Home Blog Page 439

LIC एजेंट्स को भी मिलेगी ग्रेच्युटी और पेंशन, सरकार का बड़ा ऐलान

0

मोदी सरकार ने भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) के एजेंट्स के लिए एक बड़ा ऐलान किया. अब LIC एजेंट्स और एम्प्लॉइज को बढ़ हुई ग्रेच्युटी लिमिट का फायदा मिलेगा. साथ ही टर्म इंश्योरेंस कवर और फैमिली पेंशन के लिए एक समान रेट भी फिक्स किया गया है. सरकार ने एलआईसी एजेंट्स और एम्प्लॉइज के लिए कई कल्याणकारी कामों को मंजूरी दी है.

LIC एजेंट्स के ग्रेच्युटी, पेंशन और टर्म इंश्योरेंस कवर से जुड़े नियमों में बदलाव के साथ ही सरकार ने रीन्यूएबल कमीशन के लिए योग्यता के मानकों में भी सुधार किया है. इसके लिए सरकार ने एलआईसी (एजेंट्स) रेग्युलेशंस-2017 में संशोधन किया है.

LIC के 13 लाख एजेंट्स को होगा. वहीं एलआईसी के 10 लाख रेग्युलर एम्प्लॉइज को भी सरकार के इस फैसले से लाभ होगा. एलआईसी को देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी बनाने में इन्हीं एजेंट्स और एम्प्लॉइज की खून-पसीने की मेहनत लगी है. वित्त मंत्रालय ने सोमवार को एक बयान जारी कर इसकी जानकारी दी है.

LIC एजेंट्स के लिए अब ग्रेच्युटी लिमिट को 3 लाख रुपये से बढ़ाकर 5 लाख रुपये कर दिया है. वहीं जिन एजेंट्स को LIC में री-अपॉइंट किया जाएगा, उन्हें रीन्यूएबल कमीशन का फायदा मिलेगा. ये ऐसे एजेंट्स की फाइनेंशियल स्टेबिलिटी को बेहतर करेगा. अभी एलआईसी एजेंट्स को रीन्यूएबल बिजनेस पर कमीशन नहीं मिलता है.

ना ही ऐसे किसी बिजनेस पर जो उन्होंने अपनी किसी पुरानी एजेंटशिप के वक्त किया होता है. अब LIC एम्प्लॉइज और एजेंट्स के टर्म इंश्योरेंस कवर को 3,000-10,000 रुपये से बढ़ाकर 25,000-1.50 लाख रुपये कर दिया गया है. वहीं फैमिली पेंशन अब सभी को एक यूनिफॉर्म 30 प्रतिशत के रेट से दी जाएगी.

CM को झटका, ED समन मामले में SC से नहीं दी राहत

0

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की ओर से ईडी के समन के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। सुप्रीम कोर्ट ने सीएम को किसी प्रकार की कोई राहत नहीं दी है। अदालत ने उन्हें हाई कोर्ट में अपना पक्ष रखने का निर्देश दिया है। अब उनकी ओर से हाई कोर्ट में याचिका दाखिल किए जाने की संभावना है।

सुप्रीम कोर्ट ने हाई कोर्ट से ही अंतरिम राहत मांगने की बात कही है। बता दें कि ईडी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को समन जारी कर पूछताछ के लिए बुलाया है। इसके खिलाफ उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की थी।

रांची में जमीन घोटाले के सिलसिले में ईडी को सीएम सोरेन से पूछताछ करनी है। हेमंत सोरेन का कहना है कि उन्‍हें बस राजनीतिक वजहों से परेशान किया जा रहा है। उन्‍होंने ईडी के समन को गैर कानूनी बताया है।

23 अगस्‍त को सीएम सोरेन की तरफ से सुप्रीम कोर्ट में दायर रिट पीटिशन पर पहले 15 सितंबर को सुनवाई होनी थी। हालांकि, इस दौरान उनके अधिवक्ता मुकुल रोहतगी के बीमार होने के कारण सुनवाई टल गई। इसके बाद जस्टिस अनिरुद्ध बोस और जस्टिस बेला एम त्रिवेदी की अदालत ने 18 सितंबर यानी कि आज सुनवाई की तारीख निर्धारित की।

बोले अधीर रंजन चौधरी, मौन नहीं थे मनमोहन सिंह, बात कम और काम ज्यादा करते थे

0

पांच दिवसीय विशेष सत्र की आज से शुरुआत हो चुकी है. इस दौरान लोकसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन के बाद कांग्रेस पार्टी के सासंद अधीर रंजन चौधरी ने संसद भवन की पुरानी यादों का जिक्र किया. इस दौरान उन्होंने भी पंडित जवाह लाल नेहरू से लेकर अटल बिहारी वाजपेयी और मनोमहन सिंह तक कई पूर्व प्रधानमंत्रियों को याद किया.

