Home Blog Page 628

राहुल गांधी बोले: मेरी दादी को ‘गूंगी गुड़िया’ कहते थे, मुझे ‘पप्पू’ कह रहे हैं, पढ़ें पूरी खबर

0

नई दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने खुद को राजनीतिक विरोधियों द्वारा पप्पू कहे जाने पर प्रतिक्रिया दी है। राहुल गांधी ने कहा कि उन्हें श्पप्पूश् कहलाने में कोई दिक्कत नहीं है, क्योंकि ये विरोधियों के प्रचार अभियान का हिस्सा है। देशभर में भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहे राहुल गांधी ने एक इंटरव्यू में ये बातें कहीं। राहुल गांधी के यूट्यूब चौनल पर इंटरव्यू का हिस्से का वीडियो अपलोड है।

राहुल गांधी से पूछा गया कि कोई पप्पू कह दे तो दिल पर लगा होगा। इस पर राहुल गांधी ने कहा, नहीं, ये प्रचार अभियान है। वो जो बोल रहा है, उसके अंदर डर है। उसकी जिंदगी में कुछ नहीं हो रहा है। राहुल ने कहा कि मेरी दादी इंदिरा गांधी को भी श्गूंगी गुड़ियाश् कहा जाता था, लेकिन आज उन्हें श्आयरन लेडीश् के नाम से जाना जाता है। ये ही लोग 24 घंटे मुझ पर हमला करते हैं।

राहुल ने आगे कहा कि मुझे इसकी परवाह नहीं है। आप मुझे कुछ भी बुला सकते हैं। मुझे इसे दिल पर लेने की जरूरत नहीं है। राहुल इंदिरा गांधी के लिए कहते हैं, वह मेरे जीवन का प्यार थी। मेरी दूसरी मां।श् राहुल से पूछा गया कि क्या आप चाहेंगे कि कोई महिला इंदिरा गांधी के गुणों के साथ आपके जीवन में हो? इस पर राहुल ने कहा, यह एक दिलचस्प सवाल है। मेरी मां और दादी के गुणों का मिश्रण अच्छा है।

भारत जोड़ो यात्रा 24 दिसंबर को दिल्ली पहुंची थी। भारत जोड़ो यात्रा अभी ब्रेक पर है। 3 जनवरी को यात्रा फिर दिल्ली के कश्मीरी गेट से शुरू होगी। जम्मू और कश्मीर में इस यात्रा में फारूक अब्दुल्ला, उमर अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती भी शामिल होंगी।

सरकारी नौकरी का मौका : 1458 पदों पर निकली भर्ती, जल्द करें आवेदन

0

सरकारी नौकरी : CRPF में सरकारी नौकरी के इच्छुक और CRPF हेड कॉन्स्टेबल या एएसआई भर्ती की तैयारी में जुटे उम्मीदवारों के लिए खुशखबरी। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल यानि सीआरपीएफ ने असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (ASI) और हेड कॉन्स्टेबल (मिनिस्ट्रियल) के 1400 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए संक्षिप्त अधिसूचना जारी की है। बल द्वारा जारी अधिसूचना (सं.No.A.VI.19/2022-Rectt-DA-3) के अनुसार ASI (स्टेनो) के 143 पदों और हेड कॉन्स्टेबल के 1315 पदों समेत कुल 1458 पदों पर भर्ती की जानी है।

ऐसे करें आवेदन

ऐसे में CRPF में हेड कॉन्स्टेबल या असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन के इच्छुक व योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट, crpf.gov.in पर उपलब्ध कराए गए ऑनलाइन अप्लीकेशन फॉर्म के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 4 जनवरी से शुरू होनी है और उम्मीदवार 25 जनवरी 2023 तक अपना अप्लीकेशन सबमिट कर सकेंगे।

इतना लगेगा शुल्क 

आवेदन के दौरान उम्मीदवारों को 100 रुपये के शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यमों से करना होगा। हालांकि, एससी, एसटी वर्गों के उम्मीदवारों के साथ-साथ सभी वर्गों की महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क में पूरी छूट दी गई है।

