Home Blog Page 630

उत्तराखंड : पुलिस का मंथन-समाधान और चुनौतियां, लिए ये बड़े फैसले

0

देहरादून: उत्तराखंड पुलिस मंथन-समाधान और चुनौतियां पुलिस सप्ताह के दौरान कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई। पुलिस सप्ताह का शुभारंभ सीएम धामी ने किया था। मंथन में जहां पुलिस को बेहतर बनाने के लिए आम लोगों के सुझाव लिए गए। वहीं, पुलिसकर्मियों और अधिकारियों के साथ भी उनकी समस्याओं को बेहतर पुलिसिंग पर चर्चा हुई। चर्चा के बाद कई फैसले भी लिए गए।

ये हैं महत्वपूर्ण बिंदु

1.सत्यापन अभियान लगातार चलाए जाएंगे एवं समय-समय पर उनकी समीक्षा की जाएगी।
2.अभिसूचना विभाग को सूचनाओं पर प्रोएक्टिव होकर कार्य करने के निर्देश दिए गए।
3.यातायात व्यवस्था के दृष्टिगत मुनीकीरेती एवं रुड़की क्षेत्र से यातायात उप निरीक्षकों एवं CPU टीम को यातायात सुधार हेतु ऋषिकेश एवं मसूरी स्थानान्तरित करने के निर्देश दिए।
4.पुलिस के आधारभूत प्रशिक्षण में उत्तराखंड पुलिस ऐप, गौरा शक्ति योजना एवं अन्य तकनीकी सेवाओं के प्रशिक्षण जोड़ने को निर्देश दिए।
5.साइबर, ड्रोन एवं कम्प्यूटर से सम्बन्धित समस्त प्रशिक्षण डाइटेक (DITAC देहरादून की आधुनिक लैब में कराये जाने का निर्णय लिया गया।
6.समस्त पुलिस कर्मियों को वार्षिक हेल्थ चेकअप आयोजित करने एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट के अधिक से अधिक जागरूकता सत्र चलाने के निर्देश दिए।
7.अन्य राज्यों में पुलिस के द्वारा किए जा रहे विशेष अभियानों की समीक्षा कर लागू करने के भी निर्देश दिए।
8.SDRF, फायर सर्विस, यातायात पुलिस को पैरामेडिकल की ट्रेनिंग भी दी जायगी, जिससे गोल्डन आवर में घायलों की जान बचाई जा सके। SDRF में महिलाओं की प्रतिभागिता भी बढाई जायगी।
9.जीआरपी में रेलवे विभाग के साथ समन्वय कर रेलवे स्टेशनों को सीसीटीवी से कवर किया जाए और ट्रेनों पर पत्थरबाजी से सम्बन्धित घटनाओं पर सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
10.रोडवेज बस में पुलिसकर्मियों हेतु मुफ्त यात्रा/मासिक पास के प्रयास किये जायेंगे।
11.पुलिस लाईन/विधानसभा/राजभवन एवं अन्य जगहों पर पीएसी हेतु टेंट के स्थान पर पी-फेब्रिकेटेड हट की व्यवस्था को प्रारम्भ किया जाए, जिससे कर्मचारियों के रहन-सहन का स्तर बढे।
12.डायल 112 में 2019 से आज तक 90 लाख कॉल आई हैं। 112 पर झूठी सूचना देने वालों के विरूद्ध भी कार्यवाही की जाए।
13.चीता कॉल पर जाने के पहले एक बार कॉलर के नम्बर पर भी कॉल कर लें। डायल 112 के माध्यम से एमडीटी (मोबाइल डाटा टर्मिनल) पर प्राप्त होने वाली सूचनाओं पर त्वरित कार्यवाही करने और रिस्पोंस टाईम को बेहतर करने हेतु निर्देशित किया गया।
14.फैक्स के स्थान पर ईमेल और पोलनेट का अधिकाधिक प्रयोग किया जाय।
15.ट्रैफिक नियंत्रण, चारधाम यात्रा, आपदा प्रबन्धन में ड्रोन का प्रयोग किया जाय।
16.नशा छोड़ चुके व्यक्तियों को ड्रग वारियर घोषित कर, उनसे ऑनलाइन काउंसलिंग कराएं। नशा पीड़ित एवं नशा पैडलर्स की प्रोफाइलिंग की जाए।
17.महिला हेल्पडेस्क एवं चीता मोबाइल को सीयूजी मोबाइल नम्बर प्रदान किये जाएंगे। भविष्य में पुलिस चौकियों को भी CUG मोबाइल नम्बर प्रदान किये जाने का प्रयास किया जाएगा।
18.पुराने निरीक्षकों, उप निरीक्षकों एवं आरक्षियों को Techsavvy बनाया जाएगा। इस हेतु पुलिस लाइन व बटालियनों में उन्हें प्रशिक्षण कराया जाएगा, जिससे वे भी तकनीक का बखूबी इस्तमाल कर सकें।
19.स्मार्ट बैरक्स की तर्ज पर अब थानें एवं चौकियों के शौचालयों को भी स्मार्ट बनाया जाएगा।
20.पीएसी जहां पर स्थायी रूप से निवास कर रही है, वहां पर उनकी रहने के स्तर में सुधार हेतु सेनानायक 31वीं वाहिनी पीएसी की अध्यक्षता में कमेटी बनायी गयी है।
21.पुलिस कर्मियों में तनाव मुक्ति हेतु उत्तराखण्ड पुलिस वाईव्स वेलफेयर एसोसिएशन (उपवा) के तत्वाधान में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे।
22.स्कूल एवं कॉलेजों में छात्रों को पुलिस लाइन देहरादून में 01 सप्ताह का आत्म रक्षा का प्रशिक्षण दिये जाने का निर्णय लिया गया।
23.अल्मोड़ा और श्रीनगर के महिला थाने को साइबर थाना के रूप में विकसित करने का प्रयास किया जाएगा।
24.प्रत्येक जनपद में साइबर एक्सपर्ट्स की नियुक्ति के प्रयास किये जाएंगे।
25.पुलिस कर्मियों के वेलफेयर के तहत शुरू की गयी व्हाट्सएप पर छुट्टी हेतु आवेदन करने की व्यवस्था को अनिवार्य रूप से लागू किया जाएगा।
26. पुलिस कर्मियों द्वारा अपने या अपने परिवार के किसी सदस्य के जन्मदिन एवं सालगिरह पर आकस्मिक अवकाश हेतु अनुरोध किया जाता है, तो उन्हें तुरंत अवकाश दिया जाएगा।
27.महिला हल्पडेस्क एवं चीता मोबाइल को सीयूजी मोबाइल नम्बर प्रदान किये जाएंगे। भविष्य में पुलिस चौकियों को भी सीयूजी मोबाइल नम्बर प्रदान किये जाने का प्रयास किया जाएगा।

