Home Blog Page 378

VIP नंबर 0001 के लिए खर्च कर दिए 16.5 लाख, यहां का है मामला

0

चंडीगढ़। आपको भी कुछ ना कुछ शौक जरूर होगा। कहते हैं कि शौक से बढ़कर कुछ नहीं। अपना शौक पूरा करने के लिए लोग कुछ भी करने का तैयार रहते हैं। कुछ ऐसा ही चंडीगढ़ में भी देखने को मिला। यहां एक शख्स पे VIP नंबर हासिल करने के लिए उतनी ही कीमत चुकाई, जितने में एक नई लग्जरी कार खरीदी जा सकती है।

शहर में फैंसी और VIP नंबर खरीदने का काफी क्रेज है। शहरवासियों में अपनी लग्जरी गाड़ियों में फैंसी नंबर लगाने की चाहत रहती है। इसके लिए वह पैसे की भी परवाह नहीं करते हैं।  E-नीलामी के तहत CH 01-CW-0001 नंबर 16 लाख 50 हजार रुपये में बिका। जबकि, दूसरे नंबर पर सबसे अधिक राशि पर 20 लाख रुपये में नंबर नीलाम हुआ है। यह नंबर CH-01-CW- 0009 नंबर रहा है।

रजिस्टरिंग एवं लाइसेंसिंग अथॉरिटी के कार्यालय ने 21 सितंबर से 23 सितंबर तक वाहन नंबर 0001 से 9999 तक नई सीरीज CH- 01-CW के वाहन पंजीकरण नंबरों (फैंसी और चाइस) के साथ-साथ पिछली सीरीज के बचे हुए फैंसी और स्पेशल नंबरों की ई-नीलामी की है, जिसमें कुल 489 पंजीकरण नंबरों की नीलामी की गई है। जिन्हें बेचकर 2,26,79,000 रुपये का भारी राजस्व प्राप्त हुआ है।

टॉप-10 में कौन से फैंसी नंबर बिके

नंबर कीमत
CH 01-CW–0001 1650000
CH 01-CW-0009 1000000
CH 01-CW-0005 998000
CH 01-CW-0007 707000
CH 01-CW-0003 601000
CH 01-CW-0002 525000
CH 01-CW-0008 415000
CH 01-CW-0033 315000
CH 01-CW-0006 301000
CH 01-CW-0015 276000

 

32 दिनों में दूसरी बार जेलेंस्की से क्यों मिले PM मोदी?

0

PM नरेंद्र मोदी ने 32 दिनों के भीतर दूसरी बार यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की से मुलाकात की। PM मोदी ने न्यूयॉर्क में अपनी अमेरिकी यात्रा के तीसरे दिन वोलोदिमिर जेलेंस्की के साथ द्विपक्षीय वार्ता की। इससे पहले 23 अगस्त को अपनी यूक्रेन यात्रा के दौरान पीएम मोदी ने जेलेंस्की से मुलाकात की थी।

PM मोदी रूस-यूक्रेन संघर्ष को हल कराने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। इस मुद्दे पर वे रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के संपर्क में भी हैं। रूस-यूक्रेन जंग में भारत शांति और संघर्ष विराम की पहल कर रहा है। PM मोदी ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर लिखा कि राष्ट्रपति जेलेंस्की से न्यूयॉर्क में मुलाकात हुई।

हम द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने की खातिर पिछले महीने यूक्रेन यात्रा के दौरान हुए फैसलों को लागू करने को प्रतिबद्ध हैं। पीएम मोदी ने रूस-यूक्रेन संघर्ष के समाधान और शांति व स्थिरता की बहाली में भारत के समर्थन को दोहराया।

इस बीच जेलेंस्की ने पीएम मोदी की यूक्रेन यात्रा की सराहना की। उन्होंने युद्ध रोकने के लिए PM मोदी द्वारा किए जा रहे प्रयासों के प्रति आभार जताया। मुलाकात के दौरान पीएम मोदी ने जेलेंस्की से कहा कि संघर्ष विराम का रास्ता निकालना चाहिए। वे इस मुद्दे पर कई और नेताओं से बात करते रहेंगे।

