Home Blog Page 705

बंगाल में BJP का प्रदर्शन, पुलिस वाहनों पर लगाई आग, पत्थर बरसे और चलीं लाठियां

0

पश्चिम बंगाल : ममता बनर्जी सरकार के भ्रष्टाचार के खिलाफ BJP ने नबन्ना चलो अभियान का आह्नान किया। इसे लेकर राज्य में सियासत तेज हो गई है। पश्चिम बंगाल में जगह-जगह पुलिस ने नबन्ना चलो अभियान में शामिल होने जा रहे BJP कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है।  पुलिस ने उन्हें सचिवालय जाने से रोकने के लिए बैरिकेडिंग कर रखी है। इसी का विरोध करते हुए भाजपा के कार्यकर्ता उग्र हो गए और अंत में मामला पत्थरबाजी तक पहुंच गया। बड़ा बाजार थाने में पुलिस की गाड़ी को भी फूंके जाने की खबर है।

इसके जवाब में पुलिस को आंसू गैस के गोले और पानी की बौछार छोड़नी पड़ गई। कोलकाता के अलावा भी बंगाल के कई जिलों में भाजपा के कार्यकर्ता जोरदार प्रदर्शन कर रहे हैं। ममता सरकार में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए भाजपाई सड़कों पर उतरे हैं। यही नहीं हजारों की संख्या में प्रदेश भर से कार्यकर्ता कोलकाता पहुंच रहे हैं।

पानागढ़ रेलवे स्टेशन पर 4 BJP कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। BJP कार्यकर्ताओं का आरोप है कि उन्हें आंदोलन करने से रोका जा रहा है। भाजपा के नाबन्ना मार्च के लिए निकलने वाले कार्यकर्ताओं को पुलिस ने एहतियातन हिरासत में लिया है। खुद शुभेंदु अधिकारी पुलिस की हिरासत में हैं, जिन्हें शाम तक पुलिस छोड़ सकती है। पुलिस ने रेलवे स्टेशनों के बाहर भी बैरिकेडिंग कर रखी है ताकि कोलकाता आने वाले कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ने से रोका जा सके।

रानीगंज रेलवे स्टेशन के बाहर BJP कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प भी हुई है। हावड़ा में भी माहौल उत्तेजक बना हुआ है और BJP के कार्यकर्ताओं ने कुछ जगहों पर पत्थरबाजी भी की है। भाजपा नेता अभिजीत दत्ता ने कहा कि पार्टी के 20 नेताओं को दुर्गापुर रेलवे स्टेशन के पास पुलिस ने रोका है। उन्होंने कहा कि पुलिस हमें रोक रही है, लेकिन हम अलग-अलग रास्तों का इस्तेमाल करते हुए निकल रहे हैं।

BJP ने प्रदेश भर से कार्यकर्ताओं को कोलकाता लाने के लिए 7 ट्रेनों की बुकिंग की है। बता दें कि बंगाल पुलिस ने सोमवार की रात से सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर रखी है। हर चेक पोस्ट की सख्ती से जांच की जा री है ताकि पड़ोसी राज्य झारखंड से भाजपा के लोग न आ सकें। टीएमसी का कहना है कि भाजपा ने पैसे देकर लोगों को कोलकाता बुलाया है और व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश हो रही है।

ब्रह्मलीन जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती की अनदेखी तस्वीरें…यहां देखें

0
ज्योतिषपीठ एवं पश्चिम के द्वारका शारदापीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानन्द सरस्वती का शनिवार को निधन हो गया था. वे 99 साल के थे.

शिंदे गुट के बैनर-पोस्टर पर दिखने लगा ‘धनुष-बाण’ का निशान, उद्धव गुट ने उठाया ये कदम

0

मुंबई: महाराष्ट्र की सियासत में हर दिन कोई ना कोई ऐसी घटना सामने आ रही है, जिसके बाद राजनीतिक माहौल में गर्मी महसूस होने लगती है। अब एक बार फिर महाराष्ट्री की राजनीति में हलचल नजर आ रही है। जिसका बड़ा कारण शिवसेना का चुनाव निशान है। शिवसेना के चुनाव चिह्न पर अभी कोई फैसला भले न हुआ हो, लेकिन खुद को असली शिवसेना बताने वाले मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे गुट ने अपने पोस्टर-बैनर पर पार्टी के चुनाव चिह्न धनुष-बाण को लगाना शुरू कर दिया है।

