Home Blog Page 1098

आर्थिक संकट में पाकिस्तान, भारतीय अठन्नी के बराबर हुआ पाकिस्तानी रुपया

0

पाकिस्तान की मुद्रा रुपये में लगातार जारी गिरावट के कारण पाकिस्तान चुनाव से पहले गंभीर आर्थिक संकट में फँसता दिख रहा है। पाकिस्तानी रुपये का अवमूल्यन इस कदर नीचे आ गया है कि एक अमरीकी डॉलर की क़ीमत 118.7 पाकिस्तानी रुपये हो गई। रुपये में भारी गिरावट से साफ़ है कि क़रीब 300 अरब डॉलर की पाकिस्तानी अर्थव्यवस्था गंभीर संकट का सामना कर रही है।

भारत से पाकिस्तानी रुपये की तुलना अगर डॉलर की कसौटी पर करें तो भारत की अठन्नी पाकिस्तान के लगभग एक रुपये के बराबर हो गई है। आनेवाली ईद से पहले पाकिस्तान की माली हालत वहां के आम लोगों को काफी निराश करने वाली है। हालाँकि इस मंदी से उबरने के लिए पाकिस्तान का सेंट्रल बैंक पिछले 7 महीने में तीन बार रुपये का अवमूल्यन कर चुका है, लेकिन इसका असर अभी तक नहीं दिख रहा।

पाकिस्तान में 25 जुलाई को आम चुनाव होने हैं और चुनाव से पहले कमज़ोर आर्थिक स्थिति को भविष्य के लिए गंभीर चिंता की तरह देखा जा रहा है। पाकिस्तान के विदेशी मुद्रा भंडार में हो रही लगातार कमी और चालू खाते में घाटे का बना रहना पाकिस्तान के लिए ख़तरे की घंटी है और उसे एक बार फिर इंटरनेशनल मॉनिटरिंग फ़ंड (आईएमएफ) यानी अंतरराष्ट्रीय मु्द्रा कोष के पास जाना पड़ सकता है। पाकिस्तान में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ़ साइंस एंड टेक्नोलॉजी के एक अर्थशास्त्री अशफ़ाक़ हसन ख़ान ने समाचार एजेंसी रॉयटर्स से कहा कि अभी पाकिस्तान में अंतरिम सरकार है और चुनाव के वक़्त में वो आईएमएफ़ जाने पर मजबूर हो सकती है। ख़ान ने कहा, ”अगर हम लोग को लगता है कि केवल रुपये के अवमूल्यन से भुगतान संकट में असंतुलन को ख़त्म किया जा सकता है तो इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।” उन्होंने कहा कि इसके तहत निर्यात बढ़ाना होगा और आयात को कम करना होगा, लेकिन यहाँ की कार्यवाहक सरकार पर्याप्त क़दम उठा नहीं रही है। जबकि अर्थशास्त्रियों का मानना है कि पाकिस्तान में विदेशी मुद्रा भंडार इस स्तर तक कम हो गया है कि वो सिर्फ़ दो महीने के आयात में ख़त्म हो जाएगा।

पाकिस्तान के इस गंभीर आर्थिक संकट को चुनावी मुद्दा बनाकर पूर्व प्रधान मंत्री नवाज़ शरीफ की पार्टी मुस्लिम लीग इस बात का प्रचार कर रही है कि अगर देश की अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाना है तो उसे फिर से सत्ता में लाना होगा।

पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ता की हत्या, भाजपा पर लगाया आरोप

0

राजनीतिक संघर्ष के चलते पश्चिम बंगाल में हत्याओं का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले दिनों भारतीय जानता पार्टी के दो कार्यकार्ताओं की हत्या के बाद शनिवार को तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के एक कार्यकर्ता की हत्या का मामला सामने आया है।

पश्चिम बंगाल में हावड़ा के जगतबल्लवपुर में टीएमसी के कार्यकर्ता की बेरहमी से पीटकर हत्या कर दी गई। तृणमूल कांग्रेस ने अपने कार्यकर्ता की हत्या का आरोप भारतीय जनता पार्टी पर लगाया है। फिलहाल पुलिस ने इस मामले की जांच कर रही है। अभी पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