उत्तराखंड: जज का ट्रांसफर बना हॉट टॉपिक, कांग्रेस ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

0

देहरादून: वैसे तो किसी भी विभाग में अधिकारियों के ट्रांसफर सामान्य प्रक्रिया होती है। लेकिन, कुछ मामलों में तबादलों को लेकर सवाल भी समय-समय पर खड़े होते रहे हैं। ऐसे ही एक ट्रांसफर राजधानी देहरादून में हॉट टॉपिक बना हुआ है और इस पर खूब चर्चा भी हो रही है। दरअसल, विजिलेंस कोर्ट के जज का ट्रांसफर को लेकर कांग्रेस ने सरकार पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।

ये वही जज हैं, जिन्होंने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले में सरकार से 8 अक्टूबर तक मुकदमा चलाने की अनुमति मांगी थी। यह सरकार को तय करना था कि गणेश जोशी के खिलाफ मुकदमा चलाया जाए या नहीं, लेकिन उससे पहले है जज का ट्रांसफर हो गया।

कांग्रेस ने इसे मुद्दा बनाया है। कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसौनी कहा कि जज के तबादले से कुछ नहीं बदला है। यह तबादला संयोग भी हो सकता है और प्रयोग भी, परंतु उससे कोई व्यापक असर नहीं पड़ता। गणेश जोशी पर लगे आरोप अब भी अपनी जगह पर यथावत हैं और सवाल भी कायम हैं। बस अब प्रदेश की जनता को इंतजार है तो धामी कैबिनेट की अनुमति का जिसकी अवधि मात्र 8 अक्टूबर तक है।

गरिमा ने कहा कि 8 अक्टूबर से पहले पहले धामी कैबिनेट को गणेश जोशी प्रकरण पर फैसला लेना है और विजिलेंस विभाग को गणेश जोशी से पूछताछ और आय से अधिक संपत्ति मामले में जांच की अनुमति दी जानी है। दसौनी ने कहा कि विपक्ष को और प्रदेश की जनता को पूरा भरोसा है कि विपक्षी दल के नेताओं पर छोटी छोटी बातों पर ईडी और सीबीआई की जांच बैठाने वाली भाजपा सरकार अपने मंत्री पर उठे सवालों में पक्षपात नहीं करेगी और विजिलेंस विभाग को जांच की पूरी अनुमति देगी।

गरिमा ने यह भी कहा की यह धामी सरकार के पास एक सुनहरा मौका है जनता का खोया हुआ विश्वास वापस जीतने का। उसके लिए यह जरूरी है कि वह गणेश जोशी पर लगे आरोपों की निष्पक्ष जांच कराएं और 8 अक्टूबर से पहले पहले विजिलेंस विभाग को गणेश जोशी से पूछताछ और पूरे प्रकरण की जांच करने का मौका दें। दसौनी ने कहा की पूरे प्रदेश में यह संदेश जा रहा की धामी सरकार दोहरे मापदंड अपनाती है और अपने दल के आरोपियों को बचाने का भरसक प्रयास कर रही है।

 

तिरूपति देवस्थानम में प्रसाद पर उठे सवाल के बाद बदरी- केदार में सतर्कता

0
  • श्री बदरीनाथ -केदारनाथ मंदिर समिति की पहल

    • श्री बदरीनाथ धाम श्री केदारनाथ धाम सहित सभी मंदिरों में भोग प्रसाद व्यवस्था की शुद्धता एवं गरिमा बनी रहेगी पूर्ववत

    देहरादून: 23 सितंबर।श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मन्दिर समिति (बीकेटीसी )अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने कहा है कि श्री बदरीनाथ तथा श्री केदारनाथ धाम सहित सभी अधीनस्थ मंदिरों की भोग- प्रसाद व्यवस्था की शुद्धता तथा गरिमा बनी रहे इसके लिए समय-समय पर मंदिरों में लगने वाले भोग एवं प्रसाद की गुणवत्ता पर सतर्क नजर रखी जायेगी। इस संदर्भ में आज सोमवार को कैनॉल रोड कार्यालय में बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय की अध्यक्षता में हुई बैठक में खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन के शीर्ष अधिकारियों तथा मंदिर समिति अधिकारियों के साथ बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

