Home Blog Page 632

नए साल को लेकर नई एडवाइजरी जारी करेगी केंद्र सरकार, Nasal Vaccine को मंजूरी

0

भारत सरकार ने नाक से दी जाने वाली नेजल वैक्सीन को मंजूरी दे दी है। सरकारी सूत्रों ने बताया कि इसे बूस्टर डोज के तौर पर दिया जाएगा। अभी ये निजी अस्पतालों में उपलब्ध होगी। चीन में ओमिक्रोन के नए वैरिएंट BF-7 से हाहाकार मचा हुआ है। चीन में बढ़ते कोरोना मामलों को लेकर भारत सरकार भी अलर्ट है।

राज्य सरकारें इसको लेकर रणनीति बना रही है। उधर, पीएम मोदी ने महामारी को देखते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। पीएम ने गुरुवार को उच्च स्तरीय बैठक बुलाई थी। मोदी ने इस बैठक में कोरोना संक्रमण पर नजर रखने और इससे निपटने के लिए ढांचे को पूरी तरह से तैयार रखने के निर्देश दिए हैं।

इससे पहले स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने बुधवार को कोरोना को लेकर हाई लेवल बैठक की थी। बैठक में बताया गया कि अन्य देशों के मुकाबले, भारत में कोरोना वायरस के केस काफी कम हैं।

चीन में Corona से हाहाकार, भारत में 24 घंटे में आए सिर्फ इतने नए मामले

0

चीन में ओमिक्रोन के नए वैरिएंट BF-7 से हाहाकार मचा हुआ है। चीन में बढ़ते कोरोना मामलों को लेकर भारत सरकार भी अलर्ट है। राज्य सरकारें इसको लेकर रणनीति बना रही है। उधर, पीएम मोदी ने महामारी को देखते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। पीएम ने गुरुवार को उच्च स्तरीय बैठक बुलाई थी।

PM मोदी ने इस बैठक में कोरोना संक्रमण पर नजर रखने और इससे निपटने के लिए ढांचे को पूरी तरह से तैयार रखने के निर्देश दिए हैं। इससे पहले स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने बुधवार को कोरोना को लेकर हाई लेवल बैठक की थी। बैठक में बताया गया कि अन्य देशों के मुकाबले, भारत में कोरोना वायरस के केस काफी कम हैं।

देश में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के 163 नए मामले सामने आए हैं। कोरोना के एक्टिव केस घटकर अब 3,380 हो गए हैं। ओमिक्रोन के सब वैरिएंट BF.7 ने जहां चीन में तबाही मचा दी है। वहीं, भारत में बीते 6 महीनों में इसके सिर्फ चार मामले ही सामने आए हैं।

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि पीएम मोदी की स्पष्ट सोच रही है- वन नेशन वन हेल्थ। उसी के सहारे देश में जन-जन ने मिलकर कोविड का सामना किया, जिस देश में सिर्फ एक टेस्टिंग लैब थी उसी भारत में आज 3388 टेस्टिंग लैब हैं। पीएम मोदी ने देश में सतर्कता डोज लगाने के अभियान पर चिंता जाहिर की। मोदी ने कहा कि कम से कम बुजुर्गों और गंभीर रूप से बीमार लोगों को सतर्कता डोज जरूर लगवानी चाहिए।

Weather Report : UP-उत्तराखंड समेत पूरे उत्तर भारत में बढ़ेगी ठंड-धुंध

0

IMD ने देश के कुछ हिस्सों में शीत लहर की स्थिति और बारिश के बीच देश के अन्य हिस्सों के साथ-साथ मध्य भारत और महाराष्ट्र के तापमान में भी 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट की भविष्यवाणी की है। आने वाले दिनों में बिहार, पंजाब, हरियाणा,  दिल्ली, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में रात और सुबह के समय बहुत घना कोहरा छाने की संभावना है। इन राज्यों में तापमान भी तेजी से नीचे गिरता जा रहा है। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक आने वाले दिनों में तापमान तीन से चार डिग्री पर पहुंच सकता है।

