Home Blog Page 635

UTTARAKHAND WEATHER : बर्फबारी से होगा नए साल का वेलकम, ये है मौसम विभाग का पूर्वानुमान

0

देहरादून: मौसम रूखा बना हुआ है। लेकिन, पारा लगातार गिर रहा है। तापमान गिरने से ठंड भी बढ़ रही है। जहां मैदानी इलाकों में कोहरा छा रहा है। वहीं, पहाड़ी जिलों में पाला पड़ने लगा है। अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में तापमान में आई भारी गिरावट के कारण नदी, नाले और झरने तक जमने लगे हैं।

इस मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी किया है। इसके अनुसार 31 दिसंबर से पहले बर्फबारी हो सकती है और इसके साथ ही पर्यटकों का इंतजार भी खत्म हो जाएगा। मौसम विभाग ने मसूरी के साथ ही राज्य के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में 27 दिसंबर के बाद बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि उत्तराखंड में अभी पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय नहीं हुआ है। यही कारण है कि हर साल दिसंबर में जो मौसम रहता है, वह इस बार देखने को नहीं मिल रहा है। फिलहाल पश्चिमी विक्षोभ जम्मू-कश्मीर और अफगानिस्तान के कुछ इलाकों में सक्रिय है।

उन्होंने संभावना जताई कि 27 दिसंबर के बाद राज्य के मैदान से लेकर पहाड़ तक मौसम करवट बदल सकता है। हर साल नए साल का जश्न मनाने पर्यटक मसूरी, धनोल्टी, औली, हर्षिल समेत कई इलाकों में बर्फबारी देखने के लिए बड़ी संख्या में पहुंचतेउ हैं।

जम्मू की बेटी ने बढ़ाया देश का गौरव, सरगम कौशल ने जीता मिसेज व‌र्ल्ड का ख़िताब

0

जम्मू की बेटी सरगम कौशल का मिसेज व‌र्ल्ड 2022 का खिताब जीतना देश के लिए गौरव भरा पल रहा। परिवार में खुशी का माहौल है तो जम्मू-कश्मीर गौरवान्वित महसूस कर रहा है। बेटी की उपलब्धि पर माता-पिता की आंखों में खुशी के आंसू छलक रहे हैं। जम्मू के बाहु फोर्ट में सरगम के घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

पेशे से शिक्षिका सरगम के पिता जीएस कौशल जोकि बैंक आफ इंडिया में चीफ मैनेजर रह चुके हैं, उन्होंने बताया कि सरगम की मेहनत रंग लाई है। सरगम की शिक्षा के क्षेत्र में विशेष रुचि है। वह चाहती हैं कि शिक्षकों का पुराना सम्मान लौटना चाहिए। वह अभी अमेरिका में है। बेटी के जनवरी में जम्मू आने की योजना है। उसके पति नौ सेना में हैं। उनकी ड्यूटी मुंबई में है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Mrs. India Inc (@mrsindiainc)

इससे पहले जब सरगम मिसेज इंडिया व‌र्ल्ड 2022 बनी थी तो जम्मू में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने बताया था कि वह दिसंबर में अमेरिका में होने वाली मिसेज व‌र्ल्ड प्रतियोगिता के लिए चुनी गई है। इसकी तैयारियों में जुटी हुई हैं। पिता ने कहा कि मिसेज इंडिया व‌र्ल्ड 2022 का खिताब जितने के बाद सरगम जम्मू आई थीं। अनुभवों को सांझा करते हुए उसने सफलता के लिए पति लेफ्टिनेंट आदित्य मनोहर शर्मा को श्रेय दिया था।

सरगम कौशल की शादी 2018 में हुई थी। शादी के बाद से उन्होंने ब्यूटी पेजेंट जीतने की ठान ली थी। इसके बाद उन्होंने मुंबई आकर माडलिंग शुरू की और कई प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। वह मिसेज इंडिया में भी पार्टिसिपेट कर चुकी हैं। उन्होंने कहा कि बेटी ने जुनून के साथ यह खिताब जीता है। इस जीत ने साबित कर दिया है कि सपनों की उड़ान ऊंची हो तो हर मुश्किल आसान नजर आती है।

