Home Blog Page 432

भारत नहीं, पाकिस्तान ने कराई आतंकी हरदीप निज्जर की हत्या

0

भारत-कनाडा के बीच नइज्जर की हत्या के बारे काफी कड़वाहट देखने को मिली है। अब इस मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। सरकार के सूत्रों का दावा है कि खालिस्तानी आतंकी हरदीप निज्जर की हत्या असल में पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI ने कराई है। सूत्रों के मुताबिक निज्जर की हत्या असल में ड्रग्स के कारोबार पर नियंत्रण की वजह से हुई है। निज्जर की हत्या में कनाडा स्थिति आईएसआई के दो एजेंट राहत राव और तारिक कियानी शामिल हैं। ये दोनों भारत की मोस्ट वांटेड सूची में शामिल हैं।

सूत्रों के मुताबिक, किसी अनजान व्यक्ति का निज्जर के पास पहुंचना नामुमकिन था, लेकिन दोनों हेंडलर उससे मिलते थे। इसी कारण जहां निज्जर के कोई करीब भी नहीं जा सकता, उस जगह उसकी हत्या हो गई। वह आईएसआई के समर्थन से ही खालिस्तानी एजेंडा चलाता था।

ISI की मदद से खालिस्तानी आतंकी और गैंगस्टर पंजाब में ड्रग्स तस्करी के गिरोह चला रहे हैं। कमाई का हिस्सा आतंकियों व आईएसआई को भी मिलता है। इस नेटवर्क पर आईएसआई की पकड़ ढीली होने से आतंकी अपनी मर्जी से पैसे का उपयोग करने लगे, इसी कारण निज्जर को रास्ते से हटाना पड

खालिस्तान समर्थक पार्टी (NDP) के नेता जगमीत सिंह ने कहा, कनाडा के पास भारत के खिलाफ निज्जर की हत्या मामले में पुख्ता सबूत है। पीएम त्रूदो की अल्पमत की सरकार को समर्थन देने वाले जगमीत ने कहा, उनकी पार्टी सरकार पर दबाव बनाएगी कि इस मामले में दोषियों को जल्द सजा दी जाए। खुफिया सूचनाओं के बाद से वे मामले पर सरकार के रुख का समर्थन कर रहे हैं।

हिंदू फोरम कनाडा ने खालिस्तानी आतंकी गुरुपतवंत सिंह पन्नू की तरफ से अल्पसंख्यक हिंदुओं को कनाडा छोड़ने की धमकी देने के मामले में कानूनी कार्रवाई की मांग की है। फोरम के वकील पीटर थॉर्निंग ने आव्रजन मंत्री मार्क मिलर से पन्नू के कनाडा में प्रवेश पर पाबंदी लगाने का अनुरोध करते हुए पत्र लिखा है। थॉर्निंग ने मिलर को बताया है कि पन्नू की धमकियों के चलते कनाडाई हिंदू समाज भयभीत है।

पन्नू के वीडियो की वजह से खासतौर पर स्कूल, कॉलेज और यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले बच्चों पर असर पड़ रहा है। थॉर्निंग ने कहा कि भारत-कनाडा मित्र देश हैं। भारत ने पन्नू को आतंकी घोषित कर रखा है, ऐसे में कनाडा को भी पन्नू पर कार्रवाई करते हुए उसके संगठन सिख फॉर जस्टिस पर रोक लगाना चाहिए।

NDPS केस में छापेमारी, कांग्रेस MLA गिरफ्तार

0

पंजाब से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। पंजाब कांग्रेस के विधायक सुखपाल खैहरा के आवास पर आज सुबह-सुबह जलालाबाद पुलिस ने छापा मारा। इसके बाद जलालाबाद पुलिस ने सुखपाल खैहरा को गिरफ्तार कर लिया है। इसकी जानकारी खुद सुखपाल खैहरा ने दी और बताया कि उनके खिलाफ चल रहे एक पुराने NDPS केस में या छापेमारी की गई है। पुलिस टीम में दो महिला कांस्टेबल भी है। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान उनके खिलाफ दुश्मनी निकाल रहे हैं।

