Home Blog Page 435

आखिर इतनी खास क्यों है घोड़ा लाइब्रेरी, मन की बात में PM मादी ने की तारीफ

0

नैनीताल  : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) अपनी मन की बात (Man ki baat) में देशभर के उन लोगों को सराहते हैं, जो समाज को दिशा देने का काम कर रहे हैं। कुछ ऐसा काम, जो लोगों को प्रेरित करता है। कुछ ऐसा करने की ललक जगाता है, जो समाज में परिवर्तन लाने के लिए एक मिसाल बने। ऐसा ही कुछ कर दिखाया नैनीताल की घोड़ा लाइब्रेरी (horse library) संचालित करने वाले युवाओं ने…। यह घोड़ा (Ghoda library) लाइब्रेरी देशभर में चर्चा का विषय बनी हुई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र को भी यह भा गई और उन्होंने मन की बात में इसका सराहना की।

ये लाइब्रेरी (Ghoda library) नैनीताल जिले के कुछ युवाओं ने बच्चों के लिए शुरू की। इसके जरिए उन बच्चों तक किताबें पहुंचाई, जो पढ़ना चाहते हैं, लेकिन उनको स्कूल की किताबों के अलावा दूसरी कोई किताबें पढ़ने को नहीं मिल पाती हैं। यह लाइब्रेरी गर्मियों की छुट्टियों में शुरू हुई, जब बच्चे विद्यालयों से दूर रहे, लेकिन घोड़ा लाइब्रेरी (Ghoda library) के कारण पुस्तकें बच्चों से दूर नहीं रही। नैनीताल के कोटाबाग विकासखंड के गांवों में हिमोत्थान टाटा ट्रस्ट ने गर्मियों की छुट्टियों में भी बच्चों तक बाल साहित्यिक पुस्तकें पहुंचाने के लिए यह अनोखी घोड़ा लाइब्रेरी शुरू की।

हिमोत्थान के शुभम बधानी ने बताया कि दूरस्थ पर्वतीय गांवों (तल्ला जलना, मल्ला जलना, मल्ला बाघनी, सल्वा एवं बदनधुरा) में जहां ना सड़क हैं, ना जाने की अन्य कोई सुविधाएं, कुछ पगडंडी रास्ते हैं, लेकिन वो भी भूस्खलन की मार झेल रहे हैं। हिमोत्थान टाटा ट्रस्ट द्वारा पर्वतीय गांव बाघनी, छड़ा, सल्वा, जलना के युवाओं एवं स्थानीय शिक्षा प्रेरकों की मदद से घोड़ा लाइब्रेरी की शुरुआत की गई।

4-5 दिन के अंतराल में दुर्गम पर्वतीय ग्राम तोकों में घोड़ा लाइब्रेरी के माध्यम से पुस्तकें उपलब्ध कराई गई। इस पहल में शिक्षा प्रेरक सुभाष बधानी, स्थानीय लोग हरीश बधानी, मनोज बधानी, रवि रावत, शरद बधानी, कौशल कुमार आदि का विशेष योगदान रहा।ताल की घोड़ा लाइब्रेरी, मन की बात में कही खास बात

हत्यारी मां , 40 दिन पहले पैदा हुई थी बेटी, 14वें फ्लोर से फेंका

0

मुंबई :मुलुंड इलाके में एक झकझोर देने वाली घटना हुई है. यहां एक महिला ने अपनी 40 दिन की बच्ची को उठाकर 14वीं मंजिल की बालकनी से नीचे फेंक दिया. आनन फानन में बच्ची को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के खिलाफ बच्ची की हत्या का केस दर्ज किया है. हालांकि अभी तक महिला को गिरफ्तार नहीं किया गया है.

