Home Blog Page 627

बागी नेता पर बरसे उद्धव ठाकरे, बोले: क्या कुछ नहीं दिया, आखिर हमने तुम्हारा क्या बिगाड़ा है?

0

महाराष्ट्र में एक बार फिर उद्धव ठाकरे और शिंदे गुट आमने सामने आ गए हैं. इस बार पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे और शिंदे गुट की ओर से राज्य सरकार में मंत्री दीपक केसरकर के बीच महाराष्ट्र विधान परिषद की उपसभापति नीलम गोरे के चेम्बर में टकराव हो गया.

सूत्रों ने बताया कि महाराष्ट्र विधानपरिषद की उपसभापति नीलम गोरे के चेम्बर में उद्धव ठाकरे ने मंत्री दीपक केसरकर से कई सवाल किए. उन्होंने केसरकर से पूछा कि हमने आपका क्या बिगाड़ा है? आप लोगों को क्या कुछ नहीं दिया. इसके बाद भी आप लोग हमारे ख़िलाफ जांच करा रहे हैं. हमारे ऑफिस कब्जे में ले रहे हैं.”  इस पर दीपक केसरकर बिना कोई जवाब दिए ही निकल गए.

पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर निशाना साधते हुए कहा कि जिनमें कुछ भी बनाने का साहस नहीं होता है, वह ‘‘चुराने और हथियाने’’ का सहारा लेते हैं. महाराष्ट्र विधानमंडल परिसर में पत्रकारों से बात करते हुए ठाकरे ने कहा कि सरकार ने 52,000 करोड़ रुपये की उन पूरक मांगों पर अब तक कोई उचित प्रतिक्रिया नहीं है, जो विदर्भ के लिए प्रोत्साहन और बेमौसम बारिश से प्रभावित किसानों के लिए है.

ये  है मामला है

शिवसेना के उद्धव ठाकरे और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाले विरोधी धड़े बुधवार शाम(28 दिसंबर) को दक्षिण मुंबई में बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) में पार्टी के कार्यालय में आपस में भिड़ गए. इसके बाद परिसर में एक घंटे तक तनाव रहा और पुलिस ने हस्तक्षेप कर स्थिति नियंत्रण में की

यह टकराव तब हुआ जब उत्तर मध्य मुंबई से सांसद राहुल शेवाले, स्थायी समिति के पूर्व अध्यक्ष यशवंत जाधव और पूर्व पार्षद शीतल म्हात्रे ने शाम करीब पांच बजे पार्टी ऑफिस में प्रवेश किया. ये सभी शिंदे की अगुवाई वाली बालासाहेबांची शिवसेना के सदस्य हैं. इसके बाद बीएमसी ने गुरुवार को कार्रवाई करते हुए सभी पार्टियों के कार्यालयों को सील कर दिया. बता दें कि बीएमसी मुख्यालय में सभी प्रमुख राजनीतिक दलों के कार्यालय हैं.

ब्रह्मोस की बढ़ी ताकत, सफल रहा टेस्ट, सुखोई विमान से टारगेट प हमला

0

भारत लगातार अपनी सैन्य ताकत में बढ़ा रहा है. दुश्मन देशों को सबक सिखाने के लिए भारत अपनी मिसाइल क्षमता को बेहतर बनाने में लगा हुआ है. इसी कड़ी में भारतीय वायुसेना ने ब्रह्मोस एयर लॉन्च मिसाइल की एक्सटेंडेड रेंज का सफल परीक्षण किया है. बंगाल की खाड़ी में एसयू-30 एमकेआई विमान से लक्ष्य पर सटीक हमला करते हुए मिसाइल ने मिशन उद्देश्यों को हासिल किया. सुखोई विमान से प्रक्षेपण योजना के मुताबिक हुआ और मिसाइल ने बंगाल की खाड़ी क्षेत्र में टारगेट पर सीधा हमला किया.