चंडीगढ़ भुलत्थ से कांग्रेसी विधायक सुखपाल खेहरा को गुरुवार सुबह जलालाबाद पुलिस ने चंडीगढ़ स्थित रिहायश से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सुबह करीब 6.30 बजे खेहरा के घर पर पहुंची। खेहरा को 2015 के एनडीपीएस एक्ट में दर्ज एक मामले के तहत गिरफ्तार किया गया है। जबकि मामले में सुखपाल खेहरा का कहना है कि यह केस झूठा था सुप्रीम कोर्ट ने भी उन्हें इस केस में राहत दे रखी है। खेहरा को जलालाबाद कोर्ट में पेश किया जाएगा।

घर में पुलिस के पहुंचने पर सबसे पहले विधायक खेहरा ने सीनियर अधिकारी से पहचान पूछी। जिस पर जवाब मिला कि वह डीएसपी जलालाबाद एआर शर्मा है। इस दौरान एएसआई पुष्पराज सिंह उन्हें बार बार चलने को कह रहे थे तो खेहरा ने कहा कि आप के सीनियर अफसर चुप खडे़ है तो आप को इतनी जल्दी क्या है। कई पुलिस कर्मचारी सादी वर्दी में थे। खेहरा ने पूछा कि चंडीगढ़ पुलिस क्यों नहीं आई इस पर पंजाब पुलिस ने कहा कि चंडीगढ़ पुलिस को जानकारी दी जा चुकी है। करीब आधे घंटे तक पुलिस कर्मचारी बहस करते रहे।

खेहरा ने कहा कि पंजाब में जंगलराज चल रहा है। मुख्यमंत्री मान बदलाखोरी की भावना से काम कर रहे है। मेरे पीछे सभी मेरे बेटे के संपर्क में रहे। सभी से अपील है कि मेरी चिंता ने की जाए। आराम से लडूंगा मेरे में दम है। पर ये इनकी करतूत देख लो पुराने झूठे केस में गिरफ्तार किया जा रहा है। जिस में मुझे सुप्रीम कोर्ट से राहत है। वहीं, खेहरा के बेटे ने पुलिस कर्मचारियों से पूछा कि पापा को कहां लेकर जा रहे हो। इस पर पुलिस ने कहा कि जलालाबाद लेकर जा रहे है। बेटे ने कहा कि पापा आप चलो मै आता हूं।

कांग्रेस के विधायक सुखपाल सिंह खेहरा पर यह कार्रवाई आज सुबह साढ़े छह बजे की गई। इसको लेकर एक वीडियो भी वायरल हो रही है, जिसमें पुलिस सुखपाल सिंह खेहरा को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस से वारंट दिखाने और पंजाब सरकार पर बदलाखोरी की नीति अपनाने के आरोप लगाते हुए नजर आ रहे हैं।

पुलिस का कहना है कि सुखपाल सिंह खेहरा के खिलाफ एक पुराना एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज है, जिस संबंध में कार्रवाई की जा रही है। जल्द ही उन्हें जलालाबाद लाकर कोर्ट में पेश किया जाएगा। उधर सुखपाल सिंह व उनका बेटा इसको लेकर लाइव हुआ, जिसमें वह पुलिस से किस केस में गिरफ्तार करने और गिरफ्तारी वारंट दिखाने की बात कहते हुए नजर आ रहे हैं। हालांकि, काफी देर बातें होने के बाद पुलिस ने सुखपाल सिंह खेहरा को हिरासत में ले लिया। इस दौरान सुखपाल सिंह खेहरा ने कहा कि वह पंजाब सरकार के खिलाफ आवाज उठाते रहते हैं, जिसके चलते सरकार बदलाखोरी की नीति अपना रही है।

