Home Blog Page 714

उत्तराखंड: बिना परमिशन छितकुल पास गए ट्रेकर, एक की मौत, दो घायल

0

उत्तरकाशी: छितकुल पास जा रहे पश्चिम बंगाल के तीन ट्रेकरों के साथ हादसा हो गया। इस हादसे में एक ट्रैकर की मौत हो गई। जबकि दो गंभीर घायल हैं। इनके साथ मोरी तहसील के लिवाड़ी गांव के 6 पोरटर भी थे, जिनके रेस्क्यू के लिए आज ITBP की टीम खिमलोग पास के लिए निकलेगी।

एक सितंबर को तहसील मोरी अन्तर्गत ग्राम लिवाड़ी गांव 3 ट्रेकर (टूरिस्ट) पश्चिम बंगाल के और 6 पोटर ग्राम लिवाड़ी/जखोल गांव के खिमलोग के पास से होते हुये छितकुल के लिए बिना परमिशन के रवाना हुये थे।

तीन सितंबर लगभग 4 बजे रोपिंग करते हुये खिमलोग पास मे ट्रेकिंग दल के एक ट्रेकर की मौत हो गई, जबकि 2 ट्रेकर घायल हो गए। DDMA किन्नौर ने बताया कि सभी पोर्टर सुरक्षित हैं।

3 पोटर छितकुल पहुंच चुके हैं। 3 अन्य पोरटर जो घायल और एक मृतक ट्रेकर के साथ खिमलोग के पास ही रुके हैं। आज ITBP की टीम रेस्क्यू अभियान शुरू लेगी।

उत्तराखंड: UKSSSC पेपर लीक मामले में सादिक मूसा का गुर्गा गिरफ्तार, लाखों बरामद

0

देहरादून: पेपर लीक में अब तक कुल 92 लाख कैश बरामद किए गए। साथ ही पूर्व में गिरफ्तार अभियुक्तगणों की करोड़ों की अवैध संपत्ति का भी पता लगाया गया।दर्जनों बैंक अकाउंट को फ्रिज भी किया जा चुका है।

एसटीएफ उत्तराखंड द्वारा उत्तर प्रदेश के नकल माफियों के अहम साथी को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है।

पुख्ता साक्ष्य और टेक्निकल एविडेंस के आधार पर अभियुक्त संपन्न राव को एसटीएफ द्वारा गोमतीनगर लखनऊ से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त मूल रूप से गाजीपुर उत्तर प्रदेश का निवासी है और नकल सरगना सादिक मूसा का साथी है।

अभियुक्त द्वारा परीक्षा से पहले अन्य अभियुक्त के साथ परीक्षा से पहले हरद्वानी में आकर रुकना और पेपर लीक करने में अहम भूमिका पाई गई है।

एसटीएफ उत्तराखंड द्वारा अभियुक्त संपन्न से परीक्षा लीक प्रकरण से प्राप्त 3.80 लाख भी बरामद हुए है।

एसटीएफ उत्तराखंड द्वारा पूर्व में गिरफ्तार

अन्य अभियुक्त विपिन बिहारी के घर से परीक्षा में पेपर लीक के माध्यम से प्राप्त 6 लाख भी उसके लखनऊ स्थित आवास से बरामद किए गए है।

गृहमंत्री अमित शाह के दौरे से पहले मुंबई में अजीत डोभाल, सीएम और राज्यपाल से मिले

0

मुंबई : राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने शनिवार को महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे से मुलाकात की और मुंबई में उनके आधिकारिक आवास पर भगवान गणेश के दर्शन किए। वहीं, अजीत डोभाल ने राजभवन में महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से भी मुलाकात की। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की मुंबई यात्रा से पहले अजीत डोभाल यहां पहुंचे हैं।

अजीत डोभाल केरल कैडर के आइपीएस आफिसर हैं। साल 2005 में डोभाल इंटेलीजेंस ब्यूरो के डायरेक्टर पद से रिटायर हुए हैं। अजीत डोभाल की गिनती पहले से देश के प्रमुख नौकरशाहों में होती है। इस वक्त डोभाल राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार हैं। उन्हें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का करीबी बताया जाता है। डोभाल करीब सात साल तक भेष बदलकर पाकिस्तान में रहे थे और काफी जानकारियां इकट्ठी की थीं। यही वजह है कि पाकिस्तान वाले भी उनसे घबराते हैं। डोभाल को ‘इंडिया का जेम्स बांड’ भी कहा जाता है।

