Home Uncategorized भारतीय महिला क्रिकेट टीम का नाम इतिहास के पन्‍नों में दर्ज, जीता...

भारतीय महिला क्रिकेट टीम का नाम इतिहास के पन्‍नों में दर्ज, जीता गोल्‍ड मेडल

0
311

एशियन गेम्‍स में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने सोमवार को हांगझोऊ में इतिहास रच दिया। हरमनप्रीत कौर के नेतृत्‍व वाली भारतीय टीम ने एशियन गेम्‍स 2023 के महिला क्रिकेट के फाइनल में श्रीलंका को 19 रन से पटखनी दी। भारतीय टीम ने इसी के साथ गोल्‍ड मेडल जीता और अपना नाम इतिहास के पन्‍नों में दर्ज कराया।

भारतीय टीम ने पहली बार एशियन गेम्‍स में हिस्‍सा लिया और गोल्‍ड मेडल जीता। क्रिकेट स्‍पर्धा में भारत ने पहली बार गोल्‍ड मेडल जीता। हांगझोऊ में खेले गए मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी की और निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट खोकर 116 रन बनाए। जवाब में श्रीलंकाई टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 97 रन बना सकी।