Home Blog Page 677

भुखमरी में भारत की रैंकिंग खराब, पाकिस्तान-श्रीलंका भी हमसे अच्छे

0

विश्व स्तर पर देश के लिए अच्छी खबर नहीं है। ग्लोबल हंगर इंडेक्स 2022 के आंकड़ों में भारत छह पायदान नीचे खिसककर 121 देशों में से 107वें स्थान पर पहुंच गया। वैश्विक सूची में भारत दक्षिण एशियाई देशों में से सिर्फ युद्धग्रस्त देश अफगानिस्तान से बेहतर है। रिपोर्ट में जानकर हैरानी इस बात की है कि आर्थिक तंगी और भुखमरी झेल रहे पाकिस्तान और श्रीलंका भारत से काफी बेहतर रैंकिंग में हैं। सिर्फ तालिबान शासित अफगानिस्तान देश ही इकलौता दक्षिण एशियाई देश है जो भारत से नीचे है। इससे पहले भी साल 2021 में भारत की रैकिंग काफी पीछे दिखाई गई थी। उस वक्त सरकार ने इन आंकड़ों को खारिज कर दिया था।

ग्लोबल हंगर इंडेक्स की 2022 की सूची में भी भारत को प्रकाशकों ने काफी नीचे की श्रेणी रखा है। भारत 121 देशों की सूची में 107वें स्थान पर पहुंच गया है। इससे पहले साल 2021 में भारत को 101 रैंकिंग दी गई थी। पड़ोसी देशों की बात करें तो पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, नेपाल और म्यांमार को क्रमशः 99, 64, 84, 81 और 71वां स्थान दिया गया है। हैरत की बात है ये सभी देश भारत से ऊपर हैं। पांच से कम स्कोर के साथ 17 देशों को सामूहिक रूप से 1 और 17 के बीच स्थान दिया गया है।

ग्लोबल इंडेक्स की सूची पर अभी हालांकि भारत की ओर से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। लेकिन, इसमें हैरत की बात यह है कि विनाशकारी बाढ़ के बाद भयंकर महंगाई और भुखमरी झेल रहे पाकिस्तान को भारत से बेहतर स्थिति में दिखाया गया है। पाकिस्तान में बाढ़ एक तिहाई हिस्से को डुबा चुकी थी। लाखों की संख्या में लोग बेघर हो गए थे। लाखों की संख्या में लोगों की मौत हुई। दाने-दाने के मोहताज पाकिस्तान ने दुनिया से राशन की मदद मांगी थी।

दूसरी ओर भारत का एक और पड़ोसी देश श्रीलंका की हालत दुनियाभर में किसी से छिपी नहीं है। श्रीलंका में राष्ट्रपति के खिलाफ लोग सड़क पर उतर गए थे। राष्ट्रपति भवन पर कब्जा करके लोगों ने पीएम आवास में आग लगा ली थी। इस वक्त को कुछ वक्त ही बिता है जब श्रीलंका में दूध और फल जैसी जरूरी चीजें काफी महंगी हो गई थी। पेट्रोल के लिए लोग कई दिनों तक कतारों में नजर आए। उस वक्त भारत ने अच्छा पड़ोसी धर्म निभाते हुए श्रीलंका को राशन की खेप पहुंचाई और मदद मुहैया कराई। ग्लोबल हंगर इंडेक्स की सूची में श्रीलंका को भारत से बेहतर दिखाना बड़े सवाल खड़े करता है।

क्या है रैकिंग का आधार
ग्लोबल हंगर इंडेक्स में भारत से नीचे के देश हैं- जाम्बिया, अफगानिस्तान, तिमोर-लेस्ते, गिनी-बिसाऊ, सिएरा लियोन, लेसोथो, लाइबेरिया, नाइजर, हैती, चाड, डेम। कांगो के प्रतिनिधि, मेडागास्कर, मध्य अफ्रीकी गणराज्य, यमन। रिपोर्ट में कहा गया है कि गिनी, मोजाम्बिक, युगांडा, जिम्बाब्वे, बुरुंडी, सोमालिया, दक्षिण सूडान और सीरिया सहित 15 देशों के लिए रैंक का निर्धारण नहीं किया जा सकता है।

