Home Blog Page 577

वाराणसी में ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का भव्य स्वागत

0

वाराणसी : ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामिश्री: अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज काशी पहुंचे। नगर में दर्जनों स्थानों पर सन्तों, भक्तों व काशीवासियों ने किया जोरदार स्वागत।श्रीविद्यामठ में शंकराचार्य जी महाराज ने दिया भक्तों को दर्शन व आशीर्वचन व पूज्यश्री के चरण पादुका का हुआ वैदिक मंत्रोचार से पूजन।

उक्त जानकारी देते हुए पुज्य शंकराचार्य जी महाराज के प्रेस प्रभारी सजंय पाण्डेय ने बताया कि महाराजश्री के काशी आगमन पर अखरी चौराहा,चितईपुर चौराहा,ककरमत्ता तिराहा,सुंदरपुर,गांधी नगर,नरिया, लंका,रविदास गेट,संकटमोचन तिराहा,दुर्गाकुण्ड,गुरुधाम चौराहा, चेतमणि चौराहा व सोनारपुरा चौराहा पर संतों,भक्तों व काशीसियों ने माल्यापर्ण,पुष्पवर्षा कर शंकराचार्य जी महाराज का जयोद्घोष के संग भावपूर्ण जोरदार स्वागत किया।

IMG 20230311 WA0030 1024x683 1

सोनारपुरा चौराहे से श्रीविद्यामठ तक डमरू वादक दल महाराज जी के आगे आगे डमरू वादन करते चल रहा था और साथ मे सन्तों भक्तों का हुजूम जयकारा करते हुए चल रहा था। पूरे मार्ग मे पुष्प बिछाये गए थे व लोग मार्ग में पुष्पवर्षा कर रहे थे।

लोगो को आशीर्वचन प्रदान करते हुए पुज्य शंकराचार्य जी महाराज ने कहा कि काशीवासी धर्म के प्रति समर्पित रहे हैं।मानवता का मूल धर्म ही है। सभी को धर्म दृढ़ता से पालन करना चाहिए। काशी पापनाशिनी है। काशी सेवन के सुख का शब्दों में वर्णन नही किया जा सकता।

 

 

ज्योतिर्मठ शीतकालीन मंगल यात्रा पहुंची खरसाली

0

खरसाली : मां यमुना के शीतकालीन धाम खरसाली में ज्योतिर्मठ चार धाम शीतकालीन मंगल यात्रा ज्योतिर्मठ के प्रभारी ब्रह्मचारी मुकुंदानंद जी के सानिध्य में अपने पहले पड़ाव मां यमुना की शीतकालीन पूजा स्थल खरसाली गांव पहुंची। यह शीतकालीन मंगल यात्रा ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज की निर्देश पर आयोजित की जा रही है।

 

रविवार को प्रातः यमुना जी की भोगमूर्ति की ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी की ओर से उनके शिष्य ब्रह्मचारी मुकुंदानंद ने पूजन अर्चना की। यमुनोत्री धाम के पुजारियों द्वारा वैदिक मंत्रोचार के बीच मां यमुना जी की भोग मूर्ति की पूजा अर्चना कर विश्व की मंगल की कामना की गई।

 

इस मंगल यात्रा की जानकारी देते हुए ज्योर्तिमठ के प्रभारी मुकुंदानंद ने बताया कि ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी ने उत्तराखंड के चार धामों की शीतकालीन पूजा स्थलों में पूजा का मानसिक संकल्प लिया था। इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए यह मंगल यात्रा की जा रही है ।

 

ज्योतिर्मठ के प्रभारी एवं अन्य सदस्यों का यमुनोत्री तीर्थ पुरोहित महासभा और मंदिर समिति की ओर से तीर्थ पुरोहित महासभा के अध्यक्ष पुरुषोत्तम उनियाल,शीतकालीन पुजारी, ब्रह्मा नंद उनियाल, प्रभाकर, अंकित उनियाल ने आदि ने स्लागत किया।

 

मंगल यात्रा में यमुनोत्री धाम के रावल व उत्तराखंड चार धाम तीर्थ पुरोहित महापंचायत के प्रवक्ता अनिरुद्ध उनियाल,मंगल यात्रा समन्वयक प्रवीण नौटियाल,कमलेशकांत कुकरेती आदि शामिल हैं।

