Home Blog Page 546

‘आदिपुरुष’ का राम सिया राम गाने का ऑडियो टीजर रिलीज

0

मुंबई : मां सीता नवमी के अवसर पर फिल्म आदिपुरुष का गाना “राम सिया राम“के ऑडियो टीज़र के साथ नया मोशन पोस्टर रिलीज कर दिया गया है।

मां सीता नवमी के शुभ अवसर पर, टीम आदिपुरुष ने कृति सैनोन अभिनीत जानकी के एक आकर्षक मोशन पोस्टर के साथ-साथ मधुर गीत ‘राम सिया राम’ के ऑडियो टीज़र का अनावरण कर विशेष श्रद्धांजलि अर्पित की है।

जानकी के पात्र में कृति सैनन पवित्रता, दिव्यता और साहस का प्रतिनिधित्व करती हैं। राम सिया राम की मधुर धुन राघव के प्रति जानकी की अटूट प्रेम की भावना को पूरी तरह से समाहित करती है।

आदिपुरुष का निर्देशन ओम राउत ने किया हैं और टी-सीरीज़ के भूषण कुमार और कृष्ण कुमार, ओम राउत, प्रसाद सुतार और रेट्रोफाइल्स के राजेश नायर द्वारा निर्मित है। फिल्म ‘आदिपुरुष’ को 2डी, 3डी,आईमैक्सजैसे फॉर्मेट में रिलीज किया जाएगा। फिल्म ‘आदिपुरुष’ दुनिया भर के करीब 20 हजार स्क्रीन्स पर 16 जून को रिलीज होगी।

कनॉट प्लेस थाना पहुंची विनेश फोगाट और अन्य पहलवान

0

विनेश फोगाट और अन्य पहलवान कनॉट प्लेस थाने पहुंच गई हैं। दिल्ली पुलिस ने कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण सिंह के खिलाफ दो एफआईआर दर्ज की हैं। इस मामले को लेकर पहलवानों ने पहले भी धरना देकर कार्रवाई की मांग की थी। लेकिन, कोई एक्शन नहीं लिया गया। पहलवानों का कहना है कि अगर पहले एक्शन ले लिया जाता तो, उनको फिर से धरने पर बैठने की जरूरत नहीं पड़ती।

वहीं पहलवानों को लगातार समर्थन मिल रहा है। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने शनिवार को जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारी पहलवानों से मुलाकात की और उनके साथ एकजुटता दिखाई। भारतीय कुश्‍ती महासंघ (WFI) के अध्‍यक्ष बृजभूषण शरण के खिलाफ पहलवान आज भी धरने पर हैं और उनपर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

वहीं, बृजभूषण शरण ने पहली बार एफआईआर दर्ज होने के बाद बयान दिया। उन्होंने कहा कि मुझे अभी एफआईआर की जानकारी नहीं मिली है, एफआईआर की कॉपी मिलते ही मैं सही समय पर जवाब दूंगा।

JEE मेन सेशन-2 रिजल्ट जारी, यहां देखें कट ऑफ

0

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी, NTA ने JEE मेन रिजल्ट 2023 को NTA-JEE की आधिकारिक साइट http://jeemain.nta.nic.in पर जारी किया है। जेईई मेन्स परीक्षा 2023 सत्र 2 के लिए उपस्थित सभी उम्मीदवारों द्वारा स्कोरकार्ड को जेईई मेन वेबसाइट के साथ एनटीए की आधिकारिक साइट nta.ac.in पर देखा जा सकता है।

इंजीनियरिंग दाखिलों के लिए जेईई यानी संयुक्त प्रवेश परीक्षा (मुख्य) रैंक के आधार पर एनआईटी (NIT), आईआईआईटी (IIIT) और अन्य सीएफटीआई (CFTI) प्रवेश के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को कक्षा 12वीं में न्यूनतम 75% अंक प्राप्त करने चाहिए या संबंधित बोर्ड की कक्षा 12वीं परीक्षा में शीर्ष 20 प्रतिशत में होना चाहिए। अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों के लिए, कक्षा 12वीं की परीक्षा में योग्यता अंक 65% होना चाहिए।

