Home Blog Page 631

उत्तराखंड: मौसम विभाग का अलर्ट, होगी बारिश और बर्फबारी

0

देहरादून : कड़ाके की ठंड कंपकंपी छूटा रही है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में अगले तीन दिन पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बारिश और बर्फबारी के आसार बन रहे हैं। जबकि, मैदानी क्षेत्रों में शीतलहर और घने कोहरे को लेकर चेतावनी जारी की गई है। अधिकतम व न्यूनतम तापमान में अत्यधिक अंतर आने के कारण सेहत के प्रति सचेत रहने की भी सलाह दी गई है।

बारिश और बर्फबारी नहीं हुई 

प्रदेश में बीते करीब डेढ़ माह से मौसम शुष्क है और बारिश और बर्फबारी नहीं हो रही है। हालांकि, ठंड में लगातार इजाफा हो रहा है। ज्यादातर शहरों में अधिकतम तापमान तो सामान्य या इससे अधिक है, लेकिन न्यूनतम तापमान सामान्य से एक से दो डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया है। जिससे मैदान से लेकर पहाड़ तक सुबह-शाम ठंड का प्रकोप है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलने की आशंका है। अगले तीन दिन चमोली-पिथौरागढ़ समेत आसपास के पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की वर्षा और हिमपात हो सकता है।

उत्तराखंड: देवभूमि का जवान शहीद, आज पहुंच सकता है पार्थिव शरीर 

बर्फबारी के आसार

3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार हैं। इसके अलावा हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर समेत आसपास के मैदानी क्षेत्रों में घना कोहरा छाने को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। साथ ही शीतलहर चलने की भी चेतावनी दी गई है। इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 18 डिग्री सेल्सियस से अधिक का अंतर रह सकता है।

यहां जम गया पानी 

चकराता क्षेत्र के लोखंडी लोहारी गांव में ठंड से पानी जम रहा है। पानी की टंकी पूरी तरह से जमने पर आपूर्ति भी प्रभावित हो रही है। इस बार सूखी ठंड के कारण लोग कांप रहे हैं। कामन कोल्ड से ग्रस्त लोगों की संख्या भी बढ़ रही है। पाला के कारण क्षेत्र में कड़ाके की ठंड पड़ रही है, जिस कारण लोखंडी लोहारी में पानी जम रहा है।

उत्तराखंड : शीतलहर से बचने की क्या है व्यवस्था? सचिव ने की समीक्षा, दिए ये निर्देश

पीने को नहीं मिल रहा पानी 

लागापोखरी, छावनी बाजार चकराता, सप्लाई, जंगलात चौकी आदि स्थानों पर घरों की पेयजल लाइन पाला से जमने के कारण पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित हो रही है। चकराता क्षेत्र में ठंड की वजह से मटर आदि फसलें भी बर्बाद हो रही है। लोखंडी लोहारी व चकराता क्षेत्र के कुछ इलाकों में पेयजल लाइन में पानी जमने से आपूर्ति भी प्रभावित हो गई है।

बीमार पड़ रहे लोग 

कड़ाके की ठंड की वजह से ग्रामीण बीमार पड़ रहे हैं, जिस कारण सीएचसी चकराता की ओपीडी में मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। चिकित्सक उपचार के साथ ही बीमारी से बचने के उपाय भी बता रहे हैं। ठंड में गर्म पानी का सेवन करने की सलाह दी जा रही है। साथ ही बच्चों व बुजुर्गों का ज्यादा ख्याल रखने की सलाह दे रहे हैं।

इन 5 देशों से भारत आने वाले यात्रियों को कराना होगा RTPCR टेस्ट

0

चीन, जापान समेत कई देशों में बढ़ते कोरोना के मामलों को लेकर केंद्र सरकार भी सतर्क है। कोरोना की स्थिति को लेकर केंद्र सरकार हालात पर नजर बनाए हुए हैं। इसी बीच, विदेश से भारत आने वाले यात्रियों को लेकर सरकार ने अहम फैसला लेने वाली है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने इसकी जानकारी दी है।

मांडविया ने शनिवार को बताया, ‘चीन, जापान, दक्षिण कोरिया, हांगकांग और थाईलैंड से आने वाले यात्रियों को आरटी-पीसीआर टेस्टा कराना अनिवार्य होगा। अगर इन देशों के किसी भी यात्री में कोविड-19 के लक्षण पाए जाते हैं या उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आती है तो उसे क्वारंटाइन किया जाएगा।