क्लेमेनटाउन में हर्षाेल्लास के साथ मनाया जाता है गणेशोत्सव

0

देहरादूनः इन दिनों गणेशोत्सव की धूम है। श्री गणेश महोत्सव दशहरा मेला समिति, क्लेमेनटाउन विगत 12 सालों से दिनेश जुयाल की अध्यक्षता में बड़े ही हर्षाेल्लास के साथ मनाते आ रही है। समिति के सभी सदस्यों का तन मन धन से पूरा सहयोग रहता है।

कार्यक्रम में प्रत्येक दिवस संध्याकाल में ठीक 6 बजे श्री गणेश पूजन से प्रारंभ होकर रात 11 बजे तक चलता है,उसके बाद आरती,प्रसाद वितरण एवं भंडारा परोसा जाता है। क्षेत्र से रोज बड़ी संख्या में भक्तगण अपनी हाजिरी देते रहते हैं।

समिति के अध्यक्ष दिनेश जुयाल जी की महान कृपा है जिनके सहयोग से कार्यक्रम निरंतर चलता रहता है। इस मौके पर दिनेश जुयाल, उमराव सिंह गुसाईं, विनोद बर्थवाल, रमेश जदली, मनोज शर्मा, पार्षद राजेश परमार, सुनील पुंडीर और भूपेन्द्र फर्तयाल समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

दिल्ली पुलिस को चाहिए कुछ और सवालों के जवाब, नोरा से फिर होगी पूछताछ

0

नई दिल्ली : पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) के अधिकारी ने शनिवार को जानकारी दी कि कथित रूप से महाठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ रुपये की रंगदारी के मामले में पूछताछ के लिए वे अभिनेत्री नोरा फतेही  को फिर से बुला सकते हैं।

स्पेशल पुलिस कमिश्नर (क्राइम और ईओडब्ल्यू) रविंद्र यादव ने कहा कि अभिनेत्री ने जांच में सहयोग किया, लेकिन अभी भी कुछ सवाल ऐसे हैं जिनका जवाब देने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि वह जांच के दौरान सहयोग कर रही थीं, लेकिन कुछ ऐसे सवाल हैं जिनके जवाब अभी तक नहीं मिले हैं और उनसे दोबारा पूछताछ की जरूरत हो सकती है।

उन्होंने कहा कि वह जांच के दौरान सहयोग कर रही थीं, लेकिन कुछ ऐसे सवाल हैं जिनके जवाब अभी तक नहीं मिले हैं और उनसे दोबारा पूछताछ की जरूरत हो सकती है। उन्होंने कहा कि हम इस मामले में जो भी तार जुड़े हुए थे, उनकी तलाश कर रहे थे। उपहार प्राप्त करने वाला भी शामिल है, अब वे अनजान थे या वास्तविक अपराध में शामिल थे, उनकी जांच चल रही है।

यादव ने कहा कि नोरा फतेही का कहना है कि उन्हें नहीं पता था कि चेन्नई में जिस कार्यक्रम में उन्हें आमंत्रित किया गया था, उसका इस अपराध सिंडिकेट से संबंध था, लेकिन सब कुछ देखना होगा, कार और उपहारों का उपयोग कैसे किया गया था। उचित जांच के बाद ही हम किसी निष्कर्ष पर पहुंचेंगे।

EOW ने शनिवार को बॉलीवुड अभिनेत्री नोरा फतेही से महाठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 रुपये की रंगदारी के एक मामले में घंटों तक पूछताछ की है। नोरा को पिछले हफ्ते तलब किया गया था। अधिकारियों के मुताबिक, शुक्रवार को ईओडब्ल्यू के मंदिर मार्ग स्थित कार्यालय में नोरा से घंटों पूछताछ कर उनका बयान दर्ज किया गया।

उत्तराखंड ब्रेकिंग : विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी का बड़ा फैसला, दिए ये आदेश

0

देहरादून: विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने कहा कि युवाओं को निराश नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि विधानसभा में सुधार के लिए जो भी कदम उठाने होंगे, वो उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि जो भी बातें अब तक सामने आई हैं। उसके लिए एक जांच समिति गठित की गई है। यह समिति जांच कर अपनी रिपोर्ट देगी।