योग्यता 

CRFP में हेड कॉन्स्टेबल (मिनिस्ट्रियल) पदों के लिए आवेदन के इच्छुक उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 की परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। साथ ही, उम्मीदवारों की कंप्यूटर पर हिंदी में 30 शब्द प्रति मिनट और अंग्रेजी में 35 शब्द प्रति मिनट की न्यूनतम टाइपिंग स्पीड होनी चाहिए। वहीं, ASI स्टेनो पदों के लिए उम्मीदवारों को 12वीं के साथ-साथ 80 शब्द प्रति मिनट की गति से 10 मिनट तक शॉर्टहैंड और इसका 50 मिनट में अंग्रेजी में या 65 मिनट में हिंदी में ट्रांस्क्रिप्शन करने सक्षम होना चाहिए। सभी पदों के लिए उम्मीदवारों की आयु 25 जनवरी 2023 को 18 वर्ष से कम 25 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। विभिन्न आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों के अधिकतम आयु सीमा में केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी।

CBSE बोर्ड परीक्षाओं को लेकर बड़ा अपडेट, यहां करें चेक

0

CBSE बोर्ड परीक्षाओं के लिए डेटशीट का इंतजार लाखों छात्र-छात्राओं के लिए कभी भी समाप्त हो सकत है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड सीबीएसई 10वीं डेटशीट 2023 और सीबीएसई 12वीं डेटशीट 2023 PDF डाउनलोड करने के लिए जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट,  http://cbse.gov.in पर उपलब्ध करा देगा। इससे पहले, CBSE बोर्ड ने देश भर के सभी सम्बद्ध स्कूलों के लिए सर्कुलर जारी किया था कि वे अपने यहां सेकेंड्री और सीनियर सेकेंड्री क्लासेस में रजिस्टर्ड स्टूडेंट्स के लिए प्रैक्टिकल एग्जाम का आयोजन 1 जनवरी से कर सकते हैं।

इसके साथ ही, बोर्ड ने स्कूलों से कहा है कि वे इसी दौरान दोनो ही कक्षाओं के लिए इंटनर्ल एसेससमेंट और प्रोजेक्ट वर्क, आदि भी कंपलीट कर लें। भले ही सीबीएसई बोर्ड ने 10वीं और 12वीं कक्षाओं के लाखों स्टूडेंट्स के लिए डेटशीट अभी जारी नहीं की है, लेकिन विभिन्न मौकों पर बोर्ड के अधिकारियों से प्राप्त जानकारी के अनुसार बोर्ड परीक्षाएं 15 फरवरी से आयोजित की जा सकती हैं।

सीबीएसई कक्षा 12 और कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षाएं एक साथ शुरू कर सकता है लेकिन बारहवीं के विषय अधिक होने का कारण सीनियर सेकेंड्री एग्जाम 15 मार्च तक जा सकते हैं। हालांकि, आधिकारिक जानकारी के लिए स्टूडेंट्स को सीबीएसई बोर्ड डेटशीट 2023 का इंतजार करना चाहिए।

स्टूडेंट्स को ध्यान देना चाहिए कि जारी होने के बाद उन्हें CBSE बोर्ड डेटशीट 2023 डाउनलोड करने के लिए बोर्ड की वेबसाइट पर विजिट करना होगा। इसके बाद होम पेज पर ही दिए गए लेटेस्ट अपडेट सेक्शन में सीबीएसई 10वीं, 12वीं डेटशीट 2023 पीडीएफ डाउनलोड लिंक को एक्टिव करेगा। इस लिंक के माध्यम से परीक्षार्थी सीबीएसई बोर्ड टाइमटेबल 2023 डाउनलोड और प्रिंट कर सकेंगे। डेटशीट की सॉफ्ट कॉपी भी परीक्षार्थियों को सेव कर लेनी चाहिए।

क्या महाराष्ट्र के हो जायेंगे कर्नाटक के 865 गांव? विधानसभा में प्रस्ताव पास

0

कर्नाटक के साथ सीमा विवाद को लेकर सीएम एकनाथ शिंदे के प्रस्ताव को महाराष्ट्र विधानसभा ने पारित कर दिया है। इस प्रस्ताव में कर्नाटक के 865 गांवों और कुछ कस्बों को महाराष्ट्र में शामिल कराने का संकल्प लिया गया है। इस प्रस्ताव को सदन में मौजूद सभी दलों के विधायकों का समर्थन मिला।