इसके लिए उड्डयन मंत्रालय से बात की जाएगी।’ उन्होंने ये भी कहा कि भारत में आने के बाद जिनको बुखार होगा या कोविड टेस्ट पॉजिटिव पाया जाए तो उन्हें क्वारंटाइन करने के लिए भी हम आदेश जारी करने जा रहे हैं। दुनिया में कोरोना की नई लहर को देखते हुए मंगलवार को देश के सभी कोरोना अस्पतालों और इससे जुड़ी इकाइयों में माक ड्रिल होगी।

माक ड्रिल का उद्देश्य कोरोना के उपचार में उपयोग होने वाले सभी उपकरणों समेत अन्य सुविधाओं की तैयारी को परखना है। यह देखा जाएगा कि पिछले वर्ष तक जो ढांचा खड़ा किया गया, वह पहले दिन से ही पूरी क्षमता से काम करने के लिए तैयार है या नहीं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया की राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ बैठक में यह फैसला किया गया।

सरकार ने भीड़भाड़ वाले इलाकों में लोगों को मास्क पहनने की हिदायत दी है। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने सभी राज्यों को पत्र लिखकर आने वाले त्योहारों को देखते हुए भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर मास्क पहनने जैसे व्यवहारों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने को कहा। शुक्रवार को हुई बैठक में स्वास्थ्य मंत्रियों को दुनिया में कोरोना संक्रमण की ताजा स्थिति के साथ ही देश के भीतर के हालात की जानकारी दी गई।

पुल से 30 फीट नीचे गिरी BJP MLA की कार, बॉडीगार्ड और ड्राइवर भी थे सवार

0

पुणे : महाराष्ट्र में भाजपा विधायक जयकुमार गोरे सड़क हादसे का शिकार हो गए हैं। सतारा जिले के फलटन में भाजपा विधायक की कार पुल से नीचे गिर गई है। हादसे में विधायक बुरी तरह जख्मी हो गए हैं। हादसे में गोरे के अलावा तीन अन्य लोग भी जख्मी हो गए हैं। घायलों में गोरे का बॉडीगार्ड और ड्राइवर शामिल हैं।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि ये हादसा शनिवार तड़के हुआ है। कार चालक ने अचानक वाहन से अपना नियंत्रण खो दिया। कार लोनंद-फलटन रोड से दूर पुल से 30 फीट नीचे गिर गई। पुलिस ने हादसे में गोरे के अलावा तीन अन्य घायल हुए हैं। गोरे को पुणे के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बाकी घायलों का दूसरे अस्पताल में इलाज चल रहा है। बता दें कि गोरे मान विधानसभा सीट से विधायक हैं। रुबी अस्पताल के डॉक्टर कपिल जिर्पे ने बताया कि घायल विधायक होश में हैं। विधायक गोरे के सीने में चोट लगी है। पल्स रेट और बीपी सामान्य है।

भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुईं सोनिया और प्रियंका गांधी

0

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा शनिवार तड़के दिल्ली पहुंच गई है। इस यात्रा में कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी भी शामिल हो गई है। साथ ही रॉबर्ट वाड्रा भी राहुल गांधी के साथ यात्रा में कदम बढ़ाते नजर आए।

कांग्रेस के दिल्ली इकाई प्रमुख अनिल चौधरी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने बदरपुर में दिल्ली की सीमा पर राहुल गांधी और यात्रियों का स्वागत किया। यात्रा ने हरियाणा में फरीदाबाद की ओर से दिल्ली में प्रवेश किया है। इस यात्रा में हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, कुमारी शैलजा, रणदीप सुरजेवाला, शक्तिसिंह गोहिल सहित अन्य वरिष्ठ नेता शामिल हुए है।

इस दौरान कांग्रेस की ओर से कहा गया कि महंगाई, बेरोजगारी और नफरत को दूर करना चाहिए। भारत की इस आवाज को लेकर हम राजा के सिंहासन पर आ गए हैं, हम दिल्ली आ गए हैं। आइए इसे और भी ऊंचा उठाने के लिए हमारे साथ दें। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने इससे पहले ट्वीट किया था कि भारत जोड़ो यात्रा अपने 108वें दिन दिल्ली में प्रवेश कर रही है। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों से वहां बेचैनी बढ़ गई है। यात्रा सुबह 11 बजे राष्ट्रीय राजधानी में आश्रम चौक पर रुकेगी और दोपहर 1 बजे यात्रा फिर से शुरू होगी।

