Home Blog Page 586

मनीष सिसोदिया और मंत्री सत्येंद्र जैन का इस्तीफा, केजरीवाल ने किया स्वीकार

0

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है. CM अरविंद केजरीवाल ने दोनों का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है. मनीष सिसोदिया के पास कई विभागों का जिम्मेदारी थी. सत्येंद्र जैन के जेल जाने के बाद उनके विभाग का काम मनीष सिसोदिया ही देख रहे थे. दिल्ली सरकार के 33 विभागों में से 18 विभागों की जिम्मेदारी मनीष सिसोदिया के पास थी.

सत्येंद्र जैन नौ महीनों से जेल में बंद हैं. दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े मामले में मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के बाद से ही विपक्षी दल केजरीवाल सरकार पर पूरी तरह हमलावर हो गए थे. वहीं, सत्येंद्र जैन स्वास्थ्य मंत्री के पद पर थे. दोनों के इस्तीफे को लेकर दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा है कि इससे काम नहीं रुकेंगे और बीजेपी अपने मंसूबे में कामयाब नहीं होगी.

दोनों मंत्रियों के इस्तीफे के बाद बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने सीएम केजरीवाल पर निशाना साधा. मनोज तिवारी ने ट्वीट करते हुए कहा, “सुप्रीम कोर्ट की ज़बरदस्त फटकार से आम आदमी पार्टी की नींद टूटी…आख़िरकार मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन को देना ही पड़ा इस्तीफ़ा. केजरीवाल जी नैतिकता के आधार पर इस्तीफ़ा तो आपका भी बनता है. राजेंद्र पाल गौतम, मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन को मिलाकर अब तक दिल्ली के कुल तीन मंत्री का इस्तीफा का इस्तीफा हो चुका है. पिछले साल राजेंद्र पाल गौतम ने विवादित बयान के बाद सीएम केजरीवाल को इस्तीफा सौंप दिया था.

 

उत्तराखंड : यहां हुआ बड़ा हादसा, नदी में नहाते वक्त डूबे दो किशोर

0

टनकपुर : टनकपुर में नदी में नहाने गए दो लड़कों के डूबने की खबर है। जानकारी के अनुसार दोपहर शारदा घाट में नहाते वक्त दो किशोर डूब गए। सूचना मिलते ही पुलिस की तैराक टीम और एसडीएम मौके पर पहुंचे। टीम ने बच्चों की खोज शुरू की। लेकिन अभी तक उनका कोई सुराग नहीं लग पाया है। बच्चों के डूबने की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया।

पुलिस के मुताबिक, घटना दोपहर करीब डेढ़ बजे की है। डूबने वाले किशोरों के नाम अंकित(10) निवासी फरीदपुर बरेली व अमित(8) पुत्र हरीश राज निवासी शारदा चुंगी टनकपुर जो मूल रूप से भोलापुर पीलीभीत के रहने वाले हैं।

बताया जा रहा है कि अंकित अपनी नानी के घर टनकपुर आया हुआ था। अमित के माता-पिता टनकपुर में किराए पर रहकर मजदूरी करते हैं। दोनों दोपहर को नहाने शारदा नदी के तट पर चले गए, जिस दौरान दोनों डूब गए।

इन दो बैंकों ने बढ़ाया ब्याज, इतना महंगा हुआ लोन लेना

0

बंधन बैंक और PNB ने लोन के ब्याज दर को महंगा कर दिया है. बंधन बैंक ने मार्जिनल कॉस्ट ऑफ फंड बेस्ड लेंडिंग रेट में 16 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी की घोषणा की है. ये बढ़ोतरी सभी टेन्योर के लिए होगा और मंगलवार यानी 28 फरवरी 2023 से लागू होगा.

बंधन बैंक की वेबसाइट के मुताबिक ओवरनाइट के लिए MCLR रेट 6.71 फीसदी, जबकि एक महीने के टेन्योर के लिए ब्याज 6.71 फीसदी होगा. तीन महीने के लिए एमसीएलआर रेट बढ़कर 8.21 फीसदी हो चुका है. वहीं छह महीने के लिए एमसीएलआर 8.21 फीसदी हो गया है.