प्रस्ताव को मंजूर किए जाने के बाद एकनाथ शिंदे ने अपने भाषण में कहा कि कांग्रेस के दौर से ही यह विवाद रहा है और वही इसके लिए जिम्मेदार है। बता दें कि बीते दिनों अमित शाह ने कर्नाटक के सीएम बसवराज बोम्मई और महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे एवं डिप्टी सीएम की मीटिंग बुलाई थी।

इस बैठक में उन्होंने महाराष्ट्र एवं कर्नाटक से कहा था कि दोनों राज्य सुप्रीम कोर्ट की ओर से यथास्थिति बनाए रखने के फैसले पर ही रहें। हालांकि इसके बाद भी कर्नाटक विधानसभा में प्रस्ताव पारित हुआ था और उसके बाद से ही एकनाथ शिंदे सरकार पर विपक्षी दल निशाना साध रहे थे। माना जा रहा है कि विपक्ष की आलोचना से बचने के लिए ही महाराष्ट्र सरकार को प्रस्ताव लाना पड़ा, जिसमें कर्नाटक के बेलगावी जिले का हिस्सा 865 गांवों और कुछ कस्बों को महाराष्ट्र में शामिल करने की बात कही गई है।

बीते कई दिनों से महाराष्ट्र विधानसभा में सीमा विवाद को लेकर हंगामा चल रहा था। विपक्षी दलों के नेताओं ने पिछले दिनों कर्नाटक के बेलगावी जाने की कोशिश भी की थी, लेकिन उन्हें अरेस्ट कर लिया गया था। विपक्ष के हंगामे पर जवाब देते हुए डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा था, श्हम सीमांत इलाकों में अपने लोगों को अकेला नहीं छोड़ेंगे।

हम अपनी जमीन के एक-एक इंच के लिए लड़ेंगे। चाहे यह मामला सुप्रीम कोर्ट में हो या फिर केंद्र सरकार के पास।श् उन्होंने कहा था कि हम सीमांत इलाकों में रह रहे मराठी भाषी लोगों के साथ कोई अन्याय नहीं होने देंगे और उनके हकों के लिए लड़ेंगे।

राहुल गांधी के जाल में फंसती BJP, क्या भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगे नेता?

0

राहुल गांधी की भारत जोड़ा यात्रा का पहला चरण पूरा हो गया है। दिल्ली पहुंचने पर राहुल गांधी ने जहां एक और अपना दमखम दिखाया। वहीं, अपने सीयासी तीरों से भाजपा पर कई गंभीर और गहरे निशाने भी साधे। लेकिर, जो उनको सबसे बड़ा दांव माना जा रहा है और जिसकी लोग तारीफ भी कर रहे हैं। वह है उनको पूर्व पीएम भारत रत्न अटल बिहरी वाजपेयी की समाधि पर जाकर उनको श्रद्धांजलि देना।

इस बीच राहुल गांधी ने एक और दांव चला है। यात्रा के दौरान राहुल ने जो भी किया। भाजपा उनके हर जाल में फंसी और बैकफुट पर भी नजर आई। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में क्या भाजपा के नेता भी शामिल होंगे। कांग्रेस के नेताओं ने तो भरी प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा के नेताओं से भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने की अपील कर डाली।

यही नहीं, भारत जोड़ो यात्रा में उत्तर प्रदेश के तमाम बड़े विपक्षी दलों को यात्रा में शामिल होने के लिए भी न्योता भेजा गया है। समाजवादी पार्टी से लेकर बहुजन समाज पार्टी और सुभाषपा से लेकर राष्ट्रीय लोक दल समेत सीपीआई के नेताओं से इस यात्रा में शामिल होने की अपील की गई है। कांग्रेस की ओर से की गई अपील से उत्तर प्रदेश के सियासी हलकों में हलचल मच गई है।

हलचल इस बात के लिए नहीं मची है कि विपक्षी दलों को बुलाया गया है, बल्कि उसके पीछे की बड़ी वजह यह है कि सभी धुर-विरोधियों को एक मंच पर लाने की कोशिश की जा रही है। सियासी मामलों के जानकारों का कहना है कि अगर ऐसा होता है तो उत्तर प्रदेश की राजनीति में यह एक बड़ा घटनाक्रम होगा। हालांकि उसका असर चुनाव में कितना होगा, यह तो नहीं पता लेकिन कई दलों के लिए एक साथ भारत जोड़ो यात्रा के मंच पर जुड़ना नफा नुकसान का सौदा हो सकता है।

