Home Blog Page 438

महिला आरक्षण बिल पर आज होगी बहस, विपक्षी नेताओं की बड़ी बैठक

0
संसद के विशेष सत्र का आज तीसरा दिन है। मंगलवार को लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पेश किया गया। वहीं, आज सदन में इस मुद्दों पर चर्चा होगी। संसद भवन में आज महिला आरक्षण बिल पर बहस होने वाली है। लोकसभा में कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी आज महिला आरक्षण विधेयक पर कांग्रेस की ओर से मुख्य वक्ता होंगी।
वहीं, सरकार की तरफ से केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण, स्मृति ईरानी, भारती पवार और अपराजिता सारंगी अपना पक्ष रखेंगी। विपक्षी दलों की बैठक में कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा,”महिला आरक्षण बिल को नया बिल नहीं है। 2010 में किसी कारण से पास नहीं हो पाया था। सिर्फ चुनाव के लिए ये बिल लाया गया है। ये बिल अगली जनगणना के अनुसार लागू होगा। 2010 वाले बिल को दोहराते तो जल्दी काम हो जाता।

नए संसद भवन में नेता विपक्ष के चैंबर में होगी विपक्षी नेताओं की बैठक आज सुबह 10:30 बजे से कांग्रेसी सांसदों की बैठक होने वाली है। संसद भवन में आज महिला आरक्षण बिल पर बहस होने वाली है। लोकसभा में कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी आज महिला आरक्षण विधेयक पर कांग्रेस की ओर से मुख्य वक्ता होंगी। वहीं,  सरकार की तरफ से केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण, स्मृति ईरानी, भारती पवार और अपराजिता सारंगी अपना पक्ष रखेंगी।

 सपा सांसद रामगोपाल यादव ने महिला आरक्षण बिल पर कहा कि संसद में पहले भी बिल पेश किया गया था, राज्यसभा में पास भी हो गया था, अब उसे वापस लिया जाएगा। ये अब लाया गया है, ये 2029 से पहले लागू नहीं होगा। हम तो इसका समर्थन कर रहे हैं…मैं जानता हूं सदन में जो बहुमत प्राप्त लोग हैं वे एंटी-OBC हैं। वे OBC महिलाओं को आरक्षण नहीं देंगे।

संविधान से ‘समाजवादी-धर्मनिरपेक्ष शब्द गायब’, कांग्रेस नेता का बड़ा आरोप

0

देश को नया संविधान भवन मिल गया है। इस भवन में कल संविधान का विशेष सत्र भी शुरू हो गया है। इस दौरान जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ देश के सभी सांसदों ने नए भवन में प्रवेश किया, उस दौरान सभी को संविधान की नई कॉपी दी गई। कांग्रेस का आरोप है कि इस नई कॉपी से समाजवादी-धर्मनिरपेक्षश् शब्द गायब है।

संसद के विशेष सत्र के तीसरे दिन यानी आज महिला आरक्षण बिल यानी नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर चर्चा भी होगी। उम्मीद जताई जा रही है कि हंगामा हो सकता है। हालांकि, इस बीच लोकसभा में विपक्ष के नेता अधीर रंजन चौधरी ने नई संसद में मिली संविधान की कॉपी पर सवाल खड़े कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि इस संविधान में समाजवादी-धर्मनिरपेक्ष शब्द नहीं है।

चौधरी ने कहा की संविधान की जो नई प्रतियां 19 सितंबर को हमें दी गईं, जिन्हें हमने अपने हाथों में पकड़कर नए संसद भवन में प्रवेश किया, उसकी प्रस्तावना में सोशलिस्ट सेक्युलर यानी समाजवादी-धर्मनिरपेक्षश् शब्द नहीं है। उन्होंने कहा कि हम जानते हैं कि ये शब्द सन् 1976 में एक संशोधन के बाद जोड़े गए थे, लेकिन अगर आज कोई हमें संविधान देता है और उसमें ये शब्द नहीं हैं, तो यह बहुत चिंता का विषय है। नेता ने कहा कि उन्होंने यह राहुल गांधी को भी दिखाया।

कांग्रेस नेता ने कहा कि अगर अब कुछ बोलने की कोशिश करोंगे तो वो कहेंगे कि शुरू में जो था, वही दिया जा रहा है। चौधरी ने कहा कि लेकिन उनकी मंशा अलग है। उन्होंने कहा कि हम डरे हुए हैं। हम चिंता में हैं। संविधान जो हमें दिया गया है, उसमें से समाजवादी-धर्मनिरपेक्ष शब्द को बड़ी ही चालाकी से हटा दिया गया है। उन्होंने कहा कि यह हमारे लिए बेहद चिंता का विषय है। रंजन चौधरी ने कहा, ‘मैंने इस मुद्दे को उठाने की कोशिश की, लेकिन मुझे मौका नहीं मिला।’

