Home Blog Page 578

AAP नेता संजय सिंह बोले, विपक्षी नेताओं का एनकाउंटर करवा दें PM मोदी

0

नई दिल्ली : AAP नेता और सांसद संजय सिंह ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने ट्वीट किया है कि पीएम मोदी को विपक्ष के सारे नेताओं का एनकाउंटर करा देना चाहिए, जिससे वो चैन की नींद सो सकें. आए दिन विपक्षी दल केंद्र सरकार पर केंद्रीय जांच एजेंसियों के दुरुपयोग के आरोप लगा रहे हैं. दिल्ली की आबकारी नीति को लेकर तिहाड़ जेल में बंद किए गए मनीष सिसोदिया को लेकर आम आदमी पार्टी  मोदी सरकार पर निशाना साध रही है.

  1. AAP सांसद संजय सिंह ने ट्वीट किया, वैसे मेरा एक सुझाव था. अगर विपक्ष के सारे नेताओं का एनकाउंटर करवा दिया जाए तो कम से कम पीएम मोदी सुकून से 8 घंटे सो पाएंगे. न विपक्ष रहेगा न लोकतंत्र. बचेगी तो सिर्फ तानाशाही.

दरअसल, CBI ने दिल्ली की आबकारी नीति, जिसे अब वापस ले लिया गया है में कथित गड़बड़ी के मामले में मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार किया था. इसके बाद ED ने इसी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में जांच कर रही है. इसको लेकर सिसोदिया से ईडी ने तिहाड़ जेल में पूछताछ कर उन्हें ED ने गिरफ्तार किया. कोर्ट ने आप नेता सिसोदिया को 17 मार्च तक ED रिमांड पर भेज दिया है.

फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, उड़ान भरने के 10 मिनट बाद आई खराबी

0

बेंगलुरु से लखनऊ जा रही AIX कनेक्ट फ्लाइट ने उड़ान भरने के 10 मिनट बाद शनिवार को केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर एमरजेंसी लैंडिंग की। यह जानकारी एयर एशिया के अधिकारियों ने दी। मिली जानकारी के मुताबिक, फ्लाइट i5-2472 ने शनिवार सुबह करीब 6.45 बजे उड़ान भरी थी और इसे लखनऊ में सुबह 9 बजे उतरना था। हालांकि, उड़ान भरने के कुछ ही मिनट बाद इसको लैंडिंग करनी पड़ गई।

घटना की पुष्टि करते हुए AIX कनेक्ट के प्रवक्ता ने कहा, ‘बेंगलुरु से लखनऊ से जाने वाली फ्लाइट i5-2472 को एक मामूली तकनीकी समस्या का सामना करना पड़ा। इस वजह से फ्लाइट बेंगलुरु लौट आई। प्रवक्ता ने आगे कहा, ‘प्रभावित यात्रियों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की गई है।’ वहीं अन्य फंक्शन को ठीक करने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं।

संस्कृत शिक्षा विभाग की नियमावली जल्द होगी जारी, ये होंगे फायदे

0

देहरादून : लंबे समय से शासन स्तर पर लम्बित संस्कृत शिक्षा विभाग की नियमावली को शीघ्र जारी कर दिया जायेगा, इसके लिये विभागीय अधिकारियों को निर्देश दे दिये गये हैं। विभाग के अंतर्गत विभिन्न संस्थाओं में लम्बे समय से रिक्त पदों को आवश्यकतानुसार प्रतिनियिक्त एवं सेवा स्थानांतरण के माध्यम से भरा जायेगा। संस्कृत शिक्षा के अंतर्गत आगामी 8 अप्रैल से 21 अप्रैल तक आयोजित होने वाली बोर्ड परीक्षाओं को नकलविहीन एवं पारदर्शिता के साथ आायेजित करने को कहा गया है। नये शैक्षिक सत्र को देखते हुये संस्कृत विद्यालयों की मान्यता हेतु शीघ्र कार्यकारी आदेश जारी करने के निर्देश विभागीय सचिव को दिये गये हैं।