संसद में गाली देने वाले बिधूड़ी को बड़ी जिम्मेदारी, यहां का बनाया प्रभारी

0

संसद में अभद्र टिप्पणी करने वाले BJP सांसद रमेश बिधूड़ी को पार्टी ने बड़ी जिम्मेदारी दी है। उन्हें सचिन पायलट के जिले टोंक का प्रभारी बनाया गया है। बिधूड़ी दिल्ली की दक्षिण दिल्ली सीट से लोकसभा सदस्य हैं। संसद के विशेष सत्र के दौरान उन्होंने सदन में BSP सांसद दानिश अली पर अभद्र टिप्पणी की थी। जिसकी विपक्षी दलों ने खूब निंदा की थी।बाद में भाजपा ने भी बिधूडी को नोटिस दिया। बिधूड़ी को 15 दिन में इस नोटिस का जवाब देना है उससे पहले ही पार्टी ने उन्हें टोंक का प्रभारी बना दिया है।

कसभा में चंद्रयान-3 मिशन की सफलता पर चर्चा के दौरान BJP सांसद रमेश बिधूड़ी ने अमर्यादित टिप्पणी की थी। रमेश बिधूड़ी ने असंसदीय भाषा का प्रयोग किया। बिधूड़ी संसद के विशेष सत्र के चौथे दिन लोकसभा में चंद्रयान-3 की सफलता पर बोल रहे थे। इस दौरान BSP सांसद दानिश अली ने कुछ सवाल उठाए। जिस पर BJP सांसद ने अभद्र भाषा का प्रयोग किया। दानिश अली ने कहा है कि बिधूड़ी ने ये अमर्यादित बातें उन्हें बोली हैं। इसे लेकर उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला को पत्र भी लिखा है।

बिधूड़ी के विवादित बयान के बाद लोकसभा के रिकॉर्ड से विवादित हिस्से को हटा दिया गया। वहीं, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने बिधूड़ी से बात की। उन्होंने मामले को गंभीरता से लेते हुए नाराजगी जताई और रमेश बिधूड़ी को भाषा का ध्यान रखने की चेतावनी दी। वहीं, भाजपा ने बिधूड़ी को कारण बताओ नोटिस जारी किया।

T-20 में नेपाल ने तोड़ दिए सारे रिकॉर्ड, बना डाले 314 रन

0

नेपाल की पुरुष टीम ने मंगोलिया के खिलाफ एशियाई खेलों के ग्रुप मैच के दौरान इतिहास रच दिया। हांगझोऊ में पुरुष क्रिकेट के शुरुआती मैच में ही नेपाल ने टी20 क्रिकेट के कई रिकॉर्ड तोड़ दिए। सोमवार को महिला क्रिकेट में भारत के स्वर्ण पदक जीतने के बाद, पुरुषों की स्पर्धा के पहले ही मैच में विश्व रिकॉर्ड बन गया।

नेपाल ने 20 ओवरों में 314/3 का अविश्वसनीय स्कोर बनाया और टी20 क्रिकेट में 300 का आंकड़ा पार करने वाली पहली टीम बन गई।  ICC ने पहले ही पुष्टि कर दी थी कि एशियाई खेलों के मैचों को अंतरराष्ट्रीय टी20 का दर्जा दिया जाएगा। Trending Videos इसके अलावा, दीपेंद्र सिंह ऐरी ने युवराज सिंह के सबसे तेज टी20 अर्धशतक के लंबे समय से चले आ रहे रिकॉर्ड को तोड़ दिया।

युवराज ने 2007 विश्व कप के दौरान इंग्लैंड के खिलाफ 12 गेंद में अर्धशतक लगाया था। इसी पारी में उन्होंने एक ओवर में छह छक्के लगाए थे। वहीं, दीपेंद्र सिंह ऐरी ने सिर्फ नौ गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 10 गेंदों में 52 रन की नाबाद पारी खेली, जिसमें से 48 रन छक्कों से आए।

कुशाल मल्ला ने भारत के कप्तान रोहित शर्मा और दक्षिण अफ्रीका के स्टार बल्लेबाज डेविड मिलर को पीछे छोड़ते हुए सबसे तेज टी20 शतक बनाया। उन्होंने केवल 34 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। जबकि रोहित और मिलर ने 35 गेंद में शतक लगाया था। मल्ला ने आठ चौके और 12 छक्के लगाए और सिर्फ 50 गेंदों पर 137 रन बनाकर नाबाद रहे।

सुप्रीम कोर्ट पहुंची दिल्ली सरकार, कहा- नहीं सुन रहे सीनियर अधिकारी

0

दिल्ली सरकार ने सुप्रीम कोर्ट से कहा कि सीनियर अधिकारी निर्वाचित सरकार के आदेशों का पालन नहीं कर रहे हैं. उसने राष्ट्रीय राजधानी में वरिष्ठ अधिकारियों के तबादलों और पोस्टिंग से संबंधित मामलों में उपराज्यपाल को सुप्रीम अधिकार देने वाले विवादास्पद कानून के खिलाफ उसकी याचिका पर तत्काल सुनवाई का आग्रह किया.

