Home Blog Page 575

इस IIT के एक और छात्र ने की आत्महत्या, एक महीने के भीतर दूसरी घटना

0

IIT मद्रास के एक और छात्र ने मंगलवार को आत्महत्या कर ली। इस छात्र की पहचान पुष्पक के तौर पर हुई। ये आंध्र प्रदेश का रहने वाला था और वो यहां बीटेक तृतीय वर्ष में पढ़ रहा था। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि उसके सहपाठियों ने दावा किया कि छात्र पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करने को लेकर चिंतित था।

मामले की जांच कर रहे एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि छात्र को अपनी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करने और अपने शैक्षणिक कार्यों को पूरा करने में शायद समस्या हो रही थी। उन्होंने कहा कि जांच पूरी होने और पोस्टमॉर्टम के बाद ही आगे कुछ कहा जा सकता है।

इससे पहले पिछले महीने भी इसी संस्थान में एक छात्र ने आत्महत्या किया था। बीते महीने आइआइटी मद्रास में इलेक्ट्रानिक्स इंजीनियरिंग के द्वितीय वर्ष के छात्र ने खुदकुशी की थी। पुलिस के अनुसार, बीते महीने फांसी लगाने से जिस छात्र की मौत हुई वो महाराष्ट्र का रहने वाला था।

उसकी पहचान 27 साल के स्टीफन सनी के तौर पर हुई थी। IIT मद्रास ने एक बयान में कहा, ‘बड़ी दुख के साथ बताया जा रहा है कि IIT मद्रास 14 मार्च, 2023 को इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग के तीसरे वर्ष के बीटेक छात्र के असामयिक निधन की सूचना देता है।’

राउज एवेन्यू कोर्ट पहुंचे लालू-राबड़ी और बेटी मीसा, इस मामले में सुनवाई

0

पटना : नौकरी के बदले जमीन घोटाला मामले में दिल्ली की अदालत में आज सुनवाई है। राजद सुप्रीमो लालू यादव, राबड़ी देवी और बड़ी बेटी मीसा भारती कोर्ट पहुंच चुके हैं। दिल्ली की अदालत ने नौकरी के बदले जमीन मामले में 27 फरवरी को सभी 16 आरोपितो को समन जारी कर 15 मार्च को अदालत में पेश होने का निर्देश दिया था।

जमीन के बदले नौकरी घोटाले में बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव तीसरी बार नोटिस के बावजूद पूछताछ के लिए CBI मुख्यालय नहीं पहुंचे। CBI इसे जांच में असहयोग के रूप में देख रही है और उनके खिलाफ कार्रवाई के लिए कानूनी राय ले रही है। सोमवार को सीबीआई ने तीसरी बार नोटिस भेजकर तेजस्वी को पूछताछ के लिए बुलाया था। उन्हें मंगलवार को हाजिर होना था। हालांकि, वह नहीं आए।

इसके पहले CBI ने तेजस्वी को चार मार्च और फिर 11 मार्च को पूछताछ के लिए बुलाया था। तब उन्होंने व्यस्तता का हवाला देकर आने में असमर्थता जताई थी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि बार-बार समन के बावजूद पूछताछ के लिए नहीं आना जांच में सीधे-सीधे असहयोग है। ऐसे में एजेंसी उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर सकती है। कानूनी सलाह-मशविरे के बाद एजेंसी जल्द उचित कदम उठाएगी।

नौकरशाही में बड़े फेरबदल की तैयारी, बदलेंगे DM और कमिश्नर

0

प्रदेश की नौकरशाही में बड़े फेरबदल की तैयारी है। आगामी निकाय और लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जल्दी ही वे डीएम और कमिश्नर हटाए जा सकते हैं, जो चुनाव आयोग के तीन साल के प्रावधान के दायरे में आएंगे। ऐसे में वर्ष 2020 और 2021 में तैनाती पाने वाले 23 डीएम और 6 कमिश्नर की जिम्मेदारियों में बदलाव होगा।

अप्रैल-मई में नगर निकाय चुनाव होने की उम्मीद है। जैसे ही आचार संहिता लगेगी, चुनाव आयोग तीन साल से एक ही स्थान पर तैनात डीएम और कमिश्नर को हटाने पर विचार करेगा। लोकसभा चुनाव से पहले भी आमतौर पर आयोग ऐसे अधिकारियों की सूची मांग लेता है। इसलिए उच्चस्तर पर निर्णय लिया गया है कि पहले ही ऐसे मामलों पर विचार कर लिया जाए।