कांग्रेस लगातार भारत जोड़ो यात्रा में तमाम विपक्षी नेताओं को अपने साथ जोड़ने की कवायद करती आई है। कई प्रमुख विपक्षी दल और उनके नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए हैं। लेकिन इस बार कांग्रेस पार्टी ने तमाम आरोप प्रत्यारोप के बीच में भाजपा को ही कांग्रेस की भारत यात्रा में शामिल होने के लिए कह डाला। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव जयराम रमेश के साथ मंच साझा कर रहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने भाजपा की ओर से भारत जोड़ो यात्रा में तमाम तरह के अनर्गल आरोपों को लगाने के विरोध में भाजपा के ही नेताओं को इस यात्रा में शामिल होने के लिए कहा।

हालांकि सुप्रिया श्रीनेत ने भाजपा के नेताओं को उनकी ओर से लगाए जाने वाले आरोपों की असलियत जानने के लिए ही कांग्रेस के कंटेनर्स से लेकर उनकी पारदर्शी यात्रा में शामिल होने का न्योता दिया है। हालांकि राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि यह बात तो बिल्कुल सच है कि भाजपा का कोई बड़ा नेता कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में क्यों आएगा।

लेकिन, पार्टी से जुड़े वरिष्ठ नेता कहते हैं कि भारत जोड़ो यात्रा तो सबको साथ लेकर चलने की यात्रा है, इसलिए अगर भाजपा का नेता कोई शामिल होता है, तो उसका स्वागत होगा। कांग्रेस पार्टी के उक्त वरिष्ठ नेता कहते हैं कि राहुल गांधी ने जिस तरीके से पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की समाधि पर जाकर श्रद्धा सुमन अर्पित किए हैं, उससे दबी जुबान से ही सही लेकिन भाजपा के कई नेता प्रशंसा भी कर रहे हैं।

कांग्रेस ने सियासी माहौल गर्माने के लिए भारत जोड़ो यात्रा में उत्तर प्रदेश के तमाम बड़े विपक्षी दलों को शामिल करने के लिए आमंत्रित किया है। राजनीतिक विश्लेषण उमाशंकर त्यागी कहते हैं कि वैसे तो कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में जो मुद्दे उठाए जा रहे हैं, वह हैं तो राजनीतिक ही है। ऐसे सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों वाली भारत जोड़ो यात्रा में जब प्रमुख विपक्षी दलों को शामिल किया जाता है तो अनुमान लगाया जाना आसान हो जाता है कि आने वाले दिनों के चुनावों में सभी विपक्षी दलों को एक राह पर चलने के लिए प्रयास करने की तैयारी में है।

त्यागी कहते हैं कि सपा, बसपा, राष्ट्रीय लोक दल और सुभासपा समेत सीपीआई के नेताओं को एक मंच पर लाने से लोकसभा के लिहाज से विपक्षी दलों की एकता मजबूत हो सकती और उससे संभव है कि भाजपा से लड़ने में मजबूती भी मिले। हालांकि उनका कहना है कि सभी राजनैतिक दल एक साथ जोड़ कर कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगे या नहीं यह तो बाद में पता चलेगा। लेकिन कांग्रेस ने अपनी भारत जोड़ो यात्रा के माध्यम से सियासी समीकरण साधने तो शुरू ही कर दिए हैं।

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा फिलहाल नौ दिन के ब्रेक पर है। नौ दिन बाद यानी तीन जनवरी को भारत जोड़ो यात्रा दोबारा शुरू होगी। 3 जनवरी से शुरू होने वाली कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा अब उन राज्यों से होकर गुजरने वाली है, जहां पर किसान आंदोलन की न सिर्फ शुरुआत हुई बल्कि पूरे आंदोलन को इन्हीं राज्यों से मॉनिटर भी किया गया।

इसमें पश्चिमी उत्तर प्रदेश से लेकर हरियाणा और पंजाब के राज्य शामिल हैं। राजनीतिक विश्लेषक प्रोफेसर ओपी मिश्रा कहते हैं कि कांग्रेस ने जिस तरीके से पश्चिमी उत्तर प्रदेश से लेकर हरियाणा और पंजाब में राजनीतिक समीकरणों को साधते हुए विपक्षी दलों को एक साथ आने की गुजारिश की है, उससे पार्टी को आने वाले लोकसभा के चुनावों में फायदा दिखता हुआ नजर आ रहा है।