  1. छात्र सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट http://jeemain.nta.nic.in, ntaresults.nic.in पर जाएं।
  2. होम पेज पर, ‘जेईई मेन्स 2023 सत्र 2 परिणाम’ लिंक पर क्लिक करें।
  3. अपने लॉग इन विवरण दर्ज करें।
  4. जेईई मेन 2023 का परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  5. भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट आउट ले लें।

छात्र NTA की आधिकारिक वेबसाइट http://ntaresults.nic.in पर जाएं और मांगी गई जानकारी दर्ज करके अपना रिजल्ट और स्कोर चेक करें।

बृजभूषण सिंह के खिलाफ दिल्ली पुलिस दर्ज करेगी FIR

0

प्रदर्शन कर रहे पहलवानों की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई. इस दौरान दिल्ली पुलिस की तरफ से पेश हुए सॉलिसीटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि हमने तय किया है कि आज बृजभूषण सिंह के खिलाफ लगे आरोपों के मामले में FIR दर्ज कर ली जाएगी.

इसके बाद पहलवानों की तरफ से पेश हुए वकील कपिल सिब्बल ने सुरक्षा की मांग की. जांच के लिए STF के गठन का भी अनुरोध किया. इसपर सॉलिसीटर जनरल ने कहा कि यह विषय दिल्ली पुलिस कमिश्नर पर छोड़ देना चाहिए सिब्बल ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज की निगरानी में जांच होनी चाहिए. इसपर तुषार मेहता ने कहा कि अब यह मांग कुछ अधिक है. पुलिस कमिश्नर ज़िम्मेदार अधिकारी हैं.

सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ ने कहा कि सॉलिसीटर जनरल हम आपका वक्तव्य रिकॉर्ड कर लेते हैं. 1 हफ्ते बाद हमें आगे की जानकारी दी जाए. सॉलिसीटर जनरल ने इसपर कहा कि यह उचित नहीं है. हर मामले में सीधे कोर्ट की या पूर्व जज की निगरानी की मांग की जाती है. शायद खिलाड़ी खुद नहीं जानते कि उनके नाम पर कुछ और भी चल रहा है.

चीफ जस्टिस ने कहा कि दिल्ली पुलिस ने FIR दर्ज करने की बात कही है. हम अभी जांच के लिए STF बनाने पर कुछ नहीं कह रहे हैं. उन्होंने कहा कि नाबालिग खिलाड़ी पर खतरे की समीक्षा कर पुलिस कमिश्नर उसे सुरक्षा दें. बाकी खिलाड़ियों की सुरक्षा की भी समीक्षा हो. अगले शुक्रवार को मामला दोबारा सुनवाई के लिए लगाया जाएगा.

CBI विशेष अदालत फैसला, खान मामले में सूरज पंचोली बरी

0

3 जून 2013 को जिया खान की मौत की खबर सुन सभी लोग सन्न रह गए थे। अभिनेत्री की मां ने उनके बॉयफ्रेंड सूरज पंचोली पर हत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया था, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया था। इस मामले में सूरज पंचोली को कोर्ट ने बरी कर दिया है।

जिया खान सुसाइड केस में सीबीआई अदालत के जज एएस सैय्यद ने कहा, ‘सबूतों की कमी के कारण यह अदालत सूरज पंचोली को दोषी नहीं ठहरा सकती है, इसलिए बरी किया जाता है। जिया खान की आत्महत्या मामले में बॉयफ्रेंड सूरज पंचोली के खिलाफ आज मुंबई में सीबीआई की विशेष अदालत ने अपना फैसला सुनाया है। कोर्ट ने सूरज पंचोली को सुसाइड नोट में लगाए गए सभी आरोपों से बरी कर दिया है। आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप से भी अभिनेता बरी हो गए हैं।

