Home Blog Page 542

किश्तवाड़ में सेना का हेलीकॉप्टर क्रैश, इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान हुआ हादसा

0

जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के दूरदराज इलाके मड़वा के मचना जंगलों में सेना का हेलीकॉप्टर क्रैश हुआ है, जिसमें दो लोग घायल हुए हैं। जो हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हुआ है वो सेना का ALH ध्रुव हेलीकॉप्टर है। तकनीकी खराबी के चलते इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान सेना का ये हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया।

जानकारी के मुताबिक, हेलीकॉप्टर के पायलट और को-पायलट ने एयर ट्रैफिक कंट्रोलर (ATC) को तकनीकी खराबी की सूचना दी थी और इमरजेंसी लैंडिंग के लिए आगे बढ़ गए। उन्होंने हेलीकॉप्टर को मारुआ नदी के किनारे पर लैंड कराने की कोशिश की और इसी दौरान ये हादसा हुआ। उबड़-खाबड़ जमीन और बिना तैयारी के लैंडिंग के कारण हेलीकॉप्टर सही सलामत लैंड नहीं हो पाया और ये क्रैश हो गया। इस दौरान हेलीकॉप्टर में पायलट, को-पायलट के साथ-साथ एक टेक्नीशियन मौजूद था।

सेना के हेलीकॉप्टर के क्रैश होते ही तत्काल प्रभाव से सहायता के लिए लोगों को भेज भी दिया गया। तत्काल बचाव अभियान शुरू किया गया और सेना की बचाव टीमें घटनास्थल पर पहुंच गईं। नदी के किनारे से तत्काल बचाव अभियान चलाया गया। भारतीय सेना के हेलीकॉप्टर के क्रैश में तीन लोगों को चोटें आई हैं। विमान में दो पायलट और एक टेक्नीशियन सवार थे। तीनों घायल कर्मियों को उधमपुर के कमांड अस्पताल ले जाया गया है। जहां उनका इलाज जारी है।

एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित बने एयर फोर्स के नए डिप्टी चीफ

0

एयर मार्शल आशुतोष दीक्षितको वायु सेना का नया उप प्रमुख नियुक्त किया गया है। वह एयरफोर्स के आधुनिकीकरण के प्रभारी होंगे। एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित भारतीय वायु सेना के नए उप प्रमुख के रूप में पदभार ग्रहण करेंगे।

 

नशे में धुत पुलिसकर्मी ने भाई का सिर फोड़ दिया, विनेश फोगाट का आरोप

0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर 12 दिन से धरना दे रहे पहलवानों के साथ पुलिस की झड़प की खबर है. धरना दे रही महिला पहलवानों ने बुधवार देर रात पुलिस पर मारपीट और बदसलूकी का आरोप लगाया है. इस दौरान विनेश फोगाट के भाई के सिर पर चोट आई है. पहलवान साक्षी मलिक ने आरोप लगाया है कि नशे में धुत एक पुलिसकर्मी ने उनसे बदतमीजी की. वहीं, विनेश फोगाट ने रोते हुए मीडिया को बताया कि शराब पीकर पुलिसकर्मी ने उन्हें गाली दी और उनके भाई का सिर फोड़ दिया.

मीडिया से बात करते हुए विनेश फोगाट ने रोते हुए कहा कि पुलिसवाले ने गाली-गलौच की. हमने फोल्डिंग मंगाई थी. इसपर पुलिसवाले ने आपत्ति जाहिर की. एक पुलिस वाले ने शराब पी रखी थी. उसने हमारे साथ मारपीट की. क्या हम ये दिन देखने के लिए देश के लिए मेडल लाए थे? पुलिस ने हमारी दुर्दशा की है. हमारा एक पहलवान घायल है. उसे अस्पताल नहीं ले जाने दे रहे हैं. इस बीच जंतर-मंतर पर भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता पहुंचे हैं. लेकिन पुलिस ने उन्हें अंदर जाने से रोक दिया है. किसानों की पुलिस के साथ नोकझोंक हुई. पुलिस ने जंतर-मंतर को पूरी तरह से सील कर दिया है.

