Home Blog Page 588

उत्तराखंड : जोशीमठ में कम नहीं हो रहा संकट, फिर फूटी जलधारा

0

जोशीमठ : जोशीमठ में एक बार फिर से खतरा बढ़ रहा है। भू-धंसाव का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले दिनों जो पानी की जलधारा लगभग बंद हो गई थी, उसने एक बार फिर से चिंता बढ़ा दी है। नरसिंह मंदिर मार्ग पर एक बार जलधारा फूट गई है। जल धारा के फूटने से यहां लोगों में दहशत है। पिछले एक घंटे से यहां लगातार पानी बह रहा है।

जलधारा फूटने से एक बार फिर से सरकार और प्रशासन की टेंशन बढ़ने लगी है। अब तक जांच टीमें इस बात का भी पता नहीं लगा पाई हैं कि पानी कहां से आ रहा है। पानी के सैंपल की रिपोर्ट भी अब तक सार्वजनिक नहीं की जा सकी है।

सुनील वार्ड समेत अन्य कुछ जगहों पर भी दरारें चौंड़ी होने लगी हैं, जिससे दिक्कतें बढ़ रही है। लोग डर के माहौल में रहने को मजबूर हैं। सरकार ने मुआवजा नीति तो बनाई, लेकिन जिस तरह से हर दिन खतरा बढ़ रहा है। उससे खतरा भी लगातार बढ़ रहा है।

उत्तराखंड : यहां 56 पदों पर निकली भर्ती, जल्द करें आवेदन

0

दून विश्वविद्यालय में गैर-शिक्षण (Non-teaching) के कुल 56 पदों पर भर्ती निकली है। इनमे कनिष्ठ सहायक, वैयक्तिक सहायक से लेकर जनसंपर्क अधिकारी, सीनियर सिस्टम एनालिस्ट आदि तक के पद शामिल हैं। इच्छुक व योग्य अभ्यर्थी इन पदों के लिए 24 फरवरी से 31 मार्च 2023 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। वहीं पूर्व में जिन अभ्यर्थियों ने इन पदों के लिए आवेदन किया था, ऐसे अभ्यर्थियों को अब आवेदन पत्र शुल्क भरने की आवश्यकता नहीं है।

दून विश्वविद्यालय द्वारा जारी भर्ती विज्ञापन के अनुसार, विभिन्न गैर-शिक्षण (Non-teaching) पदों पर भर्ती के लिए सुसंगत योग्यता / कार्य अनुभव रखने वाले अभ्यर्थियों से ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं, ऑनलाईन आवेदन, शैक्षिक योग्यता, अनुभव एवं अन्य पात्रता मानदंड आदि से सम्बन्धित विवरण आधिकारिक वेबसाइट https://www.doomuniversity.ac.in/ पर उपलब्ध है।

वहीं यदि अभ्यर्थी ने विज्ञापित पदों में से किसी पद पर पूर्व में आवेदन किया हो और उस पद पर परीक्षा / साक्षात्कार नहीं हो पाया तो ऐसे अभ्यर्थियों को पुनः इन पदों पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा, यद्यपि ऐसे अभ्यर्थियों को आवेदन पत्र शुल्क भरने की आवश्यकता नहीं है, केवल पूर्व में जमा शुल्क का प्रमाण बताना होगा। पूर्व में भरे गये आवेदन पत्रों का संज्ञान नहीं लिया जायेगा।

इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट https://doonuniversitynt.samarth.edu.in/ पर 31 मार्च 2023 (23:59 बजे तक) तक ऑनलाईन आवेदन भर सकते हैं। इन कुल 56 पदों में वैयक्तिक सहायक, कनिष्ठ सहायक, पुस्तकालय सहायक, स्टोर कीपर, डाटा एंट्री ऑपरेटर, प्रयोगशाला सहायक, स्वागती, कनिष्ठ सहायक (विद्युत), तकनीकी अधिकारी, जनसंपर्क अधिकारी, सहायक संपर्क अधिकारी, छात्रावास सहायक, पलंबर, प्रोग्रामिंग असिस्टेंट, जूनियर सिस्टम एनालिस्ट, सीनियर सिस्टम एनालिस्ट, कार्यशाला सहायक और एमटीएस के पद शामिल हैं।

उत्तराखंड : स्कूल ने छात्रों को नहीं देने दी बोर्ड परीक्षा, CBSE ने ख़त्म कर दी मान्यता