मौसम विभाग के मुताबिक आज से लद्दाख, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के पहाड़ों पर हिमपात के साथ-साथ बारिश की संभावना है। हिमालयी इलाकों में तो तापमान गिरकर माइनस में चला गया है। कई जगहों पर लोगों को पानी की समस्या उत्पन्न हो गई है क्योंकि पानी बर्फ बन गया है। इन राज्यों के अलावा केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और ओडिशा  में बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

देश में 23 दिसंबर से शीतलहर का प्रकोप देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग की माने को अगले पांच दिनों तक हिमाचल, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड और उत्तरी राजस्थान में शीतलहर का असर देखने को मिल सकता है। सुबह के समय हवा की रफ्तार भी तेज होगी।

मौसम विभाग का कहना है कि क्रिसमस पर घना कोहरा देखने को मिल सकता है। जिससे दिन का पारा गिरेगा, इससे लोगों को कंपकंपाती ठंड और ठिठुरन का अहसास होगा। ज्यादा होने से गहरी धुंध पड़ने की संभावना जताई जा रही है।  दिल्ली में सुबह सात बजे तापमान गिरकर 7 डिग्री तक पहुंच गया। वहीं आज अधिकतम तापमान 19 डिग्री तक रह सकता है। राजधानी में जिस तरह से तापमान में गिरावट हो रही है उससे साफ लग रहा है कि आने वाले दिन मुश्किल भरे होंगे।

कोरोना के नए वैरिएंट BF.7 संक्रमण को लेकर केंद्र अलर्ट, PM मोदी की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक

0

नई दिल्ली: PM मोदी ने गुरुवार को देश में कोरोना संक्रमण की स्थिति और इससे संबंधित पहलुओं को लेकर एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की। यह बैठक केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख भाई मांडविया की बुधवार को ली गई उच्च स्तरीय बैठक के ठीक दूसरे दिन हुई है।

PM मोदी की अध्यक्षता में हुई उच्च स्तरीय वर्चुअल समीक्षा बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया और नीति आयोग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी परमेश्वरन अय्यर समेत अन्य लोगों में शामिल थे। बुधवार को स्वास्थ्य मंत्री की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में उन्होंने देशवासियों से कोविड-उपयुक्त व्यवहार का पालन करने आग्रह किया।

साथ ही उन्होंने लोगों से संक्रमण के खिलाफ वैक्सीनेशन कराने की भी सलाह दी। बैठक के दौरान इस बात पर खास जोर दिया कि, कोरोना संक्रमण अभी खत्म नहीं हुआ है। उन्होंने अधिकारियों को पूरी तरह से तैयार रहने और निगरानी को मजबूत करने के निर्देश दिए।

त्योहारों के दौरान रहें सतर्क, हवाई अड्डों पर RT-PCR जांच शुरू

0

संसद के शीतकालीन सत्र के 12 दिन भी हंगामा जारी है क्योंकि विपक्ष चीन के मुद्दे पर चर्चा की अपनी मांग पर अभी भी अड़ा हुआ है। वहीं कोरोना संक्रमण पर देश को संदेश देने के लिए आज दोनों सदनों के सभापति मास्क लगाकर संसद पहुंचे। इसके अलावा केंद्र तमिलनाडु, हिमाचल और कर्नाटक में एसटी सूची को संशोधित करने के लिए राज्यसभा में तीन विधेयक पेश करेगा।

