Home Blog Page 543

बडी खबर : इस एयरलाइन की टिकिट बुकिंग इतने दिन के लिए बंद, पढ़ें पूरी खबर

0

नई दिल्ली: दूसरे एयरलाइंस के मुकाबले सस्ती हवाई यात्रा करने वाली एयरलाइन कंपनी गो फर्स्ट (Go First) दिवालिया होने के कगार पर पहुंच चुकी है। विमान कंपनी ने बिना किसी पूर्व सूचना के अचानक से तीन दिनों के लिए अपनी सभी उड़ानों को रद्द कर दिया। सोमवार को गो फर्स्ट ने अचानक से ऐलान किया कि उनके पास ना तो पैसे है और ना ही तेल। ऐसे में उसने रातों-रात फैसला लेते हुए 3 से 5 मई तक के लिए अपनी सभी फ्लाइटों को रद्द कर दिया। अचानक फ्लाइट कैंसिंल होने का सबसे अधिक असर यात्रियों पर पड़ा है। देश भर के अलग-अलग एयरपोर्ट्स पर यात्री परेशान दिखें। उन्हें ना कोई मदद मिल पा रही है और ना ही फ्लाइट से संबंधी कोई जानकारी।

गो फर्स्ट की उड़ानें रद्द होने से यात्री परेशान दिखे। अचानक उड़ानें रद्द होने से उन्हें पता नहीं चल रहा कि अब क्या करें। एयरपोर्ट पर उन्हें गो फर्स्ट के काउंटर पर कोई जानकारी नहीं मिल रही थी। एयरलाइन की तरफ से उन्हें कोई मदद नहीं मिल रही है। फ्लाइट कैंसिल होने पर उन्हें भारी नुकसान हुआ है। उन्हें ऊंची कीमतों पर दूसरी एयरलाइंस में बुकिंग लेनी पड़ रही है। आखिरी मौके पर बुकिंग के चलते टिकटों के प्राइस आसमान छू रहे हैं। उन्हें गो फर्स्ट एयरलाइन ने अकेला छोड़ दिया है। जिन लोगों ने गो फर्स्ट के टिकट बुक कर रखें है , उनके मन में कई सवाल उठ रहे हैं।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार गो फर्स्ट ने 3 से 5 मई तक की फ्लाइट कैंसिल कर दी है। जिन लोगों ने इस तारीख की टिकट बुक कराई थी उन्हें पूरा रिफंड दिया जाएगा। कंपनी ने अपनी बेवसाइट पर इसकी जानकारी दी है और कहा है कि जल्दी ही फुल रिफंड (Go First Refund) जारी किया जाएगा। रिफंड का क्लेम करने की पूरी प्रोसेस की जानकारी दी है। लोगों को उनके ओरिजनल मोड में रिफंड वापस मिल जाएगा। जिन यात्रियों ने सीधे एयरलाइन की वेबसाइट से टिकट बुक की है, उन्हें सोर्स अकाउंट में रिफंड मिलेगा।

जिन यात्रियों ने ऑनलाइन ट्रैवल एग्रीगेटर्स के जरिए टिकट बुक कराई है, उन्हें भी सोर्स अकाउंट में रिफंड मिलेगा। ऑनलाइन एग्रीगेटर्स या एजेंट आपको मना नहीं कर सकते हैं। Go First एयरलाइन का कहना है कि वह टिकट को किसी दूसरी एयरलाइन में रिशेड्यूल या ट्रांसफर नहीं करा सकते हैं।

अगर आपने 3 से 5 मई 2023 के बीच गो फर्स्ट एयरलाइन में टिकट बुक की है और चाहते हैं कि आगे की तारीख के लिए इसे रिशेड्यूल कर लें तो ऐसा संभव नहीं है। यानी आप अगली डेट में भी इसे रिशेड्यूल नहीं कर सकते हैं।एयरलाइन की वेबसाइट पर मौजूद जानकारी के मुताबिक आपने रिटर्निंग फ्लाइट में भी बदलाव हो सकता है। एयरलाइन ने इस असुविधा के लिए माफी भी मांगी है। एयरलाइंस के मुताबिक बुकिंग अमाउंट आपके ओरिजनल पेमेंट मोड में ही ट्रांसफर किया जाएगा। हालांकि एयरलाइन की तरफ से इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है कि ये रिफंड कब तक इश्यू किया जाएगा।

उत्तराखंड : चार धाम स्वास्थ्य सेवाओं के लिए केंद्र से मिला इतना बजट

0
  • चार धाम स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण को 28 करोड़ स्वीकृत.

