Home Blog Page 576

दुनिया में हथियारों का सबसे बड़ा खरीदार रहा भारत

0

स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (Sipri) ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा हथियार आयातक देश है। रिपोर्ट के अनुसार, साल 2013-17 और 2018-22 के बीच भारत की हथियार खरीद में 11 प्रतिशत की कमी आई है, इसके बावजूद भारत हथियारों का सबसे बड़ा खरीददार देश बना हुआ है। बीते पांच सालों में दुनिया में जितने हथियार खरीदे गए, उनमें से 11 प्रतिशत अकेले भारत ने खरीदे। सऊदी अरब (9.6 फीसदी) खरीद के साथ दूसरे स्थान पर है। वहीं इनके बाद कतर (6.4%), ऑस्ट्रेलिया (4.7%)  और चीन (4.7%) का नंबर आता है।

रिपोर्ट में बताया गया है कि भारत के हथियार खरीद में आई कमी की वजह मेक इन इंडिया प्रोग्राम है, जिसके तहत भारत सरकार का जोर हथियारों के मामले में आत्मनिर्भर बनने पर है। बीते चार से पांच सालों में भारत ने हथियारों के मामले में आत्मनिर्भर होने की दिशा में अहम कदम उठाए हैं। जिसमें भारत में निर्मित हथियारों के लिए अलग बजट का प्रावधान, रक्षा क्षेत्र में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश की सीमा को 49 प्रतिशत से बढ़ाकर 74 प्रतिशत करना और कई हथियारों की खरीद पर प्रतिबंध लगाने जैसे कदम शामिल हैं।

सिपरी की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका दुनिया का सबसे बड़ा हथियार निर्यातक देश है, जो दुनिया के कुल हथियार निर्यात का 40 फीसदी निर्यात करता है। अमेरिका के बाद रूस दूसरा सबसे बड़ा हथियार निर्यातक देश है, जो 16 फीसदी हथियार निर्यात करता है। इनके बाद फ्रांस (11 फीसदी), चीन (5.2 फीसदी) और जर्मनी (4.2 फीसदी) का नंबर आता है। साल 2013 के बाद से अमेरिकी के हथियार निर्यात में 14 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है, वहीं रूस के हथियार निर्यात में 31 फीसदी की कमी हुई है।

रिपोर्ट में एक और अहम बात है, वो ये है कि भारत की रूस के हथियारों पर निर्भरता कम हुई है। भारत का रूस से हथियार आयात 37 प्रतिशत तक घटा है। रूस यूक्रेन युद्ध के कारण रूस पर कई प्रतिबंध लगे हैं, जिसके चलते रूस के हथियार निर्यात में भी कमी आई है। साथ ही अमेरिका के सहयोगी देश भी यूक्रेन युद्ध के चलते रूस के हथियार खरीदने में रुचि नहीं दिखा रहे हैं।

समलैंगिक विवाह को मिलेगी कानूनी मान्यता?

0

सुप्रीम कोर्ट ने समलैंगिक विवाह को कानूनी मान्यता देने का मामला 5 जजों की संविधान पीठ को सौंप दिया. कोर्ट ने कहा कि इस पर अगली सुनवाई 18 अप्रैल को होगी. केंद्र ने कोर्ट में दलील दी कि यह भारत की पारिवारिक व्यवस्था के खिलाफ है. इसमें कानूनी अड़चनें भी है.

कोर्ट ने कहा कि समलैंगिक विवाह से संबंधित मुद्दा अहम महत्व का है और इस पर पांच-न्यायाधीशों की पीठ के विचार किए जाने की आवश्यकता है. कोर्ट ने बताया कि कि इसका सीधा प्रसारण (लाइव-स्ट्रीम) किया जाएगा. वहीं केंद्र सरकार ने मामले में दोनों पक्षों की दलीलों में कटौती नहीं करने का अदालत से आग्रह किया; कहा कि इस फैसले का पूरे समाज पर प्रभाव पड़ेगा. बता दें याचिका में स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत समलैंगिक विवाह के रजिस्ट्रेशन की मांग की गई है.

कोर्ट में रविवार (12 मार्च) को भी केंद्र सरकार ने समलैंगिक विवाह को कानूनी मान्यता देने के अनुरोध से संबंधित याचिकाओं का यह कहते हुए विरोध किया था कि इससे व्यक्तिगत कानूनों और स्वीकार्य सामाजिक मूल्यों में संतुलन प्रभावित होगा. हाई कोर्ट में दाखिल हलफनामे में रविवार (12 मार्च) को केंद्र सरकार ने कहा कि भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 377 के जरिये इसे वैध करार दिये जाने के बावजूद, याचिकाकर्ता देश के कानूनों के तहत समलैंगिक विवाह के लिए मौलिक अधिकार का दावा नहीं कर सकते हैं.