अनंतनाग मुठभेड़ खत्म, आखिरी आतंकी उजैर खान ढेर

0

दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग में बीते बुधवार से जारी मुठभेड़ खत्म हो गई है। जिले के कोकरनाग के गडूल के घने जंगल और पहाड़ी इलाके में सात दिन तक चला एनकाउंटर मंगलवार को पूरा हुआ है। हालांकि तलाशी अभियान जारी है। सुरक्षाबलों ने यहां दो आतंकियों को मार गिराया है। इन में लश्कर कमांडर उजैर खान भी शामिल है।

ADGP कश्मीर विजय कुमार ने कहा कि लश्कर कमांडर उजैर खान को मार दिया गया है। उसके पास से हथियार भी बरामद कर लिए गए हैं। इसके अतिरिक्त, एक और आतंकवादी का शव मिला है। अनंतनाग मुठभेड़ खत्म हो गई है, लेकिन तलाशी अभियान जारी है। उन्होंने आगे बताया कि यहा दो से तीन आतंकियों के छिपे होने की सूचना थी। ऐसे में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

ADGP ने आगे कहा, ‘अब तक, लश्कर कमांडर उजैर खान का शव बरामद कर लिया गया है। एक अन्य आतंकवादी का शव मिला है। वहां एक बड़ा क्षेत्र है जिसकी तलाश की जानी बाकी है। वहां बहुत सारे गैर-विस्फोटित गोले हो सकते हैं जिन्हें बरामद कर नष्ट कर दिया जाएगा। हम लोगों से अपील करते हैं कि वे इस क्षेत्र में न जाएं।’ एडीजीपी ने कहा कि सुरक्षा बलों को रिपोर्ट मिली थी कि वहां दो से तीन आतंकवादी हैं। ऐसे में संभावना है कि तीसरा शव कहीं हो। तलाश पूरी होने के बाद इसका पता चलेगा।

बड़ा हादसा: नहर में गिरी बस, पांच की मौत की खबर, 40 को बचाया गया

0

पंजाब के मुक्तसर में कोटकपुरा रोड पर गांव झबेलवाली के पास एक निजी कंपनी की बस सरहिंद नहर में जा गिरी। पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचा गया है। हादसे में पांच लोगों की मौत की सूचना है। हालांकि आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। वहीं करीब 10 से अधिक लोग घायल हैं। 40 यात्रियों का रेस्क्यू कर लिया गया है। हादसे के समय बस में 60-65 यात्री सवार थे।

घटना दोपहर करीब एक बजे की है। हादसे के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है। मौके पर एसएसपी हरमनबीर सिंह गिल और विभिन्न थानों की पुलिस मौजूद है। बस मुक्तसर से कोटकपूरा की तरफ जा रही थी। घटनास्थल पर हलका विधायक जगदीप सिंह काका बराड़ भी पहुंचे हैं। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त बस काफी रफ्तार में थी। बस नहर के किनारे लगी लोहे की ग्रिल को तोड़ते नहर में जा गिरी है।

UKPSC JOB : आवेदन करने के लिए बचे हैं केवल 10 दिन, नहीं किया तो जल्द करें

0

देहरादून: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने समीक्षा अधिकारी और सहायक समीक्षा अधिकारी के लिए गत आठ सितंबर को भर्ती का विज्ञापन जारी किया था। आवेदन करने की लास्ट डेट 29 सितंबर है।

इस हिसाब से आवेदन करने के लिए अब केवल 10 दिन बचे हैं। अगर आपने अब तक आवेदन नहीं किया है, तो जल्द कर लें। ऑनलाइन फीस जमा करने की आखिरी तारीख भी 29 सितंबर ही तय की गई है।

UKPSC RO ARO

दोनों भर्तियों के लिए परीक्षा की डेट 17 दिसंबर प्रस्तावित की गई है। चयन प्रक्रिया में प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और टाइपिंग टेस्ट शामिल हैं। आवेदन करने के लिए आप लोक सेवा आयोग की वेबसाइट पर जा सकते हैं।

कुल 137 पदों पर भर्ती निकाली है। समीक्षा अधिकारी (RO) और सहायक समीक्षा अधिकारी (ARO) के लिए 18 से 40 साल की उम्र के बीच का कोई भी व्यक्ति अप्लाई कर सकता है।

महिला आरक्षण बिल लोकसभा में पेश, जानिए इसमें क्या-क्या है ?

