Home Blog Page 897

‘टी & टी प्रोफेशनल्स’ – नेल्स एंड लैशेस प्रोडक्ट्स के पायनियर

0

हमेशा से ही महिलाओँ में आँखों की ख़ूबसूरती का दर्जा सबसे उपर रहा है, चेहरे पर सुन्दर आँखें किसी को भी अपनी ओर आकर्षित करती हैं. वैसे तो बाजार में बहुत से ब्यूटी प्रोडक्ट्स है, पर कुछ सालों से टी & टी प्रोफेशनल्स के नेल्स एंड लैशेस प्रोडक्ट्स रेंज ने महिलाओं में धूम मचा रखी है.
बाजार की ट्रेंड बता रही है कि कोविड महामारी के इस दौर में लिपस्टिक से ज्यादा सेल आँखों, लैशेस और नेल्स प्रोडक्ट्स का हो रहा है, इसका मुख्य कारण फेस मास्क पहनना माना जा रहा है.

यानि नेल्स एंड लैशेस इंडस्ट्री जो साल दर साल बढ़ते ही जा रही थी को यह महामारी ज्यादा हानि ना पहुंचा सकी या यूँ कहें कि महिलाओं का सजना संवरना किसी महामारी का मोहताज़ नहीं। ‘टी & टी प्रोफेशनल्स’ की डायरेक्टर शर्मिला थांकी बताती हैं कि “अगर अपना काम आप ईमानदारी और लगन से करते हैं तो सफलता अवश्य मिलती है, हमने मुंबई में अपने ‘टिप एंड टो’ नेल स्पा की एक ब्रांच से शुरुवात की थी और आज हमारी मेहनत और लगन का नतीजा है की देश भर में हमारे नेल स्पा के ब्रांच सफलता से चल रहे हैं। हमारा मूल मन्त्र कस्टमर सैटिस्फैक्शन ही रहा है।”
20200926 144116
यह ‘टिप एंड टो’ नेल स्पा की प्रोफेशनल टीम का बेहतेरीन कार्य और उनके ब्यूटी प्रोडक्ट्स का नतीजा ही है की बॉलीवुड की मशहूर हस्तियों की भी पहली पसंद बने हुए हैं। ‘टी & टी प्रोफेशनल्स’ इस छेत्र में और आगे बढ़ते हुए अपनी नेल्स एंड लैशेस ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट भी चला रहे हैं, इस इंस्टिट्यूट के माध्यम से वे नौजवान लड़के लड़कियों को उच्च ट्रेनिंग करवा कर उन्हें नेल्स एंड लैशेस के एक्सपर्ट टेक्निशियन बनाते हैं। सर्टिफाइड कोर्स करके यह नौजवान आज आत्मनिर्भर बन रहे हैं और अपने परिवार को एक सम्मानजनक जीवन दे पा रहे हैं। इस महामारी में यह रुके नहीं हैं बल्कि अपनी वर्चुअल क्लासेस के माध्यम से लगातार अपने ट्रेनीस को बेहतर बनाने के कार्य में जुटे हुए हैं।

आज नौजवान बड़ी संख्या में इस आर्थिक रूप से बढ़ती इंडस्ट्री में अपना भविष्य तलाश रहे हैं और निश्चित ही कहा जा सकता है कि ‘टी & टी प्रोफेशनल्स’ उन्हें अपने इस लक्ष्य को प्राप्त करने में अहम भूमिका निभा रहे हैं।

फिर जीता सुष्मिता सेन ने अपने फ़ैन्स का दिल, इस बार बेटी भी …

0

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) काफी सुर्खियों में रहती हैं। वह हर तरह से अपने फैंस का दिल जीत लेती है। हाल ही में सुष्मिता अपने साथ साथ अपनी बेटी अलीशा (Alisah) को भी सुर्खियों में ले आई हैं। बताया जा रहा है कि सुष्मिता ने अपनी बेटी का एक वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर किया जो कि अब बहुत तेज़ी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में उनकी बेटी अलीशा बहुत क्यूट नजर आईं हैं। यह वीडियो तब का है जब वह सिर्फ 6 साल की थी।