दिल्ली सरकार की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि मैं प्रशासन की पीड़ा को व्यक्त नहीं कर सकता. लोक सेवक न तो आदेशों को सुन रहे हैं और न ही उनका पालन कर रहे हैं। इसकी अत्यधिक तात्कालिकता है. भारत के मुख्य न्यायाधीश डी.वाई. चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पीठ ने सेवाओं के नियंत्रण पर संसद द्वारा लाए गए कानून की संवैधानिकता को चुनौती देने वाली दिल्ली सरकार द्वारा दायर याचिका को तत्काल सूचीबद्ध करने का निर्देश देने से इनकार कर दिया.

CJI चंद्रचूड़ ने सिंघवी से कहा, ‘पुरानी संविधान पीठ के मामले हैं जिन्हें हम सूचीबद्ध कर रहे हैं और अगले दो सप्ताह में सात न्यायाधीशों की पीठ के दो मामले आने वाले हैं.वे वर्षों से लंबित हैं.’ उन्होंने चार सप्ताह के बाद मामले का नए सिरे से उल्लेख करने की छूट देते हुए कहा, ‘मुझे फैसला लेने दीजिए. मैं यह भी देख सकूँगा कि कौन सी पीठ उपलब्ध है.

शीर्ष अदालत ने निर्देश दिया कि इस बीच मामले में दलीलें पूरी कर ली जाएं. इसने दोनों पक्षों के लिए नोडल वकील भी नियुक्त किया और सामान्य संकलन तैयार करने का निर्देश दिया. दिल्ली उपराज्यपाल की ओर से पेश अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल संजय जैन ने कहा कि निर्धारण के लिए प्रश्न नए सिरे से तैयार करने होंगे. इस पर CJI चंद्रचूड़ ने कहा कि डॉ. सिंघवी और आप एक साथ बैठ सकते हैं और हमें सहमत मुद्दे बता सकते हैं.

सुप्रीम कोर्ट की एक संविधान पीठ राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली (संशोधन) अधिनियम, 2023 के खिलाफ दिल्ली सरकार की याचिका पर सुनवाई करेगी, जो राष्ट्रीय राजधानी में वरिष्ठ नौकरशाहों के तबादलों और पोस्टिंग पर केंद्र द्वारा पहले घोषित अध्यादेश की जगह लेगी. अध्यादेश, जिसे अब एक कानून द्वारा प्रतिस्थापित किया गया है.

सुप्रीम कोर्ट की पांच-न्यायाधीशों की संविधान पीठ द्वारा दिल्ली में पुलिस, सार्वजनिक व्यवस्था और भूमि को छोड़कर सेवाओं पर नियंत्रण निर्वाचित सरकार को सौंपने के बाद लाया गया था. दिल्ली की आप सरकार ने अध्यादेश की संवैधानिकता को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था और कहा था कि यह अनुच्छेद 239एए में दिल्‍ली राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र के लिए निहित संघीय, लोकतांत्रिक शासन की योजना का उल्लंघन करता है और स्पष्ट रूप से मनमाना है.

महाराष्ट्र में यहां से आठ महीने में 173 लड़कियां गायब, जानें क्या है वजह

0

महाराष्ट्र :नासिक से चौंकाने वाले आंकड़े सामने आये हैं. नासिक से पिछले आठ महीने में 173 लड़कियां लापता हो गई हैं. पुलिस इनमें से 149 लड़कियों को ढूंढने में कामयाब रही. नासिक पुलिस ने बताया कि 24 और लड़कियों की तलाश जारी है. नासिक शहर से हर दिन एक लड़की के लापता होने की शिकायत पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई जाती है. शिकायत में कहा गया है कि लड़कियों का अपहरण आवासीय मकान से किया गया.