प्रोफेसर मिश्रा कहते हैं कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के जाने से पहले ही उन्होंने राष्ट्रीय लोक दल से अपनी यात्रा में शामिल होने की अपील की। इससे पहले राहुल गांधी ने सोमवार को चौधरी चरण सिंह की समाधि पर जाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। वह कहते हैं कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कांग्रेस ने अपनी भारत जोड़ो यात्रा के माध्यम से जो सियासी समीकरणों को साधने की कोशिश की है वह किसानों को एक तरह से संदेश देने की प्रक्रिया है।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि बहुजन समाज पार्टी और समाजवादी पार्टी को अपनी भारत जोड़ो यात्रा में जुड़ने की अपील करके कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश की राजनीति के नए समीकरणों की जुगलबंदी बनाने की कोशिश की है। वरिष्ठ पत्रकार पत्रकार जीडी शुक्ला कहते हैं कि कांग्रेस का गठबंधन इन सभी राजनीतिक दलों के साथ पहले रह चुका है।

हाल के कुछ सालों में बहुजन समाज पार्टी का समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन रहा। समाजवादी पार्टी का कांग्रेस का साथ गठबंधन की राजनीतिक दलों का गठबंधन के बाद समाप्त हो गया। लेकिन इन दलों को भारत जोड़ो यात्रा में शामिल करने की अपील करके पार्टी ने एक बार फिर से सभी लोगों को एक मजबूत गठबंधन की राह पर चलकर भाजपा से लड़ने में सक्षम बनाने की कोशिश की है।

भीषण हादसे में अधिशासी अधिकारी समेत 3 की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

0

UP :कोहरे के कारण लगातार हादसे हो रहे हैं। इन हादसों में कई लोग अपनी जान गवां चुके हैं। लखनऊ से वापस लौटने के दौरान उन्नाव कट के पास आगरा एक्सप्रेस वे पर सोमवार देर रात सड़क दुर्घटना में अधिशासी अधिकारी समेत तीन घायल हो गए। मंगलवार सुबह तड़के तीनों ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मरने वालों में लावड़ नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी, लिपिक व स्वच्छ भारत मिशन के टीसी थे।

हापुड़ के रहने वाले अधिशासी अधिकारी सुधीर सिंह पिछले 4 वर्षों से लावड़ नगर पंचायत का चार्ज था। जबकि, मवाना खुर्द निवासी असलम भी नगर पंचायत में तैनात थे। बताया गया है कि सोमवार को अधिशासी अधिकारी सुधीर सिंह, असलम व तनुज ठाकुर लखनऊ से वापस मेरठ के लिए लौट रहे थे। उन्नाव कट के पास आगरा एक्सप्रेस वे पर पहुंचने पर सड़क दुर्घटना में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

तीनों को कन्नौज स्थित तिर्वा मेडिकल कॉलेज में उपचार के लिए भर्ती कराया। जहां, उपचार के दौरान सबसे पहले अधिशासी अधिकारी ने दम तोड़ दिया। इसके बाद असलम और तनुज की भी उपचार के दौरान मौत हो गई।

कन्नौज पुलिस ने मामले की जानकारी दौराला नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी को फोन पर दी। सूचना मिलने पर कर्मचारियों में शोक की लहर दौड़ गई। तनुज ठाकुर को स्वच्छ भारत मिशन के तहत लावड़ नगर पंचायत में टीसी की जिम्मेदारी दी गई थी।

तेंदुए का उत्पात, हमले में 13 जख्मी, यहां का है मामला

0

असम के जोरहाट जिले में एक तेंदुए ने कई लोगों पर हमला बोल दिया। इसमें तीन वन कर्मियों समेत 13 लोग जख्मी हो गए हैं। सभी को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

देखें VIDEO

जोरहाट के एसपी मोहनलाल मीणा ने बताया कि तेंदुए ने उछलकूद मचाते हुए एक चलती वैन पर भी झपटा मारा। एसपी मीणा ने बताया कि घायलों में किसी की हालत खतरे के बाहर नहीं है।

 

 

