Home Blog Page 1097

LG पर भारी पड़े केजरीवाल, सुप्रीम कोर्ट ने कहा – दिल्ली का CM ही असली बॉस

0

दिल्ली हाई कोर्ट के उस फैसले को, जिसमें यह कहा गया था कि उपराज्यपाल ही राष्ट्रीय राजधानी के प्रशासनिक मुखिया हैं और AAP सरकार के इस तर्क में कोई दम नहीं है कि वह मंत्रिपरिषद की सलाह से ही काम करने को बाध्य हैं, सुप्रीम कोर्ट ने पलट दिया है। पांच जजों की बेंच में शामिल जस्टिस चंद्रचूड़ सिंह ने भी बेहद अहम टिप्पणी की है। उन्होंने कहा है कि चुनी हुई सरकार के पास ही असली ताकत और असली जिम्मेदारी है। इसलिए सरकार के काम में उपराज्यपाल को अड़ंगा डालने का अधिकार नहीं है।

जस्टिस चंद्रचूड़ सिंह ने अपनी टिप्पणी में कहा कि कानून के मुताबिक, उपराज्यपाल के पास स्वतंत्र अधिकार नहीं हैं, जबकि चुनी हुई सरकार को फैसले लेने का हक है। उपराज्यपाल को याद रखना चाहिए कि चुनी हुई सरकार जनता की पसंद है ऐसे में सरकार की जवाबदेही भी ज्यादा है। उपराज्यपाल दिल्ली के प्रशासनिक मुखिया हैं, इसलिए उन्हें सभी फैसलों की जानकारी दी जानी चाहिए, लेकिन वो दिल्ली सरकार के फैसलों में अड़ंगा नहीं लगा सकते। उन्होंने कहा कि दिल्ली कैबिनेट को हर मामले में उपराज्यपाल की मंजूरी की जरूरत नहीं है।

दिल्ली के उपराज्यपाल को राजधानी का प्रशासनिक मुखिया घोषित करने से जुड़े मामले में सुप्रीम कोर्ट ने अपना फैसला सुनते हुए कहा है कि दिल्ली की स्थिति बाकी राज्यों से अलग है। ऐसे में दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा नहीं दिया जा सकता है। कोर्ट ने कहा कि उपराज्यपाल और दिल्ली सरकार मिलकर जनता की भलाई के लिए काम करें।
आम आदमी पार्टी सरकार ने संविधान पीठ के सामने दलील दी थी कि उसके पास विधायी और कार्यपालिका दोनों के ही अधिकार हैं। उसने ये भी कहा था कि मुख्यमंत्री और मंत्रिपरिषद के पास कोई भी कानून बनाने की विधायी शक्ति है, जबकि बनाये गये कानूनों को लागू करने के लिये उसके पास कार्यपालिका के अधिकार हैं। यही नहीं, AAP सरकार का ये भी तर्क था कि उपराज्यपाल कई प्रशासनिक फैसले ले रहे हैं और ऐसी स्थिति में लोकतांत्रिक तरीके से निर्वाचित सरकार के जनादेश को पूरा करने के लिये संविधान के अनुच्छेद 239 एए की व्याख्या जरूरी है।

दूसरी ओर, केंद्र सरकार की दलील थी कि दिल्ली सरकार पूरी तरह से प्रशासनिक अधिकार नहीं रख सकती क्योंकि ये राष्ट्रीय हितों के खिलाफ होगा। इसके साथ ही उसने 1989 की बालकृष्णन समिति की रिपोर्ट का हवाला दिया जिसने दिल्ली को एक राज्य का दर्जा नहीं दिये जाने के कारणों पर विचार किया।

केंद्र ने सुनवाई के दौरान संविधान, 1991 का दिल्ली की राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र सरकार कानून और राष्टूीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार के कामकाज के नियमों का हवाला देकर ये बताने का प्रयास किया कि राष्ट्रपति, केंद्र सरकार और उपराज्यपाल को राष्ट्रीय राजधानी के प्रशासनिक मामले में प्राथमिकता हासिल है।