आपको बता दें कि हाल ही में तीन दिन के भीतर भारतीय जनता पार्टी के दो कार्यकर्ताओं की हत्या कर दी गई थी। भारतीय जनता पार्टी ने अपने कार्यकर्ताओं की हत्या का आरोप तृणमूल कांग्रेस की ममता सरकार पर लगाया था। पुरुलिया जिले में एक बीजेपी कार्यकर्ता त्रिलोचन महतो की लाश घर के पास ही नायलॉन की रस्सी से लटकती मिली थी। मृतक त्रिलोचन महतो की टी-शर्ट पर बंग्ला भाषा में एक पोस्टर चिपका मिला था। जिसपर लिखा था कि बीजेपी के लिए काम करने वालों का यहीं अंजाम होगा।

सिंधिया हाउस के बाद एक और बिल्डिंग में लगी भयानक आग, दो दमकल कर्मी घायल

0

मुंबई। दक्षिण मुबंई के फोर्ट एरिया स्थित कोठारी मेंशन नाम की छह मंजिला ईमारत में शनिवार की सुबह भयानक आग लग गई। आग की वजह से बिल्डिंग का आधा हिस्सा भी ढह गया है। आग इतनी भीषण थी की उसपर काबू पाने के लिए दमकल की 18 गाड़िया मौके पर पहुंचीं। इस घटना में दमकल विभाग के दो कर्मचारी भी घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है। गनीमत रही कि जिस समय आग लगी उस समय बिल्डिंग में कोई मौजूद नहीं था, पूरी बिल्डिंग खाली थी जिसके चलते कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई।

हालांकि आग लगने के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है। अधिकारियों का कहना है कि पहले आग लेवल 3 की थी जो बाद में लेवल 4 की हो गई। आग पर काबू पाने के लिए 16 फायर इंजन, 11 टैंकर और 150 दमकल कर्मचारियों कौ तैनात किया गया। फिल्हाल आग पर काबू पा लिया गया है और स्थिति कंट्रोल है।

बता दें कि बीते एक हफ्ते में दक्षिणी मुंबई में आग लगने की यह दूसरी बड़ी घटना है। इससे पहले बीते शुक्रवार को ही दक्षिण मुंबई में मौजूद आयकर विभाग के सिंधिया हाउस में भीषण आग लग गई थी। सिंधिया हाउस के इसी दफ्तर में नीरव मोदी जैसे कई आर्थिक अपराधियों से जुड़े कानूनी दस्तावेज रखे थे। साथ ही कर चोरी से जुड़े कई मामलों की फाइलें भी यहीं जमा थीं।

काला और डायनासोरों का मुकाबला, पहले दिन ऐसा रहा अंजामे-जंग

0

मुंबई। बॉलीवुड में अगर सीक्वल्स की धूम मची है तो हॉलीवुड वाले भी कहां पीछे रहने वाले हैं। इस साल कई ऐसी हॉलीवुड फ़िल्मों के अगले भाग रिलीज़ होने वाले हैं, जिनके प्रीक्वल्स दुनियाभर में धूम मचाते रहे हैं। भारत में भी इन फ़िल्मों के चाहने वालों की तादाद कम नहीं हैं। ऐसे में इनकी रिलीज़ का सीधा असर बॉलीवुड की फ़िल्मों पर भी पड़ता है।

हॉलीवुड से सीक्वल्स की जो आंधी उठ रही है, उसकी शुरुआत एवेंजर्स इनफिनिटी वॉर से हो चुकी है। अब 7 जून को जुरासिक सीरीज़ की अगली फ़िल्म Jurassic World Fallen Kingdom रिलीज़ हो चुकी है। इस सीरीज़ के दुनियाभर में करोड़ों फ़ैन हैं। जुरासिक पार्क फ़िल्मों के बाद ‘जुरासिक वर्ल्ड’ 2015 में रिलीज़ हुई थी। इस फ़िल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला। दुनियाभर में फ़िल्म ने 1073 करोड़ का कारोबार किया था। कोलिन ट्रेवोरो निर्देशित फ़िल्म में बॉलीवुड के इरफ़ान ख़ान ने जुरासिक वर्ल्ड पार्क के मालिक का किरदार प्ले किया था। ‘फॉलन किंगडम’ को जे ए बायोना ने डायरेक्ट किया है।

