Home Blog Page 633

स्कूल बस पलटने से 7 छात्रों की दर्दनाक मौत, 20 से ज्यादा घायल

0

मणिपुर के नोनी जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। यहां एक बस पलटने से उसमें सवार सात  छात्रों की मौत हो गई है। हादसे में 20 से ज्यादा लोग घायल भी हुए हैं। पुलिस ने इस हादसे की जानकारी दी है।

बताया जा रहा है कि ये हादसा राजधानी इंफाल से करीब 55 किलोमीटर दूर पहाड़ी जिले के लोंगसाई इलाके के पास ओल्ड कछार रोड पर हुआ है। राज्य के सीएम एन बीरेन सिंह ने हादसे से जुड़ा एक वीडियो ट्वीट किया है। इस वीडियो में एक बस पलटी दिखाई दे रही है। बस के आसपास भीड़ भी दिखाई दे रही है।

पुलिस ने बताया कि सभी छात्र थम्बलनू (Thambalnu) हायर सेकेंडरी स्कूल के हैं। छात्र दो बसों से नोनी जिले के खौपुम में स्टडी टूर के लिए जा रहे थे। पुलिस ने बताया कि जिस बस में छात्राएं सफर कर रही थीं, चालक के नियंत्रण खो देने के बाद वह पलट गई। इस हादसे के बाद छात्रों की चीख-पुकार मच गई। हादसे की जानकारी फौरन पुलिस को दी गई। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

उत्तराखंड :अगले कुछ दिन में और बढ़ेगी ठंड, इतना गिरा तापमान

0

देहरादून: मौसम का मिजाज बदलने लगा है। ठंड कंपकंपी छुटा रही है। लेकिन, सूखी सर्दी के कारण लोगों को अब कई तरह की बीमारियों भी होने लगी हैं। मौसम विभागा की मानें तो अगले कुछ दिनों में तापमान में और तेजी से गिर सकता है। पिछले 24 घंटे के भीतर ही 3.1 तापमान गिर चुका है। इससे आप खुद ही अंदाजा लगा लीजिए कि ठंड कितनी तेजी से बढ़ रही है।

पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते राज्य में मैदान से लेकर पहाड़ तक मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। इससे जहां टिहरी में अधिकतम तापमान 13.6 डिग्री और मुक्तेश्वर में 15.2 डिग्री दर्ज किया गया, वहीं राजधानी दून में दिन का अधिकतम तापमान 21.3 डिग्री पर पहुंच गया।

मौसम विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार अगले 24 घंटे में जहां राजधानी दून अधिकतम तापमान 22 डिग्री के आसपास रहेगा, वहीं रात में न्यूनतम तापमान के आठ डिग्री बने रहने की संभावना है। ऐसे में दिन के तापमान में गिरावट के चलते राजधानी और आसपास के इलाकों में काफी ठंडक देखने को मिल सकती है।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता बढ़ी है। लेकिन इसके थोड़ा कमजोर रहने से फिलहाल एक सप्ताह तक बारिश होने की संभावना न के बराबर है। मौसम विज्ञानी विक्रम सिंह 27 दिसंबर के बाद मैदान से लेकर पहाड़ तक बारिश होने के साथ ही बर्फबारी भी हो सकती है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने की हाई लेवल बैठक, भीड़ में मास्क लगाने की सलाह

0

कोरोना को लेकर चीन समेत दुनिया के कई देशों में डराने वाले हालात हैं। कोरोना के मामलों में सबसे ज्यादा बुरी स्थिति चीन में है। चीन में महामारी से हजारों लोगों की मौत हो रही है।

स्थिति इतनी गंभीर है कि अस्पतालों में मरीजों के लिए जगह नहीं हैं। अंतिम संस्कार के लिए भी घंटों वेटिंग चल रही है। भयावह स्थिति को देखते हुए भारत सरकार भी अलर्ट हो गई है। इसी सिलसिले में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की।

बैठक के बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा कि देश से कोरोना का खतरा अभी टला नहीं है। मांडविया ने ये भी कहा कि संबंधित अधिकारियों को सतर्क रहने और निगरानी मजबूत करने का निर्देश दिया गया है। हम किसी भी स्थिति का मुकाबला करने के लिए तैयार हैं।