इस 40 दिन में ही उसके घर में कुछ ऐसे हालात बन गए कि गुस्से में आकर महिला ने अपनी मासूम बच्ची को बालकनी से नीचे फेंक दिया. आशंका है कि बेटी पैदा होने को लेकर घर में कुछ विवाद था. हालांकि पुलिस अभी तक इस मामले में कुछ भी बोलने से परहेज कर र है. पुलिस के मुताबिक अभी तक घटना की वजह साफ नहीं हो सकी है.
चूंकि महिला बोलने और सुनने में अक्षम है, इसलिए अभी तक उससे ठीक से पूछताछ तक नहीं हो सकी है. पुलिस ने बताया कि फिलहाल इस महिला के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है. पुलिस के मुताबिक पिछले साल जुलाई महीने में इस महिला के सात माह के बच्चे की मौत हो गई थी.

बड़ी खबर : यहां डकैतों ने लूट ली ट्रेन की पूरी बोगी, 8 से 10 राउंड फायरिंग

0

झारखंड में बदमाशों ने पूरी ट्रेन की बोगी को ही अपने कब्जे में ले लिया और फिर जमकर बवाल काटा. यह घटना संबलपुर-जम्मू तवी एक्सप्रेस में सामने आई है. इस ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों के लिए शनिवार की रात भारी रही. रात करीब साढ़े 11 बजे ट्रेन झारखंड के लातेहार स्टेशन से खुली ही थी, तभी 8 से 10 की संख्या में एस-9 बोगी में कुछ लोग चढ़े. इनमें से कुछ के हाथों में बंदूके थीं. यात्री कुछ समझ पाते, तभी ये लोग उन्हें धमकाने लगे. महिलाओं से बदतमीजी करते हुए उनके गहने छीन लिए. तब यात्रियों को पता चला कि ट्रेन में डकैत घुस आए हैं.

यात्रियों ने बदमाशों से रहम की गुहार लगाई, लेकिन वह कुछ भी सुनने को तैयार नहीं थे. इसी बीच, कुछ यात्री चिल्लाने लगे, तो बदमाशों ने उनकी बेरहमी से पिटाई कर दी. यात्रियों को डराने के लिए बदमाशों ने हवा में बंदूक से फायरिंग भी की. ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों की माने तो डकैतों ने 8 से 10 राउंड फायरिंग की. यात्रियों के मुताबिक, लाखों रुपए की संपत्ति की लूट की गई है.

यात्रियों के मुताबिक, बदमाश महिलाओं से उनके आभूषण देने के लिए कहने लगे. डर से महिलाओं ने अपने गहने उन्हें दे दिए. यात्रियों के मोबाइल और पर्स भी बदमाशों ने ले लिए. यात्रियों ने बताया कि बदमाश करीब ट्रेन में 20 मिनट तक रहे. ट्रेन में लूटपाट करने के बाद रास्ते में ही चेनपुलिंग कर उतर गए.

हालांकि, ट्रेन में डकैती की इस घटना को लेकर यात्रियों में काफी नाराजगी देखने को मिली. उनका कहना था कि बदमाश यात्रियों के साथ लूटपाट करते रहे, लेकिन रेलवे के किसी कर्मचारी को भनक नहीं लगी. ट्रेन जैसे ही डाल्टनगंज स्टेशन पहुंची. यात्रियों ने जमकर हंगामा किया. वहीं, सूचना पर रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंचे और यात्रियों से घटना की जानकारी ली. तकरीबन डेढ़ से 2 घंटे तक ट्रेन डालटेनगंज स्टेशन पर ही खड़ी रही.

Asian Games 2023: भारत ने लगाया मेडल का ‘पंच’, इन खेलों में हासिल की जीत

0

एशियन गेम्स 2023 के पहले दिन ही भारत ने मेडल का खाता खोल लिया है. भारत ने बस कुछ ही समय के अंतराल पर 2 मेडल अपने नाम किए. ये दोनों मेडल सिल्वर रहे. कहानी यहीं खत्म नहीं हुईं. इसके बाद जल्दी ही मेडल का चौका भी लग गया. भारत ने दिन का पहला मेडल निशानेबाजी में जीता. वहीं बाकी के 3 मेडल भारत की झोली में रोइंग यानी नौकायन के खेल में गिरे. इसी के साथ ही भारत ने मेडल टैली में भी अपना नाम लिखा लिया है.

