Home Blog Page 434

एक्सीडेंट में नहीं खुला कार का एयरबैग, आनंद महिंद्रा समेत 13 के खिलाफ FIR

0

लखनऊ: करीब एक साल पहले हादसे में स्कॉर्पियो में कानपुर के डॉक्टर की जान चली गई थी. जिस वक्त हादसा हुआ, उस दौरान स्कॉर्पियो का एयरबैग नहीं खुला, जिससे डॉक्टर की मौत हो गई. कार खरीदते समय कंपनी के कर्मचारियों ने सुरक्षा की दृष्टिकोण से सबसे अच्छी गाड़ी होने की बात कही थी.

इस मामले में मृतक डॉक्टर के पिता ने कंपनी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था. अपने बेटे की मौत के इंसाफ के लिए उन्होंने एक लंबी लड़ाई लड़ी. इसके बाद कोर्ट के आदेश पर कानपुर के रायपुरवा थाने में कंपनी के मालिक आनंद महिंद्रा समेत 13 अधिकारियों पर मुकदमा दर्ज हुआ है.

कानपुर के जूही बारादेवी के रहने वाले राजेश मिश्रा जो की एक अस्पताल में अकाउंटेंट रहे हैं. उनके इकलौते बेटे डॉक्टर अपूर्व मिश्रा की मौत इस हादसे में हुई थी. दिसंबर 2020 को कानपुर के जरीब चौकी स्थित शोरूम से राजेश मिश्रा ने अपने बेटे को 18 लाख रुपए कीमत की महिंद्रा स्कॉर्पियो कार खरीदी थी. कार खरीदते समय सुरक्षा के मामले में कंपनी के कर्मचारियों ने सबसे बेहतर गाड़ी बताई थी.

गाड़ी खरीदने के 2 साल बाद 14 जनवरी 2022 को राजेश के डॉक्टर बेटे अपने दो साथियों के साथ लखनऊ से जा रहे थे. तभी स्कॉर्पियो कार एक डिवाइडर से टकराकर पलट गई. इसके चलते कार चला रहे डॉक्टर अपूर्व की मौत हो गई. इसके बाद अपूर्व के पिता राजेश ने महिंद्रा कंपनी पर धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए शिकायत की थी.

उनका कहना था कि बेटे ने हादसे के समय सीट बेल्ट लगा रखी थी, लेकिन गाड़ी में बताए गए कोई भी एयरबैग नहीं खुला. जिसके चलते उनके बेटे की मौत हुई है. कंपनी के लोगों ने मृतक डॉक्टर के पिता की एक न सुनी और उनके बार-बार कंपनी जाने पर उन्हें गलत ठहरा कर धमकी भी दे डाली.

इसके बाद राजेश ने बेटे की मौत के इंसाफ के लिए न्यायालय की शरण ली. इसके बाद इसके बाद न्यायालय के आदेश के चलते महिंद्रा कंपनी के मालिक आनंद महिंद्रा समेत 13 अधिकारियों पर एफआईआर दर्ज हो गई है. पूरे मामले में कानपुर पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि जांच शुरू कर दी गई. आरोपियों के दोषी सिद्ध होने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

औवेसी ने राहुल गांधी पर बोला हमला तो संजय राउत ने किया पलटवार

0

शिवसेना (UBT) के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने AIMIM सांसद असदुद्दीन ओवैसी पर हमला बोला है। ओवैसी ने आज कहा कि राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए उन्हें वायनाड की जगह हैदराबाद से चुनाव लड़ने की चुनौती दी। ओवैसी के बयान के बाद संजय राउत ने उनपर हमला बोला है।

संजय राउत ने कहा कि अगर ओवैसी देश के सच्चे राष्ट्रवादी नागरिक हैं, तो उन्हें राहुल गांधी को चुनौती नहीं देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि एआईएमआईएम प्रमुख को प्रधानमंत्री मोदी को चुनौती देनी चाहिए। संजय राउत ने कहा कि राहुल गांधी की लोकप्रियता इतनी बढ़ गई है कि वह देश के किसी भी हिस्से से चुनाव जीत सकते हैं।

