Home Blog Page 587

सिसोदिया को कोर्ट ले गई CBI, AAP ने कहा-दिल्ली में इमरजेंसी, दफ्तर में घुसी पुलिस

0

नई दिल्ली : CBI आज यानी सोमवार को दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश करेगी। सिसोदिया की रविवार को दिल्ली के आबकारी नीति घोटाले के मामले में सीबीआई ने गिरफ्तारी की थी। इससे पहले केंद्रीय जांच एजेंसी ने दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया से करीब 8 घंटे की पूछताछ की थी।

हालांकि पूछताछ के दौरान सिसोदिया सीबीआई के सवालों को जवाब सही से नहीं दे पाए। डिप्टी सीएम की गिरफ्तारी के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान उनके परिवार वालों से मिलने पहुंचे, जहां उन्होंने भाजपा पर कई आरोप लगाया। आम आदमी पार्टी के नेता देशभर में आज विरोध प्रदर्शन करेंगे। इसके अलावा आम आदमी पार्टी के नेताओं ने बीजेपी दफ्तर का घेराव करने का प्लान बनाया है।

मनीष सिसोदिया को दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में पेशी के लिए सीबीआई की टीम ले जा रही है। थोड़ी देर में कोर्ट में सिसोदिया की पेशी होगी। आम आदमी पार्टी ने दफ्तर में पुलिस के घुसने पर कहा कि दिल्ली में इमरजेंसी जैसी स्थिति है। आप कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार करने के लिए पीएम मोदी की पुलिस जबरन आप कार्यालय में घुसी है। दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी दुनिया की सबसे छोटी पार्टी से इतना डरती है?

दिल्ली में आम आदमी पार्टी के दफ्तर के भीतर दिल्ली पुलिस घुस गई है। जानकारी के अनुसार आम आदमी पार्टी के कई कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया है। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता दिल्ली, ओडिशा, गुजरात, हरियाणा समेत देश के कई राज्यों में प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं, दिल्ली में बीजेपी दफ्तर के बाहर भी आप कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन जारी है।

दिल्ली में मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के खिलाफ आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन उग्र हो गया है। पुलिस के साथ उनकी धक्कामुक्की भी हुई। पुलिस ने AAP कार्यकर्ताओं का हिरासत में लेने की चेतावनी दी है। साथ ही प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारियों का लाउडस्पीकर पुलिस ने बंद करा दिया है।

उत्तराखंड : 10 साल, करोड़ों खर्च, फिर भी नहीं बना मोटर नगर, BJP-कांग्रेस पार्टनर!

0

कोटद्वार : कोटद्वार में पिछले 10 सलों से एक मोटर नगर का निर्माण हो रहा है। हैरानी की बात यह है कि मोटर नगर आज तक बनकर तैयार नहीं हो पाया। मोटर नगर निर्माण में भाजपा-कांग्रेस एक दूसरे से मिली हुए नजर आते हैं। उत्तराखंड विकास पार्टी ने आरोप लगाया कि कोटद्वार में बन रहे मोटर नगर को खुर्द-बुर्द करने में भाजपा और कांग्रेस एक हो रखे हैं। इसी वजह से पिछले दस सालों से मोटर नगर में निर्माण कार्य नहीं हो पाया है।

पार्टी अध्यक्ष मुजीब नैथानी ने आरोप लगाया कि भ्रष्टाचार के मामले में भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस एक हैं। सरकार किसी की भी हो भ्रष्टाचार के मामले सामने आने के बाद भी उन पर कोई कार्रवाई नहीं होती। उन्होंने कहा कि भले ही मीडिया में कांग्रेसी और भाजपा सांप नेवले जैसी दुश्मनी दिखाते हैं। अंध भक्त और चमचे सोशल मीडिया पर एक दूसरे के कट्टर दुश्मन हैं, मगर जब कभी भी भ्रष्टाचार की बात आती है तो भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस एक दूसरे के साथ इस कदर मिले हुए होते हैं कि दोनों को अलग-अलग पहचानना बहुत मुश्किल होता है।

कोटद्वार मोटर नगर का भ्रष्टाचार भी चीख चीख कर इस बात की गवाही दे रहा है। मुजीब नैथानी ने कहा कि उत्तराखण्ड पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप सेल की वेबसाइट कोटद्वार बस टर्मिनल को 23 करोड़ का प्रोजेक्ट बता रही है और इतने बड़े प्रोजेक्ट का करार मात्र 10 रुपये के स्टांप पेपर पर हो रखा है।