0

देहरादून : निजी स्कूलों की मनमानी से हर कोई परेशान हैं. लोग कई बार शिकायत तो करते हैं, लेकिन एक्शन नहीं लिया जाता है. ऐसी ही मनमानी का एक मामला देहरादून के मांडूवाला स्थित लूसेंट इंटरनेशनल स्कूल का सामने आया है. हालंकि इस बार स्कूल की मनमानी भारी पड़ी है. अनियमितता पर कार्रवाई करते हुए CBSE ने स्कूल की 12वीं की मान्यता ही खत्म कर दी है। अब स्कूल सिर्फ 10वीं तक बोर्ड से मान्य रहेगा।

CBSE ने स्कूल को आदेश दिए हैं कि वर्ष 2022-23 में कक्षा 11वीं में स्कूल द्वारा पंजीकृत 50 छात्रों को भी बोर्ड से संबंद्धता प्राप्त किसी अन्य स्कूल से बोर्ड परीक्षा 2024 में स्थानांतरित किया जाए। CBSE से संबद्ध लूसेंट इंटरनेशनल स्कूल अधिक चर्चाओं में तब आया जब स्कूल ने 86 छात्रों को 12वीं बोर्ड परीक्षा से वंचित कर दिया। स्कूल ने छात्रों से 54 हजार फीस ली, लेकिन ना तो CBSE में पंजीकरण शुल्क जमा किया और न ही उनके प्रवेश के लिए सीबीएसई से उचित अनुमति ली।

मामले में CBSE क्षेत्रीय रीजन ने आदेश के तहत बताया था कि स्कूल ने जिन 270 छात्रों को पंजीकृत दिखाया, उनमें से 86 छात्रों को डाटा बदल दिया गया। ये छात्र निजी कोचिंग संस्थानों से हैं जो ना तो स्कूल में कक्षा लेते हैं और ना ही यहां के बोनाइफाइड हैं। इन छात्रों का विवरण बदलने व बोर्ड परीक्षा की फीस जमा करने के संबंध में पूरी जानकारी नहीं देने पर बोर्ड ने स्कूल को नोटिस जारी किया। लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इन छात्रों को बोर्ड ने परीक्षा में बैठने पर रोक लगा दी गई।

CBSE के क्षेत्रीय अधिकारी डा. रणबीर सिंह ने बताया कि लूसेंट इंटरनेशनल स्कूल की 12वीं की मान्यता समाप्त की गई है। बोर्ड की ओर से बीते छह महीने में यह दूसरा स्कूल है जिसकी मान्यता से 12वीं से 10वीं की है। इससे पहले बीडीएम स्कूल हर्बटपुर की मान्यता भी डाउनग्रेड की जा चुकी है। उन्होंने अन्य स्कूलों से बोर्ड के अनुपालन की अपील की है। साथ ही अभिभावकों को भी जागरूक रहने को कहा है।

स्कूल पर CBSE की 11 लाख रुपये फीस लंबित हे। बोर्ड द्वारा विभिन्न स्तर पर की गई जांच में पाया गया कि स्कूल के प्राचार्य व प्रबंधक के लंबे समय से नहीं हैं। शिक्षक व प्रयोगशाला, संसाधन भी उपलब्ध नहीं हैं। जांच में स्कूल पूरी तरह अनाधिकृत कार्य में लिप्त पाया गया। जिसमें दबाव व धमकी देना भी पाया।

छात्रों की थ्योरी परीक्षा के लिए निर्धारित परीक्षा केंद्र के केंद्र अधीक्षक व पर्यवेक्षक से पूछताछ के दौरान पता चला कि छात्रों ने बताया कि उन्होंने कभी स्कूल देखा ही नहीं और वह विभिन्न कोचिंग संस्थानों में कोचिंग लेते हैं। क्षेत्रीय कार्यालय ने मुख्यालय को भी उपलब्ध करा दिया है।

CBI ऑफिस निकले मनीष सिसोदिया, कहा-जेल में रहना पड़े तो परवाह नहीं

0

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया कथित शराब घोटाले में पूछताछ के लिए अपने घर से CBI ऑफिस की ओर निकल चुके हैं। इस दौरान उनका मनोबल बढ़ाने के लिए हजारों पार्टी कार्यकर्ता सिसोदिया के घर के बाहर पहुंचे हुए हैं। इसी सबको ध्यान में रखते हुए सुरक्षा एजेंसियों ने हंगामा होने की आशंका जताई थी, जिसको लेकर प्रशासन ने सिसोदिया के घर के बाहर भारी सुरक्षा बल तैनात कर दिया।