सुखोई-30 एमकेआई  विमान के बेहतर प्रदर्शन के साथ एयर लांच ब्रम्होस मिसाइल की एक्सटेंडेड रेंज क्षमता भारतीय वायु सेना को एक रणनीतिक बढ़त देगी. इससे पहले भारतीय सेना की पश्चिमी कमान 29 नवंबर को सतह से सतह पर मार करने वाली ब्रह्मोस सुपसॉनिक क्रूज मिसाइल का टेस्ट किया था. ये परीक्षण भारतीय सेना की अंडमान-निकोबार द्वीप समूह कमान की ओर से किया गया था.

कैसे नाम पड़ा ब्रह्मोस?

ब्रह्मोस को भारत के रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) और रूस के फेडरल स्टेट यूनिटरी इंटरप्राइज NPOM के बीच साझा समझौते के तहत विकसित किया गया है. ब्रह्मोस एक मध्यम श्रेणी की स्टील्थ रैमजेट सुपरसॉनिक क्रूज मिसाइल है. इस मिसाइल को जहाज, पनडुब्बी, एयरक्राफ्ट या फिर धरती से लॉन्च किया जा सकता है. इस मिसाइल का नाम दो नदियों भारत की ब्रह्मपुत्र और रूस की मोस्कवा नदी के नाम पर रखा गया है. ऐसा माना जाता है कि ये एंटी-शिप क्रूज मिसाइल के रूप में दुनिया में सबसे तेज है.

जल, थल और आकाश में ब्रह्मोस मिसाइल  के जरिए भारत की सुरक्षा चक्र काफी मजबूत हुआ है. ये मिसाइल दुश्मनों के ठिकानों को पल भर में नेस्तनाबूद करने की ताकत रखती है. इस मिसाइल का एयर लॉन्च वर्जन 2012 में सामने आया था और 2019 में इसे भारतीय वायुसेना में की सेवा में शामिल किया गया था. इस मिसाइल की रेंज को और बढ़ाने की योजना है.

पठान’ के ‘बेशरम रंग’ गाने में होंगे बदलाव, सेंसर बोर्ड के निर्देश

0

शाह रुख खान की फिल्म पठान को लेकर अब एक नया बदलाव आया है। सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन ने फिल्म पठान के निर्माता और फिल्म के निर्देशक को यह निर्देश दिया है कि शाह रुख खान की फिल्म व गाने में वे बदलाव लाएं। इस बात के निर्देश सीबीएससी के अध्यक्ष प्रसून जोशी ने गुरुवार को दिए है।

सीबीएससी के अध्यक्ष ने यश राज फिल्म्स को फिल्म पठान के रिवाइज वर्जन को सबमिट करने के लिए कहा है।इसके साथ उन्होंने इसे बोर्ड की गाइडेंस के अनुसार रखने का भी निर्देश दिया है। उन्होंने बदलाव को लेकर निर्माताओं को कोई सुझाव नहीं दिया है। पठान का गाना बेशरम रंग रिलीज होने के बाद से विवादों में था। यह गाना 12 दिसंबर को रिलीज हुआ था। इसमें दीपिका पादुकोण के कपड़े को लेकर काफी विवाद हुआ था। इसके चलते हिंदुओं की भावनाएं आहत होने की भी बातें हुई थी। मध्य प्रदेश की सरकार ने फिल्म को मध्यप्रदेश में रिलीज नहीं होने देने की भी बात कह दी थी।

प्रसून जोशी ने पीटीआई को दिए एक इंटरव्यू में कहा, ‘पठान सीबीएफसी में एग्जामिनेशन कमीशन के सामने सर्टिफिकेशन के लिए आई थी, जिसकी अच्छे से जांच की गई और कमेटी ने निर्माताओं को फिल्म और गाने में कुछ बदलाव करने के सुझाव दिए हैं।’ प्रसून जोशी ने यह भी कहा, ‘सीबीएफसी का काम क्रिएटिविटी और लोगों की भावनाओं के बीच संतुलन बनाना है। भारत में कल्चर और विश्वास को बहुत ज्यादा वरीयता दी जाती है। इसके चलते हैं हमें सावधानीपूर्वक कंटेंट बनाना चाहिए। मैंने पहले भी कहा है कि निर्माताओं और दर्शकों के बीच जो रिश्ता है उसे बनाए रखने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी।’

