Home Blog Page 544

कांग्रेस ने जारी किया घोषणापत्र, किये ये बड़े वादे

0

कांग्रेस पार्टी ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए अपना घोषणापत्र जारी कर दिया है. घोषणापत्र में कांग्रेस ने बजरंग दल की तुलना पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) से की है और कहा है कि अगर उन्‍हें सत्‍ता पर काबिज होने का अवसर मिला, तो वे इसे बैन करेंगे. कांग्रेस ने अपने चुनावी घोषणापत्र में गृह ज्योति, गृह लक्ष्मी, अन्न भाग्य, युवा निधि एवं शक्ति की पांच गारंटी दोहराईं. बता दें कि सोमवार को भाजपा ने भी अपना घोषणा पत्र जारी किया था, जिसमें कई जनकल्‍याण योजनाओं के साथ-साथ गरीबों को मुफ्त अनाज देने की बात कही गई है.

कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में जनता से वादा किया है कि अगर वे सत्‍ता में आते हैं, तो गृह ज्योति के तहत 200 यूनिट निशुल्क बिजली दी जाएगी. गृह लक्ष्मी में परिवार की मुखिया को दो हजार रुपये तथा अन्न भाग्य में दस किलोग्राम अनाज देने का वादा किया गया है. इसके साथ ही कांग्रेस ने पशुपालन को बढ़ावा देने और गांवों में कम्पोस्ट खाद केंद्र स्थापित करने के लिए गाय का गोबर 3 रुपये प्रतिकिलो खरीदने का वादा किया है.

कांग्रेस के घोषणापत्र में कहा गया है कि युवा निधि के तहत बेरोजगार स्नातकों को एक माह में तीन-तीन हजार रुपये तथा डिप्लोमाधारी बेरोजगारों को डेढ़-डेढ़ हजार रुपये दिए जाएंगे. वहीं, शक्ति योजना के तहत सभी महिलाओं को राज्य भर में केएसआरटीसी / बीएमटीसी बसों में नि:शुल्क यात्रा की सुविधा दी जाएगी.

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने घोषणापत्र जारी करते हुए कहा, “मैं छठी गारंटी देता हूं कि सभी वादों को सरकार गठन के पहले दिन, मंत्रिमंडल की पहली बैठक में लागू किया जाएगा. वहीं, उन्‍होंने कहा कि भाजपा द्वारा पारित किए गए अन्यायपूर्ण सभी कानूनों तथा अन्य जन विरोधी कानूनों को सत्ता में आने के एक वर्ष के भीतर ही रद्द कर दिया जाएगा.

तीन घरों में भीषण आग, चार सगी बहनों की जिंदा जलकर मौत

0

बिहार : मुजफ्फरपुर जिले में देर रात भीषण अगलगी में चार सगी बहनों की जिंदा जलकर मौत हो गई। वहीं, आधा दर्जन से अधिक लोग झुलस गए हैं। घटना सदर थाना क्षेत्र के रामदयालु की है। जानकारी के अनुसार, सभी मृतक अनुसूचित जाति की हैं। यहां सोमवार देर रात तीन घरों में भीषण आग लग गई। घटना के वक्त सभी लोग सो रहे थे। सोमवार देर रात हुई इस घटना से चारों ओर अफरातफरी का माहौल है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बताया जा रहा है कि देर रात किसी एक घर में आग लग गई और सोते हुए लोगों को इसकी जानकारी नहीं हुई। देखते ही देखते कुछ ही देर में आग ने रौद्र रूप ले लिया और सुप्तावस्था में 4 नाबालिग बहनों की मौत हो गई। चारों एक ही कमरे में सो रही थी। वहीं, आसपास के कमरों में सो रहे आधा दर्जन से अधिक लोग झुलस गए हैं।

अगलगी में मरनेवालों में नरेश राम की चार बेटियां सोनी (12 वर्ष), शिवानी (8), अमृता (8) और रीता (3) शामिल हैं। नरेश राम दूसरे प्रदेश में रहकर मजदूरी करते हैं। घर में उनकी पत्नी, पांच बेटियां और एक छोटा बेटा था। घटना के वक्त महिला अपने दुधमुंहे बेटे के साथ घर के बाहर सो रही थी।

तिहाड़ जेल में गैंगवार: गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया की हत्या

0

नई दिल्ली : तिहाड़ जेल संख्या आठ- नौ में बंद कुख्यात बदमाश सुनील उर्फ टिल्लू ताजपुरिया की मंगलवार को हत्या कर दी गई। टिल्लू पर सुए से वार  किया गया। घायल अवस्था में उसे डीडीयू अस्प्ताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