स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने राज्यसभा में भी कोरोना की स्थिति पर बयान दिया। मांडविया ने कहा कि हमने कोविड पर कोई राजनीति नहीं की है। देशभर के बड़े अस्पतालों में ऑक्सीजन प्लांट लगाए गए हैं और चलाए जा रहे हैं। हमने देश में पर्याप्त मात्रा में दवाओं की समीक्षा की है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने कोरोना की ताजा स्थिति को लेकर लोकसभा में अपना बयान जारी किया है। उन्होंने कहा कि जापान, चीन, दक्षिण कोरिया समेत कई देशों में कोरोना के केसों और मौतों में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय कोरोना से खराब होती स्थिति को देखते हुए पहले से ही कदम उठाना शुरू कर चुकी है। तकनीकी सहायता के अलावा भारत सरकार ने एनडीआरएफ, आयुष्मान योजना और अन्य सरकारी योजनाओं के जरिए कोरोना का सामना करने की तैयारी की है। कोरोना से निपटने के लिए भारत में अब तक कोरोना के 220 करोड़ से ज्यादा टीके लग चके हैं। राज्यों को कोविड से सहायता के लिए मदद दी जा रही है। उन्हें जीनोम सीक्वेंसिंग बढ़ाकर कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग की सलाह दी गई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने बताया कि हमने अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर विदेश से भारत आने वाले लोगों की रैंडम आरटीपीसीआर जांच करना शुरू कर दिया है। हम महामारी से निपटने के लिए प्रतिबद्ध हैं और उचित कदम उठा रहे हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया लोकसभा में कहा कि त्योहारी और नए साल के मौसम के मद्देनजर, राज्यों को सलाह दी जाती है कि वे एहतियाती खुराक के लिए जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ लोगों को मास्क पहनना, सैनिटाइजर का उपयोग करना और सामाजिक दूरी बनाए रखना सुनिश्चित करें।

लोकसभा में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने कहा कि हम वैश्विक कोविड स्थिति पर नजर रख रहे हैं और उसी के अनुसार कदम उठा रहे हैं। कोविड-19 के नए प्रकार की समय पर पहचान करने के लिए राज्यों को जीनोम-सीक्वेंसिंग बढ़ाने की सलाह दी जाती है।

लोकसभा में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने कहा कि कोरोना महामारी के प्रबंधन में स्वास्थ्य विभाग काफी सक्रिय रहा है। केंद्र सरकार ने महामारी के खिलाफ लड़ाई में राज्यों को वित्तीय सहायता प्रदान की है। अब तक 220 करोड़ कोविड वैक्सीन शॉट दिए जा चुके हैं। स्वास्थ्य मंत्री  मंडाविया ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से दुनिया में कोविड के मामले बढ़ रहे हैं लेकिन भारत में मामले कम हो रहे हैं। हम चीन में बढ़ते कोविड मामलों और इससे होने वाली मौतों को देख रहे हैं।

CM धामी ने ली बैठक, अधिकारियों को कोरोना के प्रभावी नियंत्रण के निर्देश

0
  • कोविड पर प्रभावी नियंत्रण के लिए राज्य में बूस्टर डोज लगाने के लिए अभियान चलाया जाए- मुख्यमंत्री
  • कल से ही बूस्टर डोज लगाने के लिए कैम्प शुरू किये जाएं।
  • कोविड के नये मामले आने पर उनकी जीनोम सिक्वेंसिंग कराई जाए।
  • सभी जनपदों में कन्ट्रोल रूम सक्रिय किये जाएं।
  • कोविड पर प्रभावी नियंत्रण के लिए मुख्यमंत्री ने सचिवालय में ली बैठक।

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को सचिवालय में बैठक लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिये कि कोरोना पर प्रभावी नियंत्रण के लिए राज्य में बूस्टर डोज लगवाने का अभियान चलाया जाए। बूस्टर डोज लगवाने के लिए कल से ही कैम्प लगाना शुरू करें। जनपदों में बूस्टर डोज के लिए कैम्प लगाए जाएं। सभी जनपदों में कंट्रोल रूम सक्रिय किये जाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड के जो भी नये मामले आयेंगे, उनकी जीनोम सिक्वेंसिंग भी कराई जाए।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि बूस्टर डोज लगाने के लिए लोगों को प्रेरित किया जाए। इसका विभिन्न माध्यमों से व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार भी किया जाए। उन्होंने मुख्य सचिव को कोविड की नियमित समीक्षा करने के निर्देश भी दिये। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड बूस्टर डोज की जितनी आवश्यकता है, शीघ्र केन्द्र सरकार को डिमांड भेजी जाए। सभी आवश्यक संसाधनों की पूर्ण उपलब्धता रखी जाए।

