Home Blog Page 696

झूलन गोस्वामी की तारीफ में बोले BCCI अध्यक्ष, “अगर मेरी बेटी खेलना चाहती है तो..”

0

महिला क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली तेज भारतीय गेंदबाज झूलन गोस्वामी अब अपना क्रिकेट का सफर खत्म करने वाली हैं। इंग्लैंड के वर्तमान दौरे के बाद 39 वर्षीय झूलन गोस्वामी क्रिकेट से संन्यास ले लेंगी। उनकी रिटायरमेंट की खबरें सोशल मीडिया पर तेज़ी के साथ वायरल हो रही हैं। हालांकि उनके फैंस नहीं चाहते कि वह संन्यास लें। बता दें कि झूलन गोस्वामी ने अपने इंटरनेशनल करियर में 350 से अधिक विकेट चटकाए हैं। झूलन गोस्वामी के संन्यास लेने की बात पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के अध्यक्ष सौरव गांगुली बयान दिया है।

उन्होंने अपने बयान में झूलन गोस्वामी की खूब तारीफ की है। उन्होंने कहा कि “झूलन गोस्वामी एक मिसाल हैं। उन्होंने महिला क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लिए हैं। वह बंगाल के चकदाह की रहने वाली हैं। मेरे उसके साथ बेहद सौहार्दपूर्ण रिश्ते हैं। महिला क्रिकेट विकास को लेकर झूलन गोस्वामी के साथ मेरी काफी चर्चा हुई। मैंने स्मृति मंधाना और हरमनप्रीत कौर के साथ भी बातचीत की।”

images 12 2

वह आगे कहते हैं कि “अगर मेरी बेटी क्रिकेट खेलना चाहती है, तो मैं उसे झूलन की तरह बनने का सुझाव दूंगा, लेकिन दुर्भाग्य से वह क्रिकेट नहीं खेल रही है। मैं उसे शुभकामनाएं देता हूं।” बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने आगे कहा कि “मैं झूलन के लिए बहुत खुश हूं। वह लगभग 40 वर्ष की हैं। उसका एक शानदार करियर रहा है। हर खिलाड़ी का जीवन समाप्त हो जाता है। यही खेल है। लेकिन झूलन अपने पीछे एक समृद्ध विरासत छोड़कर जाएंगी। वह एक रोल मॉडल हैं। वह लॉर्ड्स में अपना करियर समाप्त कर रही हैं और लॉर्ड्स में फिनिश करना एक सपना है।”

इस महीने ही निपटाएं बैंक के सभी काम, अगले महीने 21 दिन रहेगा अवकाश…

0

आज कल बैंक का काम करना आसान हो गया है। अगर किसी शख्स को कोई जरूरी काम है तो वह ऑनलाइन ही उसको पूरा कर लेता है। लेकिन अभी भी कुछ काम ऐसे हैं जिसके लिए आपको बैंक जाना ही पड़ता है। अगर आपको भी कोई इन दिनों कोई जरूरी काम है, तो कृपया अपने काम को जल्द से जल्द निपटालें। क्योंकि अगले महीने आपको अपना काम करने में काफी दिक्कतें आने वाली हैं। मिली जानकारी के अनुसार अगले महीने में बाकी और महीनों के मुकाबले सबसे अधिक छुट्टियां हैं। जिसके चलते देश भर की बैंकों में भी अवकाश रहने वाला है।

बता दें कि अगला महीना त्योहारों का महीना है, अगले महीने में हर मजहब के त्योहार मनाए जाने वाले हैं। ये सभी प्रमुख त्योहार हैं, जिसके चलते पूरे देश की बैंकों में अवकाश रहेगा। रिजर्व बैंक द्वारा जारी की गई लिस्ट के अनुसार अक्टूबर के महीने में बैंकों में 21 दिन का अवकाश रहने वाला है। ऐसे में आपको इस बात का खासा ध्यान रखना पड़ेगा की बैंक किस दिन खुलने वाला है और किस दिन बैंक बंद रहेगा। और अगर आपको इस बात की जानकारी नहीं होगी तो यकीन मानिए अगले महीने आपको अपने बैंक का काम करवाने में काफी ज्यादा परेशानियां पेश आने वाली हैं।

images 11 4

आपको बता दें कि रिजर्व बैंक हर कैलेंडर वर्ष में बैंकों की छुट्टियों की लिस्‍ट जारी करता है। ये जानकारी भी इस लिस्ट से ही प्राप्त की गई है। छुट्टियों की जो लिस्‍ट आरबीआई ने जारी की है, इसमें से कई अवकाश राष्‍ट्रीय स्‍तर के हैं। उस दिन पूरे देश में बैंकिंग सेवाएं बंद रहेंगी। इसके अलावा कुछ छुट्टियां स्‍थानीय या क्षेत्रीय स्‍तर की भी हैं। लिस्ट में सब कुछ मेंशन किया हुआ है। बता दें कि ये लिस्ट आपको इंटरनेट पर बड़ी ही आसानी से मिल सकती है।