उत्‍तराखंड विधानसभा सचिवालय भर्ती प्रकरण को लेकर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण आज शनिवार को बड़ा एलान कर सकती हैं। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण देहरादून पहुंच चुकीं हैं। इस संबंध में पत्रकार वार्ता में उन्‍होंने कहा कि भर्ती मामले में जांच कमेटी गठित कर दी गई है। साथ ही विधानसभा सचिव मुकेश सिंघवाल को अवकाश पर भेज दिया है।

अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की भर्ती परीक्षाओं में पेपर लीक की बात सामने आने के बाद पिछले कुछ दिनों से पिछली विधानसभा के कार्यकाल में विधानसभा सचिवालय में हुई 72 नियुक्तियों में कथित अनियमितता का मामला भी तूल पकड़ा हुआ है।

Goodbye की रिलीज डेट आई सामने, पोस्टर में अमिताभ बच्चन के साथ दिखीं रश्मिका मंदाना

0

मुंबई : 79 वर्षीय अमिताभ बच्चन इस उम्र में भी सबसे सक्रिय कलाकारों में से हैं। उनकी कई फिल्में आने वाले दिनों में रिलीज के लिए तैयार हैं। इस बीच अब उनकी फिल्म ‘गुडबाय‘ का पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। यह एक फैमिली ड्रामा फिल्म है। रिलीज किए गए पोस्टर में अमिताभ बच्चन के साथ ‘पुष्पा‘ फेम एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना भी हैं। यह रश्मिका की डेब्यू फिल्म है। रश्मिका के डेब्यू का फैन्स बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म के पोस्टर ने फैन्स के बीच उत्साह को और बढ़ा दिया है।

अमिताभ बच्चन कुर्ता पैजामा पहने विंटर जैकेट में पतंग उड़ा रहे हैं। उनके पीछे खड़ीं रश्मिका ने ओवरसाइज्ड कुर्ता पहना है। दोनों कलाकार आसमान की ओर देखते हुए पतंग उड़ा रहे हैं। अमिताभ ने पोस्टर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘परिवार का साथ है सबसे खास। जब कोई नहीं होता पास, तब भी रहता है इनका एहसास। गुडबाय आपके नजदीकी सिनेमाघरों में सात अक्टूबर 2022 को रिलीज होगी। रश्मिका ने इसी पोस्टर को शेयर करते हुए कैप्शन दिया, ‘पापा और मैं, आ रहे हैं आपके परिवार से मिलने 7 अक्टूबर को।

यह फिल्म सात अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म के अन्य कलाकारों में नीना गुप्ता, पवैल गुलाटी और सुनील ग्रोवर हैं। इसे विकास बहल ने निर्देशित किया है। एकता कपूर फिल्म की प्रोड्यूसर हैं। संगीत अमित त्रिवेदी ने दिया है। ‘गुडबाय’ के अलावा इसी शुक्रवार को अमिताभ बच्चन की ‘ब्रह्मास्त्र’ रिलीज होने जा रही है। इसके अलावा उनके पास सूरज बड़जात्या की ‘ऊंचाई’ है। अमिताभ इस वक्त टीवी क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ होस्ट कर रहे हैं।

उत्तराखंड: नेगी दा ने छेड़ा नया तराना, तुम भ्रष्टाचार मां साझा व्हैग्या लोकतंत्र मा…

0

देहरादून: लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी के गाने उत्तराखंड की सियासत में तूफान ला चुके हैं। दो-दो मुख्यमंत्रियों को उनके गानों के बाद कुर्सी छोड़नी पड़ी थी। जब भी उन्होंने कोई सियासी तराना छेड़ा, उत्तराखंड की राजनीति में भूचाल आ गया। अब उन्होंने एक और तराना हाल कि दिनों में भर्ती घोटालों के बाद छेड़ा है। इस बाद उन्होंने भर्ती घोटाले करने वाले नेताओं पर निशाना साधा है।

उनका ये नया गीत सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस बार उन्होंने सरकारी नौकरियों में घपलेबाजी पर अपने गीत के जरिये प्रहार किया है। वायरल गीत में उन्होंने कहा है कि लोकतंत्र में जनसेवक राजा हो गए हैं और जनता बस प्रजा रह गई।

