Home Blog Page 433

उत्तराखंड में खालिस्तानी आतंकियों के दो ठिकानों पर NIA की छापेमारी

0

ऊधमसिंह नगर: कनाड़ा के भारत पर खलिस्तानी आतंकी हत्या का आरोप लगाने के बाद भारत में खालिस्तानी आतंकियों के ठिकानों पर NIA ने छापेमारी शुरू कर दी है। देशभर के विभिन्न ठिकानों के साथ उत्तराखंड में दो जगहों पर NIA ने छापेमार की है।

NIA ने गैंगस्टर और खलिस्तानी-आतंकियों के खिलाफ देश के कई राज्यों में छापेमारी की। गैंगस्टरों की तलाश में NIA ने दिल्ली एनसीआर, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, पंजाब और उत्तराखंड के करीब 50 इलाकों में छापेमारी की है।

उधम सिंह नगर, बाजपुर में एनआई के छापेमारी की कार्रवाई चल रही है। NIA ने यह कदम आतंकवादियों और ड्रग्स डीलर्ज के बीच साठगांठ को खत्म करने के मकसद से उठाई है। दरअसल, भारत में बैठे आतंकी मददगार विदेशों में रहे रहे आतंकियों और गैंगस्टरों को हवाला चौनल के माध्यम से हथियार और ड्रग्स की सप्लाई करते हैं।

NIA ने यह कार्रवाई ऐसे समय की है, जब कनाडा में खलिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हालांकि उनकी हत्या के बाद कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रुडो ने उन्हें कनाडाई नागरिक बताते हुए भारत पर हत्या का आरोप लगाया था।

इस दौरान उन्होंने कनाडा से भारतीय राजनयिक को भी बाहर कर दिया। इसके जवाब में भारत ने भी दिल्ली से कनाडा के राजनयिक को निष्कासित कर दिया और कनाडा के लोगों के लिए वीजा सेवा भी रोक दी।

घुड़सवारी टीम ने रचा इतिहास, गोल्ड मेडल पर कब्जा, ख़त्म हुआ 41 साल का सूखा

0

एशियन गेम्स 2023 (Asian Games 2023) में भारतीय घुड़सवारी टीम इवेंट में भारतीय खिलाड़ियों ने इतिहास रच दिया है। हृदय छेदा, दिव्यकृति, सुदीप्ति हजेला और अनुष अग्रवाल की जोड़ी ने 41 साल का सूखा खत्म कररते हुए घुड़सवारी ड्रेसेज इवेंट में गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया है। चीन के हांगझोऊ में खेले जा रहे एशियन गेम्स में यह भारत का तीसरा स्वर्ण पदक है।

घुड़सवारी के मिश्रित टीम इवेंट में भारतीय टीम ने ऐतिहासिक गोल्ड मेडल को अपने नाम कर लिया है। हृदय छेदा, दिव्यकृति, सुदीप्ति हजेला और अनुष अग्रवाल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए एशियन गेम्स 2023 में देश को तीसरा गोल्ड मेडल दिलाया। भारतीय टीम ने 209.205 प्वाइंट्स हासिल करते हुए चीन को पछाड़ा। 204.882 प्वाइंट्स के साथ चीन दूसरे और 204.852 प्वाइंट्स के साथ हांगकांग तीसरे नंबर पर रहा। बता दें कि घुड़सवारी ड्रेसेज इवेंट में भारत की झोली में 41 साल बाद गोल्ड मेडल आया है। भारत ने इस इवेंट में आखिरी मेडल साल 1982 में जीता था।

एशियन गेम्स 2023 में भारतीय घुड़सवारी टीम ने देश को तीसरा गोल्ड मेडल दिलाया है। इससे पहले टूर्नामेंट में भारत को पहला स्वर्ण पदक भारतीय शूटर्स ने दिलाया था। 10 मीटर की एयर राइफल स्पर्धा में रूद्रांक्ष पाटिल, दिव्यांश पवार और एश्वर्य प्रताप सिंह तोमर ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक पर निशाना साधा था। वहीं, दूसरा गोल्ड मेडल भारतीय महिला क्रिकेट टीम के नाम रहा था। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में टीम इंडिया ने फाइनल में श्रीलंका को धूल चटाते हुए गोल्ड मेडल जीता था। भारत अब तक टूर्नामेंट में कुल 15 मेडल अपने नाम कर चुका है।

