देहरादून. कोरोना वायरस का क़हर अभी भी देश में जारी है. इस बीच ख़बर है कि उत्तराखंड सरकार में मंत्री की पत्नी कोरोना पॉजिटिव हैं. उनका एक निजी लैब में सैंपल लिया गया था जो पॉजिटिव निकला है. शनिवार शाम सैंपल रिपोर्ट पॉजीटिव आते ही हड़कंप मच गया. मंत्री शुक्रवार को हुई कैबिनेट बैठक में भी शामिल हुए थे. इससे अब पूरी कैबिनेट को ही एहतियात रखने के लिए कहा गया है.
30 जून तक रहेगा लॉक डाउन 5, साथ ही शुरू होगा अनलॉक 1.0
आज जहाँ देश भर में इस बात का इंतज़ार था कि लॉकडाउन ख़त्म होगा वहीं गृहमंत्रालय ने निर्देश जारी करते हुए लॉकडाउन को 1 से 30 जून तक बढ़ाने का फ़ैसला किया है। इसे लॉकडाउन 5.0 का नाम दिया गया है। जिस तरह लॉकडाउन के चौथे चरण में कुछ छूट दी गयी उसी तरह लॉकडाउन के पाँचवे चरण में उससे ज़्यादा छूट दी जाएगी। इस बारे में गृह मंत्रालय ने निर्देश जारी किया कि जिस तरह लॉ’कडा’उन किया गया इसी तरह लॉकडाउन को खोलते समय भी चरणबद्ध तरीक़ा अपनाया जाएगा, इसे अनलॉक नाम दिया गया है।
अनलॉक का पहला चरण यानी अनलॉक 1.0 जून में शुरू होगा। पहले फ़ेज़ में 8 जून से धार्मिक स्थलों को खोला जाएगा साथ ही होटल, रेस्टोरेंट, शॉपिंग मॉल भी खोले जाएंगे। इंटर स्टेट मूवमेंट पर लगी पाबंदी को भी हटाया गया है। जबकि अंतरराष्ट्रीय उड़ानों और मेट्रो से जुड़ा फ़ैसला स्थानीय प्रशासन पर छोड़ा गया है। रात 9:00 बजे से सुबह 5:00 बजे तक लोगों के मूवमेंट में पाबंदी लगायी गयी है जो कि पहले शाम 7:00 बजे से सुबह 7:00 बजे तक थी। अनलॉक 1.0 के तीसरे फ़ेज़ में शुरुआती दो फ़ेज़ के परिणामों को ध्यान में रखते हुए नि’र्णय लिया जाएगा। इसमें अंतररष्ट्रीय उड़ानें, मेट्रो, सिनेमा हॉल, जिम, थियेटर, बार, सामाजिक, राजनीतिक, खेल कूद और धार्मिक कार्यक्रम पर फ़ै’सला लिया जाएगा।
ताज़ा गाइडलाइन के अनुसार अनलॉक 1 में एक से दूसरे राज्य में बिना पास के आया- जाया जा सकता है। लेकिन ये बातें कंटेनमेंट जोन के लिए ला’गू नहीं होंगी बल्कि उनसे बाहर के क्षेत्रों में लागू होगी और वहाँ प्रतिबंधित की गई सभी गतिविधियों को चरणबद्ध तरीके से खोला जाएगा। कंटेंटमेंट ज़ोन में लॉकडाउन का सख़्ती से पालन होगा। वहाँ केवल आवश्यक गतिविधियों के लिए ही अनुम’ति होगी। वहीं बफ़र ज़ोन को लेकर ज़िला प्रशासन को पाबंदी लगाने की छूट दी गयी है और उसका पालन करना भी ज़रूरी होगा। अगर कोई राज्य या केंद्र शासित प्रदेश अपने आसपास की स्थिति को देखते हुए कोई पाबंदी लगाते हैं तो उसका पालन करना भी अनिवार्य होगा। पूरे देश में सोशल डिसटेंसिंग का पालन अनिवार्य किया गया है।
कोरोना पॉज़िटिव मिला पायलट, आधे रास्ते से लौटी फ्लाइट जा रही थी..
नई दिल्ली: कोरोनावायरस (Coronavirus) ने ज़िन्दगी को इस हद तक मुश्किल किया है कि कहीं आते जाते कब किसको क्या परेशानी आ जाए ये सोचना भी मुश्किल हो गया है. कुछ इसी तरह की ख़बर आ रही है दिल्ली से मास्को जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट की. दिल्ली से मॉस्को जाने वाली फ्लाइट उस समय आधे रास्ते से वापस आ गई जब ग्राउंड स्टाफ को पता चला कि विमान में सवार पायलटों में से एक कोरोना संक्रमित पाया गया है. इस बात की जानकारी अधिकारियों को दी गई.
