भारत और कनाडा के बिगड़ते रिश्तों के बीच कनाडा में एक और गैंगस्टर सुखदूल सिंह उर्फ सुक्खा दुनिके गोली मारकर हत्या कर दी गई है। वो खालिस्तानी आतंकी अर्शदीप सिंह का करीबी था। जानकारी के मुताबिक, अज्ञात हमलावरों ने सुक्खा दुनिके की हत्या की है। सुक्खा एनआईए की मोस्ट वांटेड लिस्ट में शामिल था। कनाडा से वो भारत विरोधी गतिविधियों को अंजाम देता था। साल 2017 में वो भारत से कनाडा भाग गया था।
निज्जर के बाद कनाडा में मारा गया गैंगस्टर सुक्खा
मुंबई में चलती टैक्सी में दुष्कर्म, फिर लड़की को सड़क पर फेंका
मुंबई : एक शर्मनाक घटना सामने आई है. चलती टैक्सी में एक 14 साल की नाबालिग लड़की के साथ हैवानियत की गयी है. आरोपी ड्राइवर टैक्सी चलाता रहा और उसका साथी लड़की का रेप करता रहा. इसके बाद उस लड़की को वह सड़क पर छोड़कर फरार हो गए. पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.
राहुल गांधी बने कुली, आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर सिर पर उठाया सामान
राहुल गांधी आनंद विहार रेलवे स्टेशन पहुंचे. उन्होंने यहां रेलवे स्टेशन पर काम करने वाले कुलियों से मुलाकात की. उनसे बातचीत की. उनका हाल जाना. काम करने के दौरान उन्हें आने वाली कठिनाइयों के बारे में पूछा. उसके समाधान पर उनकी राय ली. कुलियों ने पिछले महीने कांग्रेस नेता से मिलने की इच्छा जताई थी. सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने के बाद माना जा रहा है कि राहुल ने उनसे मिलने का प्लान बनाया. कांग्रेस नेता रेलवे स्टेशन पर सामान उठाते भी नजर आए. लाल रंग की कुली की वर्दी में राहुल रेलवे स्टेशन पर दिखे.
कांग्रेस नेता ने पहले भी कुलियों से मुलाकात की है. पिछले साल वह उदयपुर में कांग्रेस के चिंतन शिविर में जा रहे थे, जब उन्होंने कुलि एसोसिएशन के सदस्यों से मुलाकात की थी. आए दिन वह आम लोगों से मिलते नजर आते हैं. हाल ही में उन्होंने एक सब्जी विक्रेता और उनकी पत्नी को अपने घर बुलाया था. उनके साथ लंच किया था और बातचीत की थी.
हिंदुओं कनाडा छोड़ दो, भारतीय मिशनों को भी खालिस्तानियों की धमकी, PM ट्रूडो मौन क्यों?
कनाडा धीरे-धीरे ‘दूसरा पाकिस्तान’ बनता जा रहा है। एक खालिस्तानी आतंकी की हत्या पर जिस तरह वहां की सरकार ने भारत पर आरोप मढ़ा और संबंधों को खराब करने की कोशिश की, उससे साफ हो गया है कि वहां खालिस्तानी किस कदर हावी हैं। अब वे भारतीयों के लिए भी खतरा बनते जा रहे हैं।
प्रतिबंधित संगठन सिख फॉर जस्टिस के प्रमुख गुरपतवंत सिंह पन्नू ने कनाडा में रहने वाले हिंदुओं को धमकाया है। पन्नू ने कहा है कि हिंदू देश छोड़ दें। दरअसल, खालिस्तान समर्थक कुछ सिख कनाडा के प्रति निष्ठा दिखाते हुए दावा कर रहे हैं कि वहां के हिंदू देश (कनाडा) के प्रति वफादार नहीं हैं और ऐसे में उन्हें भारत चले जाना चाहिए।
कनाडा में भारत विरोधी गतिविधियां बढ़ने और राजनीतिक रूप से समर्थित घृणा अपराधों, हिंसा की आशंका को देखते हुए भारत ने अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है। भारत सरकार ने कहा है कि वहां की यात्रा पर विचार कर रहे नागरिक बेहद सावधानी बरतें।
पन्नू निज्जर को अपना भाई बताता रहा है। जून में उसकी हत्या के बाद से वह भड़का हुआ है। SFJ के लिए कानूनी वकील होने का दावा करने वाले पन्नू ने हाल में जी20 शिखर सम्मेलन से ठीक पहले मेट्रो स्टेशनों को विकृत करने के लिए दो खालिस्तान समर्थकों को दिल्ली भेजा था। दिल्ली पुलिस ने इन लोगों को तुरंत गिरफ्तार कर लिया था।
लोकसभा में बोले राहुल गांधी, OBC आरक्षण के बिना महिला आरक्षण बिल अधूरा
‘सनातन का विरोध करने वाले रावण के खानदान के हैं, जानें किसने कहा?
बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्रकृष्ण शास्त्री ने कहा कि वृंदावन ऋषि मुनियों की साधना भूमि है। हमारी इच्छा है पूरे ब्रजतीर्थ क्षेत्र से मदिरा का विक्रय बंद होना चाहिए। भगवान श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर कहा कि अब केवल श्रीकृष्ण जन्मभूमि की ही तैयारी है। सनातन के खिलाफ स्टालिन के बयान पर कहा ये धूर्त, मूर्ख लोग हैं, रावण के खानदान के लोग हैं। इन पर टिप्पणी करना हमारे लिए उचित नहीं। सनातन कभी खत्म होने वाला नहीं। देश हिंदू राष्ट्र बनकर ही रहेगा।
ऋषि पंचमी पर आयोजित सप्तऋषि पूजन महोत्सव में शामिल होने पहुंचे बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्रकृष्ण शास्त्री ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, मलूकपीठाधीश्वर स्वामी डॉ. राजेंद्रदास महाराज ऋषि परंपरा के सिरमौर हैं। भारत की अद्भुत विभूति हैं, ऋषि परंपरा का दर्शन करना है, तो मलूकपीठाधीश्वर राजेंद्रदास महाराज के दर्शन करें।
ब्रजवासियों से हमारी एक ही अपील है कि पूरे ब्रजतीर्थ क्षेत्र से मदिरा का विक्रय बंद हो जाए, तो हमारी ब्रजभूमि पवित्र रहेगी। मलूकपीठाधीश्वर डा. राजेंद्रदास के जन्मोत्सव पर हमारी यही प्रार्थना है। कहा राममंदिर बनने जा रहा है और अब श्रीकृष्ण जन्मभूमि की तैयारी है।
हिंदू जाग रहा है, वह एक हो रहा है, संत एक मंच पर आ रहे हैं। इन विचारों के पेट में दर्द हो रहा है। हिंदू राष्ट्र के प्रयास के सवाल पर कहा कि हिंदू राष्ट्र बनकर रहेगा। ये केवल प्रयासभर नहीं है।
आवाज बताएगी आपको हो सकती है ये बीमार, ऐसे काम करेगा एप
चंडीगढ़ : आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (artifical Intelligence) का जमाना है। वक्त के बदलने के साथ ही हर क्षेत्र में बदलाव हा रहे हैं। बदलते दौर में बीमार होने वाले लोगों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। नए-नए शोध और तकनीकों से इन बीमारियों को इलाज भी किया जा रहा है। ऐसी ही एक और नई तकननीक और खोज आने वाले समय में नई क्रांति ला सकती है।
डॉ. महेश हुकमानी ने इस नई और दूरदर्शी तकनीक को इजात किया है। डॉ.हुकमानी ने SMS मेडिकल कॉलेज से MBBS किया। वो देश के प्रतिष्ठित आई सर्जन हैं। अपने करियर में तमाम सफलताओं के बावजूद डॉ. महेश ने अपने भीतर इस क्षेत्र में और अधिक योगदान देने की अपनी इच्छाओं और सपनों को धरातल पर उतारने के लिए प्रयास लगातार जारी रखे।
उन्होंने जो नई तकनीक इजात की, उसके पीछे उनका खुद का अनुभव रहा है। दरअसल, दिल का दौरा पड़ने से उनके पिता जो उनके गुरू भी थे का अचानक निधन हो गया। इस घटना से डॉ.महेंश हुकमानी को गहरा सदमा लगा और वो डिप्रेशन में चले गए। इससे बाहर आने के लिए उन्होंने कई तरह का इलाज कराया। दवाइयां ली, लेकिन अपेक्षित लाभ नहीं मिला। यहीं से उनको कुछ अलग करने का आइडिया आया और उस पर काम शुरू कर दिया।
डॉ.महेश ने अवसाद पर काबू पाने के लिए आवाज विश्लेषण (sound analysis), आवृत्ति मानचित्रण और ध्वनि आवृत्तियों पर रिसर्च शुरू कर दिया। छह महीने के भीतर उन्होंने धीरे-धीरे खुद को दवा से पूरी तरह दूर कर लिया। खास बात यह है कि साउंड एनालेसिसि के जरिए इलाज के बाद उनको फिर से दवा लेने की जरूरत नहीं पड़ी।