मैं अटल हूं का पहला पोस्टर जारी, इस दिन रिलीज होगी फिल्म

0

पंकज त्रिपाठी की अपकमिंग फिल्म ‘मैं अटल हूं’ का पहला पोस्टर आज रविवार को रिलीज कर दिया गया है। पोस्टर में पंकज त्रिपाठी को पहचान पाना मुश्किल है। वह हूबहू पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जैसे लग रहे हैं। रवि जाधव के निर्देशन में बन रही इस फिल्म का पहला पोस्टर देखकर फैंस हैरान हैं। पंकज त्रिपाठी की किसी फिल्म में उनका इतना जोरदार ट्रांसफॉर्मेशन पहली बार देखने को मिला है।

पंकज त्रिपाठी ने फिल्म का पहला मोशन पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, ‘न कभी कहीं डगमगाया, न कभी कहीं सर झुकाया, मैं एक अनोखा बल हूं, मैं अटल हूं।’ पंकज त्रिपाठी ने लिखा, ‘अवसर मिला है इस विलक्षण व्यक्तित्व को पर्दे पर अभिव्यक्त करने का। भावुक हूं। कृतज्ञ हूं। #MainAtalHoon सिनेमाघरों में, दिसंबर 2023 से।’ बता दें कि फिल्म के लिए अभी दर्शकों को पूरा एक साल इंतजार करना होगा।