निकाय चुनाव के मद्देनजर वर्ष 2020 से तैनात अधिकारियों को हटाना होगा। वहीं, लोकसभा चुनाव उस क्षेत्र को समझने वाले डीएम व कमिश्नर की देखरेख में हों, इसके लिए यह जरूरी माना जा रहा है कि उन्हें तब तक उस मंडल या जिले में न्यूनतम एक वर्ष का अनुभव हो चुका हो। इस लिहाज से वर्ष 2021 में तैनात किए गए अधिकारियों को अभी से हटाना जरूरी होगा। उच्चपदस्थ सूत्रों की मानें तो ये बदलाव नगर निकाय चुनाव से पहले तीन से चार चरणों में हो सकते हैं।

इन जिलों के नडल सकते हैं DM

मैनपुरी, प्रयागराज, कौशाम्बी, फर्रुखाबाद, अयोध्या, महराजगंज, झांसी, ललितपुर, लखीमपुर खीरी, बुलंदशहर, गाजियाबाद, बागपत, मुरादाबाद, बिजनौर, रामपुर, अमरोहा, सहारनपुर, हमीरपुर, महोबा, बहराइच, श्रावस्ती, कासगंज व एटा।

कमिश्नर

आगरा, कानपुर, गोरखपुर, मुरादाबाद, आजमगढ़ व सहारनपुर।

नगर निगम में बदलाव 
नगर निकाय चुनाव से पहले 140 एसडीएम के तबादले होंगे। ये वो अधिकारी हैं, जो तैनाती के तीन साल के दायरे में आ रहे हैं। इसी तरह से 30-40 एडीएम को भी इधर से उधर करने की पूरी संभावना है।

मेट्रो कोच में इंस्टा रील्स और डांस वीडियो बनाने पर रोक, ये है वजह

0

काफी लोग सोशल मीडिया पर लाइक्स और व्यूज लाने के लिए तरह-तरह के कारनामें करते हैं। वो ये सब भूल जाते हैं कि उनकी वजह से किसी दूसरे को तकलीफ भी हो सकती है। ऐसे में दिल्ली मेट्रो के कोच के अंदर इंस्टाग्राम रील बनाने वालों की बढ़ती संख्या को देखते हुए दिल्ली मेट्रो ने कई बार चेतावनी दी कि वो ऐसा न करें।

लेकिन किसी पर कोई फर्क नहीं पड़ा। वहीं अब दिल्ली मेट्रो ने कोच के अंदर वीडियो रिकॉर्ड करने पर रोक लगा दी है। दिल्ली मेट्रो ने ट्वीट कर कहा कि यात्रा करों, परेशानी मत करो।

जज ने लगाया 25 हजार का जुर्माना, आरोपी ने गूगल-पे किए 250 रुपये

0

एयर इंडिया के विमान में कथित तौर पर अभद्र व्यवहार और धूम्रपान करने के आरोप में एक व्यक्ति को अदालत ने जेल भेजने का आदेश दिया है। आरोपी ने इस मामले में जमानत के लिए 25,000 रुपये का भुगतान करने से इनकार कर दिया है। आरोपी ने कहा कि उसने गूगल करके पता लगया था कि आईपीसी की धारा के तहत देय जुर्माना 250 रुपये है। इसके लिए वह 25,000 रुपये का भुगतान नहीं करेगा।

इससे पहले, कोर्ट ने आरोपी रत्नाकर द्विवेदी को नकद जमानत दी थी, लेकिन उसने राशि देने से इनकार कर दिया और 13 मार्च को कोर्ट से कहा कि वह जेल जाने के लिए तैयार है। गौरतलब है कि आरोपी 10 मार्च को एयर इंडिया की लंदन-मुंबई फ्लाइट के बाथरूम में धूम्रपान और अनियंत्रित व्यवहार करते हुए पकड़ा गया था। उसपर भारतीय दंड संहिता की धारा 336 (दूसरों के जीवन या व्यक्तिगत सुरक्षा को खतरे में डालने का कार्य) के तहत मामला दर्ज किया गया था

आरोपी ने अपना पक्ष रखते हुए अदालत को बताया कि उसने ऑनलाइन पढ़ा था कि आईपीसी की धारा 336 के तहत देय जुर्माना 250 रुपये है, जिसे वह देने को तैयार है, लेकिन जमानत राशि 25 हजार नहीं देगा। इसके बाद अंधेरी मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट ने 13 मार्च को आरोपी को जेल भेजने का आदेश दिया। मुंबई पुलिस के अनुसार, आरोपी ने विमान में गड़बड़ी की थी और सभी यात्रियों के जीवन को खतरे में डाला था।