इस बीच मनमोहन सिंह पर बात करते हुए अधीर रंजन चौधरी ने कहा, ‘हमारे मनमोहन सिंह जी को कहा जाता था कि वह मौन रहते हैं, वह मौन नहीं रहते थे. बल्कि काम ज्यादा और बात कम करते थे. जब जी20 का सम्मेलन हुआ करता था, उस समय भी उन्होंने कहा था कि यह हमारे देश के लिए अच्छा है.

PM मोदी पर बरसे खरगे : बोले मणिपुर क्यों नहीं जाते? कुछ कर नहीं सकते तो कुर्सी छोड़ दो

0

संसद का विशेष सत्र शुरू हो गया है. ये 22 सितंबर तक चलेगा. बुधवार से संसद की कार्यवाही नए संसद भवन में होगी. इस सत्र में सरकार 8 बिल पेश करेगी. विपक्ष का कहना है कि सरकार एजेंडा छिपा रही है. खरगे ने कहा कि ईडी-सीबीआई से विपक्ष को कमजोर किया जा रहा है. मणिपुर में आज तक दंगे हो रहे हैं. वो देश के कौने कौने में जाते हैं, मणिपुर क्यों नहीं जाते? आते है तो इवेंट बनाकर चले जाते हैं.

कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि आज भावुक होना स्वाभाविक है. हमारे पूर्वज चले गए, हम उन्हें याद करते रहेंगे. आज पुराने सदन का अंतिम दिन है. 75 साल का अमृतकाल कहां से लाए समझ नहीं आता. सदन की प्रक्रिया चलती आ रही है और चलती रहेगी.

लोकसभा में बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि 75 साल की यात्रा का पुनर्स्मरण करने के लिए, नए सदन में जाने से पहले, उन प्रेरक पलों को इतिहास की महत्वपूर्ण घड़ी को स्मरण करते हुए आगे बढ़ने का अवसर है. इस भवन के निर्माण में पसीना, परिश्रम और पैसे भी मेरे देश के लोगों के लगे थे.

पीएम मोदी ने कहा कि नए स्थान पर संसद की यात्रा को बढ़ाते हुए 2047 में इस देश को विकसित राष्ट्र बनाकर रहना है. ये सत्र अनेक प्रकार से महत्वपूर्ण है. मैं आग्रह करता हूं कि सभी सांसदों को ज्यादा से ज्यादा समय मिले. जीवन में कुछ ऐसे पल होते हैं जो उतासह और उमंग से भर देते हैं. पुरानी बुराइयों को छोड़ नए संसद में अच्छाइयों को लेकर चलें.

BJP का दावा, 45 MLA हमारे संपर्क में, जनवरी के बाद गिर जाएगी सिद्दरमैया सरकार

0

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार में इस समय सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। कांग्रेस कार्यसमिति की हैदराबाद में जब दो दिवसीय बैठक हुई, तो वरिष्ठ नेता बीके हरिप्रसाद  को मंच पर बोलने नहीं दिया गया, जिसे लेकर भाजपा ने कांग्रेस पर निशाना साधा है।

भाजपा नेता बसनगौड़ा आर पाटिल ने कहा कि कांग्रेस ने बीके हरिप्रसाद की वरिष्ठता को महत्व नहीं दिया, जिससे वे काफी आहत हैं। यह उनका आंतरिक मामला है। हरिप्रसाद ने सिद्दरमैया के बारे में काफी कुछ कहा। ये सारे घटनाक्रम बताते हैं कि यह सरकार जनवरी के बाद नहीं रहेगी।

पाटिल ने कहा कि 44 एमएलए हमारे संपर्क में हैं। जब हम सत्ता में आ रहे हैं तो हमें विपक्ष का नेता नियुक्त करने की जहमत क्यों उठाना चाहिए। तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में आयोजित कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में बीके हरिप्रसाद, मुख्यमंत्री सिद्दरमैया और डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार भी पहुंचे थे।

बीके हरिप्रसाद को मंच पर बोलने नहीं दिया गया, जबकि सिद्दरमैया और शिवकुमार को बोलने का मौका दिया गया। यही नहीं, जब कांग्रेस कर्नाटक में सत्ता में आई तो भी हरिप्रसाद को मंत्री नहीं बनाया। इसी से हरिप्रसाद काफी आहत हैं।

 