उन्होंने कहा कि भाजपा कांग्रेस के राज में सचिवालय में कैसे अधिकारी बैठे हैं जो लाखों लाख रुपया खाकर सरकार को ही चूना लगा रहे हैं । यह प्रोजेक्ट नगर पालिका परिषद कोटद्वार ने सचिवालय एवं निदेशालय शहरी विकास को स्वीकृत होने के लिए भेजा था । रजिस्टर्ड एग्रीमेंट करने की बजाय नगर पालिका ने सौ रुपए से काम चला लिया और सचिव शहरी विकास ने भी प्रोजेक्ट को अनुमति प्रदान कर दी। उन्होंने कहा कि हकीकत यह है कि उत्तराखण्ड बनने के बाद भाजपा कांग्रेस ने उत्तराखण्ड सरकार को अनाथ कर दिया है। अधिकारी उत्तराखण्ड सरकार के पक्ष में काम करने की बजाय भू माफियाओं के पक्ष में काम करते हैं।

सचिवालय और निदेशालय में बैठे अधिकारियों ने इस प्रोजेक्ट का पहला पन्ना तक नहीं देखा और सरकार को लाखों रुपए का चूना लगा दिया गया, मगर आज तक किसी अधिकारी ने यह बात नहीं उठाई है, और यही वजह है कि आर्बिट्रेशन में सरकार की ओर से पक्ष को जानबूझकर के कमजोर किया गया और भू माफियाओं के पक्ष में निर्णय लेने के लिए गलत तथ्यों को प्रदर्शित किया गया है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड विकास पार्टी एक-एक करके इसके बिंदुवार गलतियों को जनता के समक्ष लाएगी।

असली नहीं अब 800 किलो का रोबोट हाथी करेगा धार्मिक अनुष्ठान

0

केरल के त्रिशूर जिले में स्थित इरिंजादापल्ली श्री कृष्णा मंदिर में अब अनुष्ठान के लिए अब असली की बजाय रोबोटिक हाथी का इस्तेमाल किया जाएगा। बता दें कि यह हाथी मंदिर समिति को पेटा इंडिया ने अभिनेत्री पार्वती थिरुवोथु के साथ मिलकर भेंट किया है। इस मकैनिकल हाथी की ऊंचाई साढ़े दस फीट है और इसका कुल वजन 800 किलो है। इस हाथी पर चार लोग सवार हो सकते हैं। इस हाथी की सूंड, सिर, आँखें और कान सबकुछ इलेक्ट्रिक तरीके से संचालित होते हैं।

बता दें कि केरल के मंदिरों में होने वाले धार्मिक अनुष्ठानों में हाथी का बहुत महत्व होता है। हालांकि कई बार अनुष्ठान के दौरान या इससे पहले ये हाथी उग्र हो जाते हैं। जिसके चलते कई बार लोगों की जान चली जाती है। इसी वजह से त्रिशूर के इरिंजादापल्ली श्री कृष्णा मंदिर समिति ने धार्मिक अनुष्ठान के लिए हाथी का इस्तेमाल नहीं करने का फैसला लिया था। इस पर जानवरों के संरक्षण के लिए काम करने वाली संस्था पेटा इंडिया ने मंदिर को यह रोबोटिक हाथी भेंट करने का फैसला किया। रविवार को मंदिर में ‘नादायिरुथल’ नामक धार्मिक अनुष्ठान किया गया। इस अनुष्ठान के तहत भगवान को हाथी भेंट किया जाता है।

पेटा इंडिया का कहना है कि कई बार हाथियों को बांधकर कैद रखने की वजह से वह उग्र हो जाते हैं। जब उनकी इच्छा के विपरीत उनसे काम कराए जाते हैं तो वह उत्पात मचाते हैं और इसके चलते लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ती है। हेरिटेज एनिमल टास्क फोर्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, केरल में पिछले 15 सालों में हाथियों के हमले में 526 लोगों की मौत हुई है।

केरल के त्योहारों में चिकत्तुकावु रामचंद्रन नामक हाथी का सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है। रिपोर्ट के अनुसार, इस हाथी ने 13 लोगों की जान ली है, जिनमें छह महावत, चार महिलाएं और तीन अन्य हाथी शामिल हैं। यही वजह है कि त्रिशूर के इरिंजादापल्ली श्री कृष्णा ने पूजा-त्योहारों में हाथी का इस्तेमाल नहीं करने का फैसला किया। मंदिर समिति को उम्मीद है कि अन्य मंदिर भी ऐसा कदम उठाएंगे।