मेकर्स ने अटल बिहारी वाजपेयी की बर्थ एनिवर्सरी पर पंकज त्रिपाठी के कई पोस्टर शेयर किए हैं। जिनमें वह अटल बिहारी वाजपेयी लुक में दिख रहे हैं। पंकज त्रिपाठी ने लिखा, ‘अटल’ जी के व्यक्तित्व को पर्दे पर साकार करने के लिए मुझे संयम से मेरे व्यक्तिमत्व पर काम करना जरूरी है, यह मैं जानता हूं। स्फूर्ति और मनोबल के आधार से मैं नई भूमिका को न्याय दे सकूंगा यह अटल विश्वास मुझे है।

बात करें पब्लिक रिएक्शन की तो ढेरों सेलेब्रिटीज ने पंकज त्रिपाठी को उनकी इस फिल्म के लिए बधाई दी है और उनके लुक की तारीफ की है। एक यूजर ने लिखा, ‘इस किरदार के लिए आपसे अच्छा एक्टर नहीं हो सकता था।’ एक शख्स ने कमेंट किया, ‘गुरुजी पहली तस्वीर में तो आप बिल्कुल ही अटल जी जैसा दिख रहे हैं।’ एक यूजर ने लिखा, ‘एक बिहारी बना अटल बिहारी वाजपेयी।

नाले में गिरी कार, चार की मौत, एक की हालत गंभीर

0

लखनऊ के बख्शी का तालाब के सैरपुर थाना क्षेत्र के नरहरपुर गांव के पास रविवार की सुबह लगभग 6:30 बजे पीआरबी को 112 कंट्रोल रूम के माध्यम से सूचना मिली कि एक कार नाले में गिर गई है। मौके पर सैरपुर पुलिस ने पहुंचकर नाले से कार में फंसे पांच लोगो को बाहर निकाला।

सभी घायलों को पास के कैरियर हॉस्पिटल भेजा गया जहां डॉक्टरों ने चार लोगों को मृत घोषित कर दिया । बाकी एक घायल को इलाज के लिए ट्रामा भेजा गया। चारों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं। प्रभारी निरीक्षक शेरपुर ने बताया की रविवार की सुबह लगभग 6:30 बजे नरहरपुर गांव के पास कार नाले में गिरे होने की सूचना पीआरवी के द्वारा मिली।

मौके पर पहुंचकर पुलिस ने स्थानीय लोगो की मदद से गाड़ी संख्या यूपी 32 बीजी 0729 को नाले से बाहर निकलवाया जिसमें गायत्रीपुरम मणि गांव निवासी लिखित शुक्ला, हरिओम नगर मड़ियांव निवासी अंकित श्रीवास्तव, इंदरगंज मड़ियांव निवासी संदीप यादव, अजीज नगर मड़ियांव निवासी राकेश यादव उनके साथी सीतापुर अटरिया निवासी सत्यम पांडे को बाहर निकाला गया।

जिनको इलाज के लिए मड़ियांव अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जिसमें लिखित, अंकित, राकेश और संदीप की मौत हो गई जबकि एक घायल को ट्रामा रेफर किया गया है, जिसकी हालत काफी गंभीर है। घटना की सूचना मिलने पर सुबह 11 बजे एडीसीपी मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का मुआयना किया।

PM मोदी ने की साल की आखिरी ‘मन की बात’, ये हैं बड़ी बातें

0

PM नरेंद्र मोदी आज वर्ष 2022 की अंतिम ‘मन की बात’ कर रहे हैं। माह के अंतिम रविवार को अपने मासिक रेडियो प्रसारण में उन्होंने आज क्रिसमस के मौके पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने देशवासियों से ईसा मसीह की सीख को याद रखने का आह्वान किया। उन्होंने स्तर कैंसर पर टाटा मेमोरियल की योग संबंधी रिसर्च, अटलजी और ऐतिहासिक हर घर तिरंगा अभियान का भी खासतौर से जिक्र किया। कोरोना के नए खतरे को देखते हुए पीएम मोदी ने देशवासियों को सावधान रहने को कहा।

