Home Blog Page 704

जैकलीन फर्नांडिस से मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली पुलिस कर रही पूछताछ

0
Jaiklin

नई दिल्ली : मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जैकलीन फर्नांडिस को अब तक दिल्ली पुलिस ने समन भेजा था 29 अगस्त और 12 सितंबर के लिए, लेकिन एक्ट्रेस नहीं पहुंची थीं। एक स्पेशल पब्लिक प्रॉसिक्यूटर ने पिछले महीने कोर्ट को बताया कि जैकलीन, समन मिलने के बावजूद जांच में शामिल नहीं हुई थी, जिसके बाद एक्ट्रेस के वकीलों ने अदालत को आश्वासन दिया कि वह पुलिस समन का पालन करेंगी। इससे पहले जैकलीन से ईडी द्वारा पूछताछ की गई थी।

अब पहली बार दिल्ली पुलिस, कॉनमैन सुकेश चंद्रशेखर द्वारा किए गए 200 करोड़ के फ्रॉड के बारे में जैकलीन से बात करेगी। पुलिस के पास जैकलीन के लिए कई सवाल हैं जो कॉनमैन के साथ फरवरी से अक्टूबर 2021 के बीच तक टच में थीं। बता दें कि दिल्ली पुलिस और ईडी कथित डकैती की अलग-अलग जांच कर रहे हैं। पिछले महीने, ईडी ने जैकलीन को एक आरोपी के रूप में नामित किया था और कहा था कि उन्हें चंद्रशेखर से उपहार मिले थे, जो उन्होंने 200 करोड़ रुपये से खरीदे थे।

पुलिस ने इस मामले में जेल अधिकारियों, बैंकर्स, निजी व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने फोन की तस्करी करके या रिश्वत के पैसे इकट्ठा करके चंद्रशेखर की मदद की थी। आज से पहले तक पुलिस ने एक्ट्रेस से इस बारे में कोई सवाल नहीं किया था। दिल्ली पुलिस जैकलीन से सुकेश चंद्रशेखर के साथ उनके रिश्ते और उनके द्वारा दिए गए गिफ्ट्स के बारे में पूछेगी। उनसे पूछा जाएगा कि कितनी बार वह सुकेश से मिली हैं और कितनी बार दोनों की फोन पर बात हुई है। जैकलीन से 5-6 अफसर पूछताछ करेगी।

सुकेश चंद्रशेखर ने दिल्ली के एक बिजनेसमैन की पत्नी से वॉयस मॉड्यूलेशन सॉफ्टवेयर और स्पूफिंग कॉल का इस्तेमाल करके कथित तौर पर 215 करोड़ रुपये के पैसे ठगे। उस दौरान सुकेश दिल्ली के जेल में था। सुकेश ने एक बार प्रधानमंत्री कार्यालय, फिर कानून मंत्रालय और गृह मंत्रालय का अधिकारी होने का नाटक करके पैसे निकाले। अपने फोन कॉल में, सुकेश ने कथित तौर पर दावा किया था कि वह पीड़िता के पति के लिए जमानत सुरक्षित करेगा और उनके दवाई के बिजनेस को एक बार फिर से चालू करेगा।

इस केस की जांच चल ही रही थी कि तभी सुकेश के साथ जैकलीन की कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। फोटोज में दोनों के बीच क्लोज बॉन्ड नजर आ रहा था। हालांकि एक्ट्रेस ने साफ किया कि उनका सुकेश के साथ कोई रिश्ता नहीं है और ना ही सुकेश के किसी काम में वह उनके साथ थीं। वहीं सुकेश ने ईडी को बताया कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे थे।

