Home Blog Page 574

हाथ में तख्ती लेकर पहुंचा बदमाश, ‘योगी जी माफ करना, गलती म्हारे से हो गई…’

0

मुजफ्फरनगर : अपराधियों पर पुलिस का खौफ किस तरह भारी पड़ रहा है, इसका दृश्य बुधवार को मंसूरपुर थाने में देखने को मिला। अपराध से तौबा कर क्षमा मांगते हुए बदमाश हाथों में तख्ती लेकर पहुंच गया। आरोपित ने तख्ती पर लिख रखा था, योगी जी माफ करना, गलती म्हारे से हो गई। बदमाश ने प्रभारी निरीक्षक रोजंत त्यागी के समक्ष आत्मसमर्पण किया।

बदमाश के दो साथियों को पुलिस ने मंगलवार रात मुठभेड़ में गिरफ्तार किया था। इंस्पेक्टर रोजंत त्यागी ने बताया कि मंगलवार को दो बदमाशों को पकड़कर लूटी गई बाइक बरामद की गई थी। आरोपितों का एक साथी फरार हो गया था, जो बुधवार सुबह हाथ में तख्ती लेकर अपराध से तौबा करते हुए थाने आया। साथ में उसके स्वजन भी थे।

आत्मसमर्पण करने वाला अपराधी अंकुर उर्फ राजा निवासी गांव गोयला थाना शाहपुर ने अपने दो अन्य साथियों अजय पुत्र सुभाष निवासी करड़ी थाना छपरौली जनपद बागपत और वंश छोकर पुत्र ओमवीर सिंह निवासी नंगली साधारण थाना दौराला मेरठ के साथ मिलकर थाना मंसूरपुर क्षेत्र और थाना रतनपुरी क्षेत्र में बाइक लूट की दो घटनाओं को अंजाम दिया था। अंकुर को मुठभेड़ का डर सता रहा था। पुलिस ने आरोपित को न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

उत्तराखंड : बदलेगा मौसम का मिजाज, इन जिलों के लिए अलर्ट जारी

0

देहरादून: पिछले दो-तीन दिनों से मौसम का मिजाज कुछ बदला-बदला सा नजर आ रहा है। मौसम विभाग ने एक बार फिर से अलगे पांच दिनों के लिए अलर्ट जारी किया है। अलर्ट के अनुसार राज्या के पर्वतीय जिलों में बारिश और ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के अनुसा पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश और ओलावृष्टि के साथ ही 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी भी हो सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में 16 से 20 फरवरी तक हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

इसके साथ ही ओलावृष्टि और बिजली गिरने से जान-माल के खतरे की संभावना बन सकती है। वहीं, मैदानी इलाकों में भी इसका असर देखने को मिलेगा। हल्की बारिश और तापमान में कमी आने के साथ ही तेज हवाएं भी चल सकती हैं।

क्या कैंब्रिज विवाद पर राहुल गांधी तोड़ेंगे चुप्पी? आज संसद सत्र में होंगे शामिल

0

नई दिल्ली : संसद के दोनों सदनों लोकसभा और राज्यसभा में बीते तीन दिनों से जमकर हंगामा हो रहा है। कई मुद्दों को लेकर सरकार और विपक्षी दलों के सांसद जमकर हंगामा कर रहे हैं। बीजेपी राहुल गांधी द्वारा लंदन में दिए बयान को लेकर कांग्रेस को घेर रही है, जबकि विपक्षी दल अदाणी के मुद्दे पर जेपीसी की मांग को लेकर सरकार पर निशाना साध रहे हैं। संसद में आज भी हंगामा होने के आसार हैं।

बीजेपी सांसद राहुल गांधी के बयान को लेकर उनसे लगातार माफी की मांग कर रहे हैं। भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने विशेष समिति बनाकर एक सांसद के रूप में राहुल के आचरण की जांच की मांग की है। वहीं, केंद्रीय महिला व बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि राहुल लोकतंत्र खत्म होने की बात कर रहे हैं, जबकि सच्चाई यह है कि उनके कारण कांग्रेस खत्म हो रही है।

मुफ्त में अपडेट करें आधार, इस दिन तक मिलेगी सुविधा

0

अगर आप अपने आधार में ऑनलाइन जाकर कुछ अपडेट करना चाहते हैं तो अब बिल्कुल मुफ्त में कर सकेंगे। यूनिक आईडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) ने नागरिकों को मुफ्त में आधार के लिए ऑनलाइन डॉक्यूमेंट अपडेट करने की सुविधा प्रदान करने का फैसला किया है। यह सुविधा 14 जून तक जारी रहेगी। 10 साल पुराना आधार कार्ड होने पर इसे अनिवार्य तौर पर अपडेट कराना होगा।

