Home Blog Page 441

अनंतनाग के बाद बारामूला में भी मुठभेड़, एक आतंकी ढेर

0

अनंतनाग में मुठभेड़ के बीच बारामूला जिले के उरी, हथलंगा के अग्रिम इलाके में आतंकवादियों और सेना और बारामूला पुलिस के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है। मुठभेड़ में एक आतंकी मारा गया है। पुलिस और सुरक्षाबलों ने मोर्चा संभाला हुआ है। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने इसकी जानकारी दी है।

कश्मीर के कोकेरनाग इलाके में आतंकियों के साथ चल रही मुठभेड़ अब भी जारी है। मुठभेड़ स्थल पर सुरक्षा बल कड़ी निगरानी कर रहे हैं। कोकेरनाग के गडोले के वन क्षेत्र में तलाशी अभियान जारी है। जम्मू-कश्मीर पुलिस का कहना है जल्द आतंकियों को मार गिराएंगे।

फिलहाल सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। सेना आतंकियों की खोजबीन के लिए ड्रोन का भी इस्तेमाल कर रही है, जिसके कैमरे में आंतकियों की मूवमेंट भी कैद हुई है। बताया जा रहा है कि आतंकी पहाड़ी और जंगल की तरफ छिपे हुए हैं।

सुरक्षाबलों का कोकेरनाग के गडूल के वन क्षेत्र में तलाशी अभियान जारी है। सेना ने आतंकियों पर शिकंजा कसने के लिए पहाड़ी को घेर लिया है। इसके बाद भी गतिरोध जारी है। क्वाडकॉप्टर, ड्रोन व अन्य आधुनिक उपकरण से आतंकियों पर नजर रखी जा रही है।

अभियान में पैरा कमांडो ने भी मोर्चा संभाल लिया है। घना जंगल और पहाड़ी इलाका होने के कारण इस विशेष दस्ते को उतारा गया है। इसके अलावा पहाड़ी पर आतंकियों के ठिकाने पर रॉकेट दागे गए हैं।

यमुना में मूर्ति विसर्जन पर लगेगा 50 हजार का जुर्माना

0

गणेश पूजा और दुर्गा पूजा के दौरान यदि यमुना में मूर्ति विसर्जन किया तो 50 हजार रुपये का जुर्माना भरना पड़ सकता है। डीपीसीसी ने इसके लिए गाइडलाइंस जारी कर दी हैं। डीपीसीसी ने साफ किया है कि नेशनल मिशन फार क्लीन गंगा (NMCG) के 2019 व 2021 में जारी आदेश के अनुसार गंगा और उसकी सहायक नदियों में मूर्ति विसर्जन करने पर 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (DPCC) ने इसके लिए गाइडलाइंस जारी कर दी हैं।

इन गाइडलाइंस में डीपीसीसी ने साफ किया है कि नेशनल मिशन फार क्लीन गंगा (NMCG) के 2019 व 2021 में जारी आदेश के अनुसार, गंगा और उसकी सहायक नदियों में मूर्ति विसर्जन करने पर 50 हजार रुपये का पर्यावरण क्षति शुल्क लगाया जाएगा।

NMCG के एनवायरमेंटल प्रोटेक्शन एक्ट 1986 के सेक्शन पांच के अनुसार नदियों को प्रदूषित करने पर एक लाख रुपये जुर्माना, जेल या दोनों की सजा हो सकती है। डीपीसीसी ने मूर्तिकारों और आम लोगों के लिए विसर्जन की गाइडलाइंस जारी की है।

  • मूर्ति बनाने के लिए प्रकृतिक मिट्टी, बायोडिग्रेडेबल मैटीरियल का इस्तेमाल करें
  • मूर्ति को सजाने के लिए प्राकृतिक रंगों व बायोडिग्रेडेबल मैटीरियल का इस्तेमाल करें
  • पीओपी की मूर्तियां तलाबों, नदियों और जोहड़ों, झीलों में विसर्जित नहीं की जा सकती। इसलिए इन्हें न बनाएं