बड़ा हादसा : निर्माणाधीन इमारत की लिफ्ट गिरी, 7 मजदूरों की मौत

0

गुजरात : अहमदाबाद में बड़ा हादसा हुआ है। गुजरात यूनिवर्सिटी के पास पासपोर्ट ऑफिस रोड पर एक निर्माणाधीन इमारत की लिफ्ट गिर गई है। लिफ्ट गिरने से सात मजदूरों की मौत हो गई है। जिस इमारत में ये हादसा हुआ है, उसका नाम एस्पायर-2 बताया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक, बुधवार सुबह एस्पायर-2 इमारत में निर्माण कार्य चल रहा था। तभी सातवीं मंजिल से मजदूरों से सवार एक लिफ्ट अचानक नीचे गिर गई। मामले की जानकारी फौरन पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने लिफ्ट से मजदूरों को बाहर निकाला। राहत व बचाव कार्य में आसपास के लोगों ने भी मदद की। हादसे के बाद वहां मजदूरों की चीख-पुकार मच गई थी।

पुलिस ने बताया कि हादसे में सात मजदूरों की मौत हो गई है जबकि एक घायल हो गया। घायल की हालत गंभीर है। घायल का इलाज सोला सिविल अस्पताल में चल रहा है।

मृतकों  के नाम

  • मृतकों में संजयभाई बाबूभाई नायक
  • जगदीशभाई रमेशभाई नायक
  • अश्विनभाई सोमभाई नायक
  • मुकेश भरतभाई नायक
  • मुकेशभाई भरतभाई नायक
  • राजमल सुरेशभाई खराडी
  • पंकजभाई शंकरभाई खराडी शामिल हैं।

आदित्य ठाकरे ने साधा शिंदे सरकार पर निशाना, महाराष्ट्र के हाथ से निकला…

0

IMG 20220828 WA0000

भारत के पहले सेमीकंडक्टर प्लांट गुजरात में लगने जाने की तैयारी शुरू हो चुकी हैं। यह प्लांट गुजरात के अहमदाबाद में डिस्प्ले फैब यूनिट और सेमीकंडक्टर असेंबलिंग और टेस्टिंग यूनिट स्थापित करेंगे। बता दें कि पहले इस प्लांट को गुजरात में नहीं बल्कि महाराष्ट्र में लगाए जाने पर सहमति बनी थी। उद्धव ठाकरे की सरकार के दौरान इसको महाराष्ट्र में लगाए जाने पर हामी भर दी गई थी। लेकिन उद्धव ठाकरे की सरकार गिरने पर ये प्लांट अब गुजरात में लगाया जा रहा है। जिसको लेकर शिव सेना नेता और उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे ने एकनाथ शिंदे की सरकार पर निशाना साधा है।

आदित्य ठाकरे का कहना है कि महाराष्ट्र की पिछली महा विकास अघाड़ी सरकार ने इसको महाराष्ट्र में लगाने के लिए काफी मेहनत की थी। उन्होंने कहा कि “यह लगभग तय हो गया था कि प्लांट महाराष्ट्र में आएगा। हमारी एमवीए सरकार इसे अंतिम चरण में ले आई थी। मौजूदा सरकार ने संभावित निवेशकों का विश्वास खो दिया है, इसलिए इस तरह की बड़ी परियोजनाएं यहां नहीं आ रही हैं।”

IMG 20220827 WA0000

उन्होंने आगे कहा कि “मेगा प्रोजेक्ट से 160 सहायक उद्योगों को मदद मिलती और महाराष्ट्र में 70,000 से 1 लाख रोजगार के अवसर पैदा होते।” बता दें कि उद्धव ठाकरे गुट और एकनाथ शिंदे गुट के बीच काफी समय से सियासी युद्ध चल रहा है और ये ही वजह है कि दोनों गुट के नेता एक दूसरे पर हमला करने का कोई भी मौका नहीं छोड़ रहे हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ये प्लांट 1.54 लाख करोड़ रुपये में गुजरात में लगाया जा रहा है। खनन समूह वेदांता और ताइवान की इलेक्ट्रॉनिक्स निर्माण कंपनी फॉक्सकॉन ने संयुक्त रूप से गुजरात के अहमदाबाद में प्लांट बनाने का फैसला किया है।