मौसम विभाग ने जारी किया पूर्वानुमान, ऐसा रहेगा मिजाज

0

देहरादून : राज्य के पहाड़ी जिलों में आज से हल्की बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी किया है। ऐसे में लगातार बढ़ते तापमान पर कुछ ब्रेक लग सकता है। आम लोगों के साथ ही लंबे वकत से किसानों को बारिश का इंतजार है।

मौसम विभाग के निदेशक डॉ. विक्रम सिंह के मुताबिक रविवार को उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ के ऊंचाई वाले इलाकों में जबकि सोमवार और मंगलवार और बुधवार को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है। इसके अलावा देहरादून उधम सिंह नगर नैनीताल समेत अन्य जिलों में मौसम साफ रहेगा और अधिकतम तापमान 31 डिग्री तक रह सकता है।

उत्तराखंड : IIT रुड़की ने की बड़ी खोज, दूर होगी ये समस्या

0

रुड़की : IITरुड़की की शोध टीम ने नए बड़ी खोज की है। वैज्ञानिकों ने एक ऐसे जीवाणुरोधी छोटे अणु (IITR 00693) की खोज की है, जो दवा प्रतिरोधी संक्रमणों से लड़ने में मदद कर सकता है। यह शोध प्रोफेसर रंजना पठानिया बायोसाइंसेस और बायोइंजीनियरिंग विभाग, महक सैनी, अमित गौरव, एम्स ऋषिकेश के आशीष कोठारी, बलराम, गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल चंडीगढ़ से वर्षा गुप्ता और असम विश्वविद्यालय के अमिताभ भट्टाचार्य के साथ किया है।

उपन्यास जीवाणुरोधी अणु दो मल्टीड्रग-प्रतिरोधी त्वचा-संक्रमित रोग जनकों, स्टैफिलोकोकस ऑरियस और स्यूडोमोनस एरुगिनोसा के खिलाफ पॉलीमीक्सिन की गतिविधि को प्रबल करता है। जो घातक सुपरबग के खिलाफ चल रही लड़ाई में महत्वपूर्ण है।

कठोर स्क्रीनिंग प्रक्रिया के बाद खोजे गए अणु ने ग्राम-पॉजिटिव और ग्राम-निगेटिव बैक्टीरिया की एक विस्तृत श्रृंखला के खिलाफ शक्तिशाली जीवाणुरोधी गतिविधि दिखाई है। कई जीवाणु संक्रमण मौजूदा उपचारों के प्रतिरोधी बनने के साथ, इस नए अणु की खोज अधिक प्रभावी और लक्षित उपचारों की क्षमता प्रदान करती है।

यह ना केवल सबसे जिद्दी जीवाणुओं को मारता है वरन प्रतिरोध के उद्भव को भी रोकता है। त्वचा को संक्रमित करने वाले रोग जनकों के बीच एंटीबायोटिक प्रतिरोध का उदय सार्वजनिक स्वास्थ्य के लिए एक तत्काल खतरा बन गया है। इसने नए उपचारों की खोज को बढ़ावा दिया है।

वर्तमान में उपयोग की जाने वाली एंटीबायोटिक दवाओं की शक्ति को बढ़ाना दवा प्रतिरोधी रोगजनकों के कारण होने वाले संक्रमण के उपचार के लिए एक विकल्प है। इस खोज को लेकर संस्थान के निदेशक प्रो. केके पंत ने कहा कि अब अणु को एक व्यवहार्य चिकित्सीय एजेंट के रूप में विकसित करने के लिए काम कर रहे हैं। जिसे नैदानिक परीक्षणों में परीक्षण किया जा सकता है। यह नए एंटीबायोटिक्स के विकास में एक महत्वपूर्ण कदम है।

यह अणु की सुरक्षा, प्रभावकारिता और कोमल और त्वचा के ऊतकों के संक्रमण में संभावित दुष्प्रभावों के मूल्यांकन की अनुमति देगा। प्रोफेसर रंजना पठानिया ने कहा, इस शोध का उद्देश्य एक छोटे अणु की पहचान करना है जो वर्तमान में एंटीबायोटिक दवाओं का उपयोग कर सकता है।