BJP ने किया बड़ा फेरबदल, एक झटके में बदले 69 जिलाध्यक्ष

0

UP BJP ने अपने संगठन में बड़े स्तर का फेरबदल किया है। पूरे यूपी से 75 प्रतिशत से अधिक जिलों के जिलाध्यक्ष बदल दिए गए हैं। माना जा रहा है कि यह बदलाव आगामी लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखकर किया गया है। लंबे समय से संगठन के फेरबदल की चर्चाएं चल रहीं थीं। शुक्रवार को यह फेरबदल कर दिया गया।

BJP के संगठनात्मक 98 जिलों में नए जिलाध्यक्षों की नियुक्ति हुई। करीब दो महीने से इस बारे में चर्चाएं चल रही थीं। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सामाजिक और क्षेत्रीय संतुलन बनाए रखते हुए यह नियुक्तियां की गई हैं।  98 जिलों में 69 जिलाध्यक्ष नए बनाए गए हैं और 29 पुराने जिलाध्याक्षों पर ही दांव लगाया गया है।हालांकि इस सूची में महिलाओं को जगह कम मिली है। मात्र पांच महिलाओं को जिला अध्यक्ष बनाया गया है।

ये है पूरी लिस्ट 

lko 65040db5dee0d

brij 65040f184503d

kanpur 65040f32ae935

बड़ा हादसा: निर्माणाधीन बिल्डिंग में पैसेंजर लिफ्ट गिरी, चार मजदूरों की मौत, पांच घायल

0

ग्रेटर नोएडा के ड्रीम वैली प्रोजेक्ट में निर्माणाधीन साइट पर बड़ा हादसा हो गया है। इस निर्माणाधीन साइट पर शुक्रवार सुबह नौ बजकर 15 मिनट पर लिफ्ट गिरने से नौ कामगारों घायल हो गए थे, जिमसे चार लोगों की मौत हो गई। जबकि पांच कामगारों का अभी अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, सुबह ग्रेटर नोएडा वेस्ट में एक मूर्ति के पास ड्रीम वैली प्रोजेक्ट में निर्माणाधीन साइट पर मजदूर काम कर रहे थे। अचानक पैसेंजर लिफ्ट गिर गई है। हादसे में चार मजदूरों की मौत हो गई। जबकि पांच लोग घायल हो गए।

हादसे की जानकारी मिलते ही नोएडा के सीईओ एनजी रवि और जिलाधिकारी मनीष कुमार वार्मा कामगारों को परिजनों से मिलने जिला अस्पताल पहुंच गए हैं। साथ ही अधिकारी परिजनों का ढांढ़स भी बंधा रहे हैं। बताया जा रहा है कि बिल्डर इस परियोजना में 26 मंजिला इमारत का निर्माण करा रहा था। हादसे के बाद मौके लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति के देखते हुए भारी सुरक्षा बल तैनात कर दिया गया है।

दूध के लिए बहा खून, 400 रुपये के लिए 3 लोगों की हत्या

0

बिहार : पटना के पास फतुहा में पैसे के लेनदेन के विवाद में तीन लोगों की हत्या कर दी गई है. यहां फतुहा थाना क्षेत्र के सुरंगापर गांव में दूध के पैसे के विवाद में ताबड़तोड़ गोलीबारी हुई है. जिसके बाद चार लोगों की गोली लगी है. गोली लगने के बाद तीन लोगों की मौत घटना स्थल पर ही हो गई जबकि एक की हालत गंभीर है, मृतकों की पहचान शैलेश सिंह, जय सिंह और प्रदीप सिंह के रूप में हुई है. जबकि 22 साल का युवक मिंटूस कुमार गोलीबारी में घायल है. घायल युवक को पटना के एनएमसीएच में भर्ती कराया गया है.

घटना के बारे में बताया जा रहा है गुरुवार देर रात सुरगा गांव में दूध का बकाया पैसा मांगने को लेकर दो पक्ष भिड़ गए. इसके बाद इतनी बढ़ गई की दोनों तरफ गोलीबारी होने लगी. गोलीबारी में दोनों पक्षों के चार लोगों को गोली लगी और तीन लोगों की मौत मौके पर ही हो गई है.

घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. गांव में तनाव के माहौल को देखते हुए पुलिस यहां कैंप कर रही . है. घटना के बाद मौके पर पटना ग्रामीण एसपी, फतुहा डीएसपी मौके पर पहुंचे. स्थिति को नियंत्रित करने के लिए आसपास के थानों से भी पुलिल बल को बुलाया गया है. घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है. वहीं परिवार में चीख पुकार मच गया है.

घटना के बारे में ग्रामीणों ने बताया कि दूध के बकाया चार सौ रुपए को लेकर पंचायत होनी थी. गांव के कुछ लोग इसपर दोनों पक्षों को साथ बैठाकर इस विवाद को खत्म करने वाले थे लेकिन इससे पहले ही गुरुवार की रात बात इतनी बढ़ गई की तीन लोगों की हत्या कर दी गई है.

घटना के बारे में पटना एसएसपी ने कहा है कि दूध के बकाया पैसे को लेकर दो पक्षों में विवाद के बाद गोलीबारी हुई है. चार लोगों को गोली लगी है. इसमें तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि एक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. गोली दोनों तरफ से चली है. एक पक्ष से जय सिंह जबकि दूसरे पक्ष से प्रदीप आमने सामने था. इसके साथ ही पुलिस ने जमीन विवाद की भी बात कही है.

निपाह वायरस का कहर, अब तक सामने आये इतने मामले

0

केरल के कोझिकोड में निपाह वायरस का एक और मामला सामने आया है. अधिकारियों ने बताया कि 39 वर्षीय व्यक्ति में निपाह की पुष्टि हुई. इसके साथ ही जिले में निपाह के सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर चार हो गई है. अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल पीड़ित व्यक्तियों में कोई गंभीर लक्षण नहीं हैं और उन्हें आइसोलेशन में रखा गया है. इससे पहले केरल की राज्य सरकार ने निपाह वायरस से संक्रमित लोगों के इलाज के लिए आवश्यक मोनोक्लोनल एंटीबॉडी राज्य में आ गई है.

राज्य की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने कहा कि दिन में स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के बीच बैठक हुई थी और अब मोनोक्लोनल एंटीबॉडी आ गई है. उन्होंने संवाददाताओं से कहा था कि यह दवा निपाह वायरस संक्रमण के लिए एकमात्र उपलब्ध एंटीवायरल उपचार है.
उन्होंने कहा कि आगे के कदम या कार्रवाई का फैसला विशेषज्ञ समिति की ओर से किया जायेगा. इससे पहले दिन में, राज्य विधानसभा में मंत्री ने कहा कि कोझिकोड जिले में निपाह के प्रकोप के बारे में आशंकित होने की कोई जरूरत नहीं है, लेकिन लोगों को अपनी दैनिक गतिविधियों के दौरान सावधानी बरतने की जरूरत है.
उन्होंने विधानसभा में एक बयान में कहा कि किसी भी तरह से पैनिक की कोई जरूरत नहीं है. हम सब मिलकर सावधानी के साथ इस मुद्दे से निपट सकते हैं. मस्तिष्क को नुकसान पहुंचाने वाले इस वायरस ने कोझिकोड जिले में दो लोगों की जान ले ली है और तीन अन्य को संक्रमित कर दिया है.

अनंतनाग में एक और जवान शहीद! सुरक्षाबलों की मुठभेड़ जारी

0

अनंतनाग में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ अभी भी जारी है। इस मुठभेड़ में डीएसपी, कर्नल और मैजर बलिदान हो गए थे। वहीं, आज इस मुठभेड़ में लापता जवान का शव बरमाद हुआ है। आज एक लापता जवान का शव मिलने के साथ बलिदानी सुरक्षाकर्मियों की संख्या चार हो गई है। अधिकारिक तौर पर लापता जवान का शव मिलने की पुष्टि नहीं की है, लेकिन यह जरूर कहा है कि एक घायल जवान शहीद हो गया है। इस बीच, सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच रुक-रुक कर गोलीबारी जारी है। घेराबंदी में फंसे आतंकियों में से किसी के मारे जाने या जख्मी होन की तत्काल जानकारी नहीं मिल पाई है।