PM ने कहा कि आज दुनियाभर में धूमधाम से क्रिसमस का त्योहार मनाया जा रहा है। ये ईसा मसीह के जीवन और उनकी सीख को याद करने का दिन है। मैं आप सभी को क्रिसमस की ढेर सारी शुभकामनाएं देता हूं।’  पीएम मोदी ने कोरोना के नए खतरे को देखते हुए कहा, ‘हम देख रहे हैं कि दुनिया के कई देशों में कोविड के मामले बढ़ रहे हैं। ऐसे में हमें सावधान रहने और मास्क पहनने और हाथ धोने की जरूरत है।

पूर्व पीएम अटलजी को किया याद
पीएम मोदी ने पूर्व पीएम अटलजी को याद करते हुए कहा, ‘आज हम सभी के श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी का जन्मदिन है। वे एक महान राजनेता थे, जिन्होनें देश को असाधारण नेतृत्व दिया। हर भारतवासी के हृदय में उनके लिए एक खास स्थान है।

स्वास्थ्य की कई चुनौतियों पर विजय पाई
कोरोना को लेकर फिर बढ़ रही आशंकाओं के बीच पीएम मोदी ने कहा, ‘बीते कुछ वर्षों में हमने स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ी कई बड़ी चुनौतियों पर विजय पाई है। इसका पूरा श्रेय हमारे चिकित्सा विशेषज्ञों, वैज्ञानिकों और देशवासियों की इच्छाशक्ति को जाता है। मेरा आपसे भी आग्रह है कि योग, आयुर्वेद और हमारी पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों से जुड़े हुए ऐसे प्रयासों के बारे में अगर आपके पास कोई जानकारी हो तो उन्हें सोशल मीडिया पर जरुर शेयर करें।

टाटा मेमोरियल की शोध का किया खासतौर से जिक्र
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मासिक मन की बात कार्यक्रम में मुंबई स्थित टाटा मेमोरियल अस्पताल का खासतौर से जिक्र किया। उन्होंने कहा, ‘आप सभी ने मुंबई के इस संस्थान के बारे में जरूर सुना होगा। इस संस्थान ने शोध, नवोन्मेष, और कैंसर केयर के क्षेत्र में बहुत नाम कमाया है। इस केंद्र द्वारा की गई एक गहन शोध में सामने आया है कि स्तन कैंसर (Breast Cancer) के मरीजों के लिए योग बहुत ज्यादा असरकारी है।
पीएम मोदी ने कहा कि कई और बीमारियों में भी योग के लाभ को लेकर अध्ययन किए जा रहे हैं। इनमें हृदय रोग, अवसाद, नींद की बीमारी और गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को होने वाली समस्याएं शामिल हैं।

नहीं भूल सकते हर घर तिरंगा अभियान
पीएम ने कहा कि विदा हो रहे वर्ष 2022 में देशवासियों ने एक और अमर इतिहास लिखा है। अगस्त के महीने में चला ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को कौन भूल सकता है। वो पल थे हर देशवासी के रौंगटे खड़े हो जाते थे। आजादी के 75 वर्ष के इस अभियान में पूरा देश तिरंगामय हो गया।

कोरोना काल में दिख रहा योग व आयुर्वेद का महत्व
हाल में गोवा में संपन्न विश्व आयुर्वेद सम्मेलन गोवा को लेकर पीएम ने कहा कि मैंने उसमें शिरकत की थी। इसमें 40 से ज्यादा देशों के प्रतिनिधि आए थे। इसमें 550 से अधिक शोध पत्र पेश किए गए। प्रधानमंत्री ने कहा कि जिस तरह कोरोना वैश्विक महामारी के इस समय में योग और आयुर्वेद की शक्ति को हम सभी देख रहे हैं, उसमें इनसे जुड़ी प्रामाणिक रिसर्च बहुत ही महत्वपूर्ण साबित होगी।उन्होंने कहा कि भारत सहित दुनियाभर की करीब 215 कंपनियों ने गोवा आयुर्वेद सम्मेलन में अपने उत्पाद प्रदर्शित किए। चार दिनों तक चले इस आयुर्वेद एक्सपो में एक लाख से भी अधिक लोगों ने आयुर्वेद से जुड़े अपने साझा किए।