केंद्र सरकार ने एफिडेविट में कहा कि विवाह, कानून की एक संस्था के रूप में, विभिन्न विधायी अधिनियमों के तहत कई वैधानिक परिणाम हैं. इसलिए, ऐसे मानवीय संबंधों की किसी भी औपचारिक मान्यता को दो वयस्कों के बीच केवल गोपनीयता का मुद्दा नहीं माना जा सकता है. हलफनामे में आगे कहा गया कि भारतीय लोकाचार के आधार पर ऐसी सामाजिक नैतिकता और सार्वजनिक स्वीकृति का न्याय करना और उसे लागू करना विधायिका का काम है.

उत्तराखंड : धामी कैबिनेट में बड़े फैसले, इनको मिला तोहफा

0

गैरसैंण: विधानसभा सत्र के बीच भराड़ीसैंण में आयोजित धामी कैबिनेट की बैठक में राज्य आंदोलनकारियों को सरकारी सेवाओं में 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण और विधायक निधि बढ़ाकर 5 करोड़ रुपये कर दी गई।

कैबिनेट ने राज्य की नई सौर ऊर्जा नीति को भी मंजूरी दी है। कैबिनेट ने महिला मंगल दलों को दी जाने वाली राशि 25 लाख रुपए से बढ़ाकर 40 लाख करने और मंदिरों के सौंदर्यकरण के लिए दी जाने वाली राशि भी 25 लाख से बढ़ाकर 50 लाख कर दी है।

शानदार है WhatsApp का ये नया अपडेट

0

 मेटा का मैसेजिंग ऐप वॉट्सऐप अपने एंड्रॉयड बीटा टेस्टर के लिए नए अपडेट को रोलआउट कर रहा है। इसमें 21 नए इमोजी को जोड़ा गया है ताकि यूजर्स कई कीबोर्ड का उपयोग करने से बच सकें और अपनी भावनाओं को इमोजी द्वारा व्यक्त कर सकें।

वॉट्सऐप अपने यूजर्स के लिए बातचीत को और भी दिलचस्प बनाने में लगा है, जिसके तहत यह इमोजी का एक नया सेट ला रहा है। बता दें कि ऐप कुछ चुनिंदा बीटा टेस्टर के लिए यूनिकोड 15.0 इमोजी लाया है, जिसमें 21 नई इमोजी तो जोड़ा गया है। इसके बाद एंड्रॉयड पर ऐप के लेटेस्ट बीटा अपडेट में 21 नए इमोजी का विकल्प मिलेगा। बता दें कि इस नए Android 2.23.5.13 को आप Google Play Store से डाउनलोड कर सकते हैं। आइये इसके बारे में जानते हैं।

WABetaInfo की एक रिपोर्ट में पता चला कि WhatsApp एंड्रॉयड पर अपना बीटा वर्जन 2.23.5.13 रोल आउट कर रहा है, जिसमें यूनिकोड 15.0 इमोजी की सुविधा मिल रही है। इस अपडेट ने आधिकारिक वॉट्सऐप कीबोर्ड में 21 नए इमोजी जोड़े हैं। वॉट्सऐप ट्रैकर बेवसाइट ने एक स्क्रीनशार्ट शेयर किया है, जिससे पता चला है कि लेटेस्ट यूनिकोड 15.0 से वॉट्सऐप कीबोर्ड द्वारा 21 नए इमोजी भेजने का ऑप्शन है।

ये सुविधा केवल कुछ बीटा टेस्टर्स के लिए उपलब्ध होगी। यूजर Google Play Store से Android 2.23.5.13 अपडेट के लिए लेटेस्ट वॉट्सऐप बीटा ऐप को डाउनलोड करके इन इमोजी का उपयोग कर सकते हैं। आने वाले दिनों में इसे और यूजर्स के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।

लगातार दूसरी बार WTC फाइनल में पहुंची टीम इंडिया

0

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथे टेस्ट मैच के पांचवे दिन का खेल अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच के परिणाम से पहले ही भारतीय टीम ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में अपनी जगह बना ली है। बता दें कि श्रीलंका बनाम न्यूजीलैंड के बीच खेला गए पहले टेस्ट मैच में कीवी टीम को 2 विकेट से जीत मिली। ऐसे में टीम इंडिया को इससे काफी फायदा मिला और टीम ने बाजी मारते हुए विश्व टेस्ट फाइनल में अपनी एंट्री कर ली है।