ओवैसी के बयान के बाद कांग्रेस ने भी उनपर हमला बोला। कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने कहा कि ओवैसी हमेशा भाजपा की मदद के लिए बयान देते हैं और उनको कोई नहीं पूछता। प्रमोद तिवारी ने कहा कि ओवैसी ये सब भाजपा को चुनावी फायदा पहुंचाने के लिए करते हैं। ओवैसी ने आज एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा था कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से मुस्लिम तुष्टिकरण की राजनीति करती है। ओवैसी ने कहा कि अगर राहुल में दम है तो वो हैदराबाद से चुनाव लड़कर दिखाएं।

लंबे समय से गायब थी नूपुर शर्मा, पैगंबर विवाद के बाद अब यहां आई नजर

0

भाजपा की पूर्व नेता नुपुर शर्मा सोमवार को फिल्म द वैक्सीन वॉर को प्रमोट करने के लिए एक इवेंट में शामिल हुईं। इवेंट के दौरान उन्होंने भारत माता की जय के नारे लगाए। वहीं, उनके मंच पर पहुंचते ही पूरा हॉल जय श्री राम के जयकारों से गूंज उठा। पैगंबर विवाद के बाद नुपुर एक साल से अधिक समय तक सार्वजनिक जीवन से दूर रहीं।

भाजपा की पूर्व नेता नुपुर शर्मा सोमवार को फिल्म द वैक्सीन वॉर को प्रमोट करने के लिए एक इवेंट में शामिल हुईं। इवेंट के दौरान उन्होंने भारत माता की जय के नारे लगाए। वहीं, उनके मंच पर पहुंचते ही पूरा हॉल जय श्री राम के जयकारों से गूंज उठा। पैगंबर विवाद के बाद नुपुर एक साल से अधिक समय तक सार्वजनिक जीवन से दूर रहीं।

द वैक्सीन वॉर फिल्म के प्रमोट इवेंट के समय वह डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री और स्टारकास्ट के साथ मौजूद थी। नुपुर ने वैक्सीन बनाने वाले वैज्ञानिकों का आभार जताते हुए कहा कि श्मुझे आप लोगों को धन्यवाद कहना है। आप लोगों की वजह से हम भारतीय आज जिंदा हैं। आपको ह्दय की गहराइयों से आभार।श् नुपुर शर्मा ने डायरेक्ट विवेक अग्निहोत्री का भी आभार व्यक्त किया। साथ ही भारत की जय और इंडिया, भारत कैन डू इट के नारे लगाए।

वहीं, विवेक अग्निहोत्री ने कहा कि श्मैं बहुत खुश हूं कि हम महिला के बारे में बात कर रहे हैं। महिलाओं के साहस और भूमिका की बात कर रहे हैं। मैं एक साहसी महिला को बुलाना चाहता हूं, जो दुर्भावनापूर्ण मकसदों की वजह से अपने घर में कैद रहने के बाद पहली बार सामने आईं हैं।

द वैक्सीन वॉर फिल्म के प्रमोट इवेंट के समय वह डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री और स्टारकास्ट के साथ मौजूद थी। नुपुर ने वैक्सीन बनाने वाले वैज्ञानिकों का आभार जताते हुए कहा कि श्मुझे आप लोगों को धन्यवाद कहना है। आप लोगों की वजह से हम भारतीय आज जिंदा हैं। आपको ह्दय की गहराइयों से आभार।श् नुपुर शर्मा ने डायरेक्ट विवेक अग्निहोत्री का भी आभार व्यक्त किया। साथ ही भारत की जय और इंडिया, भारत कैन डू इट के नारे लगाए।

वहीं, विवेक अग्निहोत्री ने कहा कि श्मैं बहुत खुश हूं कि हम महिला के बारे में बात कर रहे हैं। महिलाओं के साहस और भूमिका की बात कर रहे हैं। मैं एक साहसी महिला को बुलाना चाहता हूं, जो दुर्भावनापूर्ण मकसदों की वजह से अपने घर में कैद रहने के बाद पहली बार सामने आईं हैं।