2026 तक ब्यासी रेलवे स्टेशन तक पहुंच जाएगी ट्रेन

0

ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना का काम काम तेजी से आगे बढ़ रहा रहा है। रेल विकास निगम ने दवा किया है की दिसंबर 2026 तक ब्यासी रेलवे स्टेशन तक ट्रेन पहुंच जाएगी। निगम का कहना है की रेल विकास निगम ने 127 किलोमीटर सुरंग बनाकर तैयार कर ली है। 60 फीसदी सुरंग पूरी तरह से तैयार हो चुकी है।

निगम लिमिटेड के मुख्य परियोजना प्रबंधक अजीत सिंह यादव ने बताया कि देवप्रयाग और जनासू रेलवे स्टेशन का करीब 250 मीटर प्लेटफॉर्म सुरंग के अंदर बनेगा। सुरंगों और पुलों के ऊपर बैलास्टक ट्रैक(ट्रैक के नीचे सीसी) बनेगा। ऋषिकेश और मुरादाबाद में टनल कंट्रोल सेंटर बनाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि खनन सामग्री ना मिलने से काम प्रभावित हो रहा है। सुरंग निर्माण के दौरान मिल रहे 20 फीसदी पत्थर को पीसकर उससे कम चलाया जा रहा है। जरूरी सामग्री मिलने पर काम और तेजी से किया जाएगा।

2000 में ISI को खुफिया जानकारी बेचने वाला गिरफ्तार, सेना के करता था ये काम

0

सेना में संविदा पर पोर्टर की नौकरी कर चुके शैलेश उर्फ शैलेंद्र नाम के ISI एजेंट को UP ATS ने गिरफ्तार किया है. खुद को आर्मी मैन बताने वाला शैलेश अरुणालचल प्रदेश में संविदा के पद पर तैनात था और यहीं रह कर उसने कई खुफिया जानकारियां जुटाई थीं. इसके बाद पाकिस्तानी ISI एजेंट के संपर्क में आकर वह कई महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कर रहा था. शैलेश को प्रत्येक जानकारी साझा करने के एवज में आईएसआई दो हजार रुपये भेजती थी.

UP ATS चीफ मोहित अग्रवाल ने बताया कि बीते दिनों गोंडा और मुंबई से पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI के लिए काम करने वाले कई एजेंट्स को गिरफ्तार किया गया था. उसी के बाद से ही ATS जांच कर रही थी. इस दौरान कासगंज के रहने वाले शैलेश के बारे में पता चला कि वह पाकिस्तान को कई खुफिया जानकारियां मुहैया करा रहा है. शैलेश ने व्हाट्सएप और फेसबुक के माध्यम से पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI को सेना से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की हैं. शैलेश को पूछताछ के लिए बुलाया गया था, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया.

पूछताछ में सामने आया है कि शैलेश ने लगभग 9 महीन से भारतीय सेना में अरुणाचल प्रदेश में अस्थाई सपोर्टर के रूप में काम किया था. यहां रह कर शैलेश ने भारतीय सेना से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकरियां इकट्ठा की थीं. एडीजी मोहित अग्रवाल ने बताया कि शैलेश भारतीय सेना में किसी पद पर नहीं है. बावजूद इसके वह सोशल मीडिया प्रोफाइल में स्वयं को भारतीय सेना में कार्यरत होना बताया है. इतना ही नहीं प्रोफाइल फोटो में शैलेश ने भारतीय सेना की यूनीफॉर्म में अपनी फोटो लगा रखी थी.
ATS ADG ने बताया कि शैलेश फेसबुक के माध्यम से ही हरलीन कौर नाम की आईडी के संपर्क में आया. जिससे इसकी मैसेंजर में बात होने लगी. शैलेश हरलीन कौर के अलावा ISI हैंडलर प्रीति से भी WhatsApp पर ऑडियो कॉल के माध्यम से बात करता था. शैलेश ने प्रीति को बताया था कि वह भारतीय सेना में तैनात है. धीरे धीरे प्रीति शैलेश के साथ अश्लील बातें कर उसे अपने जाल में फंसाने लगी और फिर एक दिन प्रीति ने शैलेश को बताया कि वह आईएसआई के लिए काम करती है. अगर शैलेश उसका साथ देता है तो इसके बदले उसे बहुत पैसा दिया जाएगा.