संस्कृत शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज विधानसभा स्थित सभाकक्ष में संस्कृत विभाग की समीक्षा बैठक ली। डा. रावत ने बताया कि संस्कृत शिक्षा बोर्ड के तहत आगामी 8 अप्रैल से 21 अप्रैल के मध्य आयोजित होने वाली हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षआों को नकलविहीन एवं पारदर्शिता के साथ आयोजित करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दे दिये गये हैं। उन्होंने कहा कि संस्कृत शिक्षा के विभागीय ढांचे को मजबूत करने के लिये शीघ्र ही विभागीय नियमावली को जारी कर दिया जायेगा, इसके अलावा विभाग के अंतर्गत विभिन्न संस्थाओं में लम्बे समय से रिक्त चल रहे पदों को प्रतिनियुक्त एवं सेवा स्थानांतण के आधार पर शीघ्र भरने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दे दिये गये हैं ताकि विभागीय कार्यों में किसी तरह का व्यवधान न आये।

विभागीय मंत्री ने बताया कि प्रत्येक जनपद में एक-एक सस्कृत गांव की स्थापना की जानी है, जिसकी चयन प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दे दिये गये हैं। उन्होंने बताया कि संस्कृत एवं संस्कृत शिक्षा को को बढ़ावा देने के लिये उत्तराखंड संस्कृत अकादमी द्वारा विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही है जिसके तहत पूर्व मध्यमा, उत्तर मध्यमा, शास्त्री, आचार्य तथा प्रदेश के हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट कक्षाओं तथा विश्वविद्याल स्तर पर स्नातक एवं परास्नातक के छात्र-छात्राओं को संस्कृत विषय में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने पर प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जायेगा। इसके अलावा प्राथमिक संस्कृत विद्यालयों में अध्ययनरत एवं पंजीकृत छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पाठ्य पुस्तकें प्रदान की जायेगी।

अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के छात्र-छात्राओं को संस्कृत छात्रवृति प्रदान की जायेगी। शोध छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत राज्य के विश्वविद्यालयों के संस्कृत विभाग में पंजीकृत 10 शोध छात्रों को एक वर्ष के लिये 30 हजार रूपये की छात्रवृत्ति प्रदान की जायेगी। संस्कृत विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में शिक्षण सहायता योजना के तहत 20 विद्यालयों एवं महाविद्यालयों को वित्तीय अनुदान दिया जायेगा। अशासकीय संस्कृत विद्यालयों में संसाधनों की न्यूनता पूर्ण करने की दृष्टि से कम्प्यूटर, फर्नीचर आदि के क्रय करने हेतु 50 हजार रूपये का अनुदान दिया जायेगा।

बैठक में सचिव संस्कृत शिक्षा डा. चन्द्रेश कुमार, निदेशक संस्कृत शिक्षा एस.पी.खाली, सचिव उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा परिषद डॉ. वाजश्रवा आर्य, उपनिदेशक पदमाकर मिश्र, कुलसचिव संस्कृत विश्वविद्यालय गिरीश कुमार अवस्थी, सहायक निदेशक चंडी प्रसाद घिल्डियाल, शोध अधिकारी डा. हरीश गुरूरानी, महामंत्री संस्कृत शिक्षक संघ डा. नवीन पंत सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

17-18 मार्च को होगा अखिल भारतीय संस्कृत शोध सम्मेलन
संस्कृत शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि संस्कृत शिक्षा के अंतर्गत अनुसंधान की संभावनाएं एवं अनुसंधान कौशल विषय पर दो दिवसीय अखिल भारतीय संस्कृत शोध सम्मेलन का आयोजन आगामी 17-18 मार्च को अकादमी परिसर हरिद्वार में आयोजित किया जा रहा है। जिसमें देश के विभिन्न राज्यों से संस्कृत के विद्वान, आचार्य, शिक्षक एवं शोध छात्र-छात्राएं प्रतिभाग करेंगे। इसी प्रकार आदमी द्वारा संस्कृत भाषा को बढ़ावा देने के लिये समय-समय पर अखिल भारतीय संस्कृत कवि सम्मेलन तथा अखिल भारतीय ज्योतिष एवं वास्तु सम्मेलनों का आयोजन किया जाता रहा है।

