Home Blog Page 863

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष भी कोरोना की चपेट में, कार्यालय के कई और लोग भी..

0

कोरोना वायरस का कहर पूरे देश में जारी है। लगभग सभी राज्य इससे प्रभावित हो चुके हैं। सबसे अधिक प्रभावित होने वाला राज्य महाराष्ट्र है। जहां इस संक्रमण के मामले 11 लाख के करीब पहुंच चुके हैं। वहीं राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली भी कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में पीछे नहीं है। दिल्ली पूरे देश में सबसे अधिक संक्रमित होने वाले राज्यों में छटे स्थान पर है। दिल्ली में कोरोना वायरस से संक्रमित होने वालों की तादाद 2 लाख 26 हजार से अधिक पहुंच चुकी है। अब खबर है कि दिल्ली के बीजेपी अध्यक्ष आदेश गुप्ता (Aadesh Gupta) को भी कोरोना संक्रमित पाया गया है।

बॉलीवुड अभिनेता ने अपनी पत्नी को दिया तलाक, कुत्तों की लड़ाई से…

0

अपनी ज़िन्दगी में आपने बहुत से लोगों को बिछड़ता देखा होगा। बहुत सी जोड़ी टूटती देखी होंगी। बहुत से बॉलीवुड सितारे और जानी मानी हस्तियां हैं जिन्होंने किसी वजह से अपने पार्टनर से तलाक़ लिया है। लेकिन इस बॉलीवुड अभिनेता का ऐसा तलाक़ सामने आया जिसके बारे में सुनकर आप लोग हैरान हो जाएंगे। बता दें कि बॉलीवुड के अभिनेता और मध्य प्रदेश कांग्रेस के नेता अजय सिंह के बेटे अरुणोदय सिंह (Actor Arunoday Singh) ने अपनी पत्नी से तलाक ले लिया है। ये मामला जबलपुर हाईकोर्ट (Jabalpur High Court) तक पहुंच चुका है। दोनों के बीच का ये झगड़ा डॉगी की वजह से शुरू हुआ और अब यहां तक पहुंच चुका है।

बिहार चुनाव से पहले PM मोदी ने राज्य के लिए किया 7 परियोजनाओं का एलान..

0

बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar election) से पहले ही भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बिहार की हालात को सुधारने के लिए परियोजनाओं का ऐलान किया था। अब खबर है कि पीएम मोदी ने डिजिटल कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 7 परियोजनाओं की बुनियाद रखी है और इनका उद्घाटन किया है। बताया जा रहा है कि इन 7 परियोजनाओं में से चार जल आपूर्ति, दो सीवरेज ट्रीटमेंट और एक रिवरफ्रंट डेवलपमेंट से संबंधित हैं। परियोजनाओं की नींव रखते हुए पीएम मोदी ने कहा कि “आज का ये कार्यक्रम, एक विशेष दिन पर हो रहा है। आज हम अभियंता दिवस मनाते हैं। ये दिन देश के महान इंजीनियर एम विश्वेश्वरैया जी की जन्म-जयंती का है, उन्हीं की स्मृति को समर्पित है। हमारे भारतीय इंजीनियरों ने हमारे देश के निर्माण में और दुनिया के निर्माण में भी अभूतपूर्व योगदान किया है। चाहे काम को लेकर समर्पण हो, या बारीक नज़र, भारतीय इंजीनियरों की दुनिया में एक अलग ही पहचान है। हमें गर्व है कि हमारे इंजीनियर देश के विकास को मजबूती से आगे बढ़ा रहे हैं।”

इस मुस्लिम देश ने रखी मास्क ना पहनने वालों के लिए अनोखी सजा, नहीं पहना तो कब्रिस्तान में…

0

दुनिया भर में कोरोना वायरस का कहर लगातार जारी है और दिन ब दिन इसके मरीजों की तादाद बढ़ती जा रही है। वहीं बढ़ती तादाद के साथ लोगों के दिल से इसका खौफ भी निकलने लगा है, जिसके कारण अब लोग इसको सिर्फ एक साधारण वायरस समझ बैठे हैं। ऐसे में बहुत से लोग नियमों का पालन भी नहीं कर रहे। जिसके चलते अलग अलग जगहों पर नियम का उल्लंघन करने वाले को तरह तरह की सजा दी जा रही हैं। कहीं उल्लंघन करने वालों से जुर्माना लिया जा रहा है तो कहीं कुछ और सजा दी जा रही है। ऐसे में इंडोनेशिया (Indonesia) में इन नियमों का उल्लंघन करने वालों के लिए एक नई सजा का ऐलान किया है।

मोहम्मद रफी की आवाज़ में गाया गाना तो वीडियो हुआ वायरल, लोग बोले…

0

सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफार्म है जहां लोग अपने टैलेंट की बुनियाद पर एक बड़ा मुकाम हासिल कर लेते हैं। साथ ही इसके जरिए बहुत सी हस्तियां मिट्टी में भी मिल चुकी हैं। यहां से जिसका टैलेंट लोगों का दिल छू गया वो किसी स्टार से कम नहीं होता। बता दें कि इसी प्लेटफार्म से अब एक और शख्स उठ चुका है जिसको लोग ‘छोटा रफी’ कह कर पुकार रहे हैं। बता दें कि यह शख्स सोशल मीडिया पर पूरी तरह से छाया हुआ है। इसकी वीडियो लगातार वायरल हो रही हैं। कोझिकोड में रहना वाले इस शख्स की आवाज़ बॉलीवुड के जाने माने सिंगर मोहम्मद रफी जैसी है।