स्टार्क ने इंग्लैंड के कप्तान बटलर से कहा मैं दीप्ति नहीं हूं, जानें क्यों? VIDEO वायरल

0

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच तीन मैच की टी-20 सीरीज का आखिरी मुकाबला बारिश की भेंट चड़ा। रुक-रुक कर हो रही बारिश की वजह से मैच पूरा नहीं हो पाया और यह सीरीज इंग्लैंड ने 2-0 से अपने नाम की। सीरीज के आखिरी मुकाबले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जिसमें ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर को नॉन स्ट्राइकर एंड पर वॉर्निंग देते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान स्टार्क ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार स्पिनर दीप्ति शर्मा का भी नाम लिया।

वायरल वीडियो में देखने को मिल रहा है कि 5वें ओवर के दौरान जब स्टार्क चौथी गेंद डाल रहे थे तो बटलर ने गेंद डलने से पहले ही क्रीज छोड़ दी थी। ऐसे में स्टार्क ने उन्हें वॉर्निंग दी की वो ऐसा ना करें। इस दौरान उन्हें स्टंप माइक में यह भी कहते पकड़ा गया कि मैं दीप्ति नहीं हूं, लेकिन मैं ऐसा कर सकता हूं।

दरअसल, हाल ही में दीप्ति शर्मा ने नॉन स्ट्राइकर एंड पर इंग्लैंड की बैटर को रन आउट कर खूब सुर्खिया बटोरी थी। हालांकि 1 अक्टूबर से यह नियम वर्ल्ड क्रिकेट में लागू हो गया है। मगर जब दीप्ति ने ऐसा किया था तो क्रिकेट जगत दो भागों में बंट गया था, एक पक्ष दीप्ति के साथ खड़ा था, वहीं दूसरा पक्ष इसे खेल भावना के खिलाफ बता रहा था।

ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड तीसरे टी20 की करें तो बारिश से बाधित इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने 12 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 112 रन बोर्ड पर लगाए थे, इस दौरान बटलर ने 65 रनों की नाबाद पारी खेली थी, इस स्कोर के सामने बारिश होने से पहले ऑस्ट्रेलिया 3.5 ओवर में 30 रन पर तीन विकेट गंवा चुका था।

उत्तराखंड : बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर, इतने पदों पर निकली भर्ती

0

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने पूर्व में जारी किए गए भर्ती कैलेंडर के अनुसार आज पटवारी लेखपाल की विज्ञप्ति जारी कर दी है। बता दें कि यह परीक्षा UKSSSC की भर्तियों में गड़बड़ी के बाद UKPSC को ट्रांसफर कर दी गई थी।उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) द्वारा आज पटवारी और लेखपाल के कुल 563 पदों पर सीधी भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। कुल पदों में से 391 पद पटवारी और 172 पद लेखपाल के हैं।

जिलेवार होगी भर्ती, जानिए पटवारी के जिलेवार पद

यह भर्ती जिलेवार होगी। पटवारी के कुल 391 पदों में से अल्मोड़ा जिले में 50 पद, बागेश्वर में 18, चमोली में 26, चंपावत में 26, देहरादून में 9, नैनीताल में 27, पौड़ी में 79, पिथौरागढ़ में 38, रुद्रप्रयाग में 13, टिहरी गढ़वाल में 45 और उत्तरकाशी में 60 पद हैं।