    बैठक में धामों तथा मंदिरों में प्रसाद की गुणवत्ता, शुद्धता व प्रयोग में लायी जाने वाली खाद्य सामग्री की गुणवत्ता, रख-रखाव, क्रय-विक्रय सहित भण्डारण के सम्बन्ध में चर्चा की गयी।

    बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी
    विजय प्रसाद थपलियाल ने
    अवगत कराया कि श्री बदरीनाथ तथा श्री केदारनाथ धाम हेतु मन्दिर समिति द्वारा प्रसाद में सूखे पदार्थों का उपयोग किया जाता है। भगवान के भोग की सामग्री अधिकांशतः दानी दाताओं से प्राप्त की जाती है। दानी दाताओं से अनुरोध किया जाता है कि भगवान के भोग हेतु उच्च गुणवत्ता की खाद्य सामग्री दान करें।

    उपायुक्त खाद्य संरक्षा तथा औषधि प्रशासन जीसी कंडवाल ने कहा कि भोग- प्रसाद की खाद्य सामग्री को दान एवं क्रय करने हेतु एसओपी तैयार की जानी चाहिए। आपूर्तिकर्ता के खाद्य लाईसेंस की अद्यतन स्थिति, वैधता आदि की प्रमाणिकता की जांच कर ली जाय तथा उक्त खाद्य सामग्री के निर्माता, निर्माण एवं समाप्ति तिथि, प्रयोग में लायी जाने की अवधि व भण्डारण हेतु उल्लिखित दिशा निर्देशन का अनुपालन सुनिश्चित किया जाय।

    बैठक में चर्चा पश्चात निर्णय हुआ कि भोग-प्रसाद में लायी जाने वाली खाद्य सामग्री के भण्डारण हेतु मानक निर्धारित किए जाएं।मसाले, तेल, घी आदि को क्रय करते समय भारतीय खाद्य संरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) लाईसेंस, एगमार्क (कृषक प्रतीक) आदि संस्थाओं के प्रमाण, “लोगो” आदि के प्रमाणिकता की जांच में और अधिक सतर्कता बरती जाए।भोग-प्रसाद के निर्माण में संलिप्त कार्मिकों द्वारा स्वच्छता सम्बन्धी मानको का अनुपालन सुनिश्चित किया जाय।

    उपायुक्त, खाघ संरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तराखण्ड/नोडल अधिकारी “ईट राइट इण्डिया” अभियान द्वारा यह सुझाव दिया गया कि भोग-प्रसाद के निर्माणरत कार्मिको / वृत्तिदारों / व्यक्तियों को खाद्य संरक्षा मानकों की जानकारी उपलब्ध कराने हेतु प्रथम चरण में “खाद्य संरक्षा प्रशिक्षण और प्रमाणन” प्रशिक्षण दिया जाय।

    बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी ने अवगत कराया गया कि मन्दिर परिसर के बाहर प्रसाद विक्रेता श्री बदरीनाथ केदारनाथ मन्दिर समिति के नियंत्रणाधीन न होने के कारण उन सभी विकेताओं को खाद्य लाईसेंस पंजीकरण, खाद्य पदार्थ के भण्डारण रख-रखाव, निर्माण एवं समाप्ति तिथि आदि के सम्बन्ध में जनपदीय अभिहित अधिकारियों के स्तर से बैठक कर विक्रय हेतु रखे प्रसाद व अन्य खाद्य सामग्री की गुणवत्ता सुनिश्चित किये जाने हेतु आवश्यक कार्यवाही किये जानी अपेक्षित है।

    बैठक में जगदीश रतूड़ी एस.आई. एफ.डी.ए. विजिलेंस एवं कुलदीप नेगी आदि ने भी प्रतिभाग किया।