शिवसेना में हुई बड़ी टूट के बाद से ही पार्टी के 40 विधायक और 12 सांसद अपने गुट को ही असली शिवसेना बता रहे हैं। विधानसभा में इस गुट के विधायकों को विधानसभा अध्यक्ष और लोकसभा में सांसदों को लोकसभा अध्यक्ष द्वारा शिवसेना को ही असली गुट की मान्यता भी मिल चुकी है।

उसी दौरान शिंदे गुट ने चुनाव आयोग को आवेदन देकर पार्टी का चुनाव चिह्न धनुष-बाण के उपयोग की अनुमति उसे ही देने की मांग की है। चुनाव आयोग ने इस मामले में दोनों पक्षों से अपने-अपने दस्तावेजी प्रमाण प्रस्तुत करने को कहा था। इस संबंध में अभी चुनाव आयोग ने कोई फैसला नहीं सुनाया है। उद्धव गुट की ओर से सर्वाेच्च न्यायालय में भी शिंदे गुट के विरुद्ध कई याचिकाएं दायर की गई हैं। इन याचिकाओं पर सुनवाई के लिए पांच सदस्यीय संविधान पीठ का गठन कर दिया गया है। लेकिन इस संबंध में कोई फैसला बहुत जल्द आएगा, ऐसा लगता नहीं है।

इन सारे विवादों के बीच शिंदे गुट अब इतना निश्चिंत हो चुका है कि महाराष्ट्र विधानसभा में शिवसेना शिंदे गुट के मुख्य सचेतक भरत गोगावले ने हाल ही में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि सर्वाेच्च न्यायालय का फैसला आने में तो चार-पांच वर्ष लग जाएंगे। तब तक तो हम दोबारा चुनकर अपनी सरकार भी बना चुके होंगे।

संभवतः सरकार की स्थिरता के प्रति इसी निश्चिंतता का परिणाम है कि अब शिंदे गुट ने अपने बैनर-पोस्टर पर मुख्यमंत्री शिंदे, शिवसेना संस्थापक बालासाहब ठाकरे एवं एकनाथ शिंदे के राजनीतिक गुरु आनंद दिघे की तस्वीरों के साथ-साथ शिवसेना के चुनाव चिह्न धनुष-बाण का उपयोग भी शुरू कर दिया है। इन दिनों मुंबई में घूम रही बेस्ट की बसों के पीछे इसपोस्टर बहुतायत में देखे जा सकते हैं।

उत्तराखंड ब्रेकिंग : मिल गए चम्पावत के लापता SDM

0

चम्पावत। चम्पावत के लापता SDM  सदर अनिल चन्याल मिल गए हैं। बताया जा रहा है कि वो शिमला में स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। उनसे संपर्क भी हो चुका है।

DM नरेंद्र सिंह भंडारी और पुलिस से उनकी बात हो चुकी है। बताया जा रहा है कि SDM अनिल चन्याल स्वास्थ्य खराब होने के चलते आकस्मिक अवकाश पर चले गए हैं।

चंपावत के SDM सदर अनिल चनियाल कल सुबह से लापता थे। उनके कार्यालय में तैनात PRD जवान ने चंपावत कोतवाली में उनकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी।

दिल्ली नगर निगम चुनाव को लेकर तैयारियां हुई तेज, इस साल के अंत तक…

0

IMG 20220828 WA0000

दिल्ली में पिछले कुछ समय से नगर निगम चुनाव को लेकर काफी चर्चा है। यहां फिर एक बार भाजपा और आम आदमी पार्टी आमने सामने है। भाजपा लगातार कोई न कोई कदम उठा रही है और आम आदमी पार्टी उस कदम पर भाजपा की आलोचना कर रही है। मिली जानकारी के मुताबिक परिसीमन कमेटी ने प्रस्तावित नए गठित वार्डों के नक्शे जारी किए हैं और जनता से उस पर सुझाव मांगे हैं। गोरतलब है कि जुलाई में वार्डों के परिसमन के लिए केंद्र सरकार ने तीन सदस्यीय समिति की घोषणा की थी। अब यह कमेटी अपने कार्यों को अंतिम रूप दे रही है।

