Home Blog Page 545

आज से बदल गए ये नियम, पढ़ें पूरी खबर

0

आज मई माह की पहली तारीख है। आज से देश में बदले नए सरकारी नियम लागू हो गए हैं। ये ऐसे नियम हैं, जिनका सीधा असर आपकी और हमारी लाइफ पर पड़ता है। हर आम और खास लोगों के जीवन पर इन बदले नियमों का असर देखने को मिलगा। अब आपको बताते हैं कि आखिर वो ऐसे क्या नियम हैं, जो आज से बदल गए हैं?

गैस सिलेंडर की कीमत
एक मई को तेल कंपनियों की ओर से कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम 171.50 रुपये कम कर दिए गए हैं, जिसके बाद दिल्ली में 19 किलो वाला कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 1856.50 रुपये में मिल रहा है। हालांकि, घरेलू सिलेंडर की कीमत में कोई भी बदलाव नहीं किया गया है और दाम जस के तस बने हुए हैं। इससे पहले अप्रैल में भी कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में करीब 92 रुपये की कटौती की गई थी।

RIP अपलोड करना जरूरी
1 मई यानी आज से 100 करोड़ रुपये से अधिक के टर्नओवर वाली कंपनियों के लिए 7 दिनों के भीतर लेनदेन की रसीद को इनवॉयस रजिस्ट्रेशन पोर्टल (IRP) पर अपलोड करना अनिवार्य कर दिया गया है। इससे पहले आईआरपी पर लेनदेन की रसीद अपलोड करने की ऐसी कोई समयसीमा नहीं है।

ATM से लेनदेन
पंजाब नेशनल बैंक (PNB) की ओर से ATM से लेनदेन को लेकर एक नया नियम लागू कर दिया गया है। इसके लागू होने के बाद अगर आपके अकाउंट में पैसे नहीं है और आप ATM से पैसे निकालते हैं और लेनदेन असफल हो जाता है। तो बैंक की ओर से 10 रुपये+GST ली जाएगी।

स्पैम कॉल्स को लेकर नया नियम 
टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) ने स्पैम कॉल्स को लेकर एक नया नियम 1 मई से लागू कर दिया है। इसके बाद 10 अंकों वाले नंबर से आने वाले फर्जी और प्रमोशनल कॉल्स पर रोक लग जाएगी। इसके लिए ट्राई ने टेलीकॉम कंपनियों को निर्देश जारी किए हैं।

कैब ड्राइवर को बोनट पर लटकाकर 3 KM तक दौड़ाई कार

0

दिल्ली से एक बार फिर भयावह मामला सामने आया है। यहां एक चालक शख्स को बोनट पर लिए दिल्ली की सड़कों पर तीन किलोमीटर तक कार दौड़ाता रहा। जानकारी के मुताबिक घटना बीती रात करीब 11 बजे है जब आश्रम चौक से निजामुद्दीन दरगाह की ओर आ रही एक कार बोनट पर लटके एक शख्स को लेकर करीब 2-3 किलोमीटर तक चलती रही।

पीड़ित व्यक्ति चेतन ने कहा कि मैं ड्राइवर हूं, मैं एक यात्री को छोड़कर जैसे आश्रम के पास पहुंचा तो एक कार ने मेरी कार को तीन बार हिट किया, फिर मैंने इन्हें रोकने की कोशिश की लेकिन ये नहीं रोके फिर मैं इनके बोनट के ऊपर लटक गया लेकिन फिर भी इन्होंने नहीं रोका। वह मुझे आश्रम चौक से निजामुद्दीन तक घसीटता गया। रास्ते में मैंने एक पीसीआर देखा और उन्होंने हमारा पीछा किया तब जाकर ये कार रोकी। वह व्यक्ति पूरी तरह से नशे में था।

आरोपी रामचंद कुमार ने कहा कि मेरी कार उनकी कार को हिट नहीं की थी, मैं गाड़ी चला रहा था तभी वो जानबूझकर मेरी कार के बोनट पर चढ़ गए। मैंने उनसे नीचे उतरने को कहा लेकिन उन्होंने नहीं सुना। मैंने फिर अपनी कार रोका और उनसे कहा कि आप ये क्या कर रहा हो?