उत्तराखंड : जोरों पर चारधाम यात्रा तैयारी, घोड़े-खच्चरों का यहां हो रहा रजिस्ट्रेशन

0

नौवगांव : चारधाम यात्रा की तैयारियां जोरों पर हैं। उत्तरकाशी जिले में गंगोत्री और मुनोत्री धाम पड़ते हैं। यमुनोत्री में घोड़े-खच्चरों का संचालन बड़े स्तर पर किया जाता है। इसके लिए पहले से व्यवस्थाएं बनाई जाती हैं। व्यवस्थाओं का जायजा लेने जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण ने खुद मोर्चा संभाल लिया है।

यमुनोत्री धाम के पैदल मार्ग पर घोड़े-खच्चरों की व्यवस्था के लिए लगाए जाने वाले पंजीकरण कैंप का निरीक्षण करने के लिए जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण बर्नीगाड़ पहुंचे। कैंप का जायजा लेने बाद बिजल्वाण ने कर्मचारियों को पंजीकरण नियमावली का नियमानुसार पालन करने के साथ पंजीकरण कराने में घोड़ा-खच्चर स्वामियों की मदद करने के निर्देश भी दिए।

दीपक बिजल्वाण ने कहा कि जिला पंचायत यात्रा की तैयारियों में जुटी हुई है। यात्रा मार्गों पर जो भी जरूरी व्यवस्थाएं उनके स्तर से की जानी हैं, उनको किया जा रहा है। यात्रा में आने वाले तीर्थ यात्रियों को किसी तरह की कोई समस्या ना हो, इस बात का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। अधिकारी-कर्मचारियों को सभी व्यवस्थाएं समय पर पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।

इस वायरस से अब तक 2 की मौत, एडवाइजरी जारी

0

देश में H3N2 इन्फ्लूएंजा संक्रमण जानलेवा हो गया है। हरियाणा और कर्नाटक में एक-एक मरीज की मौत हुई है। अब तक H3N2 सहित विभिन्न फ्लू से संक्रमित तीन हजार से ज्यादा मरीज मिले हैं। इनमें से 1,245 मरीज जनवरी में मिले थे। फरवरी में 1,307 और एक से नौ मार्च तक 486 मरीज मिले हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने राज्यों को बढ़ते संक्रमण को लेकर सतर्कता और लगातार निगरानी के निर्देश दिए हैं। साथ ही, सभी तरह की मदद का आश्वासन भी दिया।

देश में H3N2 इन्फ्लूएंजा के मामले तेजी से बढ़ने के बाद अधिकार प्राप्त समूह और कोविड-19 के लिए वैक्सीन प्रशासन पर राष्ट्रीय विशेषज्ञ समूह (NEGVAC) ने भी आज आंतरिक बैठक बुलाई है। मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि राज्य निगरानी अधिकारी जनस्वास्थ्य की इस चुनौती से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। घबराने की जरूरत नहीं। कोविड सतर्कता नियमों का पालन करते हुए इससे बचा जा सकता है।
इस साल करीब 10 लाख से ज्यादा लोग तीव्र श्वसन बीमारी/इन्फ्लूएंजा (H) की चपेट में आए हैं। जनवरी में  3,97,814 व फरवरी में 4,36,523 और मार्च के पहले सप्ताह में 1,33,412 संक्रमित हुए। इस साल जनवरी में 7041, फरवरी में 6919 व नौ मार्च तक 1866 मरीजों को भर्ती करना पड़ा। सह-रुग्णता वाले युवा, बच्चे व बुजुर्गों को सर्वाधिक सावधानी की जरूरत है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, दिसंबर से मौसमी इन्फ्लूएंजा के मरीज आ रहे हैं। एच3एन2 संक्रमण का प्रसार भी बढ़ता दिखाई दिया है। मंत्रालय ने उम्मीद जताई कि मार्च के अंत तक संक्रमण के प्रसार में कमी आ सकती है। सरकार अंतरमंत्रालयी बैठक भी करने जा रही है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया कि सरकार H के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन की ओर से अनुशंसित दवा ओसेल्टामिविर नि:शुल्क उपलब्ध कराती है। राज्यों के पास इस दवा का भंडार पर्याप्त है। मंत्रालय का कहना है, वास्तविक समय के आधार पर एकीकृत रोग निगरानी कार्यक्रम (IDSP) नेटवर्क के जरिये मौसमी इन्फ्लूएंजा की स्थिति पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