इसके उलट, दिल्ली सरकार ने उपराज्यपाल पर लोकतंत्र का मखौल उड़ाने का आरोप लगाया और कहा कि वो या तो निर्वाचित सरकार फैसले ले रहे हैं या बगैर किसी अधिकार के उसके फैसलों को बदल रहे हैं। दिल्ली उच्च कोर्ट ने 4 अगस्त, 2016 को अपने फैसले में कहा था कि उपराज्यपाल ही राष्ट्रीय राजधानी के प्रशासनिक मुखिया हैं।

जोरदार बारिश की वजह से फुटओवर ब्रिज का एक हिस्‍सा गिरा, पश्चिम रेलवे हुई ठप

0

मुंबई में ज़ोरदार बारिश की वजह से अंधेरी रेलवे स्टेशन के पास गोखले ब्रिज का एक हिस्सा गिर गया। टुटा हुआ हिस्सा रेलवे लाइन पर गिरा जिसकी वजह से मुंबई की धड़कन कही जानेवाली पश्चिम रेलवे की लोकल और एक्सप्रेस ट्रेनों का आवागमन बोरीवली और बांद्रा के बीच पूरी तरह ठप हो चुका है। इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

हादसा आज सुबह साढ़े सात बजे के क़रीब हुआ। ये ब्रिज अंधेरी ईस्ट को अंधेरी वेस्ट से जोड़ता है.इस हादसे के बाद ब्रिज के आसपास की ट्रैफ़िक रोक दिया गया है। एक अधिकारी ने बताया कि हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी रविंदर भाकर ने बताया कि ओवरहेड इक्व्पिमेंट क्षतिग्रस्त हो गया और इसे ठीक करने के लिए इंजीनियरों का एक दल काम पर लग गया है। उन्होंने कहा, ‘फुटओवर ब्रिज का एक हिस्सा गिर गया है, जिससे पश्चिम रेलवे की सभी सेवाएं बाधित हो गई हैं। हमारे अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं और स्थिति का जायजा ले रहे हैं।’

आपदा प्रबंधन ईकाई के एक अधिकारी ने कहा कि दमकल कर्मी और अन्य एजेंसियां मलबे को साफ करने के काम में जुट गई हैं। दमकल, मुंबई पुलिस और वार्ड स्टाफ घटनास्थल पर पहुंच गया है।’ उन्होंने कहा कि ऐसा प्रतीत हो रहा है कि तेज बारिश के कारण फुटओवर ब्रिज में दरारें पड़ गई जिससे बाद में पुल ढह गया। उन्होंने बताया कि शुक्र है कि नीचे से कोई ट्रेन नहीं गुजर रही थी। इस बीच, पश्चिम रेलवे की उपनगरीय रेल सेवाएं बाधित होने से मुंबई शहर थम-सा गया है।

इंटरपोल ने PNB घोटाले के आरोपी नीरव मोदी के खिलाफ जारी किया रेड कॉर्नर नोटिस

0

पंजाब नेशनल बैंक से दो अरब डॉलर का घोटाला करने वाले भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी, उसके भाई निशाल मोदी और उसके कर्मचारी सुभाष परब के खिलाफ इंटरपोल ने सीबीआई के अनुरोध पर रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया है।

सूत्रों के अनुसार यह नोटिस 29 जून को जारी किया गया था लेकिन इंटरनेशनल पुलिस कोऑपरेशन एजेंसी ने इसे आज सार्वजनिक किया है। उनके मुताबिक इससे नीरव मोदी की सीमा पार सुगम आवाजाही अब मुश्किल हो जाएगी और हो सकता है कि इसी के रास्ते उसे गिरफ्तार भी कर लिया जाए।