प्रदेशभर में सुना गया प्रधानमंत्री के “मन की बात” कार्यक्रम का 100 वां संस्करण

0

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को डीएसए मैदान, मल्लीताल,नैनीताल में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के मन की बात कार्यक्रम का 100 वां संस्करण सुना। मुख्यमंत्री ने कहा कि 03 अक्टूबर, 2014 से अनवरत रूप से प्रसारित हो रहे मन की बात कार्यक्रम का 100 वें संस्करण ने ऐतिहासिक मिसाल कायम की है।

मुख्यमंत्री श्री धामी ने प्रधानमंत्री के वचनों को प्रेरणादायी बताते हुए कहा कि “मन की बात” कार्यक्रम ने आज तमाम भारतीयों के जीवन को बदलने का काम किया है। समाज के अंतिम छोर पर काम कर रहे व्यक्ति के समाज के लिए अथक प्रयासों का जिक्र इस कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री करते हैं जो समाज के लिए प्रेरणादायी है। उन तमाम लोगों का जिक्र भी प्रधानमंत्री ने “मन की बात” में किया है जो चुपचाप समाज सेवा में जुटे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि पीएम की ‘मन की बात’ से आज जन-जन जुड़ा हुआ है।

सीएम ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम ने देशवासियों को जोड़कर एक नई सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करने का कार्य है। मन की बात कार्यक्रम ने सरकारी योजनाओं में सामूहिक जनसहभागिता को जोड़कर सफल बनाया है। वहीँ संघर्षरत युवाओं के अधूरे सपने को साकार करने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में मानसखंड मंदिर माला मिशन से पर्यटकों की संख्या मे इजाफा होगा व पहाड़ की आर्थिकी सशक्त होगी।

इसके साथ ही वोकल फोर लोकल को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश की स्वयं सहायता समूह को सशक्त किया गया है व उनके उत्पादों की बेहतर ब्रांडिंग की जा रही है। लोकल फोर ग्लोबल के लिए स्थानीय उत्पादों में मूल्य सम्वर्द्धन किया जा रहा है। मूल्य संवर्धन से काश्तकारों को उनकी उपज का बेहतर दाम मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के प्रेरक शब्दों का अनुसरण कर हम उत्तराखंड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने के लिए संकल्पित हैं।

उत्तराखंड में भी पीएम की “मन की बात” कार्यक्रम को सुनने के लिए विशेष इंतजाम किए गए थे। स्कूल, कॉलेज इत्यादि में भारी संख्या में छात्रों के साथ आम लोगों ने पीएम के मन की बात को सुना। इस अवसर पर विधायक सरिता आर्य, जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल, एस एस पी पंकज पांडेय, जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट, राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी महेंद्र पांडेय, सांसद प्रतिनिधि गोपाल रावत, डॉ अनिल कपूर डब्बू,सीडीओ संदीप तिवारी, अपर जिलाधिकारी अशोक जोशी, उपजिलाधिकारी राहुल शाह, परितोष वर्मा, आंनद बिष्ट, दया किशन पोखरिया, मनोज जोशी, सीएमओ डॉ भागीरथी जोशी सहित स्कूली बच्चे व आमजनता उपस्थित थी।

फैक्ट्री में गैस रिसाव से 11 लोगों की मौत, मची अफरा-तफरी

0

लुधियाना :पंजाब के जिला लुधियाना में ग्यासपुरा स्थित एक फैक्ट्री में सुबह गैस लीक हो गई। एक दूध फैक्ट्री में गैस रिसाव होने की वजह से अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि शहर के ग्यास पूरा एरिया में सुआ रोड पर गैस रिसाव से 11लोगों की मौत हुई है। जिसमें 3 बच्चे भी बताए जा रहे हैं।  वहीं चार लोगों का इलाज जारी है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, दमकल विभाग के अधिकारी और पुलिस के अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और इलाके को सील कर दिया गया है। पुलिस ने यहां से आरती क्लीनिक और एक कन्या दुकान के लोगों को सिविल अस्पताल में पहुंचाया है। शहर के ग्यासपुर एरिया में सितारा सिनेमा के पास दूध फैक्ट्री में गैस रिसाव होने से कई लोग बेहोश हो गए थे। जिस कारण इलाके को सील कर दिया गया है। लोगों को आने-जाने से रोक दिया गया है।
बताया जा रहा है कि गोयल मिल्क प्लांट नाम से इस फैक्ट्री में बड़ी कंपनियों के डेयरी प्रोडक्ट आते हैं और इन्हें आगे सप्लाई किया जाता है। इन्हें ठंडा करने के लिए इस्तेमाल होने वाली गैस लीक हुई है। आसपास के घरों के लोग घरों में ही बेहोश हो गए हैं जिनको पुलिस तत्काल अस्पताल पहुंचा रही है।  बताया जा रहा है कि लुधियाना में ग्यासपुरा स्थित एक फैक्ट्री में सुबह गैस लीक होने से करीब 11 लोगों की मौत हो गई है।
इस हादसे में 3 लोगों के मौत की पुष्टि स्वास्थ्य विभाग की ओर से कर दी गई है। पुलिस इलाके को सील करके लोगों को अस्पताल पहुंचा रही है। वहीं, एसपी ने गैस रिसाव के चलते पांच लोगों की मौत की पुष्टि कर दी है।  इस पूरे मामले पर एसपी ने बताया कि कम से कम 5 लोगों की मौत की सूचना है। 5-6 लोग गैस रिसाव की वजह से बेहोश हो गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक बचाव दल को मौके पर बुलाया गया है। डॉक्टरों और एंबुलेंस की एक टीम को भी बुलाया गया है।
लुधियाना गैस रिसाव मामले पर एसडीएम लुधियाना वेस्ट स्वाति ने जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से, यह एक गैस रिसाव का मामला है। एनडीआरएफ की टीम लोगों को निकालने के लिए मौके पर मौजूद है और बचाव अभियान चला रही है। इस घटना में 9 लोगों की मौत हो गई और 11 लोग गंभीर रुप से बीमार हैं।