जेल अधिकारी के मुताबक, दिल्ली के रोहिणी कोर्ट शूटआउट के आरोपी गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया पर प्रतिद्वंद्वी गिरोह के सदस्यों योगेश टुंडा और अन्य ने तिहाड़ जेल में हमला कर उसे मार गिराया। उसे घायल अवस्था में इलाज के लिए दिल्ली के दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।

दिल्ली पुलिस के एडिशनल डीसीपी वेस्ट डिस्ट्रिक्ट अक्षत कौशल ने बताया कि आज सुबह करीब 7 बजे डीडीयू अस्पताल से दो यूटीपी के संबंध में सूचना मिली, जिन्हें तिहाड़ जेल से अस्पताल लाया गया था उनमें से एक सुनील उर्फ ​​टिल्लू को बेहोशी की हालत में लाया गया था जिसे बाद में मृत घोषित कर दिया गया। एक अन्य व्यक्ति रोहित का इलाज चल रहा है और वह खतरे से बाहर है।

गोगी गैंग से जुड़ा रहा योगेश टुंडा पर टिल्लू ताजपुरिया पर हमला करने का आरोप लगा है। बता दें कि गोगी की पूर्व में रोहिणी कोर्ट परिसर में हत्या हो चुकी है। तब इसका आरोप टिल्लू पर लगा था। टिल्लू और गोगी गैंग बाहरी दिल्ली इलाके में सक्रिय थे। दोनों गैंग के सरगना की आपसी झगड़े में हत्या की बात सामने आई है। एक महीने में तिहाड़ में गैंगवार की यह दूसरी घटना है। इससे पहले प्रिंस तेवतिया की हत्या हुई थी।

टिल्लू हमेशा से गोगी पर भारी पड़ रहा था। रोहिणी कोर्ट में गोगी की हत्या हो जाने के बाद दीपक बॉक्सर ने गिरोह की कमान संभाली थी। उसने लारेंस से हाथ मिलाकर गिरोह को मजबूत कर लिया था। टिल्लू और गोगी दोनों गिरोह के सरगना की हत्या हो जाने से दिल्ली में अब रंगदारी वसूलने का सिलसिला थम सकता है।

लखनऊ-बैंगलोर मैच में बवाल, नवीन उल हक से भिड़े कोहली, बाद में गंभीर से हुई बहस

0

IPL 2023 के 43वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने लखनऊ सुपर जाएंट्स को 18 रन से हरा दिया। इस मैच के दौरान मैदान में हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। मैच के दौरान और मैच के बाद दोनों टीमों के कुछ खिलाड़ी और स्टाफ आपस में भिड़ते नजर आए। मैच के दौरान पहले RCB के विराट कोहली और लखनऊ के नवीन उल हक में भिड़ंत हुई। फिर मैच के बाद लखनऊ के मेंटर गौतम गंभीर से भी उनकी गर्मा-गर्म बहस हुई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

यह पूरा मामला लखनऊ की पारी के 17वें ओवर में शुरू हुआ था, जब विराट स्टंप के पीछे से दौड़ते हुए आए और नवीन को देखकर कुछ इशारा किया। इस पर अफगानिस्तान के नवीन भी उनके करीब आ गए और दोनों में बहस शुरू हो गई। इस बहस के दौरान विराट ने अपने जूते की तरफ भी इशारा किया और उसमें से मिट्टी निकाली, मानो औकात की बात कर रहे हों। इसके आरसीबी के दिनेश कार्तिक नवीन को और अंपायर कोहली को दूर ले जाते हैं।

नॉन स्ट्राइक एंड पर मौजूद लखनऊ के अमित मिश्रा कोहली को समझाने की कोशिश करते हैं तो विराट गुस्से में उनसे भी भिड़ते हुए दिखते हैं। इसके बाद विराट को जब अंपायर समझा रहे होते हैं तो विराट नवीन की ओर इशारा करते हुए यह कहते हुए दिखाई देते हैं कि उसको समझाओ, उसको बोलो, मुझे नहीं। मैच के दौरान लखनऊ के खिलाड़ियों के आउट होने पर विराट ने बेहद गुस्से में जश्न मनाया था, जिसकी तस्वीरें और वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं।

virat gambheer match

बात यहीं तक नहीं रुकी। कोहली जब बाउंड्री के किनारे चल रहे होते हैं तो लखनऊ के काइल मेयर्स से उनसे बातचीत करने लगते हैं। इतनी देर में गंभीर आते हैं और मेयर्स को दूर ले जाते हैं और कोहली से बातचीत करने से मना करते हैं। इसके बाद गंभीर कुछ कहते हैं जिस पर कोहली उन्हें पास बुलाते हैं और उनसे बातचीत करने को कोशिश करते हैं। इस दौरान कोहली और गंभीर दोनों बेहद करीब आ जाते हैं और दोनों के बीच बहस देखने को मिलती है। हालांकि, इस वक्त कोहली ज्यादा शांत दिखाई पड़ते हैं। कोहली और गंभीर को वहां मौजूद अन्य खिलाड़ी और स्टाफ दूर करते हैं। बाद में वीडियो में दिखता है कि कोहली और लखनऊ के कप्तान राहुल में लंबी बातचीत होती है।