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बैठक में वर्चुअल प्रतिभाग किया। उन्होंने कहा कि बूस्टर डोज पर सबसे अधिक ध्यान दिया जाए। उन्होंने कहा की राज्य में कोविड की प्रथम एवं द्वितीय डोज लगभग शत प्रतिशत लोगों को लग चुकी है। बूस्टर डोज के लिए व्यापक स्तर पर अभियान चलाया जाएगा।

बैठक में मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु, अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, डीजीपी अशोक कुमार, सचिव रंजीत सिन्हा, डॉ. आर. राजेश कुमार, विनोद कुमार सुमन, अपर सचिव अमरदीप कौर एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

क्या हार्दिक होंगे वनडे और T-20 के कप्तान? ये है BCCI की तैयारी

0

2022 में टीम इंडिया का प्रदर्शन काफी खराब रहा है, खासकर मल्टी नैशनल टूर्नामेंट्स में। टीम इंडिया एशिया कप के फाइनल तक नहीं पहुंच पाई और इसके बाद आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में इंग्लैंड से 10 विकेट से हारकर बाहर हो गई। वनडे में भी टीम इंडिया को बांग्लादेश और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज गंवानी पड़ी। इन सबको मद्देनजर रखते हुए टीम इंडिया में कुछ बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) सिर्फ टी20 ही नहीं बल्कि वनडे टीम की कमान भी हार्दिक पांड्या को सौंपने के बारे में सोच रही है। अगर ऐसा होता है, तो रोहित शर्मा के पास महज टेस्ट टीम की कप्तानी रह जाएगा। भारत को अगले साल होम ग्राउंड पर आईसीसी वर्ल्ड कप में हिस्सा लेना है, ऐसे में पहले माना जा रहा था कि रोहित ही इस मेगा इवेंट तक वनडे के कप्तान बने रहेंगे, लेकिन बांग्लादेश में टीम इंडिया की हार ने समीकरण कुछ बदल से दिए हैं। सवाल यह है कि क्या सच में BCCI ऐसा फैसला ले सकती है।

जजनकारी के अनुसार टी-20 के साथ वनडे टीम की कप्तानी सौंपने हार्दिक को सौंपने कि तैयारी है से इस पर चर्चा की  जाएगी। उसने इस पर जवाब देने के लिए कुछ समय मांगा है। अभी तक इसको लेकर कोई फैसला नहीं लिया गया है, लेकिन हम फिलहाल उसे वाइट बॉल क्रिकेट के लिए टीम इंडिया की कप्तानी देने के बारे में सोच रहे हैं।’ हार्दिक पांड्या की कप्तानी में गुजरात टाइटन्स ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 का खिताब अपने नाम किया था।

हार्दिक पांड्या ने बैट और बॉल से पिछले कुछ समय में शानदार प्रदर्शन किया है, इसके अलावा अपनी लीडरशिप क्वॉलिटी से भी सबका दिल जीता है। विराट कोहली के बाद रोहित शर्मा को टीम इंडिया का कप्तान बनाया गया, लेकिन रोहित कभी इंजरी तो कभी किसी वजह से कई सीरीज से नदारद रहे हैं। अब देखना होगा कि क्या बीसीसीआई इतने बड़े फैसले लेता है? और क्या हार्दिक पांड्या इतनी बड़ी जिम्मेदारी के लिए तैयार हैं?

रिलीज हुआ पठान का दूसरा गाना ‘झूमे जो पठान’

0

शाह रुख खान की मच अवेटेड फिल्म पठान का दूसरा गाना झूमे जो पठान पिछले काफी दिनों से चर्चा में छाया हुआ है। फिल्म के पहले गाने बेशरम रंग को लेकर भले ही विवाद खड़ा हो गया है हो, लेकिन फैंस फिल्म के दूसरे गाने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। शाह रुख और दीपिका के चाहने वालों के एक्साइटमेंट के बीच आखिरकार गुरुवार को झूमे जो पठान रिलीज कर दिया गया है।