अद्भुत रहा वर्ष 2022, अमृत काल शुरू हुआ
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अलविदा हो रहे वर्ष 2022 को लेकर कहा कि यह कई मायने में बहुत प्रेरक और अद्भुत रहा। इस वर्ष भारत ने अपनी आजादी के 75 वर्ष पूरे किए और अमृतकाल का प्रारंभ हुआ। इस साल देश ने नई रफ्तर पकड़ी और सभी देशवासियों ने एक से बढ़कर एक काम किए।
उन्होंने कहा कि वर्ष 2022 एक और कारण से हमेशा याद किया जाएगा। ये है, ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ की भावना का विस्तार। देश के लोगों ने एकता और एकजुटता को प्रदर्शित  करने के लिए भी कई अद्भुत आयोजन किए।

हर्षिल घाटी में सीजन के पहली बर्फ़बारी, सर्द हवाओं से पहाड़ से मैदान तक ठिठुरन

0

उत्तरकाशी: मौसम विभाग का पूर्वानुमान सटीक साबित हुआ है। मौसम ने करवट ली और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो गई। उत्तरकाशी में गंगोत्री धाम सहित हर्षिल घाटी में शनिवार रात बर्फबारी होती रही। हर्षिल घाटी में यह सीजन की पहली बर्फबारी है। इस समय हर्षिल में तापमान माइनस 4 डिग्री है। पहाड़ों पर हुई बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में भी नजर आ रहा है।

सर्द हवाओं से पहाड़ से मैदान तक ठिठुरन बढ़ गई है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, आज भी प्रदेश में कहीं-कहीं हल्की वर्षा और बर्फबारी हो सकती है। जबकि, मैदानी क्षेत्रों में हल्का कोहरा छाया रह सकता है। तापमान में भी मामूली गिरावट आने के आसार हैं।

प्रदेश में लंबे समय से मौसम शुष्क रहने के बाद अब वर्षा के असार बनने लगे हैं। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते प्रदेश में कहीं-कहीं बादल मंडरा रहे हैं। शनिवार को दून समेत आसपास के क्षेत्रों में दिनभर धूप और बादलों की आंख-मिचौनी चलती रही।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलने की आशंका है। अगले दो दिन चमोली-पिथौरागढ़ समेत आसपास के पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की वर्षा और हिमपात हो सकता है। इसके साथ ही प्रदेश के 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार हैं।

इसके अलावा मैदानी इलाकों खासकर हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिले में कोहरा लोगों को परेशान कर सकता है। मौसम विभाग ने शीतलहर का अलर्ट भी जारी किया है। तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। अगले कुछ दिनों में तापमान में और तेजी से गिरावट आ सकती है।

श्रेयस और अश्विन ने भारत को दिलाई यादगार जीत, सीरीज पर 2-0 से कब्जा

0

नई दिल्ली : भारत और बांग्लादेश के बीच मीरपुर में खेले गए दूसरे टेस्ट में भारत ने रविचंद्रन अश्विन और श्रेयस अय्यर की 71 रन की साझेदारी के दम पर बांग्लादेश को 3 विकेट से हरा दिया है। भारत की तरफ से अश्विन ने 62 गेंद पर 42 जबकि अय्यर ने 46 गेंद पर 29 रन की नाबाद पारी खेली।

इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने 2 मैच की टेस्ट सीरीज पर 2-0 से कब्जा कर लिया है और उसकी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने की उम्मीद अब भी बरकरार है। इससे पहले तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने 4 विकेट खोकर 45 रन बना लिए थे। तीसरे दिन बांग्लादेश 70.2 ओवर में 231 रन पर ऑल आउट हो गया। बांग्लादेश ने भारत के समाने जीत के लिए 144 रन का लक्ष्य रखा।

जीत के लिए 145 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की शुरूआत खराब रही। केएल राहुल 2 रन बनाकर शाकिब का शिकार बने। इसके बाद मेहदी हसन ने भारत को दूसरा झटका दिया। गिल 7 रन बनाकर कैच आउट हो गए। चेतेश्वर पुजारा को मेहदी हसन ने अपना दूसरा शिकार बनाया। मेहदी ने पुजारा को 6 रन के निजी स्कोर पर स्टम्पिंग आउट करवा दिया। विराट कोहली ने एक बार फिर निराश किया। वह 1 रन बनाकर मेहदी का तीसरा शिकार बने। अक्षर पटेल 26 रन और उनादकट 3 रन बनाकर नाबाद लौटे।