इन चार धांसू फिल्मों के चौथे पार्ट की तैयारी शुरू, दर्शकों को रहता है इंतजार

0
Bollywood इंडस्ट्री में हर साल कई फ़िल्में बनती हैं, इनमें से कुछ तो रिलीज़ भी नहीं  हो पाती हैं, लेकिन एक बात तय है कि प्रत्येक शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस नई फ़िल्में जरूर आती हैं। बॉक्स ऑफिस पर फिल्में और कलाकारों का भविष्य निर्धारित होता है। कई ऐसी फिल्में भी देखने को मिलती हैं, जिन्हें दर्शकों से खूब प्यार मिलता है। इन फिल्मों कुछ ऐसे भी होती हैं, जिनके तीन-तीन पार्ट आ चुके हैं और अबी भी दर्शकों को उनके अगले पार्ट का इन्तजार है। ऐसी ही कुछ फ़िल्में हैं, जिनके चौथे भाग पर काम शुरू हो चुका है।
Film Franchise like Baaghi Kanchana Dabangg Krrish will release their fourth part work is in progress

‘बागी’
टाइगर श्रॉफ के एक्शन वाली फिल्म फ्रेंचाइजी बागी के भी तीन भाग अब तक रिलीज हो चुके हैं। इस फ्रेंचाइजी की पहली किस्त साल 2016 में रिलीज हुई थी। ‘बागी’ नाम से रिलीज हुई इस फिल्म में टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर मुख्य भूमिका में नजर आए थे। इसके बाद इसका दूसरा भाग साल 2018 में रिलीज हुआ, जिसे अहमद खान ने निर्देशित किया था। इसके अलावा फिल्म का तीसरा भाग ‘बागी 2’ साल 2020 में रिलीज हुआ था। इस फिल्म को भी अहमद खान ने ही निर्देशित किया था। हाल में ही इस फिल्म के चौथे भाग का भी एलान किया गया है। फिल्म के निर्माताओं ने पुष्टि की है कि फिल्म पर काम शुरू किया जा चुका है।

विज्ञापन

Film Franchise like Baaghi Kanchana Dabangg Krrish will release their fourth part work is in progress

 

‘दबंग’
ये फिल्म फ्रेंचाइजी अरबाज खान द्वारा निर्मित एक्शन कॉमेडी फिल्मो की सीरीज है। इस सीरीज में सलमान खान एक पुलिस अधिकारी चुलबुल पांडे की भूमिका में नजर आते हैं। इस फ्रेंचाइजी की पहली किस्त साल 2010 में रिलीज हुई थी, जिसमें सलमान के अलावा सोनाक्षी सिन्हा, अरबाज खान और विनोद खन्ना भी नजर आए थे। इसके बाद फिल्म का दूसरा भाग साल 2012 में रिलीज हुआ था, जिसमें मूल फिल्म के कलाकारों के अलावा प्रकाश राज, दीपक डोबरियाल आदि कलाकार भी नजर आए थे। फिल्म की सफलता के बाद इसका तीसरा भाग भी साल 2019 में रिलीज हुआ, जिसमें कन्नड़ फिल्मों के सुपरस्टार किच्चा सुदीप, साई मांजरेकर आदि कलाकार भी नजर आए थे। अब इस फिल्म के चौथे भाग ‘दबंग 4’ पर भी काम शुरू हो गया है। हाल में ही अरबाज खान ने इसकी पुष्टि की है, जो इस फ्रेंचाइजी के निर्माता भी हैं।
Film Franchise like Baaghi Kanchana Dabangg Krrish will release their fourth part work is in progress

 

‘कंचना’ 
‘कंचना’ फ्रेंचाइजी एक लोकप्रिय हॉरर कॉमेडी फ्रेंचाइजी है, जिसे दर्शकों द्वारा काफी प्यार मिलता है। साउथ के मशहूर अभिनेता, निर्माता, निर्देशक और लेखक राघव लॉरेंस इस सीरीज का अहम हिस्सा रहे हैं। इस फ्रेचाइजी की रिलीज हुईं तीन फिल्में अब तक काफी सफल रही हैं। ‘कंचना’ को मुनि के नाम से भी जाना जाता है। फिल्म साल 2007 में रिलीज हुई थी। इसके बाद इसका दूसरा भाग  ‘मुनि 2’ साल 2011 में रिलीज हुआ था। फिल्म की तीसरी किस्त ‘कंचना 3’ साल 2019 में रिलीज हुई थी। अब इसके चौथे भाग पर भी काम शुरू हो चुका है। फिल्म की टीम की तरफ से कुछ समय पहले अपडेट्स जारी किए गए थे, जिससे फैंस की उत्सुकता काफी बढ़ गई है।
Film Franchise like Baaghi Kanchana Dabangg Krrish will release their fourth part work is in progress