नीयि आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) डॉ. वीके पॉल ने कहा कि देश में केवल 27-28% लोगों ने एहतियाती खुराक ली है। हम अन्य लोगों, विशेषकर वरिष्ठ नागरिकों से अपील करते हैं कि वे एहतियाती खुराक लें। एहतियाती खुराक सभी के लिए अनिवार्य और निर्देशित है।

वीके पॉल ने अगर आप भीड़भाड़ वाली जगह, घर के अंदर या बाहर हैं तो मास्क का इस्तेमाल करें। यह उन लोगों के लिए और भी महत्वपूर्ण है, जिन्हें पहले से कोई बीमारी है या जिनकी उम्र अधिक है।

अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, पढ़ें पूरी खबर

0

नैनीताल: अंकिता हत्याकांड जांच मामले में नैनीताल हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। इस मामले में कोर्ट ने बड़ा फैसला दिया है। ऋषिकेश में वनंतरा रिसॉर्ट में रिसेप्शनिस्ट अंकिता भंडारी की BJP नेता के बेटे ने अपने साथियों के साथ मिलकर बेरहमी से हत्या कर दी थी। इस मामले की CBI जांच को लेकर दायर याचिका को हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया है।

वरिष्ठ न्यायाधीश न्यायमूर्ति संजय कुमार मिश्रा की एकलपीठ ने मामले में सुनवाई पूरी कर निर्णय सुरक्षित रख लिया था। जिस पर आज बुधवार को निर्णय दे दिया है।

कोर्ट ने कहा है कि SIT सही जांच कर रही है। कोर्ट ने मृतका के माता पिता को याचिका में पक्षकार बनाते हुए उनसे अपना विस्तृत जवाब पेश करने को कहा था।

कोर्ट ने उनसे पूछा था कि आपको SIT की जांच पर क्यों संदेह हो रहा है। जबकि SIT ने अपना जवाब में बताया था कि अधिकारी से पूछा था कि रिसॉर्ट के कमरे को बुलडोजर से ध्वस्त करने से पहले सारी फोटोग्राफी की गई। मृतका के कमरे से एक बैग के अलावा कुछ नहीं मिला।

योगेश भट्ट को राज्यपाल ने दिलाई सूचना आयुक्त पद की शपथ

0

देहरादून: राज्य आंदोलनकारी और वरिष्ठ पत्रकार योगेश भट्ट को सूचना आयुक्त की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनको राज्यपाल ने राजभवन में पद और गोपनियता की शपथ दिलाई। सीएम की अध्यक्षता में बनी चयन समिति ने शासन को प्राप्त आवेदनों पर उनका चयन किया है। समिति में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य और कैबिनेट मंत्री चंदनराम दास शामिल हैं।

उनका कार्यकाल पद ग्रहण करने के दिन से अगले तीन साल तक रहेगा। योगेश की नियुक्ति पर तमाम पत्रकारों और राज्य आंदोलनकारी संगठनों से उन्हें बधाई दी है। उत्तराखंड राज्य आंदोलन के दौरान छात्र जीवन में रहते हुए योगेश ने सक्रिय आंदोलनकारी की भूमिका निभाई।

स्टूडेंट्स एंड यूथ एलायंस यानी साया के संचालनकर्ताओं में शामिल रहे भट्ट पर राज्य नहीं तो चुनाव नहीं आंदोलन के दौरान गैंगस्टर एक्ट भी लगाया गया था। राज्य बनने के बाद भी तमाम मंचों पर उत्तराखंड से जुड़े सवालों पर योगेश की मुखरता निरंतर बनी रही।

90 के दशक में पत्रकारिता की शुरुआत करने वाले योगेश की पहचान प्रखर पत्रकारों के रूप में भी बनी हुई है। उन्होंने कई समाचार पत्रों में काम करते हुए अलग पहचान बनाई। योगेश पत्रकार हितों के मुद्दे पर भी हमेशा मुखर रहे हैं। उत्तरांचल प्रेस क्लब में महामंत्री और अध्यक्ष का दायित्व भी निभा चुके हैं।