बेंगलुरु महानगर पालिका ने जारी की अतिक्रमणकारियों की सूची, शामिल हैं कई बड़े नाम…

0

IMG 20220828 WA0000

बेंगलुरू में पिछले कुछ दिनों से हो रही भारी बारिश के कारण कई इलाकों में जलभराव हो गया है। कई इलाकों में बाढ़ भी आ गई है। जिससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है। बेंगलुरू में लगातार बारिश और नालियों पर अतिक्रमण को बाढ़ के एक प्रमुख कारण के रूप में देखा जा रहा है। बता दें कि इस बीच बेंगलुरु महानगर पालिका (BBMP) के तहत उल्लंघनकर्ताओं की एक सूची सामने आई है। इस लिस्ट में 9 क्षेत्रों के नाम शामिल हैं। इसमें पूर्व, पश्चिम, दक्षिण, कोरमंगला घाटी, महादेवपुरा, महादेवपुरा न्यू, बोम्मनहल्ली, बोम्मनहल्ली न्यू और येलहंका, दशरहल्ली, राजराजेश्वरी नगर के अन्य क्षेत्रों हैं।

बीबीएमपी ने शहर के इन सभी क्षेत्रों में विध्वंस अभियान चलाने का फैसला किया है। बेंगलुरू में पानी की नालियों पर लगभग 700 अतिक्रमणों की पहचान हुई है। अतिक्रमणकारियों की सूची में कथित तौर पर कई हाई-प्रोफाइल बिल्डर्स, डेवलपर्स और टेक पार्क शामिल हैं। इसमें बागमाने टेक पार्क, आरबीडी, विप्रो, इको-स्पेस, कोलंबिया एशिया हॉस्पिटल, न्यू होराइजन कॉलेज और आदर्श रिट्रीट शामिल हैं।

IMG 20220827 WA0000

कर्नाटक के राजस्व मंत्री आर अशोक ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि “चाहे वह छोटा हो, बड़ा हो, गरीब हो, अमीर हो या मध्यम वर्ग, हम किसी भी चीज़ की परवाह नहीं करेंगे। बाढ़ के कारण बेंगलुरु के लोग पीड़ित हैं। कम से कम अगले बरसात के मौसम तक हमें सभी विध्वंस को साफ करना होगा। यह निगम द्वारा एक प्रक्रिया है, अब हम 5-10 दिनों के लिए और नहीं रुकेंगे। इसे जारी रखा जाएगा, यह मुख्यमंत्री का निर्णय है।” गोरतलब हैं कि इस फैसले पर मुख्यमंत्री का भी बयान सामने आ चुका है।

सांगली में चार साधुओं पर टूट पड़ी भीड़, जमकर की पिटाई, याद आई दो साल पुरानी घटना

0

महाराष्ट्र : महाराष्ट्र में एक बार फिर साधुओं को लोगों के हमले का शिकार होना पड़ा। भीड़ी ने बेवजह साधुओं पर हमला बोल दिया। किसी तरह लोगों ने भीड़ से साधुओं को बचाया। लात-घूंसे और बेल्ट से बेरहमी से पीटा गया। ये सभी साधू यूपी से वहां एक मंदिर में दर्शन करने गए थे। सांगली जिले में मंगलवार को भीड़ ने बच्चा चोर होने के संदेह में चार साधुओं पर कथित रूप से हमला कर दिया। पुलिस ने यह जानकारी दी। हालांकि वीडियो वायरल होने के बावजूद साधुओं ने इस घटना पर कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई।

समाचार एजेंसी पीटीआइ के अनुसार ये घटना जाट तहसील के लवंगा गांव की है, जब उत्तर प्रदेश के रहने वाले चार लोग एक कार में कर्नाटक के बीजापुर से मंदिर शहर पंढरपुर की ओर जा रहे थे। वे सोमवार को गांव के एक मंदिर में रुके थे।