देश में अनलॉक 5.0 की तैयारी शुरू, कुछ इस तरह से हो सकती है नई गाइडलाइन

0

कोरोना वायरस के कारण देश की अर्थव्यवस्था बिगड़ गई जिसको देखते हुए सरकार ने जून के महीने से ही अनलॉक की प्रतिक्रिया शुरू की जिसके बाद धीरे धीरे देश भर में सारी जगहों को खोलने की अनुमति मिलती गई। खबर के मुताबिक अब देश में अनलॉक 5.0 शुरू होने जा रहा जिसके चलते बताया का रहा है कि आज सरकार अनलॉक 5.0 की गाइडलाइन जारी कर सकती है। लॉकडॉउन के बाद सरकार ने धीरे धीरे सारे कामों को करने की अनुमति दे दी थी।

मध्य प्रदेश के DG पुरुषोत्तम शर्मा का हुआ वीडियो वायरल, पत्नी से मार-पीट करने पर…

0

घरेलु हिंसा से जुड़े मामले अक्सर आते रहते हैं. अभी भी हमारा समाज इस बुराई से बाहर नहीं निकल पाया है. अब इसी तरह का एक मामला मध्य प्रदेश से सामने आया है। जिसके चलते राज्य के अभियोजन संचालनालय के संचालक पुरुषोत्तम शर्मा (Purushottam Sharma) को उनके पद से हटा दिया गया है। खबर के मुताबिक उनके और उनकी पत्नी के बीच हुई मार-पीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। जिसके चलते DG पुरुषोत्तम शर्मा को उनके पद से हटा कर गृह विभाग में भेज दिया गया है।

अपनी टीम और ख़ुद के प्रदर्शन से निराश हुए डेविड वार्नर

0

IPL 2020 के शुरू होने के बाद से ही कल सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad ) का दूसरा मुकाबला था। सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच हुए मुकाबले को लेकर सनराइज़र्स टीम के कप्तान डेविड वार्नर ने खिलाड़ियों और ख़ुद को हार का जिममेदार बताया है। उन्होंने कहा कि कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata knight riders) के अटैक के खिलाफ हैदराबाद के बल्‍लेबाज बेबस नजर आए थे।

तेजस्वी की बड़ी घोषणा-‘सरकार बनी तो 10 लाख नौकरियाँ…’

0

बिहार चुनावों की तारीख की घोषणा होने के बाद अब सभी दलों का चुनाव प्रचार तेज़ हो गया है। राजद नेता तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार पर बेरोज़गारी को लेकर जमकर हमला बोला है। साथ ही उन्होंने वादा किया कि अगर उनकी सरकार बनी तो सबसे पहले कैबिनेट बैठक में बेरोज़गारों के पक्ष में फैसला लिया जाएगा। साथ ही 10 लाख लोगों को सरकारी नौकरियां भी दी जाएंगी। उन्होंने कहा कि हमने राज्य में मौजूद बेरोज़गारों को खुद से जोड़ने की एक मुहीम शुरू की थी जो कि लगभग पूरी तरह सफल रही।