निशानेबाजी में भारत की चांदी महिलाओं के 10 मीटर एयर राइफल इवेंट में हुई. वहीं दूसरा सिल्वर मेडल रोइंग में जीता, जहां लाइटवेट कैटेगरी में भारतीय पुरुषों ने परचम लहराया. रोइंग में इसके अलावा भारत ने एक सिल्वर और एक ब्रॉन्ज और जीते. भारत ने दिन का 5वां मेडल भी निशानेबाजी में हासिल किया.

भारत की मेडल टैली का खाता एशियन गेम्स 2023 में निशानेबाजी के खेल से खुला. यहां भारत की रमिता, मेहुली और आशी ने मिलकर महिलाओं के 10 मीटर एयर राइफल इवेंट में रजत पदक अपने नाम किया. तीनों ने मिलकर 1886 अंक स्कोर किए, जिसमें रमिता ने 631.9 पॉइंट हासिल किए. मेहुली ने 630.8 का स्कोर किया वहीं आशी ने 623.3 अंक बटोरे.

टीम इवेंट में देश की चांदी कराने के बाद रमिता ने एक मेडल ब्रॉन्ज के तौर पर सिंगल इवेंट में भी जीता. रमिता जिंदल ने ब्रॉन्ज मेडल महिलाओं के 10 मीटर एयर राइफल इवेंट में जीता. निशानेबाजी में सिल्वर मेडल जीते अभी कुछ ही वक्त बीता था कि हिंदुस्तान को जश्न मनाने का एक और मौका रोइंग में मिला. यहां पुरुषों की लाइटवेट कैटेगरी में भारत के अर्जुन सिंह और जट सिंह ने 6:28:18 का समय निकालकर सिल्वर मेडल अपने नाम किया. इस इवेंट का गोल्ड मेडल चीन के नाम रहा.

लेकिन, अगर आप सोच रहे हैं कि भारत की मेडल जीतने का सिलसिला रोइंग में यहीं थम गया तो आप गलत हैं. क्योंकि इसके बाद उसने दो और मेडल रोइंग में अपने नाम किए. भारत के लिए लेख राम और बाबू लाल यादव ने रोइंग के मेंस पेयर इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल जीता. वहीं इसी खेल के पुरुषों के मेंस एट में इवेंट में भी सिल्वर मेडल नाम किया. भारत यहां चीन से सिर्फ 2.84 सेकंड से पीछे रहा.

पानी-पानी हुआ नागपुर, स्कूल-कॉलेज बंद, अब तक 400 लोगों का हुआ रेस्क्यू

0

महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण कई जगहों जलभराव होने के कारण बहुत-से लोग अपने घरों में फंस गए हैं। जलभराव के कारण लोगों को आवाजाही में काफी परेशानी हो रही है। रस्सी का सहारा लेकर लोग एक जगह से दूसरी जगह जा रहे हैं। IMD कि जानकारी के मुताबिक 22 और 23 सितंबर को मध्य महाराष्ट्र और मार्तावाड़ा में बारिश भारी बारिश की संभावना है। भारी बारिश के कारण नागपुर शहर के कई हिस्सों में बाढ़ आ गई, जिसके बाद एक स्कूल के 70 छात्रों सहित 400 से अधिक लोगों को बचाया गया। उन्होंने कहा कि भारी बारिश के कारण एक बुजुर्ग महिला और 14 मवेशियों की जान चली गई।