इंटरपोल ने यह रेड कॉर्नर नोटिस (आरसीएन) मुंबई की विशेष अदालत में दाखिल सीबीआई के आरोप पत्र और वहां के विशेष न्यायाधीश जेसी जगदाले द्वारा जारी गिरफ्तारी वारंट के आधार पर जारी किया है। आरसीएन में इंटरपोल ने अपने 192 सदस्य देशों से कहा है कि अगर भगोड़ा व्यक्ति उनके देश में देखा जाता है तो उसे गिरफ्तार कर लिया जाए या हिरासत में ले लिया जाए। इसके बाद उसके प्रत्यर्पण या निर्वासन की प्रक्रिया शुरू की जा सकेगी।

देश के सबसे बड़े बैंक घोटाले के सामने आने से कई हफ्ते पहले, जनवरी के पहले सप्ताह में नीरव मोदी ने अपनी पत्नी अमी मोदी जो अमेरिकी नागरिक हैं, भाई निशाल मोदी जो बेल्जियम का नागरिक है और मामा मेहुल चोकसी के साथ देश छोड़ दिया था। इन सभी के नाम आरोपियों के रूप में सीबीआई द्वारा दर्ज प्राथमिकी में हैं। कथित भ्रष्टाचार और धोखाधड़ी के मामले में सीबीआई ने नीरव मोदी और मेहुल चोकसी के अलावा निशाल और परब के नाम आरोप पत्र में शामिल किए हैं। नीरव और उसके मामा मेहुल चोकसी ने कारोबार और सेहत संबंधी कारणों और अन्य वजहों का हवाला देते हुए जांच में शामिल होने के लिए भारत लौटने से इनकार कर दिया।

 

मंदसौर रेप केस: ज्योतिरादित्य सिंधिया ने की CBI जांच की मांग

0

मध्य प्रदेश के मंदसौर में आठ साल की मासूम बच्ची के साथ हुई सामूहिक हैवानियत के मामले में कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सीबीआई जांच की मांग की है।
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि मंदसौर में आठ साल की लड़की के बलात्कार के मामले में एफआईआर दर्ज करने में काफी समय लगा। उन्होंने कहा कि आज भी जांच सही दिशा में नहीं जा रही है। उन्होंने आगे कहा कि हम इस मामले में सीबीआई जांच की मांग करते हैं। खबरों से मिली जानकारी के मुताबिक इंदौर में निकलने वाले कैंडिल मार्च में भी शामिल होगें।
गौरतलब है कि मंदसौर की 8 वर्षीय पीड़ित बच्ची को स्कूल से बहला-फुसलाकर आरोपी उसे मिठाई का लालच देकर अपने साथ ले गए और उसके साथ सामूहिक हैवानियत का खेल खेला। बच्ची से बलात्कार के बाद उसकी हत्या करने की कोशिश की और उसे मरा समझकर एक खाली प्लाट में फेंककर फरार हो गए।

FATF की ग्रे लिस्ट में पाकिस्तान, चरमराई अर्थव्यवस्था की कमर तोड़ सकता है यह फैसला

0

आतंकवादियों को आर्थिक मदद मुहैया करने को लेकर फ्रांस के संगठन फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (एफएटीएफ) ने पाकिस्तान को ग्रे लिस्ट में शामिल किया है। फ़्रांस के इस फैसले का स्वागत करते हुए भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा कि पाकिस्तान ने एफएटीएफ के मानकों को लागू करने का आश्वासन दिया था। लेकिन पाक आतंकी फंडिंग रोकने में वह नाकाम रहा। पाक में अभी भी आतंकी हाफिज सईद और जमात-उद-दावा, लश्कर-ए-तैयबा, जैश-ए-मोहम्मद जैसे आतंकी संगठन सक्रिय हैं। इसलिए उसका यही अंजाम होना चाहिए। हमें उम्मीद है कि एफएटीएफ के प्लान का समयबध्द तरीके से पालन किया जाएगा। पाक को 2012 से 2015 के दौरान भी ग्रे सूची में शामिल किया गया था।
पाक मीडिया के मुताबिक, पेरिस में 24 से 29 जून को एफएटीएफ की समीक्षा बैठक हुई। इसमें पाक को ग्रे लिस्ट में 9वें स्थान पर रखा गया। पाकिस्तान के अलावा ग्रे लिस्ट में 8 अन्य देशों इथियोपिया, सर्बिया, श्रीलंका, सीरिया, त्रिनिदाद और टोबेगो, ट्यूनीशिया और यमन शामिल हैं।
जी-7 देशों की पहल पर एफएटीएफ की स्थापना 1989 में हुई थी। ये एक अंतरराष्ट्रीय निकाय है। इस संगठन के सदस्यों की संख्या 37 है। भारत भी इस संगठन का सदस्य है। इसका मुख्य उद्देश्य मनी लॉन्ड्रिंग और आतंकी फंडिंग पर लगाम लगाने में नाकाम देशों की रेटिंग तैयार करना है। एफएटीएफ ऐसे देशों की दो लिस्ट तैयार करता है। पहली लिस्ट ग्रे और दूसरी ब्लैक होती है। ग्रे लिस्ट में शामिल होने वाले देशों को अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं से आर्थिक मदद मिलने में मुश्किल होती है। वहीं, ब्लैक लिस्ट में आने वाले देशों को आर्थिक सहायता मिलने का रास्ता पूरी तरह से बंद हो जाता है।