सोमवार को गांव के एक मंदिर में रुके थे। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि कि मंगलवार को यहां से गुजरते समय उन्होंने एक लड़के से रास्‍ते के बारे में जानकारी ली। इससे कुछ स्थानीय लोगों को संदेह हुआ कि वे बच्चों का अपहरण करने वाले आपराधिक गिरोह का हिस्सा हैं।

अधिकारी ने बताया कि इससे पहले भी ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं जब साधुओं का लाठियों से पीटा गया है। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और पूछताछ कर पता चला कि साधु वास्तव में उत्तर प्रदेश के एक ‘अखाड़े’ के सदस्य थे।

दो साल पहले अप्रैल 2020 में भी मुंबई में स्थित पालघर के गडचिनचले गांव में बच्‍चा चोरी के संदेह में उग्र भीड़ के हमले में तीन लोगों की हत्‍या कर दी गई थी। ये तीनों लोग मुंबई से सूरत किसी की अंत्‍येष्टि में शामिल होने जा रहे थे, कि तभी 100 लोगों की भीड़ ने उन्‍हें बच्‍चा चोर समझकर ताबड़तोड़ हमला शुरू कर दिया था।

ग्रामीणों ने कार से खींचकर इन लोगों को उतारकर इतना मारा था कि तीनों की मौत हो गई थी। गांव वालों की भीड़ इतनी उग्र थी कि पुलिस के वाहन पर भी हमला कर दिया था। इस मामले नें 100 से अधिक ग्रामीणों को पुलिस ने हिरासत में लिया था।

मुंबई और ठाणे में हो सकती है भारी बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट

0

मुंबई : मौसम विभाग ने मुंबई में बुधवार को मध्‍यम से भारी बारिश की भविष्यवाणी की है। आइएमडी ने मुंबई में आरेंज अलर्ट जारी करते हुए कहा कि यहां सप्ताह के मध्य तक भारी बारिश जारी रहेगी लेकिन 16 सितंबर के बाद बारिश कम होने लगेगी।

मंगलवार को शहर में ‘येलो’ अलर्ट रहा। शहर में बीते 24 घंटों में 93.4 मिमी बारिश दर्ज की गई, वहीं कोलाबा में 59.2 मिमी बारिश दर्ज की गई। 14 सितंबर के लिए, भारत मौसम विज्ञान विभाग ने मुंबई और ठाणे के लिए ‘येलो’ अलर्ट जारी किया है, जबकि पालघर और पड़ोसी रायगढ़ के लिए ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया है।

वहीं, IMD ने 15 सितंबर के लिए सभी चार क्षेत्रों के लिए ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया है। इस सीजन में 1 जून से 10 सितंबर तक- आईएमडी कोलाबा और सांताक्रूज वेधशालाओं ने क्रमशः 1,862.5 मिमी और 2,401.2 मिमी बारिश दर्ज की है।

IMD के अधिकारी ने बताया कि “अगले कुछ दिनों के लिए, शहर और उसके उपनगरों में मध्यम वर्षा होगी, अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। अगले 24 से 48 घंटों में अधिकतम तापमान 31-30 डिग्री सेल्सियस तक गिरकर 28 डिग्री सेल्सियस तक जाने की संभावना है। ”

इस सप्‍ताह बारिश का क्रम जारी रहेगा गुरुवार को यह चरम पर होगा। सप्ताह की संचित वर्षा 180 मिमी को छू सकती है या उससे भी अधिक हो सकती है। गुरुवार के आसपास शहर के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है। 16 सितंबर से बारिश कम होने लगेगी और अगले सात दिनों तक ऐसी ही स्थिति रहेगी।

उत्तराखंड: ब्रह्मलीन जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती को भक्तों ने अर्पित किए श्रद्धासुमन