NDTV के रिपोर्ट के अनुसार धरना दे रहे बजरंग पूनिया ने कहा कि दिल्ली में लगातार हो रही बारिश के कारण वे बेड लेकर आए थे. पुलिस ने इस पर आपत्ति जताई और इसे लेकर कहासुनी शुरू हो गई थी. रिपोर्ट के मुताबिक, आम आदमी पार्टी नेता सोमनाथ भारती ने पहलवानों के लिए चारपाई की व्यवस्था की थी. इसके लिए दिल्ली पुलिस ने सोमनाथ भारती को हिरासत में ले लिया है. वहीं, गीता-बबीता की बहन और बजरंग पुनिया की पत्नी संगीता ने लोगों से दिल्ली पहुंचने की अपील की है. उन्होंने लिखा- “आस-पास के दिल्ली के लोग हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लोग जल्द पहुंचे !! हमारी बहन बेटियों की सुरक्षा जरूरी है.”

साक्षी मलिक के पेज से लाइव आकर उनके पति सत्यव्रत मलिक ने बताया कि बुधवार को बारिश की वजह धरना स्थल पर जमीन पर सोया नहीं जा सकता था. इसके कारण चारपाई और फोल्डिंग की व्यवस्था की गई थी. देर रात करीब साढ़े 10:45 बजे विनेश फोगाट अपनी बहन संगीता के साथ धरना स्थल से कुछ दूरी से चारपाई लेने जा रही थीं. तभी वहां नशे में धुत एक पुलिसकर्मी ने उनसे पूछा कि कहां जा रही हो. उन्होंने चारपाई लाने की बात कही, तो पुलिस ने विनेश से गाली-गलौज की.

फिर मारपीट भी की गई.वहीं, दिल्ली पुलिस ने पहलवानों के साथ मारपीट से इनकार किया है. पुलिस ने आधिकारिक बयान में कहा, “जंतर-मंतर पर धरने के दौरान आप नेता सोमनाथ भारती बिना परमिशन चारपाई लेकर धरना स्थल पर आ गये. बीच-बचाव करने पर समर्थक ट्रक से बेड निकालने की कोशिश में आक्रामक हो गए. इसके बाद, एक मामूली विवाद हुआ. सोमनाथ भारती समेत 2 अन्य लोगों को हिरासत में लिया गया है.

बारामुला में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़, 4 आतंकी ढेर

0

उत्तरी कश्मीर के बारामुला में गुरुवार को आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ में हो गई। इस दौरान दो आतंकियों को मार गिराया गया है। मारे गए दोनों आतंकी लश्करे तैयबा से जुड़े हुए थे और शोपियां के रहने वाले थे। उनके पास से एक एके 47 राइफल और एक पिस्तौल सहित आपत्तिजनक सामग्री, हथियार और गोला-बारूद बरामद हुआ है।

एसएसपी बारामुला आमोद अशोक नागपुरे ने बताया कि बारामुला पुलिस और 29आरआर और 2 बटलियन एसएसबी की एक संयुक्त टीम ने जिले के क्रीरी इलाके में रात में तलाशी अभियान चलाया। जैसे ही संयुक्त टीम संदिग्ध स्थान की ओर बढ़ी, छिपे हुए आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू कर दी, जिससे मुठभेड़ शुरू हो गई।

मुठभेड़ में लश्कर के दो आतंकवादी मारे गए। दोनों की पहचान शोपियां जिले के शाकिर मजीद नजर और हनान अहमद सेह के रूप में हुई है। दोनों इसी साल मार्च में आतंकवादी गतिविधियों  में शामिल हुए थे। उनके पास से एक एके-47 रायफल और एक पिस्टल बरामद हुई है।

इससे पहले बुधवार को उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में एलओसी से सटे माच्छिल सेक्टर में सुरक्षाबलों ने पाकिस्तान की एक और साजिश को नाकाम करते हुए दो घुसपैठियों को मार गिराया गया। बुधवार की सुबह मारे गए इन आतंकियों के पास से भारी मात्रा में हथियार, गोलाबारूद समेत पाकिस्तानी करंसी बरामद हुई है।

सुरक्षाबलों ने यह कार्रवाई ऑपरेशन प्रहार के दौरान की। सूत्रों के अनुसार घुसपैठियों के पास से नशीले पदार्थ भी बरामद किए गए हैं।सेना की 15वीं कोर के प्रवक्ता कर्नल एमरॉन मोसवी ने बताया कि मच्छिल सेक्टर की तरफ आतंकवादी लांच पैड से संभावित घुसपैठ की एसएसपी कुपवाड़ा ने विशिष्ट खुफिया जानकारी दी।