मुंबई के घाटकोपर में चार्टर्ड प्लेन दुर्घटनाग्रस्त, 5 की मौत

0

मुंबई के घाटकोपर इलाके में एक चार्टर्ड प्लेन क्रैश हो गया है जिसमें पांच लोगों की मौत हुई है। दो पायलट, दो एयरक्राफ्ट इंजीनियर और एक राहगीर की मौत इस हादसे में हुई है। जानकारी के मुताबिक घाटकोपर के जागृति बिल्डिंग के नजदीक ये हादसा हुआ है, जहां कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा था। इस दुर्घटना में सिविल पायलट प्रदीप राजपूत और उनकी को-पाइलट मारिया कुबेर की मौत हो गई है।

बताया जा रहा है कि विमान नंबर VT-UPZ, किंग एयर C90 हादसे का शिकार हुआ है। ये विमान दोपहर 1.13 बजे घाटकोपर के सर्वोदय नगर स्थित रिहायशी इलाके में गिरा है। मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंच गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

हादसे के बाद ये खबर आई थी कि क्रैश हुआ विमान उत्तर प्रदेश सरकार का है, लेकिन उत्तर प्रदेश सरकार ने साफ कर दिया है कि ये विमान यूपी सरकार का नहीं है, यूपी सरकार ने इसे 2014 में ही बेच दिया था.

उत्तर प्रदेश के प्रधान सचिव सूचना, अवीश अवस्थी ने बताया, “ये विमान यूपी सरकार का नहीं है. ये विमान इससे पहले इलाहाबाद में भी दुर्घटनाग्रस्त हुआ था, जिसके बाद इसे बेच दिया गया था। इस विमान को UY एविएशन मुंबई को बेचा गया था।”

दिल्ली हाईकोर्ट ने 16,500 पेड़ों को काटने पर 4 जुलाई तक लगाई रोक

0

नई दिल्ली। दक्षिण दिल्ली में सात आवासीय परियोजनाओं के लिए 16500 पेड़ों को काटने पर दिल्ली हाईकोर्ट ने सोमवार को बड़ा फैसला सुनाते हुए 4 जुलाई तक रोक लगा दी है। इस मामले में नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) 2 जुलाई को सुनवाई करेगी।

गौरतलब है कि दक्षिणी दिल्ली की सात बड़ी आवासीय परियोजनाओं के चलते यहां के करीब 16,500 पेड़ों को काटने की बात चल रही है। सरकारी कर्मचारियों को आवास उपलब्ध करवाने के लिए दक्षिणी दिल्ली में आवासीय परियोजनाएं तैयार की जाएंगी। इनके तहत सबसे ज्यादा पेड़ सरोजिनी नगर में काटे जाएंगे। बताया जा रहा है कि यहां के 13,128 पेड़ों में से 11,000 को परियोजना के लिए गिरा दिया जाएगा। इन परियोजनाओं को सरकारी कंपनी एनबीसीसी पूरा करेगी।