UIDAI ने लोगों से अपील की है कि मायआधार पोर्टल पर जाकर मुफ्त में दस्तावेजों को अपडेट फैसिलिटी का लाभ उठा सकते हैं। दस्तावेजों को अपडेट करने के लिए कोई फीस का भुगतान नहीं करना होगा, लेकिन आधार केंद्र पर जाकर डॉक्यूमेंट अपडेट करने पर 50 रुपये फीस देने होगा। इससे पहले, निवासियों को आधार पोर्टल पर अपने दस्तावेजों को अपडेट करने के लिए 25 रुपये का भुगतान करना पड़ता था।

आधिकारिक बयान में कहा गया है, UIDAI ने निवासियों को अपने आधार के दस्तावेजों को मुफ्त में ऑनलाइन अपडेट करने की अनुमति देने का फैसला किया, यह एक जन केंद्रित कदम है, जो लाखों निवासियों को लाभान्वित करेगा। मुफ्त सेवा अगले तीन महीनों (यानि 15 मार्च से 14 जून 2023 तक) के लिए उपलब्ध है।

आधार नामांकन और अद्यतन विनियम, 2016′ के अनुसार, आधार नंबर धारक, आधार के लिए नामांकन की तारीख से हर 10 साल पूरा होने पर पहचान प्रमाण (POI) और पते का प्रमाण (PO) दस्तावेज जमा करके कम से कम एक बार आधार में अपने सहायक दस्तावेजों को अपडेट कर सकते हैं, ताकि उनकी जानकारी की निरंतर सटीकता सुनिश्चित की जा सके। बयान में कहा गया है, यह ध्यान रखना जरूरी है कि यह सेवा केवल माय आधार पोर्टल पर मुफ्त है और फिजिकल आधार केंद्रों पर 50 रुपये का शुल्क आकर्षित करना जारी रखेगी, जैसा कि पहले हुआ था।

युवती की मौत पर बवाल, फायरिंग में युवक की मौत, 20 पुलिसकर्मी हुए घायल

0

मध्य प्रदेश : मध्य प्रदेश के महू में स्थित बड़गोंदा थाना क्षेत्र में एक आदिवासी युवती की मौत हो गई। जिसके बाद लोगों ने जमकर हंगामा किया। गुस्साए लोगों को भगाने के लिए पुलिस ने आंसूगैस के गोले छोड़े और लाठीचार्ज भी किया। इस दौरान जमकर पथराव हुआ। लोगों ने पुलिस के वाहनों में भी तोड़फोड़ की। इस दौरान पुलिस ने लोगों पर फायरिंग की और फायरिंग में गोली लगने से 18 वर्षीय भेरूलाल की मौत हो गई। मामले में कलेक्टर इलैया राजा टी ने इंदौर ग्रामीण क्षेत्र में धारा 144 लगा दी गई है।

पथराव के दौरान बड़गोंदा के थाना प्रभारी भरत सिंह ठाकुर के साथ-साथ 20 अन्य पुलिसकर्मी भी घायल हैं। प्रदर्शनकारियों ने इलाके से निकलने वाले वाहनों पर भी पथराव किया। पथराव के दौरान एक कार में सवार इंदौर की बालिका के घायल होने की सूचना भी मिली है। मामले को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं। घटना में कुल 20 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं, इसमें टीआई ज्यादा घायल है। गोली से मृत युवक भेरूलाल का पोस्टमार्टम किया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार स्वजन रात करीब 8 बजे एक युवती का शव लेकर डोंगरगांव पुलिस चौकी पहुंचे। उन्होंने शव को सड़क पर रखा और चक्काजाम कर दिया। इस दौरान युवा आक्रोशित नजर आए। उन्होंने पुलिस से मांग की है कि आरोपित को उनके हवाले किया जाए।

इसके बाद पुलिस ने गुस्साए लोगों को थाने से हटाने के लिए लाठीचार्ज किया। पता चला है कि आंसूगैस के आधा दर्जन से अधिक गोले भी छोड़े गए। हवाई फायर किए जाने की भी सूचना मिली है। पथराव के दौरान कुछ आदिवासियों के साथ कुछ पुलिसकर्मियों भी घायल हुए हैं।

बताया जा रहा है कि पुलिस ने ही युवती की मौत के बारे में परिवार के लोगों को अवगत करवाने के बाद महिला के शव का पोस्टमार्टम सिविल अस्पताल में करवाया था। इसके बाद बड़ी संख्या में आदिवासी बड़गोंदा थाने पर जमा हो गए और पुलिस के एफआइआर के आश्वासन के बाद लोग सड़क से अलग होकर थाने के सामने नारेबाजी करने लगे।

लॉरेंस बिश्नोई की धमकी: सलमान खान का घमंड तोड़कर रहेंगे, माफी मांग ले वरना….