भारतीय महिला क्रिकेट टीम का नाम इतिहास के पन्‍नों में दर्ज, जीता गोल्‍ड मेडल

0

एशियन गेम्‍स में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने सोमवार को हांगझोऊ में इतिहास रच दिया। हरमनप्रीत कौर के नेतृत्‍व वाली भारतीय टीम ने एशियन गेम्‍स 2023 के महिला क्रिकेट के फाइनल में श्रीलंका को 19 रन से पटखनी दी। भारतीय टीम ने इसी के साथ गोल्‍ड मेडल जीता और अपना नाम इतिहास के पन्‍नों में दर्ज कराया।

भारतीय टीम ने पहली बार एशियन गेम्‍स में हिस्‍सा लिया और गोल्‍ड मेडल जीता। क्रिकेट स्‍पर्धा में भारत ने पहली बार गोल्‍ड मेडल जीता। हांगझोऊ में खेले गए मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी की और निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट खोकर 116 रन बनाए। जवाब में श्रीलंकाई टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 97 रन बना सकी।

राहुल गांधी का बड़ा बयान : हम सत्ता में आए तो कराएंगे जातीय जनगणना

0

 राहुल गांधी ने जातीय जनगणना को लेकर बड़ी घोषणा की है. उन्होंने सोमवार को कहा कि हमारी सरकार आई तो जातीय जनगणना कराएंगे. राहुल गांधी ने छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए ये ऐलान किया. राहुल गांधी ने कहा, देश की सरकार 90 सचिव चला रहे हैं, उसमें सिर्फ 3 ओबीसी हैं. पीएम मोदी जातीय जनगणना नहीं चाहते हैं. जातीय जनगणना से देश को फायदा होगा.

 हिंदुस्तान में हर जाति के कितने लोग हैं, वो आंकड़े सरकार के पास है. मोदीजी वो आंकड़े जनता को नहीं दिखाना चाहते हैं. राहुल ने कहा की कांग्रेस सांसद ने कहा कि मैंने एक आंकड़ा निकाला. सरकार को विधायक और सांसद नहीं चलाते हैं. सचिव चलाते हैं.

कोई भी योजना बनती है, जो 90 सचिव हैं केंद्र में, वो योजना बनाते हैं. मैंने देखा कि उन 90 लोगों में से पिछड़े वर्ग के कितने हैं. सिर्फ 3 लोग ही ओबीसी समाज के हैं. राहुल गांधी ने कहा कि जातीय जनगणना देश का एक्स रे है. इसे पता चल जाएगा कि देश में दलित, आदिवासी, जनरल क्लास के लोग कितने हैं और एक बार ये डेटा लोगों के हाथ में होगा तो देश सब लोगों को लेकर आगे चल पाएगा.

RBI ने जारी किया सर्कुलर, के लिए बड़ी चेतावनी

0

RBI ने एक सर्कुलर जारी किया है। इस सर्कुलर में बैंक ने कहा कि जो भी उधारदाता जानबूझकर लोन नहीं चुका रहे हैं उन्हें एक अलग वर्ग में बांट दिया जाएगा। इसके अलावा उधारकर्ता बैंक के साथ एक समझौता कर सकते हैं। इसमें वह बैंक से टैग को लेकर छुटकारा भी पा सकते हैं।

2023 में आरबीआई ने एक और सर्कुलर जारी किया था। इस सर्कुलर में बैंक ने कहा कि जानबूझकर एकमुश्त निपटान की अनुमति केवल उच्च प्राधिकारी के मंजूरी के बाद मिलेगी। आरबीआई द्वारा जारी सर्कुलर को लेकर कई विवाद हो रहे हैं। RBI ने जानबूझकर लोन न चुकाने वालों के लिए सर्कुलर जारी किया। इस सर्कुलर का उद्देश्य था कि जो भी उधारकर्ता जानबूझकर लोन नहीं चुका रहे हैं उनको एक अलग वर्ग में शामिल किया जाए। ऐसे में जो उधारकर्ता समय पर लोन चुकाते हैं उनके साथ कोई भेदभाव ना हो। इसके अलावा लोन लेने के लिए बैंक एक पारदर्शी प्रक्रिया को फॉलो करे।

