषणा पर कहा कि हमने किसी पर प्रतिबंध नहीं लगाया है और न ही उनका बायकॉट किया है। यह एक असहयोग आंदोलन है, हम समाज में नफरत फैलाने वाले किसी भी व्यक्ति का सहयोग नहीं करेंगे।

खेड़ा ने कहा कि वे हमारे दुश्मन नहीं हैं। कुछ भी स्थायी नहीं है। अगर कल उन्हें एहसास होगा कि वे जो कर रहे थे, वह भारत के लिए अच्छा नहीं है, तो हम फिर से उनके शो में जाना शुरू कर देंगे।

केदारनाथ धाम से घोड़ा पड़ाव तक बाजार बंद, ये है वजह

0

रुद्रप्रयाग: केदारनाथ धाम में आंदोलन के चलते दुकानें, होटल, लॉज और अन्य सुविधाएं बंद हैं। तीर्थ पुरोहितों और यहां विभिन्न माध्यमों से रोजी-रोटी कमारे वालों ने अपने संस्थान बंद कर दिए। केदारनाथ धाम के तीर्थ पुरोहितों और स्थानीय लोगों ने सरकार से अपनी मांगें मनवाने के लिए यह कदम उठाया है।

तीर्थ पुरोहितों और लोगों के आंदोलन के चलते तीर्थ यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। केदारनाथ तीर्थ पुरोहित समाज के लोग अपनी मांगें मनवाने के लिए आंदोलित हो गए हैं। तीर्थ पुरोहितों की मांग है कि साल 2013 की आपदा में जो भवन बहे थे और उनके स्थान पर जिन भवनों का निर्माण हुआ है, वह उन्हें सौंपें जायें. आज तक उनको भवन न मिलने से वह बेरोजगार हैं।

तीर्थ पुरोहित समाज की मांग है कि केदारनाथ में उन्हें भूमि का अधिकार भी मिले. आपदा से पहले उन्हें भूमि का अधिकार था, लेकिन आपदा के बाद से अभी तक उन्हें भूमि का अधिकार नहीं मिल पाया है। यह भी मांग है कि केदारनाथ धाम में चल रहे कार्यों को लेकर सरकार को अपनी स्थिति साफ करनी चाहिए।

स्पष्ट नीतियां न होने का आरोप लगाते हुए असमंजस की स्थिति में हैं। अपनी मांगों को लेकर तीर्थ पुरोहितों ने आंदोलन की शुरुआत भी कर दी है। प्रथम चरण में आज केदारनाथ से लेकर घोड़ा पड़ाव तक के सभी बाजार बंद किए गए हैं। तीर्थ पुरोहितों ने धाम में रैली निकालकर प्रदर्शन भी किया। मांगें नहीं मानी जाती हैं तो 18 सितंबर से तीर्थ पुरोहितें ने धाम में उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।

इन राज्यों में NIA की रेड, ISIS आतंकी मॉड्यूल का खुलासा!

0

NIA ने ISIS कट्टरपंथ और भर्ती मामले में तमिलनाडु और तेलंगाना दोनों राज्यों के 30 स्थानों पर छापेमारी की. तमिलनाडु में संदिग्ध आतंकी मॉड्यूल मामले में NIA ने कई शहरों में छापेमारी की. इस दौरान सभी संदिग्ध परिसरों और कार्यालयों की तलाशी ली गई. बताया जा रहा है डीएमके पार्षद मुबासीरा एम के परिसरों पर छापेमारी की गई. छापेमारी के दौरान कौन से दस्तावेज जब्त किए गए इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है.

NIA ने तमिलनाडु में कई स्थानों पर समन्वित तलाशी अभियान चलाया. यह कार्रवाई पुलिस की मदद से की जा रही है. बताया जा रहा है कि कोयंबटूर में एक डीएमके पार्षद एजेंसी के रडार पर था. सूत्रों ने बताया कि चेन्नई, कोयंबटूर और तेनकासी में विभिन्न व्यक्तियों के परिसरों की तलाशी ली गई.

छापेमारी के दौरान DMK पार्षद मुबासीरा एम के रिश्तेदारों को पुलिस के साथ बहस करते देखे गए. यह उस समय हुआ जह एनआईए के अधिकारी तमिलनाडु के कोयंबटूर में उनके आवास पर तलाशी ले रहे थे. एनआईए ने तमिलनाडु के कोयंबटूर में 21 स्थानों, चेन्नई में 3 स्थानों, हैदराबाद/साइबराबाद में 5 स्थानों और तेनकासी में एक स्थानों पर छापेमारी की.

ISIS मामले में जांच एजेंसी की ओर से पहले भी छापेमारी की गई. धमाकों के सिलसिले में कई संदिग्ध गिरफ्तार भी किए गए हैं. जांच एजेंसी आतंकी मॉड्यूल को लेकर बहुत सख्त है. आतंकी गतिविधियों पर कड़ी नजर रख रही है. इससे पहले आईएसआईएस के खिलाफ देशव्यापी अभियान चलाया गया था.

लखनऊ में बड़ा हादसा, मकान की छत गिरने से एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत

0

लखनऊ : यहां एक बड़ा हादसा हो गया है. एक मकान गिरने से मलबे में दबने के कारण पांच लोगों की मौत हो गई. हादसे की सूचना मिलते ही तत्काल मौके पर पुलिस की एक टीम पहुंची. वहीं, बचाव टीम मलबे में दबे अन्य लोगों को निकालने में जुटी है. यह हादसा लखनऊ के आलमबाग में हुआ है. बताया जा रहा है कि मकान जर्जर हो चुका था.

घटना देर रात की बताई जा रही है. आलमबाग के आनन्द नगर फतेहअली चौराहे के किनारे रेलवे कालोनी में यह हादसा हुआ है. जिन पांच लोगों की मौत हुई है, उनमें तीन बच्चे भी शामिल हैं. मृतकों के नाम सतीश चंद्र (40 वर्ष), सरोजनी देवी (35 वर्ष), हर्षित (13 वर्ष), हर्षिता (10 वर्ष) और अंश (5 वर्ष) शामिल हैं.

सतीश चंद्र की मां रेलवे में चतुर्थ श्रेणी की कर्मचारी थीं. उन्हें ही यह मकान अलॉट हुआ था. वहीं, सतीश प्राइवेट जॉब करते थे. इसी मकान में वह अपने परिवार के साथ रहते थे. मकान काफी पुराना था और पूरी तरह से जर्जर हो चुका था. स्थानीय लोगों ने बताया कि प्रशासन ने मकान को खाली करने का नोटिस भी जारी किया था.