लगातार बारिश हो रही है, जिसके बाद नागपुर के कैनाल रोड रामदासपेठ में भारी जलभराव हो गया है। लोगों के कमर से ऊपर तक पानी भर आया है। इस जलभराव के कारण लोगों को आवाजाही में काफी परेशानी हो रही है। रस्सी का और एक-दूसरे का सहारा लेकर लोग एक जगह से दूसरी जगह जा रहे हैं।

रात के दो बजे से लगातार बारिश होने के कारण अंबाझरी झील ओवरफ्लो होकर बह रहा है, जिसके कारण आसपास के इलाकों में जलजमाव हो गया है और बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है। वहीं, दूसरी ओर एनडीआरएफ की ओर से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया है, जिसमें लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। इस बीच टीम ने अंबाझरी झील क्षेत्र से 6 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला है।

आपदा प्रबंधन विभाग स्थिति पर नजर बनाए हुए है। जिले के सभी स्कूलों को बंद करने का निर्देश दे दिया गया है। बाढ़ के पानी के कारण दुकानें, स्कूल आदि भी बंद कर दिए गए हैं। लोगों के घरों और दुकानों में कई इंच तक पानी घुस गया है, जिससे उन्हें काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है।

IMD कि जानकारी के मुताबिक, 22 और 23 सितंबर को मध्य महाराष्ट्र और मार्तावाड़ा में बारिश भारी बारिश होगी। कई जिलों में मूसलाधार बारिश की संभावना जताई है। इसके अलावा, मौसम विभाग ने मुंबई , कोंकण, पुणे, ठाणे, पश्चिमी महाराष्ट्र के अधिकांश जिलों और मराठवाड़ा में अगले चार से पांच दिनों तक भारी बारिश की संभावना जताई है।साथ ही, वाशिम, अकोला, अमरावती, यवतमाल, नागपुर, गढ़चिरौली,भंडार जिलों समेत कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है।

कार्बेट में पेड़ कटान व अवैध निर्माण मामले में CBI की जांच शुरू

0

CBI ने जिम कार्बेट नेशनल पार्क के पाखरो रेंज में टाइगर सफारी के नाम पर हुए अवैध निर्माण तथा छह हजार पेड़ काटने के मामले की जांच शुरू कर दी है। राज्य सतर्कता निदेशक वी मुर्गेशन के मुताबिक, राज्य सतर्कता ने कार्बेट मामले से संबंधित सभी दस्तावेज CBI को सौंप दिए हैं।

नैनीताल हाईकोर्ट के निर्देश पर CBI कार्बेट पार्क मामले की जांच सीबीआई कर रही है। इस मामले में सबसे पहले पाखरो सफारी मामले से जुड़े तीन सेवानिवृत्त प्रधान मुख्य वन संरक्षक (PCCF) और एक मौजूदा PCCF समेत रेंज में काम करने वाले करीब एक दर्जन वन अधिकारियों, कर्मचारियों व ठेकेदारों से CBI पूछताछ करेगी।

CBI की जांच का मुख्य केंद्र बिंदु तत्कालीन वन मंत्री हरक सिंह रावत होंगे। विजिलेंस और अन्य जांचों से पता चला है कि हरक सिंह के दबाव में कार्बेट टाइगर सफारी में वित्तीय और अन्य स्वीकृतियां लिए बिना ही काम शुरू कर दिया गया था।

हाई कोर्ट ने कार्बेट नेशनल पार्क क्षेत्र में अवैध निर्माण तथा छह हजार पेड़ काटने के मामले में सख्त रुख अपनाया है। हाई कोर्ट ने सरकार की जांच पर सवाल उठाते हुए पूछा था कि इस मामले की CBI जांच क्यों नहीं कराई गई? इसके साथ ही पूछा कि सरकार ने इस मामले में तत्कालीन वन मंत्री हरक सिंह रावत पर क्या कार्रवाई की?