 

सूत्रों के अनुसार गैस रिसाव के 300 मीटर के एरिया में जो भी व्यक्ति जा रहा है, उसे सांस लेने में दिक्कत हो रही है। इस गैस रिसाव के चलते लोग वापस आ जा रहे हैं और उस इलाके में नहीं जा रहे हैं। पुलिस और सिविल प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं और वहां पर राहत कार्य किए जा रहे हैं। समाजसेवी संस्थाओं के एंबुलेंस भी मौके पर पहुंची हैं और बेहोश हुए लोगों को वहां से हटाने का प्रयास किया जा रहा है। लोगों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है।

पंजाब के सीएम भगवंत मान ने लुधियाना में गैस रिसाव की घटना पर दुख जताया है। सीएम मान ने ट्वीट कर कहा लुधियाना के ग्यासपुरा इलाके में फैक्ट्री से गैस रिसाव की घटना बेहद दुखद है..पुलिस, सरकार और एनडीआरएफ की टीम मौके पर मौजूद है..हर संभव मदद की जा रही है।

ढही 2 मंजिला इमारत, 3 लोगों की मौत, 10 घायल, कई के फंसे होने की आशंका

0

मुंबई : महाराष्ट्र में एक बड़ा हादसा देखने को मिला है। भिवंडी में दो मंजिला जर्जर इमारत ढह गई है। इमारत के मलबे के नीचे दबने से तीन लोगों की मौत हो गई है, जबकि 10 लोग घायल हो गए हैं। हालांकि इस घटना में कई लोगों के फंसे होने की आशंका है। जानकारी मिलने के बाद दमकल व आपदा सहित पुलिस टीम मौके के लिए रवाना हो गई है।

ठाणे जिले के भिवंडी में ढही इस इमारत में गोदाम बना था, जिसमें परिसर में रहने वाले और काम करने वाले कई लोग फंस गए। क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख अविनाश सावंत ने कहा कि बचाव और राहत अभियान शुरू कर दिया गया है क्योंकि कई लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका है।

सावंत ने कहा कि वर्धमान कंपाउंड में ग्राउंड प्लस दो मंजिला इमारत दोपहर करीब 1.45 बजे ढह गई। चार परिवार ऊपरी मंजिल पर रहते थे, जबकि मजदूर भूतल पर काम कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भिवंडी, ठाणे और अन्य आसपास के इलाकों से दमकल गाड़ियों को खोज और बचाव अभियान के लिए तैनात किया गया है।

वहीँ, नागपुर में एक निर्माणाधीन कॉलेज में स्लैब का एक हिस्सा गिरने से एक सुरक्षा गार्ड की मौत हो गई। हिंगना पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना नागपुर के वानाडोंगरी इलाके में स्कूल ऑफ स्कॉलर्स (एसओएस) कॉलेज में हुई। हादसे के वक्त पीड़ित रवींद्र उमरेडकर ड्यूटी पर थे। अधिकारी ने कहा कि वह मलबे में फंस गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने कहा कि आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया गया है।

सलमान खान बोले : मैं इतनी बंदूकों से घिरा रहता हूं कि कभी-कभी मुझे खुद भी डर लगता है…

0
Salman Khan

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने पहली बार उनको जान से मारने की धमकी दिए जाने के मामले में खुलकर बात की है. सलमान खान लोरेंस विश्नोई गैंग के टारगेट पर हैं, उनको कई बार जान से मारने की धमकी मिलती रही है. उन्होंने बताया कि वो कैसे इन सारी चीजों से निपट रहे हैं. मुंबई पुलिस ने जान के खतरे के कारण सलमान खान को Y+ सिक्योरिटी दी है.