छाई दीपिका- शाह रुख की जोड़ी
झूमे जो पठान में दोनों एक्टर्स दीपिका पादुकोण और शाह रुख खान अपने अब तक के सबसे अलग लुक में नजर आ रहे हैं। सॉन्ग अपने स्टाइल और अपील के साथ यंग ऑडियंस को इंप्रेस करने में पूरी तरह सफल दिख रहा है। पठान के इस नए गान को विशाल- शेखर ने तैयार किया है। झूमे जो पठान के बोल कुमार ने लिखे है, जबकि अरिजीत सिंह, सुकृति कक्कड़, विशाल और शेखर ने गाने को अपनी आवाज दी है। यहां देखें पठान का नया गाना…

किंग खान ने लिखा खूबसूरत कैप्शन
बीते दिन शाह रुख खान ने पठान के दूसरे गाने झूमे जो पठान का पोस्टर जारी करते हुए फैंस के लिए एक खूबसूरत कैप्शन लिखा था और गाने के रिलीज की जानकारी दी थी। झूमे जो पठान की एक लाइन शेयर करते हुए एक्टर ने लिखा, “झूमे जो पठान…मेरी जान…महफिल ही लुट जाए! सब्र रखिए। कल ठीक 11 बजे। वादा रहा पठान का।”

स्पाई एजेंट बने शाह रुख
शाह रुख खान के लिए पठान बेहद खास है, फिल्म को हिट बनाने के लिए शाह रुख पूरी मेहनत कर रहे हैं। बॉडी बनाने से लेकर फिल्म के प्रमोशन तक किंग खान हर पैंतरा आजमा रहे हैं। फिल्म में शाह रुख एक स्पाई एजेंट के किरदार में नजर आएंगे। पठान को सिद्धार्थ आनंद ने डायरेक्ट किया है, जबकि फिल्म को यश राज फिल्म्स के बैनर तले बनाया गया है। पठान को दुनियाभर के कई एक्जॉटिक लोकेशन में शूट किया गया है। स्टार कास्ट की बात करें तो फिल्म में शाह रुख खान और दीपिका पादुकोण के अलावा जॉन अब्राहम भी लीड रोल में हैं। फिल्म 25 जनवरी को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।

भारत में हो चुकी कोरोना के BF-7 वेरिएंट की एंट्री, नए वेरिएंट से चीन की हालत खराब

0

चीन में कोरोना की ये लहर ओमिक्रान के BF7 वेरिएंट के चलते आई है। चीन में कोरोना के नए विस्फोट के बीच यह वेरिएंट भारत भी पहुंच चुका है। गुजरात में दो तो ओडिशा में एक मरीज BF.7 वेरिएंट से पीड़ित मिला है। अब लोगों के मन में ये बात आ रही है कि आखिर ये BF7 वेरिएंट क्या है और ये इतना खरतनाक क्यों है। आइए जानें इसके बारे में और इसके लक्षण।

Corona के BF.7 वेरिएंट को कई काफी खतरनाक माना जाता है। कोई भी वायरस जब म्यूटेट होता है तो वे अपने वेरिएंट और सब-वेरिएंट बनाते हैं। इसी तरह SARS-CoV-2 वायरस कोरोना का मुख्य तना है और उसके अलग-अलग वेरिएंट और सब-वेरिएंट हैं। BF.7 भी BA.5.2.1.7 की तरह हैं, जो ओमीक्रोन का सब-वेरिएंट है। सेल होस्ट एंड माइक्रोब जर्नल में प्रकाशित एक अध्ययन में बताया गया है कि BF.7 सब-वेरिएंट में ओरिजिनल D614G वेरिएंट की तुलना में 4.4 गुना ज्यादा न्यूट्रलाइजेशन रेजिस्टेंस है। इसके चलते लोगों के अंदर मौजूद एंटीबाडी BF.7 को नष्ट करने में बहुत कम सक्षम है।

भारत में भी BF.7 वेरिएंट की एंट्री हो चुकी है, लेकिन यह ज्यादा खतरनाक नहीं है। जनवरी 2022 में भारत में कोरोना की लहर ओमीक्रोन के BA.1 और BA.2 सब-वेरिएंट से आई थी। वर्तमान में एक वेरिएंट XBB भारत में सबसे ज्यादा खतरनाक माना जा रहा है और यह नवंबर में 65.6 फीसदी मामलों के लिए जिम्मेदार था।

क्या फिर लौटेगा लॉकडाउन, कितना खतरनाक है नया वेरिएंट, कैसे रहें सुरक्षित?

