उत्तर प्रदेश में स्तिथ हाथरस में हुए कथित गैंग रेप और हत्या के बाद बहुत से सवाल खड़े हो रहे हैं। प्रशासन से जुड़े कई लोगों पर गंभीर आरोप लगाए जा रहे हैं। इस दौरान पीड़ित के अंतिम संस्कार के बाद घरवालों द्वारा बहुत से बड़े दावे किए गए। उसकी मां ने विशेष जांच दल (एसआईटी) पर आरोपियों के साथ ‘मिले’ होने का आरोप लगाया और साथ ही सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में इस मामले को करवाने की मांग भी की। मां ने अपने बयान में कहा,”इन लोगों ने मुझे भीख मांगने के बाद भी अपनी लड़की का शरीर नहीं देखने दिया। हम सीबीआई जांच भी नहीं चाहते हैं। हम चाहते हैं कि मामले की जांच सर्वोच्च न्यायालय के जज के अधीन हो। हम नार्को टेस्ट क्यों कराएं, हमने अपना बयान कभी नहीं बदला।”
‘अटल टनल’ को लेकर PM मोदी का बयान, कहा ‘टनल बन जाने से लाहौल के लोगों की…’
प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने लाहौल-स्पीति के सिस्सू में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा है,”अटल टनल के बन जाने से लाहौल के लोगों के लिए तो नई सुबह ही हुई है और पांगी के लोगों का जीवन भी बदलने वाला है।” देश को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा,”मुझे इस एतिहासिक कार्यक्रम का हिस्सा बनाने के लिए आप सभी का आभार व्यक्त करता हूं। अब देश में नई सोच के साथ काम हो रहा है। सबके साथ से, सबके विश्वास से, सबका विकास हो रहा है। अब योजनाएं इस आधार पर नहीं बनतीं कि कहां कितने वोट हैं। अब प्रयास इस बात का है कि कोई भारतीय छूट ना जाए, पीछे न रह जाए। इस बदलाव का एक बहुत बड़ा उदाहरण लाहौल-स्पीति है।”
UP सरकार का बड़ा फैसला, अनलॉक 5.0 के तहत 15 अक्टूबर के बाद खोले जा सकेंगे स्कूल
कोरोनावायरस का कहर पूरे देश में जारी है। लेकिन इस दौरान यूपी सरकार द्वारा अनलॉक 5.0 की गाइडलाइन जारी कर दी गई है। प्रदेश में सभी स्कूलों को खोलने के अनुमति मिलने जा रही है। बताया जा रहा है कि योगी सरकार द्वारा बृहस्पतिवार को अनलॉक 5.0 के दिशानिर्देश जारी कर दिए गए है। जिसके चलते प्रदेश में 15 अक्टूबर के बाद चरणबद्ध तरीके से खोले जा सकेंगे। प्रदेश के अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी ने बताया कि सभी कंटेनमैंट ज़ोन को छोड़ कर सभी स्कूल एवं कोचिंग संस्थान 15 अक्टूबर के बाद खोलने की अनुमति मिल जाएगी।
सोनू सूद के नाम पर हैदराबाद के शख़्स ने रखा फूड स्टॉल का नाम, एक्टर बोले…
बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद (sonu sood) इस कोरोनावायरस की महामारी में लोगों के लिए मसीहा बन के सामने आए। खासतौर पर मजदूरों और गरीबों के लिए उन्होंने बहुत कुछ किया। जिसके कारण अब सोनू सूद का नाम काफी ऊंचा हो गया। इस दौरान उनके फैंस ने उनका सम्मान करने के लिए बहुत से तरीके अपनाएं और उनका सम्मान किया। इसी ही कुछ और तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। जिसने सोनू सूद का सम्मान करने के लिए एक शख्स ने अपने फूड स्टॉल का नाम सोनू सूद के नाम पर ही रख दिया। जिसको देख एक्टर ने भी रेस्पॉन्स दिया।
कोरोना से संक्रमित पाए गए डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी, खुद ट्वीट कर दी जानकारी
कोरोनावायरस के बढ़ते मामलों में अमेरिका पहले स्थान पर है। सभी देशों में सबसे ज़्यादा संक्रमित लोग अमेरिका में पाए गए। इस दौरान बहुत से बड़े लोग भी इस वायरस का शिकार हुए। कोरोना काल के बीच भी अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव करवाने की अनुमति दे दी गई और सभी कैंडिडेट ज़ोर शोर से तैयारियों में जुट गए। इस दौरान एक बड़ी खबर सामने आई है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया (Melania Trump) कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। खबर के मुताबिक इस बात की जानकारी खुद डोनाल्ड ट्रंप ने एक ट्वीट कर के दी है।