उत्तराखंड में फिर आया भूकंप, इतनी थी तीव्रता

0

उत्तराखंड में देर रात भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। उत्तरकाशी में रात करीब 1 बजकर 50 मिनट पर भूकंप से धरती हिली। धरती का कंपन महसूस करते ही लोग घरों से बाहर आ गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार भूकंप की तीव्रता 3.1 मैग्नीट्यूड रही। भूकंप की गहराई जमीन से 5 किमी नीचे थी।

जान-माल की नहीं हुई हानी

भूकंप की तीव्रता कम होने के चलते जान माल की कोई हानी की खबर सामने नहीं आई है। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार भूकंप की गहराई कम होने के चलते झटके महसूस किए गए।

श्रद्धा के बाद रबिता के टुकड़े-टुकड़े, शरीर के 18 हिस्से मिले, सिर की तलाश जारी

0

झारखंड : साहिबगंज में 22 साल की रबिता की हत्या कर टुकड़े-टुकड़े करने के मामले में पुलिस उसके पति दिलदार और ससुराल वालों से पूछताछ कर रही है। शनिवार को रबिता की एक अंगूली, एक कंधा, एक कूल्हा, एक हाथ, पीठ का निचला हिस्सा, फेफड़ा एवं पेट के अंश बरामद किए गए थे। रविवार की सुबह पुलिस ने दो अंगुली एंव पेट का हिस्सा आंगनबाड़ी केंद्र बोरियो संथाली से बरामद किया है। हालांकि, अबतक रबिता का सिर नहीं मिल सका है। पुलिस ने दिलदार के मामा मोईनुल अंसारी के पड़ोसी मैनुल अंसारी के घर से मृतका के चप्पल व कपड़े बरामद किए हैं।

स्टैंड किरानी मैनुल अंसारी के फाजिल टोला स्थित आवास में ही दिलदार के मामा मोईनुल अंसारी ने रबिता की हत्या की थी। फिर लोहे काटने वाली मशीन से शव के कई टुकड़े कर फेंक दिए। घटना के वक्त दिलदार घर पर मौजदू नहीं था, जिसका उसके घरवालों ने फायदा उठाया। किराए के मकान में रह रही रबिता को दिलदार की मां मरियम खातून अपने साथ ले गई और अपने भाई मोईनुल अंसारी के घर पर पहुंचाया, जहां उसकी निर्ममता से हत्या कर दी गई।

अबतक मिली जानकारी के मुताबिक, बोरियो थाना क्षेत्र के गोडा पहाड़ की पहाड़िया समुदाय की युवती 22 वर्षीय रबिता पहाड़िन और बोरियो बेल टोला के दिलदार अंसारी ने एक-दूसरे से प्रेम विवाह किया था। दिलदार पहले से शादीशुदा था, जिस कारण उसके घरवालों को रबिता पसंद नहीं थी। दिलदार के पिता मो. मुस्तकीम अंसारी, मां मरियम खातून, पत्नी गुलेरा, भाई अमीर अंसारी समेत अन्य घरवालों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।

पहाड़िया आदिवासियों की 32 जनजातियों में से एक है। यह जनजाति पहाड़ों पर रहती है। पहाड़ों पर एक जगह अधिकतम 20-25 घर होता है। दिनोंदिन इन जनजाति की संख्या घटती जा रही है जिले में इनकी आबादी 80-85 हजार के आसपास है। एक अनुमान के मुताबिक, 90 प्रतिशत पहाड़िया धर्मांतरण कर ईसाई बन चुके हैं। संताल परगना की प्रमुख आदिवासी जनजाति संताल से इनकी प्रतिद्वंद्विता है। इस वजह से यह जनजाति पारंपरिक रूप से भाजपा के समर्थक हैं।