BJP प्रदेश अध्यक्ष की बिजली कटी, इन नेताओं के कनेक्शन भी काटे

0

बिजली निगम ने पूर्व सीएम एवं डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आजाद पार्टी (डीपीएपी) के प्रमुख गुलाम नबी आजाद, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र रैना और भाजपा के ही पूर्व विधायक नीलम लंगेह समेत जम्मू में कई लोगों के बिजली कनेक्शन काट दिए हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार रविंद्र रैना का कनेक्शन अवैध पाया गया है। एक साल से मीटर रीडर कनेक्शन को काटने के लिए कह रहा था, लेकिन इसे नहीं हटाया गया। आजाद ने चार लाख रुपये का बिल नहीं भरा है। इसी तरह लंगेह ने 1 लाख रुपये बिल का भुगतान नहीं किया है। इस पर कार्रवाई करते हुए बिजली निगम ने कनेक्शन काट दिए हैं।

रविंद्र रैना का कनेक्शन अवैध पाया गया है। एक साल से मीटर रीडर कनेक्शन को काटने के लिए कह रहा था, लेकिन इसे नहीं हटाया गया। आजाद ने चार लाख रुपये का बिल नहीं भरा है। इसी तरह लंगेह ने 1 लाख रुपये बिल का भुगतान नहीं किया है। इस पर कार्रवाई करते हुए बिजली निगम ने कनेक्शन काट दिए हैं। बिजली निगम ने पूर्व सीएम एवं डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आजाद पार्टी (डीपीएपी) के प्रमुख गुलाम नबी आजाद, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र रैना और भाजपा के ही पूर्व विधायक नीलम लंगेह समेत जम्मू में कई लोगों के बिजली कनेक्शन काट दिए हैं।

मौजूदा समय में रविंद्र रैना सरकारी आवास गांधीनगर 14ए में, नीलम लंगेह गांधी नगर, जबकि आजाद बंगला नंबर-1 गांधी नगर में रह रहे हैं। बिजली निगम के अनुसार उच्च अधिकारियों के निर्देश पर कार्रवाई की गई है। इससे पहले इन सभी नेताओं को नोटिस जारी किया गया था। इसमें तीन दिन का समय दिया गया। इस अवधि में कुछ नहीं हुआ।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार रविंद्र रैना का कनेक्शन अवैध पाया गया है। एक साल से मीटर रीडर कनेक्शन को काटने के लिए कह रहा था, लेकिन इसे नहीं हटाया गया। आजाद ने चार लाख रुपये का बिल नहीं भरा है। इसी तरह लंगेह ने 1 लाख रुपये बिल का भुगतान नहीं किया है। इस पर कार्रवाई करते हुए बिजली निगम ने कनेक्शन काट दिए हैं।

मौजूदा समय में रविंद्र रैना सरकारी आवास गांधीनगर 14ए में, नीलम लंगेह गांधी नगर, जबकि आजाद बंगला नंबर-1 गांधी नगर में रह रहे हैं। बिजली निगम के अनुसार उच्च अधिकारियों के निर्देश पर कार्रवाई की गई है। इससे पहले इन सभी नेताओं को नोटिस जारी किया गया था। इसमें तीन दिन का समय दिया गया। इस अवधि में कुछ नहीं हुआ।

टीम ने शनिवार को कार्रवाई करते हुए कनेक्शन काट दिए हैं। निगम ने आदेश जारी करते हुए कहा, अब अन्य रसूखदारों पर भी कार्रवाई होगी। पहले भी कई बार बिजली निगम लोगों को बिल भरने के अवसर देता रहा है। अमेस्टी योजना के तहत भी बिलों को आसान किस्तों में अदा करने के लिए पहल की जा चुकी है।

अभी तक लोगों ने इसमें रुझान नहीं लिया है। अब निगम ऐसे बिजली उपभोक्ताओं पर कार्रवाई कर रहा है। प्रदेश के तीन बड़े नेताओं के कनेक्शन कटने के बाद शहर में चर्चाओं का बाजार गरमाया है। अभी मध्यम वर्गीय लोगों के ही कनेक्शन काटे जाते थे, लेकिन इस बार राजनेताओं के भी कनेक्शन काटे गए हैं।