 

केदारनाथ धाम यात्रा को लेकर बड़ा अपडेट, यहां पड़ें पूरी जानकारी

0

रुद्रप्रयाग: मौसम केदारनाथ यात्रा में विलेन बन रहा है। लगातार बारिश और बर्फबारी के कारण तीर्थ यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि, भारी बर्फबारी के बाद भी भक्तों का उत्साह कम होने का नाम नहीं ले रहा है। इस बीच रुद्रप्रयाग जिलाधिकारी ने केदारनाथ यात्रा को लेकर तीर्थ यात्रियों से अपील की है।

उन्होंने कहा कि मौसम विभाग की ओर से अगले 2-3 दिनों तक के लिए अलर्ट जारी किया गया है। उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। ऐसे में केदारनाथ धाम आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए अपील की है कि मौसम ठीक होने तक, जो यात्री जिस स्थान पर हैं, उसी स्थान पर रहें और रुक-रुक कर यात्रा करें साथ ही धामों के लिए अलाव दूसरे धार्मिक स्थलों में दर्शन करने की अपील भी की है।

उन्होंने कहा कि वर्तमान में केदारनाथ धाम में लगातार बर्फवारी हो रही है। ऐसे में यात्रा को नियंत्रित करना पड़ रहा है। आज भी सोनप्रयाग से 10ः30 बजे के बाद यात्रियों को केदारनाथ जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है। उन्होंने सभी यात्रियों से अपील करते हुए कहा कि सभी यात्री अपनी सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें। राज्य सरकार और जिला प्रशासन की ओर से जारी गाइडलाइन का पालन करते हुए जिला प्रशासन का सहयोग करें। उन्होंने सभी यात्रियों से अपेक्षा की है कि मौसम ठीक होने पर ही केदारनाथ की यात्रा शुरू करें।

BJP अध्यक्ष JP नड्डा ने जारी किया संकल्प पत्र, किए ये वादे

0

BJP ने कर्नाटक में होने वाले चुनाव के लिए संकल्प पत्र जारी कर दिया है। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बेंगलुरु में भाजपा मुख्यालय से घोषणापत्र जारी किया। इस दौरान मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई और भाजपा के वरिष्ठ नेता बीएस येदियुरप्पा मौजूद रहे। इस संकल्प पत्र को प्रजा ध्वनि का नाम दिया गया है।

भाजपा ने क्या वादे किए?

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कर्नाटक में वादों का एलान किया। उन्होंने कहा कि घोषणापत्र में राज्य में भी समान नागरिक संहिता (यूसीसी) के लिए पैनल गठन करने का वादा किया गया है।

  • इसके अलावा बीपीएल परिवारों के लिए मुफ्त तीन सिलेंडर दिए जाएंगे
  • किसानों को बीज के लिए 10 हजार रुपये दिए जाएंगे
  • हर वॉर्ड में अटल आहार केंद्र बनाने का एलान
  • इसके अलावा पांच लाख के ऋण पर कोई ब्याज न लगने की बात कही गई है
  • बीपीएल परिवारों के लिए भाजपा ने पांच किलो चावल और पांच किलो गेहूं का वादा किया है
  • वहीं, बीपीएल परिवारों को आधा लीटर नंदिनी दूध देने का भी वादा किया गया

बड़ी खबर : तलाक पर SC का बड़ा फैसला, पढ़ें पूरी खबर

0

सुप्रीम कोर्ट की संविधान पीठ ने बड़ा फैसला दिया है. उच्चतम नयायालय ने कहा कि SC को किसी शादी को सीधे रद्द करने का अधिकार है. शादी का जारी रहना असंभव होने की स्थिति में सुप्रीम कोर्ट अपनी तरफ से तलाक का आदेश दे सकता है.

सुप्रीम कोर्ट ने अनुच्छेद 142 के तहत विशेष शक्तियों के इस्तेमाल को लेकर यह फैसला सुनाया. अनुच्छेद 142 के तहत सुप्रीम कोर्ट को अधिकार है कि सीधे तलाक का आदेश दे सकता है. ऐसी स्थिति में आपसी सहमति से तलाक के मामलों में 6 महीने इंतज़ार करने की कानूनी बाध्यता भी जरूरी नहीं होगी.