पटवारी के लिए योग्यता, उम्र

पटवारी पदों के लिए किसी भी विश्वविद्यालय से केवल स्नातक पास होना अनिवार्य है। इसके लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा भी आयोजित की जाएगी। पुरुषों को 60 मिनट में 7 किलोमीटर और महिलाओं को 35 मिनट में 3.5 किलोमीटर दौड़ना होगा। पुरुषों के लिए न्यूनतम ऊंचाई 168 सेंटीमीटर और महिलाओं के लिए 152 सेंटीमीटर अनिवार्य है। पर्वतीय मूल के अभ्यर्थियों को 5 सेंटीमीटर की छूट होगी। वहीं पुरुषों के लिए सीना 84 सेंटीमीटर और 5 सेंटीमीटर पुलाव अनिवार्य है। पर्वतीय अभ्यर्थियों को 5 सेंटीमीटर की छूट मिलेगी। जबकि महिलाओं का वजन न्यूनतम 45 किलो अनिवार्य है। पटवारी पदों के लिए उम्र सीमा 21 साल से 28 वर्ष तक होनी चाहिए।

वही लेखपाल के कुल 172 पदों में से चंपावत में एक, देहरादून में 38, हरिद्वार में 51, नैनीताल में 26, उधम सिंह नगर में 56 पद है। इन पदों के लिए भी केवल स्नातक पास जरूरी है। इसमें भी पटवारी की तरह ही शारीरिक दक्षता परीक्षा होगी। उम्र सीमा 21 से 35 साल होगी।

इन पदों के लिए उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग से पूर्व में आवेदन किया था, उनके लिए आयु की गणना 1 जुलाई 2020 को की जाएगी, जिससे उन्हें अधिकतम आयु में छूट मिलेगी। लेकिन जो अभ्यर्थी पहली बार उत्तराखंड लोक सेवा आयोग से ही इन पदों के लिए आवेदन कर रहे हैं उनके लिए आय की गणना 1 जुलाई 2022 को की जाएगी।

विज्ञप्ति के साथ ही लोक सेवा आयोग ने इस परीक्षा का लिखित सिलेबस भी जारी किया है। इसके लिए 100 अंको की परीक्षा होगी, जिसका समय 2 घंटे निर्धारित होगा। इसमें 20 अंकों की सामान्य हिंदी, 40 अंकों का सामान्य ज्ञान और सामान्य अध्ययन एवं 40 अंको की उत्तराखंड से संबंधित विविध जानकारियां पूछी जाएंगी।

हिमाचल चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को 1 फेज में मतदान, 8 दिसंबर को नतीजा

0

नई दिल्ली: चुनाव आयोग ने हिमाचल प्रदेश में चुनाव तारीखों का ऐलान कर दिया है। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने विज्ञान भवन में चुनावी बिगुल बजाते हुए कहा कि पहाड़ी राज्य में एक फेज में 12 नवंबर को वोटिंग होगी। मतगणना 8 दिसंबर को होगी। गुजरात के लिए अभी चुनाव तारीखों का ऐलान नहीं किया गया है।

25 तक नामांकन, 29 तक नाम वापसी
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि 68 विधानसभा सीटों वाले हिमाचल में नोटिफिकेशन 17 अक्टूबर को जारी होगी। 25 अक्टूबर तक प्रत्याशी नामांकन करा सकेंगे। नामांकन पत्रों की जांच 27 अक्टूबर को होगी। 29 अक्टूबर तक प्रत्याशी अपनी दावेदारी वापस ले सकते हैं। 12 नवंबर को वोटिंग होगी और 8 दिसंबर को नतीजे घोषित होंगे।

15 लाख वोटर्स बैलेट के जरिए मतदान करेंगे
चुनाव आयोग ने कहा कि अक्टूबर त्योहारों का महीना है और इसमें लोकतंत्र का त्योहार भी जुड़ने जा रहा है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग ने पिछले कई महीनों से तैयारी की है। कोरोना महामारी को ध्यान में रखकर भी तैयारी की गई है। मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि हिमाचल में 8 जनवरी 2023 को कार्यकाल खत्म हो रहा है। कुल 55 लाख वोटर्स हैं। इनमें से 15 लाख वोटर्स बैलेट के जरिए मतदान करेंगे। 1.6 लाख वोटर्स पहली बार वोट डालेंगे।