जिया खान की मां राबिया ने अपने वकील के जरिये अर्जी दायर की है। अर्जी में कहा गया है कि फर्स्ट इंफॉर्मेट एविडेंस में मृतक के साथ रिलेशनशिप के दौरान आरोपी के फिजिकल और मेंटल दुर्व्यवहार को हाईलाइट करता है, जो क्लियरली आरोपी की हिंसक प्रकृति को बयां करता है, जिसे गवाह मेनका हरिसिंघानी द्वारा सपोर्ट किया गया था, हालांकि वह बाद में विरोधी हो गई थीं।
जिया खान ने रब एक लत्तेर भी लिखा था, अपने लेटर में जिया ने लिखा था ‘मुझे नहीं पता कि मैं तुमसे यह कैसे कहूं लेकिन मैं अब भी कह सकती हूं क्योंकि मेरे पास खोने के लिए कुछ नहीं है। मैं पहले ही सब कुछ खो चुकी हूं, अगर आप इसे पढ़ रहे हैं तो हो सकता है कि मैं पहले ही जा चुकी हूं या जानेवाली हूं।
मैं अंदर से टूट चुकी हूं। आप यह नहीं जानते होंगे लेकिन आपने मुझे इस हद तक प्रभावित किया कि मैं आपसे प्यार करने में खुद को खो बैठी। फिर भी तुमने मुझे रोज सताया। इन दिनों मुझे कोई लाइट नहीं दिखती मैं जागना नहीं चाहती। एक वक्त था जब मैंने अपनी लाइफ और फ्यूचर तुम्हारे साथ देखती थी, लेकिन तुमने मेरे सपनों को चकनाचूर कर दिया।’
11:34 AM, 28-APR-2023

उत्तराखंड समेत इन राज्यों को मिले 91 FM ट्रांसमीटर

0

PM नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए भारत में रेडियो कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए 91 FM ट्रांसमीटरों का उद्घाटन किया। इनमें उत्तराखंड का उत्तरकाशी जिला भी शामिल है। FM शुरू होने से उत्तरकाशी जिला मुख्यालय में सालों से बंद पड़े रेडियो कार्यालय के दिन भी बहुरेंगे। इससे 18 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों के 84 जिलों को फायदा मिलेगा। इससे सीमावर्ती क्षेत्रों और आकांक्षी जिलों में FM रेडियो संपर्क को बढ़ावा मिलेगा। PM के मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात की 100वीं कड़ी के प्रसारण से दो दिन पूर्व रेडियो सेवाओं का यह विस्तार किया गया।

इस दौरान PM मोदी ने कहा कि आज ऑल इंडिया रेडियो की FM सेवा का ये विस्तार ऑल इंडिया FM बनने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। ऑल इंडिया रेडियो के 91 FM ट्रांसमिशन की ये शुरूआत देश के 85 जिलों के 2 करोड़ लोगों के लिए उपहार की तरह है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि अभी कुछ दिन बाद ही मैं रेडियो पर ‘मन की बात’ का 100वां एपिसोड करने जा रहा हूं। ‘मन की बात’ का ये अनुभव, देशवासियों से इस तरह का भावनात्मक जुड़ाव केवल रेडियो से ही संभव था। मैं इसके जरिए देशवासियों के सामर्थ्य से और सामूहिक कर्तव्यशक्ति से जुड़ा रहा।

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार निरंतर तकनीक के लोकतंत्रीकरण के लिए काम कर रही है। भारत अपने सामर्थ्य का पूरा इस्तेमाल कर पाए, इसके लिए जरूरी है कि किसी भी भारतीय के पास अवसरों की कमी ना हो। आधुनिक तकनीक तो सभी के लिए उपयोगात्मक और अफोर्डेबल बनाना, इसका एक बड़ा माध्यम है।

PM मोदी ने कहा कि बीते वर्षों में देश में जो तकनीकी क्रांति हुआ है, उसने रेडियो और विशेषकर FM को नए अवतार में गढ़ा है। इंटरनेट के कारण रेडियो पिछड़ा नहीं, बल्कि ऑनलाइन FM और पोडकास्ट के जरिए इनोवेटिव तरीकों से सामने आया है। यानी डिजिटल इंडिया ने रेडियो को नए श्रोता भी दिए हैं और नई सोच भी दी है।