टीवी कार्यक्रम आप की अदालत में अपना अनुभव साझा करते हुए अभिनेता ने कहा कि असुरक्षा से सुरक्षा बेहतर है. मुझे सुरक्षा दी गई है. अब सड़क पर साइकिल चलाना या अकेले कहीं जाना संभव नहीं है. इन सब से भी अधिक अब मुझे ये दिक्कत है कि जब मैं ट्रैफिक में होता हूं तो वहां बहुत ज्यादा सिक्योरिटी होती है. सुरक्षा गार्डों की गाड़ियों के कारण आम लोगों को दिक्कत होती है. वो लोग मुझे लुक भी देते हैं. पर मेरे प्यारे फैन्स, बहुत गंभीर खतरा है, इसलिए सिक्योरिटी दी गई है.

उन्होंने आगे कहा कि मैं वही कर रहा हूं जो करने के लिए कहा गया है. ‘किसी का भाई, किसी की जान’ सिनेमा में एक डॉयलोग है कि ‘they have to be lucky 100 times, I have to be lucky once’ मतलब उन्हें सौ बार भाग्यशाली होने की जरूरत है, मुझे केवल एक बार भाग्यशाली होने की जरूरत है.

सलमान ने कहा कि मैं सभी जगह पूरी सुरक्षा के साथ जाता हूं. लेकिन मैं ये भी जानता हूं कि जो होना है वो तो हो कर ही रहेगा, चाहे आप कुछ भी कर लो. लेकिन ऐसा नहीं है कि मैं बिना सुरक्षा के घूमने लगूंगा, ऐसा बिल्कुल भी नहीं है. मेरे आस पास आज कल बहुत सारे शेरा हैं. मैं इतने सारे बंदूकों से घिरा रहता हूं कि कभी-कभी मुझे खुद भी डर लगता है. अभिनेता को जान से मारने की धमकी मिलने के बाद कुछ दिनों पहले मुंबई पुलिस ने एक नाबालिग को कथित तौर पर धमकी देने के आरोप में हिरासत में लिया था.

इस संबंध में पुलिस ने कहा था कि 10 अप्रैल को मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम में धमकी भरा कॉल किया गया था. कॉलर, जिसने खुद को राजस्थान के जोधपुर से रॉकी भाई बताया, ने कहा कि वह एक गौ रक्षक (गौ-रक्षक) है. कॉलर ने 30 अप्रैल को सलमान खान को “खत्म” करने की धमकी दी थी.

बड़ा हादसा : ट्रैक्टर-ट्राली से टकराई बोलेरो, पांच की मौत

0

सड़क हादसे हर दिन सैकड़ों जानें लेते हैं। रोजाना देस के किसी ना किसी कोने से बड़े हादसों की ख़बरें सामने आती रहती हैं। ऐसा ही एक हादसा उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में हुआ है। पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर ट्रैक्टर ट्रॉली और बोलेरो की टक्कर हो गई। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। जबकि एक घायल हुआ है। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

जानकारी के अनुसार, लखनऊ से आ रही बोलेरो की शनिवार की देर रात लगभग 11 बजे पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर ट्रैक्टर ट्रॉली से टक्कर हो गई। इस हादसे में बोलेरो सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक अन्य महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे जिला अस्पताल लाया गया। जहां से उसे वाराणसी  रेफर कर दिया गया।

SP सिटी शैलेन्द्र लाल के अनुसार, शनिवार की रात पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर अहरौला थाना इलाके के खदारामपुर गांव के पास रात साढ़े 11 बजे लखनऊ से गाजीपुर की तरफ जा रही बोलेरो ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गई। हादसे में बोलेरो सवार तीन महिला और दो पुरुष की मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं एक महिला किरन गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे तत्काल जिला अस्पताल भेज गया। जहां से उसे वाराणसी रेफर कर दिया गया। सभी देवरिया जिले के रहने वाले हैं। मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए। परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।

नीलकंठ पर्वत पर हिमस्खलन! यमुनोत्री से तेज आंधी तूफान

0

चमोली/उत्तरकाशी: मौसम एक बार फिर बदल गया है। मौसम विभाग लगातार अलर्ट भी जारी कर रहा है। इस बीच खबर है कि बद्रीनाथ धाम में नीलकंठ पर्वत के निचले हिस्से में हिमस्खलन हुआ है। दूसरी तरफ यमुनोत्री धाम सहित यमुना घाटी में तेज आंधी तूफान और गर्जना के साथ रुक रुककर बारिश हो रही है।