अगर कोई उधारकर्ता समय से लोन नहीं चुका रहा है तो उसका नाम डिफॉल्टर लिस्ट में शामिल हो जाएगा। इस लिस्ट से नाम हटाने के लिए उधारकर्ता को बैंक के साथ एक समझौता करना होगा। इसी के साथ उधारकर्ता को समझौते की राशि का भुगतान भी करना होगा।  अगर कोई उधारकर्ता लोन का भुगतान जानबूझकर नहीं कर रहा है तो बैंक उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई भी कर सकता है। डिफॉल्टर लिस्टमें शामिल होने के बाद उधारकर्ता के पास 6 महीने का समय होगा कि वह अपना नाम डिफॉल्टर लिस्ट से बाहर निकाल दें। अगर वह ऐसा नहीं करते हैं तो उसके बाद उनके खिलाफ बैंक कड़ी कार्रवाई कर सकता है।

उत्तराखंड: फिर भूकंप से डोली धरती, इतनी थी तीव्रता

0

उत्तरकाशी: उत्तरकाशी जिले में लगातार भूकंप के झटके महसूस किए जा रहे हैं। भूकंप के झटके की तीव्रता इसी महीने आए झटकों से ज्यादा दर्ज की गई। हालांकि अब तक किसी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं है। भूकंप के झटकों से जिला मुख्यालय समेत पुरोला, बड़कोट, मोरी में भूकंप के झटके महसूस किए गए। सुबह 8.35 बजे भूकंप के झटके महसूस हुए।

रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 3 मापी गई। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने बताया कि सभी तहसील थाना चौकियों से डेल्टा के माध्यम से दूरभाष द्वारा सूचना ली गई है। जिसमें भूकंप से कहीं भी जनहानि पशु हानि नहीं हुई है। भूकंप का केंद्र मोरी क्षेत्र में बताया जा रहा है।

हालांकि, अब तक इसी पुख्ता जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन, नेशनल सिस्मोलॉली डिपार्टमेंट के भूकंप एप के अनुसार इसका केंद्र मोरी तसील क्षेत्र में दर्शाया गया है। इस क्षेत्र में भूकंप का यह केंद्र नया नजर आ रहा है। इससे पहले इसके बारे में कभी जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि, हम इस दावे की पुष्टी नहीं करते हैं।

फोन कर कहा मरने जा रहा हूं…और BJP विधायक के घर जाकर लगा ली फांसी

0

लखनऊ में भारतीय जनता पार्टी के विधायक योगेश शुक्ला के सरकारी आवास पर एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी. अब इस मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. पुलिस अफसरों का कहना है कि फांसी लगाने से पहले युवक ने अपने एक परिचित को फोन किया था और बताया था कि वह मरने जा रहा है. जिस व्यक्ति को उसने फोन किया था, उसी ने पुलिस को सूचना दी.

पुलिस की एक टीम तत्काल विधायक के आवास पर पहुंची, लेकिन तबतक युवक की मौत हो चुकी थी. उसका शव पुलिस को फंदे पर लटकता हुआ मिला. मृतक युवक का नाम श्रेष्ठ त्रिपाठी है. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पुलिसकर्मियों ने युवक के शव को फंदे से उतारा और उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा.

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि जिस वक्त युवक ने सुसाइड किया, उस समय फ्लैट पर कोई नहीं था. विधायक के फ्लैट नम्बर 804 में रात के करीब 11:30 के आसपास फांसी लगाई. हालांकि, उसने ऐसा क्यों किया, इसकी वजह सामने नहीं आ पाई है. युवक का परिवार बाराबंकी के हैदरगढ़ में रहता है. वह विधायक के मीडिया सेल का काम देख रहा था.

बताया जा रहा है कि पुलिस की टीम जब मौके पर पहुंची तो फ्लैट का दरवाजा अंदर से बंद था. पुलिसकर्मियों ने दरवाजा खटखटाया तो अंदर से कोई जवाब नहीं आया. इसके बाद पुलिस को दरवाजे को तोड़ना पड़ा. अंदर पुलिस गई तो युवक का शव फंदे पर लटक रहा था. पुलिसकर्मियों ने शव को नीचे उतारा.