डोनाल्ड ट्रम्प ने की घोषणा,’WHO चीन के नियंत्रण में…. नाता तोड़ रहे हैं’
वाशिंगटन डीसी: संयुक्त राज्य अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने एक चौंकाने वाले एलान में कहा है कि उनका देश विश्व स्वास्थ संगठन से अपने संबंधों को ख़’त्म कर रहा है. उनके इस एलान का मतलब ये हुआ कि अमरीका WHO से बाहर आ जाएगा. ट्रम्प ने कोरोना वायरस महामारी को लेकर चीन पर लगातार आक्षेप लगाए हैं, इसी बात को आगे रखते हुए एक बार फिर अमरीकी राष्ट्रपति ने ये एलान किया. चीन पर हम’ला करते हुए डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि चीन ने डब्ल्यूएचओ को गुमराह किया है.
ट्रम्प ने कहा कि चीन ने हमेशा चीजों को छिपाया है. कोरोना पर चीन को जवाब देना ही होगा. पूरी दुनिया के सामने जवाब देना ही होगा. ट्रंप ने कहा,”WHO पूरी तरह से चीन के नियंत्रण में है. इसलिए हम विश्व स्वास्थ्य संगठन/डब्ल्यूएचओ से अपना नाता तोड़ रहे हैं. डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, ‘चीन डब्ल्यूएचओ को प्रति वर्ष केवल 40 मिलियन डॉलर का भुगतान करता है. इसके बावजूद उसका डब्ल्यूएचओ पर नियंत्रण है. जबकि अमेरिका लगभग 450 मिलियन डॉलर प्रति वर्ष भुगतान करता है. डब्ल्यूएचओ से सुधार को लेकर जो सिफारिश की गई थी उसे लागू नहीं किया गया इसलिए आज हम डब्ल्यूएचओ के साथ अपने संबंधों को समाप्त कर रहे हैं.’
डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि चीन ने ‘वुहान वायरस’ को कवर-अप करने की कोशिश की, जिसकी वजह से यह बीमारी पूरी दुनिया में फैली. वैश्विक महामारी पैदा हुई. इस महामारी से अमेरिका में लगभग 1 लाख लोगों की जान चली गई. जबकि दुनियाभर में इसने जमकर तबाही मचाई. इस मामले में डब्ल्यूएचओ को अपने दायित्वों की अनदेख की. ट्रंप ने कहा कि पूरी दुनिया चीन के अपराध की सजा भुगत रही है. चीन ने वैश्विक महामारी की शुरूआत की और हमें लाखों जानें गंवाकर इसकी सजा भुगतनी पड़ी.
ट्रंप ने कहा कि चीन ने हमारे संसाधनों पर हमला किया. मैंने इसके लिए कभी भी चीन को दोषी नहीं ठहराया. चीन ने प्रशांत महासागर में अवैध रूप से कब्जा कर लिया. चीनी सरकार लगातार अमेरिका के साथ समझौतों का उल्लंघन करती रही, लेकिन हमनें कुछ नहीं कहा. यह चीन ही है जहां से कोरोना जैसी वैश्विक महामारी पैदा हुई.
लॉकडाउन को लेकर ममता बनर्जी का बड़ा एलान, पश्चिम बंगाल में 1 जून से मंदिर-मस्जिद..
कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने लॉक डाउन के सम्बन्ध में एक बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि राज्य के धार्मिक स्थलों को 1 जून से खोला जाएगा. पश्चिम बंगाल सरकार ने इसको लेकर एक गाइडलाइन तैयार की है जिसके मुताबिक़ 10 लोगों की ही अनुमति ने कहा है कि राज्य के सभी धार्मिक स्थल 1 जून से खोल दिए जाएंगे. हालांकि एक बार में केवल 10 लोगों तक को ही वहां जाने की इजाजत दी जाएगी.