दरअसल, भारतीय टीम और ऑस्ट्रेलिया के बीच अहमदाबाद में खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच के बीच भारतीय फैंस को एक बड़ी खुशखबरी मिली है। अहमदाबाद टेस्ट मैच खत्म होने से पहले ही टीम इंडिया ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई कर लिया है। ऐसा इसलिए हुआ, क्योंकि श्रीलंका बनाम न्यूजीलैंड के पहले टेस्ट में कीवी टीम ने 2 विकेट से जीत हासिल कर ली।

इस मैच के बाद विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की प्वाइंट्स टेबल में भारतीय टीम के प्वाइंट्स में बदलाव हुआ है। मैच से पहले भारत 60.29 प्रतिशत के साथ दूसरे पायदान पर विराजमान था, लेकिन श्रीलंका बनाम न्यूजीलैंड मैच में कीवी टीम के जीत हासिल करने के बाद टीम इंडिया ने प्रतिशत अंक में बदलाव हुआ। हालांकि, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच के नतीजे आने के बाद भी भारतीय टीम विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के प्वाइंट्स टेबल में बदलाव देखने को मिल सकता है।

श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए पहले टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंकाई टीम ने पहली पारी में कुसल मेंडिस और करुणारत्ना की अर्धशतकीय पारी के दम पर 355 रन का स्कोर खड़ा किया।

जहां न्यूजीलैंड टीम की तरफ से टिम साउदी ने कुल 5 विकेट, तो मैट हेनरी ने 4 सफलता हासिल की। इसके बाद लक्ष्य का पीछा करते हुए कीवी टीम ने पहली पारी में डैरिल मिचेल और टॉम लेथम की तूफानी पारी के दम पर 373 रन बनाए और कुल 18 रनों की बढ़त बनाई।

इसके बाद दूसरी पारी में श्रीलंकाई टीम ने मैथ्यूज की शतकीय पारी के चलते 302 रन बनाए और कीवी टीम को जीत के लिए 285 रनों का टारगेट मिला। इसके जवाब में कीवी टीम ने दूसरी पारी में केन विलियमसन और डैरिल मिचेल की तूफानी पारी के चलते यह लक्ष्य हासिल किया और पहला टेस्ट मैच 2 विकेट से अपने नाम किया।

आरी से किए शव के हिस्से, बोला- पिता की गर्दन काटते समय कांपे थे हाथ

0

गोरखपुर : पिता की हत्या के बाद प्रिंस घर में रखा सब्जी काटने वाला चाकू लाया और पिता की गर्दन काटने लगा। धार तेज नहीं होने की वजह से चाकू मुड़ गया। इसके बाद वह घर में रखा आरी वाली ब्लेड लाया और गर्दन काटकर अलग कर दी। तिवारीपुर में पिता की हत्या करने के आरोपी प्रिंस से पुलिस ने पूछताछ की तो उसके चेहरे पर कोई पछतावा नहीं दिखा। पुलिस को उसने बताया कि पिता की गर्दन काटते समय उसके हाथ कांप रहे थे, लेकिन मारने का कोई पछतावा नहीं है। यह भी बताया कि हत्या के बाद वह शव के टुकड़े करके सूटकेस में भरकर दूर ले जाकर फेंक देता, ताकि किसी को पता न चले, लेकिन छोटे भाई के आ जाने से सूटकेस को गली में रखना पड़ा।

छोटे भाई प्रशांत ने बताया कि वह जब घर पहुंचा तो भाई बाहर ही मिल गया था। पिता के बारे में पूछने पर उसके चेहरे से नहीं लग रहा था कि उसने हत्या की है। उसने आराम से बताया कि शाम सात बजे से ही पिता नहीं दिखे हैं, कहीं गए होंगे। इसके बाद जब पुलिस को सूचना दी गई तब भी वह आराम से खड़ा था।