 

‘कृष’ 
ये फ्रेंचाइजी एक सुपरहीरो पर आधारित फिल्मों की फ्रेंचाइजी है। हालांकि, इसका पहला भाग ‘कोई मिल गया’ के नाम से साल 2003 में रिलीज हुआ था। इस फिल्म में ऋतिक रोशन और प्रीति जिंटा मुख्य भूमिकाओं में नजर आए थे। इसके बाद में फिल्म के निर्माता और निर्देशक राकेश रोशन ने इसे सुपरहीरो फिल्म की शक्ल दे दी। इसके बाद साल 2006 में ‘कृष’ नाम से इसका दूसरा भाग रिलीज किया गया। इस फिल्म में ऋतिक के साथ प्रियंका चोपड़ा भी नजर आई थीं। फिल्म की सफलता के बाद साल 2013 में ‘कृष 3’ को रिलीज किया गया। इस फिल्म में ऋतिक और प्रियंका के अलावा विवेक ओबेरॉय भी नजर आए थे। अब इस फिल्म के चौथे भाग कृष 4 पर भी काम शुरू किया जा चुका है। फिल्म के निर्माता राकेश रोशन ने इसे और भी ज्यादा भव्य बनाने की बात की है।

31 जुलाई की आपदा में लापता हो गया था बेटा, तलाश में भटक रहा पिता

0

रुद्रप्रयाग : 31 जुलाई की रात को केदारनाथ धाम के पैदल मार्ग पर अतिवृष्टि से भीषण तबाही हुई। कई लोग मारे गए। कई लापता हो गए। तब सरकार ने लोगों को रेस्क्यू करने के आंकड़े तो जारी किए थे, लेकिन मरने वालों की संख्या को बहुत कम बताया था। और तो और लापता लोगों की खबरें छापने वालों को और सोशल मीडिया के जरिए मामले को उठाने वालों को पुलिस ने चेतावनी दी थी कि ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

लेकिन, सरकार ने बाद में जो आंकड़े बताए, उसके अनुसार अब भी करीब 20 लोग लापता हैं। ऐसा ही एक मामला सामने आया है। एक पिता अपने जिगर के टुकड़ के लिए दर-दर भटक रहा है। जगह-जगह पोस्टर लगाकर बेटे का पता लगाने वाले को इनाम देने की घोषणा कर रहे हैं। यह बात आम लोगों के लिए भले उतने मायने नहीं रखती हो, लेकिन जिस परिवार को बेटा गया है। उनके लिए उनकी पूरी दुनिया ही उजड़ चुकी होती है।

आईआईटी रुड़की के दीक्षांत समारोह के बाद दोस्त के साथ सीधे केदारधाम की यात्रा पर निकला राजस्थान निवासी इंजीनियर तपकुंड में आए पानी के सैलाब में कहीं लापता हो गया। इसके बाद से लगातार उसके पिता इंजीनियर बेटे की तलाश में पहाड़ों पर भटक रहे हैं। दीवारों पर पोस्टर चिपका रहे हैं कि आखिर कोई तो जिगर के टुकड़े का पता बता दे।

मजबूर पिता पुलिस से लेकर मुख्यमंत्री तक से गुहार लगा चुके हैं। राजस्थान के अजमेर ब्यावर शहर निवासी अमरचंद सामरिया एलआईसी एजेंट हैं। उनका होनहार पुत्र रुपिन सामरिया का चार साल पहले आईआईटी रुड़की के लिए चयन हुआ। कोर्स पूरा करने के बाद रुपिन अपने गांव गए थे। 27 जुलाई को आईआईटी में दीक्षांत समारोह था। रुपिन माता-पिता और दोस्त धनेंद्र सिंह के साथ रुड़की आ गए। यहां दीक्षांत समारोह में भाग लिया और डिग्री लेकर अपने बैग में रख ली। माता-पिता घर लौट गए और रुपिन अपने दोस्त धनेंद्र के साथ केदारनाथ यात्रा पर निकल पड़ा।