उन्होंने मेहनत की, रिसर्च किया, उससे से निकले परिणाम को आज उन्होंने देश और दुनिया के लोगों के लिए पेश कर दिया है। जेवी स्कैन (JVSCAN) नाम से एक एप लॉन्च किया है। इसके जरिए लोग अपनी साउंड रिकॉर्ड कर उसके विश्लेषण के आधार पर इस नतीजे पर पहुंच सकते हैं कि उनका शरीर किस स्थिति में है। उनको क्या बीमारी होने वाली है। क्या डॉक्टर की जरूरत कब पड़ेगी। इस तरह से बीमारी के शरीर पर प्रभाव करने से पहले उससे निजात पाई जा सकती है।
डॉ. महेश का दावा है कि व्यापक शरीर परीक्षण करने के लिए JVSCAN के जरिये ध्वनि विश्लेषण का उपयोग कर सकेंगे। इससे न केवल शारीरिक स्तर पर बल्कि मानसिक और रक्त स्तर पर भी रोग की प्रगति पर नज़र रख सकते हैं। इस साहसिक विचार से प्रेरित होकर, डॉ. महेश ने एक ऐसी यात्रा शुरू की जो लोगों की जीवन ही बदल देगी, इससे लोगों की जानें बचाने ने में भी मदद मिलेगी।
उन्होंने आवाज के नमूनों का उपयोग करके पूरे मानव शरीर की आवृत्तियों को मैप करने का श्रमसाध्य कार्य शुरू किया। यह एक कठिन कार्य था, जिसके लिए अटूट समर्पण और निरंतर अनुसंधान की आवश्यकता थी। डॉ. महेश हुकमानी की यात्रा मानव नवाचार और दृढ़ संकल्प की शक्ति का एक प्रेरक प्रमाण है।
यह एक ऐसे दृष्टिकोण की निरंतर खोज की कहानी है, जो हम सभी के लिए स्वास्थ्य सेवा में क्रांतिकारी बदलाव ला सकता है। जेवी स्कॅन के साथ, वह न केवल एक चिकित्सा समाधान प्रदान करता है, बल्कि आशा की किरण भी प्रदान करता है, जो हमें हमारे सबसे अंधेरे पलों से बाहर निकलने में मदद करती है।
उत्तराखंड : पुरोला नगर पंचायत अध्यक्ष के वित्तीय और प्रशासनिक अधिकार सीज
देहरादून: भ्रष्टचार के मामले में घिरे पुरोला नगर पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है। पहले उनको पद से हटा दिया गया था। लेकिन, हाईकोर्ट के आदेश के बाद बहाल कर दिया था। अब सरकार ने नगर पंचायत अध्यक्ष के वित्तीय और प्रशासनिक अधिकार सीज कर दिए हैं। इससे माना जा रहा है कि बहुत जल्द सरकार कोई बड़ी कार्रवाई कर सकती है। अध्यक्ष के करीबियों के खिलाफ भी जांच के बाद एक्शन लिया जा सकता है।
नगर पंचायत अध्यक्ष पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे थे। मामले की अब भी जांच चल रही है। हालांकि, होईकोर्ट से राहत मिलने के बाद उनका बहाल कर दिया था। अब एक बार फिर उनके खिलाफ चल रही जांच को देखते हुए उनके प्रशासनिक और वित्तीय अधिकारी सीज कर दिए गए हैं।
शासन की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि अध्यक्ष के खिलाफ जांच चल रही है। जब तक जांच पूरी नहीं हो जाती, तब तक उनके अधिकारों को सीज किया जाता है। सूत्रों की मानें तो सरकार उनके करीब ठेकेदारों की भी जांच कर रही है। जांच रिपोर्ट में जो भी तथ्य आएंगे, उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी। इस आदेश के बाद एक बार फिर नगर पंचायत पुरोला में खलबली मची हुई है।
RBI की रिपोर्ट में हुआ खुलासा…बचत नहीं कर रहे लोग, पढ़ें पूरी रिपोर्ट
RBI ने एक रिपोर्ट जारी की है, जिसके बारे में ज्जानकर आप हैरान रह जायेंगे. ये रिपोर्ट बताती है इक भारत के लोग कमाओ और मौज उड़ाओ के फार्मूले पर आगे बढ़ रहे हैं. लोगों की आमदनी कितनी बढ़ रही है या घट रही है. इसे मापने के लिए पर कैपिटा इनकम का सहारा लिया जाता है. मतलब उस देश के लोगों की प्रति व्यक्ति आय कितनी है. अपने देश की बात की जाए तो भारत के लोगों की इनकम बढ़ रही है. लेकिन सबसे बड़ी चिंता की बात है कि कमाई बढ़ने के बाद भी लोगों के हाथ में पैसा बच नहीं रहा. या इसे यूं कहे कि लोग जो कमा रहे और सब उड़ा दे रहे हैं. ऐसा हम नहीं कह रहे हैं. ये खुलासा भारतीय रिजर्व बैंक की रिपोर्ट में हुआ है.