डिजिटल ट्रैफिक एडवायजरी बोर्ड लोगों को देने लगा गालियां, ये है मामला

0

मुंबई की जनता व पुलिस को एक अजीब मुसीबत का सामना करना पड़ा। महानगर में लगे एक डिजिटल ट्रैफिक एडवायजरी बोर्ड पर अचानक गालियां प्रदर्शित होने लगीं। यह देख राहगीर हैरान रह गए और उन्होंने पुलिस को सूचित किया।

यह हैरान करने वाली घटना मुंबई के दिंडोशी इलाके में हुई। सूचना मिलने के बाद यातायात को लेकर परामर्श देने वाले इस बोर्ड से तुरंत प्रसारण रोका गया। मुंबई पुलिस ने मामले में अज्ञात हैकर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

मुंबई पुलिस के अधिकारी ने बताया कि गुरुवार रात नौ बजकर 10 मिनट पर एलईडी स्क्रीन पर एक अभद्र संदेश प्रदर्शित किया गया। बोर्ड की बिजली आपूर्ति बंद करने से पहले एक घंटे से अधिक समय तक यह संदेश नजर आता रहा। बोर्ड लगाने वाले ठेकेदार ने निकाय अधिकारियों को बताया कि उसे इस घटना की जानकारी नहीं है।

उसने पुलिस को बताया कि हो सकता है कि किसी ने सिस्टम को हैक कर संदेश प्रसारित कर दिया हो। पुलिस अधिकारी ने कहा कि अज्ञात हैकरों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। जांच जारी है।

क्या देश में फिर बढ़ने लगे कोरोना के नए मामले, पढ़ें ये रिपोर्ट 

0

कोरोना के नए मामले चीन, जापान और अमेरिका समेत कई देशों में तेजी से बढ़ रहे हैं। कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते हुए भारत में भी कोरोना की रफ्तार को बढ़ने से पहले ही रोकने का काम शुरू हो गया है। भारत में अब तक तोकोरोना के मामले स्थिर ही रहे हैं, लेकिन बीते महीनों के ट्रेंड पर गौर किया जाए तो सामने आता है कि भारत में भी कोरोना के केसों में कुछ बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

कोरोना के ताजा केसों के विश्लेषण से सामने आता है कि जहां बीते नौ हफ्तों में भारत में कोरोनावायरस संक्रमण के नए मामले हफ्ते-दर-हफ्ते लगातार घट रहे थे, तो वहीं बीते हफ्ते (19 से 25 दिसंबर के बीच) देश में कोरोना के मामलों में 11 फीसदी की बढ़ोतरी देखी गई। हालांकि, अगर सीधे आंकड़ों की बात की जाए तो जहां 12-18 दिसंबर के बीच एक हफ्ते के अंदर देश में 1103 केस केस दर्ज किए गए, तो वहीं 19 से 25 दिसंबर के बीच देश में कोरोना केसों की संख्या 1219 हो गई।

इन राज्यों में बढ़े कोरोना के मामले?

भारत में कोरोना के केसों में वैसे तो बढ़ोतरी ज्यादा बड़ी नहीं है। लेकिन कुछ राज्यों की वजह से पूरे देश में कोरोना का औसत बढ़ता जा रहा है। खासकर मध्य भारत में महाराष्ट्र, उत्तर भारत में राजस्थान, पंजाब, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, दक्षिण भारत में तेलंगाना और पूर्वी भारत में ओडिशा में।

अभी तक यह साफ नहीं है कि कोरोना के यह मामले दूसरे देशों में पाए गए कोरोना के नए सबवैरिएंट बीएफ.7 की वजह से बढ़े हैं या चीन में कोरोना केस बढ़ने के बाद केंद्र और राज्य सरकारों की ओर से टेस्टिंग बढ़ाने की वजह से। हालांकि, कोरोनावायरस संक्रमण से मौतों का आंकड़ा अभी भी काफी नीचे बना हुआ है। 19-25 दिसंबर के बीच जहां देश में 12 मौतें हुई हैं, वहीं 12-18 दिसंबर के बीच 20 मौतें दर्ज की गईं।

पहाड़ से लेकर मैदान तक शीतलहर, अगले कुछ दिनों में पड़ेगी भीषण गर्मी

0

नई दिल्ली : उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, पंजाब, दिल्ली, हरियाणा और जम्मू कश्मीर में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। शीतलहर ने लोगों की मुसीबतों में और इजाफा कर दिया है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ दिनों तक पहाड़ी राज्यों और मैदानी भागों में भीषण सर्दी की स्थिति रहेगी।