28 जुलाई को ऋषिकेश से टैक्सी लेकर देवप्रयाग पहुंचे। यहां रात गुजारी और अगले दिन टैक्सी से गौरीकुंड पहुंच गए। गौरीकुंड से चले और रात में लिंचोली में सोए। अगले दिन यानी 30 जुलाई को केदारनाथ धाम के दर्शन किए। इसके बाद 31 जुलाई को धाम में आरती देखी और फिर रुड़की के लिए निकल पड़े।

जंगल चट्टी में भारी बरसात का सामना करते हुए जैसे-तैसे दोनों दोस्त चल रहे थे। इसी बीच रुपिन का फोन कहीं गिर गया। इसके बाद दोनों ने एक-दूसरे का हाथ पकड़ा और रास्ता नापना शुरू कर दिया। भारी बारिश के बीच किसी तरह दोनों दोस्त रात में गौरीकुंड तक पहुंच गए।

घर पर दोस्त के मोबाइल से कॉल कर कुशलक्षेम बताई। सुबह सोनप्रयाग पहुंचे तो पानी का सैलाब आ गया। इस सैलाब ने धनेंद्र को दूर तक बहा दिया। धनेंद्र दूर से ही देख रहा था कि रुपिन ने जैसे-तैसे ट्रैकिंग बैग की पट्टी पकड़कर खुद को संभाला है।

इसके बाद धनेंद्र बेहोश हो गया। आंख खुली तो रुपिन नहीं था। ऊपर जाकर पुलिस को सूचना दी, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। इसके बाद से रुपिन के पिता अमरचंद सामरिया लगातार अपने बेटे की तलाश में जुटे हैं। वह पहाड़ों पर जगह-जगह बेटे के फोटो वाले पोस्टर चिपका रहे हैं। लेकिन, बेटे ना तो अब तक उनको जिंदा मिला और ना उसका शव ही मिल पाया है।

देश में नफरत और हिंसा फैला रहे भाजपा व संघ- राहुल गांधी

0

अमेरिका दौरे से लौटने के बाद अब कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी चुनाव प्रचार में जुट गए हैं। राहुल गांधी ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ में रैली की। इस दौरान राहुल गांधी ने BJP और RSS पर हमला बोला। राहुल गांधी ने कहा कि BJP और RSS देश में नफरत और हिंसा फैला रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे केवल नफरत फैलाना जानते हैं और उनकी राजनीति नफरत की है। राहुल ने कहा कि नफरत को नफरत से खत्म नहीं किया जा सकता, बल्कि प्यार से खत्म किया जा सकता है।

राहुल गांधी ने कहा कि हमारी पहली मांग है कि जम्मु कश्मीर एक बार फिर राज्य का दर्जा दिया जाए। इस काम को करने के लिए हम सरकार पर और दबाव डालेंगे। अगर ये नहीं करेंगे तो हम करके देंगे। मोदी जी ने पूरे देश में बेरोजगारी फैला रखी है। इन्होंने हजारों करोड़ रुपये अपने मित्रों के माफ करवा दिए।

उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी जी ने बेरोजगारी पूरे देश में फैला रखी है। हम चाहते हैं कि आपकी सरकार आप चलाएं, लेकिन आपकी सरकार दिल्ली से चलती है। आपकी सरकार श्रीनगर और जम्मू से चलनी चाहिए। हमारे जो पहाड़ी भाई हैं और गुर्जर भाई हैं, उनको आपस में लड़ाने का काम भाजपा – आरएसएस करती है। हम सबको मोहब्बत के साथ लेकर चलेंगे। आप हमारे उम्मीदवारों को जिताने का काम कीजिए।

राहुल गांधी ने लोगों का धन्यवाद करते हुए कहा कि आपने मुझे इतनी सुंदर जगह बुलाया, उसके लिए बहुत धन्यवाद। आज मैं सिर्फ दो तीन घंटों के लिए यहां हूं। आप मुझसे जो भी चाहते हैं और जिन मुद्दों को सरकार के सामने उठाना चाहते हैं, मैं आपकी बातों को संसद में उठाऊंगा। अगली बार मैं यहां पर दो से तीन दिन के लिए आऊंगा।

नितिन गडकरी ने किससे कहा-हमारी सरकार के दोबारा आने की गारंटी नहीं, लेकिन.?