मौसमी इन्फ्लूएंजा H3N2 एक तीव्र श्वसन संक्रमण है, जो इन्फ्लूएंजा वायरस के कारण होता है। भारत में हर साल मौसमी इन्फ्लूएंजा के दो पीक देखे जा रहे हैं जिनमें से एक जनवरी से मार्च और दूसरा मानसून के बाद दिखाई देता है। ऐसे में उम्मीद है कि मार्च माह के अंत तक संक्रमण के इन मामलों में कमी आ सकती है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा, देश में H3N2 के बढ़ते मामलों को लेकर समीक्षा बैठक की। राज्यों को अलर्ट रहने और स्थिति की बारीकी से निगरानी के लिए एडवाइजरी जारी की गई है। केंद्र सरकार स्थिति से निपटने के लिए राज्यों के साथ काम कर रही है और स्वास्थ्य उपायों के लिए तत्पर है।

कर्नाटक के हासन जिले में H3N2 से संक्रमित हिरे गौड़ा (82) की एक मार्च को मौत हुई थी। वह मधुमेह व तनाव से भी पीड़ित थे। जबकि, हरियाणा के रोहतक में कैंसर से पीड़ित 56 वर्षीय व्यक्ति की मौत आठ फरवरी को हुई थी, जो मूल रूप से जींद के निवासी थे।

 ED दफ्तर पहुंचीं BRS नेता के. कविता, शराब घोटाले में होगी पूछताछ

0

नई दिल्ली : दिल्ली शराब नीति मामले में दिल्ली से लेकर तेलंगाना तक ED और CBI का एक्शन लगातार जारी है। इस बीच तेलंगाना के CM KCR की बेटी और पार्टी MLC के. कविता ED के दफ्तर पेशी के लिए पहुंच गई हैं। कविता से ईडी शराब घोटाले में पूछताछ करेगी। पेशी से पहले ही आज BRS कार्यकर्ता तेलंगाना के सीएम और पार्टी प्रमुख के चंद्रशेखर राव के दिल्ली आवास के बाहर ईडी की कार्रवाई का विरोध करने को जुट गए। कार्यकर्ताओं ने ईडी की कार्रवाई को भाजपा की साजिश करार दिया।

इससे पहले शुक्रवार को कविता ने संसद के मौजूदा बजट सत्र में महिला आरक्षण विधेयक पेश करने की मांग को लेकर राष्ट्रीय राजधानी में जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल शुरू की। शुक्रवार को दिल्ली में होने वाली अपनी भूख हड़ताल का हवाला देते हुए, उसने जांच एजेंसी से शनिवार तक अपनी पूछताछ स्थगित करने को कहा।

खास बात यह है कि दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को ईडी ने इसी मामले में गिरफ्तार किया है। ईडी द्वारा पूछताछ के लिए समन जारी किए जाने के कुछ घंटे बाद कविता आठ मार्च को राष्ट्रीय राजधानी पहुंची थीं। वहीं, उनके भाई और BRS नेता के टी रामाराव भी शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी में अपने पिता के आवास पर पहुंचे।

सूत्रों के मुताबिक, कविता को हैदराबाद के व्यवसायी अरुण रामचंद्र पिल्लई के साथ आमने-सामने बिठाया जाएगा, जिन्हें सोमवार रात शराब नीति मामले में गिरफ्तार किया गया था। कविता ने समन को तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव और बीआरएस के खिलाफ केंद्र द्वारा “डराने की रणनीति” करार दिया है।

उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी केंद्र की विफलताओं से लड़ना और उजागर करना जारी रखेगी और भारत के उज्जवल और बेहतर भविष्य के लिए आवाज उठाएगी। कविता ने एक ट्वीट में कहा, “मैं केंद्र में सत्ताधारी पार्टी को यह बताना चाहूंगी कि हमारे नेता, सीएम केसीआर की आवाज हमेशा बुलंद रहेगी और पूरी बीआरएस पार्टी के खिलाफ डराने-धमकाने की ये रणनीति हमें नहीं रोक पाएगी।

CBI ने तेजस्वी यादव को पूछताछ के लिए बुलाया, इस मामले में दूसरी बार भेजा समन

0

पटना : जमीन के बदले नौकरी मामले में लालू प्रसाद और उनके परिवार की मुश्किलें कम होती नजर नहीं आ रही है। शुक्रवार को लालू यादव के बेटे-बेटियों समेत अन्य करीबियों के घर पर ED की छापेमारी के बाद अब CBI ने बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को तलब किया है। सीबीआई के आधिकारिक सूत्रों का कहना है कि तेजस्वी यादव को दूसरी बार समन भेजा गया है।

इससे पहले पहली बार 4 फरवरी को उन्हें इस मामले में समन जारी किया गया था। शनिवार 11 मार्च को CBI ने कथित जमीन के बदले रेलवे में नौकरी देने के मामले में पूछताछ के लिए पेश होने के लिए बुलाया है। तेजस्वी यादव को इससे पहले चार मार्च को पूछताछ के लिए बुलाया गया था, लेकिन वह CBI के अधिकारियों के सामने पेश नहीं हुए, जिसके बाद शनिवार के लिए नई तारीख दी गई।

सतीश कौशिक मौत मामले में आया नया मोड़

0

बॉलीवुड के मशहूर फिल्मकार और अभिनेता सतीश कौशिक की राजधानी में हुई मौत को लेकर हैरान कर देने वाली बातें सामने आ रही हैं। जिसके बाद सतीश कौशिक की मौत पर सवाल पैदा हो रहे हैं। बताया जा रहा है कि उन्हें होली की पार्टी के बहाने दिल्ली के एक बड़े बिल्डर और एक गुटखा कंपनी मालिक ने दिल्ली बुलाया था। रजोकरी के वेस्ट एंड कालोनी स्थित एक आलीशान फार्म हाउस में गोपनीय तरीके से पार्टी आयोजित की गई थी। वहां से कुछ आपत्तिजनक दवाएं भी बरामद हुई हैं। ये पार्टी किस तरह की थी और इसमें कौन-कौन लोग शामिल हुए, इसकी जांच की जा रही है।

दिल्ली पुलिस का कहना है कि वह मौत का सही कारण जानने के लिए पूरी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आने का इंतजार कर रही है और पुलिस की एक टीम ने उस फार्म हाउस का भी दौरा किया है, जहां यह पार्टी आयोजित की गई थी। सूत्रों की मानें तो पुलिस को फार्म हाउस से कुछ दवाएं बरामद हुई हैं। वहीं, पुलिस ने बताया कि एक उद्योगपति के फार्म हाउस पर आयोजित हुई पार्टी में आए मेहमानों की लिस्ट को खंगाला जा रहा है। इस पार्टी के आयोजन में एक उद्योगपति भी शामिल है जो एक मामले में फरार चल रहा है।

होली पर देर रात अचानक सतीश कौशिक को सीने में दर्द शुरू होने पर जब उन्हें फार्म हाउस से गुरुग्राम ले जाया जा रहा था तो रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया था। उनकी मौत की सूचना मिलते ही विकास अंडरग्राउंड हो गया और अगले दिन वह दुबई भाग गया। उसने उक्त बिल्डर को मामले को निपटाने की जिम्मेदारी सौंप दी। बिल्डर ने रात में एक विशेष आयुक्त को कॉल कर पूरी घटना के बारे में जानकारी दी। इसके बाद विशेष आयुक्त ने जिले के एक अधिकारी को मामले को संभालने की जिम्मेदारी सौंप दी। रात भर उस अधिकारी और बिल्डर की बात होती रही।