उत्तराखंड : भारी बारिश का कहर जारी, गंगोत्री हाईवे दो दिन बाद खुला

0

उत्तरकाशी: प्रदेशभर में भारी बारिश का दौर जारी है। भारी बारिश के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लगातार हो रही बारिश के कारण जहां यमुनोत्री हाईवे डाबरकोट के पास बार-बार बंद हो रहा है। वहीं, गंगोत्री माग्र हेलगूगाड़ के पास दो दिनों से बंद है। मार्ग बंद होने के कारण करीब तीन हजार यात्रा फंसे हुए हैं। जिनको भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

प्रदेशभर में आज सुबह से ही लगातार भारी बारिश सिलसिला जारी है। मैदान से पहाड़ तक आफत की वर्षा से जन-जीवन प्रभावित है।शहरी क्षेत्रों में जलभराव और नदी-नालों के उफान से लोग परेशान हैं तो पहाड़ों में भूस्खलन नासूर बना हुआ है। चारधाम यात्रा मार्ग पर भी भूस्खलन के कारण बार-बार आवाजाही बाधित हो रही है। जिससे हजारों श्रद्धालु जगह-जगह फंसे हुए हैं। गुरुवार को केदारनाथ समेत आसपास की चोटियों में हिमपात से घाटी का तापमान गिर गया है।

उत्तरकाशी में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर हेल्गू गाड़ व सुनगर के बीच भूस्‍खलन थम गया है, जिसके बाद शुक्रवार को मार्ग खोलने का कार्य जारी है। भारी भूस्खलन के कारण यहां हाईवे गुरुवार पूरे दिन अवरुद्ध रहा। बुधवार शाम को भी राजमार्ग बाधित हुआ था। सुनगर से लेकर गंगोत्री धाम के बीच बुधवार से तीन हजार तीर्थ यात्री फंसे हुए हैं। तीर्थयात्रियों के खाने, रहने सहित बच्चों के लिए दूध आदि की समस्या से जूझना पड़ रहा है।

मौसम विज्ञान केंद्र ने कुमाऊं में भारी वर्षा को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। मानसून की विदाई से पहले वर्षा उत्तराखंड में आफत बनकर बरस रही है। बुधवार शाम को शुरू हुई मूसलधार वर्षा गुरुवार सुबह तक जारी रही। कई क्षेत्रों में करीब 16 घंटे लगातार हुई वर्षा से जन-जीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया। उत्तरकाशी जनपद के नौगांव ब्लाक के जूनियर हाईस्कूल कंडाऊ की छत का प्लास्टर वर्षा के दौरान गिर गया। जिस समय यह घटना हुई, उस समय बच्चे प्रार्थना सभा में थे। छत का हिस्सा गिरने की आवाज सुनकर शिक्षक और छात्र डरे हुए हैं।

XXL का टीजर रिलीज, कमर इत्ती सी…और

0

वेब सीरीज महारानी 2 को लेकर वाहवाही लूट रहीं बॉलीवुड एक्ट्रेस हुमा कुरैशी ने अपनी अगली फिल्म का ऐलान कर दिया है। हुमा ने सोशल मीडिया पर अपकमिंग फिल्म डबल एक्सएल का टीजर शेयर किया है, जिस में उनके साथ सोनाक्षी सिन्हा नजर आ रही हैं। टीजर में सोनाक्षी सिन्हा और हुमा कुरैशी, बॉडी वेट और महिलाओं के फिगर आदि को लेकर मस्ती मजाक करते हुए समाज को आईना दिखा रही हैं। सोशल मीडिया पर इस टीजर को पसंद किया जा रहा है।