शनिवार देर रात को कार्रवाई करते हुए बिजली निगम के अधिकारियों ने वाल्मीकि कॉलोनी में 400 से ज्यादा कनेक्शन काटे हैं। साथ ही 400 केवी के दो ट्रांसफार्मर से भी बिजली काटी गई है। यहां पर सफाई कर्मचारी रहते हैं। इसके अलावा एस्टेट विभाग और फ्लोरीकल्चर विभाग का भी कनेक्शन काट दिया गया है।

BJP प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र रैना ने कहा कि वह राजोरी-पुंछ के दौरे पर हैं। उन्हें पता चला है कि सुरक्षागार्ड रूम की बिजली काटी गई है। रैना के अनुसार वह अकेले रहते हैं। ज्यादातर समय उनका विभिन्न क्षेत्रों में ही गुजरता है। वह बिजली का भुगतान भी दो से तीन माह के अंतराल में करते हैं। जम्मू पहुंचकर वास्तविक स्थिति पता चल पाएगी।

फेरीवाला बनकर पहुंची पुलिस, 23 साल बाद हत्याकांड का आरोपित गिरफ्तार

0

गाजीपुर : UP में गाजीपुर के सुहवल, दिलदारनगर, रेवतीपुर थाने का हिस्ट्रीशीटर व 25 हजार रुपये का इनामी रेवतीपुर के त्रिलोकपुर निवासी रामदुलार राजभर को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। 23 वर्षों पूर्व दो हत्या करने के बाद वह फरार हो गया था। आवश्यक कार्रवाई के बाद उसे जेल भेज दिया गया।

इसका राजफाश शनिवार को SP ओमवीर सिंह ने पत्रकार वार्ता में किया। उन्होंने बताया कि वर्ष 2000 में भड़की जातीय हिंसा में रामदुलार राजभर ने रेवतीपुर के त्रिलोकपुर निवासी शिवपूजन सिंह व सुहवल के अकवल निवासी तहसीलदार सिंह की हत्या कर दी थी। इसके बाद फरार हो गया। तभी से वह बिहार में छीपकर गांजे का अवैध कारोबार करता था।

उस समय रेवतीपुर थाना नहीं था। इसका कुछ हिस्सा दिलदारनगर और कुछ सुहवल में आता था। एसपी ने बताया कि बिहार के कैमूर जनपद में रामदुलार रहता था और यहीं से गांजा का अवैध कारोबार करता था। गांजा की सप्लाई करने के लिए ही यह जनपद में आया था, जिसे रेवतीपुर और नगसर थाने के बार्डर से रेवतीपुर एसओ प्रशांत चौधरी ने गिरफ्तार कर लिया। इसके पास से 780 ग्राम गांजा भी बरामद हुआ।

अपराधिकारियों के धड़-पकड़ अभियान में रेवतीपुर पुलिस लगी हुई थी। एसओ प्रशांत चौधरी को जानकारी मिली कि रामदुलार बिहार के कैमूर जनपद के चैनपुर थाना के भगंदा टोला भागलपुर में रहता था। रामदुलार को आशंका ना हो इसके लिए वह फेरी वाला बनकर भगंदा टोला पहुंचे।

यहां कुछ दिनों बिताने पर मालूम हुआ कि यह बड़े पैमाने पर नारकोटिक्स का अवैध कारोबार करता है। जिले में इसकी सप्लाई वह स्वयं करता था। सही लोकेशन मिलते ही शनिवार को रेवतीपुर-नगसर बार्डर से दबोच लिया। रेवतीपुर एसओ के इस कार्य की एसपी ओमवीर सिंह ने काफी प्रशंसा की है।

विराट कोहली ने खत्‍म किया सूखा, 2019 के बाद जड़ा टेस्‍ट शतक

0

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज के चौथे और आखिरी मैच में विराट कोहली ने टेस्ट में अपने शतकों का सूखा खत्म कर दिया है। उन्होंने अहमदाबाद में अपने टेस्ट करियर का 28वां शतक लगाया। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में यह उनका 75वां शतक है। इसके साथ ही वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में सचिन तेंदुलकर के बाद दूसरे स्थान पर आ गए हैं। सचिन ने भारत के लिए कुल 100 शतक लगाए थे। वहीं, विराट अब तक 75 शतक लगा चुके हैं। इनमें से 28 शतक टेस्ट में, 46 वनडे में और एक टी20 में आया है।