 

पीएम मोदी की मां हीराबा को सांस लेने में दिक्कत, बेटे प्रह्लाद मोदी ने दी जानकारी

0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबा अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं। डॉक्टरों की टीम लगातार निगरानी कर रही है। फिलहाल उनकी हालत स्थिर है। इस बीच हीराबा के स्वास्थ्य के बारे में ताजा जानकारी उनके छोटे बेटे प्रह्लाद मोदी ने दी है।

पीएम मोदी की मां की तबीयत बिगड़ने के बाद राजनीतिक प्रतिक्रियाएं भी सामने आने लगी हैं। समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता व सांसद डॉ. एसटी हसन ने कहा कि नरेंद्र मोदी की मां पूरे देश की भी मां हैं। उन्होंने पीएम मोदी की माता की लंबी आयु की दुआ भी की।

पीएम मोदी की मां के जल्द स्वस्थ होने के लिए देशभर में अनुष्ठान किए जा रहे हैं। काशी में महामृत्युंजय जप की गई, वहीं जगह-जगह हवन हुए। लोगों का कहना है कि पीएम ने अपने सब कुछ देश को समर्पित कर दिया है तो यह हमारी जिम्मेदारी दी है कि उनकी माताजी की स्वास्थ्य के लिए भगवान से प्रार्थना करें।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के छोटे भाई प्रह्लाद मोदी ने अपनी मां हीराबा के स्वास्थ्य के बारे में बड़ी जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि सांस लेने में तकलीफ लेने की वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि, फिलहाल हालत स्थिर है। डॉक्टर की टीम लगातार निगरानी कर रही है।

कोहरे का कहर: मजदूरों से भरी बस खाई में गिरी

0

सीतापुर. यूपी के सीतापुर में बुधवार देर रात मजदूरों से भरी एक बस सड़क किनारे खाई में पलट गई. बस में महिला, पुरुष सहित बच्चो को मिलाकर करीब 70 मजदूर सवार थे. इस हादसे में करीब 24 से अधिक मजदूर घायल हो गए. बस मजदूरों को लेकर देर रात छत्तीसगढ़ जा रही थी.

सभी घायलों को पुलिस व ग्रामीणों के द्वारा रेस्क्यू करके बस से निकाला गया और इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. यह पूरा मामला रेउसा थाना क्षेत्र के इटौरी गांव के पास का है. बताया जा रहा है कि घने कोहरे की वजह से यह हादसा हुआ.

रेउसा थाना क्षेत्र के आसपास के गांवों में रहने वाले तमाम परिवार छत्तीसगढ़ मजदूरी करने के लिए जाते हैं. बुधवार देर शाम सभी मजदूर एक बस में सवार होकर छत्तीसगढ़ जा रहे थे. बस में भिठना, दलपतपुर, कुसमोहरा गांव के रहने वाले मजदूर परिवार सहित सवार थे. बताया जा रहा है कि बस जब रेउसा- तंबौर मार्ग पर इटौरी गांव के पास थी, तभी कोहरे के चलते मजदूरों से भरी बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गई. इस हादसे में करीब 24 से अधिक महिला, पुरुष सहित बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. चीख-पुकार सुनकर गांव के लोग घटना स्थल पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के साथ मिलकर रेस्क्यू अभियान चलाकर खाई में गिरी बस से सभी मजदूरों को बाहर निकाला. सभी घायलों को एंबुलेंस व अन्य वाहनों से स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया गया.