दिल्ली पुलिस और कांग्रेस की खींचतान के चलते शनिवार सुबह से ही आधी दिल्ली में यातायात व्यवस्था बिगड़ने की आशंका जताई जा रही है। ऐसे में बदरपुर से लाल किले तक लोगों को विभिन्न सड़कों पर यातायात जाम का भी सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट की ओर जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

उत्तराखंड: सिक्किम हादसे में देवभूमि का जवान शहीद

0

सिक्किम में हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने देश को झकझोर कर दिया। सेना का ट्रक खाई में गिरने से 16 जवान शहीद हो गए। वहीं अब दुर्घटना में जान गंवाने वाले भारतीय सेना के जवानों को आज पश्चिम बंगाल के बागडोगरा हवाई अड्डे पर श्रद्धांजलि दी जाएगी। शहीदों एक जवान उत्तराखंड का भी है। जानकारी के अनुसार श्रद्धांजलि के बाद सभी जवानों के पार्थिव शरीर उनके गांव के लिए रवाना किए जाएंगे।

 

सिक्किम में सेना का वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने से पिथौरागढ़ जिले के पय्यापौड़ी गांव निवासी जवान रवींद्र सिंह थापा की भी मौत हो गई। रवींद्र सिंह थापा (33) पुत्र स्व. भवान सिंह भी शामिल थे।

रवींद्र सिंह के परिवार में पत्नी कमला देवी, एक बेटा पीयूष (10) और एक बेटी इशिका (3) हैं। शहीद का परिवार वर्तमान में पंचायत घर क्षेत्र रामपुर रोड हल्द्वानी में रहता है।

sikkim accident 1671795845

सेना के मुताबिक, जेमा के रास्ते में वाहन एक तीखे मोड़ पर एक खड़ी ढलान पर फिसल गया। एक बचाव अभियान तुरंत शुरू किया गया और चार घायल सैनिकों को हवाई मार्ग से निकाला जा रहा है।

download

इसमें तीन जूनियर कमीशंड अधिकारियों और 13 सैनिकों ने दुर्घटना में लगी चोटों के कारण दम तोड़ दिया। इस दुख की घड़ी में भारतीय सेना शोक संतप्त परिवारों के साथ खड़ी है।

बड़ा हादसा: खाई में गिरा सेना का ट्रक, 16 जवान शहीद

0

सिक्किम में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। यहां एक दर्दनाक सड़क हादसे में सेना के 16 जवान शहीद हो गए है। सेना के अधिकारी के मुताबिक घटना जेमा, उत्तरी सिक्किम में हुई। दुर्घटनाग्रस्त वाहन तीन वाहनों के काफिले का हिस्सा था, जो चटन से सुबह थंगू की ओर बढ़ा था।

 

पीआरओ डिफेंस लेफ्टिनेंट कर्नल महेंद्र रावत के मुताबिक, जेमा के रास्ते में वाहन एक तीखे मोड़ पर एक खड़ी ढलान पर फिसल गया। एक बचाव अभियान तुरंत शुरू किया गया और चार घायल सैनिकों को हवाई मार्ग से निकाला जा रहा है। इसमें दुर्भाग्य से तीन जूनियर कमीशंड अधिकारियों और 13 सैनिकों ने दुर्घटना में लगी चोटों के कारण दम तोड़ दिया। इस दुख की घड़ी में भारतीय सेना शोक संतप्त परिवारों के साथ खड़ी है।

 

 

 

 

 

 

 

घटना पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दुख जताया। उन्होंने कहा कि उत्तरी सिक्किम में एक सड़क दुर्घटना के कारण भारतीय सेना के जवानों की जान जाने का गहरा दुख है। राष्ट्र उनकी सेवा और प्रतिबद्धता के लिए हृदय से आभारी है। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदना है। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।

IPL के इतिहास में सबसे महंगे बिके करन, 18.50 करोड़ में पंजाब किंग्स ने खरीदा

0

कोच्ची में आईपीएल 2023 मिनी ऑक्शन की शुरुआत हो गई है। मिनी नीलामी में दस टीमों के बीच बड़े खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल करने के लिए होड़ देखने को मिल रही है। पंजाब किंग्स ने सैम करन को आईपीएल के इतिहास की सबसे बड़ी बोली लगाते हुए 18.50 में खरीदा। सनराइजर्स हैदराबाद ने इंग्लैंड के हैरी ब्रुक को 13.25 करोड़ में खरीदा।

मिनी ऑक्शन में 405 खिलाड़ियों पर बोली लगाई जा रही है। टीमों के पास अधिकतम 87 स्लाट खाली है। बोली लगाने के लिए सनराइजर्स हैदराबाद टीम के पास सबसे ज्यादा पैसे हैं तो वहीं, सबसे कम पैसा KKR के पास है।