आतंकियों को ढूंढने के लिए खिलाफ हेरोन ड्रोन भी इस्तेमाल किया जा रहा है। संबधित सूत्रों ने बताया कि आज सुबह सूरज की पहली किरण के साथ ही जवानों ने आतंकियों को मार गिराने का अपना अभियान दोबारा शुरू किया। जैसे ही जवान पहाड़ी पर आगे आतंकी ठिकानो की तरफ बढे़े, आतंकियों ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी। जवानों ने भी जवाबी फायर किया। इसी दौरान जवानाें ने वहां पेड़ों व झाड़ियों के बीच एक जगह अपने एक साथी का शव देखा।
जानकारी के अनुसार शव लापता जवान का है। शव मुठभेड़स्थल से अभी नीचे नहीं लाया गया है। शव आतंकी ठिकाने के सामने है। गडोल अनंतनाग में यह मुठभेड़ मंगलवार की देर रात उस समय शुरू हुईं थी, जब वहां आतंकियों के छिपे होने की सूचना पर पुलिस और सेना की 19-RR के जवानों ने मिलकर एक तलाशी अभियान चलाया था।
आतंकियों ने गांव के बाहरी छोर पर स्थित एक सीधी पहाड़ी पर अपना ठिकाना बना रखा है। बताया जा रहा है कि सुरक्षाकर्मी एक ओवरग्राउंड वर्कर को इस ठिकाने की तरफ लेकर जा रहे थे कि आतंकियों ने उन्हें देख लिया। उन्होंने सुरक्षाबलों पर हमला बोल दिया। जिसमें सेना के कर्नल मनप्रीत सिंह, मेजर आशीष धौंचक और जम्मू कश्मीर पुलिस के एक डीएसपी मुजम्मिल हुमायूं बलिदानी हो गए। मुठभेड़ में एक से दो जवान लापता हाे गए और पांच अन्य जख्मी हुए।

गडोल में छिपे आतंकियों में टीआरएफ कमांडर उजैर व गाजी उस्मान के फंसे होने का दावा किया जा रहा है। उजैर गडोल के साथ सटे नागाम का रहने वाला है और करीब एक वर्ष पहले ही आतंकी बना है। अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षाबल किसी भी नुक्सान से बचने के लिए पूरी सावधानी के साथ धीरे धीरे आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने बताया कि आतंकियों की सही स्थिति का पता लगाने के लिए ड्रोन और खोजी कुत्तों की भी मदद ली गई है। आतंकियों को चारों तरफ से घेर उनके भागने के सभी रास्ते बंद कर दिए गए हैं।

शहीद कर्नल मनप्रीत और मेजर आशीष को आज दी जाएगी अंतिम सलामी

0

जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में शहीद हुए कर्नल मनप्रीत सिंह और मेजर आशीष धौंचक का आज पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा. करनाल मनप्रीत सिंह का अंतिम संस्कार पंजाब के मोहाली जिले में उनके पैतृक गांव भारौंजियां में होगा. वहीं मेजर आशीष का हरियाणा के पानीपत में उनके पैतृक गांव बिंझौल में अंतिम संस्कार होगा. मेजर आशीष का पार्थिव शरीर पानीपत स्थित उनके नए मकान में पहुंच गया है.

मोहाली में पतृक गांव में होगा शहीद कर्नल मनप्रीत सिंह का अंतिम संस्कार: सेना के अधिकारियों से बातचीत के बाद शहीद कर्नल मनप्रीत सिंह के भाई संदीप सिंह ने कहा कि आज दोपहर 12 बजे के करीब मनप्रीत सिंह का पार्थिव शरीर घर पर लाया जाएगा. उसके बाद राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा.