तीसरे दिन का खेल शुरु होते ही भारत के गेंदबाज बांग्लादेश के बल्लेबाजों पर हावी हो गए। अश्विन ने शांतो के रुप में भारत को पहली सफलता दिलाई। शांतो ने 31 गेंद पर 5 रन बनाए। इसके बाद बल्लेबाजी करने आए मोमिनुल हक भी कुछ खास नहीं कर सके। 5 रन के निजी स्कोर पर सिराज ने पंत के हाथों कैच करवा दिया। कप्तान शाकिब-अल-हसन भी ज्यादा देर तक विकेट पर नहीं टिक सके और 13 रन बनाकर उनदाकट का शिकार बने। जाकिर हसन और लिटन दास ने अर्धशतकीय पारी खेली। अक्षर पटेल ने तीन, अश्विन और सिराज को दो-दो विकेट मिले। वहीं, उनादकट और उमेश को एक-एक विकेट मिला।

इससे पहले भारतीय टीम ने बांग्लादेश की पहली पारी में बनाए गए 227 रन के जवाब में 314 रन बनाए। भारत की तरफ से रिषभ पंत ने 93 और श्रेयस अय्यर ने 87 रन की शानदार पारी खेल कर भारत को बढ़त दिलाई। दोनों ने 5वें विकेट के लिए 159 रन की साझेदारी की। बांग्लादेश की तरफ से शाकिब अल हसन और तैजुल इस्लाम ने 4-4 विकेट हासिल किए। एक वक्त टीम इंडिया 98 रन पर 4 विकेट गंवाकर संघर्ष कर रही थी, लेकिन रिषभ पंत और श्रेयस अय्यर ने 5वें विकेट के लिए 159 रन जोड़कर मैच में भारत की वापसी करा दी। अय्यर की 87 और पंत की 93 रन की पारी के दम पर भारत ने पहली पारी में 314 रन बनाकर 87 रन की बढ़त हासिल की।

इससे पहले दूसरे दिन के खेल की शुरुआत भारत के लिए अच्छी नहीं रही। भारत के स्कोर में 8 रन ही जुड़े थे कि तैजुल इस्लाम ने केएल राहुल के रूप में टीम इंडिया को पहला झटका दिया। राहुल 10 रन बनाकर आउट हो गए। दूसरे विकेट के तौर पर गिल आउट हुए। उन्हें 20 रन के निजी स्कोर पर तैजुल इस्लाम ने एलबीडब्ल्यू आउट किया। तीसरे विकेट के लिए पुजारा और विराट ने 34 रन की साझेदारी की लेकिन 24 रन के स्कोर पर पुजारा भी आउट हो गए। रिषभ पंत शतक से चुक गए। 93 रन के निजी स्कोर पर वह आउट हो गए।

इससे पहले बांग्लादेश के कप्तान ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी। पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश की टीम केवल 227 रन बनाकर आउट हो गई। भारत की तरफ से उमेश यादव और रविचंद्रन अश्विन ने 4-4 जबकि जयदेव उनादकट ने 2 विकेट हासिल किए हैं। बांग्लादेश की तरफ से मोमिनुल हक ने सर्वाधिक 84 रन की पारी खेली।

शीजान खान? जिसपर तुनिशा शर्मा की मां ने लगाए बेटी को सुसाइड के लिए उकसाने का आरोप

0

टीवी इंडस्ट्री से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। 20 साल की एक्ट्रेस तुनिशा शर्मा ने सुसाइड कर लिया है। इस मामले में पुलिस का कहना है कि एक्ट्रेस की मां ने को-स्टार शीजान खान के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने इसपर एक्शन लेते हुए तत्काल एक्शन लेते हुए शीजान खान को अरेस्ट कर लिया है।