उत्तराखंड : 2019 में टूट गया था सपना, अब फिर मिलेगा चुनाव लड़ने का मौका

0

देहरादून : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव लड़ने वाले जनप्रतिनिधि जिनके दो से अधिक बच्चे हैं, उनके लिए राहत की खबर है। ऐसे सभी पात्र व्यक्ति पंचायत चुनाव लड़ सकते हैं जिनके 25 जुलाई 2019 से पूर्व दो से अधिक बच्चे हैं। उक्त बात प्रदेश के पंचायतीराज मंत्री सतपाल महाराज ने अपने गढ़वाल भ्रमण के सातवें दिन शनिवार को जनपद मुख्यालय सभागार में विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण करते करते हुए कही। उन्होने कहा कि, त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव लड़ने वाले ऐसे सभी पात्र व्यक्तियों जिनके 25 जुलाई 2019 से पहले दो से अधिक बच्चे हैं, उनके चुनाव लड़ने पर अब दो बच्चों की अनिवार्यता को समाप्त कर दिया गया है।

पंचायतराज मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि क्षेत्र पंचायत व जिला पंचायत में भी अब दो से अधिक संतान वाले लोग चुनाव लड़ सकेंगे। इसके लिए सरकार ने कटऑफ डेट तय कर ली है। 25 जुलाई 2019 से पहले जिन लोगों की दो से अधिक संतान है वे अब पंचायत चुनाव में शिरकत कर सकते हैं।

2019 में त्रिवेंद्र सरकार ने पंचायतराज अधिनियम में संशोधन करते हुए पंचायत चुनाव में शैक्षिक योग्यता तय करने के साथ ही दो से अधिक संतान वालों के चुनाव नहीं लड़ने का प्रावधान किया था लेकिन इसकी कटऑफ डेट तय नहीं की गई थी। फैसले के खिलाफ कुछ पंचायत प्रतिनिधि हाईकोर्ट चले गए थे जहां कोर्ट ने प्रधान में दो संतान वाले प्रावधान को तो समाप्त कर दिया लेकिन क्षेत्र पंचायत व जिला पंचायत में बनाए रखा।

मंत्री ने कहा कि अब 25 जुलाई 2019 से पहले दो से अधिक संतान वाले लोग पंचायत चुनाव लड़ सकेंगे। इसका प्रावधान कर लिया गया है। कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख का चुनाव से कराने के लिए कार्रवाई चल रही है।

भारतीय नौसेना में शामिल हुआ विध्वंसक युद्धपोत मोरमुगाओ

0

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज मुंबई में स्वदेश निर्मित P15B स्टील्थ गाइडेड मिसाइल विध्वंसक युद्धपोत ‘मोरमुगाओ’ को भारतीय नौसेना को सौंप दिया।  ‘मोरमुगाओ’  की जरिए भारतीय नौसेना की हिंद महासागर में पहुंच बढ़ेगी तथा देश की समुद्री सीमाओं की सुरक्षा और चाकचौबंद होगी।  इस कार्यक्रम में सीडीएस जनरल अनिल चौहान, नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार, गोवा के राज्यपाल पी एस श्रीधरन पिल्लई, गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत और अन्य गणमान्य व्यक्ति आईएनएस मोरमुगाओ, एक पी-15बी स्टील्थ-गाइडेड  विध्वंसक मिसाइल के कमीशनिंग समारोह में शामिल हुए।

इस मौके पर नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार ने कहा कि  स्वदेशी युद्धपोत निर्माण के इतिहास में आज का दिन एक और मील का पत्थर है क्योंकि हमने विध्वंसक मोरमुगाओ को चालू किया है, खासकर जब हमारी सिस्टर शिप विशाखापत्तनम को एक साल पहले ही भारतीय नौसेना में शामिल किया गया था। नौसेना प्रमुख ने कहा कि यह उपलब्धि पिछले दशक में युद्धपोत डिजाइन और निर्माण क्षमता में हमारे द्वारा उठाए गए बड़े कदमों का संकेत है। नौसेना में शहरों के नाम पर जहाजों के नाम रखने की परंपरा है जो दोनों के बीच एक स्थायी कड़ी बनाती है।

मुंबई में भारतीय नौसेना आयोग द्वारा स्वदेशी रूप से निर्माण मिसाइल विध्वंसक INS मोरमुगाओ के कमीशनिंग समारोह में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि INS मोरमुगाओ भारत में निर्मित सबसे शक्तिशाली युद्धपोत में से एक है। यह भारत की समुद्री क्षमता में बढ़ोतरी करेगा। MDSL द्वारा तैयार यह युद्धपोत हमारी स्वदेशी रक्षा उत्पादन क्षमता का बड़ा उदाहरण प्रस्तुत करती है। इसमें कोई संदेह नहीं रह जाता है, कि आने वाले समय में हम न केवल अपनी जरूरतों के लिए, बल्कि दुनिया भर की जरूरतों के लिए भी जहाज निर्माण करेंगे:

इस विध्वंसक युद्धपोत को भारतीय नौसेना के ‘वॉरशिप डिजाइन ब्यूरो’ ने डिजाइन किया है और इसका निर्माण मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड, मुंबई द्वारा किया गया है। आईएनएस मोरमुगाओ का नाम पश्चिमी तट पर गोवा के ऐतिहासिक बंदरगाह शहर के नाम पर रखा गया है। INS मोरमुगाओ ने पिछले साल 19 दिसंबर को पहली बार समुद्र में उतरा था, इसी दिन गोवा में पुर्तगाली शासन से मुक्ति पाने के 60 साल पूरे हुए थे।

उत्तराखंड : लिव-इन में हो गया मर्डर, ऐसे खुला राज

0

रुड़की: पिछले कुछ दिनों से लिवइन रिलेशन में हुए हत्याकांडों को लेकर बड़े-बड़े खुलासे हो रहे हैं। श्रद्धा हत्याकांड के बाद कई मामले सामने आ रहे हैं। ऐसा ही एक मामला रुड़की में सामने आया है। यहां किसी महिला या लिवइन पार्टनर की हत्या नहीं हुई। लेकिन, मामला लिव-इन रिलेशन से जुड़ा है। इस मामले में महिला ने पुलिस को तरीर दी थी, जिसकी जांच के दौरान कुछ ऐसा खुलासा हुआ है, जिसके बारे में जानकर पुलिस और लोग हैरान रह गए।

जांच के दौरान जब फोन पर महिला ने मामले की शिकायत पुलिस से की तो अपने प्रेमी को अपना बड़ा बेटा बताने लगी। हालांकि बाद में महिला ने सच उगल दिया और बड़े बेटे का सच सबके सामने आ गया।

जानकारी के मुताबिक रुड़की पुलिस को रात के समय महिला का फोन आया। जिसने पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दिया। एक महिला ने फोन कर पुलिस को बताया कि उसके दो बेटे और वह दरगाह किरकिरी साहब बस्ती में किराए के मकान में रहती है। उसका बड़ा लड़का कासिफ शराब पीने का आदी है और अक्सर घर में आकर झगड़ा करता है।

महिला ने पुलिस कंट्रोल रूम को बताया कि रात के समय उसका बड़ा बेटा घर पर आया और उसके छोटे बेटे की हत्या कर उसके शव को सूटकेस में रखकर फरार हो गया है। महिला ने बताया कि जिस समय उसका बेटा घर पर आया था। वह दरगाह पर आ गई थी।

इस सूचना के बाद पुलिस महकमा हरकत में आ गया। पुलिस अधीक्षक स्वप्न किशोर सिंह और थानाध्यक्ष जहांगीर अली मौके पर पहुंचे और छानबीन शुरू कर दी। थानाध्यक्ष ने बताया कि महिला के दोनों ही बेटे गायब हैं। महिला का बड़ा बेटा कासिफ एक बड़ा सा बैग ले जाते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है।

पुलिस ने महिला की भी तलाश की है, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। पुलिस अब महिला और मकान मालिक को साथ लेकर दोनों बेटों की तलाश में जुट गई। लेकिन मामले में बड़ा मोड़ तब आया जब उसके बड़े बेटे का सच सामने आया। इस सच को सुनकर पुलिस और वहां मौजूद लोगों के होश उड़ गए।

पुलिस को जंच में यह भी पता चला है कि जिस कासिफ को महिला अपना बड़ा बेटा बता रही थी, असल में वह उसके साथ लिवइन रिलेशन में रह रही थी। महिला ने पूछताछ में पुलिस को यह जानकारी दी है। महिला इस मामले में पुलिस को तहरीर दी है।