TV9 की रिपोर्ट के अनुसार RBI की हाउसहोल्ड एसेट और लायबिलिटीज की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक भारत में हाउसहोल्ड सेविंग 50 साल के निचले स्तर पर आ चुका है. इसकी वजह से लोग कर्ज के जाल में फंसते जा रहे हैं. आलम यह है कि बचत तो भूल जाइए, लोग कर्ज लेकर अपनी शौक और जरुरतें पूरी कर रहे हैं. आरबीआई के आंकड़ों के मुताबिक 2022-23 के दौरान भारत की हाउसहोल्ड सेविंग में तेज गिरावट दर्ज की गई है. इस दौरान हाउसहोल्ड सेविंग गिरकर 5.1 फीसदी पर आ गई है.
RBI की रिपोर्ट के मुताबिक भारत की GDP के हिसाब से बचत का आंकड़ा देखे तो नेट सेविंग गिरकर 13 लाख करोड़ के करीब रह गई है. यह आंकड़ा पिछले 50 सालों में सबसे कम है. तो क्या लोगों की आमदनी कम हो गई है. RBI की रिपोर्ट के मुताबिक इसके पीछे महंगाई भी एक अहम कारण है. लोग बढ़ती महंगाई के चलते बचत नहीं कर पा रहे हैं. उल्टा जरुरतें पूरी करने के लिए लोन का सहारा ले रहे हैं.
RBI की रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि लोगों की फाइनेंशियल लायबिलिटी तेजी से बढ़ रही है. जिस कारण लोग छोटी छोटी चीजों के लिए भी कर्ज का सहारा लेने लगे हैं. साल 2021-22 में फाइनेंशियल लॉयबिलिटी केवल 3.8 फीसदी थी. जो साल 2022-23 में बढ़कर 5.8 फीसदी पर पहुंच गई है. आज के दौर में लोग जमीन, मकान, दुकान खरीदने के लिए तो लोन ले ही रहे हैं. साथ ही शादी-ब्याह यहां तक की हनीमून जैसे लग्जरी काम के लिए भी लोन का सहारा ले रहे हैं. दरअसल कोरोना के बाद लोगों का कंजप्शन बढ़ गया है. ऐसा नहीं है कि लोगों की कमाई नहीं बढ़ी है. लेकिन यहां चिंता की बात है कि कमाई के मुकाबले खर्च बढ़ गया है.
मिनिस्ट्री ऑफ स्टैटिस्टिक एंड प्रोग्राम इंप्लीमेंटेशन के आंकड़ों के मुताबिक भारत के लोगों की इनकम में इजाफा हुआ है. आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक भारत की पर कैपिटा इनकम में साल 2011-12 के मुकाबले 35 फीसदी बढ़ी है. साल 2014-15 में भारत के लोगों की पर कैपिटा इनकम 72,805 रुपए अनुमानित थी जो साल 2022-23 में बढ़कर 98,374 रुपए अनुमानित हो गई है.
सोनिया गांधी ने कहा : राजीव गांधी का सपना था ‘महिला आरक्षण बिल’
संसद के विशेष सत्र का तीसरे दिन की कार्यवाही शुरू हो गई। लोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पर बहस की शुरुआत हुई। आज कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, भाजपा नेता स्मृति ईरानी समेत कई नेता इस बिल को लेकर चर्चा करेंगे।
महिला आरक्षण बिल पर कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा कि ये मेरे पति राजीव गांधी का सपना था। बाद में पीएम पीवी नरसिम्हा राव की सरकार ने ही उसे पारित कराया था।
आज उसी का नतीजा है कि देशभर के स्थानीय निकायों के जरिए हमारे पास 15 लाख चुनी हुई महिला नेता हैं। राजीव गांधी का सपना अभी तक आधा ही पूरा हुआ है। इस बिल के पारित होने के बाद यह सपना पूरा होगा।
राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बुधवार को कहा कि पहले ही राज्यसभा में 2010 में हमने (महिला आरक्षण बिल) पास किया है, लोकसभा में किसी कारण बिल पास नहीं हुआ। यह कोई नया विधेयक नहीं है… मेरा अंदाज़ा है कि ये लोग चुनाव की दृष्टि से ऐसा बोल रहे हैं।
लेकिन इन्होंने कहा है जनगणना, परिसीमन होने के बाद सभी चीज़ों को ध्यान में रखते हुए इसे लागू किया जाएगा, इसमें समय लगेगा, जो विधेयक राज्यसभा में पास हुआ था ये उसे आगे बढ़ा सकते थे। लेकिन इनकी मंशा कुछ और है। हम महिला आरक्षण बिल के पक्ष में हैं लेकिन जो कमियां हैं उन्हें दुरुस्त करना चाहिए।


