सरकार ने दिल्ली नगर निगम में अधिकतम सीटों की संख्या 250 तय की है। एमसीडी चुनावों के मद्देनजर केंद्र के निर्देश पर गठित डिलिमिटेशन कमेटी ने परिसीमन का ड्राफ्ट जारी किया है। इस ड्राफ्ट को तीन अक्टूबर को दिल्ली सरकार की ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक, इसी माह परिसीमन समिति का ड्राफ्ट भी सार्वजनिक कर दिया जाएगा। जिस पर 15 दिन तक नागरिकों से आपत्तियां मंगाई जाएगी। इसके बाद इसे अंतिम रूप देकर केंद्रीय गृहमंत्रालय को भेज दिया जाएगा।

IMG 20220827 WA0000

बता दें कि जैसे ही ड्राफ्ट सार्वजनिक होगा तो वार्ड परिसीमन के लिए बनी समिति अपने विवेकानुसार नागरिकों द्वारा जताई गई आपत्ति और सुझावों को दूर करेगी। नगर निगम के पूर्व मुख्य विधि अधिकारी अनिल गुप्ता ने बताया है कि “जैसे ही वार्ड परिसीमन की समिति अपनी रिपोर्ट केंद्रीय गृहमंत्रालय को भेजेगी उसे उपराज्यपाल द्वारा अधिसूचित कराया जाएगा। वार्ड परिसीमन अधिसूचित होते ही दिल्ली राज्य चुनाव आयोग कभी भी चुनाव की घोषणा कर सकता है।”

शेयर बाजार में दर्ज हुआ उछाल, 18,000 के पर पहुंचा निफ्टी, सेंसेक्स भी हुआ…

0

IMG 20220828 WA0000

ग्लोबल मार्केट से मिले अच्छे संकेतों के बाद से ही लगातार शेयर मार्केट में उछाल देखने को मिल रहा है। ताजा समाचार के अनुसार आज प्री-ओपनिंग में ही निफ्टी 18,000 के पार हो गया। पिछले 5 महीनों बाद पहली बार निफ्टी प्री-ओपनिंग में 18,000 के पर पहुंचा है। बता दें कि बीएसई का 30 शेयरों वाला इंडेक्स सेंसेक्स 293.16 अंक यानी 0.49 फीसदी की उछाल के साथ 60,408 पर खुला है। इसके अलावा एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी 108.10 अंक यानी 0.60 फीसदी चढ़कर 18,044 पर खुलने में कामयाब रहा है।

निफ्टी के साथ साथ सेंसेक्स के भी शेयरों में उछाल देखने को मिला है। मिली जानकारी के अनुसार सेंसेक्स के सभी 30 शेयरों में उछाल आया है। वहीं, निफ्टी के 50 शेयरों में से 46 में उछाल देखने को मिला है। बताते चलें कि सेंसेक्स के शेयरों में भारती एयरटेल, इंडसइंड बैंक, ओएनजीसी, एचडीएफसी और कोटक महिंद्रा बैंक में तेजी है. सन फार्मा, डॉ रेड्डीज लैब्स, टाइटन, आईटीसी, मारुति, एमएंडएम, एलएंडटी, विप्रो, टाटा स्टील, एसबीआई, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक, इंफोसिस भी शामिल हैं।

IMG 20220827 WA0000

इसके अलावा निफ्टी के केवल 4 शेयरों में गिरावट देखने को मिली है। इन चार शेयरों में सिप्ला, एचसीएल टेक, सन फार्मा और एशियन पेंट्स के शेयरों का नाम शामिल है। वहीं सभी 46 शेयरों में बढ़त देखी गई है। ऐसे संकेत दिए जा रहे हैं कि आने वाले दिनों में शेयर बाजार में और भी ज्यादा उछाल देखने को मिल सकता है। बताते चलें कि एनएसई का निफ्टी 90.45 अंक यानी 0.50 फीसदी की तेजी के साथ 18026 पर बना हुआ है। वहीं सेंसेक्स भी नी 0.34 फीसदी की उछाल के साथ 60321 के लेवल पर दिखाई दे रहा है।

जैकलीन फर्नांडिस के खिलाफ कई चौंकाने वाले खुलासे,क्या बच पाएंगी एक्ट्रेस?