0
Salman Khan

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने जेल से ABP न्यूज़ को इंटरव्यू दिया। इसमें उसने बड़े खुलासे किए तो वहीं सलमान खान को फिर धमकी दी है। सलमान खान को जान से मारने की धमकी देने के मामले में लॉरेंस ने कहा कि सलमान का घमंड तोड़कर रहेंगे। उसने हमारे समाज को काफी नीचा दिखाया है। हमारे समाज में पेड़ पौधों और जीव जंतुओं को लेकर काफी मान्यता है। सलमान ने हमारे समाज का अपमान किया है। हम चाहते हैं वह सबके सामने आकर माफी मांगे।

राजस्थान के बीकानेर में हमारे समाज का मंदिर है। वहां जाकर सलमान को माफी मांगनी चाहिए। अगर वो ऐसा करते हैं तो उनसे हमारा कोई मतलब नहीं हैं। अगर वह ऐसा नहीं करते हैं तो हम कानून का सहारा नहीं लेंगे। अपने तरीके से हिसाब लेंगे। इससे पहले 2022 में एक चिट्ठी में सलमान खान को धमकी दी जा चुकी है। यह चिट्ठी सलमान खान के पिता सलीम खान को मिली थी। इसमें लिखा था कि सलमान खान का हाल सिद्धू मूसेवाला जैसा कर देंगे।

2018 में पहली बार लॉरेंस बिश्नोई ने सलमान खान को मारने की धमकी दी थी। तब से सलमान खान इस गैंग के निशाने पर हैं। दरअसल, सलमान खान 1998 के काले हिरण के शिकार मामले में फंसे हैं। अब लॉरेंस बिश्नोई अभिनेता से इस शिकार का बदला लेना चाहता है। लॉरेंस बिश्नोई खुद खुलासा कर चुका है कि 2018 में उसने सलमान की हत्या की पूरी साजिश रच ली थी।

प्रसिद्ध पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्या की जिम्मेदारी कनाडा में बैठे गोल्डी बराड़ ने ली थी। गोल्डी ने लॉरेंस बिश्नोई के कहने पर ही सिद्धू मूसेवाला की हत्या की साजिश रची थी। मौजूदा समय में लॉरेंस बिश्नोई बठिंडा की केंद्रीय जेल में बंद है।

धामी सरकार का पहला पूर्ण बजट पेश, इन बातों पर फोकस

0

गैरसैंण : धामी सरकार का पहला पूर्ण बजट पेश किया जा रहा है। वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि 2025 में उत्तराखंड को देश का अग्रणीय राज्य बनाने की दिशा में सरकार का यह बजट अहम भूमिका निभाएगा। वहीं सीएम पुष्कर सिंह धामी का कहना है कि बजट हर वर्ग को प्रोत्साहित करने वाला है।

वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने 77407.08 करोड़ का बजट पेश किया। वित्त मंत्री ने कहा कि यह बजट प्रोत्साहित करने वाला है। इसमें हर वर्ग का ध्यान रखा गया है। वर्ष 2023 का उत्तराखंड सरकार के बजट में रोजगार, निवेश और पयर्टन पर फोकस किया गया है। कहा कि हम सुशासन की ओर बढ़ रहे हैं। इस बार जी-20 की मेजबानी मिली है। यह गर्व की बात है कि उत्तराखंड में तीन संगोष्ठियां होंगी।

वित्त मंत्री द्वारा पेश किए जा रहे उत्तराखंड के बजट में युवा शक्ति पर विशेष फोकस किया गया है। प्रदेश सरकार ने सश्क्त उत्तराखंड बनाने का संकल्प लिया है। इसी दिशा में बजट को तैयार किया गया है। 2025 में उत्तराखंड को देश का अग्रणीय राज्य बनाने की दिशा में सरकार का बजट अहम भूमिका निभाएगा। सरकार ने राज्य के विकास से लिए जो भी प्राथमिकताएं तय की हैं, उनकी झलक बजट में दिखाई देगी। इस लिहाज से ग्रीष्मकालीन राजधानी में पेश होने जा रहे इस बजट के खास मायने हैं।