उत्तराखंड : सदन में कांग्रेस का हंगामा, एक दिन के लिए सभी विधायक सस्पेंड

0

गैरसैण : बजट सत्र के दूसरे दिन विधायी कार्य के साथ राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा होगी। वहीं, कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष के तेवर तल्ख नजर आए। सबसे पहले विपक्ष ने बेरोजगारी का मुद्दा उठाया। इस दौरान आर्थिक सर्वेक्षण 2022-23 पेश किया गया। साथ ही विपक्ष के सदस्यों ने भर्ती घोटाला और गन्ना मूल्य बढ़ाए जाने की मांगसदन में खूब हंगामा किया। जिसके चलते उन्हें एक दिन के लिए निलंबित कर दिया।

विशेषाधिकार हनन के मामला निरस्त करने पर विपक्ष ने सत्र में हंगामा कर दिया। विपक्ष के विधायक विस सचिव की टेबल पर चढ़ गए। जिस पर कार्रवाई करते हुए विस अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने सभी कांग्रेसी विधायकों को दिन भरने लिए निलंबित करने के आदेश दिए।

विशेषाधिकार हनन के मामले में विपक्षी विधायक लगातार हंगामा करते रहे। इस दौरान कांग्रेस विधायकों ने कागज के गोले बनाकर पीठ की तरफ फेंके। हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही दोपहर तीन बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।

पढ़ें आर्थिक सर्वेक्षण 

  • आर्थिक सर्वेक्षण 2022-23 में आर्थिक विकास दर 7.08 अनुमानित है। जो कि 2021-22 में थी 7.05 थी।
  • जीएसडीपी बढ़कर पहुंची 3.02 लाख करोड़ पहुंची। जो गत वर्ष 2.65 लाख करोड़ अनुमानित थी।
  • प्रति व्यक्ति आय बढ़कर 2.33 लाख पहुंचीं। जो कि गत वर्ष 2.05 लाख अनुमानित थी।
  • प्रति व्यक्ति आय में 10.05 फीसदी की हुई बढ़ोतरी।

वरिष्ठ पत्रकार वेद प्रताप वैदिक का निधन

0

वरिष्ठ पत्रकार और विचारक वेद प्रताप वैदिक का आज निधन हो गया। जानकारी के अनुसार, वेद प्रताप अपने घर के बाथरूम में फिसल गये, जिससे उनकी मौत हो गई। हादसा सुबह 9 बजे के करीब हुआ है, जिसके तुरंत बाद उन्हें गुडगांव के प्रतीक्षा अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया।

वेदप्रताप वैदिक ने कई सालों तक बड़े मीडिया संस्थानों में काम किया। उन्होंने 10 साल पीटीआई-भाषा के संस्थापक-संपादक की जिम्मेदारी संभाली। जीवन के आखिरी मोड़ तक उनके कई प्रमुख अखबारों में राजनीति और अन्य समाजिक विषयों पर लेख छपते रहे।

उत्तराखंड: दूसरे दिन की कार्यवाही शुरू, सदन से सड़क तक विपक्ष के तीखे तेवर

0

गैरसैंण: विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे दिन की कार्यवाही शुरू हो गई है। आज विधायी कार्य के साथ राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा होगी। साथ ही प्रश्नकाल और आर्थिक सर्वेक्षण पर भी चर्चा होगी। वहीं, कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष के तेवर तल्ख नजर आए। सबसे पहले विपक्ष ने बेरोजगारी का मुद्दा उठाया।

विपक्ष पहले दिन से आक्रमक मोड़ में नजर आ रहा है। पहले दिन से तीखे तेवर दिखा रहा है। जहां पहले दिन सदन के बाद धरना दिया तो सदन के भीतर भी राज्यपाल के अभिभाषण का विरोध किया। वहीं, दूसरे दिन भी तेवर जारी हैं। बाहर सड़क पर और सदन में भी जमकर सरकार पर हमलावर है।

मंगलवार को कांग्रेस विधायक बड़ी संख्या में विधानसभा भवन के मुख्य गेट पर पहुंचे और विधायकों ने गन्ने का बकाया मूल्य भुगतान की मांग को लेकर हाथों में गन्ना लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस ने उन्हें अंदर जाने से रोका।

NIA की कई जगहों पर छापेमारी, आतंकी फंडिंग के खिलाफ एक्शन

0

NIA की टीम श्रीनगर, शोपियां, पुलवामा, अनंतनाग और कुलगाम सहित कश्मीर के कई हिस्सों में छापेमारी कर रही है. सूत्रों के अनुसार छापे आतंकी फंडिंग और अन्य आतंकवादी गतिविधियों के मामलों से संबंधित हैं. सूत्रों के मुताबिक, रेड के दौरान जमात-ए-इस्लामी से जुड़े अधिकांश लोगों के घरों को सर्च किया जा रहा है.