NIA का एक्शन, चंडीगढ़ और अमृतसर में घर पर छापेमारी, संपत्ति जब्त

0

NIA ने खालिस्तानी आतंकी और सिख्स फॉर जस्टिस (SFJ) के प्रमुख गुरपतवंत सिंह पन्नू पर बड़ी कार्रवाई की है। जांच एजेंसी ने पन्नू के चंडीगढ़ के सेक्टर 15 स्थित आवास पर छापेमारी की है। सके घर को सील कर दिया गया है। साथ ही एजेंसी ने पन्नू के घर की दीवार के बाहर संपत्ति जब्ती का नोटिस भी चिपकाया दिया है।

गुरपतवंत सिंह पन्नू के कई संपत्तियों मालिक है। उसकी अमृतसर में भी जमीन है। इसी कड़ी में जांच एजेंसी ने पन्नू के अमृतसर के खानकोट स्थित 46 कनाल खेतीबाड़ी वाली जमीन पर भी धावा बोला है और वह जमीन जब्त कर ली है।कनाडा में बढ़ रही खालिस्तानी गतिविधियों के पीछे गुरपतवंत सिंह पन्नू का हाथ है।

ये वही पन्नू है जो अक्सर सोशल मीडिया पर भारत विरोधी बातें करता है। कनाडा मामले में भारत में प्रतिबंधित संगठन सिख फॉर जस्टिस के प्रमुख और खालिस्तान समर्थक गुरपतवंत पन्नू ने एक वीडियो जारी कर भारतीय मूल के हिंदुओं को धमकी दी थी। इसके साथ ही, उनसे देश छोड़ने के लिए भी कहा था। इसके बाद से भारत सरकार ने पन्नू के खिलाफ करवाई की है।

NIA मोहाली कोर्ट के आदेश पर  खालिस्तानी नेता हरदीप सिंह निज्जर के घर पर भी कार्रवाई हुई है। जालंधर जिले के भारसिंहपुरा गांव में खालिस्तानी नेता हरदीप सिंह निज्जर के घर के बाहर संपत्ति जब्ती का नोटिस चिपका दिया है और उसे अटैच कर लिया है।

एक राष्ट्र एक चुनाव समिति की पहली बैठक, तैयार किया जाएगा ड्राफ्ट

0
President Ramnath Kovind

नई दिल्ली: एक राष्ट्र एक चुनाव के लिए गठित समिति की पहली बैठक नई दिल्ली में आयोजित की गई. बैठक करीब एक घंटे तक चली. इसमें केद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल शामिल हुए. पूर्व राष्ट्रपति कोविंद की अध्यक्षता में हुई बैठक एक राष्ट्र एक चुनाव की संभावना तलाशने के लिए गहन चर्चा की गई.

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस विचार को आगे बढ़ाने में आगे आने वाली समस्याओं पर विचार किया गया. इससे जुड़े एजेंडों को तय करने पर चर्चा की गई. इस मुहिम को कैसे आगे बढ़ाया जाए. इसे लेकर विचार रखे गए. इस व्यवस्था की व्यवहार्यता का पता लगाने के लिए रूप रेखा तैयार करने पर भी विचार किया गया.

एक राष्ट्र एक चुनाव का विचार पिछले कुछ वर्षों में चर्चा में रहा है. मोदी सरकार के कई नेता इस विचार के पक्ष में राय दी है. बीजेपी नेताओं का मानना है कि इससे देश को बड़ा लाभ होगा. खासकर समय और धन की भारी बचत होगी.

वहीं, दूसरी ओर विपक्षी दलों ने इसे बीजेपी का एजेडा बताया. विपक्षी दलों की ओर से इस विचार के खिलाफ तरत-तरह की बातें कही जा रही है. कहा जा रहा है इस व्यवस्था के लागू होने से छोटे दलों को नुकसान होगा. वहीं, कुछ दलों का कहना है कि लोकतांत्रिक देश में यह संभव नहीं है.