इस दिन रिलीज होगी ‘भीड़’, दिखेगा लॉकडाउन का दर्द

0

T.S. Lama

कोरोना वायरस जब इंडिया में बढ़ा तो उस दौरान लोगों को कई मुसीबतों का सामना करना पड़ा। ये महामारी साल 2020 में इतनी ज्यादा बढ़ गई कि सरकार को मजबूरन पूरे देश में लॉकडाउन लगाना पड़ा। लोग लगभग डेढ़ साल तक अपने घरों में थे।

अब लॉकडाउन के उस बुरे दौर को बड़े पर्दे पर दर्शाने की जिम्मेदारी डायरेक्टर अनुभव सिन्हा ने अपने कंधों पर ली है। हाल ही में उनकी आगामी फिल्म ‘भीड़’ का ट्रेलर रिलीज किया गया। इस दमदार ट्रेलर को ब्लैक एंड व्हाइट प्रिंट में मेकर्स ने ऑडियंस के सामने रखा। इस 2 मिनट 39 सेकंड के इस ट्रेलर को देखने के बाद आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे।

राजकुमार राव और भूमि पेडनेकर स्टारर ये ट्रेलर महामारी में हुए लॉकडाउन के समय की एक डरावनी तस्वीर सामने लाकर बुरी यादों को ताजा कर देता है। इस ट्रेलर की शुरुआत होती है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की घोषणा के साथ, जहां वह देश में बढ़ती हुई महामारी को देखते हुए लॉकडाउन का ऐलान करते हैं। इसके बाद एक के बाद लॉकडाउन के दौरान लोगों के रोते-बिलखते हुए दृश्य इस ट्रेलर में दिखाए गए हैं।

इस ट्रेलर में साफ तौर पर ये दिखाया गया है कि कैसे लॉकडाउन में लोगों को दो वक्त की रोटी मिलना मुश्किल हो गया था। इतना ही नहीं, इस ट्रेलर में अनुभव सिन्हा ने लोगों के मन में चल रहे उस एहसास को भी बखूबी दिखाया, जहां लोगों को ये लग रहा था कि हमारे देश का बंटवारा हो रहा है।

‘भीड़’ के इस छोटे से ट्रेलर से अपनी निगाहें हटाना नामुमकिन है। इस ट्रेलर को देखने के बाद आपको यही लगेगा कि शायद लॉकडाउन की कहानी को बयां करने के लिए किसी भी लेखक की जरूरत नहीं थी। वह लोगों की जिंदगी का एक ऐसा समय था, जिसे शायद दुनियाभर में कोई नहीं भुला सकता।

आपको बता दें कि अनुभव सिन्हा बॉलीवुड के वो निर्देशक हैं, जिन्होंने ‘गुलाब गैंग’ और ‘मुल्क जैसी कई शानदार फिल्में दी हैं, जिन्होंने लोगों को अंदर से पूरी तरह झकझोर कर रख दिया।

अनुभव सिन्हा ‘भीड़’ में कई ऐसे प्रतिभशाली एक्टर्स को साथ लेकर आए हैं, जिनके अभिनय की तारीफ करते हुए ऑडियंस नहीं थकती है। ‘भीड़’ में राजकुमार राव और भूमि पेडनेकर के अलावा दीया मिर्जा, पंकज कपूर, आशुतोष राणा, कृतिका कामरा नजर आ रहे हैं। ये फिल्म 24 मार्च 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