आज से संसद का पांच दिवसीय विशेष सत्र, पुराने संसद भवन में आखिरी दिन

0

संसद के पांच दिवसीय विशेष सत्र का आज से आगाज होगा। इस सत्र में सरकार चार बिल पेश करेगी, जिसको लेकर संसदीय बुलेटिन में जानकारी दी गई थी। हालांकि, विपक्ष एक बार फिर इस पर हंगामा कर सकता है। विपक्षी पार्टियों ने इस विशेष सत्र में 9 मुद्दों पर सरकार को घेरने का एजेंडा बनाया है। विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A के नेताओं ने बीते दिन कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के घर मीटिंग कर सरकार को घेरने की रणनीति तैयार की है।

इसको लेकर सोनिया गांधी ने भी पीएम मोदी को एक पत्र लिखा है, जिसमें 9 मुद्दे उठाए गए हैं। सोनिया द्वारा लिखी गई चिट्ठी में महंगाई, किसानों को एमएसपी, अदाणी, मणिपुर, हरियाणा हिंसा, जातीय जनगणना, केंद्र और राज्यों में टकराव, चीन सीमा और बाढ़ से राज्यों को हुए नुकसान जैसे मुद्दों को उठाया गया है। आज पहले दिन की कार्यवाही पुराने संसद भवन में होगी। अगले दिन से नए संसद भवन में कार्यवाही होगी।

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि सर्वदलीय बैठक में विशेष सत्र के एजेंडे को फिर से साफ कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि हमने पहले ही अपने एजेंडे की घोषणा कर दी थी और आज  75 वर्षों की यात्रा पर चर्चा होगी क्योंकि पीएम मोदी ने 2047 से पहले भारत को एक विकसित देश बनाने की शपथ ली है।

कई ऐसे मुद्दे हैं जिसे केंद्र की मोदी सरकार संसद के इस विशेष सत्र में उठा सकती है। ऐसा ही मुद्दा महिला आरक्षण है, जिसपर सरकार बड़ा कदम उठा सकती है। विपक्ष भी इसको लेकर बिल लाने की मांग कर सकता है।

केंद्र सरकार विशेष सत्र में मुख्य चुनाव आयुक्त और अन्य चुनाव आयुक्त (नियुक्ति, शर्तें और पद अवधि) बिल, 2023, प्रेस एवं रजिस्ट्रेशन ऑफ पीरियॉडिकल्स बिल 2023, एडवोकेट्स अमेंडमेंट बिल 2023, पोस्ट ऑफिस बिल 2023 पेश करेगी।

प्रख्यात फोटोग्राफर अमित शाह का निधन

0

नैनीताल: पर्वतारोही और प्रख्यात फोटोग्राफर अमित शाह का निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि देर रात उनकी तबीयत अखनक बिगड़ गई थी। उनको इलाज के लिए अस्पताल लेजाया गया, जहां उनका निधन हो गया।

साह प्रख्यात फोटोग्राफर के साथ ही पर्वतारोही और ट्रैवलर भी थे। उन्होंने एस्ट्रो ट्रेल को नई पहचान दी थी। अमित साह जाने माने यू ट्यूबर भी थे। उनकी एक ही पोस्ट पर चार मिलियन तक व्यूज आते थे। फेसबुक, इंस्टाग्राम उनके हजारों फॉलोवर्स थे।

अमित साह की फोटोग्राफी के लिए केवल राज्य और देश में ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी उकनी फोटोग्रफी की पहचान थी। राज्य के तमाम विभागों के कैलेंडर में भी उनके चित्रों का प्रकाशन हुआ है।

संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा वर्ष 2019 में उनके द्वारा 2017 में खींची गई फोटो को इंटरनेशनल माउंटेन डे के अवसर पर बनाये गए स्पेशल पोस्टर में भी जगह दी गई थी।

सिराज की आंधी के आगे 50 रन पर ढह गई ‘लंका’

0

एशिया कप 2023 का फाइनल (Asia Cup Final) मैच श्रीलंका और भारत के बीच 17 सितंबर को खेला जा रहा है। श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।

कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। भारतीय गेंदबाजों ने श्रीलंकाई बल्लेबाजों को 15.2 ओवर में पवेलियन लौटा दिया।

मोहम्मद सिराज ने 6 विकेट चटकाए, जबकि हार्दिक पंड्या को 3 विकेट मिले। एक सफलता जसप्रीत बुमराह के हिस्से आई।

मोहम्मद सिराज ने वनडे क्रिकेट में सबसे कम गेंदों पर 5 विकेट लेने के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। सिराज ने 5 विकेट के लिए 16 गेंदें ली। श्रीलंका के चामिंडा वास ने 2003 में बांग्लादेश के खिलाफ 16 गेंदों पर ही 5 विकेट लिए थे।