0

लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पेश कर दिया है. इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऐलान किया कि महिला आरक्षण बिल का नाम ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ होगा. उन्होंने कहा कि इस अधिनियम के लागू होने के बाद हमारा लोकतंत्र और मजबूत होगा. हमारी सरकार इस अधिनियम को कानून बनाने के लिए संकल्पबद्ध है. जब लोकसभा में बिल पेश हुआ तो विपक्ष ने जबरदस्त हंगामा किया.

कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने बताया कि महिला आरक्षण बिल की अवधि 15 साल होगी. हालांकि ये अवधि बढ़ाने के लिए संसद के पास अधिकार होगा. मेघवाल ने कहा कि इस अधिनियम के पास होने के बाद लोकसभा में महिला सीटों की संख्या 181 हो जाएगी. लोकसभा में फिलहाल महिला सांसदों की संख्या 82 है.

बिल पेश करते हुए उन्होंने कहा कि इस बिल को दोनों सदनों से पारित किए जाने के बाद लोकसभा में महिला सांसदों की संख्या 181 हो जाएगी। लोकसभा में फिलहाल 82 महिला सांसद हैं। बता दें कि निचले सदन में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत सीटें आरक्षित हो जाएगी। मेघवाल ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले जानबूझकर बिल को पास नहीं किया गया। महिला आरक्षण की अवधि 15 साल की होगी।

बता दें कि इस बिल को लेकर लोकसभा में विपक्षी नेता और कांग्रेस के सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि महिला आरक्षण बिल अभी भी अस्तित्व में हैं। इसे राजीव गांधी, नरसिम्हाराव और मनमोहन सिंह की सरकार में भी पेश किया गया था। हालांकि, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि बिल अब अस्तित्व में नहीं है। नेता प्रतिपक्ष के बयान को रिकार्ड से हटाया जाए। बता दें कि नेता प्रतिपक्ष के इस बयान पर लोकसभा में जमकर हंगामा मचा। बयान पर हंगामा मच गया है। उनके भाषण पर एनडीए सांसदों ने आपत्ति जताई है।

इस बिल के मुताबिक, अनुसूचित जाति और जनजाति के लिए तय सीटों में से ही 33 फीसदी का आरक्षण मिल सकेगा। वहीं, अनुसूचित जाति और जनजाति के लिए सीटों में से ही 33 फीसदी आरक्षण उनकी समाज की महिलाओं के लिए होगा। बता दें कि इस बिल में ओबीसी वर्ग के लिए आरक्षण का प्रविधान नहीं रखा गया है। लोकसभा में आरक्षण वाली सीटों का निर्धारण परिसीमन के बाद किया जाएगा।

उत्तराखंड: विधायक के खिलाफ इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रों का प्रदर्शन, फूंका पुतला

0

अल्मोड़ा: बिपिन त्रिपाठी कुमाऊं प्रौद्योगिकी संस्थान (BTKIT) के छात्रों ने द्वाराहाट विधायक मददन बिष्ट के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। छात्रों ने कैंपस से जुलूस निकाला और विधायक के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया। छात्रों की मांग है कि जब तक विधायक माफी नहीं मांगते, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। कहीं ना कहीं इस मामले में राजनीति भी पूरी तरह घुस चुकी है।

छात्रों का कहना था कि विधायक ने कॉलेज के कैंपस में आकर निदेशक के आवास में हंगामा किया और गाली गलौज और अभद्र भाषा का प्रयोग किया। वहीं पर छात्राओं का हॉस्टल भी है, जिससे सभी में भय का माहौल पैदा हो गया। विधायक से सार्वजनिकतौर पर माफी मांगने की मांग की है।

छात्रों के प्रदर्शन के दौरान हाईवे भी जाम हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस से भी छात्रों की हल्की नोक-झोंक हुई। निदेशक के समझाने के बाद छात्रों ने सड़क पर लगाया जाम खोल दिया। स्टूडेंट्स का कहना है कि जब तक विधायक पर सख्त एक्शन नहीं किया जाता या फिर वह सार्वजनिक माफी नहीं मांगते, तब तक वह धरना प्रदर्शन करते रहेंग।