जारी हुए NEET PG एडमिट कार्ड, इस लिंक से करें डाउनलोड

0

एक तरफ जहां मेडिकल पीजी दाखिले के लिए 5 मार्च 2023 को प्रस्तावित नीट पीजी 2023 प्रवेश परीक्षा को स्थगित किए जाने को लेकर उच्चतम न्यायालय में आज, 27 फरवरी को सुनवाई होनी है, तो दूसरी तरफ प्रवेश परीक्षा का आयोजन करने वाले आयुर्विज्ञान में राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड (NBEMS) द्वारा एडमिट कार्ड जारी किए जाने की जानकारी भी मिल रही है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, एनबीई द्वारा नीट पीजी एडमिट कार्ड 2023 का जारी कर दिया गया है और जिन उम्मीदवारों ने प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे अपना प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट http://natboard.edu.in पर लॉग-इन करके डाउनलोड कर सकते हैं।

ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन किया है, उन्हें अपना नीट पीजी एडमिट कार्ड 2023 डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करने के बाद लॉग-इन सेक्शन में जाना होगा और अपने विवरणों (रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्म-तिथि, आदि) के माध्यम से लॉग-इन करना होगा। इस प्रकार लॉग-इन के बाद उम्मीदवार अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। रिपोर्ट्स के अनुसार NEET PG एडमिट कार्ड 2023 डाउनलोड के लिए जारी कर दिए जाने की जानकारी मिल रही हो, लेकिन प्रवेश परीक्षा के निर्धारित कार्यक्रम 5 मार्च को आयोजित किए जाने पर असमंजस बरकरार है।

परीक्षा के लिए आवेदन किए कुछ उम्मीदवारों ने ही एंट्रेंस टेस्ट को 2-3 बाद आयोजित की जाने की मांग को उच्चतम न्यायालय में एक याचिका दायर की है। इस याचिका पर आज, 27 फरवरी को सुनवाई होनी है। माना जा रहा है कि परीक्षा का आयोजन निर्धारित तारीख पर ही होगा या इसे आगे बढ़ाया जाएगा, इस फैसला आज होने की उम्मीद है।

यहां 1284 पदों पर निकली भर्ती, आप भी करें आवेदन

0

सरकारी नौकरी : नौकरी की तलाश करने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर है। सीमा सुरक्षा बल (BSF) में 1284 पदों पर भर्तियां की जा रही हैं। ऐसे में जो अभ्यर्थी इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे ऑफिशियल वेबसाइट rectt.bsf.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन का स्टेप्स ऑफिशियल वेबसाइट पर दिया गया है।

भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को सलाह है कि वे ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी नोटिफिकेशन को पढ़कर ही आवेदन करें। क्योंकि गलत भरा हुआ फॉर्म विभाग की तरफ से एक्सेप्ट नहीं किया जाएगा। साथ ही अभ्यर्थी आवेदन निर्धारित तारीख तक भी कर दें। क्योंकि उसके बाद एप्लिकेशन विंडो बंद कर दी जाएगी।

नोटिफिकेशन के मुताबिक यह भर्ती महिला और पुरुष दोनों अभ्यर्थियों के लिए है। 1200 रिक्तियां पुरुष अभ्यर्थियों के लिए हैं, जबकि 64 रिक्तियां महिला अभ्यर्थियों के लिए हैं। आखिरी तारीख से जुड़ी जानकारी अभ्यर्थी रोजगार समाचार में पता में पता

आयु सीमा

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की आयु 18 से 25 वर्ष होनी चाहिए। हालांकि, आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी।

सैलरी

चयनित अभ्यर्थियों को 21700 से 69100 रुपए महीने के बीच की सैलरी दी जाएगी। अधिक जानकारी अभ्यर्थी नोटिफिकेशन में जाकर प्राप्त कर सकते हैं।

चयन प्रक्रिया

– अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा, फिजिकल टेस्ट और डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के बाद किया जाएगा।

ऐसे करें आवेदन

– सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट rectt.bsf.gov.inपर जाएं।
– रिक्रूटमेंट लिंक पर क्लि करें।
– पर्सनल डिटेल्स इंटर कर सब्मिट करें।
– BSF का फॉर्म भरें और अन्य डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
– इसके बाद फाइनल सब्मिट करें और फॉर्म की एक प्रति डाउनलोड कर अपने पास रख लें।

बड़ी खबर : दिल्ली हाई कोर्ट ने कहा : राष्ट्रहित में है अग्निपथ योजना

0

दिल्ली हाई कोर्ट ने अग्निपथ स्कीम के खिलाफ दाखिल याचिकाओं पर फैसला सुना दिया है. केंद्र सरकार ने अपना तर्क रखते हुए दिल्ली हाई कोर्ट में अग्निपथ का समर्थन किया है. दिल्ली हाई कोर्ट में चीफ जस्टिस सतीश चंद्र शर्मा और सुब्रमण्यम प्रसाद की पीठ फैसला सुनते हुए कहा कि अग्निपथ योजना राष्ट्रहित में है.