सीमा पर पाकिस्तानी ड्रोन पर BSF जवानों ने की फायरिंग, सर्च अभियान जारी

0

पंजाब : सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने पाकिस्तान के नापाक इरादों को एक बार फिर नेस्तनाबूद किया है। गुरदासपुर जिले के डेरा बाबा नानक में बीएसएफ की चंदू वडाला चौकी पर 250 मीटर की ऊंचाई पर भारतीय क्षेत्र में एक पाकिस्तानी ड्रोन देखा गया। जवानों द्वारा फायरिंग किए जाने के बाद ड्रोन वापस पाकिस्तान की तरफ चला गया। इसके बाद बीएसएफ और पुलिस की ओर से संबंधित क्षेत्र में सर्च अभियान चलाया गया।

जानकारी के मुताबिक 17 दिसंबर की रात को बीओपी चंदू बडाला पर तैनात जवानों ने भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करें पाकिस्तानी ड्रोन पर 40 फायर और रोशनी छोड़ने वाले से इलू बम्ब दागे। डीआईजी प्रभाकर जोशी ने बताया कि संबंधित क्षेत्र में सर्च अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बीएसएफ के जवान देश विरोधी ताकतों के मंसूबों को नेस्तनाबूद करने के लिए अपनी ड्यूटी को मुस्तैदी के साथ निभा रहे हैं।

BSF ने पाकिस्तान लौट रहे ड्रोन पर 6 गोलियां दागी। इसके बाद पुलिस और बीएसएफ के संयुक्त सर्च अभियान के दौरान सीमांत गांव बारेका के खेत से एक बैग बरामद किया गया। इसमें हेरोइन के तीन पैकेट मिले जिसका वजन 650 ग्राम था। बता दें कि यह घटना बीएसएफ के अबोहर सेक्टर के फाजिल्का स्थित गांव बारेका की है।

15 दिसंबर की सर्द रात में पाकिस्तान से ड्रोन सीमांत गांव बारेका के खेतों में हेरोइन के पैकेट फेंक लौट रहा था। गश्त पर बीएसएफ के जवानों ने ड्रोन की आवाज सुनते ही उस पर फायरिंग करना शुरू कर दिया। लेकिन ड्रोन वापस लौटने में कामयाब रहा। रात को ही बीएसएफ ने इसकी जानकारी पुलिस को दी और रात में ही बीएसएफ और पुलिस ने संयुक्त सर्च अभियान चलाया।

IND vs BAN : पहला टेस्ट मैच जीता भारत, बांग्लादेश को 188 रन से दी मात

0

भारत और बांग्लादेश के बीच पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन का खेल समाप्ता हो गया।513 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए बांग्लादेश ने 6 विकेट के नुकसान पर 272 रन बना लिए हैं। शाकिब अल हसन (40) और मेहदी हसन (9) नाबाद लौटे। भारत ने दूसरी पारी दो विकेट पर 258 रन पर घोषित कर दी थी। बांग्लादेश पहली पारी में 150 रन पर ऑल आउट हो गया था।

चौथे दिन का खेल शुरु होने पर बांग्लादेश के ओपनर जाकिर हसन (17) और नाजमुल हुसैन शांतो (25) रन  से आगे खेला शुरू किया। इस स्कोर से आगे खेलते हुए चौथे दिन दोनों बल्लेबाजों ने सधी हुई शुरुआत दी। शांतो  और हसन ने हाफ सेंचुरी पूरी की। शांतो दुर्भाग्यपूर्ण रहे और 67 के निजी स्कोर पर उमेश यादव का शिकार बने।चौथे दिन के तीसरे हाफ तक बांग्लादेश ने 99 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 271 रन बना लिए हैं। उसे जीत के लिए 242 रन की जरूरत है। भारत को जीत के लिए मात्र चार विकेट चाहिए।

513 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए बांग्लादेश के ओपनरों ने ठोस शुरुआत की। शांतो और हसन ने लंच ब्रेक तक संभल कर खेलते हुए अपना-अपना अर्धशतक पूरा किया। लंच ब्रेक के बाद भारत को पहली सफलता हाथ लगी। उमेश यादव ने शांतो को आउट किया। अक्षर पटेल ने बांग्लादेश के यसीर अली को आउट कर दूसरा झटका दिया। बांग्लादेश की तरफ से अपना पहला टेस्ट खेल रहे जाकिर ने शतक जमाया। शतक लगाने के बाद अश्विन ने जाकिर को आउट किया। भारत की तरफ से अक्षर पटेल ने तीन विकेट लिए। वहीं, अश्विन, उमेश और कुलदीप को एक-एक विकेट मिला।