पुलिस की सख्ती पर उसने बताया कि पिता की हत्या कर दी है और शव के पास ले गया। प्रशांत ने बताया कि पूजा घर में खून के छींटे दिखे थे। उसे साफ किया गया था, लेकिन पूरी तरह से साफ नहीं हो पाया था। तभी उसे भाई पर शक हो गया था। इसकी एक वजह यह भी कि पिछले कुछ दिनों से वह पिता से अक्सर झगड़ा कर रहा था। बैंक का कर्ज चुकाने के लिए पिता ने पैसे देने से इंकार किया तो बेटे ने सिर पर सिल-बट्टा मारकर हत्या कर दी। इसके बाद गर्दन को चाकू और आरी से काटकर अलग कर दिया। फिर शव के टुकड़े करके उसे सूटकेस में भरकर घर के बगल की गली में चाय की दुकान में छिपा दिया।
वारदात शनिवार की रात तिवारीपुर इलाके के सूर्य विहार आवास विकास कॉलोनी में हुई। मधुर मुरली गुप्ता (62) का बड़ा बेटा प्रिंस बैंक का 40 हजार कर्ज देने के लिए पैसे मांग रहा था। किस्तें नहीं दे पाने पर बैंक वाले उसकी बाइक लेकर चले गए थे। मधुर के पैसे देने से मना करने पर प्रिंस ने उनकी हत्या कर दी। वह पिता के शव को ठिकाने लगा ही रहा था कि उसका छोटा भाई प्रशांत घर आ गया। उसने पिता को न देखकर संदेह होने पर पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने जांच के बाद आरोपी प्रिंस गुप्ता उर्फ संतोष को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने हत्या की बात कबूल कर ली।

गैरसैण में आज से विधानसभा के बजट सत्र का आगाज

0

गैरसैण:  राज्यपाल गुरमीत सिंह के अभिभाषण के साथ ही आज विधानसभा के बजट सत्र का आगाज हुआ। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह को विधानसभा पहुंचने पर गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। वहीं दूसरी तरफ सदन के बाहर कांग्रेस ने धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है।

परीक्षाओं में धांधली, महंगाई और अंकिता हत्याकांड को लेकर कांग्रेस के विधायक विधानसभा भवन के मुख्य गेट के सामने प्रदर्शन कर नारेबाजी कर रहे हैं। सत्र के लिए सत्ता और विपक्ष के कई विधायक भराड़ीसैंण विधानसभा भवन में पहुंच गए हैं।
ग्रीष्मकालीन राजधानी भराड़ीसैंण में आज सोमवार से शुरू हो रहे विधानसभा सत्र के दौरान सदन के सीएम पुष्कर सिंह धामी, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य और विधानसभा अध्यक्ष ऋतु भूषण खंडूड़ी अपनी-अपनी परीक्षाओं से गुजरेंगे। इस बार करीब आठ महीने बाद सत्र हो रहा है। इस अवधि में तीनों दिग्गजों ने अपने-अपने किस्म की राजकाज से लेकर सियासी उलटबासी देखी हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सामने उनकी सरकार को विपक्ष के हमले से बचाने की चुनौती है। उन्हें रोजगार, भर्ती घोटाला और कानून व्यवस्था के मुद्दे पर न सिर्फ विपक्ष के प्रश्नों के उत्तर देने हैं बल्कि विपक्षी हमलों का नाकाम करने का दबाव भी उन पर रहेगा।

कोरोना मामलों ने फिर पकड़ी रफ्तार, 11 दिनों में दोगुना हुए मामले

0

देश में क्या एक बार फिर कोरोना की लहर आने वाली है। क्या H3N2 वायरस के साथ कोरोना भी सबको सताएगा। ये सवाल फिर से उठने लगे हैं, ऐसा इसलिए क्योंकि देश में कोरोना के मामलों में तेजी देखने को मिली है। ताजा जानकारी के अनुसार, एक दिन में कोरोना के मामले 500 के आंकड़े को पार कर गए है, जो कि 114 दिनों में पहली बार हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार चिंता की बात यह है कि कोरोना के मामले केवल 11 दिनों में ही डबल हो गए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, कोरोना से पीड़ितों की संख्या में भी इजाफा देखने को मिला है, जो अब 3,809 पर पहुंच गई है। वहीं, पिछले सात दिनों में 2671 नए मामले सामने आए हैं। हालांकि, मामलों की संख्या कम है और इससे मौत के आंकड़ों में इजाफा भी नहीं हुआ, लेकिन अब फिर से सचेत होने की जरूरत है।

देश में आज 444 नए कोरोनोवायरस मामले दर्ज किए, जबकि सक्रिय मामले बढ़कर 3,809 हो गए। तमिलनाडु में आज कोरोना के चलते एक मौत भी हुई है। वहीं, देश में शनिवार को 524 नए कोरोना मामले सामने आए, जो 18 नवंबर के बाद पहली बार आए हैं। पिछले 4 हफ्तों में कोरोना मामलों में इजाफा देखने को मिल रहा है, जो पिछले साल जून की लहर के बाद निरंतर वृद्धि है।