5 की हालत गंभीर
घटना की जानकारी मिलते ही बस में सवार मजदूरों के परिवार वालों सहित गांव के तमाम लोग स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे. देर रात तक स्वास्थ्य के केंद्र पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा. इस हादसे में संतोष, नेक राम, संतराम, श्री राम, राकेश भिठना कला गांव के लोग गंभीर घायल हैं, जिन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जबकि शेष घायल मजदूरों का इलाज स्वास्थ्य केंद्र पर ही किया जा रहा है.

उत्तराखंड: नदियों के किनारे प्रतिबंधित क्षेत्र में पुराने निर्माण हटाने के निर्देश

0

मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधु ने प्रदेश की नदियों के प्रतिबंधित क्षेत्र में पुराने निर्माण हटाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि नदियों के किनारे नए निर्माण न हों, इसके लिए प्रत्येक माह ड्रोन आदि से वीडियोग्राफी की जाए ताकि नए निर्माण का पता चल सके। वीडियोग्राफी का डाटा, डाटा सेंटर को भेजा जाए।

सचिवालय में राज्य स्तरीय गंगा समिति की 14वीं बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने गंगा नदी पर लगे सभी सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) का सोशल ऑडिट कराने के निर्देश दिए हैं। इसमें स्थानीय लोगों के सुझाव भी शामिल करने को भी कहा। उन्होंने गंगा के किनारे बसे शहरों में भी सेप्टेज मैनेजमेंट पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए। कहा कि गंगा में ड्रेनेज का अशोधित जल न जाए यह सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने नगर निकायों को विभिन्न स्थानों में जमा पुराने कूड़े (लीगेसी वेस्ट) को प्रोसेस कर उसके निपटारे की व्यवस्था भी शीघ्र तय करने के निर्देश दिए। कहा कि सभी जिला विकास समितियां एनजीटी की गाइडलाइन के अनुरूप कार्रवाई करें। बैठक में पीसीसीएफ (हॉफ) विनोद कुमार, अपर सचिव पर्यटन सी. रविशंकर, उदयराज सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

उन्होंने प्रदेश में भूजल के स्तर को बनाए रखने के लिए छोटे चेक डैम बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी जिलाधिकारियों को अपने जिलों में चेक डैम के मास्टर प्लान बनाने को कहा। उन्होंने वन विभाग को भी प्रदेश के अंतर्गत सभी फ्लड प्लेन जोन में पौधरोपण के निर्देश दिए।

बैठक में ये जानकारी दी गई

1. मनरेगा के तहत 689735 ग्रामीण परिवारों को 120182.07 लाख रुपये का प्रत्यक्ष मजदूरी रोजगार दिया

2. व्यक्तिगत स्वरोजगार, कृषि और कृषि संबद्ध क्षेत्र और स्वयं सहायता समूहों से संबंधित वृद्धि गतिविधियों पर 110201.65 करोड़ रुपये खर्च

3. 1182 गांव के 74522 किसान जैविक खेती के लिए लगे हुए हैं।

बैठक में बताया गया कि गंगा के किनारे ऋषिकेश में पर्यटन सर्किट के विकास के लिए व्यापक योजना तैयार की गई है। हर की पौड़ी, हरिद्वार में गंगा आरती के लिए ऑडियो वीडियो सुविधा विकसित की जा रही है। ग्रामीणों को अपने घरों को होमस्टे के रूप में पंजीकृत करने के लिए भी प्रोत्साहित किया जा रहा है।

पर्यटन वेबसाइट और अन्य लोकप्रिय ओटीए पर प्रचार हो रहा है। नमामि गंगे कार्यक्रम के तहत ऋषिकेश के त्रिवेणी घाट और हरिद्वार में चंडी घाट पर गंगा पर एक संग्रहालय स्थापित किया गया है।

 

Twitter हुआ डाउन, यूजर्स को लॉगिन करने में हो रही परेशानी

0

सोशल मीडिया साइट ट्विटर गुरुवार सुबह डाउन हो गया। जिसके चलते हजारों यूजर्स को परेशानियों का सामना करना पड़ा। यूजर्स को लॉगिन करने में दिक्कत आ रही है।

रिपोर्ट के अनुसार 10,000 से अधिक उपयोगकर्ताओं ने संयुक्त राज्य अमेरिका में शाम को करीब 7:40 बजे इस समस्या को साझा किया. कुछ यूजर्स ने यह भी शिकायत की कि उनके ट्विटर नोटिफिकेशन काम नहीं कर रहे हैं. वहीं भारत में भी गुरुवार की सुबह तमाम यूजर्स ने इस संबंध में शिकायत की और प्रिंट शॉट साझा किए.