टी- सीरीज, वाकाओ फिल्म्स और मुदस्सर अजrज की फिल्म ने लंबे इंतजार के बाद फाइनली डबल एक्सलका टीजर आज रिलीज किया। इस स्लाइस ऑफ लाइफ कॉमेडी फिल्म को सतराम रमानी ने डायरेक्ट किया है। बॉडीवेट जैसे स्टीरियोटाइप सवाल आज भी हमारे समाज में बहुत ही मजाकिया तरीके से लोगों को परेशान करते आए हैं। इस टीजर के साथ निर्माताओं ने फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा कर दी है। आपको बता दें यह फिल्म 14 अक्टूबर 2022 को सिनेमा घरों में रिलीज़ होने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

भारत और यूके में बड़े पैमाने पर शूट की गई फिल्म डबल एक्सएल दो प्लस-साइज महिलाएं, एक जो उत्तर प्रदेश से है और दूसरी जो अर्बन न्यू दिल्ली से हैं और वे एक ऐसे समाज से हैं जहां उन्हें अक्सर एक महिला के रूप में उनकी साइज के साथ सुंदरता या आकर्षण के लिए जिम्मेदार ठहराया जाता है।  टीजर की शुरुआत में हुमा वजन और बॉडी शेप को लेकर मजाक करती हैं तो वहीं सोनाक्षी कहती हैं- ‘ब्रा बड़ा चाहिए लेकिन कमर इत्ती सी…।

महाराष्ट्र : ठाणे में बड़ा हादसा, इमारत का एक हिस्सा गिरने से 4 लोगों की मौत

0

मुंबई : महाराष्ट्र के ठाणे जिले में बड़ा हादसा हो गया है। ठाणे के उल्हासनगर कस्बे में पांच मंजिला इमारत का एक हिस्सा गिरने से चार लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोगों के मलबे में दबे होने की खबर है। मलबे में दबे लोगों का रेस्क्यू जारी है।

उल्हासनगर तहसीलदार (राजस्व अधिकारी) कोमल ठाकुर के अनुसार, ठाणे के उल्हासनगर कैंप 5 में स्थित पांच मंजिला इमारत की तीसरी मंजिल का एक स्लैब सुबह करीब 11.30 बजे गिर गया। इस इमारत में करीब 30 फ्लैट्स थे। इमारत का अवैध तरीके से निर्माण किया गया था और पहले ही नोटिस दिया जा चुका था। बावजूद इसके इसमें 5 परिवार अभी भी रह रहे थे।

अधिकारी ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय दमकलकर्मी, आपदा प्रबंधन दल, पुलिस, राजस्व और नगर निगम के अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत व बचाव कार्य शुरू किया। मलबे के नीचे दबे लोगों को निकालने का काम जारी है। मृतकों की पहचान सागर ओछानी (19), प्रिया धनवानी (24), रेणु ढोलंदादास धनवानी (54) और धोलदास धनवानी (58) के रूप में हुई है।

उत्तराखंड : PM मोदी ने की बद्री-केदार पुनर्निमाण कार्यों की समीक्षा, इन कार्यों को करने के निर्देश

0

देहरादून : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरूवार को वर्चुअल माध्यम से श्री बद्रीनाथ एवं श्री केदारनाथ में चल रहे पुनर्निमाण कार्यों की समीक्षा की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय से इस बैठक में वर्चुअल प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्य सचिव डॉ. एस.एस.संधु, विशेष कार्याधिकारी पर्यटन विभाग भाष्कर खुल्बे, सचिव पर्यटन सचिन कुर्वे वर्चुअल माध्यम से सचिव संस्कृति भारत सरकार गोविन्द मोहन, संयुक्त सचिव भारत सरकार रोहित यादव, उप सचिव भारत सरकार मंगेश घिल्डियाल भी उपस्थित थे।

PM मोदी ने श्री बद्रीनाथ और श्री केदारनाथ के पुनर्निर्माण कार्यों की प्रगति की पूरी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में श्री केदारनाथ एवं श्री बद्रीनाथ में श्रद्धालुओं की संख्या तेजी से बढ़ेगी। श्री केदारनाथ निकटवर्ती स्थानों को भी आध्यात्मिक पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने होंगे। उन्होंने कहा कि इसके लिए आस-पास के एरिया के डेवलपमेंट की दिशा में प्रयास करने होंगे। रामबाड़ा और केदारनाथ के बीच श्रद्धालुओं को ठहरने एवं कौन सी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हो सकती हैं, इस ओर भी ध्यान दिया जाए। प्रधानमंत्री ने कहा कि वासुकिताल, गरूड़ चट्टी, लिंचोली और उनके आस-पास श्रद्धालुओं के लिए आध्यात्मिक दृष्टि से क्या किया जा सकता है, इसका पूरा प्लान तैयार किया जाए।