जानकारी के मुताबिक NIA की टीम ने शोपियां जिले के वाची एरिया में रेड की है. इसके साथ ही पुलवामा जिले के नेहमा, लिट्टर और कुलगाम जिले के फ्रेसल इलाके में रेड चल रही है. एनआईए की एक टीम अनंतनाग के अचवल जिले में भी पहुंची है, जहां रेड अभी शुरू होनी है.

इससे पहले सुबह तड़के श्रीनगर में महिला अलगाववादी आसिया अंद्राबी के घर की भी तलाशी ली गई थी. आसिया इस समय जेल में है. उसका घर 2019 में एनआईए ने अटैच कर दिया था.

एक दिन पहले 13 मार्च को ISIS केरल मॉड्यूल मामले में NIA ने श्रीनगर में तलाशी अभियान चलाया था. एएनआई के मुताबिक, एनआईए अधिकारियों ने तलाशी के दौरान डिजिटल डिवाइस जब्त किए हैं. छापेमारी श्रीनगर के करफली मोहल्ला में एक उज़ैर अजहर भट के घर पर की गई. भट पर साजिश में शामिल होने का शक है.

बौद्ध मठ में लोगों को लाइन से खड़ा कर गोलियों से भूना, 28 की मौत

0

म्यांमार आर्मी ने एक बौद्ध मठ पर हमला कर 28 लोगों को मौत के घाट उतार दिया। म्यांमार के शान राज्य के एक गांव में इस हमले को अंजाम दिया गया। एक विद्रोही संगठन कारेन्नी नेशनलिस्ट डिफेंस फोर्स (केएनडीएफ) ने यह दावा किया है। म्यांमार में सैन्य तख्तापलट को दो साल के करीब हो चुके हैं और उसके बाद से भारत के इस पड़ोसी देश में सेना और विद्रोही संगठनों के बीच हिंसा जारी है। हाल के दिनों में सेना और विद्रोही संगठनों के बीच लड़ाई में तेजी आई है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार KNDF ने बताया कि शनिवार को म्यांमार की सेना ने शान प्रांत के एक गांव पर हमला किया। हमले में म्यांमार की एयरफोर्स और थल सेना दोनों ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की। सेना के हमले से बचने के लिए लोग गांव के बौद्ध मठ में छिप गए लेकिन वहां भी सेना ने उनकी जान नहीं बख्शी। केएनडीएफ का कहना है कि सेना के हमले में 28 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। म्यांमार के मीडिया में छपी खबरों के अनुसार, सेना ने लोगों को मठ की दीवार के सहारे खड़ा करके गोलियों से भून दिया। मरने वालों में मठ को भिक्षु भी शामिल हैं।

म्यांमार की सेना का यह हमला इतना बेरहम था कि गांव के कई मकानों में भी आग लगा दी गई। बता दें कि शान प्रांत थाईलैंड की सीमा से लगा हुआ राज्य है और यहां तख्तापलट के बाद से ही सेना को कड़े विरोध का सामना करना पड़ रहा है। यही वजह है कि यहां हिंसक झड़पें आम बात हो गई हैं। कारेन्नी संगठन सेना विरोधी है और शान प्रांत की राजधानी नान नेईन इनका गढ़ माना जाता है। हालांकि बीते कुछ समय से म्यांमार की सेना इस इलाके में अपनी पकड़ मजबूत कर रही है।

बता दें कि म्यांमार में साल 2021 में सरकार का तख्तापलट कर सेना ने सत्ता पर कब्जा जमा लिया था। उसके बाद से ही देश में हिंसा जारी है। अभी तक इस हिंसा में म्यांमार में 40 हजार लोग बेघर हो गए हैं। अस्सी लाख बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं और डेढ़ करोड़ लोग कुपोषण के शिकार हैं। अभी तक इस लड़ाई में आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार 2900 लोगों की मौत हुई है।