Apple के प्लांट में लगी आग, iPhone का प्रोडक्शन फिलहाल बंद!

0

चेन्नई : ताइवानी इलेक्ट्रिक कॉम्पोनेंट निर्माता पेगाट्रॉन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की एक फैक्ट्री में आग लगने के कारण प्रोडक्शन अस्थायी रूप से रुक गया है। सूत्रों ने बताया कि कोई हताहत नहीं हुआ। प्रारंभिक जांच में चेन्नई से लगभग 60 किलोमीटर दक्षिण में स्थित महिंद्रा वर्ल्ड सिटी में फैक्ट्री में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट सामने आया है। आइए आपको पूरी खबर विस्तार से बताते हैं।

अग्निशमन एवं बचाव सेवा के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि हमें रविवार रात करीब नौ बजे फोन आया। तीन दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा गया और 25 सितंबर की सुबह तीन बजे तक आग पर काबू पा लिया गया। अधिकारी ने कहा कि कोई हताहत नहीं हुआ है।

घटना के कारण मशीनरी प्रभावित हुई है और कंपनी ने उत्पादन अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया है। पीटीआई के एक ईमेल के जवाब में, पेगाट्रॉन इंडिया ने कहा कि रविवार शाम को एक स्पार्क इंसिडेंट हुई थी और इसके कारण की जांच संबंधित अधिकारियों द्वारा की जा रही है।

एक बयान में, पेगाट्रॉन इंडिया ने कहा कि स्पार्क इंसिडेंट रविवार शाम को हुई और यह फिलहाल नियंत्रण में है। कंपनी ने कहा कि कोई घायल नहीं हुआ, कोई हताहत नहीं हुआ या अन्य संपत्तियों को नुकसान नहीं हुआ। बयान में कहा गया है कि दुर्घटना के कारणों की फिलहाल संबंधित अधिकारियों द्वारा जांच की जा रही है और इस घटना का पेगाट्रॉन कॉर्पोरेशन पर कोई महत्वपूर्ण वित्तीय प्रभाव नहीं है।

MP में BJP उम्मीदवारों की सूची पर सियासी घमासान

0

MP विधानसभा चुनाव के लिए BJP ने 39 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी की है. इस लिस्ट में पार्टी ने कई दिग्गजों को मैदान में उतारा है. इस पर MP में सियासी घमासान मचा हुआ है. दूसरी लिस्ट पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का बयान सामने आया है. CM शिवराज ने कहा है कि यह अद्भुत है, अभूतपूर्व है और इसने BJP की महविजय को सुनिश्चित कर दिया है.

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि भाजपा निरंतर विजय के पथ पर आगे बढ़ती जा रही है. कांग्रेस को लेकर शिवराज ने कहा कि वे काफी परेशान हैं. उन्हें कुछ समझ में नहीं आ रहा है. बता दें कि बीजेपी ने सोमवार को जिन सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की, उनमें से 36 हारी हुई सीटें हैं, जबकि इसमें तीन सीटें जीती हुई हैं.

BJP ने अपनी दूसरी लिस्ट में सिंधिया के खेमे के करीब आधा दर्जन नेताओं को टिकट दिया है. इसमें पूर्व मंत्री इमरती देवी, श्रीकांत चतुर्वेदी, मोहन सिंह राठौड़, रघुराज कंसाना, हिरेंद्र सिंह बंटी को प्रत्याशी बनाया गया है. मध्य प्रदेश में इस साल के अंत में चुनाव होना है. बीजेपी 230 में से 78 सीटों पर उम्मीदवारों को घोषित कर चुकी है.