UP की योगी सरकार ने बनाई एक स्पेशल फोर्स, बिना किसी आदेश, वारंट कर सकतें हैं…

0

उत्तर प्रदेश में लोगों और जगहों की सुरक्षा के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक नई और शक्तिशाली सेना का गठन किया है। बता दें कि इस नई फोर्स को बहुत शक्ति दी जाएगी। जिससे वह बिना किसी वारंट या ऑफिशियल नोटिस के किसी को भी गिरफ्तार कर सकते हैं और साथ ही तलाशी भी के सकते हैं। बताया जा रहा है कि इनकी पावर CISF जैसी होगी। वह कोई भी एक्शन बिना परमिशन ले सकते हैं। राज्य सरकार ने इस बात की जानकारी रविवार को अपने ट्विटर अकाउंट से दी।

मानसून सत्र शुरू होने से पहले ही PM मोदी ने किया संबोधित, कहा ‘पूरा देश जवानों के…’

0

कोरोना वायरस के कारण देश भर में लॉक डाउन लग गया था जिसके बाद अनलॉक की प्रतिक्रिया के साथ लगभग सभी काम होने लगे। अनलॉक की प्रतिक्रिया के चलते इस महामारी के बीच भी काम चालू किए जा चुके हैं। इसी बीच खबर है कि सोमवार यानी आज संसद का मानसून सत्र भी शुरू होने जा रहा है। बता दें कि यह सत्र अक्टूबर की शुरुआत तक चलेगा। दिनों सदनों के बैठने का इंतजाम भी अलग अलग किया गया है और ज़्यादातर काम डिजिटल तरह से ही होने की संभावना है। वहीं बता दें कि अब सत्र शनिवार और रविवार को भी चलेगा। साथ ही सभी सांसदों और कर्मचारियों को बिना कोरोना टेस्ट के शामिल होने की अनुमति नहीं होगी। टेस्ट करवाना सभी के लिए अनिवार्य है।

उत्तराखंड के इस IAS अफसर को मिला प्रधानमंत्री कार्यालय में नया पद, अगले 3 हफ्तों में…

0

जहां कोरोना वायरस लोगों के लिए मुसीबत का सबब बना हुआ है वहीं कुछ लोगों को इस दौरान सुख नसीब हुआ। बहुत से लोग ऐसे हैं जो इस मुश्किल घड़ी में अपना काम काज से हाथ धो बैठे है तो वहीं कुछ लोग ऐसे है जिनका इस दौरान प्रोमोशन हुआ। इससे है जुड़ी एक खबर सामने आई है। खबर के मुताबिक उत्तराखंड के आईएएस अफसर और टिहरी के जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल को एक नई ज़िम्मेदारी संभलने के लिए प्रधानमंत्री कार्यालय ने बुला लिया गया है।

बढ़ते कोरोना संकट को देख राज्य सरकार का बड़ा फैसला, बिना जांच नहीं मिलेगी…

0

उत्तराखंड में बढ़ते कोरोना संकट के बीच सरकार जनता को इससे बचने के लिए तरह तरह के फैसले ले रही है। ऐसे में खबर है इस संकट से बचने के लिए उत्तराखंड सरकार ने कुछ कड़े कदम उठाए हैं। इन क़दमों के चलते उत्तराखंड में दूसरे राज्यों से आने वाले सभी लोगों को कोरोना की एंटीजन जांच करवाना लाज़मी है। बिना जांच किसी को भी राज्य में दाखिल होने की इजाज़त नहीं दी जाएगी। खबर के मुताबिक ये भी बताया जा रहा है कि इस जांच के लिए लोगों को 800 से 850 रुपए का खर्चा भी करना पड़ेगा। हालाकि आरटीपीसीआर टेस्ट 2400 रुपए में ही होंगे।

कोरोना से संक्रमित रघुवंश प्रसाद का हुआ निधन, RJD सुप्रीमो लालू बोले ‘परसों ही तो…’

0

बिहार में कोरोना संकट बढ़ता ही जा रहा है। इस बढ़ते संकट का शिकार राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के बड़े नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद हो गए थे। जिसके कारण उनको दिल्ली के एम्स (AIIMS) में भर्ती करवाया गया था। अस्पताल में भर्ती रघुवंश प्रसाद के तबियत अचानक बिगड़ गई जिसके बाद उनको अस्पताल के वेंटिलेटर पर रखा गया। जिसके बाद खबर आई है कि आज उनका निधन हो गया। जिसके चलते पार्टी के सुप्रीमो लालू यादव बहुत ज़्यादा दुखी हैं। उनके निधन को लेकर उन्होंने एक ट्वीट किया है। जिसमें वो लिखते हैं कि “प्रिय रघुवंश बाबू! ये आपने क्या किया? मैनें परसों ही आपसे कहा था आप कहीं नहीं जा रहे है लेकिन आप इतनी दूर चले गए। नि:शब्द हूँ. दुःखी हूँ। बहुत याद आएँगे।”