दक्षिणी दिल्ली स्थित सरोजनी नगर पालिका चौराहे पर रविवार शाम स्थानीय लोगों से लेकर पर्यावरणविदों तक ने पेड़ों से चिपककर प्रदर्शन किया और पेड़ों को बचाने की अपील की। रविवार शाम 5 बजे सरोजनी नगर पालिक चौराहे पर सैकड़ों लोग जमा हुए। इसमें ‘आप’ विधायक सौरभ भारद्वाज, अलका लांबा समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे। साथ ही ग्रीन सर्किल, निर्भया फाउंडेशन, इनवायरमेंट एंड सोशल डेवलपमेंट एसोसिएशन समेत अन्य संगठन के लोग भी मौजदू रहे। \

लोगों का कहना था कि पुनर्विकास के नाम पर 16 हजार 500 पेड़ काटे जाने हैं। यह पर्यावरण के लिहाज से हानिकारक है। इससे दिल्ली में प्रदूषण की समस्या और बढ़ेगी। पुनर्विकास के नाम पर पेड़ों को काटने नहीं दिया जाएगा।

मुंबई सहित पूरे महाराष्‍ट्र में भारी बारिश, पांच की मौत

0

मुंबई। मुंबई के अधिकांश इलाकों और महाराष्ट्र के अलग अलग हिस्सों में पिछले दो दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश से सड़क और रेल यातायात पर असर पड़ा है। बरसात की वजह से हुई सड़क दुर्घटनाओं में पांच लोगों की मौत हो गई। मुंबई की जीवन रेखा मानी जाने वाली उपनगरीय ट्रेनें रेलवे ट्रैक पर पानी के भराव के चलते 15 से लेकर 30 मिनट तक देरी से चल रही हैं। रातभर हुई बारिश के चलते सायन, चिंचपोकली और माटुंगा जैसे कई स्टेशनों पर भी ऑफिस जाने वालों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। दक्षिण गुजरात और उत्तर-पश्चिम महाराष्ट्र में हुई भारी बारिश के चलते पश्चिमी रेलवे रेल सेवाएं प्रभावति हुई, रेल सेवाएं सोमवार को फिर से सुबह 9.10 बजे जाकर बहाल हो पाई।
भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटों में सुबह 8.30 बजे तक मुंबई के उपनगरों में 231.5 मिलीमीटर बारिश हुई है और शहर में 100 मिलीमीटर बारिश हुई है। विभाग ने अपने पूर्वानुमान में अगले दो दिनों में और ज्यादा भारी बारिश होने की बात कही है।

राहुल की कर्जमाफी की घोषणा के बाद PM मोदी के दौरे से M P का सियासी पारा बढ़ा

0

इंदौर। आगामी नवंबर में होनेवाले मध्य प्रदेश विधानसभा चुनावों की पृष्‍ठभूमि में शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलग-अलग कार्यक्रम में शिरकत करने के साथ ही सत्तारूढ़ बीजेपी ने प्रदेश में चुनावी शंखनाद कर दिया है। इस दौरे में प्रधानमंत्री मोदी ने करीब 8,714 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण किया।

इससे पहले छह जून को मंदसौर में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने किसान रैली की थी। अब उसके एक पखवाड़े के भीतर ही पीएम मोदी के दौरे के बाद मध्‍य प्रदेश का सियासी पारा अचानक चढ़ गया है। मंदसौर में पिछले वर्ष किसान आंदोलन के दौरान पुलिस गोलीबारी में छह कृषकों की मौत हो गई थी। राहुल इन किसानों की बरसी पर छह जून को मंदसौर पहुंचे थे और कांग्रेस की “किसान समृद्धि संकल्प रैली” को संबोधित किया था।