महाराष्ट्र और दक्षिणी राज्यों में कोरोना के मामले सबसे ज्यादा बढ़े हैं। बीते सात दिनों में, तीन राज्यों ने 500 से अधिक नए मामले दर्ज किए जिसमें कर्नाटक में 584, केरल में 520 और महाराष्ट्र में 512 मिले हैं। इस अवधि के दौरान कम से कम 100 नए मामले दर्ज करने वाले राज्यों में गुजरात ने संक्रमण में सबसे अधिक वृद्धि दर्ज की। राज्य में मामले चार गुना बढ़ गए हैं।

इंडिगो फ्लाइट की पाकिस्तान में इमरजेंसी लैंडिंग, ये है पूरा मामला

0

इंडिगो एयरलाइन की दोहा जा रही एक फ्लाइट को पाकिस्तान के कराची में इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी है। दरअसल फ्लाइट में एक मेडिकल इमरजेंसी के चलते यह फैसला किया गया। इंडिगो एयरलाइन ने यह जानकारी दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फ्लाइट में सवार एक यात्री की तबीयत बिगड़ने के बाद फ्लाइट को कराची में लैंडिंग कराई गई।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इंडिगो एयरलाइन की फ्लाइट 9E1736 दिल्ली से कतर की राजधानी दोहा जा रही  थी। यात्रा के दौरान एक यात्री ने तबीयत खराब होने की शिकायत की, जिसके बाद  प्लेन के पायलट ने नजदीकी कराची एयरपोर्ट के एयर ट्रैफिक कंट्रोल को इसकी सूचना दी और इमरजेंसी लैंडिंग की इजाजत मांगी। जिस पर कराची एयर ट्रैफिक कंट्रोल ने फ्लाइट को लैंडिंग की इजाजत दे दी।

जिस यात्री की तबीयत खराब हुई , उनकी पहचान अब्दुल्ला (60 वर्षीय) के तौर पर हुई है और वह नाइजीरिया के नागरिक हैं। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि कराची में लैंडिंग से पहले ही यात्री की मौत हो गई।

RRR ने ऑस्कर में भी रचा इतिहास

0

RRR, ऑल दैट ब्रीथ्स और द एलिफेंट व्हिस्परर्स ने ऑस्कर में भारत की दावेदारी पेश की है। हालांकि, ऑल दैड ब्रीथ्स रेस से बाहर हो गई है। बता दें कि ऑस्कर में प्रेजेंटर के रूप में दीपिका पादुकोण मौजूद हैं।

बेस्ट पिक्चर कैटिगरी में ऑल क्वाइट ऑन द वेस्टर्न फ्रंट, अवतार:  द वे ऑफ वॉटर, द बंशीज ऑफ इनिशरिन, एल्विस, एवरीथिंग एवरीवेयर ऑल एट वंस, द फैबलमैन्स, टार, टॉप गन: मैवरिक, ट्राएंगल ऑफ सैडनेस और वूमेन टॉकिंग के बीच तगड़ा मुकाबला हुआ। यहां बाजी एवरीथिंग एवरीवेयर ऑल एट वंस के हाथ लगी।
ऑस्कर की इस कैटिगरी में आरआरआर फिल्म के गाने नाटू-नाटू को जगह मिली थी। इसका मुकाबला टेल इट लाइक ए वूमेन के अपलॉज, टॉप गन: मैवरिक के होल्ड माई हैंड, ब्लैक पैंथर: वकांडा फॉरएवर के लिफ्ट माई अप और एवरीथिंग एवरीवेयर ऑल एट वंस के दिस इज ए लाइफ से था। इस कैटिगरी में नाटू-नाटू ने बाजी मारी।
इस कैटिगरी में अवतार: द वे ऑफ वॉटर, ऑल क्वाइट ऑन द वेस्टर्न फ्रंट, एल्विस, टॉप गन: मैवरिक और द बैटमैन के बीच मुकाबला था। इनमें टॉप गन: मैवरिक ने बाजी मारी।
इस श्रेणी में टॉप गन: मैवरिक, ऑल क्वाइट ऑन द वेस्टर्न फ्रंट, ग्लास ओनियन: द नाइव्स आउट मिस्ट्री, लिविंग और वूमेन टॉकिंग को नॉमिनेट किया गया था। यह अवॉर्ड वूमेन टॉकिंग ने जीता।
इस कैटिगरी में ऑल क्वाइट ऑन द वेस्टर्न फ्रंट, बेबीलोन, द बंशीज ऑफ इनिशरिन, एवरीथिंग एवरीवेयर ऑल एट वंस और द फैबलमैन्स को जगह मिली थी। इनमें ऑल क्वाइट ऑन द वेस्टर्न फ्रंट ने अवॉर्ड जीता।