 

CWC में खरगे और राहुल गांधी ने बताया 2024 का मास्टर प्लान, ये आराम से बैठने का समय नहीं

0

कांग्रेस CWC की दो बैठक तेलंगाना के हैदाबाद में आयोजित की गई। इस बैठक के जरिए कांग्रेस ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए आगामी विधानसभा चुनाव के लिए रोडमैप भी तैयार किया। वहीं, बैठक के बाद कांग्रेस ने मांग उठाई की संसद के विशेष सत्र के दौरान महिला आरक्षण बिल को पास किया जाए। बता दें कि 9 मार्च 2010 को ही राज्यसभा से महिला आरक्षण बिल पारित किया जा चुका है।

आज ऐतिहासिक दिन है। 1948 में आज ही के दिन हैदराबाद आजाद हुआ था। इसके लिए कांग्रेस ने लंबी लड़ाई लड़ी। नेहरूजी और सरदार पटेल साहेब ने हैदराबाद को मुक्त कराया। हैदराबाद की इस बैठक के संदेश का देश इंतजार कर रहा है। आज का हमारा एजेंडा राज्यों के विधानसभा चुनाव और 2024 का लोकसभा चुनाव की तैयारी है। भविष्य की चुनौतियों से हम लोग अवगत हैं। ये चुनौतियां असल में भारतीय लोकतंत्र की चुनौतियां हैं। देश को संविधान को बचाने की चुनौती है। SC/ST/BC महिलाओं, गरीबों, अल्पसंख्यकों के अधिकारों को बचाने की चुनौती है।

पवन खेड़ा ने कहा कि राहुल गांधी  ने CWC की मीटिंग में कहा, “कांग्रेस पार्टी संगठन आधारित पार्टी नहीं है। कांग्रेस पार्टी एक आंदोलन है, जिसके पास एक संगठन भी है। यही कांग्रेस पार्टी और देश की अन्य पार्टी में एक मौलिक फर्क है।भारत जोड़ो यात्रा’ कांग्रेस को अपनी आंदोलन की जड़ों में ले जा रही है। इस यात्रा से हमारे शुभचिंतकों के बीच एक बात आई कि यह रास्ता कांग्रेस का है, भारत का है, हिंदुस्तान और INDIA का है।

अनंतनाग में ऑपरेशन पांचवें दिन भी जारी, दायरा भी बढ़ाया

0

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग के गडोले वन क्षेत्र में छिपे आतंकवादियों को बाहर निकालने का अभियान रविवार को पांचवें दिन में प्रवेश कर गया. सुरक्षा बलों ने ऑपरेशन का दायरा बढ़ा दिया है. अब पड़ोसी गांवों तक सुरक्षा बल आतंकियों की तलाश में जुटे हैं. रविवार सुबह जैसे ही हमला फिर से शुरू हुआ, सुरक्षा बलों ने जंगल की ओर कई मोर्टार गोले दागे. सुरक्षा बल सावधानी से कदम बढ़ा रहे हैं.

वे घने वन क्षेत्र की निगरानी के लिए ड्रोन और हेलीकॉप्टरों का उपयोग कर रहे हैं. माना जा रहा है आतंकी अभी भी इलाके में छिपे हुए हैं. गोलीबारी के पहले दिन की घटना के बाद से ही आतंकी घने जंगलों में अपनी जान बचाते फिर रहे हैं. वन क्षेत्र में कई गुफा जैसे ठिकाने और हमलों को अंजाम देने के लिए आतंकवादियों के स्थान का पता लगाने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया जा रहा है. सुरक्षा बलों द्वारा पहाड़ी के घने जंगलों में गोले दागने के बाद आतंकियों को भागते हुए देखा गया.

अधिकारियों ने कहा है कि एहतियात के तौर पर सुरक्षा घेरा पड़ोसी पॉश क्रेरी इलाके तक बढ़ा दिया गया है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि आतंकवादी नागरिक बस्तियों में न घुस सकें. उत्तरी सेना के कमांडर ने शनिवार को परिचालन स्थिति का जायजा लेने के लिए मुठभेड़ स्थल का दौरा किया. लेफ्टिनेंट जनरल द्विवेदी को ग्राउंड कमांडरों द्वारा बड़े प्रभावशाली अभियानों के बारे में जानकारी दी गई. इसमें बलों द्वारा उपयोग किए जा रहे गोले और इसके प्रभाव के साथ-साथ गोलाबारी के लिए उच्च तकनीक वाले हथियारों के उपयोग के बारे में बताया गया.