Home Blog Page 531

उत्तराखंड: धामी कैबिनेट ने इन फैसलों पर लगाई मुहर, पढ़ें पूरी खबर

0

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में चल रही कैबिनेट बैठक संपन्न हो गई है। इस बैठक में कई प्रस्तावों पर चर्चा के बाद 16 फसलों पर कैबिनेट ने अपनी मुहर लगाई है, जिनमें कई बड़े फैसले भी शामिल हैं।

शिक्षा विभाग  कैबिनेट का बड़ा फैसला CRP और BRP क़ो  फैसला लिया गया है कि इन पदों पर 935 लोगों की तैनाती की जाएगी।

शिक्षा विभाग से बड़ी खबर अब परीक्षा में कंपार्टमेंट की व्यवस्था  भी कर दी गई है। अन्य राज्य में व्यवस्था थी, लेकिन उत्तराखंड में आज से व्यवस्था शुरू की गई है। बच्चा दो सब्जेक्ट में कंपार्टमेंट के लिए अप्लाई कर सकेगा। यानी अब अंक सुधार से अभी तक फेल हो जाने वाले बच्चों को राहत मिलेगी।

2016 में  अशासकीय विद्यालयों में  चुनावों क़ो लेकर फैसला प्रबंधकीय कमेटी का चुनाव 3 साल में ही होगा।

अग्निशमन से संबंधित मानक तय किए गए  सात श्रेणियों में  अग्निशमन के केंद्र  को लेकर मानक तय किए हाजी मानक तय कर दिए गए हैं।

भातखंडे हिंदुस्तानी संगीत महाविद्यालय की  सेवा नियमावली लाई गई।

उत्तराखंड में ईकोटूरिज्म की पॉलिसी लाई गई  कैबिनेट ने लिया फैसला जितने भी नए ईकोटूरिज्म  क्षेत्र बनेंगे  उससे होने वाली कुल आय का केवल 10% ही  ट्रेजरी में जमा होगा  बाकी और क्षेत्र के विकास के लिए काम आएगा 5 करोड़ से ज्यादा  का पैसा ट्रेजरी में आएगा।

उत्तराखंड में चाइल्ड केयर लीव  एकल अभिभावक महिला या पुरुष दोनों को 2 साल के चाइल्ड केयर लीव दी जा सकेगी बच्चे की उम्र 18 साल तक हो  अगर विकलांग हो तो उसमें उम्र की बाध्यता नहीं होगी।

वित्त विभाग की वाणिज्य कर अधिकारी की सेवा नियमावली में संशोधन  हुआ अब राज्य कर , आयुक्त राज्य का  नाम रखा गया है

प्रदेश के निराश्रित गोवंश को लेकर बड़ा फैसला अब ₹80 प्रतिदिन  गोवंश  को पालने के लिए  कांजी हाउस  को दिए जा सकेंगे  पहले केवल ₹30 प्रतिदिन  1 गोवंश को खिलाने पिलाने के लिए  दिए जाते थे प्राइवेट लोग जो इसमें मदद कर रहे हैं  हमको भी सरकार मदद करेगी

प्राग फॉर्म में जमरानी बांध के प्रभावितों को जमीन दी जाएगी  300 एकड़  जमीन है।

नजूल नीति को लेकर बड़ा फैसला नजूल निती को 1 साल के लिए आगे बढ़ाया गया प्रधानमंत्री  आवास योजना के  लोगों को भी राहत दी गई।

उत्तराखंड के होशियार बच्चों को मुख्यमंत्री छात्रवृति योजना  के तहत मदद की जाएगी 6 से कक्षा 12 तक के बच्चों क़ो छात्रवृत्ति दी जाएगी  हर परीक्षा में 80% से ज्यादा अंक लाने हैं।

एक्शन में केजरीवाल, सेवा सचिव के बाद बदलेंगे दिल्ली के नए चीफ सेक्रेटरी

0

दिल्ली में जल्द ही नए चीफ सेक्रेटरी की नियुक्ति होगी। इसके लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उपराज्यपाल वीके सक्सेना के माध्यम से केंद्र सरकार से अनुमति मांगी है। जानकारी के मुताबिक अब नरेश कुमार की जगह पीके गुप्ता को दिल्ली के नए मुख्य सचिव की कमान मिलेगी। पीके गुप्ता 1989 बैच के IAS अफसर हैं।