मतदान बढ़ाने की कोशिश
राजीव कुमार ने कहा कि वोटर्स लिस्ट का पब्लिकेशन हो चुका है। नए मतदाता जोड़े गए हैं। त्रुटियों को दूर किया गया है। शहरों में वोटिंग बढ़ाने के लिए जागरूकता अभियान चलाया गया है। उन्होंने 2019 के लोकसभा चुनाव का भी उदाहरण दिया कि मेट्रो शहरों में मतदान कम हुआ था। सभी विधानसभा क्षेत्रों में उन क्षेत्रों में मतदान बढ़ाने की कोशिश की जा रही है, जहां पहले मतदान कम होता रहा है। चुनाव आयुक्त ने कहा कि यदि किसी के पास वोटर कार्ड नहीं है तो भी दूसरे अन्य दस्तावेजों के सहारे वोट डाल सकते हैं।

पोलिंग बूथ की व्यवस्था
मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि हर बूथ पर एक रैंप की व्यवस्था होगी। पीने की पानी की व्यवस्था होगी। हर बूथ ग्राउंड फ्लोर पर होगा। मतदाताओं को अधिकतम सुविधा देने की कोशिश होगी। कुछ पोलिंग बूथ ऐसे होंगे जिनका संचालन सिर्फ महिलाएं करेंगी। हर विधानसभा में कम से कम एक ऐसा बूथ होगा। यह महिला सशक्तिकरण को प्रदर्शित करेगा। कुछ पोलिंग स्टेशन को दिव्यांग कर्मचारी संभालेंगे।

बैलेट पेपर की व्यवस्था
मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि बुजुर्गों और दिव्यांग मतदाताओं को पोस्टल बैलेट की सुविधा दी जाएगी। निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी होगी। वोट की गोपनीयता से समझौता किए बिना प्रक्रिया की जाएगी।

60 मिनट में पहुंचेगी टीम
चुनाव में मतदाताओं की सुविधा और चुनावी प्रक्रिया को दखल मुफ्त रखने के लिए टेक्नॉलजी का इस्तेमाल किया जाएगा। सी विजिलेंस ऐप के जरिए कोई भी मतदाता शिकायत कर सकता है। 60 मिनट के भीतर हमारी टीम पहुंचेगी और 90 मिनट के अंदर उसका निपटारा करेंगे। इसी तरह दिव्यांग मतदाता भी ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं। केवाईसी ऐप के जरिए वोटर्स प्रत्याशियों की पूरी जानकारी ले सकेंगे। उनके खिलाफ यदि कोई आपराधिक केस है तो उसकी भी पूरी जानकारी होगी। इसके अलावा उम्मीदवारों को तीन बार इसे पब्लिश भी कराना होगा।

फेक न्यूज पर भी नजर
मुख्य चुनाव आयुक्त ने मीडिया को भी तथ्यों की परख के बाद पब्लिश करने की सलाह देते हुए कहा कि फेक न्यूज पर नजर रखी जाएगी।

2017 हिमाचल कर परिणाम
68 सीटों वाली विधानसभा का मौजूदा कार्यकाल जनवरी 2023 में खत्म हो रहा है। इससे पहले राज्य में चुनाव होना है। 2017 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने 44 सीटों पर जीत हासिल की थी तो कांग्रेस को 21 सीटों पर जीत मिली थी। 3 सीटें अन्य के खातें में रहीं।

उत्तराखंड : सिर्फ 30 मिनट में पहुंचेंगे केदारनाथ धाम, मिली हरी झंडी

0

देहरादून: केदारनाथ धाम में रोपवे का सपना PM मोदी ने देखा था। उन्होंने अपने इस ड्रीम प्रोजेक्ट का ऐलान भी केदारनाथ धाम में किया था। अब PM मोदी के इस प्रोजेक्ट को जिस मंजूरी की जरूरत थी। वह मिल गई है। राष्ट्रीय वन्यजीव बोर्ड की बैठक में प्रधानमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट केदारनाथ रोपवे के निर्माण पर मुहर लगा दी है।