केंद्र ने अपने  कहा था, अग्निपथ स्कीम डिफेंस रिक्रूटमेंट में सबसे बड़े नीतिगत बदलावों में से एक है. सेना में भर्ती प्रक्रिया में ये बड़ा बदलाव होगा. मुख्य न्यायाधीश सतीश चंद्र शर्मा और न्यायमूर्ति सुब्रमण्यम प्रसाद की खंडपीठ ने 15 दिसंबर को अपना आदेश सुरक्षित रख लिया था. दरअलस, सशस्त्र बलों में युवाओं की भर्ती पिछले साल 14 जून से शुरू की गई थी. इस योजना के नियम के मुताबिक, 17 से 21 साल के लोग इस योजना के लिए आवेदन करने के पात्र हैं. इन्हें चार साल के लिए सेना में शामिल किया जाएगा.

याचिकाकर्ताओं ने दावा किया कि बाकी 75 प्रतिशत उम्मीदवार चार साल बाद बेरोजगार हो जाएंगे और उनके लिए कोई योजना भी नहीं है. पेश हुए याचिकाकर्ताओं में से एक ने 12 दिसंबर को तर्क दिया था- छह महीने में, मुझे शारीरिक सहनशक्ति विकसित करनी है और हथियारों का उपयोग करना सीखना है. छह महीने बहुत कम समय है. हम राष्ट्रीय सुरक्षा से समझौता करने जा रहे हैं. इस बारे में भी तर्क दिए गए कि क्या अग्निवीरों के चार साल के कार्यकाल को उनकी समग्र सेवा में गिना जाएगा जब उनमें से एक चौथाई सेना में शामिल हो जाएंगे.

मनीष सिसोदिया को आज कोर्ट में पेश करेगी CBI

0

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के विरोध में आज आम आदमी पार्टी देशव्यापी स्तर पर प्रदर्शन करेगी। दिल्ली में आप समर्थक और कार्यकर्ता भाजपा मुख्यालय के सामने प्रदर्शन करेंगे। वहीं, आम आदमी पार्टी इस पूरे वाकये को लेकर केंद्र सरकार पर हमलावर है।

शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा कि मनीष सिसोदिया के ऊपर जिस तरह से कार्रवाई हुई है उससे लग रहा है कि केंद्र सरकार अपने विरोधियों की आवाज़ बंद करने की कोशिश कर रही है। क्या भाजपा में हिमालय से लाए हुए संत, महात्मा या साधु बैठे हैं? हमारी पार्टी मनीष सिसोदिया के साथ खड़ी रहेगी।

मनीष सिसोदिया के ऊपर जिस तरह से कार्रवाई हुई है उससे लग रहा है कि केंद्र सरकार अपने विरोधियों की आवाज़ बंद करने की कोशिश कर रही है। क्या भाजपा में हिमालय से लाए हुए संत, महात्मा या साधु बैठे हैं? हमारी पार्टी मनीष सिसोदिया के साथ खड़ी रहेगी।

आप नेता संजय सिंह और पार्टी के अन्य कार्यकर्ताओं को रविवार से फतेहपुर बेरी थाने में हिरासत में रखा गया है। जहां उन्होंने सिसोदिया की गिरफ्तारी को लेकर प्रदर्शन करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया।
आम आदमी पार्टी के आज विरोध प्रदर्शन को देखते हुए आप दफ्तर के बाहर सुरक्षाबलों को तैनात कर दिया गया है। बता दें कि आप पार्टी ने सिसोदिया की गिरफ्तारी के खिलाफ आज दोपहर 12 बजे भाजपा मुख्यालय का घेराव करने का प्लान बनाया है।

बड़ी खबर: 8 घंटे लंबी पूछताछ के बाद CBI ने मनीष सिसोदिया को किया गिरफ्तार

0

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया से सीबीआई पूछताछ कर रही है। पुलिस ने काफी सुरक्षा इंतजाम कर रखे हैं। वहीं आप के कई नेता इस पूरे वाकये को लेकर केंद्र सरकार पर हमलावर हैं।

शराब घोटाला मामले में सीबीआई ने 8 घंटे की लंबी पूछताछ के बाद दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार कर लिया है।