करीना कपूर का वर्कआउट वीडियो हुआ वायरल, सीढ़ियों पर रनिंग करती हुई नजर आई
देश में कोरोना वायरस के संकट के कारण इन दिनों लॉकडाउन के चलते छोटे से लेकर बड़े तक सभी होम क्वॉरेंटाइन में है। ऐसे में बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी घर पर रहते हुए अपने अपने तरीके से जहां एक तरफ फैंस को इंटरटेन कर रहे हैं उसके साथ-साथ फिटनेस गोल भी देते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं करीना कपूर खान का एक वर्कऑउट वीडियो सोशल मीडिया पर समझ आया हुआ है,जिसमें वह अपनी एक दोस्त के साथ सीढ़ियों पर चढ़ते उतरते हुए रनिंग एक्सरसाइज कर रही हैं। उनके इस वीडियो पर उनके फैंस खूब प्रतिक्रिया दे रहे हैं और अब तक यह वीडियो हजारों से भी अधिक बार देखा जा चुका हैं।
उत्तराखंड: क्वारंटाइन सेंटर में मिले 35 कोरोना पॉज़िटिव
देहरादून: उत्तराखंड के तिहरी ज़िले में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने सभी को चौंका दिया है. यहाँ ढालवाला में एक निजी क्वारंटाइन संस्थान में 32 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. इस घटना के बाद इलाक़े में हड़कंप सा मच गया. सीएमओ डॉ. मीनू रावत ने बताया कि 27 मई को टिहरी जिले में 35 कोरोना पॉजिटिव मिले थे, जिनमें 32 लोग ढालवाला के एक निजी शिक्षण संस्थान में क्वांरटीन थे। यह सभी 22 मई को मुंबई से टिहरी पंहुचे थे। सभी को कोविड केयर सेंटर सुरसिंगधार लाया जा रहा है.
कोरोना वायरस के लक्षण दिखने के बाद अस्पताल में भर्ती हुए संबित पात्रा
नई दिल्ली. को’रोना वायरस से लड़ने के लिए दुनिया की सभी सरकारें अपनी तरह से कोशिशें कर रही हैं लेकिन ये संकट अभी कम होता नहीं दिख रहा है.भारत में इसके संक्रमित लोगों की संख्या रोज़ बढ़ रही है. अब ख़बर है कि भाजपा के प्रवक्ता संबित पात्रा(Sambit Patra) में कोरो’ना वायरस के ल’क्षण पाए गए हैं. पात्रा में कोरो’ना के लक्ष’ण पाए जाने के बाद उन्हें गुरूग्राम के एक अस्पताल में भर्ती किया गया है.
ख़बर है कि जुमेरात के रोज़ उन्हें मेदान्ता में दाख़िल किया गया था. भाजपा नेता को कोविड-19 के लक्ष’ण सामने आए थे. संबित पात्रा लगातार टीवी कार्यक्रम में भाजपा की ओर से शामिल होते हैं. वो अपनी पार्टी का पक्ष तेज़-तर्रार तरह से रखने के लिए जाने जाते हैं. हालाँकि कई बार उनकी ग़लत तथ्य पेश करने के लिए आलोचना भी होती है. संबित पात्रा सोशल मीडिया पर काफ़ी सक्रिय रहते हैं. उन्होंने जुमेरात को भी कई ट्वीट किये.
आपको बता दें कि भारत में कोरो’ना का आँकड़ा हर रोज़ बढ़ता जा रहा है. केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार देश में अब तक कुल 1,58,897 मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें से 86,520 सक्रिय मामले हैं वहीं ठीक होने वालों की संख्या 67,826 है जबकि जिन लोगों ने को’रोना से अपनी जान गवा दी उनकी संख्या 4,540 है. सरकार ने कोरो’ना वायरस को रोकने के लिए लॉक डाउन कर रखा है. लॉक डाउन की वजह से अर्थव्यवस्था में भी काफ़ी गिरा’वट आ गई है. सरकार इसीलिए सिस्टेमेटिक तरह से लॉक डाउन खोलने की योजना बना रही है.सरकार की कोशिश ये है कि लॉक डाउन को ऐसे खोला जाए कि बीमारी को भी पूरी तरह से रोका जा सके.
‘मेमोरियल डे’ पर प्रियंका चोपड़ा ने किया खुलासा, पिता ही नहीं माँ भी……,
बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपने फोटोज़ और वीडियो से अपने फैंस के साथ हमेशा जुड़ी रहती हैं।प्रियंका ने ‘मेमोरियल डे’पर इस तस्वीर को फैन्स के साथ सोशल मीडिया पर शेयर किया।प्रियंका ने अपने पिता अशोक चोपड़ा और माँ मधु चोपड़ा की तस्वीर शेयर की है।ख़ास बात यह है कि इस तस्वीर में पिता के साथ साथ की मां भी सेना के यूनिफॉर्म में हैं।
