0

 केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी जब भी कोई बयान देते हैं उस पर काफी तवज्जो दी जाती है। हाल ही में गडकरी ने अपनी सरकार के चौथे कार्यकाल की गारंटी न होने की बात कही, जो चर्चा का विषय बन गया।

दरअसल, गडकरी महाराष्ट्र के नागपुर में एक कार्यक्रम में बोल रहे थे और वो अपने कैबिनेट सहयोगी रामदास अठावले के साथ मजाक करते हुए उनके कई सरकारों में कैबिनेट पद पर बने रहने की क्षमता पर तंज कस रहे थे। गडकरी ने कहा कि इस बात की गारंटी नहीं हो सकती कि हमारी सरकार चौथी बार भी जीतेगी, लेकिन यह निश्चित है कि रामदास अठावले मंत्री बनेंगे।

हालांकि, गडकरी ने बाद में साफ कर दिया कि वो बस मजाक कर रहे थे। रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (RPI) के नेता अठावले तीन बार मंत्री रह चुके हैं और उन्होंने भरोसा जताया कि अगर भाजपा सत्ता में लौटती है तो वो फिर से मंत्री बनेंगे। अठावले ने रविवार को महाराष्ट्र चुनाव को लेकर बड़ी मांग रखी है। उन्होंने सत्तारूढ़ महायुति सरकार में उनकी पार्टी RPI (A) को आगामी विधानसभा चुनावों में कम से कम 10 से 12 सीटों पर चुनाव लड़ने का मौका देने की मांग भी की।

नागपुर में सम्मेलन को संबोधित करते हुए अठावले ने कहा कि आरपीआई-ए अपने पार्टी चिह्न पर चुनाव लड़ेगी और विदर्भ में तीन से चार सीटें मांगेगी, जिसमें उत्तर नागपुर, उमरेड (नागपुर), यवतमाल में उमरखेड़ और वाशिम शामिल हैं। अठावले की पार्टी महायुति गठबंधन का हिस्सा है, जिसमें भाजपा, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना और अजित पवार की एनसीपी शामिल है।

अठावले ने दावा किया कि अजित पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी को महायुति सरकार में शामिल किए जाने के कारण, आरपीआई (ए) को वादे के बावजूद राज्य में कोई मंत्री पद नहीं मिला। उन्होंने दावा किया कि पार्टी को कैबिनेट पद, दो निगमों की अध्यक्षता और जिला स्तरीय समितियों में भूमिका देने का वादा किया गया था, लेकिन पवार के शामिल होने के कारण यह सब नहीं हो सका। महाराष्ट्र में 288 विधानसभा सीटों के लिए नवंबर में चुनाव होने की संभावना है।

नैनीताल को हराकर ऊधमसिंह नगर इंडियन बनी UPL चैंपियन

0

UPL का फाइनल मुकाबला नैनीताल एसजी पाइपर्स और ऊधमसिंह नगर इंडियंस के बीच खेला गया। इसमें नैनीताल को हराकर उधम सिंह नगर इंडियन चैंपियन बनी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राजीव गांधी अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम रायपुर में क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखण्ड की ओर से आयोजित हो रहे उत्तराखण्ड प्रिमियर लीग के फाइनल मैच में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड प्रिमियर लीग में विजय प्राप्त करने वाली यू.एस.एन इंडियन टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।

मुख्यमंत्री ने प्रिमियर लीग में प्रतिभाग करने वाले सभी खिलाडियों और विभिन्न जिलों की टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उत्तराखण्ड प्रीमियर लीग जैसे प्रतियोगिताओं से हमारे प्रदेश के खिलाड़ियों को एक नया अवसर मिला है। सभी खिलाड़ियों ने इस प्रतियोगिता में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार खेल के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रही है। राज्य में खेलों और खिलाड़ियों को हर प्रकार से प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से “नई खेल नीति“ लागू की है। इस नीति के तहत राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पदक लाने वाले खिलाड़ियों को “आउट ऑफ टर्न’ सरकारी नौकरी देने की शुरुआत की गई है।