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल की सरकार सुप्रीम कोर्ट से मिली पावर के बाद एक्शन में नजर आ रही है। पहले सेवा सचिव आशीष मोरे को हटाने के लिए उपराज्यपाल वीके सक्सेना को प्रस्ताव भेजा और अब दिल्ली के मुख्य सचिव को हटाने के लिए केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा गया है।

उपराज्यपाल के माध्यम से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्र से सहमति मांगी है। दिल्ली सरकार नरेश कुमार की जगह पीके गुप्ता को मुख्य सचिव बनाना चाहती है। जिसके लिए दिल्ली सरकार ने केंद्र को प्रस्ताव भेज दिया है। बता दें कि पीके गुप्ता 1989 बैच के आईएएस अधिकारी हैं और अभी ACS (GAD) हैं।

इस प्रस्ताव में सरकार ने सुप्रीम कोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि उपराज्यपाल निर्वाचित सरकार की सलाह मानने के लिए बाध्य हैं। सेवा सचिव को हटाने के लिए दिल्ली सरकार कई बार प्रयास कर चुकी है। सुप्रीम कोर्ट का आदेश आने के बाद सेवा विभाग के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने वर्तमान सेवा सचिव को हटाने का आदेश दिया लेकिन उन्हें पद से नहीं हटाया गया।

स्लीपर बस और ट्राले में भीषण टक्कर, 4 की मौत, 14 घायल

0

मध्य प्रदेश : शाजापुर जिले में बस और ट्राले के बीच जोरदार टक्कर हुई है। हादसा इतना भीषण था कि इसमें चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 14 अन्य घायल हो गए। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। वहीं, सभी घायलों को इलाज के लिए उज्जैन में भर्ती कराया गया है।

मक्सी थाना टीआई गोपाल सिंह चौहान ने बताया कि ये हादसा गुरुवार तड़के करीब चार बजे मक्सी और कायथा के बीच हुआ है। यहां यात्री बस और ट्राले की टक्कर हो गई। हादसे में तीन यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई थी। वाहनों की टक्कर के बाद लोगों की चीख-पुकार मच गई थी। हादसे की जानकारी फौरन पुलिस को दी गई। हादसे की सूचना मिलते ही मक्सी थाना पुलिस मौके पर पहुंची थी और घायलों को उपचार के लिए उज्जैन भेजा गया।

पुलिस ने बताया कि यात्री स्लीपर बस अहमदाबाद की ओर जा रही थी। मृतकों में दो महिलाएं भी शामिल हैं। हादसे में 15 लोग घायल हुए थे। एक यात्री की हालत गंभीर थी। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। हादसे की वजह का अभी तक पता नहीं चल सका है। पुलिस हादसे की जांच कर रही है।

सिद्धारमैयाकर्नाटक के अगले मुख्यमंत्री, डीके शिवकुमार होंगे डिप्टी सीएम, 20 को शपथ ग्रहण

0

कर्नाटक : CM पद को लेकर 13 मई से जारी घमासान पर विराम लग गया है. कांग्रेस ने एक बार फिर सिद्धारमैया पर विश्वास जताते हुए उन्हें कर्नाटक का अगला मुख्यमंत्री चुना. DK शिवकुमार डिप्टी CM के तौर पर शपथ लेंगे. राज्य में कांग्रेस की प्रचंड जीत के बाद दोनों नेता सीएम की कुर्सी पर दावा कर रहे थे. एक तरफ सिद्धामरैया ने विधायकों के समर्थन का खुलेतौर पर दावा किया, तो डीके शिवकुमार भी मीडिया में बयानबाजी करते दिखे.