नए घर में पहली और आखिरी बार प्रवेश: पानीपत में मेजर आशीष धौंचक का नया घर बनकर तैयार है. आशीष इसी मकान के उद्घाटन के लिए अगले महीने छुट्टी पर आने वाले थे. मां के कहने पर ही पार्थिव शरीर को नए घर में लाया गया है. आशीष की मां का कहना है, बेटे के सपनों के घर में उसके कदम आखिरी बार जरूर पड़ने चाहिए.

देशसेवा की मिसाल है शहीद कर्नल मनप्रीत का परिवार, 22 लोग रह चुके हैं फौज में, एक गली से 19 जवानपतृक गांव में होगा शहीद आशीष का अंतिम संस्कार: बता दें कि, आज मेजर आशीष धौंचक को उनके पैतृक गांव बिंझौल में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जाएगी. शहीद मेजर आशीष की अंतिम यात्रा में कई बड़े नेता और अधिकारी उनके पैतृक गांव पहुंचने वाले हैं. पार्थिव शरीर के दर्शन के लिए भारी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं. शहीद मेजर आशीष अपने पीछे माता, पिता, पत्नी और ढाई साल की बेटी छोड़ गए हैं.

UP में प्रेगनेंट महिला समेत 3 दलितों की हत्या, फिर घर में लगा दी आग

0

उत्तर प्रदेश के कौशांबी में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है. यहां प्रेगनेंट बेटी और दामाद समेत तीन लोगों की पीट पीटकर हत्या कर दी गयी. इस घटना के बाद गुस्साए लोगों ने आरोपियों के घरों में आग लगा दी है. बवाल बढ़ने पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे. हालात को नियंत्रित करने के लिए गांव में तीन थानों की पुलिस फोर्स को तैनात किया गया है. यह मामला संदीपन घाट थाना क्षेत्र के हरराय पुर का है.

इस तिहरे हत्याकांड की वजह जमीनी विवाद बताया जा रहा है. पुलिस के मुताबिक यह मामला संदीपन घाट थाना क्षेत्र में हरराय पुर के पटना चौराहे की है. मृतक परिवार का अपने पड़ोसियों के साथ जमीनी विवाद चल रहा था. इस विवाद को लेकर इनके बीच में पहले भी झगड़े हो चुके हैं. इसी क्रम में आरोपियों ने शुक्रवार की अल सुबह पीड़ित परिवार पर हमला कर दिया. लाठी डंडा लेकर आए आरोपियों ने मृतक परिवार में जो भी सामने नजर आया, उसके ऊपर वार किया.

आरोपियों ने पीड़ित परिवार पर तब तक वार किया जब तक कि वह धराशायी नहीं हो गया.पड़ोसियों के मुताबिक मृत शख्स की प्रेगनेंट बेटी और दामाद भी दो दिन पहले उनके घर आए थे. आरोपियों ने शख्स पर हमला किया तो पहले बेटी और फिर उसके दामाद बचाने के लिए आ गए. ऐसे में आरोपियों ने इन्हें भी नहीं बख्सा और इनके ऊपर भी लाठी डंडे से वार किया. इससे मौके पर ही दोनों की मौत हो गई. वहीं तीनों मर्डर को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए.

सूचना मिलने पर गांव के लोग मौके पर पहुंचे और गुस्से में आरोपियों के आधा दर्जन घरों में आग लगा दी. इधर, घटना की जानकारी पुलिस को मिली तो महकमे में हड़कंप मच गया. आनन फानन में मौके पर भारी पुलिस फोर्स रवाना कर एसपी डीएम भी मौके पर पहुंच गए. मामले की छानबीन की और आरोपियों की धरपकड़ के लिए अलग अलग टीमों का गठन किया है. वहीं घरों में लगाई गई आग को बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की टीम को भी बुलाया गया है.

ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट का दिल्ली में कर्टेन रेजर, देश-विदेश में होंगे रोड-शो

0

नई दिल्ली: ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के करटेन रेजर के मौके पर आज आईटीसी ने 5000 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव उत्तराखंड सरकार को दिया। महिन्द्रा हॉलीडेज एण्ड रिसोर्ट इण्डिया लिमिटेड के साथ 1000 करोड़ और ई-कुबेर के साथ 1600 करोड़ रुपए के निवेश का एमओयू किया गया। पहले ही दिन इतने बड़े निवेश प्रस्ताव पर सहमति यह दिखाती है कि निवेशक उत्तराखण्ड को लेकर कितने ज़्यादा उत्सुक हैं और सरकार भी कितनी तत्पर है।

 

महिन्द्रा हॉलीडेज एण्ड रिसोर्ट इण्डिया लिमिटेड उत्तराखण्ड में अगले तीन महीने में 1000 करोड़ के निवेश के साथ विभिन्न स्थानों पर 45 रिजोर्ट स्थापित करने जा रहा है | इससे 1500 लोगो के लिए रोजगार के अवसर खुलेंगे | पूरे देश में यह महिन्द्रा हॉलीडेज एण्ड रिसोर्ट इण्डिया लिमिटेड का किसी भी राज्य में सबसे बड़ा निवेश है।

 

उत्तराखंड में आगामी दिसम्बर माह में आयोजित होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर समिट को लेकर नई दिल्ली स्थिति होटल ताजमहल में कर्टेन रेजर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया।

 

मुख्यमंत्री ने अपने सम्बोधन में डेस्टिनेशन उत्तराखण्ड-ग्लोबल इनवेस्टर्स समिट-2023 के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि उत्तराखण्ड एक युवा राज्य के रूप में तेजी से उभर रहा है जहां उद्योगों के लिए अपार सम्भानाएं हैं। राज्य में ईज आफ डूइंग बिजनेस के साथ-साथ पीस आफ डूइंग बिजनेस भी है। उत्तराखण्ड राज्य में कार्यरत उद्योगों में श्रमिक असन्तोष की घटनायें ना के बराबर है।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड में विश्व स्तरीय बुनियादी ढांचे के साथ-साथ सुगम व्यवसायिक वातावरण तैयार करने के विजन के साथ सरकार काम कर रही है। राज्य में विभिन्न क्षेत्रों में निवेश को बढ़ावा देने के लिये विशेष नीतियां लागू करने के साथ ही आकर्षक वित्तीय प्रोत्साहन की व्यवस्था की गई है। इन नीतियों में प्रमुख रूप से पर्यटन नीति-2023, एमएसएमई नीति-2023, स्टार्टअप नीति-2023, लॉजिस्टिक्स नीति-2023, निजी औद्योगिक आस्थानों की स्थापना हेतु नीति-2023 शामिल हैं।

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखण्ड को प्राकृतिक विरासत के साथ राष्ट्र में सबसे तेजी से बढती अर्थ व्यवस्था के रूप में विकसित करने के लिए सरकार संकल्पवद्ध है। राज्य की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिये सशक्त उत्तराखण्ड मिशन लॉच किया गया है, जिसके तहत अगले 5 वर्षों में राज्य की एसजीडीपी को दोगुना करने का लक्ष्य रखा गया है। राज्य द्वारा इस लक्ष्य की प्राप्ति की कड़ी के रूप में उत्तराखण्ड ग्लोबल इनवेस्टर्स समिट-2023 का आयोजन किया जा रहा है।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में 1200 से अधिक ऐसे अधिनियमों को चिन्हित किया है, जो वर्तमान में अनुपयोगी हैं और इनमें से लगभग 500 अधिनियमों को सिंगल रिपील एक्ट के माध्यम से विलोपित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड में वर्तमान में लगभग 6000 एकड़ का लैण्ड बैंक विभिन्न सैक्टर के उद्योगों की स्थापना हेतु उपलब्ध है। राज्य में रेल, रोड एवं एयर कनेक्टिविटी में लगातार सुधार हुआ है।

 