उन्होंने कहा प्रदेश के आवासीय स्पोर्ट्स कॉलेजों के खिलाड़ियों को निःशुल्क प्रशिक्षण, शिक्षा, आवास, भोजन एवं किट आदि प्रदान किए जा रहे हैं। “मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना“ और “मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना’ के जरिए प्रदेश के उभरते हुए खिलाड़ियों को छात्रवृत्ति दी जा रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा राज्य की सरकारी नौकरियों में 4 प्रतिशत खेल कोटे को पुनः लागू कर दिया गया है। प्रदेश के खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के साथ ही राज्य में स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर को भी मजबूत बनाया जा रहा है।

नए खेल मैदानों का निर्माण एवं मौजूदा खेल मैदानों को राष्ट्रीय स्तर के मैदान के रूप में विकसित करने का कार्य भी जारी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश को आगामी “राष्ट्रीय खेलों“ की मेजबानी करने का सुअवसर प्राप्त हुआ है। इस आयोजन को ध्यान में रखते हुए प्रदेश में अवस्थापना सुविधाओं का विकास किया जा रहा है साथ ही खिलाड़ियों के प्रशिक्षण हेतु प्रशिक्षण शिविरों का भी आयोजन किया जा रहा है।

 

उत्तराखंड में मनरेगा परिषद का गठन, इन 13 जनप्रतिनिधियों को बनाया सदस्य

0

देहरादून: सरकार ने उत्तराखंड राज्य रोजगार गारंटी योजना की नई परिषद का गठन किया है। परिषद यह सरकारी और गैर सरकारी सदस्यों को शामिल किया जाता है। परिषद में गैर सरकारी सदस्य के रूप में उत्तरकाशी जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण को सदस्य नामित किया है। उनके साथ ऊधमसिंह नगर की जिला पंचायत अध्यक्ष रेनू गंगवार को मेंबर बनाया गया है।

ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण को उनके चयन के लिए शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा का आप जैसे ऊर्जावान सदस्यों के रहते हुए इस योजना का और बेहतर क्रियान्वयन किया जा सकेगा।

महात्मा गांधी नरेगा, ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार की फ्लैगशिप योजना है। राज्य रोजगार गारण्टी परिषद्, जो राज्य स्तरीय शीर्षस्थ संस्था है, यह न केवल समय-समय पर राज्य में महात्मा गाँधी नरेगा योजना के क्रियान्वयन की स्थिति की समीक्षा करती है। बल्कि, राज्य और क्षेत्रीय आवश्यकताओं के दृष्टिगत राज्यहित में योजनान्तर्गत आवश्यक सुधार भी प्रस्तावित करती है।

“उत्तराखण्ड राज्य रोजगार गांरटी परिषद” के नये गैर सरकारी सदस्यों को यह जिम्मेदारी एक साल के लिए दी गई है। परिषद में 13 जनप्रतिनिधियों को शामिल किया जाता है, जिनमें रामनगर की ब्लॉक प्रमुख रेखा रावत, पिथौरागढ़ के धारचूला के ब्लॉक प्रमुख धन सिंह धामी, पौडी गढ़वाल के एकेश्वर से ब्लॉक प्रमुख नीरज पांथरी, जनपद चमोली के गैरसैंण ब्लॉक के पैया गांव से ग्राम प्रधान सरोजनी देवी, पिथौरागढ़ के मुनाकोट के गाँछ अंगला से ग्राम प्रधान शकुंतला देवी, पौडी गढवाल के यमकेश्वर के लेख बिस्सी ग्राम प्रधान देवेंद्र सिंह, बागेश्वर के गरुड़ के रतोड़ा गांव से ग्राम प्रधान हेमा पंत, रुद्रप्रयाग जखोली के मैठाणा गांव से ग्राम प्रधान सरबीर सिंह मेंगवाल, हरिद्वार के बहादराबाद के बहादरपुर जट गांव से ग्राम प्रधान राजेश वर्मा, अल्मोड़ा के धौलादेवी ब्लाक के पपोली गांव से ग्राम प्रधान प्रताप सिंह गैडा शामिल हैं।