अगले मुख्यमंत्री के शपथग्रहण समारोह के लिए 20 मई की तारीख तय की गई है. मुख्यमंत्री पर मुहर के बाद कांग्रेस ने 18 मई को कांग्रेस लेजिसलेटिव पार्टी (सीएलपी) की मीटिंग बुलाई है. मीटिंग बेंगलुरू में शाम 7 बजे के लिए शेड्यूल है. कर्नाटक चुनाव के 13 मई के नतीजे के बाद पार्टी हाई कमान के सामने बड़ी चुनौती थी कि आखिर मुख्यमंत्री का ताज किसके सिर सजाया जाए.

सीएम के चुनाव के संबंध में कांग्रेस ने तीन पर्यवेक्षकों को विधायकों की राय लेने कर्नाटक भेजा था. पार्टी ऑब्जर्वर के तौर पर सुशील कुमार शिंदे, दीपक बावरिया और भंवर जितेंद्र सिंह ने चुनकर आए विधायकों से बात की. दिल्ली पहुंचकर उन्होंने पार्टी अध्यक्ष खरगे को विधायकों की राय बताई. इसके बाद कई दौर की मीटिंग हुई. अध्यक्ष खरगे ने पार्टी के कार्यकारी नेताओं से चर्चाएं की, और फिर आखिरी फैसला किया.

बुधवार शाम सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी से भी मुलाकात की. कांग्रेस के ट्विटर हैंडल से राहुल गांधी को “जननायक” बताते हुए दोनों नेताओं के साथ तस्वीरें भी शेयर की गई. इससे पहले सुरजेवाला ने सीएम के लिए सिद्धामैया के नामों की अटकलों को खारिज किया था.

ब्रेकिंग: बदल गए देश के क़ानून मंत्री, अब इनको मिली जिम्मेदारी

0

नई दिल्ली: केंद्र सरकार में बदलाव की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार मोदी कैबिनेट से कानून मंत्री किरेन रिजिजू की छुट्टी की दी गई है। उनसे जिम्मेदारी को छीन लिया गया है। हालांकि, अब तक यह पता नहीं चल पाया है कि यह फैसला क्यों लिया गया है।

मोदी सरकार में अलग-अलग विभागों की जिम्मेदारियां निभा चुके किरेन रिजिजू से कानून मंत्रालय छीन लिया गया है। बताया गया है कि इस मंत्रालय की जिम्मेदारी अब अर्जुन राम मेघवाल को सौंपी गई है।

इस बीच खबर है कि किरेन रिजिजू को अब भू-विज्ञान मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, मेघवाल को कानून राज्य मंत्री के तौर पर स्वतंत्र प्रभार दिया गया है। गौरतलब है कि मेघवाल पहले से ही संस्कृति मंत्रालय में राज्यमंत्री के पद पर हैं।

उत्तराखंड: आज होगी कैबिनेट बैठक, इन प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

0

देहरादून: आज कैबिनेट बैठक होगी। इस बैठक में कई प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री मेधावी छात्रवृत्ति योजना के प्रस्ताव पर मुहर लग सकती है। साथ ही माध्यमिक शिक्षा विभाग में BRC और CRC के 955 पदों को आउटसोर्स भरने के प्रस्ताव पर भी चर्चा हो सकती है।

इन पर भी हो सकती है चर्चा

  • गोशालाओं के संचालन की नियमावली भी कैबिनेट में आएगी।
  • मंत्रियों को सचिवों की एसीआर लिखने का अधिकार दिए जाने का मामला फिर आ सकता है।
  • विधानसभा में भर्ती सेवा नियमावली में संशोधन प्रस्ताव पर चर्चा हो सकती है।
  • नर्सिंग सेवा नियमावली में संशोधन का विषय भी कैबिनेट में आ सकता है।
  • इलेक्ट्रानिक वेस्ट पॉलिसी में संशोधन।
  • उत्तराखंड ड्रोन पॉलिसी।
  • स्वरोजगार के लिए महिलाओं को सस्ती दरों पर लोन।
  • अंत्योदय राशनकार्ड धारकों को 50 प्रतिशत सब्सिडी।