यमुनोत्री धाम से दर्शन कर गंगोत्री दर्शन को जाते समय खरादी में एक महिला की पत्थर की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। परिजनों द्वारा बड़कोट सीएचसी लाया गया जहां चिकित्सक द्वारा उक्त महिला को मृत घोषित कर दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आंध्र प्रदेश की महिला श्रद्धालु टी सरोजा पत्नी बैंकट रमन उम्र 46 वर्ष निवासी अलकापुरी कोथपैरा हैदराबाद शुक्रवार की शाम को दर्शन कर खरादी कस्बे में एक होटल में रुके और शनिवार की सुबह गंगोत्री धाम रवाना होते समय पहाड़ी की ओर खड़े वाहन के पास जाते समय अचानक पहाड़ी से आए पत्थर से सर पर चोट आई आ गई।

उसके बाद परिजनों ने घायल अवस्था में महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य बड़कोट भर्ती कराया गया, उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। पुलिस ने पंचनामा की कार्यवाही करते हुए नौगांव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया जिसके बाद पुलिस ने शव को परिजनों को सौंप दिया।

मुख़्तार अंसारी को 10 साल की सज़ा, 5 लाख का जुर्माना

0

UP : उत्तरप्रदेश की बांदा जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी को एमपी/एमएलए कोर्ट ने गैंगस्टर एक्ट में 10 साल की सज़ा सुनाई है. साथ ही 5 लाख का जुर्माना भी लगाया है. वहीं बीएसपी सांसद अफजाल अंसारी पर 2 बजे फैसला आएगा. मुख्‍तार अंसारी बांदा जेल से ही वीडियो कॉन्‍फ्रेसिंग के जरिए सुनवाई में शामिल हुआ था.

3 सितंबर 2022 को सांसद अफजाल अंसारी एवं मुख्तार अंसारी के विरुद्ध न्यायालय में प्रथम दृष्टया आरोप तय हो चुका था. अभियोजन की तरफ से गवाही पूरी होने के बाद बहस पूरी हो गई थी. फैसले के मद्देनजर पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं. फैसले के लिए कोर्ट ने 15 अप्रैल की तारीख दी थी, लेकिन पीठासीन अधिकारी के अवकाश पर होने के कारण फैसला नहीं आ सका.

29 अप्रैल, शनिवार यानी आज फैसला सुनाने की तिथि निर्धारित की गई है. गैंगस्टर मामले में दो साल से लेकर 10 साल तक की सजा और जुर्माने का प्रावधान है.अगर अफजाल अंसारी को गैंगस्टर मामले में सजा होती है तो उनकी सांसदी चली जाएगी. किसी भी मामले में दो साल से अधिक की सजा मिलने पर विधायक या सांसद की सदस्यता समाप्त हो जाती है. राहुल गांधी इस मामले में हाल के सबसे बड़े उदाहरण हैं.

ये था पूरा मामला 
22 नवंबर 2005 को मुहम्मदाबाद पुलिस ने भांवरकोल में कृष्णा नंद राय हत्या कांड और वाराणसी में नंद किशोर रूंगटा के मामले को गैंग चार्ट में शामिल करते हुए सांसद अफजाल अंसारी और मुख्तार अंसारी के खिलाफ गिरोह बंद अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कराया था. इसके बाद से गाजीपुर के सांसद अफजाल अंसारी जमानत पर हैं.

गाजीपुर में 2005 में तत्कालीन बीजेपी विधायक कृष्णानंद राय सहित कुल 7 लोगों को गोलियों से छलनी कर दिया गया था. चुनावी रंजिश के कारण इस हत्या को अंजाम दिया गया था. इस हत्याकांड में मुख्तार अंसारी और अफजाल को आरोपी बनाया गया था. अंसारी ब्रदर्स के प्रभाव वाली मोहम्मदाबाद विधानसभा सीट पर 2002 में अफजाल अंसारी को हराकर कृष्णानंद राय ने जीत हासिल की थी. इसके चलते उनकी हत्या हुई थी.

 

ED ने बायजू के सह-संस्थापक के ठिकानों पर की छापेमारी

0

प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने शनिवार को बेंगलुरु में तीन जगहों पर छापेमारी की। बताया गया है कि ED की यह कार्रवाई एडटेक कंपनी बायजू के सह-संस्थापक रविंद्रन बायजू से जुड़े विदेशी मुद्रा के लेन-देन (FEMA) के मामले में हुई है। छापेमारी के दौरान इन ठिकानों से कई दस्तावेज और डिजिटल डेटा सीज किया गया है।