दुनिया भर में टेक्नोलॉजी बढ़ती जा रही है। इंसान का काम आसान करने के लिए अलग अलग और तरह तरह की मशीनें इजात हो रही हैं। भले ही इससे इंसान का काम आसान होता है लेकिन साथ ही इससे काफी नुक़सान भी होते हैं। इस समय पूरे देश में सबसे बड़ा मुद्दा प्रदूषण का है। खासतौर पर वायु प्रदूषण (Air Pollution) को लेकर देश में अक्सर बहस छिड़ी रहती है। इसके बढ़ने का ज़िम्मेदार सबसे ज़्यादा सड़कों पर चल रही गाड़ियों को ठहराया जाता है। ऐसे में इसके सुधार के लिए काफी तरीके ढूंढे जाते हैं।
CBI के हाथों में पहुंचा हाथरस केस, अपराधी के खिलाफ FIR दर्ज
हाथरस गैंगरेप के मामले में बहुत सी बातें सामने आ रही हैं। बताया जा रहा है कि इस मामले की जांच अभी तक एसआईटी कर रही थी। लेकिन अब मामला पेचीदा होता जा रहा है। जिसके चलते केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने इस मामले को अपने हाथ में ले लिया है और अब शुरुआत से मामले की जांच की जा रही है। इस बीच खबर ये भी है कि इस मामले CBI ने गैंगरेप की एफआईआर (FIR) भी दर्ज कर ली है और फिलहाल एफआईआर में आरोपियों के नाम में केवल आरोपी संदीप कुमार का ही नाम है।
डॉ सुरेंद्र कपूर की प्रेममयी स्मृति में भक्ति संगीत का उत्सव
डीआरएसके व तथास्तु प्रोडक्शंस के संयुक्त तत्वावधान में स्वर्गीय डॉ सुरेंद्र कपूर की पुण्यतिथि पर उनको श्रृद्धांजलि अर्पित करने के उद्देश्य से भक्ती की आवाज 2020 लाइव म्यूजिक चैरिटी इवेंट का आयोजन दिनांक 10 अक्टूबर 2020 को रात 8 बजे तथास्तु प्रोडक्शन्स यू ट्यूब चैनल व भजन मेस्ट्रो फेसबुक पेज पर लाइव स्ट्रीमिंग द्वारा किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध भजन सम्राट पद्मश्री अनूप जलोटा, गायिका संजीवनी भेलांडे व गायक शान द्वारा उनकी मधुर आवाज में भक्ति सुमन अर्पित किये जाएंगे।
कोर्ट के फैसले के बाद RJD को मिला बड़ा झटका, पहली बार लालू नहीं कर सकेंगे…
बिहार विधानसभा चुनावों की तारीख जैसे जैसे पास आती जा रही है वैसे ही सभी पार्टियों में हलचल भी बढ़ती जा रही है। लेकिन इस समय सबसे मुश्किल दौर से राष्ट्रीय जनता दल (RJD) गुजर रही है। बता दें कि राजद के कार्यकर्ताओं के लिए बहुत बुरी खबर सामने आई है। जिसके चलते सबका मानना है कि इस विधानसभा चुनाव में लालू यादव प्रचार अभियान में मौजूद नहीं हो सकेंगे। जिसके चलते पार्टी और चुनाव की सारी ज़िम्मेदारी उनके छोटे बेटे तेजस्वी यादव संभालेंगे।
UGC ने भारत में चल रही 24 फर्जी यूनिवर्सिटीज का किया पर्दाफाश, कहा ‘छात्रों को डिग्री…’
इंडिया की 24 यूनिवर्सिटीज को यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (UGC) द्वारा गैर मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटीज यानी फर्जी यूनिवर्सिटीज घोषित कर दिया गया है। जिसके चलते UGC का कहना है कि इन यूनिवर्सिटीज के छात्रों को डिग्री देने के लिए उनके पास कोई इंतजाम नहीं है और ना उनके पास पावर है कि वह इन छात्राें को डिग्री दें सकें। UGC ने बताया कि यह सभी 24 यूनिवर्सिटी UGC अधिनियम के खिलाफ काम कर रही हैं।
इन यूनिवर्सिटीज का ज़िक्र करते हुए यूजीसी ने कहा कि हिंदुस्तान में ऐसी 24 यूनिवर्सिटीज हैं। जिसमें से 8 यूनिवर्सिटीज उत्तर प्रदेश की हैं तो वहीं 7 दिल्ली की हैं। UGC द्वारा जारी लिस्ट में यूपी में आने वाली फर्जी यूनिवर्सिटीज में प्रयागराज की महिला ग्राम विद्यापीठ / विवि, गांधी हिन्दी विद्यापीठ, कानपुर की नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ इलेक्ट्रो कॉम्प्लेक्स होम्योपैथी, मथुरा की उत्तर प्रदेश विश्वविद्यालय और अलीगढ़ की नेताजी सुभाष चंद्र बोस यूनिवर्सिटी (ओपन यूनिवर्सिटी) भी शामिल है।