0
Jaiklin

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस अपने काम के जरिए भले ही खबरों ना रह पाई हों। लेकिन, 200 के मनि लॉडिन्ड्रंग के मामले फंसने के कारण वो लगातार सुर्खियों में हैं। ठग सुकेश चंद्रशेखर के साथ अपने कथित संबंधों के लेकर भी जैकलीन खासी चर्चाओं रही और अब भी लगातार चर्चा में हैं। जैकलीन ने ईडी की पूछताछ में कहा है कि उनका सुकेश के साथ कोई संबंध नहीं था। लेकिन, ईडी का आरोप है कि जैकलीन ने सुकेश से 10 करोड़ रुपये से भी ज्यादा कीमत के गिफ्ट लिए थे।

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज के खिलाफ दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा यानी EOW ने नया समन जारी कर दिया है। जारी समन के मुताबिक अब एक्ट्रेस को 14 सितंबर को पेश होने का आदेश दिया गया है। सवाल है कि जैकलीन फर्नांडिस सुकेश चंद्रशेखर के संपर्क में कैसे आई? और इन पर क्या आरोप है, जिसके लिए दिल्ली पुलिस पूछताछ करना चाहती है।

जैकलीन सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी के मामले में फंसी हुई हैं। 12 सितम्बर को जैकलीन से पूछताछ करने वाली है। EOW ने जैकलीन को समन देकर 12 सितंबर को पूछताछ के लिए हाजिर होने को कहा था। सूत्रों के मुताबिक दिल्ली पुलिस को जानकारी दी गई है कि जैकलीन काम के सिलसिले में व्यस्त हैं। EOW ने पूछताछ के लिए जैकलीन फर्नांडिस को दूसरी बार समन किया था। पहली बार 29 अगस्त को पूछताछ के लिए बुलाया गया था, लेकिन तबीयत खराब होने का हवाला देकर एक्ट्रेस पूछताछ में शामिल नहीं हुई थीं।

सुकेश चंद्रशेखर से अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस का क्या कनेक्शन था? इस बात का जवाब तलाशने में दिल्ली पुलिस लगी हुई है। कुछ समय पहले ईडी की चार्जशीट भी सामने आई थी। इस चार्जशीट में जैकलीन का नाम भी शामिल था। चार्जशीट में कई चौंकाने वाले खुलासे किए गए थे। ईडी ने कहा था कि जैकलीन को ठग सुकेश के काले कारनामों के बारे में पता था। इसके बावजूद वह उनके महंगे तोहफों को ले लिया करती थीं। ईडी की चार्जशीट में यह भी दावा किया था कि सुकेश चंद्रशेखर ने जैकलीन फर्नांडिस के लिए श्रीलंका में घर खरीदा था। इसके अलावा जुहू में बंगला भी बुक किया था। इतना ही नहीं बहरीन में सुकेश, जैकलीन के पेरेंट्स को एक घर गिफ्ट कर चुका था।

पूरे मामले में जैकलीन फर्नांडिस लगातार अपने वकील की मदद से दावा करती रही हैं कि उनको सुकेश चंद्रशेखर की असली पहचान के बारे में नहीं पता था। वह सुकेश को शेखर के नाम से जानती थीं जो कि एक मशहूर राजनीतिक परिवार से है। लेकिन ईडी का आरोप है कि एक महीने में ही जैकलीन को खबरों के जरिए इस बात की जानकारी हो गई थी वह सुकेश चंद्रशेखर है।

सुकेश चंद्रशेखर के केस में नाम आने और पूछताछ होने के बाद जैकलीन के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया गया था। इसके बाद वह भारत छोड़कर बाहर नहीं जा सकती हैं। जैकलीन ने ईडी से रिक्वेस्ट की है कि उनके खिलाफ लाया गया लुक आउट नोटिस कैंसल किया जाए। हालांकि ईडी ने जैकलीन की अपील को खारिज करते हुए कहा है कि वह देश छोड़कर बाहर नहीं जा सकती हैं। जैकलीन के खिलाफ यह लुकआउट नोटिस 5 दिसंबर 2021 को जारी किया गया था।