PM मोदी ने कहा कि श्री बद्रीनाथ के साथ ही आस-पास के क्षेत्रों को मॉडल के रूप में विकसित करने के लिए भी योजना बनाई जाए। माणा गांव एवं उसके आस-पास के क्षेत्रों को रूरल टूररिज्म के लिए विकसित करने की दिशा में भी ध्यान दिया जाए। इनमें स्थानीय कल्चर एवं स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देकर इकोनॉमी का अच्छा मॉडल बनाया जा सकता है। प्रधानमंत्री ने कहा कि श्री केदारनाथ एवं श्री बद्रीनाथ में श्रद्धालुओं की सुविधा के दृष्टिगत सेवकों एवं डॉक्टरों से भी अधिक से अधिक सहयोग लिया जाए। सरकारी व्यवस्थाओं के साथ जन सहयोग भी जरूरी है।

CM पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में श्री बद्रीनाथ एवं श्री केदारनाथ में पुनर्निमाण के कार्य तेजी से चल रहे हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के दृष्टिगत रात-दिन कार्य प्रगति पर है। दिसम्बर 2023 तक सभी कार्यों को पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है। इस साल अभी तक 35 लाख से अधिक पंजीकृत श्रद्धालु चारधाम यात्रा में आ चुके हैं। मुख्य सचिव डॉ. एस.एस.संधु ने श्री केदारनाथ एवं श्री बद्रीनाथ के पुनर्निर्माण कार्यों का प्रस्तुतीकरण दिया। उन्होंने कहा कि श्री केदारनाथ में प्रथम चरण के पुननिर्माण कार्य पूर्ण हो चुके हैं। द्वितीय चरण में 188 करोड़ रूपये के 21 कार्य किये जा रहे हैं। जिनमें से 03 कार्य पूर्ण किये जा चुके हैं, 06 कार्य दिसम्बर 2022 तक पूर्ण हो जायेंगे।

अवशेष 12 कार्यों को जुलाई 2023 तक पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है। गौरीकुण्ड में गेट का निर्माण किया जा चुका है। संगम घाट का कार्य जून 2023 तक पूर्ण किया जायेगा। ईशानेश्वर टेम्पल का कार्य भी एक माह में पूर्ण हो जायेगा। मास्टर प्लान के अनुसार सभी कार्य दिसम्बर 2023 तक पूर्ण किये जायेंगे। मुख्य सचिव ने कहा कि श्री बद्रीनाथ में भी मास्टर प्लान के अनुसार तेजी से कार्य हो रहे हैं। शीश नेत्र लेक एवं बद्रीश लेक का कार्य 03 माह में पूर्ण हो जायेगा। रिवर डेवलपमेंट प्रोजक्ट का कार्य जून 2023 तक पूर्ण हो जायेगा।

सचिव संस्कृति, भारत सरकार गोविन्द मोहन ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से जानकारी दी कि श्री केदारनाथ के लिए संस्कृति मंत्रालय के तहत चार प्रकार के कार्य होने हैं, जो जल्द शुरू किये जायेंगे। सोनप्रयाग में ओरिएंटेशन सेंटर की स्थापना, रामबाड़ा, छोटी लिंचोली, बड़ी लिंचोली एवं चन्नी कैंप में चिन्तन स्थल (ध्यान स्थल), श्री केदारनाथ में शिव उद्यान एवं श्री केदारनाथ में श्री केदार गाथा म्यूजियम का निर्माण किया जायेगा। इन सभी कार्यों की पूरी योजना बनाकर तैयारी कर ली गई है।

अध्यक्ष बने तो गहलोत छोड़ देंगे राजस्थान की कुर्सी, राहुल की ‘ना’ के बाद यूटर्न

0

राहुल गांधी की ओर से ‘एक व्यक्ति एक पद’ का संकल्प याद दिलाए जाने के बाद राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के सुर बदल गए हैं। कांग्रेस की कमान के साथ राजस्थान के मुख्यमंत्री पद पर बने रहने की इच्छा जाहिर कर चुके गहलोत ने अब माना है कि दोनों पदों पर एक साथ काम करने से न्याय नहीं होगा।