0

नई दिल्ली : एक बार फिर चीन कोरोना की चपेट में आ चुका है। महामारी ने चीन में हाहाकार मचा रखा है। हालात बेहद खराब हैं और दुनिया भर के विशेषज्ञ इसे लेकर चिंता भी जाहिर कर चुके हैं। सिर्फ चीन की नहीं यूरोप के कई देशों में भी कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। मौजूदा समय में चीन से जिस तरीह की तस्वीरें सामने आ रही हैं उससे 2020-21 का वो दौर याद आ गया है जब भारत में इस महामारी का सबसे बुरा दौर देखा था।

2020-2021 में भारत ने कोरोना के जिस भयावह रूप को देखा उसे कौन याद रखना चाहेगा। लोग एक दूसरे से दूरी बनाकर रहने लगे, मास्क दिनचर्या का जरूरी हिस्सा बन गया। दुकानों के सामने बने गोले धौर्य और अनुशासन सिखा रहे थे। लोग घरों में कौद हो गए, लॉकडाउन की वजह से तमाम तरह की बंदिशों का सामना करना पड़ा। क्या एक बार फिर भारत में वही दौर लौटने वाला है ये सवाल अब इसलिए भी अहम हो जाता है क्योंकि, महामारी विशेषज्ञ इस तरह के अनुमान भी लगा रहे हैं कि, अगले 90 दिनों में चीन के 60 प्रतिशत से अधिक और पृथ्वी की 10 प्रतिशत आबादी के कोरेना से संक्रमित होने की संभावना है और लाखों लोगों की मौत भी हो सकती है।

मौजूदा वक्त में चीन से जिस तरह की खबरें सामने आ रही हैं उससे पूरी दुनिया परेशान है। भारत में भी लोग इस बात को लेकर आशंकित हैं कि कहीं एक बार फिर हालात ऐसे ना हो जाएं कि घर से निकलना दूभर हो जाए, मास्क जरूरी हिस्सा बन जाए, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कड़ाई से हो, लॉकडाउन का सामना करना पड़े, सड़कें सूनी दिखने लगें, बिना टेस्टिंग या बिना कोविड निगेटिव सर्टिफिकेट के कहीं आने जाने में परेशानी हो। लोगों की आशंका बेवजह भी नहीं है क्योंकि ये दौरा हम सबने देखा है।

हांलांकि, कोविड 19 वर्किंग ग्रुप एनटीएजीआई के अध्यक्ष एनके कह चुके हैं कि, ”हम सुन रहे हैं कि चीन में व्यापक रूप से कोविड संक्रमण फैल रहा है, जहां तक ​​भारत का संबंध है, भारत में बड़े पैमाने लोगों को कोविड के खिलाफ टीका लगाया जा चुका है। विशेष रूप से वयस्क आबादी को टीके लगाए जा चुके हैं। चीन की स्थिति पर कड़ी निगरानी रखना जरूरी है, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि स्थिति नियंत्रण में है।

इस बीच, कोरोना को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया भी कह चुके हैं कि, ”देश से कोरोना का खतरा अभी टला नहीं है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सतर्क रहने और निगरानी मजबूत करने का निर्देश दिया है। साथ ही कहा है कि, हम किसी भी स्थिति का मुकाबला करने के लिए तैयार हैं।

कोरोना से बचाव करने के लिए लोगों को खुद से पहल करनी होगी। मास्क पहनना जरूरी है और इसका ध्यान रखें। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। भीड़ भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचें। साबुन से हाथ धुलें, साफ-सफाई का खास ध्यान रखते हुए सावधानी बरतें। कार्यक्रमों, रैलियों, जुलूस में शामिल होन से बचें। बुजुर्गों का ख्याल रखें। जरूरी होने पर ही सफर करें। इस तरह से बचाव करते हुए आप अपने स्तर पर संक्रमण को फैलने से रोकने में बड़ी भूमिका निभा सकते हैं।