उत्तराखंड : लापता SDM की तलाश जारी, अब तक नहीं चला पता

0

चम्पावत: चम्पावत SDM सदर अनिल चन्याल लापता हैं। उनका फोन बंद आ रहा है, जिससे लोकेशन नहीं मिल पा रही है। SP देवेंद्र पिंचा ने बताया कि अब तक उनका कुछ पता नहीं चल पाया है। उन्होंने बताया कि लगातार प्रयास किया जा रहा है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, SDM रविवार की शाम से ही अपने घर से लापता हैं। बताया जा रहा है कि उन्होंने शनिवार की सुबह उन्होंने अपने कार्यालय में पंत जयंती मनाई थी और शाम को अपने कुक रमेश राम को छुट्टी देकर घर भेज दिया था। रविवार की दोपहर बाद उन्होंने अपने गनर मोहन भट्ट को भी घर भेज दिया। SDM सदर के लापता होने का पता सोमवार को चला।

चालक और गनर वाहन लेकर पूल्ड आवास स्थित उनके कमरे में पहुंचे तो वे वहां नहीं मिले। दोपहर तक उनका कहीं सुराग नहीं लगा तो कार्यालय में तैनात PRD जवान ने कोतवाली में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा दी है। घटना की सूचना के बाद छुट्टी में गए एसपी देवेंद्र पींचा भी लौट आए हैं। एसपी मंगलवार को अपने कार्यालय पहुंचेंगे।

SDM के लापता होने की खबर आग की तहर फैल गई है। इस घटना से प्रशासन में हड़कंप मच गया है। कोतवाल योगेश उपाध्याय ने बताया कि कुक की तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज करने के बाद उनकी खोजबीन शुरू कर दी है। आसपास के जंगलों में कांबिंग की जा रही है।

SDM का सरकारी फोन कमरे में ही पड़ा हुआ मिला है, जबकि निजी फोन बंद है। अंतिम लोकेशन चंपावत में ही मिली है। पुलिस ने उनके कुक, गनर और विभाग के कर्मचारियों को पूछताछ के लिए बुलाया है। SDM सदर अनिल चन्याल मानसिक रूप से काफी परेशान दिख रहे थे।

9 सितंबर को उन्होंने अपनी फेसबुक पर पोस्ट भी अपडेट की थी। सूत्रों का कहना है की उन्होंने अवकाश के लिए प्रार्थना पत्र भी दिया था, लेकिन अवकाश न मिलने से काफी परेशान थे।

SDM हेमंत वर्मा ने बताया कि एसडीम की तलाश के लिए तीन टीमों का गठन किया गया है कि राजस्व, पुलिस, SOG की टीम अपने अपने स्तर से एसडीएम की तलाश करने में जुटी हुई है। SDM सदर के लापता होने की जानकारी सुबह ही मिली है।

गुमशुदगी दर्ज कर तलाश की जा रही है। हो सकता है कि वह कुछ मानसिक रूप से परेशान हों तो कहीं घूमने चले गए हों। जल्दी मिल जाएंगे। और छुट्टी का कोई इशू नहीं है। उन्हें 15 दिन की छुट्टी के लिए एप्लिकेशन दी है।

तेलंगाना के होटल में लगी आग, 8 की मौत, जान बचाने को खिड़की से कूदे लोग

0

तेलंगाना के सिकंदराबाद के एक होटल में भीषण आग लगी है। इसकी चपेट में आने से 8 लोगों की मौत हो गई और कुछ घायल भी हुए हैं। हैदराबाद के पुलिस कमिश्नर सीवी आनंद ने बताया कि होटल के ग्राउंड फ्लोर पर इलेक्ट्रिक स्कूटर रिचार्जिंग यूनिट में आग लगी थी, जो पहली और दूसरी मंजिल तक फैल गई।

हैदराबाद कमिश्नर ने बताया कि यहां कई लोगों ने अपनी जान बचाने के लिए इमारत से छलांग लगा दी। स्थानीय लोग उनके बचाव के लिए आगे आए। घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। उन्होंने कहा कि दमकल की कई गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। आग को बुझाने का काम जारी है।

