Home Blog Page 854

‘बाबा का ढाबा’ के मालिक ने यूट्यूबर गौरव वासन पर लगाया आरोप, कहा ‘डोनेशन के पैसों में…’

0

देश की राजधानी दिल्ली के मालवीय नगर में एक ‘बाबा का ढाबा'(Baba ka Dhaba) नाम का भोजनालय है। जो लॉक डाउन के कारण ठप पड़ गया था। जिसको देख इंस्टाग्राम इनफ्लुएंसर व यूट्यूबर गौरव वासन (Gaurav Wasan) ने उस ढाबे के मालिक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया। जिसमें उन्होंने लॉकडाउन के दौरान दुकान (Baba Ka Dhaba) न चल पाने से आर्थिक तंगी को लेकर अपनी व्यथा बताई थी। ये वीडियो इतना वायरल हुआ के रातों रात बाबा का ढाबा मशहूर हो गया।

दुनिया भर में फिर बढ़ रहा है COVID, बढ़ते संकट को देख ब्रिटेन सरकार ने फिर लगाया लॉक डाउन

0

कोरोना संकट धीरे धीरे दुनिया भर में कम होता जा रहा था। दुनिया भर में संक्रमितों की संख्या कम होती जा रही थी। जिसके चलते ज़्यादातर देशों में लॉक डाउन हटा दिया गया था और नॉर्मल ज़िन्दगी शुरू हो गई थी। हालाकि कुछ देश ऐसे भी थे जहां इस वायरस ने लगातार अपना कहर बरसाया है। अब खबर है कि ये वायरस दुबारा से बढ़ता जा रहा है। जिसके चलते फिर से देशों में लॉक डाउन लगवाया जा रहा है। पहले खबर थी कि फ्रांस में बढ़ते कोरोना संकट के कारण लॉक डाउन लगा दिया गया है और अब खबर है कि ब्रिटेन सरकार ने भी अब लॉक डाउन लगा दिया है।

चुनाव के दौरान PM मोदी ने किया विपक्ष पर हमला, कहा ‘चुनाव आते ही रटते हैं गरीब गरीब गरीब..’

0

बिहार विधानसभा चुनावों को लेकर लगातार हलचल जारी है। इस बार पीएम मोदी ने खुद रविवार को समस्तीपुर में बिहार चुनाव में NDA के प्रचार के लिए जनसभा को संबोधित किया और लगातार विपक्ष पर हमला बोला। उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि “एक तऱफ लोकतंत्र के लिए समर्पित एनडीए गठबंधन है तो दूसरी तरफ पारिवारिक गठबंधन है। उन्होंने कहा कि कोरोना की बंदिशों के बीच भी इतनी भारी संख्या में लोगों का आना और उत्साह साफ-साफ बता रहा है कि नतीजे क्या होने वाले हैं। यहां हर कोने में विजय का विश्वास है, उमंग है, उत्साह है और बिहार के उज्ज्वल भविष्य का संकल्प मैं देख रहा हूं। आज अगर हर आंकलन, हर सर्वे NDA की जीत का दावा कर रहा है तो उसके पीछे ठोस और मजबूत कारण है।”

PM मोदी पर शत्रुघ्न सिन्हा का तीखा वार, बोले धरती पर दो लोगों को ढूंढ़ना असंभव है…

0

बॉलीवुड के अभिनेता और कांग्रेस पार्टी नेता शत्रुघ्न सिन्हा (Shatrughan Sinha) ने अपनी एक्टिंग के साथ साथ राजनीति से भी लोगों में अपनी अलग पहचान बनाई है। हालाकि कांग्रेस में शामिल होने से पहले वह बीजेपी में थे जिसके बाद साल 2019 में मतभेदों होने के कारण उन्होंने पार्टी को छोड़ दिया और कांग्रेस में शामिल हो गए। गौरतलब है कि साल 2019 में हुए लोकसभा चुनावों में वह कांग्रेस के टिकट पर पटना से चुनाव लड़े। हालाकि उन्हें जीत हासिल नहीं हो सकी। अब खबर है कि उन्होंने अपने मजाकिया अंदाज में भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर तीखा हमला किया है।

नीतीश ने कहा विपक्ष को झूठा, “वो अपने बजट का पैसा भी…”

0

बिहार चुनाव में पहले से ही गर्मा गर्मी है। साथ ही इस दौरान सभी पार्टियों द्वारा की गई बातों को निशाना बना कर एक दूसरे पर हमला कर रहे हैं। गौरतलब है कि बिहार में हमेशा से ही नौकरी का मुद्दा सबसे एहम रहा है। इस बार भी चुनाव में सबसे बड़ा मुद्दा नौकरी का है। बता दें कि विपक्षी और महागठबंधन की सभी पार्टियों द्वारा 10 लाख नौकरियां देने का वादा किया गया है। जिसको लेकर नीतीश ने उनको निशाना बनाया है। उनके ऊपर हमला बोलते हुए नीतीश ने कहा कि विपक्ष का ये वादा सिर्फ एक झूठ है।