 

गृह मंत्री के घर ED की रेड, IT भी कर चुका छापेमारी

0

राजस्थान सरकार में गृह राज्यमंत्री राजेंद्र यादव और उनके नजदीकियों के ठिकानों पर दिल्ली से आई ED की टीम ने छापा मारा। मंगलवार अल सुबह ED की टीमें राजेंद्र यादव के ठिकाने पर पहुंची और रेड की कार्रवाई शुरू की।

जानकारी के अनुसार ये कार्रवाई कोटपूतली और बहरोड़ में स्थित राजेंद्र यादव से जुड़ी कंपनियों पर की गई है। ED अफसरों ने इसे लेकर अब तक कोई जानकारी नहीं दी है। टीमें दस्तावेज समेत अन्य चीजों की जांच कर रहीं हैं।

एक साल कुछ दिन के अंदर राजेंद्र यादव के ठिकानों पर ये दूसरी बड़ी कार्रवाई है। इससे पहले 7 सितंबर 2022 को इनकम टैक्स विभाग ने भी मंत्री यादव के 53 ठिकानों पर छापा मारा था। अब इन्हीं ठिकानों पर ईडी ने छापा मारा है।

गृह राज्यमंत्री राजेंद्र यादव के एजुकेशन समेत कई कारोबार हैं। कोटपूतली में उनकी पोषाहार बनाने की फैक्ट्री है। पिछले साल इस फैक्ट्री में कथित तौर पर पैसे को लेकर हुए धांधली होने की सूचना पर इनकम टैक्स विभाग की टीम ने छापेमारी की थी।

BJP ने विधानसभा चुनाव में केंद्रीय मंत्री और सांसदों को मैदान में उतारा, हार का डर या कुछ और?

0

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर BJP अब तक कुल 230 सीटों में से 78 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान कर चुकी है. सोमवार को जारी बीजेपी उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट में शामिल नामों को लेकर पूरे राज्य में चर्चा शुरु हो गई है.  BJP ने तीन केंद्रीय मंत्रियों के अलावा चार सांसदों को भी चुनाव मैदान में उतारा है.

सवाल यह है कि क्या भाजपा को मध्य प्रदेश में हार का डर सता रहा है या फिर गुटबाजी से पार्टी के टूटने की सुबुगाहट नजर आ रही है. लेकिन, इससे बात तो साफ है कि अगर भाजपा चुनाव जीतती भी है, तब भी शिवराज सिंह चौहान का फिर से सीएम बनना मुश्कल है. वहीं, दूसरी ओर कांग्रेस पहले ही कमलनाथ को सीएम बनाने का ऐलान कर चुकी है और लगातार जीत का दावा भी करती नजर आ रही है.

इन तीन केंद्रीय मंत्रियों में नरेंद्र सिंह तोमर, प्रह्लाद सिंह पटेल और फग्गन सिंह कुलस्ते शामिल हैं. वहीं चार सांसद राकेश सिंह, गणेश सिंह, रीति पाठक और उदय प्रताप सिंह को भी विधानसभा चुनाव मैदान में उतारा गया है. अब चर्चा यह हो रही है कि आखिर बीजेपी ने इन पर दांव क्यों लगाया और ये इतने जरूरी क्यों हैं?

पत्नी के प्रेमी को पति ने पकड़ा, पहले जमकर पीटा, फिर मंदिर में कराई शादी

0

गोपालगंज: गोपालगंज में एक चौंकानी वाली खबर सामने आई है। यहां एक पति ने अपनी पत्नी की शादी करा दी। शादीशुदा प्रेमिका से मिलने प्रेमी की जमकर धुनाई की गई। प्रेमी की पिटाई देख उसकी शादीशुदा प्रेमिका अपने पति समेत अन्य लोगों से उसे छोड़ देने की गुहार लगाती रही। प्रेमिका के ससुरालवाले उसे नहीं छोड़ रहे थे। थक हारकर महिला ने जब अपने पति का पैर पकड़ लिया तो उसे छोड़ दिया गया।

पत्नी व उसके प्रेमी का अटूट प्रेम देखकर पति का भी दिल पसीज गया। इसके बाद उसने अपनी पत्नी व उसके प्रेमी की शादी करवाने का फैसला ले लिया। पति ने अपने घर व ससुराल वालों को बुलाकर पूरी बात रखी। इसके बाद दोनों की मंदिर में शादी रचाई गई। फिर प्रेमी अपनी शादीशुदा प्रेमिका को बाइक पर बैठाकर अपने साथ गांव लेकर चला गया।

मामला उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के बरियारपुर थाना क्षेत्र के बरियारपुर नगर पंचायत के वार्ड नंबर एक बनरहा गांव का है। महिला का प्रेमी गोपालगंज जिले के भोरे थाना क्षेत्र के रेडवरिया तिवारी गांव का रहने वाला है। महिला का मायके भोरे है। युवक शादी के पूर्व से ही महिला से प्रेम करता है।