इस पर सैनिकों को एक मई से ही हाई अलर्ट पर रखा गया था। इस बीहड़ और अत्यंत दुर्गम क्षेत्र के लिए विशेष दल गठित किया गया था। सैन्य प्रवक्ता ने बताया कि सेना और एसओजी के जवानों को घुसपैठ के संभावित मार्गों पर तैनात किया गया। लगातार दो रात तक बारिश, खराब दृश्यता और तापमान में गिरावट के बावजूद जवान मोर्चे पर मुस्तैद रहे।

तीन मई की सुबह करीब साढ़े आठ बजे नियंत्रण रेखा के पास इस ओर सैनिकों ने घुसपैठ करने वाले आतंकियों को रोकने का प्रयास किया, लेकिन आतंकवादियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में जवानों ने दो दहशतगर्दों को ढेर कर दिया। मारे गए आतंकवादियों और संबद्ध आतंकी समूह की पहचान की जा रही है। यह सफल खुफिया इनपुट आधारित ऑपरेशन सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और सभी सुरक्षा एजेंसियों के बीच घनिष्ठ तालमेल का एक और उदाहरण है।

उत्तराखंड ब्रेकिंग : दो जिलों में भूकंप के झटके, इतनी थी तीव्रता

0

टिहरी/चमोली: उत्तराखंड में लगातार भूकंप के झटके महसूस किए जा रहे हैं। लगातार भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत है। इस बार एक ही दिन में कुछ ही घंटों में दो जिलों में भूकंप के झटके महसूस किए गए।

earthqik tehri

जानकारी के अनुसार पहला झटका टिहरी जिले में मसूस किया गया। सबसे पहले टिहरी में आठ बजकर 59 मिनट पर झटके महसूस किए गए। इनकी तीव्रता 2.6 मापी गई। फिलहाल कहीं से भी नुकसान की कोई खबर नहीं है।

earthqik chamoli

वहीं, चमोली जिले में भी भूकंप के झटकों से धरती कांप उठी। जिले में सुबह 9 बजकर 50 मिनट पर भूंकप आया। रिएक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.3 मापी गई। झटके महसूस होने पर कुछ जगहों पर लोग घरों से बाहर निकल आए।

यूपी निकाय चुनाव में पहले चरण का मतदान जारी

0

नगरीय निकाय चुनाव के पहले चरण का मतदान सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक हाेगा। पहले चरण में प्रदेश के नौ मंडलों के 37 जिलों में 10 नगर निगमों, 104 नगर पालिका परिषदों और 276 नगर पंचायतों के चुनाव होंगे।

नगरीय निकाय चुनाव के पहले चरण का मतदान सुबह सात बजे से शुरु हो गया है। मतदान शाम छह बजे तक हाेगा। मतदान के लिए बुधवार सुबह ही पोलिंग पार्टियां रवाना कर दी गईं थीं। पहले चरण में प्रदेश के नौ मंडलों के 37 जिलों में 10 नगर निगमों, 104 नगर पालिका परिषदों और 276 नगर पंचायतों के चुनाव होंगे। करीब 2.40 करोड़ मतदाता 7593 पदों के लिए 44 हजार से अधिक उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे।

गोरखपुर मंडल के चार जिलों में नगर निकाय के पहले चरण में एक नगर निगम, सात नगर पालिका और 44 नगर पंचायतों में शांतिपूर्ण मतदान जारी है। गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ कन्या प्राथमिक विद्यालय पर बने पिंक बूथ पर सबसे पहले मतदान किया। एक नगर निगम और 11 नगर पंचायतों में मतदान जारी है। देवरिया की दो नगर पालिका और 15 नगर पंचायतों में बारिश के चलते मतदान की गति सुस्त है।

महराजगंज में सिसवा नगरपालिका में कोर्ट के आदेश की वजह से मतदान नहीं हो रहा है। महराजगंज और नौतनवा नगर पालिका समेत आठ नगर पंचायतों में मतदान चल रहा है। कुशीनगर की तीन पालिकाओं और 10 नगर पंचायतों के मतदान केंद्रों पर कतार लगी है।