हालांकि, उन्होंने यह भी साफ किया कि अध्यक्ष का चुनाव लड़ने के लिए पद छोड़ने की जरूरत नहीं है, लेकिन यदि वह जीतते हैं तो मुख्यमंत्री पद छोड़ देंगे। राहुल गांधी से एक बार फिर अध्यक्ष बनने की अपील करने के लिए कोच्चि पहुंचे अशोक गहलोत ने मीडिया कर्मियों से बाचीत में कहा कि दो पद की कोई समस्या नहीं है। कांग्रेस अध्यक्ष जो बनेगा न्याय तभी कर पाएगा, उसे पूरे मुल्क में काम करना है, दो पद पर काम हो नहीं सकता है।

लेकिन, इसमें कोई बाधा नहीं है, कोई भी खड़ा हो सकता है। एक व्यक्ति एक पद का फॉर्मूला यहां लागू नहीं होता है। परंतु कांग्रेस अध्यक्ष कोई बनता है तो वह दो पद पर काम नहीं कर सकता है ना, उसे पूरे देश का देखना होगा। न्याय करने के लिए एक पद पर रहना ज्यादा उचित है।”

दशहरा रैली को लेकर शिंदे-उद्धव गुट आमने-सामने, कोर्ट पहुंचा मामला

0

मुंबई : मुंबई में दशहरा रैली को लेकर घमासान मचा हुआ है। सरकार और उद्धव ठाकरे गुटों में तलवारें खिची हुई हैं। BMC ने शिवाजी पार्क में दशहरा रैली आयोजित करने को लेकर उद्धव ठाकरे के नेतृत्‍व वाली शिवसेनाऔर महाराष्‍ट्र के मुख्‍यमंत्री एकनाथ शिंदे को इजाजत देने से इंकार कर दिया है। BMC के एक वरिष्‍ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी है। नगर निगम के अधिकारियों के मुताबिक, मुंबई पुलिस द्वारा उठाए गए कानून व्यवस्था से संबंधित मुद्दों के आधार पर शिवाजी पार्क में रैली आयोजन की अनुमति देने से इनकार किया गया।

बीएमसी आयुक्त इकबाल सिंह चहल ने बताया कि निगम ने दोनों को पांच अक्टूबर को दशहरा के अवसर पर शिवाजी पार्क में रैली आयोजित करने की अनुमति देने से इनकार कर दिया है। अधिकारियों ने कहा, बीएमसी ने दोनों गुटों को पत्र के माध्‍यम से इजाजत न दिए जाने की बात कही है। 22 अगस्‍त को ठाकरे गुट के अनिल देसाई ने रैली के आयोजन को लेकर बीएमसी की अनु‍मति के लिए आवेदन किया था।

इसके बाद 30 अगस्‍त को शिंदे गुट के विधायक सदा सरवनकर ने बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) के एमएमआरडीए मैदान में रैली करने की अनुमति के लिए आवेदन किया। पिछले हफ्ते, शिंदे गुट को बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स के एमएमआरडीए मैदान में रैली करने की अनुमति दी गई थी।

इसके बाद उद्धव के धड़े वाली शिवसेना ने शिवाजी पार्क में दशहरा रैली के आयोजन की अनुमति मांगने के लिए बॉम्‍बे हाइकोर्ट का रुख किया। शिवसेना ने अपनी याचिका ने यह भी दलील दी है कि पार्टी 1966 से लेकर अब तक हर साल शिवाजी पार्क में दशहरा रैली का आयोजन कर रही है और बीएमसी ने हमेशा इसकी अनुमति दी है।

फिर एक बार रुपया में दर्ज हुई गिरावट, 20 साल के उच्चतम स्तर पर पहुंचा डॉलर…

0

भारतीय करेंसी रुपया (INR) की वैल्यू आज डॉलर के मुकाबले निचले स्तर पर जा पहुंची है। देश में रुपए के लिए ये अब तक का सबसे ख़राब दौर माना जा रहा है। रुपया की वैल्यू कुछ समय से बड़ी तेजी के साथ कम हुई है और ये लगातार जारी है। भारतीय रिज़र्व बैंक लगातार रुपये को संभालने के लिए कई प्रयास कर रही है, लेकिन वे सभी नाकाम साबित होते दिख रहे हैं। इस बीच अब एक बड़ी खबर सामने आ रही है। रुपया अब तक के सबसे निचले स्तर पर आ गिरा है।