चंद्रबाबू नायडू के रोड-शो के दौरान भगदड़, 8 लोगों की मौत

0

आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और टीडीपी नेता चंद्रबाबू नायडू के रोडशो के दौरान भगदड़ मच गयी. इस घटना में 8 लोगों की मौत हो गयी. नेल्लोर जिले के कंदुकुरु में मंगलवार को एक जनसभा का आयोजन किया गया था.

बुधवार शाम जैसे ही नायडू का काफिला इलाके से गुजर रहा था, नेता की एक झलक पाने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी इस दौरान ही यह हादसा हुआ. स्थानीय अधिकारियों ने घटना को लेकर कहा है कि कई लोग खुली जल निकासी वाली नहर में गिर गए जिसमें से आठ लोगों की मौत हो गई.

घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. चंद्रबाबू नायडू ने घटना के तुरंत बाद कार्यक्रम को रोक दिया और मृतकों के परिजनों को 10 लाख रुपये देने की घोषणा की. उन्होंने पार्टी नेताओं से घायलों का बेहतर इलाज सुनिश्चित करने के लिए भी कहा है.

 

गौरतलब है कि तेलुगु देशम पार्टी के प्रमुख राज्य भर में कई बैठकें कर रहे हैं, राज्य में 2024 में विधानसभा चुनाव होने हैं. पिछले विधानसभा चुनाव में टीडीपी को जगन मोहन रेड्डी की वाईएसआर कांग्रेस के हाथों हार का सामना करना पड़ा था.

जनवरी में नायडू के बेटे, नारा लोकेश, 4,000 किलोमीटर की पदयात्रा शुरू करने वाले हैं. इसके माध्यम से पार्टी को उम्मीद है कि युवाओं को अपने साथ जोड़ने में कामयाबी मिलेगी. “जगन हटाओ, आंध्रप्रदेश बचाओ” नारे के साथ चंद्रबाबू नायडू ने ऐलान किया है कि यह विधानसभा चुनाव उनके जीवन का अंतिम चुनाव होगा.

PM मोदी की मां हीराबेन की तबीयत बिगड़ी, हालचाल जानने अस्पताल पहुंचे प्रधानमंत्री

0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन की तबीयत बिगड़ गई है। उन्हें अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। इस बीच प्रधानमंत्री मोदी भी अपनी मां से मिलने अस्पताल पहुंच चुके हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी बीमार मां से मिलने अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल पहुंच चुके हैं। यहां पहुंचकर वे डॉक्टरों से मां के स्वास्थ्य की ताजा जानकारी ले रहे हैं।

कांग्रेस सांसद राहुल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी के अहमदाबद में अस्पताल में भर्ती होने के बाद उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

राहुल गांधी को खतरा?: कांग्रेस ने गृह मंत्री अमित शाह को लिखी चिट्ठी, सुरक्षा की मांग

0

राहुल गांधी की सुरक्षा को खतरा हो गया है। कांग्रेस ने राहुल गांधी की सुरक्षा को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखा है। जानकारी के मुताबिक, पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से लिखे गए पत्र में राहुल गांधी की सुरक्षा के बारे में चिंता व्यक्ति की गई है।

पत्र में कहा गया है कि दिल्ली में कई जगहों पर राहुल की सुरक्षा में लापरवाही हुई। इसलिए उनकी सुरक्षा के लिए कड़े इंतजाम किए जाएं।