  • श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में कैथ लैब व ऑपरेशन थियेटर मंजूर.

  • स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत ने केन्द्र सरकार का जताया आभार.

  • चार धाम यात्रा के लिये 100 स्वास्थ्य मित्रों की तैनाती को मिली मंजूरी.

  • यात्रा में तैनात डॉक्टर्स एवं पैरामेडिकल स्टाफ को मिलेगा प्रोत्साहन भत्ता.

देहरादून : केन्द्र सरकार ने राज्य में संचालित चार धाम यात्रा पर आने वाले तीर्थयात्रियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिये राज्य को 28.13 करोड़ के अतिरिक्त बजट की स्वीकृत दी है। जिसके अंतर्गत श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में कैथ लैब की स्थापना व आधुनिक ऑपरेशन थियेटर के निर्माण की स्वीकृति मिली है।

इसके अलावा चार धाम यात्रा यात्रियों को विशेष स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने के लिये 100 स्वास्थ्य मित्रों की तैनाती व यात्रा में तैनात चिकित्सकों, नर्सों, पैरामेडिकल स्टाफ व चतुर्थ श्रेणी कार्मिकों के लिये प्रोत्साहन भत्ता भी स्वीकृत किया गया है। जिस पर सूबे के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने प्रधानमंत्री एवं केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री का आभार जताया।

सूबे के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि राज्य सरकार ने चार धाम में स्वास्थ्य सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण एवं तीर्थयात्रियों को सुलभ चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराने हेतु विगत माह केन्द्र सरकार को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कार्यक्रम के तहत 32.85 करोड़ के अतिरिक्त बजट का प्रस्ताव भेजा था। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्य सरकर के प्रस्ताव को स्वीकार करते हुये चार धाम यात्रा के लिये अतिरिक्त बजट मंजूर किया है।

इसके अंतर्गत विभिन्न स्वास्थ्य सुविधाओं की स्थापना एवं यात्रा में तैनात चिकित्सकों एवं अन्य कार्मिकों हेतु प्रोत्साहन भत्ता के साथ ही 100 स्वास्थ्य मित्रों की तैनाती की मंजूरी देते हुये 28.13 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की है। जिसमें राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर गढ़वाल में कैथ लैब के लिये 8 करोड़ तथा आधुनिक ऑपरेशन थियेटर के निर्माण के लिये एक करोड़ की धनराशि स्वीकृत की है, जबकि कैथ लैब संचालन के लिये जरूरी मानव संसाधन की स्वीकृत देते हुये 1.62 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की है।

इसके अलावा चार धाम यात्रा में तैनात चिकित्सकों, नर्सों, पैरामेडिकल स्टॉफ व चतुर्थ श्रेणी कार्मिकों के लिये प्रोत्साहन भत्ते के लिये 16 करोड 47 लाख की धनराशि स्वीकृत की है। चार धाम यात्रा में तीर्थ यात्रियों को विशेष स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिये केन्द्र सरकार ने 100 स्वास्थ्य मित्रों की तैनाती की भी मंजूरी दी है, इनके वेतन व प्रोत्साहन भत्ता के लिये अलग से एक करोड़ की धनराशि स्वीकृत की गई है। स्वास्थ्य मंत्री डा. रावत ने बताया कि पहली बार चार धाम यात्राओं की स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ व सुलभ बनाने के लिये केन्द्र सरकार ने अतिरिक्त धनराशि स्वीकृत की है। इसके लिये उन्होंने प्रधानमंत्री एवं केन्द्र स्वास्थ्य मंत्री का आभार जताया।