सोनप्रयाग से केदारनाथ के लिए करीब 13 किलोमीटर लंबे रोपवे बनाने की योजना है। इस रोपवे के बनने के बाद केदारनाथ धाम तक की दूरी 30 मिनट में पूरी हो सकेगी। इससे पैदल चलने के असमर्थ लोगों को बड़ी रावह मिलेगी। साथ ही महंगी हवाई यात्रा से भी राहत मिलेगी। इसके अलावा बोर्ड बैठक में रामबाड़ा से गरुड़चट्टी में लगभग साढ़े पांच किलोमीटर पैदल मार्ग के नव निर्माण की भी अनुमति मिली है।

केदारनाथ धाम के लिए सोनप्रयाग से करीब 18 से 20 किलोमीटर की पैदल दूरी है। इसे तय करने में यात्रियों को लगभग 8 घंटे का समय लगता है। रोपवे बनने से यह दूरी 30 मिनट में पूरी हो जाएगी। यह क्षेत्र केदारनाथ वन प्रभाग गोपेश्वर के तहत आता है।

प्रमुख सचिव (वन) आरके सुधांशु के मुताबिक हेमकुंड साहिब रोपवे के लिए बोर्ड की अनुमति की जरूरत नहीं है। इसके लिए वन एवं पर्यावरण मंत्रालय ने पहले ही स्वीकृति दे रखी है। बोर्ड बैठक में यह प्रस्ताव रखा गया था, जिसमें दोबारा स्वीकृति लेने की आवश्यकता नहीं समझी गई।

प्रमुख सचिव के मुताबिक दिल्ली में केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री की अध्यक्षता में हुई बैठक में सोनप्रयाग से केदारनाथ तक रोपवे निर्माण की अनुमति मिली है। गोविंदघाट से हेमकुंड साहिब तक बनने वाले रोपवे के लिए एनवायरमेंट क्लियरेंस की आवश्यकता नहीं है।

हालांकि राज्य वन विभाग से इसकी अनुमति लेनी होगी। इसके बाद ही लगभग 12 किलोमीटर के इस रोप-वे का निर्माण शुरू हो सकेगा। प्रमुख सचिव वन के मुताबिक केदारनाथ में पुराने पैदल मार्ग के पुननिर्माण में .983 हेक्टेयर वन भूमि आ रही है।

वन भूमि हस्तांतरण को बोर्ड बैठक में मंजूरी मिली है। केदारनाथ धाम रोपवे के निर्माण में 1200 करोड़ व हेमकुंड साहिब से गोविंदघाट के लिए 850 करोड़ रुपये की लागत आएगी। एनएचएआई की एजेंसी नेशनल हाइवे लॉजिस्टिक मैनेजमेंट लिमिटेड ने दोनो रोपवे की डीपीआर तैयार की है।

उत्तराखंड : पूर्व मंत्री केदार सिंह फोनिया का निधन, 92 साल की उम्र ली अंतिम सांस

0

देहरादून : BJP  के वरिष्ठ नेता एवं उत्तरप्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे केदार सिंह फोनिया का निधन हो गया है। वह 92 वर्ष के थे। नेहरू कालोनी निवासी फोनिया पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। शुक्रवार को उन्होंने अंतिम सांस ली।

अस्वस्थ चल रहे थे 92 वर्ष के फोनिया

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता फोनिया के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए इसे राज्य की अपूरणीय क्षति बताया है। मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने इंटरनेट मीडिया पर उन्‍होंने पोस्‍ट के जरिए संवेदनाएं व्‍यक्‍त की। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने भी फोनिया के निधन पर दुख व्यक्त किया है।

1992 में यूपी सरकार में पर्यटन मंत्री थे केदार सिंह फोनिया

केदार सिंह फोनिया वर्ष 1992 में यूपी सरकार में पर्यटन मंत्री थे। इस दौरान पहली बार यूपी सरकार ने राममंदिर के लिए 2.77 एकड़ जमीन अधिग्रहित की थी। तब उस फाइल पर बतौर पर्यटन मंत्री फोनिया ने ही हस्ताक्षर किए थे।