प्रत्येक टीम के स्क्वॉड में हो सकते हैं 18 से 25 खिलाड़ी

IPL 2023 के 16वें सीजन में कुल 10 टीमें अपने स्क्वॉड में 18 से 25 प्लेयर्स रख सकती हैं। जिनमें 8 विदेशी प्लेयर हो सकते हैं। नीलामी में बड़े नामों में न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन भी शामिल थे। उनका बेस प्राइस दो करोड़ रुपये था। वहीं, भारत के मयंक अग्रवाल पर हैदराबाद ने बड़ी बोली लगाई। मयंक को हैदराबाद ने 8.25 करोड़ में खरीदा।

आईपीएल नीलामी में शामिल खिलाड़ियों में अफगानिस्तान के 15 वर्षीय अल्लाह मोहम्मद सबसे युवा हैं। उनका आधार मूल्य 20 लाख रुपये रखा गया है। वहीं, आइपीएल में तीन बार हैट्रिक ले चुके 40 वर्षीय अमित मिश्रा सबसे बुजुर्ग खिलाड़ी हैं।

IPL के इतिहास में कुछ खिलाड़ियों पर सबसे बड़ी बोली लगी है। इनमें साल 2021 में राजस्थान रायल्स ने क्रिस मोरिस को 16.25 करोड़ रुपये में खरीदा था। 2015 में दिल्ली कैपिटल्स ने युवराज सिंह को 16 करोड़ में खरीदा था। दिनेश कार्तिक को आरसीबी ने 10.5 करोड़ रुपये में 2019 में खरीदा। वरुण चक्रवर्ती को पंजाब किंग्स 8.4 करोड़ में 2020 में, 2021 में शिमरन हेटमायर को दिल्ली कैपिटल्स ने 7.75 करोड़ रुपये में, झाय रिचर्डसन को 2021 में पंजाब किंग्स ने 14 करोड़ में खरीदा था।

IndiGo का स्पेशल ऑफर, 3 दिन तक मिलेगा सबसे सस्ती फ्लाइट

0

इंडिगो 23 से 25 दिसंबर, 2022 के बीच सस्ती कीमत पर टिकटों की बिक्री कर रही है। इंडिगो की ये सेल आज से शुरू हो रही है। सेल के तहत घरेलू उड़ानों के लिए 2,023 रुपये और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए 4,999 रुपये से किराए की पेशकश की जा रही है।

इंडिगो ने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए स्पेशल हॉलिडे सेल की घोषणा की है। इस ऑफर को किसी अन्य ऑफर, स्कीम या प्रमोशन के साथ नहीं जोड़ा जा सकता है और यह इंडिगो की ग्रुप बुकिंग पर मान्य नहीं है। आपको बता दें कि टिकटों की यह बिक्री 15 जनवरी, 2023 से 14 अप्रैल, 2023 तक की यात्रा पर वैध है।

इंडिगो ने अपनी वेबसाइट पर जानकारी देते हुए पोस्ट किया है कि ‘यह ऑफर इंटरग्लोब एविएशन लिमिटेड (इंडिगो) द्वारा 23 दिसंबर, 2022 को सुबह 06:00 बजे से 25 दिसंबर, 2022 को 23:59 घंटे तक यात्रा के लिए इंडिगो की उड़ानें बुक करने वाले ग्राहकों के लिए है। यह ऑफर 15 जनवरी, 2023 से 14 अप्रैल, 2023 के बीच उपलब्ध रहेगा।

एयरलाइन ने कहा कि यह ऑफर सीमित इन्वेंटरी के तहत है और इसलिए यह ग्राहकों के लिए सीटों की उपलब्धता और इंडिगो द्वारा लगाई गई शर्तों के अधीन है। इस ऑफर को किसी अन्य ऑफर, स्कीम या प्रमोशन के साथ नहीं जोड़ा जा सकता है और यह इंडिगो की ग्रुप बुकिंग पर भी मान्य नहीं है। ग्राहक इंडिगो के पार्टनर बैंक HSBC से भी कैशबैक का लाभ उठा सकते हैं।

87 स्लॉट के लिए 405 खिलाड़ियों की होगी नीलामी, किसकी चमकेगी किस्मत

0

IPL-2023 मिनी ऑक्शन आज कोच्चि में होगा। दोपहर 2:30 बजे से खिलाड़ियों की नीलामी के लिए बोली लगेगी। नीलामी के लिए होने वाली मिनी नीलामी में दस टीमों के बीच बड़े खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल के लिए होड़ देखने को मिल सकती है।