जुरासिक सीरीज की फ़िल्म ‘फॉलन किंगडम’ का मुक़ाबला रजनीकांत की फ़िल्म ‘काला’ से है, जिसे पीए रंजीत ने डायरेक्ट किया है, जबकि धनुष प्रोड्यूसर हैं। काला की पृष्ठभूमि मुंबई में सेट है। नाना पाटेकर और हुमा कुरैशी भी अहम भूमिकाओं में नज़र आ रहे हैं। काला भी तमिल, तेलुगु और हिंदी भाषाओं में रिलीज़ हुई है। हालांकि आरम्भिक बॉक्स ऑफ़िस रिपोर्ट बता रही हैं कि फॉलन किंगडम काला पर भारी पड़ी है। जुरासिक वर्ल्ड फॉलन किंगडम ने जहां लगभग 6 करोड़ पहले दिन जमा किये हैं, वहीं काला के हिंदी संस्करण को महज़ 1 करोड़ मिले हैं। हालांकि तेलुगु और तमिल भाषाओं में यह समीकरण उलट सकता है, जहां काला की बड़ी फैन फॉलोइंग है।

गायब हो रही हैं ट्रेनों की नयी बोगियाँ

0

गायब हो रही हैं ट्रेनों की नयी बोगियाँ

जी हाँ, रांची रेलवे प्रशासन इन दिनों अपने मंडल की ट्रेनों की नयी बोगियों के गायब हो जाने से बेहद परेशान है। रांची से नई दिल्ली जाने वाली ट्रेनों की नई बोगियां कहाँ गायब हो जा रही हैं इस बात का रांची रेल मंडल को पता ही नहीं चलता क्योंकि गायब हुई पुरानी बोगियों की जगह नयी बोगियां जोड़ दी जाती हैं। बोगियों को गायब करने का यह कारनामा कोई आपराधिक गिरोह नहीं कर रहा बल्कि जहां देश की प्रशासन व्यवस्था चलती है, वहीं से सारा खेल खेला जा रहा है। रांची से दिल्ली जाने वाली राजधानी एक्सप्रेस के साथ यह खेल ज्यादा ही हो रहा है।

राजधानी एक्सप्रेस के अतिरिक्‍त नई दिल्ली जाने वाली कुछ और ट्रेनों के साथ भी ऐसा ही हो रहा है। बोगियों के लापता होने के खेल को रेल प्रशासन दबाने में लगा है। आकस्मिक स्थिति में नई बोगी काटने की बात की जा रही है। सिर्फ नई बोगियां ही क्यों इसका जवाब नहीं देने वाला कोई नहीं है।

आपको बता दें कि रेल के डिब्बों की मियाद होती है। बोगियां पुरानी होने पर एसी हो या शौचालय या दूसरी सुविधाओं का स्तर गिरने लगता है। परेशान करने लगता है। जद्दोजहद के बाद नई बोगियों का इंतजाम होता है। बढ़ी जागरूकता के कारण यात्री पुरानी जर्जर बोगियों में असुविधा को लेकर आए दिन शिकायतें करते हैं, परेशानी ज्यादा होने पर हंगामा करते हैं। रांची रेल मंडल की इन परेशानियों से लापरवाह दिल्ली मंडल रांची मंडल की नई बोगियों की चोरी कर रहा है। नए डिब्बों को काट पुराने डिब्बों को जोड़ ट्रेन को वापस रांची भेज जा रहा है। पुरानी बोगियों के कारण राजधानी एक्सप्रेस, संपर्क क्रांति एक्सप्रेस सहित अन्य ट्रेनों में यात्रियों की शिकायतें बढ़ी हैं।

लगातार बोगियों के काटे जाने से परेशान रांची रेल मंडल नॉर्दन रेलवे के सीनियर डीओएम को पत्र लिख कर शिकायत की है। तिथिवार रेल बोगियों के डिटेल डाला है।

हाल ही में राजधानी एक्सप्रेस की तीन बोगियों का एसी काम नहीं करने के कारण रांची रेल मंडल द्वारा अंतिम समय में ट्रेन से काटकर बोगियों को अलग किया गया। इस कारण ट्रेन कुछ घंटे विलंब से खुली। हाल ही में राजधानी एक्सप्रेस की एक बोगी का एसी काम नहीं कर रहा था, यात्रियों ने रेलवे की व्यवस्था पर नाराजगी जताई। दो दिन पहले गुरुवार को ही बिना एसी की मरम्मत किए संपर्क क्रांति रवाना कर दी गई तो मुरी स्टेशन पर यात्रियों ने हंगामा किया।
रांची रेल मंडल के एडीआरएम विजय कुमार का कहना है कि ‘आकि‍स्‍िमक स्थिति में बोगी को काटा जाता है। ऐसा हो सकता है कि दिल्ली मंडल भी इसी परिस्थिति में बोगी को काटता है। जरूरत पड़ने पर हम भी काटते हैं।