उत्तराखंड : जिसको मंत्री और गनर ने पीटा, उसी पर दर्ज कर दिया मुकदमा

0

ऋ़षिकेश: कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल और उनके गनर का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ था। वीडियो वायरल होने के बाद मंत्री की खूब आलोचना हो रही है। सीएम धामी ने भी अग्रवाल को आज तलब किया है। लेकिन, इस बीच पुलिस ने उस सुरेंद्र सिंह नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है, जिसको मंत्री और मंत्री के गनर के साथ ही कुछ और लोगों ने बुरी तरह पीट दिया था।

पुलिस ने जो मुकदमा दर्ज किया है। उसके विभिन्न धाराएं लगाई गई है। मंत्री फ्टील को रोककर सरकारी काम में बाधा, खिड़की पर हाथ मारकर तोड़ने का प्रयास, गालीगलौच करना, मंत्री की तरफ अपना हाथ बढ़ाना, मंत्री की जेब में रखे भगवान के अंगवस्त, पेन और 1150 रुपये छीनने और मारपीट का प्रयास करने की बात कही गई है। साथ ही रिपोर्ट दर्ज कराने वाली मंत्री के गनर गौरव राणा और उनकी वर्दी फाड़ने का भी आरोप लगाया गया है।

अब इसी फर्द में लिखी गई बातों की समीक्षा की जाए तो कहीं पर भी यह नहीं है कि उसने मंत्री के साथ मारपीट की है। कुर्ता फाड़ने की बात भी नहीं कही गई है। पुलिसकर्मी की वर्दी भी वीडियो में फाड़ते हुए नजर नहीं आ रहा है। जिस तरह से सुरेंद्र सिंह नेगी को पीटा जा रहा है। उससे साफ है कि उसे तो मौका ही नहीं दिया। पहले मंत्री ने थप्पड़ जड़ा और फिर गनर ने मारपीट शुरू कर दी। इस बीच एक और व्यक्ति भी आया और मारना शुरू कर दिया।

सवाल यह है कि पुलिस आखिर क्या साबित करना चाहती है। जिस पुलिसकर्मी पर मारपीट का मुदमा दर्ज किया जाना चाहिए था। उसके झूठे आरोपों पर ही मुकदमा दर्ज कर दिया गया। मंत्री के खिलाफ भी मुदमा दर्ज होना चाहिए। कांग्रेस लगातार यह मांग कर रही है। कई जगहों पर आज प्रेमचंद अग्रवाल का पुतला भी फूंका गया।

प्रेमचंद अग्रवाल की गुंडई का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी कई बार विवाद खड़ा कर चुके हैं। विधानसभा चुनाव के दौरान सीआरपीएफ जवान को गाली देने का वीडियो भी सामने आया था। विधानसभा अध्यक्ष रहते पार्टी के ही राज्य मंत्री के साथ गालीगलौच का मामला चर्चाओं में रह चुका है। विधानसभा बैकडोरी भर्ती घोटाले मामले में भी विवादों में रहे हैं। बावजूद, प्रेमचंद अग्रवाल पार्टी का चहेते बने हुए हैं। इस पर सवाल भी उठे चुके हैं।

डिवाइडर से टकराने के बाद ऑटो में लगी आग, सवार महिला की मौत

0

महाराष्ट्र : ठाणे शहर में बुधवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। दरअसल गायमुख इलाके घोड़बंदर रोड पर सुबह 5.45 बजे एक ऑटो रिक्शा सड़क डिवाइडर से टकरा गया था। ऑटो रिक्शा में महिला सवार थी। डिवाइडर से टकराने के बाद ऑटो में आग लग गई। जिससे ऑटो में सवार महिला की मौत हो गई। साथ ही दुर्घटना में ऑटो ड्राइवर भी गंभीर रूप से उसमें झुलस गया।

ऑटो-रिक्शा ठाणे शहर से भायंदर की ओर जा रहा था, उसी दौरान ड्राइवर ने अचानक नियंत्रण खो दिया था। ठाणे नगर निगम के क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ (RDMC) के प्रमुख अविनाश सावंत ने पीटीआई को बताया कि वाहन इसके बाद सड़क के डिवाइडर से टकरा गया और उसमें आग लग गई।