देर रात तक वेब सीरीज देखने का शौक़ रखने वाले इस युवक ने बचाई 75 लोगों की जान

0

महाराष्ट्र के मुंबई के पास स्थित एक शहर में देर रात एक 2 मंजिला इमारत गिर गई। मिली जानकारी के मुताबिक उस बिल्डिंग में करीब 75 लोग मौजूद थे। चौंकाने वाली बात तो यह है कि बिल्डिंग में मौजूद सभी लोग सही सलामत हैं और ये करिश्मा देर रात तक वेब सीरीज देखने की आदत रखने वाले एक शख्स की बदौलत हुआ। खबर के मुताबिक मुंबई के पास स्थित डोम्बिवली (Dombivli) में ये हादसा पेश आया। लेकिन 18 साल के युवक कुणाल मोहिते की देर रात तक जागने की आदत की वजह से वह 75 लोगों की जान बचाने में सफल रहे।

लॉन्च हुआ whatsapp जैसी खूबियों वाला ऐप SAI, इसमें कर सकते हैं…

0

हाल ही में भारत और चीन के जवानों के बीच हुए मुठभेड़ के बाद भारत सरकार द्वारा चीन में बनाए प्रोडक्ट्स को बायकॉट करने का ऐलान किया गया था। साथ ही भारत सरकार ने बहुत से चीनी एप्लिकेशन को भी भारत में बैन कर दिया गया था। जिससे चीन को काफी भारी नुक़सान हुआ। इन ऐप्स में टिकटोक (TIKTOK) भी शामिल था। इस दौरान पीएम मोदी ने ‘आत्मनिर्भर भारत’ अभियान की शुरुआत करने को कहा। जिसके चलते उन्होंने भारतीय इंजीनियर्स से खुद के ऐप्स बनने की अपील की।

मुकेश खन्ना ने दिया महिलाओं को लेकर विवादित बयान, “जो मर्द करता है वो औरत…”

0

बच्चे, बुज़ुर्ग और सभी के पसंदीदा शो ‘शक्तिमान’ से लोगों के दिलों को जीतने वाले एक्टर मुकेश खन्ना (Mukesh Khanna) अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं। वह इस तरह के बयान देते हैं जिससे लोग उनकी ओर ना चाहते हुए भी खींचे चले जाते हैं। हमेशा की तरह इस बार भी वह अपने विवादित बयान को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। हालाकि उनका ये बयान काफी पुराना है लेकिन इस समय सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। उन्होंने इस बयान में वह महिलाओं और मीटू पर विवादित टिप्पणी देते नजर आ रहे हैं।

दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला, डीटीसी बसों में अब कर सकेंगे सीमित संख्या से ज़्यादा लोग सफर

0

देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना संक्रमण तेज़ी के साथ बढ़ रहा है। ऐसे में अब त्योहार भी करीब हैं। जिसको देखते हुए दिल्ली सरकार ने लोगों को थोड़ी राहत देने के लिए एक फैसला लिया है। जिसके चलते डीटीसी बसों में 20 यात्रियों की सीमा को अब खत्‍म कर दिया गया है। साथ ही बस में मौजूद सभी सीटों पर यात्रियों को सफर करने की अनुमति भी दे दी गई है। लेकिन इसके साथ ही सरकार ने कुछ नियम भी लागू किए। बस में सफर करने वाले हर एक यात्री का मास्क पहनना अनिवार्य है। बिना मास्क किसी को भी यात्रा की अनुमति नहीं है।

नियमों का उल्लंघन करने वालों के लिए BMC लाया अनोखा कानून, जुर्माना देने से किया इंकार तो…

0

देश भर में कोरोनावायरस का संकट लगातार बढ़ता जा रहा है। ऐसे में सभी राज्यों की सरकार परेशानियों से घिरी हुई है और इन परेशानियों में और ज़्यादा इजाफा लोगों के नियमों के पालन ना करने की वजह से हो रहा हैं। कोरोनावायरस जितना ज़्यादा बढ़ रहा है। उतना ही इसका डर लोगों के मन से निकलता का रहा है। जिसकी वजह से बहुत से लोग अब नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। कहीं लोग एक दूसरे से सोशल डिस्टेसिंग का पालन नहीं कर रहे हैं तो कहीं बिना मास्क लोग इधर उधर घूम रहे हैं।