भाजपा की प्रयोगशाला में ही भाजपा की हार’ : चौधरी आफ़ताब अहमद

0

नई दिल्ली। हरियाणा कांग्रेस के उपाध्यक्ष व प्रदेश के पूर्व मंत्री चौधरी आफ़ताब अहमद ने कहा कि 15 बार हुए उपचुनावों में 13 बार भाजपा अब तक हारी है जो दर्शाता है कि अब भाजपा को देश की 130 करोड़ जनता बिल्कुल भी झेलने के मूड में नहीं है। चौधरी आफ़ताब अहमद ने कहा कि हाल ही में कर्नाटक में भी भाजपा लोकतंत्र का गला घोटने के लिए बेकरार थी लेकिन कांग्रेस की दलील पर सुप्रीम कोर्ट ने ऐसा नहीं होने दिया था। चौधरी अहमद ने देश के विभिन्न राज्यों के 4 लोकसभा और 11 विधानसभा उपचुनावों के नतीजों पर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी तथा गठबंधन की जीत पर मेवातवासियों सहित पूरे प्रदेश वासियों को बधाई दी।

पत्रकारों से बातचीत करते हुए प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष चौधरी आफ़ताब अहमद ने कहा कि ये भाजपा की देश को बांटने की विचारधारा की हार है। 15 नतीजों में से भाजपा सिर्फ 3 पर जीत सकी है जबकि 12 सीटों पर भाजपा की मोदी सरकार की करारी हार हुई है। कैराना में पिछले चुनावों में नफरत फैलाकर चुनाव जीता था आज उसी कैराना की आवाम ने भाजपा की नफरत फैलाने की नीति और नीयत को सिरे से खारिज कर दिया है। ये भाजपा की प्रयोगशाला में ही भाजपा की हार है।

मुस्लिम शिया समाज के संरक्षक बने हिन्दू संत

0

लखनऊ। इलाहाबाद के बाघंबरी गद्दी मठ स्थित अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि महाराज को शिया अवामी लीग का संरक्षक मनोनीत किया गया है। उन्होंने लीग की सरपरस्त करना स्वीकार भी कर लिया है।

महंत नरेंद्र गिरि महाराज को शिया अवामी लीग का संरक्षक मनोनीत करते हुए इंडियन शिया अवामी लीग के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश शिया वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष वसीम रिजवी ने कहा है कि शिया समाज को आज हिंदू समाज की जरूरत है। रिज़वी ने बताया कि महंत नरेंद्र गिरि महाराज ने लीग की सरपरस्ती करना स्वीकार कर लिया है। लीग उनसे और उनके हिंदू समाज से उम्मीद करता है कि एक कमजोर वर्ग, जिसका कट्टरपंथी मुस्लिम समाज शोषण कर रहा है, उसकी मदद करने के लिए आगे आएंगे। इसके साथ ही शिया समाज द्वारा अपना हक पाने के लिए किए जा रहे संघर्ष में पूर्ण सहयोग करेंगे।

कनाडा में भारतीय रेस्टोरेंट में धमाका, 15 लोग घायल, 3 की हालत नाजुक

0

कनाडा के ओंटारियो में बॉम्बे भेल नाम के एक इंडियन रेस्टोरेंट में धमाका हुआ है जिसमें 15 लोग घायल हुए हैं। घायलों में तीन की हालत ज्यादा नाजुक बताई जा रही है। घटना के बारे में सूचना मिलते ही पुलिस और बम निरोधक दस्ता तथा घायलों के इलाज के लिए डॉक्टर्स की टीम भी वहां पहुंच चुकी है। राहत और बचाव कार्य भी शुरू कर दिया गया है।