हादसे में खत्म हो गया पूरा परिवार, शादी से लौटते वक्त 11 की मौत

0

छत्‍तीसगढ़ के धमतरी-कांकेर नेशनल हाइवे-30 पर तेज रफ्तार ट्रक और बोलरो के बीच जबरदस्त भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में दो बच्चों और महिलाओं समेत 11 लोगों की मौत हो गई है। घायल हुई छह महीने की बच्ची को इलाज के लिए रायपुर के अस्पताल लाया गया। हालांकि, बच्ची की मौत हो गई।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बोलेरो में 11 लोग सवार थे। ये सभी लोग एक शादी कार्यक्रम से वापस आ रहे थे। इसे लेकर पुरूर थाना प्रभारी अरुण कुमार साहू ने बताया कि सभी बोलेरो सवार बारात में ग्राम मारकाटोला थे। इसके बाद वापस आते हुए धमतरी-कांकेर नेशनल हाइवे पर जगतरा से तीन किलोमीटर पहले कांकेर की तरफ से आ रहे ट्रक और बोलेरो कार की आमने-सामने भिड़ंत हो गई।

इस दुर्घटना के बाद राहगीरों और लोगों की मदद से बोलेरो वाहन में दबे लोगों को बाहर निकाला गया। साथ ही पुलिस ने गंभीर रूप से घायल छह महीने की बच्ची को इलाज के लिए रायपुर भेजा है। जहां बच्ची ने दम तोड़ दिया। वहीं मृतकों के शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरुर के चीरघर में रखा गया है। हालांकि, अभी तक किसी की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

उत्तराखंड : धामी कैबिनेट में इन बड़े फैसलों पर लगी मुहर

0

देहरादून: धोनी कैबिनेट की बैठक संपन्न हो गई है। बैठक में विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा हुई, जिसके बाद 13 फैसलों पर धामी कैबिनेट ने मुहर लगाई। बैठक में सबसे पहले चन्दन राम दास के निधन पर शोक प्रस्ताव पढ़ा गया।

सेंड की रॉयल्टी क़ो अन्य राज्यों की तरह की गई।

बाजपुर में गन्ना चीनी मिल में 29 करोड़ का लोन लेकर डिस्टलरी लगाई जाएगी।

कोषागार की नियमावली में संशोधन।

पशुपालन विभाग में पशु चिकित्सकों क़ो 20 प्रतिशत NPA देने का फैसला लिया।

फारेस्ट में आग लगने के मामले में पिरुल से पेलेट बनाने क़ो लेकर पिरुल इकठा करने वालों क़ो 3 रूपए दिया जाएगा।

ऋषिकेश में यात्रा कार्यालय में 11 नए पद सृजित किए जाएंगे 12 महीने काम करेंगे यात्रा प्रशासन संगठन का नाम बदलकर चार धाम यात्रा नियंत्रण प्रबंधन संगठन किया गया।

प्रदेश में चारा नीति बनाने क़ो लेकर लिया गया फैसला 66 करोड़ की राशि से ये नीति काम करेंगी उत्तराखंड चारा नीति बनाई गईं।

मुख्यमंत्री राज्य पशुधन मिशन क़ो मिली मंजूरी।

स्कूल में 14 साल के छात्र ने की अंधाधुंध फायरिंग, 8 बच्चों समेत 9 की मौत

0

बेलग्रेड: सर्बिया की राजधानी बेलग्रेड में फायरिंग की घटना सामने आई है BBC की खबर के मुताबिक, एक 14 वर्षीय छात्र ने एक स्कूल में छात्रों और सुरक्षा गार्डों पर फायरिंग की है. स्थानीय समाचार एजेंसी तंजुग की रिपोर्ट के हवाले से बीबीसी ने बताया कि फायरिंग में कम से कम 9 लोगों की मौत हो गई है. मरने वालों में 8 बच्चे शामिल हैं. पुलिस ने बताया कि सातवीं कक्षा के एक छात्र को गिरफ्तार किया गया है.