इस साल के अंत तक पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं. इससे भी महत्वपूर्ण अगले वर्ष लोकसभा चुनाव है. लोकसभा चुनाव प्रक्रया पूरी करने में देशपर भारी आर्थिक बोझ पड़ता है. कई विपक्षी दलों की ओर से कहा गया कि 2019 के लोकसभा चुनावों में करीब 60 हजार करोड़ रुपये खर्च किए गए.

DU में मतगणना जारी, 4 साल बाद आज मिलेगा छात्र संघ अध्यक्ष

0

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव की मतगणना जारी है. आज 23 सितंबर को चार साल पर विश्वविद्यालय छात्र संघ को नया अध्यक्ष मिलेगा.अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव के लिए नतीजे जल्द ही जारी किए जाएंगे. चुनाव में कुल 42 फीसदी वोट पड़े हैं. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद और एनएसयूआई के बीच कड़ी टक्कर बताई जा रही है.

इससे पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी मे 2019 में छात्र संघ चुनाव हुए थे. कोरोना के कारण 2020 और 2021 में चुनाव नहीं हुए थे. इस बार चार साल बाद चुनाव हुए हैं. कुल 24 उम्मीदवार मैदान में हैं. चुनाव के लिए मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रोफेसर चंद्रशेखर ने बताया कि कुल 42 प्रतिशत मतदान हुए और चुनाव में करीब 1 लाख छात्र मतदान करने के योग्य थे. 2019 में कुल 39.90 फीसदी मतदान हुए थे.

केंद्रीय पैनल के लिए 52 कॉलेज और विभागों में ईवीएम के जरिए चुनाव कराए गए. वहीं कॉलेज संघ चुनावों के लिए मतदान कागजी मतपत्र पर के माध्यम से हुआ. चुनाव में फीस वृद्धि, किफायती आवास का अभाव, कॉलेज में विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन के दौरान सुरक्षा, मासिक धर्म अवकाश छात्रों के लिए मुख्य मुद्दे रहे. डीयू छात्र संघ चुनाव इस बार इसलिए महत्वपूर्ण है कि 2024 में लोकसभा के चुनाव भी हैं.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एनएसयूआई ने दिन की शिफ्ट वाले 17 कॉलेज में चुनाव जीतने का दावा किया है. वहीं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने 34 काॅलेजों में चुनाव जीतने का दावा किया है. वहीं 2019 में एबीवीपी ने चार पदों में से तीन पर जीत दर्ज की थी.

राधा जन्मोत्सव के बीच बड़ी घटना, भीड़ के दबाव में दम घुटने से दो श्रद्धालुओं की मौत

0

मथुरा : राधा जन्मोत्सव के दौरान दूखद खबर सामने आई है। यहां दर्शन करने के लिए आए दो श्रद्धालुओं की दम घुटने से मौत हो गई। हादसे के बाद प्रशासन में खलबली मच गई। ये दुर्घटना शनिवार सुबह लाडली जी मंदिर में अभिषेक के दर्शन के दौरान हुई। मृतकों में एक महिला श्रद्धालु शामिल है। प्रयागराज की रहने वाली 60 वर्षीय श्रद्धालु राजमणि राधारानी के दर्शन करने अपने परिवार के साथ बरसाना पहुंची थीं।

सुबह चार बजे वह अभिषेक के दर्शन करने श्रद्धालु सीढ़ियों से लाडली जी मंदिर जा रही थीं। तभी भीड़ के दबाव में उनका दम घुट गया और वो बेहोश हो गईं।

महिला श्रद्धालु को उनके स्वजन व पुलिस सीएचसी ले गई। यहां उन्हें मृत घोषित किया गया। उधर, सुदामा चौक पर एक अन्य बुजुर्ग भीड़ के दबाव में बेहोश हो गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित किया गया। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।
सीएचसी के प्रभारी डाक्टर मनोज वशिष्ठ ने बताया कि दोनों ही श्रद्धालुओं को यहां मृत लाया गया था। महिला श्रद्धालु मधुमेह से पीड़ित थी।