ये हैं बड़ी बातीं 

  • लोक सेवा आयोग की तैयारी के लिए 50 हजार।
  • बजट में युवा शक्ति पर विशेष फोकस किया गया है।
  • मुख्यमंत्री प्रतिभा प्रोत्साहन के लिए 11 करोड़ का प्रावधान
  • भर्तियों में घोटाला करने वालों के खिलाफ कड़े कानून।
  • NCC कैडेट का भत्ता बढ़ाया।
  • पिछड़ी जातियों की छात्राओं के लिए एक करोड़ 90 लाख छात्रवृत्ति का प्रावधान।
  • 2025 तक राज्य को सर्वश्रेष्ठ बनाने की दिशा में काम।
  • जी-20 के लिए 100 करोड़ का प्रावधान।
  • बालिका साइकिल योजना के लिए 15 करोड़ का प्रवाधान।
  • उत्तराखंड का युवा नौकरी करेगा नहीं बल्कि देगा।
  • स्वरोजगार योजना के लिए 40 हजार करोड़ का प्रावधान।

अतरंगी स्टाइल में नजर आईं उर्फी, फैंस ने कहा : दुनिया के सारे अजूबे देख लिए…VIDEO

0

सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद कभी भी अपने फैशन सेंस से लोगों को हैरत में डालने का मौका नहीं छोड़तीं। उनका अतरंगी फैशन सेंस ही उन्हें औरों से अलग बनाता है। सोमवार को भी एक्ट्रेस कुछ इसी अंदाज में नजर आईं।

जब भी लगने लगता है कि उर्फी जावेद अपने लिक्स से ज्यादा क्या नया कर लेंगी, तभी वह कुछ ऐसा कर जाती हैं कि सभी चौंक जाते हैं। कभी वह कम कपड़ों की वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं, तो कभी अजीबोगरीब लुक्स की वजह से। सोमवार को भी वह ऐसे ही एक आउटफिट में नजर आईं।

उर्फी ने एक ऐसा आउटफिट पहन रखा था, जिसमें उनका चेहरा दिख ही नहीं रहा था। उर्फी ने वाइट कलर का ट्यूब टॉप और इसी रंग की पैंट पहनी थी। इसके साथ एक्ससरीज के नाम पर उन्होंने नीले रंग के चमकीले बीड्स से बने घूंघट जैसा सिर पर ले रखा है। इससे उनका चेहरा पूरी तरह से ढका नदर आ रहा है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

उर्फी ने अब तक कई लुक ट्राई किए, लेकिन उन्हें ऐसे अंदाज में नहीं देखा गया। एक ने लिखा, ‘मुंह दिखाने के लायक नहीं।’ एक अन्य ने लिखा, ‘इस जन्म में मैंने दुनिया के सारे अजूबे देख लिए। इसके लिए उर्फी को थैंक्स और ये रिपोर्टर के 50 रुपये काट लेना।

इसके पहले उर्फी को मशहूर डिजाइनर अबू जानी और संदीप खोसला की पार्टी में देखा गया था। उन्होंने फेमस मैगजीन ‘डर्टी’ के कवर पेज के लिए शूट किया था, जिसमें उनके लुक को आम लोगों के साथ ही कई सेलेब्स ने भी पसंद किया। इसके बाद उर्फी ने स्टार्स से सजी इन डिजाइनर्स की पार्टी भी अटेंड की।

NEET-PG रैंक और मार्क्स जारी, इस दिन से डाउनलोड कर सकेंगे स्कोर कार्ड

0

NEET-PG-2023 प्रवेश परीक्षा में सम्मिलित उम्मीदवारों के लिए अपडेट है। आयुर्विज्ञान में राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड NBEMS ने 2023-24 सत्र में MD, MS, DNB और डिप्लोमा कोर्सेस में दाखिले के लिए आयोजित की गई नीट पीजी 2023 प्रवेश परीक्षा के नतीजों की घोषणा मंगलवार, 14 मार्च 2023 को की। इसके साथ ही, बोर्ड ने नीट पीजी रिजल्ट 2023 के अंतर्गत उम्मीदवारों को परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर आवंटित रैंक और मार्क्स जारी कर जारी कर दिए हैं।

ऐसे में जो उम्मीदवार मेडिकल पोस्ट ग्रेजुएट एंट्रेंस एग्जाम में सम्मिलित हुए थे, वे एनबीईएमएस द्वारा आधिकारिक वेबसाइट, http://natboard.edu.in पर जारी लिस्ट में अपने मार्क्स और रैंक जान सकते हैं। उम्मीदवारों को अपनी नीट पीजी रैंक 2023 और मार्क्स जानने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा। फिर विभिन्न परीक्षा के विकल्पों में नीट पीजी के लिंक पर क्लिक करना होगा।