ये  था मामला

सुप्रीम कोर्ट की संविधान पीठ ने इस सवाल को लेकर सुनवाई की थी कि शीर्ष अदालत को को किसी शादी को सीधे रद्द करार देने का अधिकार है या उसे निचली अदालत के फैसले के बाद ही अपील सुननी चाहिए .

पिछले दो दशक से अधिक समय से सुप्रीम कोर्ट ने असाधारण रूप से टूटी हुई शादियों को रद्द करने के लिए अनुच्छेद 142 के तहत मिली विशाल शक्तियों का प्रयोग करता रहा है. हालांकि, सितंबर 2022 में सुप्रीम कोर्ट इस बात पर विचार करने के लिए सहमत हो गया था कि क्या वह दोनों पार्टनर की सहमति के बिना अलग रह रहे जोड़ों के बीच विवाह को रद्द कर सकता है. 29 सितंबर, 2022 को पीठ ने इस मामले में अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था.

बैन किए गए 14 मैसेंजर एप्स, आतंकवादी कर रहे थे इस्तेमाल, देखें लिस्ट

0

केंद्र सरकार ने 14 मोबाइल मैसेंजर एप को किया ब्लॉक कर दिया है। इन मैसेंजर एप्स का इस्तेमाल आतंकी गतिविधियों में किया जा रहा था। इन मोबाइल मैसेंजर एप का इस्तेमाल आतंकी कर रहे थे। इन्हीं एप्स के जरिए आतंकियों को पाकिस्तान से मैसेज मिलता था। जिन एप्स को भारत सरकार ने बैन किया है, उनमें Crypviser, Enigma, Safeswiss, Wickrme, Mediafire, Briar, BChat, Nandbox, Conion, IMO, Element, Second line, Zangi, Threema  जैसे एप्स से नाम शामिल हैं।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार रिपोर्ट के मुताबिक आतंकवादी जम्मू-कश्मीर में अपने साथियों को  मैसेज भेजने के लिए इन मैसेंजर एप्स का इस्तेमाल कर रहे थे। देश की कई जांच एजेंसियों की रिपोर्ट में इस बात की पुष्टि हुई है, उसके बाद सरकार ने इन एप्स पर बैन लगाया है।  रिपोर्ट के मुताबिक इन एप्स का इस्तेमाल कश्मीर में आतंकवादी अपने समर्थकों और ऑन-ग्राउंड वर्कर्स (OGW) के साथ मैसेज भेजने और चैटिंग करने के लिए कर रहे थे। 

इन एप्स के डेवलपर्स भारत में नहीं हैं और ना ही इन एप्स को भारत से ऑपरेट किया जा रहा है। इन एप्स डेवलप करने वाली कंपनियों के ऑफिस भी भारत में नहीं हैं। भारतीय कानूनों के अनुसार जानकारी मांगने के लिए एप्स की कंपनियों संपर्क नहीं किया जा सकता था।
इन एप्स इस तरह से डिजाइन किया गया है कि इन्हें ट्रैक नहीं किया जा सकता है। इसके अलावा इन एप्स के डेवलपर्स का पता लगाना भी मुश्किल है। विभिन्न एजेंसियों के माध्यम से गृह मंत्रालय ने पाया कि ये मोबाइल एप आतंकवादियों और उनके सहयोगियों को गतिविधियों में शामिल होने में मदद करते

उत्तराखंड : मौसम का मिजाज, पहाड़ से मैदान तक बढ़ी ठंड, फिर अलर्ट जारी

0

देहरादून: उत्तराखंड में मौसम लगातार बिगड़ा हुआ है। मौसम का मिजाज ऐसा बिगड़ा की गर्मी में ठंड का एहसास हो रहा है। पहाड़ से मैदान तक बारिश, तूफान और ओलावृष्टि हो रही है। पहाड़ों पर बर्फबारी का सिलसिला भी थमने का नाम नहीं रही है। इस बीच मौसम विभाग ने फिर अलर्ट जारी किया है।

यमुनोत्री सहित यमुना घाटी में लगातार बारिश हो रही है। वहीं, ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी से ठंड और बढ़ गई है। केदारनाथ धाम में भी बर्फबारी ने तीर्थयात्रियों की परेशानी बढ़ा दी है। आज के लिए भी मौसम विभाग ने येला अलर्ट जारी किया है। वहीं, मैदानी इलाकों में बारिश के साथ ओलावृष्टि के आसार हैं।

मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश के 3500 मीटर से अधिक वाले इलाकों में तेज बारिश और बर्फबारी की संभावना है। इसके अलावा उत्तराखंड के अन्य इलाकों में कहीं-कहीं गर्जना के साथ बारिश और ओलावृष्टि होने की संभावना है। साथ ही 50 से 6 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना भी जताई गई है। तेज हवाओं की रफ्तार 70 किलोमीटर प्रतिघंटे तक भी पहुंच सकती है।