केवल सनातन धर्म में ही नारी की पूजा होती है : अंशुल पांडे

0

अंशुल पांडे ने कहा कि हमारे शास्त्र कहते हैं कि प्रत्येक नारी देवी है, केवल वह अपनी शक्तियों को नहीं पहचान पाती। मार्कण्डेय पुराण (61.5) में कहा गया है “देवी! समस्त संसार की महिलाएं आपके अंश का ही हिस्सा हैं”। उनका कहना है कि सनातन धर्म ही एकमात्र धर्म है, जहां नारी की पूजा होती है, उदाहरण के लिए…

1) नवरात्रि में कन्या पूजन।
2) सुमंगली पूजा-अग्नि पुराण (264.16) के अनुसार सुमंगली देवी के अनेक नामों में से एक है और दक्षिण भारत में मृत महिलाओं से आशीर्वाद प्राप्त करने हेतु यह पूजन किया जाता है।
3) मात्र नवरात्रि ही नहीं बल्कि देवी पूजन का दैनिक विधान है।
4) नवजात शिशु के लिए छठवें दिन षष्टी पूजन करने का विधान है जब षष्टी माता का अर्चन होता है।
शास्त्रों में भी देवी की वंदना करने की बात कही गई है। मनु स्मृति (3.56) में कहा गया है

यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते रमन्ते तत्र देवताः ।
यत्रैतास्तु न पूज्यन्ते सर्वास्तत्राफलाः क्रियाः ।। मनुस्मृति

अर्थात देवता उस स्थान में निवास करते हैं जहाँ नारी की पूजा होती है और जहां उन्हें पूजा नहीं जाता, वहां सारे अच्छे कर्म भी निस्तेज ही जाते हैं। इसलिए सदैव इसका ध्यान रखें कि कहीं नारी शक्ति का अपमान तो नहीं हो रहा।

कहा गया है कि “माता एक सच्ची मित्र होती है जब हम आपदाग्रस्त होते हैं और राजा से रंक भी बन जाते हैं। ऐसे समय मित्र धोखा दे जाते हैं जब हम मुसीबत में होते हैं।पर माता का आश्रय हमसे जुड़ा रहता है और हमारा पथ प्रदर्शन करते हुए हमें उचित सलाह देती है जब तक कष्ट दूर नहीं होता।” मुझे पता नहीं इसको किसने लिखा है, पर इसमें मातृत्व के साथ स्त्रीत्व की भी सुगन्ध आती है।

महिलाएं केवल अच्छी माता ही नहीं बल्कि एक अच्छी प्रबन्धक , जोड़ने की असीम संभावनाएं से युक्त, मुसीबतों का शमन करनेवाली और बहुत कुछ होती है। वह निर्माण कर सकती हैं तो विनाश करने की क्षमता रखती है। पर वह ऐसा नहीं करती।देवी पुराण(9.47.6) में यही लिखा है कि” देवी ने मंगल चंडी का रूप लिया और महिलाओं में लोकप्रिय हो गई।

महाभारत के शांतिपर्व (226.12) में कहा गया है कि जहां सत्य पराक्रम दान तपस्या और वचन निवास करते हैं वहीं लक्ष्मीजी विराजती हैं। महिला दिवस पर कागज़ रंगकर महिला सम्मान की बात होती है, पर क्या यह इसी दिन होना चाहिए? मां का सम्मान रोज होना चाहिए। महिलाओं का सम्मान हमेशा करना चाहिए, अपमान बिल्कुल नहीं। मनु स्मृति (3.57) में कहा गया है।

शोचन्ति जामयो यत्र विनश्यत्याशु तत्कुलम् । न शोचन्ति तु यत्रैता वर्धते तद्धि सर्वदा ।

अर्थात अगर परिवार की महिला शोषण के कारण दुखी है, वह परिवार शीघ्र नष्ट हो सकता है। उसके प्रसन्न रहने पर खुशहाली आती है।

अंग्रेजी कैलेंडर में केवल एक दिन सम्मान की बात की गई है, पर सनातन धर्म में प्रत्येक दिन महिला के सम्मान की बात करता है। शक्ति के बिना शिव अधूरे हैं। विष्णु और ब्रह्मा भी लक्ष्मी और सरस्वती के बिना अधूरे हैं।