CM धामी ने किया चारधाम यात्रा रजिस्ट्रेशन ऑफिस का लोकार्पण

0

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ऋषिकेश में लगभग 22.25 करोड़ रूपये की लागत से चारधाम यात्रियों के लिए बने रजिस्ट्रेशन ऑफिस कम ट्रांजिट कैम्प का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने ऋषिकेश क्षेत्र में चन्द्रभागा नदी के दायें तट पर ढ़ालवाला पुल से बस अड्डा तक  लगभग 4.71 करोड़ रूपये से निर्मित आस्था पथ के ऊपर सी.सी. मार्ग के निर्माण कार्य का लोकार्पण भी किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रियों के लिए रजिस्ट्रेशन ऑफिस कम ट्रांजिट कैम्प के लोकार्पण के अवसर पर चारधाम यात्रियों की सुविधा के दृष्टिगत किये जा रहे सभी कार्यों का निरीक्षण भी किया। इस अवसर पर उन्होंने ट्रांजिट कैम्प में चिकित्सालय, पंजीकरण कार्यालय, पूछताछ एवं सहायता केन्द्र का अवलोकन भी किया और वहां की सभी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि यात्रियों की सुविधा के दृष्टिगत सभी व्यवस्थाएं अच्छी रखी जाए। यात्रियों के साथ शालीनता पूर्वक व्यवहार किया जाए।

CM धामी ने इस अवसर पर विभिन्न राज्यों से चारधाम यात्रा के लिए आए श्रद्धालुओं से बातचीत की। उन्होंने सभी का देवभूमि उत्तराखण्ड में स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि चारधाम यात्रा के लिए राज्य सरकार द्वारा श्रद्धालुओं को हर संभव सुविधा उपलब्ध कराने के प्रयास किये गये हैं। उन्होंने चारधाम यात्रा पर जाने वाले सभी श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दी।

CM और राज्यपाल ने श्रद्धालुओं के पहले जत्थे को किया रवाना, 20 को खुलेंगे कपाट

0

ऋषिकेश : हेमकुंड साहिब के लिए सिख श्रद्धालुओं का पहला जत्था आज बुधवार को ऋषिकेश के लक्ष्मणझूला रोड स्थित गुरुद्वारा से रवाना हुआ। पहले जत्थे में करीब 250 यात्री शामिल हुए। राज्यपाल लेफ्टीनेंट जनरल (सेनि.) सरदार गुरमीत सिंह, सीएम पुष्कर सिंह धामी सहित समेत अन्य कई कैबिनेट मत्रियों ने जत्थे को शुभकामनाएं दीं और श्रद्धालुओं को रवाना किया। इससे पहले उन्होंने श्रद्धालुओं के साथ गुरुद्वारे में अरदास की। हेमकुंड साहिब यात्रा पर जाने वाले पहले जत्थे में पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान के श्रद्धालु शामिल हैं।

हेमकुंड यात्रा पर जाने वाले तीर्थयात्रियों के लिए पर्यटन विभाग की ओर से लक्ष्मणझूला स्थित गुरुद्वारे में पंजीकरण केंद्र खोल दिया गया है। चारधाम यात्रा के पंजीकरण प्रभारी प्रेमानंद ने बताया कि पंजीकरण केंद्र में तीन काउंटर होंगे। यह केंद्र सुबह पांच बजे से रात दस बजे तक खुले रहेंगे। कर्मचारी यहां दो शिफ्टों में काम करेंगे। 60 साल से ज्यादा उम्र के बीमार लोग अब हेमकुंड साहिब की यात्रा पर नहीं जा सकेंगे। चमोली जिला प्रशासन की अपील पर गुरुद्वारा प्रबंधन की ओर से ऐसे यात्रियों को ऋषिकेश में रोका जाएगा। हालांकि हेमकुंड साहिब में बर्फ पिघलने के बाद ऐसे यात्रियों को यात्रा पर जाने की अनुमति मिल जाएगी।
गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के प्रबंधक सरदार दर्शन सिंह ने बताया कि वर्तमान में हेमकुंड साहिब जाने के रास्ते में आठ फीट तक बर्फ जमी है। ऐसे में इस समय वहां पर ऑक्सीजन की मात्रा बहुत कम है। इसके चलते 60 साल से अधिक आयु के ऐसे लोग जो ब्लड प्रेशर, अस्थमा और शुगर की बीमारी से पीड़ित हैं उनको यात्रा पर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसके अलावा बच्चों को भी फिलहाल यात्रा पर जाने पर रोक रहेगी। हालांकि बर्फ पिघलने के बाद ये लोग यात्रा पर जा सकते हैं।