एक साल की मैच्योरिटी पर MCLR रेट बढ़कर 10.96 फीसदी हो जाएगा. वहीं दो और तीन साल के टेन्योर पर एमसीएलआर रेट 10.96 फीसदी होगा. मंगलवार से अगर कोई इस टेन्योर के लिए लोन लेता है तो उसे इसी एमसीएलआर के हिसाब से लोन ऑफर किया जाएगा.

PNB ने भी लेंडिंग रेट में बढ़ोतरी करने की घोषणा की है, जो 1 मार्च से लागू होगा.  बैंक ने सभी टेन्योर के लिए ब्याज दर बढ़ोतरी की है. इससे पहले फरवरी के दौरान बैंक ने 10 बेसिस प्वॉइंट की बढ़ोतरी की थी.

अब इस तरह से लोगों को फंसा रहे हैं जालसाज, SBI ने किया अलर्ट

0

नई दिल्ली: अगर आपका अकाउंट भी SBI में है तो यह खबर में आपको ध्यान देना चाहिए। हाल के कुछ दिनों में जालसाजों ने लोगों को बेवकूफ बनाकर उनके बैंक से पैसे निकालने का नया पैंतरा खोज निकाला है। इस नए तरह के फ्रॉड में बहुत-से लोग फंसकर अपना पैसा गंवा रहे हैं। इसलिए, एसबीआई ने इसके लिए अलर्ट जारी करते हुए लोगों को इस तरह के फ्रॉड से बचने की सलाह दी है।

जालसाजों का समूह लोगों को एक तरह के सर्वे में भाग लेने के लिए मैसेज कर रहा है और इस सर्वे में जीतने पर उन्हें गिफ्ट कार्ड या फिर नकद इनाम दिए जाने की बात भी कही जा रही है। ऐसे में लोगों सर्वे के नाम पर अपने जरूरी डिटेल्स उन्हें दे रहे हैं और फिर फ्रॉड के शिकार बन रहे हैं।

 

एसबीआई ने अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करने हुए कहा है की ऐसे मैसेज या सर्वे से बचना चाहिए जो आपके पर्सनल डिटेल्स की जानकारी मांगते हो। साथ ही फ्रॉड की जानकारी देने के लिए साइबर क्राइम की रिपोर्ट करनी की सहल दी गई है।

 

जानकारी के लिए बता दें कि क्रॉस बॉर्डर भुगतान के लिए ऑनलाइन भुगतान प्रणाली को आसान बनाते हुए एसबीआई ने सिंगापुर की कंपनी PayNow के साथ साझेदारी की है। SBI के BHIM SBIPAY मोबाइल एप्लिकेशन के माध्यम से भारत से सिंगापुर में फंड ट्रांसफर और सिंगापुर से भारत तक फंड ट्रांसफर की अनुमति देगा। इस सिस्टम से दोनों देशों के बैंकों और वित्तीय संस्थानों के सभी खाताधारक फायदा उठा सकते हैं।

इस समझौते से दोनों देशों के बीच सीमा पार भुगतान के लिए एक बुनियादी ढांचा विकसित करने में मदद मिलेगी। UPI-Paynow लिंक होने के साथ भारत और सिंगापुर में निवासी धन का रियल टाइम ट्रांजैक्शन कर सकते हैं।

 

 

क्या मनीष सिसोदिया को SC से मिलेगी राहत, आज होगी सुनवाई

0

नई दिल्ली :आबकारी नीति मामले में मुश्किलों में फंसे दिल्ली के डिप्टी CM मनीष सिसोदिया ने अपनी गिरफ्तारी को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है। वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने सुप्रीम कोर्ट में मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के खिलाफ याचिका का जिक्र किया। सुप्रीम कोर्ट आज मनीष सिसोदिया की याचिका पर सुनवाई के लिए राजी हो गया है।

