Home Blog Page 1099

‘लवरात्रि’ के विरोध में उतरी वीएचपी, कहा- नहीं होगी रिलीज

0

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के होम प्रोडक्शन में बन रही फिल्म ‘लवरात्रि’ की स्क्रीनिंग को लेकर अभी से ही विरोध होने लगा है। विश्व हिन्दू परिषद् ने फिल्म को रिलीज ने होने देने की बात कही है।

विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) ने अपना यह विरोध फिल्म के नाम को लेकर किया है। वीएचपी का कहना है कि इस फिल्म का ‘लवरात्रि’ नाम हिंदू त्योहार का नाम बिगाड़ता है। वीएचपी के अंतरराष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष आलोक कुमार ने मीडिया से बात करते हुए कहा, ‘हम इसे देश के सिनेमाघरों में नहीं चलने देंगे. हम नहीं चाहते कि हिंदुओं की भावनाएं को ठेस पहुंचे।’ उनका कहना है ये फिल्म नवरात्रि के बैकड्रॉप पर आधारित है, जो एक हिंदू त्योहार है और ये फिल्म इसका नाम बिगाड़ती है। इसके पहले भी वीएचपी फिल्म ‘पद्मावत’ को लेकर विरोध कर चुकी है।

सलमान खान प्रोडक्शन हाउस से बन रही ये फिल्म इस साल अक्टूबर में रिलीज होने की तैयारी में है। इस फिल्म में सलमान खान अपने जीजा आयुष शर्मा को लॉन्च कर रहे हैं। फिल्म की घोषणा सलमान ने पिछले साल दिसंबर में ही कर दी थी। ‘लवरात्रि’सलमान खान फिल्म्स की पांचवी फिल्म है जो उनके प्रोडक्शन हाउस से बन रही है। इस फिल्म का डायरेक्शन अभिराज मीनावाला कर रहे हैं जो कि इससे पहले फिल्म सुल्तान में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम कर चुके हैं।

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के हुए दलित नेता कन्हैया कुमार

0

गुजरात विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा विरोधी दलों के चहेते और दलितों के तथाकथित नेता कन्हैया कुमार को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) की 125 सदस्यों वाली राष्ट्रीय परिषद में शामिल कर लिया गया है। सोमवार को केरल में आयोजित सीपीआई की 23वीं सालाना बैठक में कन्हैया कुमार को राष्ट्रीय परिषद का सदस्य चुना गया। इसके अलावा एस सुधाकर रेड्डी को तीसरे कार्यकाल के लिए फिर पार्टी का महासचिव चुना गया है।

पार्टी की बैठक में सी दिवाकरन, सत्यम मोकेरी, सीएन चंद्रन और कमला सदानंदन को राष्ट्रीय परिषद से हटा दिया गया। एक समाचार पत्र के मुताबिक इस पर नाराजगी जाहिर करते हुए दिवाकरन ने कहा, ‘पार्टी में मेरा कोई गॉडफादर नहीं है और मैं किसी के समर्थन से परिषद में नहीं रहना चाहता।’ उधर, पार्टी के महासचिव कनम राजेंद्रन ने दिवाकरन और अन्य नेताओं को हटाए जाने को उचित बताते हुए कहा, ‘नई परिषद का चुनाव एकमत से किया गया है। पार्टी के संविधान के मुताबिक परिषद में 20 प्रतिशत नए सदस्य होने चाहिए.’

सम्मेलन के दौरान एस सुधाकर रेड्डी ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर आरोप लगाया कि वह ऐसी आर्थिक नीतियां लागू कर रही है जो जनता को लूट रही हैं। रेड्डी ने यह भी कहा कि मोदी सरकार ने लोकतांत्रिक मूल्यों और धर्मनिरपेक्षता को बर्बाद कर दिया है।

काबुल में भयानक आत्मघाती हमले, 4 पत्रकार समेत 21 लोगों की मौत

0

काबुल। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में आज सुबह एक के बाद एक हुए आत्मघाती हमलों में एएफपी के मुख्य फोटोग्राफर और तीन अन्य पत्रकारों सहित कम से कम 21 लोगों की मौत हो गयी। गृह मंत्रालय के प्रवक्ता वाहिद मजरूह ने तोलो न्यूज को बताया कि कम से कम 27 लोग घायल हुए हैं। इनमें से कुछ की हालत गंभीर है। गृहमंत्री नजीब दानिश ने हमले की पुष्‍टि की है।