टेस्ट क्रिकेट में विराट कोहली का पिछला शतक नवंबर 2019 में बांग्लादेश के खिलाफ आया था। इसके बाद से वह टेस्ट क्रिकेट में शतक नहीं लगा पाए थे। अब उन्होंने यह सूखा खत्म किया है। विराट कोहली ने 23 मैच और 41 पारी बाद टेस्ट क्रिकेट में शतकीय पारी खेली है। इससे पहले टेस्ट में दो शतकों के बीच उन्हें अधिकतम 11 पारी का इंतजार करना पड़ा था। यह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उनका 16वां शतक है। उन्होंने टेस्ट और वनडे में आठ-आठ शतक लगाए हैं।

विराट का दूसरा सबसे धीमा शतक
टेस्ट क्रिकेट में यह विराट कोहली का दूसरा सबसे धीमा शतक भी है। इस शतक के लिए उन्होंने 241 गेंदों का सामना किया। कोहली का सबसे धीमा शतक 2012 में नागपुर के मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ आया था। उस मैच में उन्होंने अपने शतक के लिए 289 गेंदों का सामना किया था।

झोपड़ी में लगी आग, एक ही परिवार के पांच लोग ज़िंदा जले

0

रूरा के हारामऊ में किसान की झोपड़ी में संदिग्ध हालात में आग लग गई। इससे दंपती व तीन बच्चों की जिंदा जलकर मौत हो गई। चीखपुकार मची तो पड़ोसी जुटे, पुलिस भी पहुंची और आग बुझाई गई पर पहले ही पांचों की मौत हो चुकी थी।

हारामऊ गांव के 32 वर्षीय किसान सतीश नायक, उनकी पत्नी 26 वर्षीय काजल बच्चों आठ वर्षीय संदीप, पांच वर्षीय गुड़िया व चार वर्षीय सनी शनिवार रात घर में सोये थे। देर रात तीन बजे करीब झोपड़ी में आग लग गई। इससे किसी को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला व जलकर मौत हो गई। अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे।

घटना से पूरे गांव में कोहराम मच गया। आग कैसे लगी अभी पता न चल सका है। एसपी बीबीजीटीएस मूर्ति का कहना है की आग के कारण का पता नहीं चला है। बचाने में सतीश की मां भी झुलस गई है। फोरेंसिक टीम को जांच के लिए बुलाया गया है।

विकास मालू की पत्नी ने अपने ही पति पर लगाया सतीश कौशिक की हत्या का आरोप

0

सतीश कौशिक की मौत के मामले में शनिवार उस समय नया मोड़ आ गया जब उनके करीबी दोस्त विकास मालू की दूसरी पत्नी ने अपने ही पति और उनके सहयोगियों पर सतीश की हत्या करवाने का आरोप लगा दिया। दिल्ली पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा को पत्र लिखकर सानवी मालू ने मामले की जांच कराने की मांग की है।

दरअसल, सानवी का दावा है कि सतीश ने करीब तीन साल पहले विकास को 15 करोड़ रुपये निवेश के लिए दिए थे। न तो सतीश को रुपये वापस किए गए और न ही उनको कोई मुनाफा दिया गया। रुपये वापस मांगने पर विकास ने साजिश के तहत सतीश की षडयंत्र रचकर हत्या करवा दी। इस चिट्ठी के बाद हड़कंप मच गया है। मामले पर फिलहाल पुलिस का कोई भी अधिकारी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। अब पुलिस इस केस की कैसे जांच करेगी सबकी इस पर नजर है।

दिल्ली के ईस्ट शालीमार बाग निवासी सानवी मलिक ने बताया कि वर्ष 2019 में उनकी विकास से बकायदा शादी हुई थी। 23 अगस्त 2022 को दुबई वाले घर पर सतीश विकास के पास आए थे। उस समय उन्होंने रुपयों की सख्त जरूरत होने की बात कर अपने रुपये मांगे थे। इसको लेकर दोनों के बीच नोंकझोंक भी हुई थी। विकास मालू ने जल्द ही भारत में सतीश के रुपये वापस देने का वादा किया था।