ये है पूरा गीत
तुम जन सेवक राजा व्हैग्या राजा लोकतंत्र मा। जनता सढ़कियों में भ्रष्टाचार से लड़नी, और तुम भ्रष्टाचार में साझा व्हैग्या लोकतंत्र मा। फल फूललू जब राजा हमारू चौन से खाला, फल लगनी काचा खा ग्या लोकतंत्र मा। तुम्हरे ही परिजन छन यख नौकरियां काबिल, हम बल काम न काजा का व्हैग्या लोकतंत्र मा। करनी धरनी कुछ नी तुम बस भौंपू बजौंदा, नेता जी तुम ता बाजा व्हैग्या लोकतंत्र मा। अब न चलण दियोला तुम्हरी धांधलबाजी, अलसे गै छा ताजा व्हैग्या लोकतंत्र मा।

BJP सांसदों की दादागिरी! जबरन उड़वाया चार्टर्ड प्लेन, मुकदमा दर्ज

0

झारखंड: देवघर एयरपोर्ट से जबरन चार्टर्ड विमान उड़ाने को लेकर बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे, मनोज तिवारी सहित नौ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इसे लेकर बीजेपी सांसद और एयरपोर्ट पर तैनात डीएसपी सुमन आनंद की ओर से एक-दूसरे के खिलाफ एफआईआर की गई है।

अब इस मामले को लेकर देवघर पुलिस का बयान आया है। पुलिस का कहना है कि बीजेपी सांसद ने कथित तौर पर एटीएस से जबरन क्लीयरेंस लिया था। देवघर पुलिस ने कहा कि देवघर पुलिस ने 31 अगस्त को देवघर एयरपोर्ट से उड़ान भरने के लिए कथित तौर पर हवाई यातायात नियंत्रण (एटीसी) से जबरदस्ती मंजूरी लेने के आरोप में बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे, उनके 2 बेटों, सांसद मनोज तिवारी, देवघर हवाई अड्डे के निदेशक और अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

एयरपोर्ट के सुरक्षा प्रभारी सुमन आनंद की शिकायत पर एक सितंबर को कुंडा पुलिस स्टेशन में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। जिसमें कहा गया था कि उक्त व्यक्तियों ने एटीसी कक्ष में प्रवेश करके सभी सुरक्षा मानकों का उल्लंघन किया और अधिकारियों पर क्लीयरेंस के लिए दबाव डाला।

अगर आपको भी पेश आती हैं ये दिक्कतें तो हो जाए सावधान, हो सकता है हार्ट फेल्योर…

0

IMG 20220828 WA0000

व्यति अपने आप को स्वस्थ रखने के लिए हर मुमकिन कोशिश करता है। हर छोटी बड़ी चीज का ध्यान रखता है। लेकिन फिर भी कोई न कोई ऐसी भूल हो ही जाती है जिसका हर्जाना उसको भुगतना पढ़ता है। आज हम बात करने वाले मनुष्य के हृदय की, मनुष्य का हृदय बहुत छोटा होता है। लेकिन उसका काम सबसे ज्यादा जरूरी है। अगर हृदय कमज़ोर हो जाए तो मनुष्य का जीना मुश्किल हो जाता है। मानव हार्ट का काम जरूरी अंगों सहित पूरे शरीर में ब्लड को पंप करना है और जब ये काम करने में वो विफल हो जाता है, इसका मतलब हृदय कमज़ोर हो गया है।

ऐसे वक्त में हार्ट फेल्योर की सबसे ज्यादा संभावना होती है। लेकिन लोगों को इसके बारे में पता ही नहीं चलता। पता जब चलता है जब मनुष्य की मृत्यु हो जाती है। आज हम आपको कुछ ऐसी बातें बताने वाले हैं जिससे आप पहले से ही हार्ट फेल्योर से अलर्ट हो सकते हैं। हार्ट फेल्योर फेफड़ों में तरल पदार्थ पैदा करने का कारण बन सकता है। जिसके कारण व्यक्ति को घरघराहट, खांसी और सांस लेने में कठिनाई का अनुभव हो सकता है।

IMG 20220827 WA0000

टखनों, पेट और जांघों में सूजन भी एक परेशानी की वजह है, जब हृदय कुशलतापूर्वक रक्त पंप करने की शक्ति खो देता है, तो यह शरीर के निचले हिस्सों से उपयोग किए गए ब्लड को वापस लाने में विफल हो जाता है। ऐसे में टखनों, पेट और जांघों में सूजन होने लगती है और ये भी एक हार्ट फेल्योर का बड़ा लक्षण है। सांस लेने में भी तकलीफ पैदा होने लगती है। इसके कारण इंसान को थकान भी महसूस होने लगती है।