CM धामी ने व्‍यक्‍त किया दुख

मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने लिखा कि भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री केदार सिंह फोनिया के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। भगवान दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान एवं शोकाकुल परिवार को यह असीम कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ओम शांति।

विधानसभा अध्यक्ष ने भी शोक व्यक्त किया

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने भी गहरा शोक व्यक्त किया है। विधानसभा अध्यक्ष ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति, शोकाकुल परिवार तथा समर्थकों को यह गहन दु:ख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है। विधानसभा अध्यक्ष ने अपने शोक संदेश में कहा है कि पार्टी संगठन एवं राज्य के विकास में केदार सिंह फोनिया का योगदान हमेशा अविस्मरणीय रहेगा। वे एक समर्पित जन नेता के तौर पर सदैव याद किए जायेंगे।

 

ED का बड़ा एक्शन, 25 ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी

0

दिल्ली के कथित शराब घोटाले में एक बार फिर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की छापेमारी चल रही है। राजधानी में 25 ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की जा रही है। इससे पहले भी ईडी और सीबीआई ने इस केस में 100 से अधिक ठिकानों पर तलाशी ली है, जिनमें कुछ नेता, पूर्व नौकरशाह और कारोबारी शामिल हैं। जांच एजेंसियों ने अब तक तीन आरोपियों विजय नायर, समीर महेंद्रू और अभिषेक बोइनपल्ली को गिरफ्तार किया है।

दिल्ली में हुए कथित शराब घोटाले में उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया मुख्य आरोपी हैं। आबकारी विभाग भी सिसोदिया के पास है और उन्हीं के नेतृत्व में ही वह नीति बनाई गई, जिसके जरिए सरकारी खजाने को नुकसान और कारोबारियों को फायदा पहुंचाए जाने का आरोप है।

‘श्रीदेवी’ बनकर इस अपराधी ने दिया ‘मानव बलि’ को अंजाम, बेरहमी से की हत्या…

0

केरल के पथानामथिट्टा जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है। जिसको सुनने के बाद हर कोई सहम रहा है। दरअसल, ये मामला मानव बलि का है, जिसमें आरोपी ने दो महिलाओं की बड़ी ही बेरहमी से हत्या कर दी। ये मामला महिलाओं के लापता होना से शुरू हुआ था। लेकिन अब इसने एक खतरनाक मोड़ ले लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने रोसलिन और पद्मा नाम की महिलाओं को इतनी बेरहमी से मारा है, जिसको सुनने के बाद आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। इस मामले में तीन लोगों को अपराधियों के तौर पर हिरासत में लिया गया है।

इनमें भगवल सिंह उसकी पत्नी लैला सिंह और मोहम्मद शफी का नाम शामिल है। मोहम्मद शफी को इस मामले का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि भगवल सिंह के आर्थिक हालात ठीक नहीं थे। जिसके लिए उसने और उसकी पत्नी ने मानव बलि का रास्ता चुना और इस रास्ते को शफी ने दिखाया। शफी ने पहले अपने आप को एक महिला के रूप में पेश किया। सोशल मीडिया पर शफी ने “श्रीदेवी” के नाम से अकाउंट से बनाया और भगवल सिंह से दोस्ती की। जिसके बाद उसने दंपति को दुर्भाग्य से छुटकारा दिलाने और उन्हें वित्तीय समृद्धि की ओर ले जाने के लिए पूजा और अनुष्ठान करने की पेशकश की।

rajexpress 2022 10 2dc39f80 c005 4131 92f9 4efdfb6b40e8 kerala news 1

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शफी ने पहली मुलाकात इस जोड़े से राशिद नाम के व्यक्ति के रूप में की। इस मुलाकात के बाद उसने पहले लैला के साथ शारीरिक संबंध बनाए। सिर्फ इतना ही नहीं बल्कि एक बार उसने भगवल सिंह के सामने भी उसकी पत्नी से शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद उसने मानव बलि का रास्ता दिखाया, जिसके लिए शफी खुद रोसलिन नाम की महिला को दंपत्ति के घर लाया और उसका यौन शोषण किया। जिसके बाद अपराधी ने रोसलिन के गुप्तांग काट डाले।