देहरादून एयरपोर्ट से विभिन्न शहरों के लिये सीधी वायु सेवा उपलब्ध हो गई है। देहरादून एवं पंतनगर एयरपोर्ट का विस्तार भी किया जा रहा है। रेलवे नेटवर्क के विकास एवं उन्नयन के तहत ऋषिकेश – कर्णप्रयाग रेललाईन निर्माण का कार्य प्रगति पर है। राज्य में चार धाम यात्रा को सुगम बनाने के लिये ऑल वेदर रोड का निर्माण कार्य भी प्रगति पर है।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के उद्यमी ही हमारे ब्राण्ड एम्बेसडर हैं और राज्य में निवेश बढ़ाने में उनकी सबसे अधिक सहभागिता है। हमारी सरकार सरलीकरण, समाधान, निस्तारण और संतुष्टि के आधार पर कार्य कर रही है और यह तभी सम्भव है, जब उद्योग संघों से निरन्तर संवाद कर उनकी समस्याओं का समाधान किया जाए। उन्होंने कहा कि काशीपुर में अरोमा पर्क, सितारगंज में प्लास्टिक पार्क, काशीपुर में इलैक्ट्रॉनिक्स मैन्यूफैक्चरिंग क्लस्टर तथा अमृतसर कोलकाता इण्डस्ट्रियल कॉरिडोर की स्थापना की दिशा में प्रभावी कदम उठाये गये हैं।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में पर्यटकों एवं श्रद्वालुओं की सुविधा हेतु सभी स्थलों पर नवाचार के माध्यम से सुविधाओं का विकास किया जा रहा है निर्यात् को बढ़ावा देने के लिये भी नीति निर्धारित की गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के सभी पौराणिक स्थलों के विकास का हमारा लक्ष्य ह। चारधाम आदिकैलाश की भांति कुमाऊं क्षेत्र के मंदिरों का मानसखण्ड मन्दिर माला मिशन के तहत सर्किट बनाया जा रहा है। इसमें राज्य में धार्मिक पर्यटन को और अधिक बढ़ावा मिलेगा।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि देवभूमि में कर्म करना हम सबका सौभाग्य है। राज्य का वातावरण पूर्णतः उद्यमियों के अनुकूल है। उत्तराखण्ड का 71 प्रतिशत भूभाग वनों से आच्छादित हैं। हेल्थ वेलनेस के साथ ऊर्जा का भी यह श्रोत है। उन्होंने कहा कि केदारनाथ आपदा के बाद आज भव्य केदार बन गया है। शीघ्र ही केदारनाथ एवं हेमकुण्ड साहिब के लिए रोपवे का निर्माण हो जाएगा।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में गढ़वाल व कुमाऊं मण्डलों में एक-एक शहर बसाया जाएगा। हरिद्वार ऋषिकेश में गंगा कॉरीडोर का निर्माण के साथ हरकी पैड़ी की भांति महाभारत काल की भांति यमुना की भी आरती हेतु कालसी के पास हरिपुर में घाट निर्माण का शिलान्यास किया गया है।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड ने राज्य में उत्पादित/निर्मित 9 उत्पादों में जीआई टैग हासिल किये हैं। इन जीआई टैगों में कुमांऊ ब्यूरो ऑयल, मुनस्यारी राजमा भोटिया दन, एपण रिंगाल, ताम्र उत्पाद, धुलमा, तेजपत्ता तथा बासमती चावल शामिल हैं।

 

राज्य सरकार द्वारा नेटल (बिच्छू घास). पिछौड़ा, आर्टिस्टिक कैण्डल मुखौटा एवं मन्दिर प्रतिकृत आदि कुछ अन्य उत्पादों में जीआई टैग के लिये आवेदन किया गया है। उन्होंने कहा कि उद्योग संवर्द्धन और आन्तरिक व्यापार विभाग की ‘ईज आफ डूईंग बिजनेस’ रैंकिंग में वर्ष 2022 की रैंकिंग में उत्तराखण्ड राज्य एचीवर्स श्रेणी में (8वें स्थान पर) शामिल है।

 