CBI ऑफिस पूछताछ के लिए जाने से पहले मनीष सिसोदिया ने ट्वीट कर लिखा, आज फिर CBI ऑफिस जा रहा हूं, सारी जांच में पूरा सहयोग करूंगा। लाखों बच्चो का प्यार व करोड़ो देशवासियो का आशीर्वाद साथ है। कुछ महीने जेल में भी रहना पड़े तो परवाह नहीं। भगत सिंह के अनुयायी हैं, देश के लिए भगत सिंह फांसी पर चढ़ गए थे। ऐसे झूठे आरोपों की वजह से जेल जाना तो छोटी सी चीज़ है।

मनीष सिसोदिया के ट्वीट के बाद दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने उनके रीट्वीट करते हुए लिखा- भगवान आपके साथ है मनीष। लाखों बच्चों और उनके पेरेंट्स की दुआएं आपके साथ हैं। जब आप देश और समाज के लिए जेल जाते हैं तो जेल जाना दूषण नहीं, भूषण होता है। प्रभू से कामना करता हूं कि आप जल्द जेल से लौटें। दिल्ली के बच्चे, पैरेंट्स और हम सब आपका इंतजार करेंगे।

 

उत्तराखंड : BKTC अध्यक्ष का बड़ा बयान, अफवाह पर ना दें ध्यान, ये है पूरा मामला

0

देहरादून : बद्री-केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने पंडा-पुरोहितों के उस बयान पर अपनी सफाई दी है, जिसमें आरोप लगाया था कि मंदिर समिति उनके दक्षिणा मांगने पर रोक लगाने की तैयारी कर रही है। इसको लेकर पंडा-पुरोहितों ने कड़ी आपत्ति जताई थी। पुरोहितों का विरोध सामने आने के बाद बीकेटीसी अध्यक्ष ने बयान जारी कर पूरे मामले में स्थिति साफ़ कर दी है।

अपने बयान में उन्होंने कहा कि पंडा-पुरोहितों के हकहकूकों पर किसी तरह की रोक का सवाल ही नहीं उठता। दक्षिणा उनका अधिकार है। बीकेटीसी अध्यक्ष का यह भी कहना है कि मंदिर समिति में किस तरह से सुधार किया जाए, इसके लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। लोगों को दर्शन करने में आसानी हो और उनको बेहतर सुविधाएं मिलें, इस दिशा में काम किया जा रहा है।

 

इसके लिए मंदिर समिति की ओर से एक दल देश के बड़ें मंदिरों वैष्णों देवी, महाकाल, तिरूपति बाला जी और सोमनाथ भेजा था। दल ने वहां की व्यवस्थाओं पर आधारित एक रिपोर्ट तैयार की है। इस संबंध में जिलाधिकारी और संबंधित पक्षों से बात की जाएगी। साथ ही उन्होंने कहा कि कुछ लोग अपने व्यक्तिगत स्वार्थों के लिए नहीं चाहते कि मंदिर समिति में  सुधारीकरण हो। ऐसे लोग बेवजह अफवाह फैला रहे हैं।

उन्होंने कहा कि मंदिर के भीतर समिति के जो भी कर्मचारी हैं, उनके लिए नियम है कि वो दक्षिणा ना लें, बल्कि श्रद्धालुओं से दान पात्र में डालने के लिए कहें। ड्रैस कोड को लेकर भी भ्रम फैलाया जा रहा है। मंदिर समिति ने अब तक किसी तरह को कोई निर्णय नहीं लिया है। जो भी फैसला लिया जाएगा। उस पर पहले सभी पक्षों से चर्चा की जाएगी।

कांग्रेस महाधिवेशन में बड़े फैसले, संविधान में किए 5 बदलाव

0

कांग्रेस पार्टी ने रायपुर में चल रहे महाधिवेशन के दौरान अपने संविधान में बड़े बदलाव किए हैं. कांग्रेस ने अधिवेशन में  SC, ST और महिलाओं को ध्यान में रखा गया है. कांग्रेस के संविधान में संशोधन किया जिसके तहत पार्टी के संगठन में सभी स्तर पर अनुसूचित जाति, जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, महिलाओं, युवाओं और अल्पसंख्यक समुदाय के लिए 50 प्रतिशत प्रतिनिधित्व सुनिश्चित किया जाना है. पर्चा सिस्टम खत्म कर दिया गया है.