समाचार के मुताबिक धमाका स्थानीय समयानुसार रात करीब 10:30 बजे हुआ। उस समय रेस्टोरेंट में डिनर करने वालों की काफी भीड़ थी। धमाके के बाद से आसपास के सभी रेस्टोरेंट और इलाके की घेराबंदी कर दी गई है। कनाडा की लोकल मीडिया रिपोर्ट की मानें तो धमाके से पहले दो संदिग्ध लोगों ने वहां जाते हुए देखा गया था, जिसके बाद वहां धमाका हो गया। पुलिस ने धमाके से पहले तो जी सीसीटीवी वुटेज देखें हैं उसमें दोनों संदिग्ध रेस्टोरेंट के अंदर जाते हुए नजर आ रहे हैं।

पुलिस के मुताबिक ब्लास्ट के तुरंत बाद ही संदिग्ध लोग घटनास्थल से निकल गए। दोनों ने हुड वाली जैकेट पहन रखी है जिससे उनका चेहरा नजर नहीं आ रहा है। इनमें से एक की लंबाई करीब 5 फीट 10 इंच है, जिसकी उम्र 20 साल के आसपास लग रही है।यह दहमका किसने किया फ़िलहाल अभी इसकी कोई जानकारी नहीं मिल सकी है।

केरल से कर्नाटक पहुंचा खतरनाक वायरस, दो मरीज अस्पताल में भर्ती

0

चमगादड़ों से जानवरों और इंसानों में फैलने वाले जानलेवा खतरनाक निपाह वायरस के दस्तक ने पूरे देश में हड़कंप मचा दिया है। इस वायरस के इंफेक्शन ने केरल के कोझिकोड जिले को सबसे ज्यादा अपनी चपेट में लिया। यहां कई लोगों की मौत हो गई।

केरल में अपनी दहशत फ़ैलाने के बाद यह खतरनाक निपाह वायरस अब कर्नाटक तक पहुंच गया है। जानकारी के मुताबिक कर्नाटक में दो लोगों को निपाह वायरस से संक्रमित होने की बात कही जा रही है। केरल की स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि बीते 24 घंटों में निपाह वायरस का कोई संदिग्ध केस सामने नहीं आया है। हालांकि पड़ोसी कर्नाटक के मेंगलुरु में इसके दो संदिग्ध केस सामने आए हैं। फिलहाल अस्पताल में उनका उपचार चल रहा है। ये दोनों ही मरीज केरल से हैं, उनमें से एक ने हाल ही में निपाह पीड़ित मरीज से मुलाकात की थी। इसी बीच खबर यह भी मिली है कि तमिलनाडु ने भी केरल से आए लोगों की जांच शुरू कर दी है, जबकि गोवा ने लोगों के लिए चेतावनी जारी की है। फिलहाल निपाह वायरस से निपटने के लिए टीम जुटी है। ऐसे में सरकार लोगों को एहतियात बरतने के लिए कह रही है।

आतंकियों ने किया ग्रेनेड अटैक, छह घायल, तलाश के लिए ऑपरेशन शुरू

0

अनंतनाग। सीमा पर पिछले तीन दिनों से सीज फायर का उलंघन कर पाकिस्तान की सेना लगातार फायरिंग कर रही है। इस बीच मौका पाकर आतंकियों ने जम्‍मू कश्‍मीर के अनंतनाग में अचानक ग्रेनेड से हमला कर दिया है। बताया जा रहा है कि इस अटैक में कम से कम छह नागरिक घायल हैं। सेना और सुरक्षाबलों ने इलाके को घेर लिया है।

बता दें कि पिछले हफ्ते केंद्र सरकार की ओर से जम्‍मू कश्‍मीर में सुरक्षाबलों को रमजान माह के मद्देनजर सीजफायर के आदेश दिए गए थे। सुरक्षाबलों को निर्देश थे कि रमजान के दौरान कोई भी ऑपरेशन लॉन्‍च नहीं किया जाएगा।

आतंकियों ने यह ग्रेनेड अटैक बिजबेहरा के गौरीवान चौक पर तैनात सुरक्षाबलों पर किया। दक्षिण कश्‍मीर के अनंतनाग में हुए इस हमले में अब तक छह लोगों के घायल होने की सूचना है। एक पुलिस अधिकारी की ओर से बताया गया है कि घायलों को अस्‍पताल ले जाया गया है। सुरक्षाबलों ने इलाके को घेर लिया है और आतंकियों की तलाश जारी है।