0

जोशीमठ: ब्रह्मलीन ज्योतिष्पीठाधीश्वर और द्वारकाशारदापीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानन्द सरस्वती जी महाराज के ब्रह्मलीन होने से पूरे देश में उनके शिष्य और अनुयायी बहुत दुखी हैं। देशभर में विभिन्न जगहों पर श्रद्धांजलि सभाओं में लोग उनको श्रद्धाुसमन अर्पित कर रहे हैं।

ज्योतिर्मठ में शंकराचार्य गद्दी के सान्निध्य में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई, जिसमें क्षेत्र के लोगों नें उपस्थित होकर पुष्पांजलि समर्पित की। सभा के आरम्भ में भगवद्गीता का पारायण और रामनाम संकीर्तन किया गया। वेदवेदांग महाविद्यालय के छात्रों ने गीता पाठ किया।

सभा में विष्णुप्रियानन्द ब्रह्मचारी, आत्माराम, सत्यप्रकाश चमोला, कुशलानन्द बहुगुणा, शैलेन्द्र पंवार, नैनसिंह भंडारी, सुधांशु सती, अरविंद पंत, उमेशचन्द्र सती, कमल रतूडी, मनीषा सती, नन्दी देवी, ऊषा उनियाल, रमा उनियाल, विनीता चौहान, सरिता उनियाल, आरती उनियाल, राजू चौरसिया, भगवान सिंह, जगदम्बाप्रसाद किमोठी, शिवानन्द उनियाल, प्रवीण नौटियाल और दिनेशचन्द्र सती समेत बड़ी संख्या में लोगों ने श्रद्धासुमन अर्पित किए।

उत्तराखंड : UKSSC पेपर लीक मामले में दो और नक़ल माफिया गिरफ्तार

0

देहरादून: UKSSSC पेपर लीक मामले में एसटीएफ ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों को 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। STF के अनुसार दोनों के संबंध धामपुर के नक़ल माफिया केंद्रपाल से बताए जा रहे हैं। इनका एक करीबी पांच दिन पहले गिरफ्तार हुआ था। इनमें एक आरोपी बिजनौर और दूसरा मुरादाबाद का रहने वाला है।

इनकी गिरफ्तारी UKSSSC  के स्नातक स्तरीय परीक्षा के पेपर लीक से है। इनमें से एक आरोपी का नाम विकास कुमार निवासी आलमपुर, रेहड़, बिजनौर है और दूसरा संजीव निवासी मुरादाबाद है। गिरफ्तार आरोपी संजीव कुमार चौहान आयोग की तकनीकी मदद और प्रिटिंग व्यवस्था देखने वाली आरएमएस कंपनी के मालिक राजेश चौहान का भाई है। दोनों आरोपी केंद्रपाल के करीबी बताए जा रहे हैं। बता दें कि इस मामले में गत 22 जुलाई को थाना रायपुर में मुकदमा दर्ज किया गया था। इस प्रकरण में अब तक 39 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं।

STF सूत्रों के मुताबिक इनसे पूछताछ में कई और लोगों के नाम भी सामने आए हैं। एसटीएफ वर्तमान में तीन मुकदमो में विवेचना कर रही है। स्नातक स्तरीय परीक्षा में आठ आरोपियों के अन्य मुकदमों में भी नाम शामिल हैं। इस मामले का मास्टरमाइंड सैय्यद सादिक मूसा फरार चल रहा है। बताया जा रहा है कि वह अपने साथी योगेश्वर राव के साथ नेपाल भाग गया है। एसटीएफ उसकी गिरफ्तारी के प्रयास भी कर रही है।

संजीव राजनगर एक्सटेंशन गाजियाबाद में रहता है। वह ताराबाद नारायण ठाकुरद्वारा जिला मुरादाबाद का मूल निवासी है। आरोपी ने पूर्व में गिरफ्तार संदीप शर्मा के साथ मिलकर ऊधमसिंहनगर जिले के कई युवाओं को गाजियाबाद के फ्लैट में ले जाकर पेपर साल्व कराया था।

