Home Blog Page 898

सोना और चांदी पर आई भारी गिरावट, एक ही हफ्ते में…

0

भारतीय जनता के लिए काफी लंबे समय के बाद एक खुशी की खबर आई है। इस कोरोना काल के दौरान सोने और चांदी दोनों ही कीमती धातुओं की क़ीमतों में भारी गिरावट आई है। बीते कई महीनों से इनकी कीमतों में कोई भारी गिरावट नहीं आई थी। लेकिन अचानक से इतनी भारी गिरावट देखने को मिली। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को मल्टी-कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का वायदा (Gold Future) भाव 238 रुपए तक गिरा। जिसके चलते ये 49,666 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया और चांदी भी लगभग 1 प्रतिशत तक गिरी और 59,018 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई है।

शाहीन बाग की बिल्किस दादी हुई दुनिया की सबसे प्रभावशाली हस्तियों में शामिल, कहा ‘मोदी मेरे बेटे जैसे, बुलायेंगे तो मिलने जाऊँगी..’

0

पिछले साल संसद से पास हुए नागरिकता संसोधन कानून (CAA) को लेकर पूरे भारत में काफी लंबे समय तक प्रदर्शन जारी रहा। इस दौरान सबसे ज़्यादा लोगों का ध्यान खीचने वाला प्रदर्शन दिल्ली के शाहीन बाग (Shaheen Bagh) में हुआ। इस आंदोलन ने दुनिया भर के लोगों पर असर डाला। दुनिया भर के लोग इस आंदोलन के सपोर्ट में आ गए थे। इस दौरान इस आंदोलन का सबसे बड़ा चेहरा बिल्किस दादी (Bilkis dadi) का रहा। इस आंदोलन के चलते बिल्किस दादी (Bilkis dadi) का नाम टाइम (Time) मैनजीन ने दुनिया की 100 सबसे प्रभावशाली हस्तियों में शुमार किया गया है।

बिहार में BJP कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा, बीच सड़क पर पप्पू यादव के…

0

बिहार विधानसभा चुनावों को लेकर पहले से ही प्रदेश में पार्टियों की तैयारियां तेज है। खबर मिली है कि चुनावों से पहले ही 2 पार्टियों का आपस में टकराव हो गया है। खबर के मुताबिक बिहार की राजधानी पटना में शुक्रवार के दिन बीजेपी कार्यकर्ता और पप्पू यादव की पार्टी (जन अधिकार पार्टी) के कार्यकर्ता आमने सामने आ गए। इस दौरान दोनों के बीच मारपीट भी हुई। जिसको लेकर एक वीडियो भी वायरल हुआ है।

बताया जा रहा है कि पप्पू यादव की पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केंद्र की नीतियों के विरोध करते हुए बीजेपी दफ्तर को घेरने की कोशिश की, इस बीच बीजेपी कार्यकर्ताओं ने पप्पू यादव की पार्टी के कार्यकर्ताओं की जमकर पिटाई की। खबर के अनुसार बताया जा रहा है कि संसद से पास किए गए किसान बिल के विरोध में किसानों ने 25 सितंबर यानी आज शुक्रवार के दिन ‘भारत बन्द’ का ऐलान किया था और उनके इस फैसले का समर्थन लगभग सभी पार्टियां कर रही है। इसी दौरान दोनों पार्टियों के बीच टकराव हो गया।
images 7 6
पटना में हुए दोनों पार्टियों के विवाद के वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि किस तरह बीच सड़क पर बीजेपी कार्यकर्ता एक वाहन के साथ तोड़ फोड़ कर रहे हैं। इस दौरान वाहन में मौजूद पप्पू यादव की पार्टी के कार्यकर्ता को बीजेपी का एक कार्यकर्ता लाठी से लगातार वार करता नजर आ रहा है। हालाकि इस दौरान पुलिस भी वहां मौजूद थीं। लेकिन वह कुछ ना कर सकी। कार्यकर्ता को मारने के बाद बीजेपी कार्यकर्ता पीएम मोदी ज़िंदाबाद के नारे लगाने लगे।

बिहार विधानसभा चुनाव की तारीख़ों का ऐलान, 3 चरणों में होगा मतदान

0

देश में कोरोना से संक्रमित मरीजों का आंकड़ा दिन ब दिन बढ़ता जा रहा है। इन बढ़ते मामलों के साथ दुनिया भर में सबसे अधिक प्रभावित देशों की लिस्ट में अब भारत दूसरे स्थान पर आ चुका है। ऐसे मुश्किल वक़्त में भी बिहार में विधानसभा चुनावों की तैयारी लगातार जारी है। इस बीच मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने चुनाव की तारीख़ों का भी ऐलान कर दिया है। एक प्रेस कांफ्रेंस के जरिए सुनील अरोड़ा ने बताया कि इस कोरोना काल के बीच विधानसभा चुनाव तीन चरणों में होंगे।

एंटी करप्शन ब्यूरो ने किया 70 करोड़ की अवैध संपत्ति का खुलासा, तेलंगाना के ACP के खिलाफ केस दर्ज