एएफपी के मुख्य फोटोग्राफर शाह मारई तथा अन्य पत्रकार पहले हमले के बाद घटना को कवर करने के लिए गए थे। उसी दौरान दूसरा विस्फोट किया गया जिसमें मारई सहित 21 लोग मारे गए।
खबरों के मुताबिक पहला धमाका शसदरक इलाके में NDS इंटेलिजेंस सर्विस ऑफिस के पास हुआ अौर दूसरा धमाका घटनास्‍थल पर मौजूद पत्रकारों पर हुआ। खबरों के मुताबिक, मारे गए लोगों में अधिकांश मीडियाकर्मी और NDS कर्मचारी हैं।

बताया जा रहा है कि देश के खुफिया एजेंसी की ऑफिस के करीब एक मोटरसाइकिल सवार आत्‍मघाती हमलावर ने खुद को उड़ा लिया। एएफपी के अनुसार, घटनास्‍थल पर मौजूद रिपोर्टरों पर हमला करते हुए दूसरा विस्‍फोट किया गया जिसमें एजेंसी का एक फोटोग्राफर हताहत हो गया है।

पुलिस के अनुसार, मरने वालों की संख्‍या में इजाफा हो सकता है।‘ विस्‍फोट के कारणों का अभी पता नहीं चला है। मामले की जांच जारी है।

बता दें कि एक हफ्ते पहले ही शहर के पश्चिम में वोटर रजिस्‍ट्रेशन सेंटर में विस्‍फोट हुआ था। जिसमें 60 लोगों की जान चली गई।

भाजपा सरकार नहीं बनवा सकती राम मंदिर, हम रामभक्त ही ऐसा कर सकते हैं : शंकराचार्य

0

नई दिल्ली। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती ने कहा कि सत्ताधारी बीजेपी सरकार मंदिर का निर्माण नहीं करवा सकती है। सिर्फ उनके जैसे रामभक्त ही मंदिर बनवा पाएंगे। शंकरचार्य ने आसाराम और राम रहीम जैसे लोगों को लेकर भी टिप्पणी की और कहा कि इस तरह के मामलों के पीछे की बड़ी वजह ईसाई धर्म है। पादरियों ने ये बात फैलाई की वे लोगों को ठीक कर सकते हैं। इसी बात को आसाराम और राम रहीम जैसे लोगों ने सीखा और उसे अपनाते हुए लोगों को अपना शिकार बनाया।

शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती ने मीडिया से बात करते हुए अयोध्या में राम मंदिर बनाये जाने को लेकर केंद्र सरकार की भूमिका पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि, बीजेपी और आरएसएस कहती है कि केंद्र में उनकी सरकार है और वे राम मंदिर जरूर बनवाएंगे। लेकिन संविधान के मुताबिक भारत की सरकार धर्मनिरपेक्ष होती है और धर्मनिरपेक्ष सरकार न तो मंदिर बनवा सकती है और न ही गुरुद्वारा या मस्जिद। राम मंदिर के निर्माण को लेकर भाजपा सरकार देश की जनता को मूर्ख बना रही है। राम मंदिर का निर्माण भाजपा सरकार या आरएसएस नहीं बल्कि हम जैसे राम भक्त ही करवाएंग।

ये पहली बार नहीं है जब शंकराचार्य ने अयोध्या मामले को लेकर बयान दिया हो। इससे पहले उन्होंने राम मंदिर मुद्दे पर टिप्पणी करते हुए कहा था कि केस में सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद ही निर्माण कार्य किया जा सकेगा। उन्होंने कहा था कि स्टे हटाए बगैर कोई भी राम मंदिर नहीं बनवा सकता है। पीएम नरेंद्र मोदी, सीएम योगी आदित्यनाथ, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत सहित चाहे कोई भी हो राजनितिक पार्टी या सरकार राम मंदिर नहीं बना सकती। जब फैसला आएगा हम राम मंदिर बनायेंगे, पहले से हवाबाजी करने से क्या लाभ।

यौन उत्पीड़न मामले में हाल ही में उम्रकैद की सजा पाने वाले आसाराम और उसके भक्तों को लेकर भी शंकराचार्य ने कहा कि, भारत के लोगों ने आसाराम को बनाया है। चमत्कारों में विश्वास करते हुए, वे किसी को भी संत मान लेते हैं। ये सब ईसाई धर्म के कारण शुरू हुआ। उनके पादरी ये बात फैलाते हैं कि वे उन्हें ठीक कर सकते हैं। इस प्रवृत्ति को आसाराम और राम रहीम ने भी अपनाया. क्या लोग अंधे थे?