ऑटो में सवार महिला अपनी जान न बचा सकी। वह वाहन के अंदर फंसी रह गई और उसमें ही जलकर मर गई। अधिकारी ने कहा कि ऑटो ड्राइवर की पहचान राजेश कुमार के रूप में हुई है। उसकी उम्र 45 वर्ष है। वह भी इस हादसे में गंभीर रूप से झुलस गया। अधिकारी ने बताया कि जैसे ही हमें सूचना मिली हमारी टीम तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना हो गई।

अधिकारी ने कहा कि महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है और पुलिस मृतक की पहचान करने की कोशिश कर रही है। कसारवडावली पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और अधिकारी ने कहा कि आगे घटना की जांच जारी है।

उत्तराखंड : आज स्थगित रहेगी केदारनाथ यात्रा, धाम में हो रही भारी बर्फ़बारी

0

रुद्रप्रयाग: मौसम चारधाम यात्रा में लगातार विलेन बना हुआ है। प्रदेशभर में बारिश ने जनजीवन भी प्रभावित कर दिया है। लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। फसलें भी बर्बाद हो रही हैं। चारधाम यात्रा में तीर्थ यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। केदारनाथ धाम में लगातार भारी बर्फबारी हो रही है।

भारी बर्फबारी के चलते धाम की यात्रा एक दिन के लिए फिलहाल रोक दी गई है। पुलिस ने लोगों से सहयोग की अपील की है। लगातार बर्फबारी के कारध धाम में पानी तक का संकट हो गया है। तापमान गिरने के कारण पानी नलों में ही जम गया है। रास्तों में बर्फ जम गई है। ऐसे में यात्रा करना खतरे से खाली नहीं है। इसको देखते हुए ही यात्रा को रोकने का फैसला लिया गया है।

मौसम विभाग के ऑरेंज अलर्ट को देखते हुए बुधवार को केदारनाथ यात्रा स्थगित कर दी गई है। ऋषिकेश, श्रीनगर से ही यात्रा को रोक दिया गया है। पुलिस महानिदेशक ने यात्रियों से खराब मौसम को देखते हुए सहयोग की अपील की है। पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने कहा है कि केदारनाथ में भारी बर्फबारी हो रही है, जिससे वहां रहना मुश्किल है। मौसम विभाग ने भी 2 व 3 मई के लिए अलर्ट जारी किया था।

ऐसे में बुुधवार को केदारनाथ में रुकना संभव नहीं है और इसलिए बुधवार को केदारनाथ यात्रा स्थगित कर दी गई है। सोनप्रयाग और गौरीकुंड में सभी यात्रियों को रोका जाएगा। ऋषिकेश व श्रीनगर से मंगलवार दोपहर बाद ही यात्रा रोक दी गई है। डीजीपी ने यात्रियों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि वे फिलहाल ऋषिकेश तक आने का प्लान भी न बनाएं। साथ ही जो यात्री श्रीनगर, रुद्रप्रयाग तक ठहरे हुए हैं वे भी 4 मई की सुबह तक केदारनाथ जाने का विचार न करें।

इधर, जिला मुख्यालय रुद्रप्रयाग, तिलवाड़ा, अगस्त्यमुनि, गुप्तकाशी, फाटा, सोनप्रयाग में भी पुलिस ने हजारों यात्रियों को रोक दिया है। पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना व चौकी प्रभारियों को यात्रा का आवागमन बंद करने को कहा है। पुलिस अधीक्षक डा. विशाखा अशोक भदाणे ने बताया कि सीमावर्ती जनपदों से भी यातायात रोका जा रहा है।

विनेश फोगाट ने खेल मंत्री अनुराग ठाकुर पर लगाया आरोप, कही ये बड़ी बात

0

पहलवान भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर खिलाड़ियों का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। WFI के प्रमुख और भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ अन्य शीर्ष पहलवानों के साथ जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रही भारत की शीर्ष पहलवान विनेश फोगट ने कहा है कि एक शक्तिशाली व्यक्ति के खिलाफ खड़ा होना मुश्किल है जो लंबे समय तक अपनी शक्ति और स्थिति का दुरुपयोग करता रहा।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने खुलासा किया कि पहली बार जंतर मंतर पर अपना विरोध शुरू करने से पहले पहलवानों ने एक अधिकारी से मुलाकात की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।  पहलवान डब्ल्यूएफआई प्रमुख के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोपों का विरोध कर रहे हैं और उनकी गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