कर्ज में डूबे किसान ने की आत्महत्या, यहां एक माह में 5 किसान दे चुके हैं जान

0

महाराष्ट्र : किसानों की आत्महत्या के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। नागपुर जिले में भारी बारिश के कारण फसल खराब होने के बाद कर्ज में डूबे एक किसान ने कथित तौर पर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि इस माह जिले में किसानों की आत्महत्या की यह पांचवीं घटना है।

जलालखेड़ा थाने के सहायक पुलिस निरीक्षक मनोज चौधरी ने बताया कि सोमवार को नरखेड़ तहसील के पिंपलदरा गांव निवासी किसान राजीव बाबूराव जुडपे (60) अपने खेत में रस्सी से पेड़ से लटके पाए गए। किसान के पास 2.5 एकड़ जमीन थी और उसने एक बैंक से कर्ज लिया था।

अधिकारी ने जूडपे के बेटे के एक बयान के हवाले से कहा कि भारी बारिश के कारण उसकी फसल खराब होने के बाद से वह उदास था। अधिकारी ने बताया कि जलालखेड़ा पुलिस ने दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, चार अन्य किसानों ने भी इस महीने नागपुर में फसल खराब होने और कर्ज के कारण आत्महत्या कर चुके हैं।

पुलिस ने कहा कि 11 सितंबर को ईश्वरदास नारायणदास बांगरे (52) ने कथित तौर पर अपने कर्ज के बोझ और फसल की विफलता के कारण नरखेड़ थाना क्षेत्र के लोहारा गांव में आत्महत्या कर ली। जलालखेड़ा थाना क्षेत्र के अंबाडा गांव में चार सितंबर को किसान विट्ठल उमरकर (62) ने अपने घर में पंखे से लटक कर फांसी लगा ली। पुलिस ने कहा कि उसके पास 2.5 एकड़ कृषि भूमि है और उसने तीन लाख रुपये का फसल ऋण लिया था।

एक अन्य कर्ज में डूबे किसान कृष्ण सखाराम सयामा (36) ने भी उसी दिन मौदा तहसील के अंतर्गत टांडा गांव में अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। पुलिस के अनुसार, उसने रिश्तेदारों से पैसे उधार लिए थे, जो उसे चुकाने के लिए मजबूर करते थे। तीन सितंबर को साउनेर तहसील के उमरी गांव निवासी अशोक नीलकंठ सरवे (35) ने पिछले दो साल से फसल खराब होने से परेशान होकर जान दे दी। पुलिस ने बताया कि उसने खेती के लिए कर्ज भी लिया था।

उत्तराखंड : दून अस्पताल पहुंचे CM धामी, मरीजों के लिये बना खाना खाकर चेक की क्वालिटी

0

देहरादून : मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने दून मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल का औचक निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों का हालचाल जाना और फीडबैक लिया।

मुख्यमंत्री ने मरीजों को दिये जाने वाले भोजन की गुणवत्ता को परखने के लिए खुद वह भोजन खाया। उन्होंने कहा कि मरीजों की सेवा भगवान की सेवा है। मरीजों के साथ मधुरता से व्यवहार किया जाए तो आधी बीमारी तो वैसे ही दूर हो जाती है। सेवा भाव का होना आवश्यक है।

मुख्यमंत्री ने अस्पताल में साफ सफाई का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिये। स्वच्छ माहौल से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। उन्होंने कहा कि ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए कि इलाज के लिए आने वालों को अधिक इंतजार न करना पड़े।

मरीजों के साथ साथ आने वाले उनके तीमारदारो को भी परेशानी न हो। अस्पताल में सभी आवश्यक दवाईयों की उपलब्धता सुनिश्चित हो। मुख्यमंत्री ने दून अस्पताल में इमरजेंसी वार्डों, आईसीयू एवं डेंगू वार्ड का निरीक्षण किया।