क्या आरबीआई के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन बन सकते हैं बैंक ऑफ इंग्लैंड के प्रमुख

0

लंदन। बैंक ऑफ इंग्लैंड (बीओई) के प्रमुख पद के संभावित दावेदार के तौर पर भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन का नाम आया है। रघुराम राजन यदि बीओई के प्रमुख चुने जाते हैं तो वे एक बार फिर किसी केंद्रीय बैंक के शीर्ष पद पर अपनी नई पारी की शुरुआत करेंगे।

रविवार को यूनाइटेड किंगडम के अखबार फायनेंशियल टाइम्स की रिपोर्ट में कहा गया है कि मेक्सिको के केंद्रीय बैंक के प्रमुख व बैंक ऑफ इंटरनेशनल सेटलमेंट्स के नए महाप्रबंधक ऑस्टिन कार्स्टन्स के बजाए शिकागो के अति सम्मानित अर्थशास्त्री और आरबीआई के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन को आकृष्ट करना एक अप्रत्याशित कदम होगा। रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश चांसलर व एक्सचेकर फिलीप हैमंड बीओई के गवर्नर मार्क कार्ने की जगह 2019 में नए गवर्नर के चयन की प्रक्रिया आरंभ कर रहे हैं।

आलेख के मुताबिक, हैमंड ने कहा है कि वह वाशिंगटन में आयोजित अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) की बैठक में उम्मीदवारों की तलाश पहले ही शुरू कर चुके हैं। हैमंड ने बैठक के मौके पर कहा, “हालांकि औपचारिक प्रक्रिया अभी शुरू नहीं हुई है, लेकिन मेरे अलावा कई अन्य लोगों की नजर किसी संभावित उम्मीदवार पर गई होगी।”

हैमंड के बयान से जाहिर है कि वह कार्ने के वारिश की खोज देश से बाहर कर रहे हैं और वह ऐसी शख्सियत की तलाश में हैं, जो वैश्विक स्तर पर अपना प्रभाव बना सकता है, क्योंकि ब्रिटेन ब्रेक्जिट के लिए तैयार है। राजन इस समय शिकागो विश्वविद्यालय के बूथ स्कूल ऑफ बिजनेस में प्रोफेसर हैं। वह सिंतबर 2013 से लेकर सिंतबर 2016 तक आरबीआई के गवर्नर थे। वह आईएमएफ के पश्चिमी देशों से बाहर से आने वाले और सबसे कम उम्र के पहले मुख्य अर्थशास्त्री व अनुसंधान निदेशक रहे हैं।

महाराष्ट्र में नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, अब तक 32 नक्सली ढेर

0

गढ़चिरौली। महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के खिलाफ अब तक की बड़ी कार्रवाई की है। गढ़चिरौली के कसनपुर इलाके में रविवार को सुबह 11 बजे से महाराष्ट्र पुलिस ने खुफिया जानकारी के आधार पर तलाशी अभियान चलाया और 14 नक्सलियों को ढेर कर दिया। यह तलाशी अभियान आज मंगलवार को भी जारी है।

पुलिस महानिरीक्षक शरद शेलार ने बताया कि गढ़चिरौली पुलिस की विशेष लड़ाकू इकाई सी -60 के कमांडो की एक टीम ने आज सुबह यहां से करीब 750 किलोमीटर दूर भामरगढ के तडगांव जंगल में यह अभियान शुरु किया जो अब तक चल रहा है।

