दिल्ली नगर निगम चुनाव को लेकर तैयारियां हुई तेज, इस साल के अंत तक…

0
164

IMG 20220828 WA0000

दिल्ली में पिछले कुछ समय से नगर निगम चुनाव को लेकर काफी चर्चा है। यहां फिर एक बार भाजपा और आम आदमी पार्टी आमने सामने है। भाजपा लगातार कोई न कोई कदम उठा रही है और आम आदमी पार्टी उस कदम पर भाजपा की आलोचना कर रही है। मिली जानकारी के मुताबिक परिसीमन कमेटी ने प्रस्तावित नए गठित वार्डों के नक्शे जारी किए हैं और जनता से उस पर सुझाव मांगे हैं। गोरतलब है कि जुलाई में वार्डों के परिसमन के लिए केंद्र सरकार ने तीन सदस्यीय समिति की घोषणा की थी। अब यह कमेटी अपने कार्यों को अंतिम रूप दे रही है।

सरकार ने दिल्ली नगर निगम में अधिकतम सीटों की संख्या 250 तय की है। एमसीडी चुनावों के मद्देनजर केंद्र के निर्देश पर गठित डिलिमिटेशन कमेटी ने परिसीमन का ड्राफ्ट जारी किया है। इस ड्राफ्ट को तीन अक्टूबर को दिल्ली सरकार की ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक, इसी माह परिसीमन समिति का ड्राफ्ट भी सार्वजनिक कर दिया जाएगा। जिस पर 15 दिन तक नागरिकों से आपत्तियां मंगाई जाएगी। इसके बाद इसे अंतिम रूप देकर केंद्रीय गृहमंत्रालय को भेज दिया जाएगा।

IMG 20220827 WA0000

बता दें कि जैसे ही ड्राफ्ट सार्वजनिक होगा तो वार्ड परिसीमन के लिए बनी समिति अपने विवेकानुसार नागरिकों द्वारा जताई गई आपत्ति और सुझावों को दूर करेगी। नगर निगम के पूर्व मुख्य विधि अधिकारी अनिल गुप्ता ने बताया है कि “जैसे ही वार्ड परिसीमन की समिति अपनी रिपोर्ट केंद्रीय गृहमंत्रालय को भेजेगी उसे उपराज्यपाल द्वारा अधिसूचित कराया जाएगा। वार्ड परिसीमन अधिसूचित होते ही दिल्ली राज्य चुनाव आयोग कभी भी चुनाव की घोषणा कर सकता है।”