विधायक को मिली दिनभर कोर्ट में खड़े रहने की सजा, ये है पूरा मामला

0

नई दिल्ली : राउज एवेन्यू कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के माडल टाउन से आप विधायक अखिलेश पति त्रिपाठी को दिनभर कोर्ट में खड़े रहने की सजा सुनाई। उन्हें साल 2020 में एक लॉ स्टूडेंट को पीटने का दोषी करार दिया गया था।

स मामले में कोर्ट ने इसी साल 13 अप्रैल को फैसला सुरक्षित रख लिया था, विशेष न्यायाधीश गीतांजलि गोयल की अदालत ने आईपीसी की धारा 323 के तहत त्रिपाठी को दोषी करार दिया था। वहीं उन्हें धारा 341/506 (1) आईपीसी और धारा 3 (1) के तहत SC/ST एक्ट के आरोपों से बरी कर दिया था।

इस मामले में कोर्ट ने विधायक अखिलेश पति त्रिपाठी को बुधवार शाम चार बजे तक कोर्ट में खड़े रहने की सजा सुनाई है, उन पर 30 हजार का जुर्माना लगाया है। जुर्माने की 30 हजार की रकम में से 23500 शिकायतकर्ता को देने हैं और 6500 रूपये कोर्ट में जमा करने हैं।

एयर टर्बुलेंस में फंसा विमान, घायल हुए यात्री, ऑस्ट्रेलिया में मिली मदद

0

दिल्ली से सिडनी जा रहे एयर इंडिया के विमान में मंगलवार को उस समय कई यात्री घायल हो गए थे, जब उड़ान के दौरान विमान बड़े एयर टर्बुलेंस का शिकार हो गया। एयर टर्बुलेंस के दौरान घायल यात्रियों को सिडनी हवाई अड्डे पर पहुंचने के बाद चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराई गई। किसी भी यात्री को अस्पताल में भर्ती नहीं कराया गया।

विमानन कंपनियों की नियामक संस्था DGCA ने मंगलवार को घटना की जानकारी देते हुए कहा कि यह घटना मंगलवार (16 मई) को उड़ान के दौरान हुई। घटना में घायल यात्रियों को सिडनी हवाई अड्डे पर पहुंचने पर चिकित्सा सहायता मिली। डीजीसीए के अनुसार किसी भी यात्री को अस्पताल में भर्ती नहीं कराया गया है।

DGCA ने बताया है कि एयर इंडिया का बी787-800 एयरक्राफ्ट VT-ANY फ्लाइट संख्या एआई-302 के रूप में दिल्ली से सिडी जा रहा था। उसी दौरान हवा में विमान तेज एयर टर्बुलेंस में फंस गया। इस दौरान विमान में सवार सात यात्रियों को मामूली चोटें आई। विमान के चालक दल के सदस्यों ने घायलों को प्राथमिक उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई।

विमान जिस टर्बुलेंस का शिकार हुआ इतना घातक था कि सिडनी एयरपोर्ट पर यात्रियों ने कई चोटों की शिकायत की। सिडनी में एयर इंडिया के एयरपोर्ट मैनेजर ने यात्रियों को चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध कराई। अब तक इस मामले में एयर इंडिया की ओर से कोई बयान जारी नहीं किया गया है।

इस महीने की शुरुआत में नागपुर से मुंबई जा रहे एयर इंडिया के एक विमान में बिच्छू ने एक यात्री को डंक मार दिया था। विमानों में जीवित पक्षियों और चूहों के पाए जाने के उदाहरण तो पहले भी मिले हैं पर एक यात्री को बिच्छू के डंक मारने का यह एक दुर्लभ उदाहरण था।