रविवार से शुरू हुए इस अभियान में अब तक कुल 32 नक्सली मारे जा चुके हैं। सुरक्षाबलों ने मंगलवार तड़के जिले की इंद्रावती नदी से 11 और संदिग्ध नक्सलियों के शव बरामद किए हैं। बता दें कि पुलिस के साथ मुठभेड़ में दो दिन में मारे जाने वाले नक्सलियों की संख्या 32 हो गई है।

एक अधिकारी ने पहचान उजागर नहीं करने की शर्त पर बताया कि यह सभी 11 शव रविवार सुरक्षाबलों के साथ रविवार को हुई मुठभेड़ के दौरान भाग निकलने वाले नक्सलियों के हो सकते हैं। शायद इनकी मुठभेड़ में घायल होने के बाद मौत हो गई होगी।

समूचे गढ़चिरौली जिले में खोज अभियान जारी है। इस क्षेत्र को सुरक्षाबलों ने लगभग चारों तरफ से सील कर दिया है। नक्सलियों को ढूंढ़ निकालने के लिए जंगलों, गांवों, पहाड़ियों और घाटियों में खोज अभियान जारी है। जिले में नवीनतम अभियान के तहत कम से कम छह नक्सली ढेर हो चुके हैं। हालिया मुठभेड़ सोमवार को जिमलागट्टा के राजाराम कनहिला गांव में हुई थी। मृतकों में अहेरी दलम का कमांडर भी शामिल है, जिसकी पहचान नंदू के रूप में हुई है।

भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान के कई बंकर तबाह, 5 सैनिक ढेर

0

नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर सीमा से सटे राजौरी और पुंछ एरिया में सोमवार को भारतीय सेना ने बड़ी जवाबी कार्रवाई करते हुए पांच पाकिस्तानी रेंजर्स को ढेर कर दिया और तीन पाकिस्तानी बंकर को तबाह कर दिया। इस गोलीबारी में 20 पाकिस्तानी नागरिकों के जख्मी होने की भी खबर है। सूत्रों ने बताया कि सुंदरबनी में पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) के बट्टल इलाके के देवा गांव में सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है, जहां पाकिस्तान के चार सैनिक मारे गए और दस से ज्यादा आम नागरिक जख्मी हुए।

भारतीय सेना की यह कार्रवाई पाकिस्तान की ओर से लगातार सीजफायर का उलंघन किये जाने पर की गयी। पाकिस्तानी सेना ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में लगातार तीन दिन (शनिवार, रविवार और सोमवार) सीजफायर का उल्लंघन किया। जिसके बाद भारतीय सेना ने सोमवार को जवाबी कार्रवाई की है।
इससे पहले दोनों सेनाओं के बीच शनिवार को पुंछ जिले के केर्नी सेक्टर में भारी गोलीबारी हुई थी। जिसके बाद भारत ने सोमवार को जवाबी कार्रवाई की है।

तालाब में मिला 170 साल पहले डूबा जहाज

0

यूं तो अनेक प्रकार के अनसुलझे रहस्य समंदर की गहराइयों में दफन हैं जो समय के साथ उजागर भी हो रहे हैं। लेकिन एक तालाब में किसी रहस्य का उजागर हो जाना वाकई हैरान करने वाला होता है। जी हाँ ! हम बात कर रहे हैं अक्सर सर्दी में जम जाने वाली अमेरिका की लेक सुपीरियर झील की जसकी गहराई में एक ऐसी अनोखी चीज मिली है जिसे देखकर सब हैरान रह गए। इस झील के पास स्थित एक गुमशुदा तालाब मिला और उस तालाब के तल पर गोताखोरों को 270 फीट नीचे एक 107 साल पुराना एक विशालकाय जहाज मिला है।

हैरानी की बात तो यह है कि इतने सालों के बाद भी यह जहाज ठीक उसी तरह व्यवस्थित रखा हुआ है। दस्तावेजों के मुताबिक यह जहाज 1911 में डूबा था। 200 फीट लंबे इस जहाज को स्कॉटलैंड में बनाया गया था। इस अनोखे जहाज की फोटो लेने के लिए 35 साल की फोटोग्राफर बैकी ने खुद गोताखोरों की मदद से खतरनाक डाइव लगाई थी।
बैकी बताती है कि जहाज को देखने पर लगता है कि हम किसी पुराने दौर में आ गए हैं। हालांकि भीतर से यह जहाज काफी डरावना है। खोजी दल ने बताया कि जहाज के भीतर सारी चीजें बिलकुल व्यवस्थित थी। पियानो और कुर्सीयां सब अपनी जगह रखे हुए थे। इस जहाज को अंदर से देखकर तो यही लगता है मानो यह अभी अपने बंदरगाह पर खड़ा है।

