भारत में लगातार कोरोना के मरीजों में हो रहा है इजाफा, बीते 24 घंटो में 986 मौतें

0
177

देश भर में कोरोनावायरस का संकट बढ़ता ही जा रहा है। जिसके चलते अब दुनिया के सबसे ज़्यादा प्रभावित देशों में भारत दूसरे नंबर पर है। भारत में रोज़ाना हजारों की तादाद में संक्रमित लोगों की पुष्टि हो रही है। जिसके चलते ये आंकड़ा 67 लाख से भी अधिक हो गया है। खबर में मुताबिक देश में बीते 24 घंटों में 72,049 नए मामले सामने आए हैं। जिसके चलते देश भर में इस वायरस से संक्रमित लोगों का कुल आंकड़ा बढ़कर  67 लाख 57 हजार 131 हो गया है।

साथ ही खबर ये भी है कि इस दौरान देश भर में 986 मरीजों की मौत भी हुई है। जिसके साथ इससे मरने वालों की संख्या ने भी इजाफा हुआ और मरने वाले लोगों का आंकड़ा 1, लाख 4 हजार 555 हो गया। इसके अलावा बीते 24 घंटों में 82,203 मरीजों ने इस वायरस को मात भी दी और सही होकर अपने घर रवाना हो गए। जिसके बाद अब भारत में इस वायरस को मात देने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 57 लाख को भी पार कर गया और अब देश में कोरोना की रिकवरी रेट भी बढ़कर 85.01% तक पहुंच गया है।

बताया जा रहा है कि दुनिया भर में अमेरिका के बाद सबसे अधिक संक्रमित देश के साथ ही भारत सबसे ज्यादा टेस्ट करने वाला देश भी बन गया है। ताज़ा आंकड़ों के मुताबिक देश में बीते 24 घंटों में 11,99,857 लोगों के टेस्ट करवाए जा चुके हैं। जिसके से 72,049 लोगों को कोरोना संक्रमित पाया गया। देश में संक्रमण को देखते हुए अब तक 8,22,71,654 सैंपल की जांच हो चुकी है और आगे भी जारी है। इस बीच WHO ने भी कहा था कि “अभी अगले 10 महीनों तक इस वायरस का संकट खत्म होने के कोई संकेत नहीं हैं।” उनका दावा है कि दुनिया भर में हर 10 में से एक व्यक्ति को कोरोना संक्रमण है।