PM ट्रूडो के बयान पर भारत का एक्शन, कनाडा के उच्चायुक्त को देश छोड़ने का आदेश

0

भारत और कनाडा के बीच रिश्तों में तल्खियां बढ़ चुकी है। खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर हत्याकांड को लेकर कनाडा के प्रधानमंत्री ने भारत के खिलाफ बयान दिया। इसके अलावा, हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के पीछे भारत का हाथ बताकर कनाडा ने भारतीय राजनयिक को निष्कासित कर दिया है।

भारत ने भी कनाडा सरकार को करारा जवाब दिया। भारत के विदेश मंत्रालय ने कहा,”पीएम ट्रूडो आरोप निराधार हैं। भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा कि पीएम द्वारा दिए गए ऐसे बयान खालिस्तानी आतंकवादियों और चरमपंथियों से ध्यान हटाने की एक कोशिश है, जिसे कनाडा में आश्रय मिलता रहा है।

 कनाडा के उच्चायुक्त कैमरून मैके को तलब किया। भारत के कनाडाई राजनयिक को निष्कासित करने का फैसला भी लिया गया है। विदेश मंत्रालय ने कहा,”भारत में कनाडा के उच्चायुक्त को आज तलब किया गया और भारत में स्थित एक वरिष्ठ कनाडाई राजनयिक को निष्कासित करने के भारत सरकार के फैसले के बारे में सूचित किया गया।

महिला आरक्षण बिल पर बोली सोनिया गांधी…ये हमारा अपना है-VIDEO

0

संसद के विशेष सत्र का आज दूसरा दिन है। आज एक एतिहासिक दिन भी है क्योंकि पहली बार देश के नए संसद भवन में कार्यवाही की शुरुआत होगी। इसी बीच इस विशेष सत्र में कई खास बिल भी पारित किए जाने की उम्मीद है। महिला आरक्षण बिल को लेकर काफी चर्चा हो रही है।

सोनिया गांधी जब संसद भवन पहुंची तो संवाददाताओं ने उनसे महिला आरक्षण बिल को लेकर सवाल पूछा। इस सवाल पर उन्होंने जवाब देते हुए कहा,”‘यह हमारा है, अपना है। नए संसद भवन से सबसे पहले आधी आबादी की राजनीतिक हिस्सेदारी तय करने वाले इस विधेयक को हरी झंडी देकर ऐतिहासिक संदेश देने की कोशिश हो।

महिला आरक्षण बिल पिछले 27 सालों से संसद में लंबित है। बता दें कि  साल 2010 में ये बिल राज्यसभा में पारित हो गया, लेकिन लोकसभा में ये बिल लटक गया। जिसके बाद से ही इस महिला को मंजूरी दिलाए जाने की मांग उठती रही है। बताते चलें कि साल 1996 में पहली बार महिला आरक्षण विधेयक को संसद में पेश किया गया था। साल 1996 में एचडी देवगौड़ा की सरकार थी।

सज गया लालबाग के राजा का दरबार, भारी भीड़ में हुई सुबह की आरती…Video

0

मुम्बई : देश में आज गणेश चतुर्थी उत्सव को लेकर धूम मची हुई है। हर साल की तरह इस साल भी मुंबई के सबसे मशहूर गणपति लालबागचा राजा में भारी भीड़ देखने को मिली। सुबह की आरती में कई श्रद्धालुओं की भीड़ मौजूद रही। लालबाग में सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडल द्वारा पहली गणेश मूर्ति 1934 में स्थापित की गई थी।

 इस साल गणेश चतुर्थी 19 सितंबर यानी मंगलवार से शुरू हुई है और 10 दिन तक यह महापर्व मुंबई समेत पूरे उत्तर भारत में मनाई जाएगी। यह दिन भगवान गणेश के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है।लालबाग में सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडल द्वारा पहली गणेश मूर्ति 1934 में स्थापित की गई थी। इस साल गणेश चतुर्थी 19 सितंबर यानी मंगलवार से शुरू हुई है और 10 दिन तक यह महापर्व मुंबई समेत पूरे उत्तर भारत में मनाई जाएगी। यह दिन भगवान गणेश के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है।

गणेश उत्सव को लेकर मुंबई पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है। X पर पोस्ट करते हुए मुंबई पुलिस ने लिखा, ’19 से 29 सितंबर के दौरान गणेशोत्सव समारोह के दौरान यातायात की भीड़ से बचने के लिए, मुंबई शहर में यातायात व्यवस्था की गई है। नागरिकों से अनुरोध है कि वे संशोधित यातायात व्यवस्था का पालन करें।