मनीष सिसोदिया को आबकारी नीति घोटाला मामले में रविवार को लंबी पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया था। सोमवार को मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के विरोध में आम आदमी पार्टी ने देश भर में विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान आप नेताओं ने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला था।

सिसोदिया को राउज एवेन्यू की विशेष सीबीआई अदालत ने चार मार्च तक के लिए सीबीआई हिरासत में भेज दिया था। रविवार को आठ घंटे की पूछताछ के बाद उनकी गिरफ्तारी हुई थी।

उत्तराखंड : दो भर्ती परीक्षाएं, 1029 सेंटर, 3 लाख से ज्यादा युवा होंगे शामिल

0

देहरादून : उत्तराखंड में बेरोजगारी के आंकड़े किसी से छुपे नहीं हैं। भर्ती परीक्षाओं के लिए लाखों युवा आवेदन करते हैं। एक पद के लिए एक-एक हजार युवाओं के बीच कंपिटीशन होता है। ऐसी ही दो भर्ती परीक्षाओं की तैयारी में इन दिनों लोक सेवा आयोग जुटा हुआ है। दोनों परीक्षाओं की तारीखें पहले ही तय की जा चुकी हैं।

३ लाख से ज्यादा युवा 

आयोग की दो समूह-ग की भर्तियों के लिए तीन लाख से ज्यादा अभ्यर्थी मैदान में हैं। आयोग इन दोनों बड़ी भर्तियों की तैयारी में युद्धस्तर पर जुटा हुआ है। वहीं, पीसीएस-जे परीक्षा के लिए भी नोटिफिकेशन भी एक-दो दिन में जारी हो जाएगा।

दो परीक्षाओं के लिए 1029 सेंटर्स  

UKPSC के अध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि पांच मार्च को कनिष्ठ सहायक की परीक्षा प्रदेश में 412 केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लिए 1,45,239 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया हुआ है। इसके बाद नौ अप्रैल को वन आरक्षी की परीक्षा 617 केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा के लिए रिकॉर्ड 2,06,431 परीक्षार्थियों ने आवेदन किया हुआ है। इसके बाद आयोग 23 अप्रैल को सहायक लेखाकार परीक्षा का आयोजन करेगा।

इस दिन होगी PCS-J परीक्षा

UKPSC अध्यक्ष राकेश कुमार के मुताबिक, उत्तराखंड न्यायिक सेवा (सिविल जज) परीक्षा 2023(PCS-J) के लिए एक-दो दिन में विज्ञप्ति जारी कर दी जाएगी। 30 अप्रैल को पीसीएस-जे प्री परीक्षा प्रस्तावित है। अन्य भर्तियों के लिए भी कैलेंडर के हिसाब से तैयारी की जा रही है।

हर साल होगी PCS परीक्षा 

PCS परीक्षा हर साल कराने के फैसले के तहत शासन में कार्मिक विभाग भी हरकत में आ गया है। विभाग ने सभी विभागों को पत्र भेजकर पीसीएस के लिए रिक्तियां मांगी हैं। रिक्तियां आने के बाद शासन स्तर से राज्य लोक सेवा आयोग को भर्तियों का प्रस्ताव (अधियाचन) भेजा जाएगा, जिसके आधार पर आयोग विज्ञप्ति जारी करेगा।

महिला आरक्षण तय

UKPSC के अध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार के मुताबिक, उत्तराखंड सरकार के उत्तराखंड की अधिवासित महिलाओं के लिए क्षैतिज आरक्षण के संबंध में जो उत्तराखंड लोक सेवा(महिलाओं के लिए क्षैतिज आरक्षण) अधिनियम, 2022 जारी किया गया है, आयोग उसे सभी परीक्षाओं में नियमानुसार लागू करना सुनिश्चित कर रहा है।