विनेश ने कहा, ‘जंतर मंतर पर बैठने से तीन-चार महीने पहले, हम एक अधिकारी से मिले थे, हमने उन्हें सब कुछ बताया था कि कैसे महिला एथलीटों का यौन उत्पीड़न और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता है, जब कोई कार्रवाई नहीं की गई, तो हम धरने पर बैठ गए।

विनेश फोगट ने केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर पर कोई कार्रवाई नहीं करने और कमेटी बनाकर मामले को दबाने को लेकर भी निशाना साधा। उन्‍होंने कहा कि हमने केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर से बात करने के बाद अपना विरोध समाप्त कर दिया और सभी एथलीटों ने उन्हें यौन उत्पीड़न के बारे में बताया था। एक समिति बनाकर, उन्होंने वहां मामले को दबाने की कोशिश की, उस समय कोई कार्रवाई नहीं की गई।

उत्तराखंड : बाजार से घर जा रहा था युवक, गुलदार ने मार डाला

0

अल्मोड़ा। जिले में गुलदार का आतंक बढ़ता जा रहा है। गांव के साथ ही शहरों में भी गुलदार की दस्तक बढ़ रही है। गुलदार लगातार ग्रामीणों पर हमला कर रहे हैं। अब जिले के रानीखेत के ताड़ीखेत ब्लाक में गुलदार ने एक युवक को मार डाला। आज सुबह उसकी लाश मिली। इससे ग्रामीण दहशत में है। घटना रानीखेत ताड़ीखेत ब्लाक की है। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर है।

बताया जाता है यहां फयाटनौला निवासी युवक गांव में अकेले रहता था। बीते सोमवार की शाम वह घर से करीब तीन किमी दूर सामान लेने बाजार गया था। वापस  लौटते वक्त उस पर गुलदार ने हमला कर दिया। आज मंगलवार सुबह जब प्राइमरी स्कूल कनोली के बच्चे और शिक्षक स्कूल जा रहे थे। उन्होंने स्कूल के पास खून के निशान देखे। इसके बाद उन्होंने गांव में लोगों को इसकी जानकारी दी। गांव के राजेन्द्र्र ंसह मावड़ी ने बताया कि खून के निशान मिलने पर गांव के लोगों ने आसपास देखा।

इस दौरान कही चप्पल और कहीं कपड़े मिले। बाद में नौले के पास झाड़ियों में एक शव मिला। शव की शिनाख्त गांव के जगदीश चन्द्र असनोड़ा के रूप में की गई। वन क्षेत्राधिकारी तापस मिश्रा ने बताया कि शव को देख कर लग रहा है कि गुलदार ने ही युवक को मारा है। मामले की जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए रानीखेत भेजा जा रहा है।

उत्तराखंड: मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल की बीच सड़क मारपीट…VIDEO वायरल

0

ऋषिकेश: सोशल मीडिया में एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल और उनका स्टाफ एक व्यक्ति को पीटते हुए नजर आ रहे हैं। यह हैरानी की बात है कि कैबिनेट मंत्री सड़क पर ही मारपीट और गालीगलौच पर उतारू हो गए। जबकि, वो उनके साथ अभद्रता करने वाले व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी कर सकते थे।

सरकार में कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल पर बीच सड़क पर एक व्यक्ति ने की गाली गलौच और हाथापाई हो गई। ऋषिकेश हरिद्वार हाईवे पर कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल पर एक व्यक्ति ने अचानक गाली गलौच करते हुए हमला कर दिया।

हमला होते ही गाड़ी से कैबिनेट मंत्री और उनके टीम में उतर कर संदिग्ध व्यक्ति की जमकर धुनाई कर दी, सूत्रों के हवाले से खबर जन समस्याओं से जुड़े मुद्दे को लेकर मंत्री पर व्यक्ति ने आक्रोश के चलते किया हमला। हमला करने वाले व्यक्ति की पहचान सुरेंद्र नेगी नाम से हुई है, जो ऋषिकेश विधानसभा के शिवाजी नगर का रहने वाला है । कैबिनेट मंत्री पर हमला करने वाले को पुलिस ने हिरासत में लिया ।