यानी किसी को भी कांग्रेस पार्टी की सदस्यता केवल डिजिटल माध्यम से मिलेगी. सदस्यता फॉर्म में ट्रांसजेंडर विकल्प, मां और पत्नी का नाम भी शामिल किया जाएगा. पार्टी ने तय किया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी सदस्यों की संख्या बढ़ाई जाएगी. कांग्रेस ने अपने संविधान में संशोधन किया, जिसके तहत कार्य समिति के स्थायी सदस्यों की संख्या 35 होगी, पार्टी से जुड़े प्रधानमंत्री, पूर्व प्रधानमंत्री और पार्टी के पूर्व अध्यक्ष इसके सदस्य होंगे. इसमें आधी सीट एससी, एसटी, अन्य पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक और युवाओं के लिए आरक्षित होगी.

महाधिवेशन के दूसरे दिन राजनीति, आर्थिक और अंतरराष्ट्रीय मामलों के प्रस्तावों पर चर्चा की जा रही है. कांग्रेस का तीन दिवसीय महाधिवेशन 23 फरवरी को आरंभ हो गया. पहले दिन पार्टी की संचालन समिति ने सर्वसम्मति से फैसला किया कि पार्टी की शीर्ष नीति निर्धारक इकाई कांग्रेस कार्य समिति के सदस्यों का चुनाव नहीं होगा, बल्कि पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे सदस्यों को नामित करने के लिए अधिकृत होंगे.

राजनीति मामले के प्रस्ताव में कहा गया है कि कांग्रेस वादा करती है कि न्यायपालिका की स्वतंत्रता की हर कीमत पर रक्षा की जाएगी. बता दें कि इसमें कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, सोनिया गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे सहित कई नेता पहुंचे हैं.

उत्तराखंड : गहरी खाई में गिरी कार, पिता-पुत्र थे सवार, एक की मौत

0

उत्तरकाशी : जिले के चिन्यालीसौड़ के बलडोगी क्षेत्र में एक कारण हादसे को शिकार हो गई है। हादसे में कार सवार पिता-पुत्र गंभीर घायल हो गए, जिनमें से पिता की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि घायल बेटे को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

नायब तहसीलदार चिन्यालीसौड़ द्वारा अवगत कराया गया है कि बलडोगी के पास एक 800 कार दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना है जिस पर दो लोग सवार बताए जा रहे हैं।

एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मृत्यु होने बताई जा रही है तथा एक घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बलडोगी में प्राथमिक उपचार के बाद सीएससी चिन्यालीसौड़ के लिए रेफर किया गया है। दोनों पिता-पुत्र जिसमें से पिता की मृत्यु हो गई है और पुत्र घायल है।

राजनीति से संन्यास ले लेंगी सोनिया गांधी, खुद ही कर दिया इशारा!

0

छत्तीसगढ़ : रायपुर में कांग्रेस का 85वां अधिवेशन चल रहा है, जिसमें देशभर से कांग्रेस नेता पहुंचे हैं। आज अधिवेशन को सोनिया गांधी ने संबोधित किया। इस दौरान सोनिया गांधी ने राजनीति से संन्यास लेने की ओर इशारा कर दिया है। उन्होंने कहा है कि मनमोहन सिंह के सक्षम नेतृत्व के साथ 2004 और 2009 में हमारी जीत ने मुझे व्यक्तिगत संतुष्टि दी।

लेकिन, मुझे सबसे ज्यादा खुशी इस बात की है कि मेरी पारी भारत जोड़ो यात्रा के साथ समाप्त हो सकती है, जो कांग्रेस के लिए एक महत्वपूर्ण मोड़ था। उन्होंने कहा कि यह कांग्रेस और पूरे देश के लिए एक चुनौतीपूर्ण समय है। बीजेपी-आरएसएस ने देश की हर एक संस्था पर कब्जा कर लिया है और उसे बर्बाद कर दिया है।

कुछ व्यापारियों का पक्ष लेकर आर्थिक तबाही मचाई है। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पार्टी के तीन दिवसीय सम्मेलन के दूसरे दिन लगभग 15 हजार प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए, सोनिया ने कहा कि भारत के लोग सद्भाव, सहिष्णुता और समानता चाहते हैं।