उन्होंने कहा कि FM ट्रांसमिशन से बन रही इस कनेक्टिविटी का एक और आयाम है। देश की सभी भाषाओं और विशेषतौर पर 27 बोलियों वाले इलाकों में इन FM ट्रांसमिशन्स से प्रसारण होगा। इसका मतलब ये कनेक्टिविटी सिर्फ संवाद के साधन को ही आपस में नहीं जोड़ती बल्कि लोगों को भी जोड़ती है।

PMO ने एक बयान में कहा कि सरकार देश में एफएम कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। देशभर के 84 जिलों में 100 वाट के 91 नए एफएम ट्रांसमीटर स्थापित किए गए हैं। एफएम ट्रांसमीटर का विस्तार विशेष रूप से सीमावर्ती क्षेत्रों में रेडियो संपर्क बढ़ाने के लिए किया गया है।

राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय, नगालैंड, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, आंध्र प्रदेश, केरल, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, गुजरात, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, लद्दाख और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह शामिल हैं।

PMO ने कहा कि आकाशवाणी की FM सेवा के इस विस्तार के बाद करीब ऐसे दो करोड़ लोगों तक रेडियो सेवाओं की पहुंच हो सकेगी, जो अभी तक इससे वंचित रहे हैं। साथ ही लगभग 35,000 वर्ग किमी क्षेत्र में एफएम रेडियो कवरेज का विस्तार होगा।

धारा-144, इंटरनेट भी बंद; भीड़ ने CM के कार्यक्रम स्थल को लगा दी आग

0

मणिपुर के चुराचांदपुर जिले में मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह के दौरे से एक दिन पहले भीड़ ने कार्यक्रम स्थल पर तोड़फोड़ की और आग लगा दी थी। पुलिस ने बताया कि गुरुवार रात करीब नौ बजे अनियंत्रित भीड़ ने इस घटना को अंजाम दिया गया। घटना के बाद, जिले में इंटरनेट पर अस्थायी रूप से प्रतिबंध लगा दिया गया है। साथ ही धारा 144 लागू कर दी गई है। पुलिस ने बताया था कि स्थानीय पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करके भीड़ को तितर-बितर कर दिया था, लेकिन आगजनी की घटना से कार्यक्रम स्थल को नुकसान पहुंचा है। बता दें, यह घटना राज्य की राजधानी इंफाल से करीब 63 किलोमीटर दूर न्यू लमका में हुई।

घटना के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति हो गई है। पुलिस ने जिले में सुरक्षा बढ़ा दी है। पुलिस ने कहा कि गुस्साई भीड़ ने न्यू लमका के पीटी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में नए स्थापित ओपन जिम को आंशिक रूप से आग के हवाले कर दिया, जिसका उद्घाटन बीरेन सिंह शुक्रवार दोपहर में करने वाले हैं। सीएम बीरेन सिंह जिम के अलावा खेल सुविधा का उद्घाटन करने वाले हैं। साथ ही उनका एक अन्य समारोह में भी भाग लेने का कार्यक्रम है। हालांकि, अधिकारियों ने अभी तक पुष्टि नहीं की है कि कार्यक्रम रद्द कर दिया गया है या नहीं।

स्वदेशी जनजाति नेताओं के मंच ने सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक पूरा चुराचांदपुर बंद का आह्वान किया था, इसी बीच भीड़ उग्र हो गई और सीएम के कार्यक्रम स्थल पर हमला कर दिया। जनजाति नेताओं के मंच ने दावा किया कि किसानों और अन्य आदिवासी निवासियों के आरक्षित वन क्षेत्रों को खाली करने के लिए चल रहे बेदखली अभियान का विरोध करते हुए बार-बार ज्ञापन सौंपने के बावजूद सरकार ने लोगों की दुर्दशा को दूर करने की इच्छा या ईमानदारी का कोई संकेत नहीं दिखाया है।