तुनिशा शर्मा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है जिसके बाद हात्या या आत्महात्या वाला एंगल साफ हो जाएगा। इसी बीच पुलिस ने आईपीसी की धारा 306 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। वालिव पुलिस ने कहना है कि रविवार को छुट्टी होने के कारण शीजान खान को सोमवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस ने बताया है कि वह टीवी अभिनेत्री तुनिषा शर्मा की मौत की जांच हत्या और आत्महत्या दोनों एंगल से करेगी।

तुनिशा शर्मा और शीजान एम खान, शो अली बाबा में साथ काम कर रहे थे। इस सीरियल के सेट पर मौजूद लोगों ने दावा किया कि उनकी मौत आत्महत्या से हुई है। तुनिशा शर्मा ने अभिनय की शुरुआत ‘भारत का वीर पुत्र-महाराणा प्रताप’ से की थी। उन्होंने ‘इश्क सुभान अल्लाह’, ‘गब्बर पूंछवाला’, ‘शेर-ए-पंजाब: महाराजा रणजीत सिंह’ और ‘चक्रवर्ती अशोक सम्राट’ जैसे शो में भी काम किया। अभिनेता ‘फितूर’, ‘बार’ सहित बॉलीवुड फिल्मों में भी दिखाई दी है। बार- बार देखो’, ‘कहानी 2: दुर्गा रानी सिंह’ और ‘दबंग 3’ भी नजर आईं।

टीवी अभिनेता शीजान मोहम्मद खान को जोधा अकबर में युवा अकबर/सुल्तान मुराद मिर्जा और अली बाबा: दास्तान-ए-काबुल में अली बाबा की भूमिका के लिए जाना जाता है। उनका जन्म 9 सितंबर 1994 को मुंबई, महाराष्ट्र में हुआ था। शीजान ने मुंबई यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया है। वह पेशे से एक अभिनेता और मॉडल हैं। 2013 में, उन्होंने ऐतिहासिक नाटक जोधा अकबर में अभिनय की शुरुआत की।

इस एक्ट्रेस ने सेट पर की आत्महत्या, सलमान खान के साथ कर चुकी थी काम

0

लीबाबा दास्तान ए कबूल की एक्ट्रेस तुनीषा शर्मा ने सेट पर आत्महत्या कर ली है। वह टेलीविजन जगत की फेमस एक्ट्रेस थी। खबरों के अनुसार एक्ट्रेस पिछले कुछ दिनों से सेट पर काफी टेंस नजर आती थी। अब उन्होंने मेकअप रूम में खुद को फांसी लगा ली है।

तुनीषा शर्मा 20 वर्ष की थी। उन्होंने अपना करियर भारत का वीर पुत्र- महाराणा प्रताप से शुरू किया। इसके बाद वह चक्रवर्ती अशोक सम्राट, गब्बर पूछवाला, शेर ए पंजाब- महाराजा रणजीत सिंह, इंटरनेट वाला लव, इश्क सुभान अल्लाह और अलीबाबा दास्ता ने कबूल में भी काम किया है। उन्हें पिछली बार अलीबाबा दास्ता ने कबूल में देखा गया था। इस शो में वह शहजादी मरियम की भूमिका निभाती थी।

वहीं, तुनीषा शर्मा ने फितूर, बार बार देखों, कहानी 2, दुर्गा रानी सिंह और दबंग 3 में भी काम किया था। फितूर और बार बार देखो में उन्होंने यंग कटरीना कैफ की भूमिका निभाई थी। वहीं, कहानी 2 और दुर्गा रानी सिंह में वह विद्या बालन की बेटी के तौर पर नजर आई है। उन्होंने सलमान खान और सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म दबंग 3 में कैमियो भी किया था।

तुनीषा शर्मा सोशल मीडिया पर काफी से सक्रिय थी। उनके इंस्टाग्राम पर 10 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स थे। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी कई तस्वीरें भी शेयर की थी। वह सरदारी, प्यार हो जाएगा, नैनो का यह रोना जाए ना, तू बैठ मेरे सामने, हीरिए और पानी ना समझ जैसे म्यूजिक वीडियो में भी काम किया था। उनके निधन से टीवी इंडस्ट्री को झटका लगा है। वहीं उनके फैंस सदमे में है। उनके निधन पर शोक संदेश भी ट्वीट कर रहे हैं। वहीं कई लोग अभी भी पूरी रिपोर्ट की प्रतीक्षा कर रहे है।