बांग्लादेश को 150 रन पर ऑल आउट करने के बाद भारत ने पहली पारी के आधार पर 254 रन की बढ़त हासिल की। दूसरी पारी में केएल राहुल और शुभमन गिल ने सधी हुई शुरुआत दी। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 70 रन की साझेदारी हुई। राहुल 23 रन बनाकर आउट हुए, लेकिन शुभमन गिल ने शतक पूरा किया। आउट होने से पहले शुभमन गिल ने 152 गेंद पर 110 रन की पारी खेली। वहीं, चेतेश्वर पुजारा ने 52 पारियों के बाद टेस्ट क्रिकेट में शतक पूरा किया। भारत ने 258 के स्कोर पर दूसरी पारी घोषित कर दी। भारत ने 512 रन की कुल बढ़त हासिल की। मेहदी हसन और खालिद अहमद को एक-एक विकेट मिला।

इससे पहले 404 रन के जवाब में बांग्लादेश की पारी लड़खड़ा गई। भारतीय गेंदबाजों ने समय-समय पर बांग्लादेश को टीम को झटा दिया। बांग्लादेश की तरफ से कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाया। टीम 55.5 ओवर में 150 रन पर ऑल आउट हो गई। भारत की तरफ से कुलदीप ने पांच, सिराज ने तीन, उमेश यादव और अक्षर को एक-एक विकेट मिले।

श्रद्धा जैसा हत्याकांड, महिला की हत्या कर किए शव के टुकड़े-टुकड़े

0

झारखण्ड : साहिबगंज जिले के बोरियो थाना क्षेत्र में दिल्ली के श्रद्धा हत्याकांड की पुनरावृति हुई है। रूबिका पहाड़िन नामक महिला की हत्या करने के बाद शव को टुकड़े-टुकड़े कर अलग-अलग जगह फेंक दिया गया। शनिवार की शाम बोरियो संथाली में निर्माणाधीन आंगनबाड़ी केंद्र के पीछे से मानव के पैर का टुकड़ा मिलने के बाद पुलिस हरकत में आई। छानबीन के दौरान पास के ही एक बंद घर से बोरे में रखा मांस का टुकड़ा मिला। सूचना मिलने पर रात में ही एसपी अनुरंजन किस्पोट्टा दल बल के साथ बोरियो थाना पहुंचे।

इस मामले में छानबीन में यह बात सामने आयी है कि कुछ लोगों ने रूबिका पहाड़िन की हत्या कर साक्ष्य छिपाने के लिए उसके शव के टुकड़े टुकड़े कर फेंक दिए गए। दुमका से रात में ही खोजी कुत्ता बुलाया गया। जांच पड़ताल के बाद कुछ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस उन्हें किसी गुप्त जगह पर रखकर पूछताछ कर रही है। जिला मुख्यालय से चिकित्सकों को भी मानव अंग की जांच पड़ताल के लिए बुलाया गया। मांस के सभी टुकड़ों को पैक कर फोरेंसिक जांच के लिए भेजा जा रहा है।

शनिवार की देर शाम बोरियो संथाली पंचायत के मुखिया एरिका स्वर्ण मरांडी के पुत्र मनोज दास ने बोरियो थाने की पुलिस को सूचना दी कि निर्माणधीन आंगनबाड़ी केंद्र के पास कुछ मानव अंग हैं। इसके बाद पुलिस हरकत में आयी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी जगन्नाथ पान, एएसआइ करुण कुमार राय दल बल के साथ वहां पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। इसके बाद कुछ लोगों से पूछताछ की और जहां मानव शरीर का टुकड़ा मिला उससे करीब तीन सौ मीटर दूर बंद पड़े मकान में पहुंची। बंद मकान से बोरे में मांस का टुकड़ा व हड्डी बरामद किया गया। जिस बंद मकान से मानव अंग मिला है वहां पुलिस तैनात कर दिया गया है। शांति भंग होने की आशंका के मद्देनजर बोरियो में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।