स्वदेशी मंच ट्राइबल लीटर्स फोरम ने आरक्षित और संरक्षित वनों के सर्वेक्षण के खिलाफ बंद का आह्वान किया था। मंच ने आरोप लगाया है कि राज्य सरकार ने पवित्र गिरजाघरों को बिना कानूनी प्रक्रिया के गिरा दिया है। फोरम में एक बयान में कहा कि उसे सरकार और सरकारी कार्यक्रमों के साथ असहयोग अभियान चलाने के लिए मजबूर किया गया है। साथ ही मंच ने शुक्रवार को भी सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक जिले में बंद का आह्वान किया है।

कूकी छात्र संगठन भी मंच के आह्वान का समर्थन किया है और सरकार पर आदिवासियों के साथ सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाया है। कुकी छात्र संगठन ने धार्मिक स्थलों  के विध्वंस और आदिवासियों को अवैध रूप से बेदखल करने की निंदा की है। मणिपुर सरकार ने इस महीने की शुरुआत में तीन गिरजाघरों को ध्वस्त कर दिया था। सरकार ने दावा किया था कि अवैध रूप से गिरजाघरों का निर्माण किया गया था। इसके बाद एक स्थानीय संगठन ने मणिपुर हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।

नैनीताल हाईकोर्ट को मिले तीन नए जज

0

उत्तराखंड हाईकोर्ट को तीन नए जज मिल गए हैं। राष्ट्रपति से मंजूरी मिलने के बाद आदेश नैनीताल हाईकोर्ट भी पहुंच चुकी है। राष्ट्रपति की ओर से जारी आदेश के अनुसार हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता राकेश थपलियाल, पंकज पुरोहित और विवेक भारती शर्मा को बतौर जज नियुक्त किया गया है। जल्द ही तीनों जज शपथ ले सकते हैं।

highcourt

BJP की महिला नेता ने संपत्ति छुपाकर जीता चुनाव, HC ने रद्द की विधायक की सदस्यता

0

गुवाहाटी उच्च न्यायालय ने चुनावी हलफनामे में अपनी संपत्तियों के बारे में जानकारी छिपाने के कारण अरुणाचल प्रदेश की भाजपा विधायक दसांगलू पुल के चुनाव को अवैध घोषित कर दिया।

उच्च न्यायालय की ईटानगर पीठ ने 25 अप्रैल को एक आदेश में जनप्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत अंजाव जिले की हयुलियांग विधानसभा सीट से उनके चुनाव को शून्य घोषित कर दिया।

अमित शाह के दंगे वाले बयान पर कांग्रेस ने कराई FIR, पढ़ें पूरी खबर

0

कर्नाटक : विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान हाल ही में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कुछ ऐसा कह दिया, जिसे लेकर कांग्रेस ने एफआईआर दर्ज कराई है। दरअसल अमित शाह ने अपने बयान में कहा था कि अगर राज्य में कांग्रेस की सरकार बनी तो प्रदेश में  दंगे होंगे। इस पर कांग्रेस ने कड़ी आपत्ति जताई है और अमित शाह के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। साथ ही कांग्रेस चुनाव आयोग से भी इसकी शिकायत की है।

कांग्रेस नेता और कर्नाटक चुनाव के प्रभारी रणदीप सुरजेवाला और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार गुरुवार को बेंगलुरु के हाई ग्राउंड पुलिस स्टेशन पहुंचे और वहां केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा नेता अमित शाह, जिस रैली में अमित शाह ने बयान दिया, उस रैली के आयोजक के खिलाफ भड़काऊ भाषण देने, लोगों को शत्रुता फैलाने और विपक्ष को बदनाम करने के आरोप में मामला दर्ज कराया। कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार ने कहा कि ‘केंद्रीय गृह मंत्री कहते हैं कि अगर कांग्रेस त्ता में आई तो सांप्रदायिक दंगे होंगे। वह ऐसा कैसे कह सकते हैं? हमने चुनाव आयोग से भी इसकी शिकायत की है।’