हैरत वाली बात यह है की ज्यादातर लड़के-लड़कियां नाबालिग हैं, इसलिए पुलिस को अपहरण का मामला दर्ज करना पड़ा. शिकायत दर्ज की गई थी कि नासिक शहर में आठ महीनों में 173 नाबालिग लड़कियां और 43 लड़के लापता हो गए हैं.पुलिस ने 149 लड़कियों और 41 लड़कों को ढूंढने में सफलता हासिल की है. लापता लड़के-लड़कियों की उम्र 15 से 17 साल है. 2022 में 57 लड़के और 265 लड़कियों के लापता होने की सूचना मिली. पुलिस 54 लड़कों और 250 लड़कियों को ढूंढने में कामयाब रही है. ऐसे लापता लड़के-लड़कियों का पता केंद्रीय अपराध शाखा के साथ अनैतिक मानव तस्करी निवारण सेल द्वारा लगाया जाता है.

साथ ही दर्ज अपराधों की जांच भी निर्भया टीम के माध्यम से की जाती है. स्थानीय थाने की क्राइम ब्रांच टीम भी ऐसे लापता बच्चों की तलाश करती है. नाबालिग लड़के-लड़कियों के लापता होने के कई कारण हैं. किशोरों में हार्मोनल बदलाव के कारण लड़के-लड़कियां विपरीत लिंग के प्रति आकर्षित होते हैं. ऐसे में इंटरनेट, सोशल मीडिया भी प्रभावित कर रहा है.हाल के दिनों में एकल परिवार प्रणाली का प्रचलन बढ़ा है. इस मामले में बच्चों के साथ कोई संवाद में कमी आई है. माता-पिता कामकाजी होने के चलते अपने बच्चों को समय नहीं दे पाते हैं.

भावनात्मक सहारा पाने के लिए लड़के और लड़कियां कम उम्र में ही प्रेम संबंधों में फंस जाते हैं. इन चीजों को रोकने के लिए माता-पिता और शिक्षकों को पहल करने की जरूरत है. मनोचिकित्सक डॉ. हेमंत सोनीस ने कहा कि माता-पिता को इस बात का भी ध्यान रखना चाहिए कि लड़कियों को एक निश्चित समय से पहले स्मार्टफोन नहीं मिलना चाहिए.

धमाल मचाने आ रहा है टाइगर, खतरनाक एक्शन और शानदार डायलॉग

0

सलमान खान अपने फैंस को हमेशा सरप्राइज करते रहते हैं. पिछले लंबे वक्त से सलमान अपनी अपकमिंग फिल्म टाइगर-3 (TIGER-3) को लेकर चर्चा में हैं. इस फिल्म को लेकर फैंस काफी बेकरार हैं. वहीं बीते दिन सलमान खान (Salman khan) ने एक पोस्ट शेयर किया था और कहा था कि एक मैसेज देना है. देता हूं कल..टाइगर का मैसेज कल 11 बजे. अपने वादे के मुताबिक सलमान खान ने नया पोस्ट शेयर करके अपना मैसेज सभी के साथ शेयर कर दिया है.

वहीं कुछ सीन ऐसे हैं जिसमें सलमान खान को देखकर फैंस दांतों तले उंगली दबाने पर मजबूर हो जाएंगे. सलमान खान की टाइगर को लेकर फैंस बड़े-बड़े दावे कर रहे हैं. फैंस का मानना है कि जवान और पठान पर टाइगर भारी पड़ सकता है. टाइगर-3 बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रच सकती है. इस फिल्म से मेकर्स और स्टार कास्ट को काफी उम्मीदें हैं.