सुकमा में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, तीन जवान शहीद

0

नई दिल्ली : छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच बड़ी मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में डिस्ट्रिक्ट रिजर्व ग्रुप (DRG) के तीन जवान शहीद हो गए हैं। बताया जा रहा है कि मुठभेड़ शनिवार सुबह जगरगुंडा के पास आश्रम पारा में हुई है। इस दौरान दोनों ओर से ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। इस दौरान बम धमाके की आवाज भी सुनी गई।

बताया जा रहा है कि सुरक्षाबलों के जवान सर्चिंग अभियान पर निकले थे, तभी नक्सलियों ने फायरिंग कर दी। मृतकों में एएसआई रामूराम नाग, सहायक कांस्टेबल कुंजम जोगा और सैनिक वंजम भीमा शामिल हैं। हमले में दो जवान घायल भी हुए हैं।

पुलिस सूत्रों के अनुसार जगरगुंडा क्षेत्र के नए स्थापित कुंदेड़ कैम्प से एरिया डोमिनेशन पर पार्टी निकली थी। तभी कैम्प से दो किमी दूर आश्रमपारा के पास सुबह आठ बजे नक्सलियों ने घात लगाकर जवानों पर हमला कर दिया। सुकमा एसपी सुनील शर्मा ने बताया कि सुबह करीब साढ़े नौ बजे मुठभेड़ थमी। बैकअप पार्टी को घटनास्थल की ओर भेजा गया है। क्षेत्र की सर्चिंग की जा रही है।

क्या महाराष्ट्र में मध्यावधि चुनाव होंगे?

0

मुंबई: महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी सरकार को बचाने के लिए MVA प्रमुख शरद पवार ने कई बार प्रयास किये थे। शरद पवार ने कई मौकों पर पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे का बचाव और समर्थन भी किया। सरकार के गिरने के बाद से MVA नेताओं ने राज्य में मध्यावधि चुनाव की बात कई बार कही है। जिसमें उद्धव ठाकरे गुट और कांग्रेस के नेताओं का नाम शामिल है। हालांकि, मध्यावधि चुनाव के मुद्दे पर उद्धव ठाकरे और शरद पवार के विचार बिलकुल भी मेल नहीं खाते हैं।

कुछ दिन पहले उद्धव ठाकरे ने यह कहा था कि राज्य में जल्द मध्यावधि होंगे। उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं से इस बाबत तैयार रहने को भी कहा था। उद्धव ने एक बार फिर से यह बात कसबा और पिंपरी उपचुनाव के दौरान भी कही। हालांकि, इस मुद्दे पर शरद पवार ने कहा है कि उन्हें ऐसा बिलकुल भी नहीं लगता है कि राज्य में मध्यावधि चुनाव होंगे। पवार ने कहा कि मैं नहीं जानता कि उद्धव ठाकरे ने यह बात किस आधार पर कही है।

हालांकि पवार को जानने वाले कहते हैं कि जब वो हां कहते हैं तो उसका मतलब न होता है। पवार के मन में क्या चल रहा है, इसे समझ पाना आसान नहीं। उद्धव ने अपने कार्यकर्ताओं से कहा कि फ़िलहाल सुप्रीम कोर्ट में एकनाथ शिंदे गुट के साथ हमारी कानूनी लड़ाई चल रही है। साथ ही विधायकों की अपात्रता का मुद्दा भी अदालत में लंबित है। जिसपर जल्द फैसला आने की उम्मीद है। ऐसे में राज्य में जल्द मध्यावधि चुनाव हो सकते हैं।

वैसे तो अगले साल महाराष्ट्र विधानसभा के चुनाव होने हैं। ऐसे में हर पार्टी अपनी अपनी तरफ से मध्यावधि चुनाव समेत हर एंगल से तैयारियों में जुटा हुआ है। हाल में देवेंद्र फडणवीस ने शरद पवार पर गंभीर आरोप लगाया था कि उनकी जानकारी में अजित पवार के साथ सरकार का गठन हुआ था। शरद पवार से मीटिंग के बाद यह कदम उठाया गया था। हालांकि, बाद में पवार क्यों बदल गए यह नहीं पता।

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शरद पवार पर निशाना साधा है। दरअसल, पवार की मौजूदगी में हुई एक मीटिंग में एक मुस्लिम नेता कहा कि आरएसएस और मोदी को चुनाव में हराने पूरे देश से मुस्लिमों को लाना होगा, यहां तक की मरे हुए मुसलमान को भी लाना होगा। अब इस बयान पर बवाल मचा हुआ है।