शादी में डांस करते-करते गिरा 19 साल का युवक और चली गई जान

0

देश में बीते कुछ महीनों में ऐसे मामलों में इजाफा हुआ है, जिसमें व्यक्ति की अचानक गिरकर मौत हो रही है। ऐसा ही एक मामला तेलंगाना से सामने आया है, जहां शादी में डांस करते-करते अचानक से 19 वर्षीय युवक जमीन पर गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई। युवक अपने रिश्तेदार की शादी में नाच रहा था।

यह घटना हैदराबाद से करीब 200 किलोमीटर दूर निर्मल जिले के पारडी गांव में हुई। सोशल मीडिया पर इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें महाराष्ट्र के रहने वाले युवक को एक समारोह के दौरान नाचते हुए देखा जा सकता है। हालांकि, कुछ ही देर बाद वह गिर पड़ा, जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया और डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों का कहना है कि युवक की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई।

तेलंगाना में यह एक सप्ताह में चौथी घटना है। इससे पहले हैदराबाद के एक मजदूर को भी दिल का दौरा पड़ा था। वह बस की तलाश में था, अचानक उसे दर्द हुआ और वह सड़क पर गिर पड़ा। मौके पर मौजूद एक ट्रैफिक सिपाही राजशेखर ने उन्हें सीपीआर देकर उनकी जान बचाई। 20 फरवरी को हैदराबाद में एक हल्दी समारोह में एक व्यक्ति अचानक गिर गया और उसकी मृत्यु हो गई। 23 फरवरी को, एक 24 वर्षीय पुलिस कांस्टेबल की मौत एक जिम में कसरत करने के दौरान हुई थी।

4 मार्च तक CBI रिमांड पर मनीष सिसोदिया, AAP का प्रदर्शन जारी

0

नई दिल्ली : दिल्ली सरकार की नई आबकारी नीति घोटाला मामले में गिरफ्तार उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को राउज एवेन्यू कोर्ट ने पांच दिन की CBI रिमांड पर भेज दिया है। मनीष सिसोदिया को रविवार शाम को मामले में आठ घंटे तक पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद उन्हें सोमवार को कोर्ट में पेश किया गया।

आबकारी घोटाला मामले में विशेष न्यायाधीश एमके नागपाल ने उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को पांच दिन की सीबीआई रिमांड पर भेजा है। सीबीआई ने सिसोदिया को कोर्ट में पेश करके पांच दिन की रिमांड देने की मांग की थी। फैसले के बाद CBI सिसोदिया को लेकर कोर्ट से निकल गई और CBI मुख्यालय ले जाया जा रहा है।

CBI मुख्यालय में ही मनीष सिसोदिया का मेडिकल टेस्ट किया गया। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए सिसोदिया को एम्स में नहीं ले जाया गया था। डिप्टी CM और AAP नेता मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के बाद से आम आदमी पार्टी देश के कई शहरों में विरोध प्रदर्शन कर रही है। पार्टी ने आरोप लगाया कि दिल्ली में इमरजेंसी जैसे हालात हो गए हैं। विरोध प्रदर्शन करने के दौरान दिल्ली पुलिस आप दफ्तर में घुस गई।

माफिया को मिट्टी में मिला दूंगा : शूटर अरबाज एनकाउंटर में ढेर

0

धूमनगंज में उमेश पाल और सिपाही संदीप निषाद की हत्या में शामिल अरबाज को सोमवार को एनकाउंटर में मार गिराया गया। शूटरों ने जिस क्रेटा गाड़ी से उमेश पाल पर हमला किया था, वह गाड़ी अरबाज ही चला रहा था। चकिया क्षेत्र में हमले में प्रयुक्त क्रेटा कार बरामद होने के बाद इंजन और चेचिस नंबर से पुलिस आरोपी अरबाज तक पहुंच गई।

आज दोपहर पीपल गांव क्षेत्र में अरबाज के होने की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी की पुलिस को देखकर अरबाज ने फायरिंग की। जवाबी फायरिंग में अरमान को ढेर कर दिया गया। मुठभेड़ में धूमनगंज इंस्पेक्टर के दाहिने हाथ में भी गोली लगी है।