MID ने आने वाले दिनों में पूरे उत्तर भारत में भारी शीतलहर की चेतावनी जारी की है। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और आसपास के उत्तर पश्चिमी मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान 3 से 7 डिग्री सेल्सियस के बीच है। तो चलिए आपको बताते हैं कि किस राज्य में ठंड का विकराल रूप देखने को मिल रहा है और आने वाले दिनों में मौसम का क्या मिजाज रहने वाला है।

उत्तराखंड

उत्तराखंड में मौसम का सख्त मिजाज देखने को मिल रहा है। चारधाम के साथ-साथ उंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात होने से ठिठुरन बढ़ गई है। इसका असर मैदानी क्षेत्रों में भी दिख रहा है। सर्द हवाओं की वजह से कंपकंपी बढ़ गई है।

हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है। लाहौल-स्पीति जिले के शिंकुला दर्रा में सोमवार को ताजा बर्फबारी हुई। उंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के चलते राज्य में हाड़ कंपा देने वाली ठंड पड़ रही है।

दिल्ली

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में ठंड का प्रचंड रूप देखने को मिल रहा है। कोहरे और बर्फीली हवाओं ने कनकनी बढ़ा दी है। दिल्ली में 26 दिसंबर का दिन इस सीजन में सबसे ठंडा रहा। मौसम विभाग के अनुसार अभी राहत मिलने के आसार नहीं हैं। सर्दी का सितम जारी रहेगा।

उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में कोहरे और सर्दी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। लोग ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा लेना पड़ रहा है। राजधानी लखनऊ में बर्फीली हवाओं की वजह से लोग घरों में दुबकने को मजबूर हैं।

राजस्थान

राजस्थान में ठंड की वजह से आम जनजीवन प्रभावित हुआ है। राज्य के कई इलाके शीतलहर की चपेट में है। मौसम विभाग जयपुर के मुताबिक अगले कुछ दिनों तक सीकर, चुरू, झंझनू, चुरू जिले के अलावा बिकानेर में कड़ाके की सर्दी पड़ेगी। माउंट आबू में पारा डमान बिंदु तक तक पहुंच गया है।

पंजाब

पंजाब के कई इलाकों में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। तापमान में गिरावट का दौर जारी है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में लोगों को सर्दी से राहत मिलने के आसार नहीं है। कड़ाके की सर्दी परेशानी का सबब बनेगी।

बिहार

बिहार में सर्दी का सितम दिखना शुरू हो गया है। शीतलहर की वजह से कनकनी और कंपकंपी बढ़ गई है। मौसम विभाग के मुताबिक रात के तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। विभाग का मानना है कि पहाड़ी इलाकों में बदल रहे मौसम का प्रभाव मैदानी इलाकों वाले राज्यों में दिख रहा है।

जम्मू कश्मीर

जम्मू कश्मीर में तापमान में गिरावट का दौर जारी है। गलन भरी ठंड लोगों के लिए मुसीबत बन गई है। कश्मीर में लगभग सभी क्षेत्रों का न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु से नीचे चला गया है। कड़ाके की ठंड की वजह से कश्मीर के कई इलाकों में नलों में पानी जम गया है। डल झील के अंदरूनी हिस्से भी जम गए हैं। जम्मू भी शीतलहर से ठिठुर रहा है। कोहरे की मार सड़क, रेल और हवाई यातायात पर भी पड़ रही है। सोमवार को चार विमान जम्मू नहीं पहुंच पाए और कुछ देरी से पहुंचे।

हरियाणा

हरियाणा में मौसम विभाग ने भीषण को देखते हुए अलर्ट जारी किया है। आगले कुछ दिनों शीतलहर से राहत मिलने आसार नहीं है। लोगों को ठिठुरन भरी ठंड में ही नए साल का जश्न मनाना होगा।

मध्य प्रदेश

बर्फीली हवाओं के चलते मध्य प्रदेश में मौसम की बेरुखी देखने को मिल रही है। प्रदेश के कई जिलों में कोहरे और शीतलहर ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। आने वाले कुछ दिनों में ठंड से राहत मिलने के आसार नहीं है। मौसम वभाग के मुताबिक नए साल में पारा तेजी से गिरेगा हाड़ कंपा देने वाली ठंड परेशानी का सबब बन सकती है।