मिली जानकारी के अनुसार रुपया की वैल्यू डॉलर के मुकाबले लगातार कम हो रही है। दो दशक बाद डॉलर और यूरो की वैल्यू लगभग बराबर पहुंच गई है। दिसंबर साल 2014 से अब तक देखा जाए तो रुपया डॉलर के मुकाबले करीब 25 फीसदी कमजोर हो गया है। रुपया साल भर पहले डॉलर के मुकाबले 74.54 के स्तर पर था और आज ये 80.38 के स्तर पर गिर गया है। मिली जानकारी के अनुसार आज के शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 42 पैसे गिर गया है।

images 10 2

बुधवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 79.79 के स्‍तर पर खुला था और दिन के कारोबार के दौरान इसमें लगातार गिरावट देखी गई थी। बताते चलें कि डॉलर इंडेक्‍स 2 दशकों के उच्‍च स्‍तर 110.87 पर पहुंच गया था. हालांकि, इस बात की संभावना काफी कम है कि महंगाई पर काबू पाने के लिए अमेरिकी फेडरल रिजर्व ब्‍याज दरों में 100 आधार अंकों की बढ़ोतरी करेगा। मालूम हो कि कई देशों की करेंसी भारतीय रुपया की तुलना में अधिक गिर रही हैं। ब्रिटिश पाउंड, जापानी येन, और यूरो जैसी करेंसीज डॉलर के मुकाबले रुपया से ज्यादा कमजोर हो गई हैं।

राज्यपाल के फैसले से नाराज़ पंजाब सरकार, ‘ऑपरेशन लॉटस’ के खिलाफ आज करेंगे…

0

पंजाब में मौजूद आम आदमी पार्टी को विश्वास प्रस्ताव पेश करना था। जिसके लिए पार्टी द्वारा विधानसभा का विशेष सत्र करने की अनुमति राज्य के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित से मांगी। पार्टी की मांग को कुबूल करते हुए राज्यपाल ने इस विशेष सत्र को करने की अनुमति दे दी। लेकिन अब खबर आ रही है कि बनवारीलाल पुरोहित ने अपने इस फैसले को वापस लेते हुए पंजाब सरकार को हैरान कर दिया है। जिसके खिलाफ अब पंजाब की मान सरकार आज पीस मार्च करेगी। मिली जानकारी के अनुसार आज आम आदमी पार्टी के 92 विधायक विधानसभा से लेकर राजभवन तक मार्च करेंगे।

इस मुद्दे को लेकर आम आदमी पार्टी के कई बड़े नेताओं ने ट्वीट किया। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया कि “राज्यपाल कैबिनेट द्वारा बुलाए सत्र को कैसे मना कर सकते हैं? फिर तो जनतंत्र खत्म है। दो दिन पहले राज्यपाल ने सत्र की इजाज़त दी। जब ऑपरेशन लोटस फ़ेल होता लगा और संख्या पूरी नहीं हुई तो ऊपर से फ़ोन आया कि इजाज़त वापिस ले लो, आज देश में एक तरफ़ संविधान है और दूसरी तरफ़ ऑपरेशन लोटस।”

images 13 1

अरविंद केजरीवाल के साथ साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी इस मुद्दे को ट्विटर पर शेयर किया। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि “राज्यपाल द्वारा विधानसभा ना चलने देना देश के लोकतंत्र पर बड़े सवाल पैदा करता है… अब लोकतंत्र को करोड़ों लोगों द्वारा चुने हुए जनप्रतिनिधि चलाएंगे या केंद्र सरकार द्वारा नियुक्त किया हुआ एक व्यक्ति… एक तरफ भीमराव जी का संविधान और दूसरी तरफ ऑपरेशन लोटस…जनता सब देख रही है।”

बता दें कि राज्यपाल ने बृहस्पतिवार को विशेष सत्र आहूत करने के पिछले आदेश को वापस लिया। आदेश को वापस लेते हुए उन्होंने कहा कि “कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राजभवन से संपर्क करने के बाद कानूनी राय मांगी गई और सदन के नियमों के अनुसार इसकी अनुमति नहीं है। विधानसभा के नियम सिर्फ सरकार के पक्ष में विश्वास मत पारित करने के लिए सत्र बुलाने की अनुमति नहीं देते हैं।”