फिर नये पेज पर वर्ष 2023 के अंतर्गत रिजल्ट और इसके बाद नये पेज पर उम्मीदवारों को NEET-PG 2023 परिणाम Results: NEET PG 2023” लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद नीट पीजी रिजल्ट 2023 में सफल घोषित उम्मीदवारों के रोल नंबर, अप्लीकेशन आइडी, स्कोर और रैंक की लिस्ट पीडीएफ फॉर्मेट में ओपेन होगी। इस फाइल में उम्मीदवार अपने रोल नंबर को सर्च करके परिणाम जान सकते हैं।

दूसरी तरफ, NBEMS द्वारा जारी नीट पीजी रिजल्ट 2023 नोटिस के अनुसार प्रवेश परीक्षा में सम्मिलित हुए सभी उम्मीदवारों के लिए स्कोर कार्ड 25 मार्च को जारी किए जाएंगे। परीक्षार्थी आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित तिथि पर एक्टिव किए जाने वाले लिंक से अपना नीट पीजी स्कोर कार्ड 2023 डाउनलोड कर सकेंगे। दूसरी तरफ, बोर्ड द्वारा विभिन्न वर्गों के लिए निर्धारित न्यूनतम अंक जारी कर दिए हैं। सामान्य और ईडब्ल्यूएस कटेगरी के लिए 291 अंक, सामान्य-दिव्यांगों के लिए 274 और एससी, एसटी, ओबीसी (दिव्यांग सहित) उम्मीदवारें के लिए कट-ऑफ 257 अंक निर्धारित किया गया है।

मशहूर एक्टर समीर खाखर का 71 साल की उम्र में हुआ निधन

0

दूरदर्शन के पॉपुलर सीरियल श्नुक्कड़श् में खोपड़ी का रोल प्ले कर पॉपुलर हुए समीर खाखर का निधन हो गया है। हाल ही में सतीश कौशिक के निधन से फिल्म इंडस्ट्री को एक बड़ा धक्का लगा है। ऐसे में समीर खख्खर के निधन की खबर से इंडस्ट्री में शोक की लहर है। समीर खाखर ने छोटे-छोटे रोल प्ले करके दर्शकों के दिलों में राज किया। एक समय के बाद उन्होंने हिंदी सिनेमा को अलविदा कर दिया था और अमेरिका शिफ्ट हो गए थे, अमेरिका से वापस लौटने के बाद भी वो इंडस्ट्री में एक्टिव हो गए थे।

समीर खाखर सांस की तकलीफ और अन्य मेडिकल समस्याओं से जूझ रहे थे। 14 मार्च की सुबह उन्हें सांस लेने में तकलीफ होने के चलते बोरीवली के एम एम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उनका देहांत हो गया। उनकी उम्र 71 वर्ष थी।

समीर के रिश्तेदार गणेश खाखर ने ई-टाइम्स को बताया, वो सांस की तकलीफ से पीड़ित थे, फिर वो बेहोश हो गए। हमने डॉक्टर को बुलाया और उन्होंने सुझाव दिया कि हम उन्हें अस्पताल में भर्ती कराएं। उनका दिल ठीक से काम नहीं कर रहा था और पेशाब करने में भी दिक्कत थी। उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, आज सुबह साढ़े 4 बजे वो गिर गए थे, जिससे उनका निधन हो गया।

समीर खाखर ने कई फिल्मों में अपने किरदारों से लोगों को गुदगुदाया है। जिसके कुछ समय बाद वो फिल्म इंडस्ट्री को छोड़कर अमेरिका शिफ्ट हो गए थे। हालांकि अमेरिका से वापस लौटने के बाद उन्होंने फिर इंडस्ट्री में एंट्री ली और फिल्मों के अलावा अदालत और संजीवनी जैसे टीवी शोज में नजर आए। इसके अलावा वो जी5 की वेब सीरीज सनफ्लावर में भी नजर आए। संजीव ने 2020 में नवाजुद्दीन की फिल्म सीरियस मैन में पॉलिटिशियन का किरदार निभाकर भी खूब वाहवाही बटोरी थी।

समीर खाखर की 71 साल की उम्र में निधन की खबर से दर्शक दुखी हैं। उन्होंने 1987 में आई फिल्म जवाब हम देंगे से करियर की शुरुआत की थी। इसके अलावा वो मेरा शिकार, शहंशाह, गुरु, नफरत की आंधी, परिंद जैसी कई बेहतरीन फिल्मों में अपनी बेहतरीन एक्टिंग से दर्शकों को एंटरटेन कर चुके हैं।