रिलीज से पहले ही पठान को करोड़ों की कमाई, इतने में बीके OTT राइट्स

0

नई दिल्ली : शाह रुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म ‘पठान’ का जल्द ही बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। इस फिल्म से शाह रुख 4 साल बाद सिनेमाघरों में दस्तक देने वाले हैं। फैंस बेसब्री से इस सुपर एक्शन फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में फिल्म के दो गाने ‘बेशरम रंग’ और ‘झूमे जो पठान’ रिलीज हो चुके हैं। बेशरम रंग पर विवाद भी शुरू हो चुका है जिसमें दीपिका ने ‘भगवा रंग’ की बिकिनी पहनी थी। अब इस फिल्म की OTT रिलीज से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है।

रिलीज से पहले ही ‘पठान’ के ओटीटी राइट्स करोड़ों में बिक गए हैं। हालांकि फिल्म के ओटीटी रिलीज डेट तो सामने नहीं आई है लेकिन अनुमान है कि साल 2023 अप्रैल में फिल्म ओटीटी पर रिलीज होगी। इसे ग्लोबल ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम पर स्ट्रीम किया जाएगा। फिल्म की ओटीटी रिलीज के लिए 3 महीने का विंडो रखा जाता है। पर अगर फिल्म बहुत बड़ी हिट साबित हुई तो इसकी स्ट्रीम डेट आगे भी बढ़ाया जा सकता है।

रिपोर्ट्स के अनुसार  ‘पठान’ के डिजिटल स्ट्रीमिंग राइट्स ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो को 200 करोड़ में बेचे गए हैं। हालांकि अभी सैटेलाइट राइट्स अमाउंट का खुलासा नहीं हुआ है। तो वहीं बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म 250 करोड़ के बजट में बनी है। ऐसे में रिलीज होने से पहले ही पठान ने मैदान मार लिया है।

कोर्ट ने ज्ञानवापी की तर्ज पर मांगी ईदगाह की अमीन रिपोर्ट, इस दिन होगी अगली सुनवाई

0

मथुरा : श्रीकृष्ण जन्मस्थान मामले में हिंदू सेना के वाद पर सिविल जज सीनियर डिवीजन (तृतीय) न्यायालय ने अमीन सर्वे का आदेश दिया है। अगली सुनवाई के लिए 20 जनवरी की तिथि तय की है। ऐसा ही आदेश पूर्व में वाराणसी के ज्ञानवापी परिसर के लिए दिया गया था।

8 दिसंबर को हिंदू सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिल्ली निवासी विष्णु गुप्ता और उपाध्यक्ष सुरजीत सिंह ने सिविल जज सीनियर डिवीजन (“तृतीय), सोनिका वर्मा के न्यायालय में वाद दायर कर श्री कृष्ण जन्मस्थान परिसर से शाही मस्जिद ईदगाह हटाने की मांग की थी। इस मामले में आठ दिसंबर को ही न्यायालय ने अमीन रिपोर्ट मंगाने के आदेश कर दिए।

वादी के अधिवक्ता ने बताया कि न्यायालय ने अगली सुनवाई के लिए 20 दिसंबर की तिथि नियत की है। श्रीकृष्ण जन्मस्थान मामले में अब तक 13 वाद दायर हो चुके हैं। इनमें दो वाद पूर्व में न्यायालय ने खारिज किए थे। श्रीकृष्ण जन्मस्थान मामले में जिला जज के न्यायालय उपस्थित न होने के कारण नहीं हो सकी सुनवाई। अब इस मामले में 12 जनवरी की तिथि तय।

अधिवक्ता महेंद्र प्रताप सिंह की अपील पर सुनवाई होनी थी। महेंद्र प्रताप ने श्रीकृष्ण जन्मस्थान परिसर से शाही मस्जिद ईदगाह हटाने की मांग की थी। इस पर सिविल जज सीनियर डिवीजन के न्यायालय ने पहले पोषणीयता के बिंदु पर सुनवाई के निर्णय दिया था। इसके विरुद्ध वादी ने जिला जज के न्यायालय में अपील दायर की थी।