नीतीश सरकार पर हमला करते हुए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने कहा, “सरकार बनने के बाद 10 लाख सरकारी नौकरियों पर होने वाली भर्ती पर सबसे पहले फैसला लिया जाएगा। यह कोई झूठा वादा नहीं, क्यूंकि इससे पहले सरकार सिर्फ झूठ बोलते आई आई है।” उन्होंने बताया कि बेरोज़गारी का पोर्टल और टोल फ्री नम्बर पर 9 लाख 47 हजार 324 युवाओं अपने बायोडाटा के साथ रजिस्टर किया है। मिस्ड कॉल नम्बर 13 लाख 11 हजार 626 कुल 22 लाख 58 हजार से अधिक युवाओं ने हमारे पोर्टल से रजिस्ट्रेशन किया है।
images 20 1
राज्य में मौजूद नीतीश सरकार पर सवाल उठाते हुए तेजस्वी ने कहा, “नीतीश कुमार जवाब दें कि बिहार के युवाओं को रोजगार क्यों नहीं दिया। नौकरी मांगने पर लाठीचार्ज क्यों किया गया। घोटाला पर घोटाला क्यों हुआ। दस लाख स्थायी नौकरियां दी जा सकती थीं जो इस सरकार ने नहीं कीे लेकिन हम पहली कैबिनेट के दो माह के अंदर इन खाली पदों को भरेंगे।” तेजस्वी ने आंकड़ा पेश करते हुए कहा कि स्वास्थ्य विभाग और WHO द्वारा मानक के तहत नौकरी देंगे। 1 हजार मरीज पर 1 डॉक्टर होना चाहिए इस हिसाब से 1 लाख डॉक्टर की जरूरत बिहार को है।

CM अमरिंदर सिंह ने अकाली दल के NDA से अलग होने पर दिया बयान,’उनके पास कोई चारा ही नहीं था..’

0

किसान विधेयक की वजह से शिरोमणि अकाली दल (SAD) ने हाल ही में NDA से अपना गठबंधन तोड़ दिया। उनके इस फैसले से बीजेपी नाराज़ है। खबर के मुताबिक़ हाल ही में अकाली दल ने एनडीए (NDA) से अलग होने का फैसला लिया था। जिसके बाद रविवार को बीजेपी ने कहा,”साल 2022 में पंजाब में होने वाले विधानसभा चुनावों में बीजेपी पूरी 117 सीटों पर लड़ेगी। “

दिल्ली की Air Quality में आया बदलाव, सोमवार तक और भी ज़्यादा हो सकता है खराब

0

कोरोना वायरस से बुरी तरह प्रभावित भारत की राजधानी दिल्ली को अब एक और मुसीबत का सामना करना पड़ सकता है। खबर के मुताबिक दिल्ली में वायु गुणवत्ता बढ़ता ही जा रहा है और आने वाले कुछ दिनों में और ज़्यादा खराब होने की संभावना है। मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार सुबह तक दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) मीडियम कैटेगरी में रहा है लेकिन रविवार तक इनके खराब की कैटेगरी में आने की आशंका जताई जा रही है।

मालदीव ने फिर दिया भारत से दोस्ती का सबूत, पाकिस्तान को झटका

0

इस साल 2020 की शुरुआत में ही आईआईसी में मालदीव (Maldives) ने भारत का साथ देकर फिर से ये साबित कर दिया कि वह भारत का सबसे करीबी दोस्त है। और अब इसके बाद सार्क देशों (SAARC countries) की बैठक में भी पाकिस्तान के इरादों को फिर से नाकाम कर दिया है। पाकिस्तान ने फिर से सार्क विदेश मंत्रियों की बैठक में एक बार और समिट शुरू करने की बात को सामने रखा। जिस के जवाब में मालदीव (Maldives) के हस्तक्षेप के बाद इसको एक बार और रोक दिया गया है। पता चला है कि ये समिट इस्लामाबाद में 2016 में होनी थी लेकिन तब से अब तक इसको मंज़ूरी नहीं मिली है।

सोना और चांदी पर आई भारी गिरावट, एक ही हफ्ते में…

0

भारतीय जनता के लिए काफी लंबे समय के बाद एक खुशी की खबर आई है। इस कोरोना काल के दौरान सोने और चांदी दोनों ही कीमती धातुओं की क़ीमतों में भारी गिरावट आई है। बीते कई महीनों से इनकी कीमतों में कोई भारी गिरावट नहीं आई थी। लेकिन अचानक से इतनी भारी गिरावट देखने को मिली। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को मल्टी-कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का वायदा (Gold Future) भाव 238 रुपए तक गिरा। जिसके चलते ये 49,666 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया और चांदी भी लगभग 1 प्रतिशत तक गिरी और 59,018 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई है।