हालांकि टाइगर-3 क्या कमाल दिखाती है ये तो फिल्म की रिलीज के बाद ही पता चलेगा. सलमान खान और कैटरीना कैफ के अलाव फिल्म में इमराम हाशमी भी दमदार किरदार में नजर आने वाले हैं. सलमान खान की टाइगर-3 में पठान का धमाकेदार कैमियो भी एड किया गया है. इस फिल्म में एक बार फिर से सलामन और शाहरुख खान एक साथ बॉक्स ऑफिस पर साथ नजर आएंगे. शाहरुख और सलमान का साथ आना मतलब हिट की गारंटी. इससे पहले पठान में सलमान का जबरदस्त कैमियो दिखाया गया था. जिसे पठान की जान तक बताया गया था.

ब्रेकिंग : अनंतनाग में गाड़ी के अंदर धमाका, चार लोग घायल, आतंकी कनेक्शन…!

0

कश्मीर के अनंतनाग के लारकीपोरा में एक गाड़ी के अंदर संदिग्ध धमाका हुआ है। विस्फोटक होने से इस हादसे में चार लोगों के घायल होने की सूचना है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उन्होंने तुरंत घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।

वहीं, जम्मू कश्मीर पुलिस ने इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि गाड़ी के अंदार जोरदार धमाका हुआ है, जिसमें चार लोग घायल हुए हैं, लेकिन अभी तक इस घटना में कोई आतंकी एंगल समाने नहीं आया है। वहीं, अब इस मामले में पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।

 

टिकट मिलने पर मैं खुश नहीं हूं, हेलिकॉप्टर में उड़ता-भाषण देता…कैलाश विजयवर्गीय

0

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए इंदौर-1 विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार घोषित किए जाने के बाद भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि उनकी चुनाव लड़ने की इच्छा नहीं थी, लेकिन पार्टी ने चुना है तो अब तैयार हैं।

मंच से पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कैलाश विजयवर्गीय ने कहा- सच कहूं तो मुझे चुनाव लड़ने की एक प्रतिशत भी इच्छा नहीं थी। मैंने केवल सार्वजनिक बैठकों में ही हिस्सा लेने की योजना बनाई थी। लेकिन अब पार्टी का आदेश सर्वाेपरि है।

मुझे विश्वास ही नहीं हो रहा है कि मुझे टिकट दिया गया है। अभी तक प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए जितने भी प्रत्याशियों की घोषणा हुई है, उनमें सबसे ज्यादा चर्चा इंदौर-1 से मैदान में उतारे गए कैलाश विजयवर्गीय की ही है।

विजयवर्गीय पहले भी कह चुके हैं कि वह अब चुनाव नहीं लड़ना चाहते और पार्टी के लिए काम करना चाहते हैं। हमेशा किंग मेकर की भूमिका में नजर आने वाले कैलाश विजयवर्गीय के कद के नेता के मैदान में उतरने से अब कार्यकर्ता भी जोश में हैं और उत्साह दिखा रहे हैं।

शूटिंग में सिफत कौर ने गोल्ड और आशी ने जीता कांस्य पदक

0

 एशियाई खेलों में भारत की बेटियों ने एक बार फिर से परचम लहराया है. इस बार 3 बेटियों की पिस्टल से निकली गोली ने गोल्ड मेडल से देश की झोली भरी है. निशानेबाजी के खेल में भारत का लोहा मनवाया है. मनु, इशा और रिद्म ने मिलकर 25 मीटर दूर से ऐसा निशाना लगाया कि इनके आगे बाकी देशों के शूटर्स टिक ही नहीं पाए. नतीजा ये हुआ कि इन्होंने महिलाओं के 25 मीटर पिस्टल टीम इवेंट का गोल्ड अपने नाम कर लिया.

चीन के हांगझोऊ में चल रहे एशियन गेम्‍स 2023 में भारत ने अब तक 5 गोल्‍ड सहित कुल 18 मेडल जीते हैं। भारत इस समय एशियन गेम्‍स 2023 की अंक तालिका में छठे स्‍थान पर है। भारतीय दल की कोशिश बुधवार को कई मेडल अपने खाते में जोड़कर अंक तालिका में स्‍थान सुधारने की होगी।

भारत को मनु भाकर सहित कई एथलीट्स से मेडल जीतने की उम्‍मीद है। एशियन गेम्‍स 2023 में बुधवार को होने वाले इवेंट्स के लाइव अपडेट्स आप यहां जान सकते हैं।