भारत-पाकिस्तान सीमा पर विवाद जारी, भारत के 2 जवान शहीद
भारत और पाकिस्तान के बीच विवाद लगातार जारी है। लेकिन इस समय पाकिस्तान भारत पर बार बार हमला कर रहा है। खबर के मुताबिक सीजफायर (cease-fire) का उल्लंघन करते हुए भारत-पाकिस्तान सीमा पर पाकिस्तान के सैनिकों द्वारा भारतीए जवानों पर लगातार फायरिंग की जा रही है। पाकिस्तान ने गुरुवार की सुबह को पुंछ जिले के कृष्णा घाटी सेक्टर में लगातार फायरिंग कि थी जिसमें भारत का एक जवान शहीद हो गया।अब कुपवाड़ा के नोवगाम सेक्टर में भी पाकिस्तान कि ओर से फायरिंग की गई है।
यात्रियों के लिए SC का बड़ा फैसला, 31 मार्च तक एयरलाइंस लौटा सकेगी…
कोरोनावायरस के इस दौर के दौरान लगे लॉक डाउन में लोगों को काफी नुक़सान हुआ। इस बीच सभी उड़ानों के सफर पर भी पाबंदी लगा दी गई थी। गौरतलब है कि उड़ान के रद्द होने से पहले ही बहुत से यात्रियों ने टिकट भी बुक कर लिए थे। उन यात्रियों को टिकट के पैसों की वापसी पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई चल रही थी और खबर के मुताबिक आज इस मामले पर फैसला सुनाया गया है। कोर्ट ने DGCA की 31 मार्च, 2021 तक क्रेडिट शेल की योजना को मंजूर किया. एयरलाइंस 31 मार्च तक रिफंड कर सकेंगे।
देश में कोरोना के मामलों में हुआ भारी इजाफा, बीते 24 घंटों में 1179 मौतें
देश में कोरोनावायरस थमने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार दिन ब दिन संक्रमितों के आंकड़ों में इजाफा होता ही जा रहा है और अब इस वायरस से संक्रमितों का आंकड़ा 62 लाख को भी पार कर चुका है। ऐसे में खबर है कि बीते 24 घंटों में इस वायरस ने अपने कहर से 80,472 लोगों को संक्रमित किया। जिसके चलते देश में कुल संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 62,25,763 तक पहुंच चुका है। ऐसे में भारत दुनिया भर में सबसे अधिक संक्रमित देशों में 2 स्थान पर का पहुंचा है।
बिहार चुनाव को लेकर तेज प्रताप ने किया ट्वीट, कहा ‘इस जंग का रंग और रंगीन होता जब…’
बिहार में विधानसभा चुनाव की तारीख करीब आती जा रही है। जिसको देख सभी पार्टियों के तैयारियों में इजाफा होने लगा है। साथ ही सियासी गर्मा गर्मी भी बढ़ती जा रही है। ऐसे में कोई भी पीछे नहीं हटना चाहता। इस दौरान सबसे ज़्यादा मुश्किलों का सामना राजद (RJD) को करना पढ़ रहा है। जिसके चलते सब पार्टी के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) को बेहद याद कर रहे है। खबर के अनुसार इस दौरान लालू के बड़े बेटे ने भी उनको याद करते हुए एक ट्वीट किया है। साथ ही एक वीडियो भी शेयर किया है।
यात्रियों के लिए बड़ी खबर, IRCTC ने कि अपील, जल्दी ही पटरियों पर दौड़ेगी प्राइवेट ट्रेन
कोरोना वायरस के कारण ट्रेनों पर रोक लगाई गई थी। जिसके बाद सरकार ने अनलॉक की प्रतिक्रिया शुरू की और फिर बाकी कामों के साथ साथ ट्रेनों को भी चलने की अनुमति मिल गई। इस दौरान प्राइवेट ट्रेनों को भी परिचालन की अनुमति दी गई। खबर के मुताबिक भारत में दशहरा और दिवाली (Dussehra 2020, Diwali 2020) जैसे बड़े त्योहारों से पहले ही देश में प्राइवेट ट्रेन तेजस पटरी पर दौड़ सकती है। सूत्रों के मुताबिक पता चला है कि IRCTC (Indian Railway Catering and Tourism Corporation) ने जल्दी ही प्राइवेट ट्रेन चलने के लिए रेल मंत्रालय से अनुमति मांगी थी। साथ ही उन्होंने लीज चार्जेज़ माफ करने की भी अपील की।

