सानवी ने आरोप लगाया कि पूछने पर विकास ने कहा था कि कोविड में सारे रुपये डूब गए। अब सतीश को कौन रुपये वापस करेगा। इसको किसी न किसी तरह रास्ते हटा दिया जाएगा। इसके लिए विदेशी लड़कियों का इंतजाम कर इसको दवाइयों को ओवरडोज दे दी जाएगी। सानवी ने यह भी आरोप लगाए कि उसके पति से अंडरवर्ल्ड डॉन दाउद इब्राहिम से भी संबंध है। अब होली पर सतीश की विकास के फार्म हाउस पर तबीयत बिगड़ना और उनकी हार्ट अटैक से मौत सब साजिश लग रही है। लिहाजा दिल्ली पुलिस को अब इस पूरे मामले की जांच क्राइम ब्रांच या किसी दूसरी एजेंसी से कराना चाहिए।

 

बता दें कि सतीश कौशिक की विकास मालू के फार्म हाउस पर ही आठ मार्च की रात को तबीयत बिगड़ी थी, जिसके बाद उनको अस्पताल ले जाया गया था। बाद में उनको मृत घोषित कर दिया गया। शुरुआती पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत को हार्ट अटैक बताया गया है। अब पुलिस क विस्तृत पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विसरा रिपोर्ट का इंतजार है। सानवी के आरोपों के बाद अब पुलिस मामले की कैसे जांच कराएगी यह भी देखना होगा।

तू झूठी मैं मक्कार ने मचाया गदर, कमाई में जबरदस्त उछाल

0

पठान की छप्पर फाड़ कमाई से ऐला लगता है कि बॉलीवुड के दिन फिर से लौट आए हैं। पहले बायकॉट गैंग के कारण कई फिल्मों को नुकसान उठाना पड़ा, लेकिन अब फिर से लोग मूवी देखने थियेटर में पहुंचने लगे हैं। रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म ’तू झूठी मैं मक्कार’ लव रंजन के निर्देशन में बनी रोमांटिक कॉमेडी मूवी है, जिसमें एंटरटेनमेंट और रोमांस का मजेदार एंगल दिखाया गया है।

फिल्म होली के मौके पर यानी कि 8 मार्च को रिलीज हुई और अब तक की कमाई को देखकर यही लगता है कि लोगों ने फेस्टिव सीजन का भरपूर फायदा उठाया है। फिल्म ने अब तक संतोषजनक कलेक्शन किया है। तीन दिनों की अच्छे प्रदर्शन के बाद आइये जानते हैं कि चौथे दिन इसके बिजनेस का क्या हाल रहा।

लव रंजन के निर्देशन में फिल्म ’तू झूठी मैं मक्कार’ को अब तक संतोषजनक प्रतिक्रिया मिली है। इससे पहले वह ’सोनू के टीटू की स्वीटी’, ’प्यार का पंचनामा’ जैसी फिल्में बना चुके हैं, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया। इन फिल्मों ने कार्तिक आर्यन के करियर में चार चांद लगा दिए। यह देखना दिलचस्प होगा कि तू झूठी मैं मक्कार ने रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर के करियर में क्या कमाल किया।

लगभग 100 करोड़ के बजट से बनी इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर 15.73 करोड़ का बिजनेस किया था। फिल्म को होली की छु्ट्टी का फायदा मिला। लेकिन सेकेंड डे कमाई में कुछ गिरावट दर्ज की गई। फिल्म ने दूसरे दिन 10.34 करोड़ का कलेक्शन किया। तीसरे दिन 10.52 करोड़ बटोरे। अब चौथे दिन के कलेक्शन भी सामने आ गए हैं।

शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, चौथे दिन फिल्म की कमाई में जबरदस्त उछाल देखा गया। शनिवार को फिल्म ने 16 करोड़ का बिजनेस कर डाला। फिल्म का कुल कलेक्शन 52.59 करोड़ हो गया है। ’तू झूठी मैं मक्कार’ के नेशनल चेन्स के आंकड़े भी ठीकठाक हैं। फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श के ट्वीट के मुताबिक, तीसरे दिन तक फिल्म ने पीवीआर में 2.51 करोड़, आईनॉक्स में 1.68 करोड़ और सिनेपॉलिस में 96 लाख कमा डाले। टोटल 5.15 करोड़ की कमाई कर डाली।