जबकि नीति आयोग द्वारा जारी वर्ष 2022 के निर्यात तैयारी सूचकांक में उत्तराखण्ड राज्य हिमालयी राज्यों में प्रथम स्थान पर, जबकि सम्पूर्ण देश में 9वें स्थान पर है। उद्योग संवर्द्धन और आन्तरिक व्यापार विभाग की LEADS रैंकिंग में वर्ष 2022 की रैंकिंग में उत्तराखण्ड राज्य एचीवर्स श्रेणी में शामिल है। इसी प्रकार स्टार्टअप रैंकिंग में ‘लीडर’ श्रेणी में शामिल है।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में निवेश प्रोत्साहन एवं संवर्द्धन हेतु उद्योग निदेशालय स्तर पर एक समर्पित इन्वेस्टर फैसिलिटेशन सेल की स्थापना की है, जो निवेशकों / व्यवसायियों के लिये ‘वन स्टॉप शॉप’ के रूप में डेडीकेटेड हैण्डहोल्डिंग सपोर्ट उपलबध करा रहा है।

 

5.00 करोड़ से अधिक के पूंजी निवेश करने वाले उद्यमियों के लिये एक डेडीकेटेड रिलेशनशिप मैनेजर की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। निवेशकों को उद्योगों की स्थापना के लिये अपेक्षित अनुमोदन/अनुज्ञा/स्वीकृति हेतु राज्य में ऑनलाईन सिंगल विण्डो क्लीयरेंस पोर्टल investuttarakhand.uk.gov.in की स्थापना की गई है।

 

मुख्य सचिव डॉ. एस.एस.संधु ने बताया कि उत्तराखण्ड निवेश के लिये उद्यमियों के लिए बेहतर डेस्टीनेशन हैं। दिल्ली एनसीआर के नजदीक होने के नाते बेहतर सड़क सुविधाओं के विकास द्वारा यह दूरी शीघ्र ही ढाई घण्टे में पूरी होने वाली हैं। इसी प्रकार हरिद्वार, कोटद्वार, रूद्रपुर, काशीपुर, टनकपुर के लिए भी सड़क सुविधाओं से यहां की दूरी भी कम समय में तय हो सकेगी। पर्यावरण की दृष्टि से भी उत्तराखण्ड उद्योगों के अनुकूल है। हमारे प्रदेश में पानी का कोई विवाद नही हैं बिजली की पर्याप्त उपलब्धता है। राज्य के बेहतर इकोसिस्टम से लोग राज्य के प्रति आकर्षित हो रहे है।

 

अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने कहा कि राज्य में देश के विभिन्न राज्यों की उद्योग एवं निवेश से संबंधित नीतियों का अध्ययन कर नीति तैयार की गई है। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक उद्यमी राज्य से जुड़े, इसके लिए उद्योगों के अनुकूल नीतियां एवं सुविधाओं के विकास पर ध्यान दिया जा रहा है।

 

लंदन, सिंगापुर, ताइवान में आयोजित किए जाएंगे इंटरनेशनल रोड शो

 

उत्तराखण्ड ग्लोबल इंवेस्टर समिट की तैयारियों को उत्तराखण्ड सरकार ने पूरी तरह से तैयार है। समिट को लेकर विदेश में पहला अंतरराष्ट्रीय रोड शो 25 सितंबर से 28 सितंबर तक लंदन में होगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी इसमें शामिल होंगे। इसके बाद अक्टूबर के पहले हफ्ते में सिंगापुर और ताइवान में रोड शो होंगे। वहीं दुबई और आबूधाबी में 16 से 20 अक्तूबर तक रोड शो के जरिये विदेशी निवेशकों को उत्तराखंड में निवेश के लिए आकर्षित किया जाएगा।

 

विदेश में होने वाले रोड शो में राज्य सरकार की ओर से अधिकारियों की टीम भी जाएगी। इसके बाद देश में 03 अक्टूबर को पहला रोड शो दिल्ली में आयोजित होगा, उसके बाद 06 और रोड शो होंगे, जो अहमदाबाद, चंडीगढ़, मुंबई, बेंगलुरू, चेन्नई और हैदराबाद में आयोजित होंगे। राज्य सरकार द्वारा निवेशक सम्मेलन के माध्यम से कम से कम ढाई लाख करोड़ के निवेश का लक्ष्य रखा गया है।