वहीं आपको बता दें कि दिल्ली और उत्तर प्रदेश के साथ साथ ओडिशा और पश्चिम बंगाल में 2 फर्जी यूनिवर्सिटीज हैं. जबकि कर्नाटक, केरल, महाराष्ट्र, पुडुचेरी और आंध्र प्रदेश में एक-एक है। UGC का कहना है कि “यूनिवर्सिटीज केवल तभी डिग्री दे सकती है। जब यूनिवर्सिटी केंद्रीय, राज्य / प्रांतीय अधिनियम के तहत या किसी संस्था द्वारा, जो एक डीम्ड-टू-बी के तहत स्थापित की जाती है।” साथ की UGC ने अपने बयान में ये भी कहा कि “छात्रों और सार्वजनिक लोगों को सूचित किया जाता है कि 24 स्वघोषित गैर मान्यता प्राप्त संस्थान यूजीसी अधिनियम के उल्लंघन में काम कर रहे हैं, जिन्हें फर्जी यूनिवर्सिटीज घोषित किया गया है और इन्हें कोई भी डिग्री प्रदान करने का अधिकार नहीं है।”
बीजेपी कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने किया लाठी चार्ज, ममता बनर्जी के…
पश्चिम बंगाल में बीजेपी कार्यकर्ताओं की हत्या को लेकर काफी हंगामा हो रहा है। ऐसे में हजारों की तादाद में लोग सड़कों पर उतर आए हैं और कार्यकर्ताओं की हत्या के विरोध में प्रदर्शन कर रहे हैं। इस दौरान खबर मिली है कि इस प्रदर्शन के प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने अपनी ताकत का इस्तेमाल कर उनको रोक दिया गया है। खबर के मुताबिक उनके ऊपर लाठी चार्ज भी किया गया है और साथ ही आंसू गैस और वाटर केनन का भी इस्तेमाल किया गया है।
हाथरस गैंगरेप के मुख्य आरोपी ने लिखा यूपी पुलिस को पत्र, कहा ‘घरवाले हैं मौत के ज़िम्मेदार…’
उत्तर प्रदेश के हाथरस ज़िले में हुए गैंग रेप को लेकर अब काफी बातें सामने आ रही है। हर अगले दिन एक नई बात का ज़िक्र हो रहा है। अब खबर है कि इस मामले के मुख्य आरोपी संदीप ठाकुर (Sandeep Thakur) ने अलीगढ़ जेल से उत्तर प्रदेश पुलिस को एक चिट्ठी लिखी है। जिसमें वह अपने ऊपर लगे आरोपों को गलत बता रहे हैं और अपने साथ साथ बाकी 3 आरोपियों के लिए इंसाफ की मांग कर रहे हैं। यूपी पुलिस को लिखी इस चिट्ठी में उन्होंने लिखा कि वह बेकसूर हैं। उनके ऊपर गलत आरोप लगाकर उनको फंसाया जा रहा है।
कोरोना से ठीक हो चुके कांग्रेसी विधायक की मौ’त
कोरोनावायरस के बढ़ते मामलों के साथ साथ देश भर में इस वायरस से ही रहीं मौतों का आंकड़ा भी बढ़ता जा रहा है। ताज़े आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटों में पूरे देश भर में 986 मौतें हुई हैं। इस बीच राजस्थान से भी एक दुखद खबर आई है। मिली जानकारी के मुताबिक राजस्थान के कांग्रेस विधायक कैलाश चंद्र त्रिवेदी की गुड़गांव के एक अस्पताल में मौत हो गई। खबर ये भी है कि कुछ समय पहले वो कोरोनावायरस से संक्रमित पाए गए थे।
भारत में लगातार कोरोना के मरीजों में हो रहा है इजाफा, बीते 24 घंटो में 986 मौतें
देश भर में कोरोनावायरस का संकट बढ़ता ही जा रहा है। जिसके चलते अब दुनिया के सबसे ज़्यादा प्रभावित देशों में भारत दूसरे नंबर पर है। भारत में रोज़ाना हजारों की तादाद में संक्रमित लोगों की पुष्टि हो रही है। जिसके चलते ये आंकड़ा 67 लाख से भी अधिक हो गया है। खबर में मुताबिक देश में बीते 24 घंटों में 72,049 नए मामले सामने आए हैं। जिसके चलते देश भर में इस वायरस से संक्रमित लोगों का कुल आंकड़ा बढ़कर 67 लाख 57 हजार 131 हो गया है।
जल्द ही शादी करने वाली हैं साउथ की यह मशहूर एक्ट्रेस, सोशल मीडिया पर दी जानकारी
साउथ इंडियन फिल्मों में अपनी अलग पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस काजल अग्रवाल (Kajal Agarwal) ने बॉलीवुड में भी तहलका मचा रखा है। फिल्म सिंघम (Singham) के बाद से तो वह और सुर्खियों में आ गई और बॉलीवुड में भी नाम कमा लिया। खबर है कि एक्ट्रेस काजल अग्रवाल (Kajal Agarwal) जल्दी ही शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। इस बात की जानकारी खुद एक्ट्रेस ने एक पोस्ट शेयर कर के दी है। इस महीने की 30 तारीख को वह गौतम किचलू के साथ शादी के बंधन में बंध जाएंगी।

