BBC की रिपोर्ट के मुताबिक, सर्बिया के आंतरिक मंत्रालय ने कहा कि एक 14 वर्षीय लड़के ने अन्य छात्रों और सुरक्षा गार्डों पर गोलियां चलाने से पहले बुधवार सुबह बेलग्रेड के एक क्लास में अपने टीचर को गोली मार दी थी. रिपोर्ट के मुताबिक, घटना व्लादिस्लाव रिब्निकर प्राइमरी स्कूल की है. यहां एक छात्र के पिता मिलन मिलोसेविच ने कहा कि उनकी बेटी उस क्लास में थी, जहां बंदूक से गोली चलाई गई.

मिलोसेविच ने बताया- “वह भागने में सफल रही. लड़के ने पहले टीचर को गोली मारी और फिर अंधाधुंध गोलियां चलानी शुरू कर दी.” मिलोसेविच ने कहा, “मैंने सिक्योरिटी गार्ड को टेबल के नीचे पड़ा देखा. मैंने दो लड़कियों को अपनी शर्ट पर खून से लथपथ देखा.

बयान के मुताबिक, पुलिस को सुबह 8 बजकर 40 मिनट के आसपास व्लादिस्लाव रिबनिकार प्राइमरी स्कूल में गोलीबारी की सूचना मिली. संदिग्ध किशोर सातवीं कक्षा का छात्र है और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है. बयान में कहा गया है कि संदिग्ध ने अपने पिता की बंदूक से अन्य छात्रों और स्कूल के गार्ड पर कई गोलियां बरसाईं.

सर्बियाई मीडिया में प्रसारित खबरों के मुताबिक, गोलीबारी में स्कूल के गार्ड की मौत हो गई. पुलिस ने इस घटना के संबंध में फिलहाल कोई अतिरिक्त जानकारी नहीं दी है. स्थानीय मीडिया चैनलों पर प्रसारित फुटेज में स्कूल के बाहर बच्चों को लेकर चिंतित अभिभावकों की भीड़ नजर आई.

बता दें कि व्लादिस्लाव रिबनिकार प्राइमरी स्कूल मध्य बेलग्रेड का एक जाना-माना स्कूल है. पुलिस ने गोलीबारी की घटना के बाद इस स्कूल के आसपास के इलाके को सील कर दिया. सर्बिया में प्राइमरी स्कूलों में कक्षा आठ तक के बच्चे पढ़ते हैं.

NCP में लगी इस्तीफों की झड़ी, कई नेताओं ने अपना पद छोड़ा

0

मुंबई :राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के अध्यक्ष शरद पवार ने मंगलवार को यह कहकर सबको चौंका दिया कि उन्होंने पार्टी का अध्यक्ष पद छोड़ने का फैसला किया है। हालांकि, पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शरद पवार से फैसले को वापस लेने की मांग की। इस बीच शरद पवार पार्टी पदाधिकारियों से मिलने के लिए यशवंतराव चव्हाण सेंटर पहुंचे, लेकिन इस बीच जितेंद्र आव्हाड समेत कई नेताओं ने अपना पद छोड़ दिया है।

NCP के एक पदाधिकारी ने बुधवार को कहा कि शरद पवार हमेशा की तरह यहां यशवंतराव चव्हाण प्रतिष्ठान में सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक पार्टी कार्यकर्ताओं सहित लोगों से मुलाकात की। इसके अलावा एनसीपी नेता अजित पवार भी यशवंतराव चव्हाण प्रतिष्ठान पहुंचे।

एनसीपी नेता जितेंद्र आव्हाड ने राष्ट्रीय महासचिव के पद से इस्तीफा दे दिया है। ANI से कहा कि मैंने राष्ट्रीय महासचिव के अपने पद से इस्तीफा दे दिया है और मैंने अपना इस्तीफा शरद पवार को भेज दिया है। उन्होंने बताया कि पार्टी प्रमुख के पद से इस्तीफा देने की पवार की घोषणा के बाद ठाणे एनसीपी के सभी पदाधिकारियों ने भी इस्तीफा दे दिया है।

दरअसल, शरद पवार ने मंगलवार को कहा था कि वह NCP के प्रमुख पद से इस्तीफा दे रहे हैं। पवार ने NCP की स्थापना साल 1999 में की थी। उन्होंने राजनीति से संन्यास लेने का एलान किया है। हालांकि, पवार के एक कार्यक्रम में की गई इस घोषणा से पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं में हड़कंप मच गया और इस दौरान उन्होंने पवार से फैसला वापस लेने की मांग की।