”किसान समृद्धि संकल्प रैली” में राहुल गाँधी ने कृषि संकट के मुद्दे को गरमाते हुए सत्तारूढ़ भाजपा पर निशाना साधने के साथ अहम घोषणा की थी कि प्रदेश के अगले विधानसभा चुनावों में उनकी पार्टी की सरकार बनने पर 10 दिन के भीतर किसानों का कर्ज माफ कर दिया जायेगा। बहरहाल बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा इस बात को सिरे से खारिज करते हैं कि प्रधानमंत्री के एक दिवसीय मध्य प्रदेश दौरे के तहत आयोजित दोनों कार्यक्रमों में सत्तारूढ़ दल ने भीड़ जुटाकर अपना शक्ति प्रदर्शन किया, ताकि राहुल की किसान रैली का जवाब दिया जा सके।

सियासत के जानकारों के मुताबिक, बीजेपी ने पीएम मोदी के हाथों 4,000 करोड़ रुपये की लागत वाली सिंचाई परियोजना के लोकार्पण के बूते किसानों को खुश करने की कोशिश की है वहीं इंदौर में आयोजित कार्यक्रम के जरिये राज्य के अलग-अलग हिस्सों में 4713.75 करोड़ रुपये के विभिन्न विकास कार्यों की मोदी द्वारा ई-शुरूआत के आधार पर गरीब और मध्यम वर्ग के मतदाताओं को लुभाने का भी प्रयास किया है।

इस दौरे के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर आरोप लगाये कि उसने सियासत में परिवारवाद को बढ़ावा दिया तथा अपने पूर्ववर्ती शासनकाल में वोट बैंक के नफा-नुकसान को ध्यान में रखते हुए सरकारी योजनाएं चलाईं।

इस बीच, मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने एक बयान में मोदी के प्रदेश दौरे पर निशाना साधते हुए कहा, “भाजपा सरकार ऐसे समय में विकास पर्व मना रही है, जब प्रदेश में एक दलित किसान को जिंदा जला दिया जाता है, कर्ज के बोझ के कारण किसान प्रतिदिन आत्महत्या कर रहे हैं, बेरोजगार युवा मौत को गले लगा रहे हैं, अवैध रेत उत्खनन कर तेज रफ्तार से दौड़ते डम्पर लोगों को कुचल रहे हैं और महिलाएं प्रतिदिन ज्यादती का शिकार हो रही हैं।”
कमलनाथ ने आरोप लगाया कि भाजपा चुनावी वर्ष में “विकास पर्व” के माध्यम से झूठे शिलान्यास, भूमि पूजन और घोषणाएं कर प्रदेश की जनता को गुमराह कर रही है। उन्होंने कहा, “आज प्रदेश के जो हालात हैं, उन्हें देखते हुए भाजपा सरकार को विकास पर्व के बजाय प्रायश्चित पर्व मनाना चाहिये।”

राज्यपाल शाषित जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आर्मी पेट्रोल पार्टी पर आतंकी हमला

0

कश्मीर में राज्यपाल शासन लगने के बाद इस बात के कयास लगाए जा रहे थे कि भारतीय सेना को कश्मीर में मिले विशेष छूट के चलते आतंकवादियों के हौसलों में कमी आएगी। लेकिन ऐसा होता नजर नहीं आ रहा है।

एक तजा समाचार के हवाले से खबर आयी है भारतीय सेना की एक टुकड़ी पर जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकवादियों द्वारा हमला किया गया है। इस हमले में कुछ जवानों के घायल होने की खबर है। ये हमला रविवार को दोपहर में किया गया है। जब सेना के कुछ जवान इलाके में गश्त लगा रहे थे। बताया जा रहा है कि सेना और आतंकवादियों में बीच जबरदस्त फायरिंग हुई है। यद्यपि इस बारे में अभी ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई है।

बता दें कि रमजान के महीने में भारत सरकार ने आतंकवाद के सफाये के लिए चलाये जा रहे ऑपरेशन आल ऑउट को रोक कर एक तरफ़ा सीज फायर लागू किया था। लेकिन रमजान के महीने में आतंकवादी घटनाओं में बेतहाशा वृद्धि हुई और सेना पर आतंकवादियों द्वारा कई बार हमला किया गया।