बताया जा रहा है कि हत्या करने के बाद इसके शव को भगवल सिंह के घर में ही दफन कर दिया गया। इतना सब कुछ करने के बाद भी दंपत्ति को आर्थिक स्थिति ठीक नहीं हुई तो उसने फिर एक बार शफी से कॉन्टैक्ट किया। तब उसने बताया कि मानव बलि में कोई दोष था। जिसके लिए एक और महिला को बलि देनी होगी और फिर इन तीनों ने मिलकर पद्मा नाम की महिला की भी हत्या कर दी। इस मामले की जांच अभी भी जारी है। लेकिन फिलहाल तीनों अपराधियों को हिरासत में ले लिया गया है।

करवा चौथ के दिन इस महिला ने बीच बाजार में की अपने पति की पिटाई, वीडियो वायरल…

0

करवा चौथ एक हिंदू त्योहार है, जो ज्यादातर देश के उत्तरी और पश्चिमी भागों में मनाया जाता है। इस दिन महिलाएं अपनी पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं और जब तक चांद नहीं दिखता वह इस व्रत को नहीं तोड़ती। आपको बता दें कि व्रत तोड़ने के लिए भी महिला अपने पति के हाथ से पानी पीती हैं। ये एक खोबसूरत मंजर है जो हर महिला करना चाहती है। गाजियाबाद की रहने वाली एक महिला ने भी अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखा, लेकिन उसने करवा चौथ के दिन ही अपने पति की तबियत से पिटाई कर दी। जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

वीडियो वायरल होने की वजह ये है कि इस महिला ने अपने पति को बीच बाजार में मारा। दरअसल, इस महिला ने अपने पति की लंबी उम्र के लिए ये व्रत रखा और बाजार में शॉपिंग करने गई। तभी इस दौरान वह अपने पति को किसी और महिला के साथ देखती है। बता दें कि ये महिला उनके पति की गर्लफ्रेंड थी। जिसको देख वह गुस्से से लाल हो जाती है और दुकान के अंदर ही अपने पति के पिटाई करने लगती है। वहीं, जब दुकानदार ये सब देखता है तो वह सबको बाहर जाने की बोलता है।

IMG 20221014 113649

वीडियो में आप देख सकते हैं कि शख्स की प्रेमिका जब उसका बचाव करने लगी तो, सबने मिलकर उसकी भी पिटाई शुरु कर दी। इस बीच दुकानदार के मुंह से सिर्फ एक ही शब्द निकल रहा है। वह केवल बाहर बाहर बाहर बोल रहा है। ये देख लोगों की हसी छूट रही है। बता दें कि ये मामला अब पुलिस तक पहुंच गया है। महिला ने अपने पति के खिलाफ केस दर्ज करवा दिया है।

गुजरात, हिमाचल में इलेक्शन का आज होगा ऐलान, 3 बजे चुनाव आयोग की PC

0

गुजरात और हिमाचल प्रदेश में चुनाव का बिगुल आज बज सकता है। चुनाव आयोग ने आज दोपहर 3 बजे चुनाव आयोग में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है। माना जा रहा है कि इस दौरान उसकी ओर से दोनों राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान किया जा सकता है।

दोनों राज्यों में चुनाव की सरगर्मियां चरम पर हैं। लेकिन, अब चुनाव आयोग दोनों राज्यों में आज चुनाव की तारीखों का ऐलान कर सकता है। आयोग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। चुनाव की तारीखों का ऐलान होने की साथ ही चुनाव प्रचार भी तेजी पकड़ लेगा। इस बार मुकाबला BJP और कांग्रेस के अलावा आम आदमी पार्टी भी चुनावी मैदान में है।