0

देश में करप्शन (corruption) किस तरह बढ़ रहा है इस बात की जानकारी सबको है। बहुत से बड़े अधिकारी, बड़े बिजनेसमैन, और भी बड़े लोगों को करप्शन के जुर्म में सजा हो गई है। लेकिन अब को मामला सामने आया है वो देश की सेवा करने वाली पुलिस का है। खबर के मुताबिक तेलंगाना के एक बड़े पुलिस अधिकारी पर 70 करोड़ की अवैध प्रॉपर्टी जमा करने का आरोप लगा है और बताया जा रहा है कि ये आरोप एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने लगाया है।

किसान बिल पर बोले कृषि मंत्री, ‘MSP ख़त्म नहीं होगी पर क़ानून का हिस्सा नहीं’

0

किसान बिल (Farm Bill) के संसद से पास होने के बाद से लगातार इसका विरोध जारी है। बहुत से राज्यों में इसके खिलाफ विरोध प्रदर्शन भी जारी है। ऐसे में पंजाब और हरियाणा के किसानों ने 3 दिनों का रेल रोको आंदोलन भी शुरू कर दिया है। जिसको देख अब कृषि मंत्री ने विपक्षी पार्टियों पर लोगों में भ्रम फैलाने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि इस बिल से MSP पर कोई असर नहीं पड़ेगा। MSP जारी रहेगा। पंजाब में कांग्रेस के साथ शिरोमणि अकाली दल (SAD) ने इस बिल को किसान विरोधी बताया। जिसके बाद अब कृषि मंत्री ने कांग्रेस के ऊपर निशाना साधा।

कोरोना संकट के बीच आई राहत भारी खबर, पिछले पांच दिनों में हुआ…

0

कोरोनावायरस का संक्रमण लगातार और तेज़ी के साथ बढ़ता जा रहा है। पूरी दुनिया में सबसे अधिक प्रभावित देशों की लिस्ट में भारत ने दूसरा स्थान हासिल कर रखा है। वहीं अमेरिका इस लिस्ट में पहले स्थान पर है। देश में लगातार बढ़ते संकट से सभी लोग परेशान हैं। भारत में अब तक कोरोनावायरस से संक्रमित लोगों की तादाद 57 लाख से ज़्यादा पहुंच चुकीं है। बीते 24 घंटों में भी इस वायरस ने रिकॉर्ड तोड़ा। खबर के मुताबिक बीते 24 घंटों में भारत में 87 हजार के करीब मामले सामने आए है।

बिहार के DGP ने अपने रिटायर होने पर दिया बयान, कहा ‘सुशांत सिंह मामले से…’

0

बिहार में चुनावी राजनीति जारी है। ऐसे में चुनावों से पहले ही बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे (DGP Gupteshwar pandey) का रिटायरमेंट हो गया है। ऐसा माना जा रहा है कि अपने पद से रिटायर होने के बाद वह अब चुनावी पार्टियों का हिस्सा बनना चाहते है यानी इस बार विधानसभा इलेक्शन लड़ना चाहते हैं। खबर के मुताबिक वह इस साल होने वाले बिहार विधानसभा इलेक्शन (Bihar election 2020) में जनता दल यूनाइटेड (JDU) की ओर से टिकट पाकर इलेक्शन में खड़े हो सकते हैं। इस बीच उन्होंने कहा कि बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में उनके रिटायरमेंट से कोई मतलब नहीं है।

उत्तराखंड सरकार ने टूरिस्टों की सुविधा के लिए आसान किया नियम…

0

कोरोनावायरस के इस दौर में उत्तराखंड सरकार द्वारा बहुत से फैसले लिए गए थे, जिससे कोरोना संक्रमण पर रोक लगाई जा सके। हाल ही में सरकार द्वारा बहुत ही अहम कदम उठाया गया था। बता दें कि राज्य में आने वाले सभी लोगों को कोरोना जांच करवाना जरूरी कर दिया गया था। बिना जांच किसी को भी बॉर्डर क्रॉस करने की अनुमति नहीं थी। लेकिन फिर इस नियम को ख़त्म कर दिया गया। हालाकि इसको ख़त्म करने के बाद भी सरकार ने पर्यटक के लिए बॉर्डर पर कोरोना की नेगेटिव रिपोर्ट दिखाने को कहा और साथ ही पर्यटकों के लिए होटल या होम स्टे में कम से कम दो रात स्टे की शर्त रखी गई थी।

मोदी सरकार के फैसले पर RSS का भी विरोध, लेबर कोड को लेकर…

0

भाजपा के वैचारिक संगठन माने जाने वाले आरएसएस और मोदी सरकार में कुछ असहमतियां देखने को मिल रही हैं। आरएसएस का संगठन भारतीय मज़दूर संघ ने लेबर कोड को लेकर अपना विरोध जताया है। सरकार ने मंगलवार के दिन 3 नए लेबर कोड बिल पेश किए जिसको लेकर अब विवाद छिड़ गया है। इसका विरोध करते हुए भारतीय मजदूर संघ (BMS) ने अपनी बात आगे रखी। उन्होंने कहा कि लोकसभा द्वारा पास किए गए इन बिलों का हम विरोध करते हैं।