बेन स्टोक्स, सैम करन और कैमरून ग्रीन बड़ी बोली की होड़ में सबसे आगे हैं। मिनी ऑक्शन में 405 खिलाड़ियों पर बोली लगाई जाएगी। टीमों के पास अधिकतम 87 स्लाट खाली है। बोली लगाने के लिए सनराइजर्स हैदराबाद टीम के पास सबसे ज्यादा पैसे हैं तो वहीं, सबसे कम पैसा KKR के पास है।

IPL 2023 के 16वें सीजन में कुल 10 टीमें अपने स्क्वॉड में 18 से 25 प्लेयर्स रख सकती हैं। जिनमें 8 विदेशी प्लेयर हो सकते हैं। नीलामी में बड़े नामों में न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन भी शामिल हैं। उनका बेस प्राइस दो करोड़ रुपये है। वहीं, भारत के मयंक अग्रवाल पर हैदराबाद बड़ी बोली लगा सकती है, क्योंकि उसे एक कप्तान की जरूरत है।

आईपीएल नीलामी में शामिल खिलाड़ियों में अफगानिस्तान के 15 वर्षीय अल्लाह मोहम्मद सबसे युवा हैं। उनका आधार मूल्य 20 लाख रुपये रखा गया है। वहीं, आइपीएल में तीन बार हैट्रिक ले चुके 40 वर्षीय अमित मिश्रा सबसे बुजुर्ग खिलाड़ी हैं।

IPL के इतिहास में कुछ खिलाड़ियों पर सबसे बड़ी बोली लगी है। इनमें साल 2021 में राजस्थान रायल्स ने क्रिस मोरिस को 16.25 करोड़ रुपये में खरीदा था। 2015 में दिल्ली कैपिटल्स ने युवराज सिंह को 16 करोड़ में खरीदा था। दिनेश कार्तिक को आरसीबी ने 10.5 करोड़ रुपये में 2019 में खरीदा। वरुण चक्रवर्ती को पंजाब किंग्स 8.4 करोड़ में 2020 में, 2021 में शिमरन हेटमायर को दिल्ली कैपिटल्स ने 7.75 करोड़ रुपये में, झाय रिचर्डसन को 2021 में पंजाब किंग्स ने 14 करोड़ में खरीदा था।

बेन स्टोक्स, फिल साल्ट, सैम करन, केन विलियमसन, निकोलस पूरन, जोसन होल्डर, टॉम बैंटन, क्रिस डॉर्डन, ट्रेविस हेड, क्रिस लिन, रिले रूसो, आदिल रशीद, जेमी ओवरटन, क्रेग ओवरटन, टाइमल मिलस, कैमरन ग्रीन, रस्सी वैन डर डूसन, जेम्स नीशम और एडम मिल्न।

IPL 2023 के मिनी ऑक्शन में ह्यूज एडमीड्स ऑक्शनर होंगे। कोच्चि में वह नीलामी करते हुए दिखाई देंगे। मेगा ऑक्शन 2022 के दौरान उनकी तबीयत खराब हो गई थी। वह स्टेज पर बेहोश होकर गिर पड़े थे। इसके बाद चारु शर्मा ने यह भूमिका निभाई थी। ठीक होने के बाद वह फिर लौटे थे।

उत्तराखंड : भीड़ वाली जगहों पर आज से मास्क पहनना और अस्पतालों में कोविड जरूरी

0

CORONA के नए वेरिएंट की देश में दस्तक से उत्तराखंड सरकार भी सतर्क हो गई है। प्रदेश में कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए शुक्रवार से भीड़ वाले स्थानों पर मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है। वहीं, अस्पतालों में आने वाले सर्दी-जुकाम, बुखार व श्वसन तंत्र से संबंधित मरीजों की आरटीपीसीआर जांच भी जरूरी कर दी गई है।

गुरुवार को सचिव स्वास्थ्य डॉ. आर राजेश कुमार ने कोविड की SOP जारी की। सभी डीएम और सीएमओ को दिशा-निर्देश दिए गए हैं कि कोरोना संक्रमित सैंपलों को अनिवार्य रूप से जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज देहरादून भेजें। जिससे कोरोना वायरस के नए वेरिएंट का पता लग सके और उसके प्रसार को रोका जा सके।
लोगों को कोविड नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया जाए। केंद्र सरकार के दिशा-निर्देश के अनुसार हाई रिस्क आबादी वाले क्षेत्रों में अनिवार्य रूप से कोविड टीकाकरण पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।