उत्तराखंड : जबरन रिटायर किये जा रहे कर्मचारी, 2 दिन में इतने सेवानिवृत

0

देहरादून: उत्तराखंड परिवहन निगम (रोडवेज) ने 84 कर्मचारियों को जबरन रिटायर करने का फैसला लिया था। इन सभी कर्मचारियों को नोटिस भी जारी किया गया था। नोटिस की अवधि समाप्त होने के बाद अब जबरन रिटायर करने की कार्रवाई की जा रही है। निगम ने पिछले दो दिनों में 12 कर्मचारियों को रिटायर कर दिया।

परिवहन निगम ने अनिवार्य सेवानिवृत्ति (CRS) का आदेश जारी किया था। इसके तहत 84 कर्मचारी चिन्ह्ति किए गए थे। इसमें एक लिपिक, 69 ड्राइवर, 14 कंडक्टर ऐसे थे जो कि अक्षम हैं। वह अपने पद के सापेक्ष काम नहीं कर सकते हैं। इन सभी को परिवहन निगम कर्मचारी (अधिकारियों से भिन्न) सेवा नियमावली-2015 के विनियम 37(क) के तहत अनिवार्य सेवानिवृत्ति दी जा रही है। इनमें से 70 को निगम ने नोटिस जारी कर दिया था। नोटिस की मियाद तीन माह थी, जो कि अब पूरी होने लगी।

पिछले दो दिन में परिवहन निगम ने देहरादून, टनकपुर और नैनीताल मंडल में 12 अक्षम कर्मचारियों को जबरन रिटायर कर दिया है। बाकी के नोटिस की मियाद भी 22 दिसंबर तक पूरी हो रही है, जो कि 23 दिसंबर को जबरन रिटायर कर दिए जाएंगे। अकेले देहरादून मंडल में ही 30 अक्षम में से नौ को जबरन रिटायर कर दिया गया है।

निगम ने उन कर्मचारियों को सीआरएस से राहत दी है, जो कि रोडवेज बस हादसे की वजह से अक्षम हुए हैं। परिवहन निगम के महाप्रबंधक संचालन एवं तकनीकी दीपक जैन ने बताया कि सभी को तीन माह का नोटिस दिया गया था। नोटिस के दौरान सेवानिवृत्ति न लेने वालों को अब परिवहन निगम सेवानिवृत्त कर रहा है। उनके देयकों का जल्द भुगतान कर दिया जाएगा।

अवतार की आंधी में भी संभली दृश्यम-2, कमाई का सिलसिला जारी

0

अजय देवगन की फिल्म दृश्यम 2 के कलेक्शन में पिछले कुछ दिनों से लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। फिल्म की कमाई में आए इस बदलाव का कारण हॉलीवुड की अवतार 2 को माना जा रहा है। हालांकि, दृश्यम 2 अब तक अपनी लागत और मुनाफा दोनों निकाल चुकी है।

साल की सबसे बड़ी फिल्मों में शुमार अवतार 2 से टक्कर मिलने के बाद भी दृश्यम 2 मैदान में टिके रहने के लिए अपना पूरा जोर लगा रही है और जितना हो सके उतना कलेक्शन करने की कोशिश कर रही है।

अजय देवगन, अक्षय खन्ना और तब्बू स्टारर दृश्यम 2 मलयालम फिल्म का रीमेक है। फिल्म के पहले पार्ट ने अपने सस्पेंस और थ्रिल से दर्शकों को ऐसा इंप्रेस किया था कि दृश्यम 2 आते ही बॉक्स ऑफिस पर राज करने लगी। फिल्म को सिनेमाघरों में डेरा डाले हुए अब एक महीने से ज्यादा का समय हो चुका है। इसके साथ ही फिल्म ने 200 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है।

 

 

चीन मुद्दे पर संसद में विपक्ष का प्रदर्शन, सोनिया गांधी समेत कई नेता रहे मौजूद

0

संसद का शीतकालीन सत्र जारी है। आज संसद परिसर में कांग्रेस सांसद सोनिया गांधी और अन्य विपक्षी नेताओं ने तवांग में भारत-चीन संघर्ष पर चर्चा की मांग करते हुए गांधी प्रतिमा के सामने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सांसद सोनिया गांधी समेत कई विपक्षी दलों के नेता भी मौजूद रहे।

कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा से मोदी सरकार बौखलाए हुई है। आम लोगों का ध्यान भटकाने के लिए भाजपा तरह-तरह के सवाल उठा रही है। क्या गुजरात चुनाव में PM मोदी मास्क लगाकर, सारे प्रोटोकॉल मानते हुए घर-घर गए थे।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र लिखा है। पत्र में कहा गया है कि भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कोविड दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन किया जाए और मास्क-सैनिटाइजर का उपयोग लागू किया जाए।

चीन पर चर्चा की मांग को लेकर आज संसद में गांधी प्रतिमा के बाहर विपक्षी दलों का विरोध प्रदर्शन देखने को मिलेगा। राज्यसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे ने विरोध प्रदर्शन के लिए समान विचारधारा वाले विपक्षी नेताओं को बुलाया है।

कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने चीन के साथ सीमा की स्थिति पर चर्चा के लिए लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव नोटिस दिया है। इसके अलावा कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने भी चीन के साथ सीमा की स्थिति पर चर्चा के लिए लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव नोटिस दिया है।

स्वास्थ्य मंत्री की राहुल गांधी को चिट्ठी, भारत जोड़ो यात्रा में कोरोना नियमों का करें पालन

0

नई दिल्ली: चीन समेत दुनिया के कुछ देशों में कोरोना फिर तेजी से पैर पसारने लगा है। हालांकि, भारत में अब तक ना तो सरकार की ओर से कोई पाबंदी लगाई है और ना ही कोई गाइडलाइन जारी की गई है।

लेकिन, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुश मंडाविया ने इस बीच राहुल गांधी को भारत जोड़ो यात्रा में कोरोना केे नियमों का पालन करने के लिए चिट्ठी लिखी है, जिस पर सवाल उठ रहे हैं। आज स्वास्थ्य मंत्री अधिकारियों के साथ बड़ी बैठक भी कर सकते हैं।

jagran

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र लिखा है। पत्र में कहा गया है कि भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कोविड दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन किया जाए और मास्क-सैनिटाइजर का उपयोग लागू किया जाए। हालांकि अब यात्रा राजस्थान से हरियाणा में पहुंच चुकी है।

उत्तराखंड : डॉक्टर पर स्वास्थ्य मंत्री का एक्शन, किया सस्पेंड

0

देहरादून: सतपुली अस्पताल के एक डॉक्टर का शराब के नशे में वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वो यह कहते हुए सुनाई दे रहा था कि मंत्री सतपाल महाराज क्या कर लेंगे। वीडियो को स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने संज्ञान लिया और अधिकारियों को एक्शन लेने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य सचिव ने डॉक्टर को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है।

माममले में स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर राजेश कुमार ने परिवार कल्याण निदेशालय ने जांच कराई थी, जिसकी आख्या के आधार पर डॉ. शिव कुमार, चिकित्साधिकारी, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सतपुली के नशे के हालत में होने की बात सही पाई गई। डॉक्टर ने अस्पताल उपस्थित 108 कर्मियों और मरीजों के तीमारदारों से अभ्रदता की थी। डॉक्टर के कृत्य को अनुशासनहीनता माना गया। मुख्य चिकित्साधिकारी, पौड़ी गढ़वाल की ओर से संबंधित चिकित्सक के विरूद्ध उत्तरांचल राज्य कर्मचारियों की आचरण नियमावली, 2002 के अधीन यथोचित दण्डात्मक कार्यवाही किये जाने की संस्तुति की गयी और उनको सस्पेंड कर दिया गया।

आदेश में कहा गया है कि निलंबन की अवधि में डॉ. शिव कुमार, चिकित्साधिकारी को वित्तीय नियम संग्रह खण्ड- भाग-2 से 4 के मूल नियम 53 के प्रावधानों के अनुसार जीवन निर्वाह भत्ते की धनराशि अर्द्धवेतन पर देय अवकाश वेतन की राशि के बराबर देय होगी। अउनको मुख्य चिकित्सा अधिकारी, पौड़ी गढ़वाल के कार्यालय में सम्बद्ध किया गया है।