राज्य के गृहमंत्री मोहम्मद महमूद अली ने घटना की जांच की बात कही है। उन्होंने कहा, ‘यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। फायर ब्रिगेड की टीमें लोगों को लॉज से बचाने के लिए पूरी कोशिश कर रही हैं, लेकिन भारी धुएं के चलते कुछ लोगों की मौत हो गई। कुछ लोगों को लॉज से बचाया गया है। यह घटना कैसे हुई, इसकी हम जांच कर रहे हैं।’

PM नरेंद्र मोदी ने आग लगने की इस घटना पर दुख जताया है। PM मोदी ने ट्वीट करके कहा, ‘तेलंगाना के सिकंदराबाद में आग लगने से हुई लोगों की मौत से दुखी हूं। शोक में डूबे परिवारों के प्रति गहरी संवेदना। घायलों को शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। प्रत्येक मृतक के परिजन को PMNRF से 2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की सहायता राशि दी जाएगी।’

उत्तराखंड ब्रेकिंग : चम्पावत के SDM अनिल चन्याल लापता, मचा हडकंप, खोज में जुटी पुलिस

0

चम्पावत: चम्पावत से बड़ी खबर आ रही है। जानकारी के अनुसार SDM सदर अनिल चन्याल लापता हो गए हैं। उनका फोन बंद आ रहा है, जिससे लोकेशन नहीं मिल पा रही है। एसडीएस कार्यालय में तैनात PRD जवान ने कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई है। लापता होने की खबर सामने आने के बाद स्थानीय प्रशासनिक अमले से लेकर शासन स्तर तक हड़कंप मच गया है।

मीडिया रिपोर्ट के सूत्रों के अनुसार, SDM रविवार की शाम से ही अपने घर से लापता हैं। बताया जा रहा है कि उन्होंने शनिवार की सुबह उन्होंने अपने कार्यालय में पंत जयंती मनाई थी और शाम को अपने कुक रमेश राम को छुट्टी देकर घर भेज दिया था। रविवार की दोपहर बाद उन्होंने अपने गनर मोहन भट्ट को भी घर भेज दिया। एसडीएम सदर के लापता होने की जानकारी सोमवार की सुबह हुई।

चालक और गनर वाहन लेकर पूल्ड आवास स्थित उनके कमरे में पहुंचे तो वे वहां नहीं मिले। दोपहर तक उनका कहीं सुराग नहीं लगा तो कार्यालय में तैनात PRD जवान ने कोतवाली में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा दी है। घटना की सूचना के बाद छुट्टी में गए एसपी देवेंद्र पींचा भी लौट आए हैं। एसपी मंगलवार को अपने कार्यालय पहुंचेंगे।

SDM के लापता होने की खबर आग की तहर फैल गई है। इस घटना से प्रशासन में हड़कंप मच गया है। कोतवाल योगेश उपाध्याय ने बताया कि कुक की तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज करने के बाद उनकी खोजबीन शुरू कर दी है। आसपास के जंगलों में कांबिंग की जा रही है। एसडीएम का सरकारी फोन कमरे में ही पड़ा हुआ मिला है, जबकि निजी फोन बंद है। अंतिम लोकेशन चंपावत में ही मिली है। पुलिस ने उनके कुक, गनर और विभाग के कर्मचारियों को पूछताछ के लिए बुलाया है। SDM सदर अनिल चन्याल मानसिक रूप से काफी परेशान दिख रहे थे। 9 सितंबर को उन्होंने अपनी फेसबुक पर पोस्ट भी अपडेट की थी। सूत्रों का कहना है की उन्होंने अवकाश के लिए प्रार्थना पत्र भी दिया था, लेकिन अवकाश न मिलने से काफी परेशान थे।

SDM हेमंत वर्मा ने बताया कि एसडीम की तलाश के लिए तीन टीमों का गठन किया गया है कि राजस्व, पुलिस, SOG की टीम अपने अपने स्तर से एसडीएम की तलाश करने में जुटी हुई है। SDM सदर के लापता होने की जानकारी सुबह ही मिली है। गुमशुदगी दर्ज कर तलाश की जा रही है। हो सकता है कि वह कुछ मानसिक रूप से परेशान हों तो कहीं घूमने चले गए हों। जल्दी मिल जाएंगे। और छुट्टी का कोई इशू नहीं है। उन्हें 15 दिन की छुट्टी के लिए एप्लिकेशन दी है।