फिल्म पद्मावत से नहीं हटेगा ‘जौहर’ का दृश्य, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की याचिका

0

नई दिल्ली। इस साल की सबसे ज्यादा विवादों में रही संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत में फिल्म की नायिका के जौहर करने के दृश्य को हटाए जाने की याचिका सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दी है। चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा ने याचिका खारिज करते हुए कहा कि क्या आज के दौर में फ़िल्मी दृश्य को देखकर कोई महिला सती हो जाएगी। चीफ जस्टिस ने कहा कि उन्हें नहीं लगता फिल्म के सीन से सती प्रथा को कोई मान लेगा क्योंकि अब जमाना बदल गया है और महिलाएं आज काफी सशक्त हैं।

बता दें की स्वामी अग्निवेश ने पद्मावत फिल्म के जौहर के दृश्य को हटाने की माँग करते हुए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी। याचिका में कहा गया था कि फिल्म में कुछ सीन सती प्रता को बढ़ावा देने वाले हैं, जिन्हें हटाया जाना चाहिए। उन्होंने ‘पद्मावत’ के कुछ दृश्यों को सती प्रथा प्रिवेंशन एक्ट 1987 का उल्लंघन और सती प्रथा को बढ़ावा देने वाला बताया था।

स्वामी अग्रिवेश ने फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस में भी शिकायत की थी और फिल्म के खिलाफ हाईकोर्ट में भी याचिका दायर की थी, जिसे हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया था। इसके बाद स्वामी अग्निवेश ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था।

रासायनिक हथियारों को पूरी तरह नष्ट करने के लिए सीरिया पर अमेरिका फिर हमला कर सकता है

0

वॉशिंगटन: रासायनिक हथियारों के जखीरे को समाप्त करने के उद्देश्य से पिछले दिनों सीरिया पर अमेरिका ने ब्रिटेन और फ्रांस के साथ मिलकर क्रूज़ मिसाइलों से हमला किया था। इस हमले के बाद अब पेंटागन का फिर से कहना है कि सीरिया के राष्ट्रपति बशर अल-असद की सरकार के पास अभी भी सीमित स्तर पर रासायनिक हमले करने की क्षमता है। पेंटागन ने अपने बयान में कहा कि जरूरत पड़ने पर फिर से सीरिया पर हमला किया जा सकता है।

अमेरिकी सेना के ज्वाइंट स्टाफ के निदेशक जनरल केनेथ मैकेंजी का कहना है कि सीरियाई सरकार के पास देश में विभिन्न जगहों पर अभी भी रासायनिक हथियार हैं। पेंटागन में मैकेंजी ने कहा, ‘भविष्य में उनके पास सीमित स्तर पर हमले करने की क्षमता होगी।’ हालांकि असद सरकार ने रासायनिक हथियारों से इस्तेमाल से हमेशा इनकार किया है और आरोपों को झूठा बताया है।

बता दें कि सीरिया पर पिछले दिनों की गयी अमेरिकी कार्रवाई के समर्थन में दुनिया के कई देश आए थे, वहीं कुछ देशों ने इस हमले की निंदा भी की थी। समर्थन करने वालों में जहां सऊदी अरब, बहरीन जैसे देश थे, वहीं ईरान और रूस इस हमले पर तिलमिला गए थे।

पेंटागन प्रवक्ता डाना व्हाइट का कहना है कि जरूरत पड़ने पर हम उनपर हमला करने के लिए तैयार होंगे। डाना व्हाइट ने कहा कि असद को पता होना चाहिए कि दुनिया किसी भी सूरत में रासायनिक हमलों को बर्दाश्त नहीं करेगी। पेंटागन के इस ताजा बयान से साफ है कि अमेरिका अभी भी सीरिया को छोड़ने के मूड में नहीं है और यदि आगे भी रासायनिक हथियारों का इस्तेमाल किया गया तो वह हमला करने से नहीं रुकेगा।