पीएम मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक नारेबाजी करने वाली आप कार्यकर्ता ने कहा कि मैं अपने शब्द वापस नहीं लूंगी और कभी माफी नहीं मांगूंगी। जब ये लोग अरविंद केजरीवाल के खिलाफ बोलते हैं तो कोई नहीं देखता। वह हमारे सीएम और अगले प्रधानमंत्री हैं।

राहुल का निशाना, एक ही हैं PM और अडानी

0

छत्तीसगढ़ :  कांग्रेस के तीन दिवसीय महाधिवेशन का रविवार (आज) को आखिरी दिन है। राहुल गांधी ने अधिवेशन को संबोधित करते हुए कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के दौरान मैं देश के सभी तबके से मिला। इस दौरान मैंने भारत जोड़ो यात्रा से बहुत कुछ सीखा।

उन्होंने कहा कि ‘यात्रा’ से मुझे बहुत प्यार मिला, 52 साल से मेरा घर नहीं, लेकिन जब कश्मीर पहुंचा तो अपने घर जैसा लगा। राहुल गांधी ने कहा कि मैं सोचता था कि फिट हूं, 20-25 किमी चल लूंगा। लेकिन यात्रा शुरू होते ही घुटने का पुराना दर्द लौट आया और 10-15 दिनों में मेरा अहंकार खत्म हो गया। भारत माता ने मुझे संदेश दिया- तुम अगर कन्याकुमारी से कश्मीर तक चलने निकले हो तो दिल से अहंकार मिटाओ, वर्ना मत चलो।

राहुल गांधी ने कहा हमने लोगों के अंदर देशभक्ति की भावना जगाई। हमने किसी को झंडा पकड़ने के लिए नहीं कहा। लोग हमसे खुद ही जुड़ते चले गए। ये मोदी अडाणी का रिश्ता क्या कहलाता है। बीजेपी और आरएसएस उसकी रक्षा कर रही है। शेयर कंपनी हजारों करोड़ों रुपए विदेश भेज रही है, पर सत्ता में रहने के बावजूद नरेंद्र मोदी कुछ नहीं कर पा रहे। अडाणी और मोदी एक ही हैं।

उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी को आड़े हांथों लेते हुए कहा कि मोदी और अडाणी का रिश्ता क्या है। देश का पूरा धन एक व्यक्ति के हाथों में जा रहा है। हम बार-बार पूछेगें जब तक जवाब नहीं मिलेगा तब तक पूछेगें कि यह रिश्ता क्या है।

हम तपस्या करने वाली पार्टी के लोग हैं

राहुल ने कहा कि हमनें ईस्ट इंडिया कंपनी के खिलाफ लड़ाई लड़ी, हम पीछे नहीं हटने वाले। हम तपस्या करने वाली पार्टी के लोग हैं। देश के लिए खून पसीना बहा देंगे। इस दौरान अधिवेशन में चारो ओर जमकर नारेबाजी हुई।

टारगेट किलिंग : पुलवामा में बैंक के सिक्योरिटी गार्ड की गोलीकर मारकर हत्या

0

जम्मू-कश्मीर : एक बार फिर टारगेट किलिंग की घटना सामने आई है. पुलवामा में आतंकियों ने बैंक के सिक्योरिटी गार्ड की गोली मारकर हत्या कर दी है. सिक्योरिटी गार्ड का नाम संजय शर्मा बताया जा रहा है. आतंकियों को पकड़ने के लिए इलाके में सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन चल रहा है. सुरक्षा बलों ने इलाके में घेराबंदी भी कर दी है.

जानकारी के मुताबिक, संजय शर्मा पर आतंकियों ने उस समय हमला किया जब वो बाजार जा रहा था. मामले से संबंधित अधिकारी ने बताया कि बंदूकधारियों के हमले के बाद संजय शर्मा घायल हो गया था, जिसे तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया. वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

जिला अस्पताल पुलवामा के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. तुला ने पुष्टि की कि व्यक्ति को अस्पताल में मृत लाया गया था. मृतक की पहचान आचन के काशीनाथ पंडित के पुत्र संजय पंडित के रूप में हुई है. इस बीच, हमलावरों को पकड़ने के लिए इलाके की घेराबंदी कर दी गई है.

दो दिन पहले अनंतनाग में भी आतंकियों ने फायरिंग की थी. जिसमें एक शख्स गंभीर रूप से घायल हो गया था. अधिकारियों ने बताया कि अज्ञात आतंकवादियों ने दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के बिजबेहरा के हसनपोआ इलाके के रहने वाले आसिफ अली गनी पर गोलीबारी की, जिसमें वह घायल हो गया. अधिकारियों ने बताया कि गनी के पिता की पिछले साल जनवरी में आतंकवादियों ने हत्या कर दी थी.