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि कमरे में कोई सुसाइड नोट नहीं पड़ा था. हालांकि, पुलिस ने युवक के मोबाइल को अपने कब्जे में ले लिया है. पुलिस अफसरों ने कहा है कि हाल के दिनों में युवक की किस-किस से बात हुई है, पुलिस इस बात की जानकारी जुटा रही है.

भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बनाया सबसे बड़ा स्कोर, जीत के लिए 400 रन का लक्ष्य

0

इंदौर के होल्कर स्टेडियम पर तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। भारत ने पहले मैच में जीत दर्ज करके सीरीज में 1-0 से बढ़त हासिल की है। सीरीज में आज जीत के इराद से मैदान पर उतरी टीम इंडिया।

टीम इंडिया ने वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 400 रन का टारगेट दिया है। टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 5 विकेट पर 399 रन बनाए।

इंदौर के होलकर स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी। भारतीय ओपनर शुभमन गिल (104 रन) और श्रेयस अय्यर (105 रन) ने शतकीय पारियां खेलीं, जबकि केएल राहुल और सूर्यकुमार यादव ने अर्धशतक जमाए।

ऑस्ट्रेलियाई टीम से कैमरून ग्रीन ने 2 विकेट लिए। जोश हेजलवुड, सॉन एबॉट और एडम जम्पा को एक-एक विकेट मिला।

भारत और ऑस्‍ट्रेलिया के बीच आज इंदौर के होल्कर स्टेडियम पर तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।

भारत और ऑस्‍ट्रेलिया के बीच अब तक कुल 147 वनडे मैच खेले गए हैं। ऑस्‍ट्रेलिया का हेड टू हेड में पलड़ा भारी है, जिसने 82 मैच जीते हैं। भारतीय टीम 55 मैच जीतने में सफल रही है। दोनों टीमों के बीच 10 मैचों का नतीजा नहीं निकला है।

अंगदान करने वालों की राजकीय सम्मान के साथ होगी अंत्येष्टि

0

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने चिकित्सा सेवा के क्षेत्र में लोगों की भागीदारी को बढ़ाने के लिए बड़ी घोषणा की है. उन्होंने अंगदान करने वालों को बढ़ावा देने के लिए राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कराने का फैसला लिया है. उनके इस फैसले की सराहना की गई और तमिलनाडु के लोगों में अंगदान को लेकर सोच में बदलाव आया है.

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने मौत से पहले अंग दान करने वालों का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ कराने का निर्णय लिया है. सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट जारी कर उन्होंने इसकी जानकारी दी. अपने पोस्ट में उन्होंने लिखा, ‘तमिलनाडु अंग दान के माध्यम से सैकड़ों मरीजों को जीवन देने वाला देश का अग्रणी राज्य बना हुआ है.

यह उपलब्धि उन परिवारों के निस्वार्थ बलिदान से संभव हुआ जो ब्रेन डेड लोगों के अंगों को दान करने का बड़ा फैसला लिया. ऐसे लोग जो कठिन समय में अपने अंग दान कर दूसरों की जान बचाते हैं.’ मक्कल काची (PMK) के अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद अंबुमणि रामदास ने भी इस घोषणा की सराहना की. तमिलनाडु के लोग इसका स्वागत कर रहे हैं.

मिलनाडु हाल ही में राष्ट्रीय अंग और ऊतक प्रत्यारोपण संगठन (NOTTO) से अंग दान को लेकर सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार जीता है. आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, 2008 में मृतक अंग प्रत्यारोपण कार्यक्रम की शुरुआत के बाद से तमिलनाडु में 1,706 दाता थे. इनमें से कुल 786 हार्ट, 801 फेफड़े, 1566 लिवर, 3047 किडनी, 37 अग्न्याशय, छह छोटी आंत और चार हाथ प्रत्यारोपित किए गए. वर्तमान में तमिलनाडु में 40 सरकारी अस्पताल हैं जिनके पास अंग प्रत्यारोपण को लेकर लाइसेंस हैं.