पोन्नियिन सेल्वन-2 की जोरदार कमाई, ‘किसी का भाई, किसी की जान’ से निकली आगे

0

सलमान खान की फिल्म ‘किसी का भाई, किसी की जान’ और ऐश्वर्या राय बच्चन की फिल्म ‘पोन्नियिन सेल्वन-2’ के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। ये दोनों फिल्में एक हफ्ते के गैप में रिलीज हुई। मणि रत्नम के निर्देशन में बनी ऐतिहासिक फिल्म को जहां अलग-अलग भाषाओं में रिलीज किया गया, तो वहीं सलमान खान की फिल्म ‘किसी का भाई, किसी की जान’ सिर्फ हिंदी भाषा में रिलीज हुई। ये दोनों ही फिल्में दुनियाभर में कम समय में दमदार कमाई कर रही है। दोनों के बीच बॉक्स ऑफिस पर नेक टू नेक कॉम्पिटिशन देखने को मिला है।

हालांकि, अब सलमान की फिल्म वर्ल्डवाइड कमाई के मामले में थोड़ी पीछे रह गई है। चलिए जानते हैं पीएस-2 और किसी का भाई, किसी की जान में वर्ल्डवाइड अब तक कितनी कमाई हो चुकी है। किसी का भाई, किसी की जान की दुनियाभर में शानदार कमाई ‘किसी का भाई, किसी की जान’ ईद के मौके यानी कि 21 अप्रैल 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की रफ्तार भले ही धीमी हो चुकी है, लेकिन दुनियाभर में ये फिल्म शानदार कमाई कर रही है।

सलमान खान की फिल्म ने वीकेंड तक दुनियाभर में 150 करोड़ का आंकड़ा पार किया था, लेकिन अब इस फिल्म ने सोमवार को टोटल 174 करोड़ के आसपास की कमाई कर ली है। जिस तरह से फिल्म वर्ल्डवाइड कमाई कर रही है, उसे देखते हुए ये कहना गलत नहीं होगा कि ये जल्द ही 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर जाएगी। ‘पोन्नियिन सेल्वन-2’ ने सलमान खान की फिल्म को दी मात घरेलू बॉक्स पर किसी का भाई, किसी की जान ने टोटल 102 करोड़ और पोन्नियिन सेल्वन-2 ने 105 करोड़ कमाए।

घरेलू बॉक्स ऑफिस के बाद अब ऐश्वर्या राय और चियान विक्रम की चोल साम्राज्य पर बनी इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड कमाई के मामले में भी बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म को पीछे छोड़ दिया है। इस फिल्म ने चौथे दिन यानी कि सोमवार को 200 करोड़ का आंकड़ा पार करते हुए वर्ल्डवाइड 212.35 करोड़ की टोटल कमाई की है। आपको बता दें कि 500 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने एडवांस बुकिंग में ही 7 से 8 करोड़ की कमाई कर ली थी।

उत्तराखंड : यहां जंगल में मिला युवक का शव, मिले चोट के निशान

0

नैनीताल: हादसों का सिलसिला थमने का नामा नहीं ले रहा है। एक के बाद एक हर दिन कहीं ना कहीं से हादसे की खबर आ ही जाती है। इनमें हर दिन किसी की जान जाती है, तो कई घायल हो जाते हैं। ऐसा ही एक हादसा नौननीताल जिले में सामने आया है। कार खाई में गिरने से एक की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार धानाचूली-पहाड़पानी मोटर मार्ग के चौरलेख के पास सोमवार देर रात एक कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि, पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।

पुलिस के अनुसार रात करीब 11 बजे एक ऑल्टो कार लोहाघाट से धारी की ओर जा रही थी। जिसमें सवार सभी लोग एक पारिवारिक सगाई कार्यक्रम में लोहाघाट गए हुए थे। वहां से लौटते समय चोरलेख के पास कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को पदमपुरी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।

नवीन चंद्र पुत्र सेवक राम निवासी ग्वालाकोट (अघरिया) की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई थी। विमला देवी, ईश्वरी राम, दीपक चंद्र, बुद्धि राम और गीता के घायल होने पर प्राथमिक उपचार किया गया। तीन लोगों की हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर किया गया है।