उसकी प्रेमिका की शादी करीब एक वर्ष पूर्व हो गई थी। शादी के बाद वह अपने ससुराल चली गई। इस दौरान दोनों आपस में फोन पर चोरी छिपे बात भी करते थे। दोनों बातचीत करने के क्रम में एक दूसरे से मिलने को राजी हुए। इसके बाद प्रेमी बाइक से प्रेमिका के ससुराल पहुंच गया। चहां दोनों एक दूसरे के करीब थे।

इस बीच शादीशुदा महिला के ससुराल वाले उसके प्रेमी के साथ देख लिए और प्रेमी की पहले जमकर धुनाई की। इसके बाद दोनों की शादी रचाई गई। पति के इस त्याग की पूरे इलाके में चर्चा हो रही है। पत्नी की शादी उसके प्रेमी से कराने के बाद पति समेत दोनों परिवार के सदस्य उनको आशीर्वाद देकर विदा किए।

रामलला का दर्शन करने जा सकते हैं राहुल गांधी, इसलिए हुई चर्चा

0

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी निकट भविष्य में रामलला का दर्शन करने आ सकते हैं। यह संभावना राहुल गांधी के मुख्य सलाहकार और राजीव गांधी फाउंडेशन के सीईओ विजय महाजन की गत सोमवार को अयोध्या की गोपनीय यात्रा के बाद सामने आई है। यात्रा के दौरान महाजन ने कुछ चुनिंदा संतों सहित रामजन्मभूमि के मुख्य अर्चक आचार्य सत्येंद्रदास से उनके रामघाट स्थित आश्रम सत्यधाम पहुंच कर भेंट की।

महाजन के साथ राहुल गांधी की टीम के दो-तीन और महत्वपूर्ण सदस्य भी थे। मुख्य अर्चक से मुलाकात के दौरान महाजन ने उनसे कांग्रेस नेतृत्व के लिए मार्गदर्शन मांगा। आचार्य सत्येंद्रदास के अनुसार उन्होंने महाजन को कांग्रेस में शीर्ष स्तर पर सामूहिक नेतृत्व विकसित करने और राम मंदिर से लेकर सनातन संस्कृति के प्रति नकारात्मक रवैए से बचने की सलाह दी।

इस बीच दोनों पक्ष इस तथ्य पर सहमत दिखे कि गांधी और विनोबा जैसे दिशावाहकों के संरक्षण में कांग्रेस इस देश की आत्मा का प्रतिनिधित्व करती रही है। रामलला के मुख्य अर्चक से आधा घंटा की सफल और सदाशयतापूर्ण भेंट के बाद महाजन ने लौटते-लौटते निकट भविष्य में राहुल गांधी के अयोध्या आने और रामलला का दर्शन करने की बात कहकर मुख्य अर्चक के मन को टटोला भी।

अयोध्या यात्रा के दौरान महाजन ने जिन अन्य चुनिंदा संतों से भेंट की, उनमें जानकीघाट बड़ास्थान के महंत जन्मेजयशरण भी थे। इस भेंट के संबंध में वह कहते हैं कि यह भेंट नितांत धार्मिक थी और इसे राजनीति से नहीं जोड़ा जाना चाहिए। जहां तक राहुल गांधी के अयोध्या आने और रामलला के दर्शन की संभावना है, तो इसमें झिझक जैसी कोई बात नहीं है। राहुल ही नहीं किसी को भी अयोध्या आने, रामलला और बजरंगबली का दर्शन करने और पुण्य सलिला सरयू के आचमन का अधिकार है।

महाजन ने अयोध्या यात्रा के दौरान हनुमानगढ़ी से जुड़े महंत मनीरामदास से भी भेंट की थी, वह कहते हैं कि राहुल गांधी की संभावित यात्रा को राजनीति से जोड़ा जाय या न जोड़ा जाय, किंतु इससे इन्कार नहीं किया जा सकता कि यदि राहुल गांधी रामलला का दर्शन करते हैं, तो यह उन लोगों को कड़ा जवाब होगा, जो राहुल गांधी को हिंदू विरोधी बता कर अपनी दुकान चलाते हैं।